LATEST NEWS

2 जनवरी गुरुवार को जानें कैसा होगा आपका दिन, इन राशियों की बदल जाएगी जिंदगी

मेष राशि– मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आर्थिक रूप से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन परेशान हो सकता है। अपनी भावनाओं को कंट्रोल रखें। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। आय में कमी व खर्च के अधिकता की स्थिति हो सकती है। वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। कुछ जातकों को रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक रूप से दिन बढ़िया रहेगा। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। ऑफिस से जुड़े कार्यों को लेकर व्यस्तता रह सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक खर्चों में वृद्धि होगी। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, हालांकि उसकी सेहत पर नजर रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भावुक होकर कोई भी फैसला न लें। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापारियों को आज धैर्य से काम लेना चाहिए। परिवार में शांति बनाए रखें। वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। मित्रों का सहयोग आर्थिक लाभ दिलाएगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज मन में निराशा व असंतोष से बचना चाहिए। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। कारोबार में विस्तार हो सकता है। आज किसी भी तरह के रिस्क से बचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी, लेकिन शैक्षिक कार्यों के लिए परिवार से दूर जाना पड़ जा सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक रूप से आप पहले से अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। वृश्चिक राशि- सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि भी हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपनों का साथ होगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। रोजी-रोजगार में तरक्की का इंतजार करने वालों को इंतजार बढ़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धन का आवक बढ़ेगा। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। नौकरी के लिए जिन लोगों का इंटरव्यू शेड्यूल है, उन्हें सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लिखने-पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय से संपत्ति में वृद्धि भी हो सकती है। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

अगर पैसे नहीं भी हैं तो नहीं रुकेगा ट्रीटमेंट, राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाओं का ‘उपचार’ शुरू कर दिया

देहरादून राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाओं का ‘उपचार’ शुरू कर दिया है। जिसकी शुरुआत मेडिकल कालेजों से की गई है। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने निर्देश दिए हैं कि राजकीय मेडिकल कालेजों में आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन को और अधिक दुरस्त किया जाए। जिसके लिए नई गाइड लाइन (एसओपी) उन्होंने जारी की है। गाइड लाइन के अनुसार किसी भी अस्पताल का यह दायित्व है कि इमरजेंसी में आने वाले हरेक मरीज को इमरजेंसी मेडिकल केयर उपलब्ध कराए। अगर मरीज के पास पैसे भी नहीं हैं तब भी चिकित्सक या अस्पताल उसके इलाज में न तो किसी तरह की देरी करेंगे और न ही इलाज से इन्कार करेंगे। पहली प्राथमिकता मरीज को तुरंत उपचार स्वास्थ्य सचिव ने सख्त हिदायत दी है कि डाक्टर की पहली प्राथमिकता मरीज को तुरंत उपचार उपलब्ध कराने की होनी चाहिए, ताकि उसे बचाया जा सके। स्वास्थ्य सचिव की आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन को लेकर राजकीय मेडिकल कालेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक में इस विषय पर गहन मंथन किया गया। आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन पर लंबे विचार-विमर्श के बाद अस्पतालों के लिए एसओपी जारी की गई है। जिसके तहत ट्राइएज एरिया में मरीजों की त्वरित जांच, क्लीनिक प्रोटोकाल, डाक्युमेंटेशन और क्वालिटी एश्योरेंस आदि को लेकर एक विस्तृत गाइड लाइन बनाई गई है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को 10 मिनट के भीतर इलाज मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबध में लापरवाही होने पर संबंधित मेडिकल कालेज के एमएस या प्राचार्य की जवाबदेही होगी। यह दिए निर्देश आपातकालीन चिकित्सा की आवश्यकता वाले किसी मरीज को बेड या विशेषज्ञ सेवा के अभाव में भी समुचित उपचार दिया जाएगा। आपातकालीन विभाग तत्काल उचित जीवन रक्षक देखभाल प्रदान करेगा। जिसमें भावनात्मक सुरक्षा और व्यक्ति-केंद्रित देखभाल शामिल होगी। आपातकालीन विभाग विशेषीकृत इकाई के रूप में कार्य करेगा। जहां जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली सभी स्थितियों में त्वरित और विविध आपातकालीन देखभाल के लिए पर्याप्त संसाधन व स्टाफ की व्यवस्था रहेगी। आनकाल फैकल्टी का यह दायित्व है कि वह ईएमओ को अपनी उपलब्धता और संपर्क विवरण के बारे में सूचित करे। उन्हें अपनी आनकाल ड्यूटी के तहत रोस्टर रजिस्टर में हस्ताक्षर करना होगा। रात के समय ड्यूटी रूम में अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहना होगा। किसी मरीज को देखने में हुई अनावश्यक देरी की स्थिति में इमरजेंसी प्रभारी/एमएस स्थिति की समीक्षा करेंगे। यदि कोई चूक सामने आती है तो दोषी ईएमओ, एसआर या संकाय सदस्य के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि आपातकालीन विभाग में तैनात कोई कर्मचारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी निजी प्रतिष्ठान से न जुड़ा हो। तैनाती से पहले इस आशय का शपथ पत्र लिया जाए। अगर कोई कर्मचारी मरीजों को निजी नर्सिंग होम या डायग्नोस्टिक सेंटर भेजने में संलिप्त पाया जाता है तो उसे विभाग से हटा उचित कार्रवाई की जाएगी। इमरजेंसी विभाग किसी भी अस्पताल का चेहरा है। जहां मिलने वाली त्वरित, उचित और समन्वित देखभाल स्वास्थ्य प्रणाली में आम जनता का विश्वास बढ़ाती है। ऐसे में अपने दायित्व का सही ढंग से निर्वहन न कर रहे कर्मचारियों के प्रशिक्षण या उन्हें हटाने की आवश्यकता है। बिना किसी वाजिब कारण एक से दूसरे विभाग में भेजने पर मरीज को परेशानी होती है। इसे चिकित्सकीय लापरवाही के बराबर माना जाना चाहिए। मरीज के प्रारंभिक उपचार में वित्तीय बाधा नहीं आनी चाहिए। इस ओर दें ध्यान ट्राइएज प्रक्रिया : मरीज की स्थिति की गंभीरता के आधार पर प्राथमिकता देने के लिए व्यवस्थित दृष्टिकोण विकसित करें। शीघ्र उपचार को सुनिश्चित करें। क्लिनिकल प्रोटोकाल : आम आपात स्थितियों के उपचार के लिए दिशा-निर्देश स्थापित करें। प्रभावी परिणाम के लिए स्टाफ का प्रशिक्षण सुनिश्चित करें। दस्तावेजीकरण : निरंतर देखभाल के लिए सटीक रिकार्ड की प्रक्रिया लागू करें। मरीज की शिकायतों का भी व्यवस्थित रूप से दस्तावेजीकरण करें। गुणवत्ता आश्वासन : नियमित आडिट और फीडबैक प्रणाली शामिल करें। एसओपी की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करें। आपातकालीन देखभाल का नैतिक पक्ष त्वरित प्रतिक्रिया : निष्पक्षता के साथ शीघ्र प्रतिक्रिया दें और विशेषज्ञ देखभाल प्रदान करें। रोगी अधिकार व संचार : रोगियों के हितों और अधिकारों को प्राथमिकता दें। उनके या उनके परिवार के साथ ईमानदारी से संवाद करें। रोगी की स्थिति : रोग प्रबंधन के दौरान मरीज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखें। रोगी की गोपनीयता : रोगी की गोपनीयता का सम्मान करें और सुरक्षा करें।  

दांव पर लगा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड, बस चार कदम दूर हैं रोहित शर्मा, रच सकते है इतिहास

नई दिल्ली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का कारवां आखिरी पड़ाव तक जा पहु्ंचा है। सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। यहां, सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। करो या मरो के मुकाबले में सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए भारत को हाल में जीत चाहिए होगी। सिडनी में मिलने वाली जीत भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता भी खोलेगी। इस मैच में अभी तक खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ चार छक्के लगाकर वीरेंद्र सहवाग को पीछे कर सकते हैं। भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 91 छक्के वीरेंद्र सहवाग ने लगाए हैं। चार कदम दूर रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा मौजूद हैं। उन्होंने 89 छक्के जड़े हैं। यानी रोहित दिग्गज बल्लेबाज सहवाह से तीन छक्के पीछे हैं। अब अगर सिडनी में होने वाले टेस्ट मुकाबले में रोहित के बल्ले से चार छक्के निकलते हैं, तो वह सहवाग को पीछे करते हुए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज:- वीरेंद्र सहवाग- 91 छक्के रोहित शर्मा- 88 छक्के महेंद्र सिंह धोनी- 78 छक्के रवींद्र जडेजा- 69 छक्के सचिन तेंदुलकर- 69 छक्के चार मैच में बनाए हैं 31 रन गौरतलब हो कि भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और उनके बल्ले से रन निकलना बंद हो गए हैं। मौजूदा BGT में उन्होंने कुल 4 मुकाबले खेले, जिसमें 31 रन बनाए। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए साल 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अभी तक कुल 67 टेस्ट खेलते हुए 4301 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।

नए साल में घट गया ट्रेनों का किराया, पांच साल बाद पैसेंजर ट्रेनों को उनके पूर्व के नंबर से चलाया जाएगा

मेरठ नए साल के पहले दिन से दैनिक यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों के किराये में राहत मिलेगी। पांच साल बाद पैसेंजर ट्रेनों को उनके पूर्व के नंबर से चलाया जाएगा। एक जनवरी 2025 से उत्तर रेलवे ने 551 ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है, जिसमें 11 ट्रेनें वाया मेरठ या मेरठ से संचालित होने वाली हैं। अभी तक इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया देना पड़ रहा था। वर्तमान में मेरठ से नई दिल्ली का किराया 45 रुपये है। पुराने नंबरों से चलने से पूर्व की तरह पैसेंजर ट्रेन का किराया लिया जाएगा। जिसके तहत किराया लगभग 20 रुपये हो जाएगा। कोरोना काल में पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन स्पेशल ट्रेन के रूप में किया गया था। पैसेंजर ट्रेनों के नंबर का पहला अक्षर पांच और मेमू ट्रेनों का पहला अक्षर छह हटा कर शून्य लगा दिया गया था। स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित करने से पैसेंजर ट्रेनों का किराया एक्सप्रेस ट्रेन का लिया जा रहा था। एक जनवरी 2025 से ट्रेनों का संचालन पुराने नंबर से होगा। वाया मेरठ और मेरठ से चलने वाली चार ट्रेनें मेमू व सात पैसेंजर हैं।

अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे हैं, वे मुस्लिम बहुल बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग के श्रमिक हैं: असम सीएम

गुवाहाटी बांग्लादेश में फैली अशांति के बीच वहां से कई लोग पलायन कर भारत आ रहे हैं। इस बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि हाल के महीनों में बांग्लादेश से राज्य में आने वाले लोगों में से अधिकांश पड़ोसी देश के बहुसंख्यक समुदाय के हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि जो लोग अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे हैं, वे मुस्लिम बहुल बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग के श्रमिक हैं, जो वहां संकट के बाद खराब स्थिति में हैं और वे उसी क्षेत्र में शामिल होने के लिए तमिलनाडु जाना चाहते हैं। बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग ध्वस्त हो गया असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बांग्लादेश में जो स्थिति है, उसके कारण वहां कपड़ा उद्योग ध्वस्त हो गया है। वहां बहुसंख्यक लेकिन हमारे देश में अल्पसंख्यक श्रमिक सीमा पार करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे तमिलनाडु में कपड़ा उद्योगों में जाने के लिए देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं और इन उद्योगों के मालिक उन्हें सस्ते श्रम के लिए आने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उस देश में हिंदू अल्पसंख्यक अब वहां अत्याचारों का सामना करने के बावजूद आने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, संभवतः इसलिए क्योंकि वे बहुत देशभक्त हैं। बांग्लादेशी हिंदू नहीं आया भारत: सरमा असम के सीएम ने कहा कि उन्होंने बहुत ही परिपक्व तरीके से व्यवहार किया है और पिछले पांच महीनों में कोई भी बांग्लादेशी हिंदू असम नहीं आया है। हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस देश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने में मदद करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। सीएम ने दावा किया कि स्थिति बहुत ही चिंताजनक है और केंद्र इसे लेकर बहुत चिंतित है। बांग्लादेश में अशांति के बाद से घुसपैठ में भारी वृद्धि हुई है और पिछले पांच महीनों में रोजाना 20 से 30 लोग अवैध रूप से असम और त्रिपुरा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम सरकार इन घुसपैठियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है बल्कि उन्हें उनके अपने देश वापस भेज रही है। अवैध घुसपैठियों की गिरफ्तारी हो रही उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में फैली अशांति के बाद आतंकी नेटवर्क के सदस्यों पर कार्रवाई के बारे में सरमा ने कहा, “हम एनआईए और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय में लगातार काम कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप असम और अन्य राज्यों में 23 लोगों की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है।” उन्होंने कहा, “हमें आतंकी संगठन की जड़ों पर प्रहार करना है। अन्य एजेंसियों के साथ मजबूत समन्वय के साथ, हमारी पुलिस ने सफलता हासिल की है।”

नए साल में इंदौर वासियों को मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है. उम्मीद है कि अगले महीने से मेट्रो पटरी पर दौड़ने लगेगी

इंदौर नए साल में इंदौर वासियों को मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है. उम्मीद है कि अगले महीने से मेट्रो पटरी पर दौड़ने लगेगी. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) की तैयारी अंतिम चरण में है. बस मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त  (CMRS) की हरी झंडी का इंतजार है. अधिकारियों का कहना है कि हरी झंडी मिलने के बाद मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा. दावा किया जा रहा है कि जनवरी या फरवरी माह में मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी. बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में गांधीनगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन क्रमांक 3 के बीच लगभग 6 किलोमीटर के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले गलियारे पर मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी. उन्होंने बताया कि इस कॉरिडोर पर मेट्रो रेल प्रायोगिक परीक्षण (ट्रायल रन) सितंबर 2023 में किया गया था. अधिकारियों ने आगे बताया कि मेट्रो का संचालन शुरू होने के बाद मार्ग की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी. कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक मेट्रो शुरू होने से सड़क यातायात का दबाव कम होगा. इसके अलावा लोगों को कम समय में सफर की सुविधा भी मिलेगी. शुरुआत में चलाई जाएगी तीन डिब्बों की मेट्रो ट्रेन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआत में तीन डिब्बों की मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी. यात्रियों की संख्या बढ़ने पर मेट्रो में तीन अतिरिक्त डिब्बे जोड़ दिए जाएंगे. डिब्बों को बढ़ाने का फैसला यात्रियों की तादाद पर निर्भर होगा. बताया जा रहा है कि मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे में 300 यात्री सफर करेंगे और सीट पर बैठने वाले 50 यात्री शामिल हैं. इंदौर में 7500 करोड़ की लागत वाली मेट्रो ट्रेन परियोजना के पहले चरण नींव 14 सितंबर 2024 को रखी गई थी.  शहर में गोल आकार वाला करीब 31.50 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रेन का गलियारा का बनाया जाना है. मेट्रो ट्रेन के चलने की खबर से इंदौर वासी उत्साहित हैं.

नए साल पर US के न्यू ऑरलियन्स में बड़ा हमला, ट्रक के भीड़ में घुसने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल

न्यू ऑरलियन्स नए साल के पहले दिन ही अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार न्यू ऑरलियन्स में भीड़ में एक ट्रक घुस गया, जिसमें कम से कम 10 लोगों के मौत की खबर है। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। ट्रक ने भीड़ को मारी टक्कर समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने शहर की एक सरकारी एजेंसी के हवाले से बताया कि न्यू ऑरलियन्स के फ्रेंच क्वार्टर में बुधवार की सुबह बोरबन स्ट्रीट पर एक ट्रक के भीड़ में घुसने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। चालक ने लोगों पर की फायरिंग प्रारंभिक तौर पर इस हादसे को लेकर तत्काल कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इससे पहले सीबीएस न्यूज ने गवाहों का हवाला देते हुए बताया कि एक ट्रक तेज गति से भीड़ में घुस गया था, जिसके बाद चालक ने बाहर निकलकर बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि चालक की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। घटना को लेकर पुलिस ने कही ये बात इस घटना को लेकर न्यू ऑरलियन्स पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने सीबीएस न्यूज को बताया कि शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि एक कार ने लोगों के एक समूह को टक्कर मारी होगी। चोटों के बारे में पता नहीं है, लेकिन कुछ लोगों के मारे जाने की खबर है।” पुलिस विभाग ने टिप्पणी के लिए रॉयटर्स के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा दुनिया की 11वीं सबसे मूल्यवान ऑटोमोबाइल कंपनी बनी: चेयरमैन आनंद महिंद्रा

मुंबई महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बुधवार को कहा कि कंपनी दुनिया की 11वीं सबसे मूल्यवान ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी बन गई है और इसने कई प्रतिस्पर्धियों और पूर्व टेक्नोलॉजी सहयोगियों को पीछे छोड़ दिया है। महिंद्रा समूह के कर्मचारियों को नववर्ष के अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2002 से निफ्टी 50 का हिस्सा रहीं कंपनियों में एमएंडएम के शेयर में मूल्य वृद्धि दर अब तक सबसे अधिक रही है और पिछले वर्ष ही इसने निवेशकों को 77 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। आनंद महिंद्रा ने लिखा कि “हम लगातार चौथे साल डॉव जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में शामिल हुए हैं। वर्ल्ड इंडेक्स में सबसे ऊंची रैंकिंग पाने वाले ऑटोमोटिव ओईएम है।” अन्य कारोबारों में सबसे बेहतर बात यह है कि महिंद्रा सस्टेन ने अपनी योजना से अधिक आगे का लक्ष्य हासिल किया है। इसकी संचयी प्रोजेक्ट पाइपलाइन 3.3 जीडब्ल्यूपी की हो गई है, जो इसकी टारगेट क्षमता से 60 प्रतिशत अधिक थी। महिंद्रा और महिंद्रा के चेयरमैन ने कहा कि भारतीय तिपहिया वाहनों के इलेक्ट्रिफिकेशन में हम लीडरशीप पॉजिशन में है। महिंद्रा फाइनेंस की लोन बुक बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि भारत अपनी रक्षा करने से कहीं अधिक करने की स्थिति में है। महिंद्रा के अनुसार, भारत अब समुद्र तट पर 99 पाउंड का हल्का वजन वाला देश नहीं रह गया है। यह सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर सकता है। देश राजनीतिक रूप से स्थिर है, जो इसके मजबूत लोकतंत्र पर आधारित है और यह केंद्रीय चुनावों में पूरी तरह से प्रदर्शित हुआ, जब एक अरब से अधिक लोगों के देश ने निर्बाध, शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से मतदान किया। आनंद महिंद्रा ने कर्मचारियों से कहा, “हम कई अन्य देशों की तुलना में अस्थिर वैश्विक स्थितियों से कम प्रभावित होंगे। ऐसी स्थिति में हमारे समूह के पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के विकास के अवसरों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।”

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिल्ली में स्मारक बनाने से जुड़े कांग्रेस के आरोपों पर बृजभूषण सिंह ने किया पलटवार

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिल्ली में स्मारक बनाने से जुड़े कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। पूर्व सांसद ने आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना पर धार्मिक स्थल से जुड़े फैसले लेने के आरोप पर भी तंज कसा। पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दिल्ली में समाधि बनाने में अड़ंगा डाले जाने के कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। भगवान करें कि कांग्रेस और राहुल गांधी 2025 में सीरियस हो जाएं। देश को उनकी जरूरत है। प्रधानमंत्री का वचन ही मंजूरी है, गृह मंत्री ने भी कह दिया और मंजूरी भी प्रदान कर दी। जब कह दिया तो कह दिया। इसके बाद इन लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस और राहुल गांधी पर जुबानी हमला करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि लगातार, राहुल गांधी और कांग्रेस ऐसे मुद्दे उठा रही है, जिससे जनता का कोई सरोकार नहीं है। इनको जनता से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अपमान का आरोप लगा रही है। मेरा सवाल है कि क्या अपमान कर रही है? आपने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का अपमान नहीं किया। नरसिम्हा राव की डेथ बॉडी कांग्रेस कार्यालय में नहीं ले जाने दिया। क्या आपको याद नहीं है? पूर्व भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप तो चाहते थे कि आपके परिवार के अलावा किसी की समाधि दिल्ली में नहीं बने। आपको ये बचकानी हरकत छोड़नी चाहिए। मैं चाहूंगा कि अयोध्या आएं, भगवान राम, भगवान हनुमान का दर्शन करें, सद्बुद्धि प्राप्त करें और देश के लिए जो जरूरी मुद्दे हों, उसे उठाएं। ऐसा इसीलिए, क्योंकि, विपक्ष और राहुल गांधी का राजनीति में सक्रिय रहना जरूरी है। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के एलजी विनय कुमार सक्सेना पर धार्मिक स्थलों को तोड़ने के आरोपों से जुड़े सवाल पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि उन्हें उस (आप) पार्टी के बारे में कुछ नहीं बोलना है। आम आदमी पार्टी (आप) ड्रामा पार्टी है।

नए साल में मोदी सरकार ने किसानों को तोहफा, खाद पर सब्सिडी बढ़ी

नई दिल्ली नए साल में मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक किसानों के नाम रही है। साल के पहले दिन बुधावार को हुई बैठक में डीएपी फर्टिलाइजर के लिए स्पेशल पैकेज को मंजूरी दी गई। इसके तहत फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनियों को सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा यह सब्सिडी (स्पेशल पैकेज) 31 दिसंबर 2025 तक दी गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि किसानों को डीएपी का 50 किलो का बैग 1,350 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। यह ‘वन टाइम पैकेज’ काफी महत्वपूर्ण है। पड़ोस के देशों में डीएपी का 50 किलो का बैग तीन हजार रुपये से ज्यादा में मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में भले ही कैसे भी स्थिति आ जाए हमें अपने किसानों को सुरक्षित करना है। उनके ऊपर बोझ नहीं डालना है। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की है कि डीएपी के नाम पर कुछ लोग किसानों को ठगने का प्रयास करेंगे। मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि अगर कोई ऐसा करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पैकेज पर लगभग 3,850 करोड़ रुपये की लागत होगी। साल 2014 से लेकर अब तक कोविड-19 का वह दौर भी आया जब स्थिति काफी खराब थी। लेकिन, हमारी सरकार और पीएम मोदी ने सुनिश्चित किया है कि किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव का खामियाजा न उठाना पड़े। 2014-24 तक उर्वरक सब्सिडी 11.9 लाख करोड़ रुपये थी जो 2004-14 के दौरान दी गई सब्सिडी से दोगुनी से भी अधिक है। कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 2025-26 तक जारी रखने को मंजूरी दी। इस निर्णय से 2025-26 तक देश भर के किसानों के लिए न रोकी जा सकने वाली प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के जोखिम कवरेज में मदद मिलेगी। इसके अलावा, योजना के क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी के उपयोग से पारदर्शिता और दावा गणना और निपटान में वृद्धि होगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 824.77 करोड़ रुपये की राशि के साथ नवाचार और प्रौद्योगिकी कोष (एफआईएटी) के निर्माण को भी मंजूरी दी है।

नेहा ने पहली बार पेटार के साथ अपनी केमिस्ट्री को सार्वजनिक किया

मुंबई,  हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा अपने विदेशी बॉयफ्रेंड पेटार स्लिस्कोविक के साथ मुंबई की सड़कों पर नजर आईं। निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट रहने वाली नेहा ने पहली बार किसी के साथ अपनी केमिस्ट्री को सार्वजनिक किया। पेटार स्लिस्कोविक एक 33 साल के क्रोएशियाई फुटबॉलर हैं, जो बोस्निया से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 2011 में जर्मन क्लब मेन्ज़ 05 के साथ अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी और बाद में सेंट पॉली और डायनमो ड्रेसडेन जैसे प्रमुख क्लबों के लिए भी खेले। पेटार का भारतीय फुटबॉल से भी खास नाता है, क्योंकि उन्होंने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नईयिन एफसी और जमशेदपुर एफसी का प्रतिनिधित्व किया है। 2022 में चेन्नईयिन एफसी के लिए खेलते हुए उन्होंने आठ गोल किए और अपनी शानदार तकनीक के लिए सराहे गए। नेहा शर्मा, जिन्हें फिल्मों क्रुक और यमला पगला दीवाना 2 से पहचान मिली, हाल ही में पेटार के साथ मुंबई की सड़कों पर हाथों में हाथ डालकर घूमते हुए देखी गईं। नेहा ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जबकि पेटार कैजुअल टी-शर्ट में नजर आए। दोनों के तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने के बाद, फैंस ने उनकी रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। नेहा, जो अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा निजी रखने की आदत रखती हैं, ने इस बार अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी हालिया आउटिंग और शानदार केमिस्ट्री को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। कुछ फैंस ने इसे दिल टूटने का पल भी कहा, जबकि अन्य इस रिश्ते को लेकर आश्वस्त हैं कि यह बॉलीवुड और स्पोर्ट्स का परफेक्ट मिलन हो सकता है।  

पर्यटन स्थलों पर लोगों की रही भीड़, हुए दो हादसे , कही पलटी नाव, तो कही पलटी बोलेरो

रायगढ़ नए साल के पहले दिन जिले के पर्यटन स्थल पर लोगों की भीड़ रही. वहीं आज दो अलग-अलग हादसे हुए, जिसमें लोग बाल-बाल बचे. टीपाखोल डेम में नाव पलटी है. नाव में सवार तीन लोग बाल-बाल बचे हैं. लाइफ जैकेट के कारण गहरे पानी में डूबने से पहले गोताखोरों ने बचा लिया. वहीं दूसरी घटना भी डेम के पास हुई है जहां पर्यटकों से भरा बोलेरो पलटने से अफरा-तफरी मच गई. बता दें कि टीपाखोल डेम शहर से सात किलोमीटर दूर है. नए साल के कारण यहां भारी भीड़ रही. ग्राम पंचायत टीपाखोल द्वारा डेम में मोटर वोट और नाव चलाई जाती है. डेम के पास ही नया साल मनाने गए पर्यटकों से भरा बोलेरो वाहन पलट गया. इस हादसे में भी लोग बाल-बाल बचे.

सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म बाशा के पॉपुलर डायलॉग के साथ नए साल की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली,  देश और दुनिया ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए पूरे जोश के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया है। नये साल के अवसर पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्म के डायलॉग के साथ लोगों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी। रजनीकांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रजनीकांत ने नए साल की शुभकामनाओं के रूप में अपनी फिल्म बाशा का एक पॉपुलर डायलॉग पोस्ट किया। “ईश्वर अच्छे लोगों की परीक्षा लेता है, लेकिन उन्हें कभी नहीं छोड़ता। दूसरी ओर, ईश्वर बुरे लोगों को बहुत कुछ देता है, लेकिन अंततः उन्हें छोड़ देता है”। बता दें कि इस साल साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी। फिल्म ‘कूली’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म साल 2025 के मिड में रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, वरिष्ठ अदाकारा नीतू सिंह कपूर ने अपने परिवार संग मिलकर नए साल का स्वागत किया। कैमरे में कैद उन पलों को अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से शेयर किया। इस जश्न का हिस्सा उनकी समधन सोनी राजदान, स्टार कपल रणबीर-आलिया, बेटी रिद्धिमा अपने पति और बेटी बने। नीतू ने इन चार तस्वीरों की श्रृंखला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा की। इन्हें देख कर एहसास हो रहा है कि ड्रेस कोड ब्लैक है। सभी ने काले रंग का आउटफिट पहन रखा है। हालांकि समधन चीट कर गई हैं। वो रेड कलर की ड्रेस में है उन्होंने अपनी नातिन और नीतू की पोती राहा से ट्विनिंग की है। सोनी रेड ब्लिंगी ड्रेस में दिखीं। एक गार्डन एरिया में फ्लोर सीटिंग के साथ नए साल का जश्न मनाते परिवार दिखा।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पचमढ़ी में प्राकृतिक रेश्मी वस्त्रों की प्रदर्शनी देखी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नर्मदापुरम जिले में स्थित पर्यटन केंद्र पचमढ़ी में प्राकृतिक रेश्मी वस्त्रों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शनी “प्राकृत- द गिफ्ट ऑफ नेच्यूरल” का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वस्त्रों के निर्माण,विक्रय व्यवस्था आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पचमढ़ी न केवल अप्रतिम सुंदरता और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि प्रदेश के वस्त्र शिल्पियों के बनाए कलात्मक वस्त्रों के विक्रय की दृष्टि से भी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अनूठी प्रदर्शनी के लिए एमपी सिल्क फेडरेशन के समस्त टीम सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पचमढ़ी प्रवास में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से भी भेंट की।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet