LATEST NEWS

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वीजा अवधि को भारत ने बढ़ाया, अब पासपोर्ट रद्द कर भी क्या करेगा बांग्लादेश

नई दिल्ली भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वीजा अवधि को बड़ा दिया है। वह पिछले साल अगस्त से भारत में रह रही हैं। इस बीच खबर है कि बांग्लादेश ने उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया है। हालांकि वीजा अवधि बढ़ने से हसीना के लिए अधिक समय तक भारत में रहने का रास्ता साफ हो गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार, भारत से पूर्व पीएम के प्रत्यर्पण की मांग कर रही है। यूनुस सरकार हसीना और उनकी बांग्लादेश आवाम पार्टी (बीएएल) पर शिकंजा कसने की पूरी कोशिश कर रही है। सरकार ने पूर्व पीएम और उनके प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया कि हसीना को देश में ‘शरण’ दी गई है और वह सामान्य रूप से देश में रह रही हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत उन्हें शरण नहीं दे सकता क्योंकि भारत के पास कोई शरण नीति नहीं है और इसलिए किसी को भी शरण देने की कोई व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि हसीना के वीजा का विस्तार नियमित चैनलों के माध्यम से हुआ है और जहां तक ​​प्रत्यर्पण अनुरोध का सवाल है तो यूनुस शासन ने प्रमुख औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, इसलिए भारत सरकार द्वारा उनकी मांग पर प्रतिक्रिया देने की संभावना नहीं है। पूर्व पीएम और आवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना को पिछले साल अगस्त में छात्र आंदोलन से उभरे आक्रोश के बाद सत्ता छोड़कर भारत भागना पड़ा था। इस बीच बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया मंगलवार को इलाज के लिए लिए लंदन रवाना हो गईं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) का कहना है कि उनकी नेता की यात्रा मेडिकल कारणों से हो रही है और इसके राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाए। हालांकि राजनीतिक उथल पुथल के दौर में जिया की विदेश यात्रा कई सवाल खड़ी करती है। सबसे अहम बात यह है कि देश की राजनीति पर कई दशकों तक हावी रहीं दो शीर्ष नेता अब विदेश में है।

झूठी खबरें फैलाने वाला पाकिस्तान अब खुद फेक न्यूज से डरा, बढ़ते खतरे से निपटने के लिए 2 अरब रुपये आवंटित किए

इस्लामाबाद भारत के खिलाफ लगातार झूठी खबरें और प्रचार चलाने वाले पाकिस्तान को अब खुद फेक न्यूज का डर सता रहा है। इसका मुकाबल करने के लिए सरकार ने भारी भरकम रकम भी जारी करने का फैसला किया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संघीय सरकार ने राज्य संस्थाओं को निशाना बनाकर फर्जी खबरों और गलत सूचना अभियानों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए 2 अरब रुपये आवंटित किए हैं। वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब की अध्यक्षता में आर्थिक समन्वय समिति [ईसीसी] की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। इस कदम का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता को कमजोर करने के लिए जानबूझकर फैलाई जा रही गलत सूचनाओं का मुकाबला करने की कोशिशों को मजबूत करना है। आवंटित बजट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, [1.945 बिलियन रुपये], रक्षा मंत्रालय को जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कदम को पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर का भी समर्थन हासिल है। रिपोर्ट के मुताबिक विस्तृत ब्रीफिंग में ईसीसी को बताया गया कि सेना की पब्लिस रिलेशंस विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस [आईएसपीआर] गलत सूचनाओं से निपटने में सबसे आगे है। हालांकि, गलत सूचना फैलाने की रणनीति के लगातार विकसित होने की वजह से आईएसपीआर की क्षमताओं को बढ़ाने की जरुरत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार के इस फैसले ने पाकिस्तान के नागरिकों को और अधिक नाराज कर दिया है जो रिकॉर्ड-उच्च मुद्रास्फीति, गरीबी और बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। बता दें पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और उसकी सारी उम्मीदें विदेशी कर्ज पर ही टिकी हैं। आलोचकों ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और खाद्य सुरक्षा जैसे तत्काल घरेलू संकटों को संबोधित करने के बजाय नैरेटिव कंट्रोल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सरकार की आलोचना की है।

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में खरीदी संपत्ति, पुलिस ने की सीज

बिलासपुर नशे के कारोबारी ने अलग-अलग राज्यों में दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बनाई थी। पुलिस की टीम ने जांच के बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा स्थित जमीन को सीज किया है। साथ ही बैंक में जमा रुपयों को होल्ड कराया गया है। आरोपित के शेयर भी जब्त कर लिए गए हैं। मामले को पुलिस सफेमा कोर्ट में पेश करेगी। न्यायालय के आदेश पर संपत्ति जब्त की जाएगी। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़ी सृष्टि कुर्रे को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में पता चला कि वह गिन्नी जांगड़े, संजीव उर्फ सुच्चा सिंह छाबड़ा से नशीली दवाएं मंगाती थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने सृष्टि के संपर्क की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने संजीव उर्फ सुच्चा सिंह को मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया। करीब दो करोड़ रुपये की है पूरी संपत्ति आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके संपत्ति की जांच शुरु की। इसमें पता चला कि लंबे समय नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में सक्रिय रहकर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में संपत्ति खरीदी। साथ ही हरियाणा में एक करोड़ से अधिक की जमीन का सौदा कर 20 लाख रुपये एडवांस दिया था। पुलिस ने राजस्व विभाग से इसकी जानकारी लेकर संपत्ति सीज कर लिया है। साथ ही शेयर और बैंक एकाउंट को होल्ड कराया गया है। पूरी संपत्ति लगभग दो करोड़ रुपये की है। आरोपित की संपत्ति जबलपुर में 4,190 वर्गफुट जमीन, निर्माणाधीन मकान-दुकान, कीमत 65 लाख।     महाराष्ट्र के नागपुर मौदा में चार दुकान व एक जमीन कीमत 1.08 करोड़ रुपये।     हरियाणा के फरीदाबाद में जमीन खरीदने के लिए दिए 20 लाख रुपये एडवांस।     कंपनी के माध्यम से खरीदे गए चार लाख 96 हजार रुपये के शेयर जब्त किए गए।     आरोपित और उसकी बहू के खाते में जमा सात लाख 77 हजार रुपये भी मिले हैं। फर्जी कंपनी बनाकर अवैध कमाई को करता था वैध एएसपी अनुज कुमार ने बताया कि आरोपित ने अपने पुराने पता टिकरापारा से छाबड़ा कंस्ट्रक्शन के नाम पर फर्म तैयार की थी। इससे वह रुपये का लेन-देन करता था। साथ ही मुनाफा बताकर नशे के अवैध कारोबार से कमाई संपत्ति को वैध कर रहा था। आरोपित के बैंक खातों की जांच में पता चला कि अवैध कमाई को पहले उसने अपने रिश्तेदारों के खाते में जमा किया। इसके बाद अपने फर्म के खाते में लेकर अलग-अलग जगहों पर निवेश कर रहा था। क्या है सफेमा कोर्ट तस्करी से कमाई की संपत्ति को जब्त कर पुलिस पूरे मामले को सफेमा (स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मेनीपुलेटर्स कोर्ट) में पेश करती है। इसमें नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से 10 साल के भीतर कमाई संपत्ति की जांच की शामिल है। आरोपित को न्यायालय में संपत्ति की जानकारी देनी होती है। सुनवाई के बाद कोर्ट संपत्ति के संबंध में निर्णय देती है। मुंबई रीजन में बड़ी कार्रवाई सिविल लाइन पुलिस की ओर से साल 2024 में नशे के कारोबार से गोदावरी जांगड़े के खिलाफ सफेमा कोर्ट में आवेदन पेश किया। यह पूरे छत्तीसगढ़ में पहला मामला था। इसके बाद साल 2025 में भी सुच्चा सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सफेमा कोर्ट के मुंबई रीजन में छत्तीसगढ़ के साथ ही गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्यों और दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली के संघ शासित प्रदेश आते हैं। नशे के कारोबारी की संपत्ति सीज करने मुंबई रीजन में स्टेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई है।

जवानों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत, एक हजार बौखलाए नक्सलियों ने बढ़ाई सरकार की चुनौती

रायपुर नक्सल विरोधी मुहिम के बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय एक हजार सशस्त्र नक्सली सरकार के लिए बड़ी चुनौती हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार, साल भर पहले बस्तर में ढाई हजार नक्सली सक्रिय थे। इनमें से 220 से अधिक नक्सलियों को सुरक्षा बल के जवानों ने गत 13 महीनों में मार गिराया है। करीब 1,200 से अधिक नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर चुके हैं या गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्त में आए नक्सलियों ने पुलिस को बताया है कि नक्सलियों की नई भर्तियां रुकी हुई हैं। पुराने और वरिष्ठ कैडर के नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर रहे हैं या फिर गिरफ्तार किए जा रहे हैं। इसी के चलते नक्सली बौखलाए हुए हैं। हालांकि, नक्सल विशेषज्ञों का मानना है कि सक्रिय नक्सलियों के अलावा बस्तर में नक्सलियों के ओवर ग्राउंड वर्कर व समर्थकों की संख्या चार हजार के आस-पास है। समय-समय पर नक्सली इन समर्थकों को बंदूक उठाने या अपने मिशन में इस्तेमाल भी करते हैं। तेज करना होगा अभियान बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने आइईडी लगाकर जवानों के वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवान बलिदान हो गए और एक वाहन चालक की शहादत हुई है। इसके बाद एक बार फिर बस्तर में जवानों के मनोबल को बढ़ाने की आवश्यकता महसूस हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के तय किए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान तेज करना होगा।

राज्यपाल डेका से परिवीक्षाधीन वन सेवा के अधिकारियों ने की भेंट

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में भारतीय वन सेवा के 2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। श्री डेका ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया। श्री डेका ने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व अनुशासन के साथ करें । उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी और कहा कि वनों की सुरक्षा और संरक्षण व देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इस कार्य को अपना प्रथम कर्तव्य मानना चाहिए। राज्यपाल ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को अपने कार्य मेें नवाचार करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रभारी अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक  नवीद शजाउद्दीन तथा वन सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी  श्वेता कम्बोज, तन्मय कौशिक , गौतम पदीभर और  सुमेध संजय सुरवाडे उपस्थित थे।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बताया अपना वेडिंग प्लान

मुंबई, एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से ‘लाइगर’, ‘काली पीली’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘ड्रीम गर्ल 2’ जैसी फिल्मों में काम करने के साथ ही अपना अच्छा खासा एक फैन बेस तैयार किया। अनन्या की फिल्मों के साथ-साथ इस बात की भी चर्चा है कि वह किसे डेट कर रही हैं। ऐसी अफवाह थी कि अनन्या अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। अब अनन्या ने अपनी शादी काे लेकर अपने प्लान का खुलासा किया है। अभिनेत्री अनन्या पांडे वॉकर ब्लैंको के साथ अफवाहों के कारण सुर्खियों में रहीं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब दोनों को शादी समारोह में एक साथ देखा गया। अब एक साक्षात्कार में अनन्या ने खुलासा किया कि वह अगले पांच वर्षों में शादी करने की योजना बना रही है। अगले पांच वर्ष के लिए अपने निजी जीवन की योजनाओं के बारे में बात करते हुए अनन्या ने कहा कि, उम्मीद है कि पांच साल बाद मेरी शादी हो जाएगी, मैं एक खुशहाल घर में रहूंगी। तब हम बच्चों के लिए योजना बना रहे होंगे। अनन्या ने अपने करियर की महत्वाकांक्षाओं के बारे में बताया, मैं वास्तव में खुद को अपने गेम के शीर्ष पर देखती हूं। हमेशा प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन अभी मैं काम करने और अपने काम में बेहतर होने पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको रिलेशनशिप टॉकरिपोर्ट के मुताबिक, अनंत अंबानी की शादी में अनन्या ने वॉकर को अपने ‘पार्टनर’ के तौर पर पेश किया था। एक सूत्र के अनुसार, वह इसे छिपा नहीं रही थी। कई लोगों ने उन्हें रोमांटिक गानों पर डांस करते हुए देखा। हालांकि, उन्होंने ने अभी तक इन चर्चाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बताया गया है कि वॉकर ब्लैंको वर्तमान में जामनगर में अंबानी के वंतारा में काम करते हैं। वॉकर ब्लैंको अमेरिका के रहने वाले हैं। अनन्या के 26वें जन्मदिन पर वॉकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल’ आप बहुत खास है, मैं तुमसे प्यार करता हूँ, एनी!।’ अनन्या जल्द ही लक्ष्य लालवानी के साथ ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आएंगी। अनन्या ने वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ में दमदार अभिनय किया था। दिए इंटरव्यू में अनन्या की मां भावना पांडे ने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, हमें बहुत गर्व है कि अनन्या की मेहनत को दर्शकों ने स्वीकार किया है।  

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में उच्च गुणवत्ता को लक्ष्य बनाए

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में उच्च गुणवत्ता को लक्ष्य बनाए। लक्ष्य और प्राप्ति के प्रयासों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विश्वविद्यालयों को पर्याप्त स्वायत्ता दी गई है। जरूरी है कि कुलगुरू अपनी क्षमताओं, विश्वविद्यालय के संसाधनों और आस-पास के परिवेश के अनुसार विकास की संभावनाओं की पहचान करें। ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में अपने सीमित दायरे से बाहर निकलें। वर्तमान की मांग और भविष्य की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि टॉस्क फोर्स बना कर समय-सीमा में सभी विश्वविद्यालयों की कार्ययोजना तैयार कराई जाए। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को राजभवन में आयोजित शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलगुरूओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल भी मौजूद थे। विद्यार्थी कल्याण के लिए संवेदनशील रहें : राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल श्री पटेल ने कुलगुरूओं से कहा है कि विद्यार्थी कल्याण के विषयों के प्रति संवेदनशील रहें। अभिभावक अपने बच्चें सरकार के भरोसे पर शासकीय विश्वविद्यालयों में भेजते हैं। उनकी देख-भाल पालक के दृष्टिकोण के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि कुलगुरू नियमित आधार पर छात्रावास, मेस, खेल सुविधाओं और कक्षाओं का नियमित निरीक्षण भी करें। रोजगार की क्षेत्रीय संभावनाओं के लिए पाठ्यक्रम बनाए राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार की सम्भावनाओं को बढ़ाने वाले पाठ्यक्रमों पर फोकस करें। डिग्री, डिप्लोमा के साथ ही मांग आधारित पाठ्यक्रम भी प्रारम्भ किये जाएं। स्थानीय उद्योगों, व्यवासायिक प्रतिष्ठानों की आवश्यकताओं के अनुसार मानव संसाधन की उपलब्धता के रोजगार लिए संबद्ध विषयों के अध्ययन की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं की उपलब्धता और उनके उन्नयन के लिए भी विशेष प्रयास करने की जरूरत बताई। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि  रेडक्रास की गतिविधियों में विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता की जाए। रोज़गार आधारित कोर्स प्रारंभ करने बनाएं प्लॉन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय बहु विषयक आत्मनिर्भर विश्वविद्यालय बनें। परम्परागत विषयों के साथ ही मांग आधारित और रोजगार की उच्च संभावनाओं वाले कोर्स प्रारंभ करने विशेष प्रयास करें। ऑनलाईन वैल्यूएशन कार्य को बढ़ावा दें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रदान स्वायत्ता के आधार पर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाएं। विद्यार्थियों को प्रवेश की सुविधा, उत्कृष्ट शिक्षा, समय पर परीक्षा और तत्काल परिणाम घोषणा के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाए। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के ऑनलाइन मूल्यांकन की व्यवस्था को बढ़ावा दें। इसी तरह प्रवेश के समय ही अंकसूची और डिग्री वितरण के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जाए, जिससे विद्यार्थियों के डीजी लॉकर में उनकी त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित हो। शासकीय विश्वविद्यालयों को मिलेगा पूरा सहयोग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालयों को पूरा सहयोग सरकार दे रही है। विश्वविद्यालयों को वित्तीय, भौतिक और मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में सरकार ने नवीन पहल कर संसाधन सम्पन्न बनाया है। विश्वविद्यालयों का स्टॉफ सरकार के लिए शासकीय सेवकों के समान ही महत्वपूर्ण है। स्व-वित्तीय व्यवस्था पर मंथन करें विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्वविद्यालयों को आत्मनिर्भर होना होगा। विश्वविद्यालय की उत्कृष्टता के लिए संसाधन और संभावनाओं के दोहन के लिए नई दूरदृष्टि के साथ कार्य करना होगा। इसके लिए निज संसाधनों, स्व-वित्त पोषित और पीपीपी मॉडल की उपयुक्तता के संबंध में कुलगुरूओं को अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का प्रदर्शन करना होगा। विश्वविद्यालय की भौतिक एवं शैक्षणिक आवश्यकताओं को बेहतर करना, कुलगुरूओं का दायित्व है। जिसके आधार पर उनके कार्य का मूल्यांकन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परम्परागत, तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रम आधारित विश्वविद्यालयों को उनके कार्य क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में विस्तारित करना चाहिए। डिजिटल वैल्यूएशन विद्यार्थी के हित में : उच्च शिक्षा मंत्री श्री सिंह बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि परीक्षाओं का प्रभावी, पारदर्शी और निष्पक्ष संचालन जरूरी है। डिजिटल वैल्यूएशन विद्यार्थी हितों के अनुकूल है। विश्वविद्यालय परीक्षा मूल्यांकन संबंधी कार्यों में आधुनिक तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करें। समय पर परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए डिजिटल वैल्यूएशन प्रणाली की संभावनाओं को तलाशा जाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में राशियों के जमा करने की व्यवस्था का भी परीक्षण करें। विश्वविद्यालय के विकास में राशि के उपयोग और निवेश के संबंध में भी कार्यवाही की जाना चाहिए।  

महिला उद्यमिता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

भोपाल मेपकास्ट भोपाल में अपना उद्योग स्थापित करने वाली इच्छुक महिलाओं के लिए चार सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मेपकास्ट के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने प्रशिक्षणार्थियों से विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि उद्योग के क्षेत्र में सफल होने के लिए मूलभूत आवश्यकता होती है, अपनी रूचि के अनुसार चयनित इकाई को कार्यरूप दिया जाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिला उद्यमियों के लिए अपार अवसर है। डॉ. कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना ओर मुद्रा योजना ऐसी योजनाएं हैं, जिनमें कम पूंजी में उद्योगों की सफल स्थापना की जा सकती है। प्रशिक्षण में शामिल हुई, प्रशिक्षाणार्थियों ने इस कार्यक्रम से अपनी अपेक्षा पर डॉ. कोठारी से चर्चा की। उद्यमिता महिलाओं की जिज्ञासाएं मुख्यतः इकाई का चयन एवं बाजार से संबंधित रही। वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख मानव संसाधन मेपकास्ट डॉ. प्रवीण कुमार दिघर्रा ने प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया कि इकाई का चयन करते समय अपनी रूचि के साथ अनुभव एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि को अवश्य महत्व दें। प्रोजेक्ट विशेषज्ञ डॉ. जी.एस. जरियाल ने प्रशिक्षण-सत्र की शुरूआत की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को इकाई स्थापना की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों से अवगत कराया। सलाहकार श्री अवनीश शर्मा एवं सुश्री नव्या चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया।  

राज्यपाल डेका से डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने भेंट की

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ अरूण आर जोशी ने सौजन्य भेंट की। श्री डेका ने यू.सी.जी के गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी सहित डॉ. नितिन वत्स व डॉ. उषा किरण अग्रवाल उपस्थित थे। 

कुशाभाऊ ठाकरे इण्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में जल और पर्यावरण पर 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन प्रारंभ

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण और जल संवर्धन के साथ ही जल के इष्टतम उपयोग में दक्षता के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में दाबयुक्त सिंचाई प्रणाली के जरिए जल के अधिकतम उपयोग से जल के अपव्यय को कम किया गया है। इससे शेष जल का उपयोग सैंच्य क्षेत्र विस्तार, ग्रामीण एवं शहरी पेयजल आपूर्ति तथा अन्य क्षेत्रों में किया जाना संभव हो सकेगा। मोहनपुरा कुंडलियां की प्रेशराइज्ड पाइप प्रणाली की सफलता के बाद पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ों परियोजना और केन-बेतवा नदी जोड़ों परियोजना के माध्यम से जल की अधिकता वाले क्षेत्रों से अतिरिक्त जल को सूखा प्रभावित क्षेत्रों में भेजने तथा भण्डारण करने से कृषि और घरेलू उपयोग के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। जल संसाधन विभाग के सचिव श्री जॉन किंग्सली ए.आर. ने बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित जल और पर्यावरण पर 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (IPWE-2025) के प्रारंभ अवसर पर उक्त विचार व्यक्त किए। इस 3 दिवसीय प्रतिष्ठित सम्मेलन का आयोजन अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स के पर्यावरण और जल संसाधन संस्थान और मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग एवं अंत्योदय प्रबोधन संस्थान के सहयोग से किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य विषय है “जलवायु परिवर्तन के अनुकूल सतत् और मजबूत जल बुनियादी ढांचे का निर्माण।” इसमें विश्व भर से प्रतिष्ठित विशेषज्ञ, पर्यावरणविद, निर्माता और शोधकर्ता भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में लगभग 125 शोध पत्रों की प्रस्तुति की जाएगी। सम्मेलन जल और पर्यावरण से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर नवीनतम प्रगति और सहयोगात्मक समाधानों पर चर्चा करने का एक मंच है। सम्मेलन में जल प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं, विशेष रूप से स्थायी और मजबूत जल अवसंरचना का निर्माण और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए मंथन किया जाएगा। सम्मेलन में स्वच्छ जल आपूर्ति, जल संरक्षण, अपशिष्ट जल का उपचार, नदियों, बांधों और सिंचाई, जल उपयोग दक्षता, प्रणालियों का स्मार्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सम्मेलन में मोहनपुरा कुंडलियां परियोजना, केन-बेतवा लिंक परियोजना, साईं संकेत, जैन इरिगेशन, करण डेवलपर्स सर्विस सहित 30 से अधिक के स्टाल लगाए गए हैं। इस अवसर पर अमेरिकन सोसायटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स के अध्यक्ष फिनियोस्की पेना मोरा, अध्यक्ष पर्यावरण एवं जल संसाधन संस्थान शर्लि क्लार्क, सम्मेलन अध्यक्ष श्रीधर कमोज्जला, स्थानीय सम्मेलन अध्यक्ष व अधीक्षण यंत्री श्री विकास राजौरिया, कैरोल ई हेडॉक, ब्रायन पारसंस, मेनिट डायरेक्टर करुणेश कुमार शुक्ला आदि उपस्थित थे। सम्मेलन के प्रमुख विषय              जलवायु परिवर्तन: जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के अनुकूल रणनीतियाँ और खाद्य सुरक्षा।              सतत सिंचाई प्रणाली: पाइप आधारित सिंचाई नेटवर्क के माध्यम से जल संरक्षण।              भूजल प्रबंधन: भविष्य के लिए स्थायी भूजल प्रबंधन।              बाढ़ जोखिम न्यूनीकरण: बदलते जलवायु पैटर्न के संदर्भ में बाढ़ प्रबंधन।              स्मार्ट जल प्रणाली और सेंसर: जल वितरण और निगरानी के लिए नवीन तकनीक।              शहरी जल प्रबंधन: शहरीकरण के साथ जल आपूर्ति, मांग और संरक्षण का संतुलन।              अपशिष्ट जल उपचार और पुन: उपयोग: जैविक और जैव-इलेक्ट्रोकेमिकल तकनीकों का उपयोग।              प्राकृतिक समाधान: अतिवृष्टि जल प्रबंधन और शहरी योजना के लिए पारिस्थितिकी तंत्र आधारित दृष्टिकोण।              कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग: जल अवसंरचना में तकनीकी नवाचार।              ऊर्जा और जल: जल विलयन, ऊर्जा संचयन और जल विद्युत समाधान।  

स्मार्ट मीटर के परफार्मेंस की करें एनालिसिस : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल बिजली उपभोक्ताओं के घरों में लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर के परफार्मेंस की एनालिसिस करें। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की विशेषताओं से भी अवगत करायें। उपभोक्ता संतुष्टि में कितना सुधार हुआ है और बिल संबंधी शिकायतों में कितनी कमी आयी है, इसका भी आकलन करें। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश स्मार्ट मीटर लगाने के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। श्री तोमर ने वर्तमान में एजेंसीवार उपलब्ध स्मार्ट मीटर की संख्या एवं भविष्य के लिये माहवार स्मार्ट मीटर की उपलब्धता की कार्य-योजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्य-योजना अनुसार स्मार्ट मीटर लगाने की कार्यवाही की जाये। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के कारण कम्पनी को सब्सिडी देने में कितना अंतर आया है, इसकी जानकारी दें। उन्होंने प्रीपेड बिलिंग की कार्य-योजना के संबंध में भी चर्चा की। बैठक में बताया गया कि स्मार्ट मीटरों की स्थापना के बाद बिलिंग दक्षता में लगभग 9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी पायी गयी है। फीडरवार स्मार्ट मीटरिंग का कार्य पूरा होने के बाद एनर्जी ऑडिट की जायेगी। एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी श्री अनय द्विवेदी, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी श्री क्षितिज सिंघल और एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी सुश्री रजनी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

13 जनवरी को फिल्म नागबंधम से ‘रुद्र’ के किरदार का होगा अनावरण

मुंबई,  अभिषेक नामा निर्देशित और थंडर स्टूडियो के सहयोग से बनी लक्ष्मी इरा और देवांश अभिनीत फिल्म नागबंधम से ‘रुद्र’ के किरदार का अनावरण 13 जनवरी को होगा। 13 जनवरी को रिलीज़ होने वाले एक रोमांचक नए वीडियो में नागबंधम से ‘रुद्र’ को पेश किया जाएगा।यह फिल्म रहस्य, पौराणिक कथाओं और रोमांच को एक साथ मिलाकर एक शानदार अनुभव का वादा करती है। पोस्टर एक दिलचस्प कहानी को दर्शाता है, जिसमें एक अकेला व्यक्ति एक विशाल, जटिल नक्काशीदार द्वार के सामने खड़ा है, जो एक रहस्यमयी सुनहरी रोशनी से जगमगा रहा है। यह आकर्षक छवि अंदर छिपे रहस्यों और प्राचीन खजानों का संकेत देती है। उत्साह को बढ़ाते हुए, पोस्टर में 13 जनवरी को रुद्र के परिचय की घोषणा की गई है, जो सिनेमाई परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण चरित्र का अनावरण है। किशोर अन्नापुरेड्डी निर्मित फिल्म नागबंधम का सह-निर्माण तारक सिनेमा ने किया है।यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी।  

टाइगर श्रॉफ ने जिम में किया वर्कआउट, बोले ‘खोज जारी है’

मुंबई, एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने जिम में भारी वजन उठाया और कहा कि अभी और अधिक ताकत की खोज जारी है। सोशल मीडिया पर सक्रिय टाइगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपने दोनों हाथों में 60 किलो के डंबल लेकर बेंच चेस्ट करते नजर आए। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अधिक शक्ति की खोज जारी है 60।” यह कोई पहली बार नहीं है, जब टाइगर ने अपने वर्कआउट वीडियो को प्रशंसकों संग साझा किया बल्कि वह अक्सर वर्कआउट के साथ ही मोटिवेशनल पोस्ट भी अपलोड करते रहते हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपने प्रशिक्षण के बारे में जानकारी साझा करते हुए एक बेहद प्रभावशाली किक का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में अभिनेता अपने ट्रेनर पर पूरी ताकत के साथ किक मारते हुए हवा में उछलते नजर आए थे। अभिनेता अपनी फिल्मों में भी एक्शन के साथ कमाल के स्टंट करते नजर आते हैं। वीडियो के साथ अभिनेता ने लिखा, “आमतौर पर मुझे अपने किसी भी हुनर पर गर्व नहीं होता, लेकिन यह कुछ ऐसा है, जिसके बारे में मुझे आश्चर्य है कि मैंने इसे अभी तक क्यों नहीं देखा। भाईजान बच गए। सॉरी नदीम खिलाड़ी।” टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह वर्तमान में अपनी आगामी एक्शन ‘बागी 4’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू मुख्य कलाकार के रूप में नजर आएंगे। ‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है, जो 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर ने किया है। ‘बागी 4’ के साथ पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में लोकप्रिय पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा भी नजर आएंगी।  

युवा शक्ति राष्ट्र विकास को देगी नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का स्वप्न है कि वर्ष 2047 में आजादी के शताब्दी वर्ष तक देश ही नहीं दुनिया के प्रतिनिधित्व में हिन्दुस्तान के युवाओं की अग्रणी भूमिका हो। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र के विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को त्रि-दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2025 के समापन पर टी.टी. नगर स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा महोत्सव के अवसर पर 2 महत्वपूर्ण पार्थ एवं युवा प्रेरक अभियान (‘एमपीवायपी’) शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेल विभाग द्वारा प्रदेश के ऐसे युवा जो सेना और पुलिस में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, उनके लिए “पार्थ” योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। प्रदेश में 10 स्थानों पर इनके प्रशिक्षण की व्यवस्था रहेगी। यह संस्था स्व-पोषित होगी। इनमें प्रशिक्षणार्थियों को न्यूनतम शुल्क देना होगा। एमपीवायपी अभियान के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास, कॅरियर और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदेश के युवा अपनी योग्यता और हुनर को और अधिक तराश कर अपने भविष्य के आधार की नींव को मजबूती प्रदान करेंगे। आनंद का परमानंद है युवा शक्ति में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कला एवं कलाकारों के अद्भुत संगम की प्रस्तुति से मन आनंद प्रफुल्लित हो उठा है, जिसका वर्णन करना मुश्किल है। परम आनंद की अनुभूति है युवा शक्ति में। आज के युवा में कल के विकसित भारत की झलक देखने को मिलती है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वागत में युवा उत्सव के विजेता सदस्यों द्वारा रंगारंग नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नृत्य नाटिका में कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। बुन्देली पार्श्व गायिका के साथ उन्होंने बुन्देली गायन और नृत्य में कलाकारों द्वारा माँ दुर्गा और चण्डी के स्वरूप की अद्भुत प्रस्तुति की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजेता कलाकारों के साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 28वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में संभागों की टीमों द्वारा विभिन्न विधाओं में दी गई प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सम्मुख समूह लोकगीत श्रेणी में विजेता सागर संभाग और समूह लोक नृत्य श्रेणी में विजेता ग्वालियर संभाग की प्रस्तुति दी गई। चित्रकला में प्रथम आए जबलपुर संभाग के श्री आयुष कुशवाहा और द्वितीय स्थान पर रही इंदौर संभाग की सुश्री संस्कृति श्रीवास्तव के चित्र का अवलोकन किया। विज्ञान मॉडल श्रेणी में प्रथम आई जबलपुर संभाग की सुश्री पल्लवी ऐडे द्वारा प्रस्तुत ग्लूको ब्रिथे लाइजर और द्वितीय रहे ग्वालियर संभाग के श्री अमन धाकड़ द्वारा प्रस्तुत बॉयोगैस कंप्रेसर के मॉडल का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की तथा दोनों विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री करेंगे युवाओं से संवाद खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि 6 से 8 जनवरी 2025 तक 28वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन भोपाल में किया गया। इसके अंतर्गत प्रदेश भर में जिला, संभाग एवं राज्य स्तरीय युवा उत्सव का विशेष आयोजन किया गया था। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि युवा महोत्सव में चयनित 45 युवा भारत मंडपम नई दिल्ली में 11 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में विकसित भारत के निर्माण में अपने दृष्टिकोण और विचार सांझा करेंगे। इस वर्ष युवा उत्सव के आयोजन में 10 संभागों के 350 प्रतिभागियों ने 7 विधाओं समूह लोकगीत, समूह लोकगायन, पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, कहानी लेखन एवं कविता लेखन में प्रतिभागिता की। युवा उत्सव में जिला स्तर पर 18 से 26 दिसम्बर तक 10 हजार 500 युवा प्रतिभागी एवं संभागीय स्तर पर 3 से 5 जनवरी 2025 तक 1700 युवाओं ने प्रतिभागिता की थी। शुरूआत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्री श्री सारंग द्वारा स्मृति-चिन्ह एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय एवं अपर मुख्य सचिव खेल श्री मनु श्रीवास्तव, संचालक खेल श्री रवि कुमार गुप्ता तथा बड़ी संख्या में युवा और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

अपनी भांजी की शादी से काफा मामले ने ‘रिसेप्शन’ में मेहमानों के लिए तैयार किए गए भोजन में मिलाया जहर, भूल नहीं पाएगी कभी

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक व्यक्ति ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी भांजी की शादी के दिन ऐसा कांड कर दिया जिसे परिवार चाहकर भी नहीं भूल पाएगा। व्यक्ति ने अपनी भांजी की शादी के ‘रिसेप्शन’ में मेहमानों के लिए तैयार किए गए भोजन में कथित तौर पर जहर मिला दिया क्योंकि वह उसकी शादी के खिलाफ था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, किसी भी व्यक्ति ने उस भोजन को नहीं खाया और उसके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर पन्हाला तहसील के उतरे गांव में हुई। जहर मिलाते समय कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। लड़की मामा के घर में पली-बढ़ी थी पन्हाला थाने के उपनिरीक्षक महेश कोंडुभैरी ने बताया कि पन्हाला पुलिस ने उतरे गांव निवासी महेश पाटिल नामक व्यक्ति के खिलाफ लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला का मामा है। पुलिस के अनुसार, लड़की मामा के घर में पली-बढ़ी थी। कोंडुभैरी ने बताया, ‘‘लड़की हाल में गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी और उससे शादी कर ली थी। चूंकि, यह पाटिल को स्वीकार्य नहीं था, इसलिए वह मंगलवार को एक विवाह हॉल में आयोजित शादी के रिसेप्शन समारोह में घुस गया और मेहमानों के लिए तैयार किए जा रहे खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया।” उपनिरीक्षक ने बताया कि जब पाटिल भोजन में जहरीला पदार्थ मिला रहा था, तो उसके आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और उसे पकड़ लिया। कोंडुभैरी ने बताया, ‘‘इसके बाद वह मौके से भाग गया। हमने उसके खिलाफ धारा 286 (जहरीले पदार्थ के संबंध में लापरवाही), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।” उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि जिस खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया गया था, उसे किसी ने नहीं खाया और उसके नमूने फोरेंसिक लैब में भेज दिए गए हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet