LATEST NEWS

विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि विकसित भारत की संकल्प की सिद्धि में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी युवा विकसित भारत के लिए संकल्पित अमृत पीढ़ी के प्रतिनिधि है। भारत जब 2047 में आज़ादी की 100वीं सालगिरह मनाएगा तो उस समय आज का युवा पीढ़ी ही राजनेता, व्यापारी, अधिकारी, उद्योगपति, समाजसेवी, शिक्षक, साहित्यकार, इंजीनियर आदि के रूप में देश का नेतृत्व करेगी। राज्यपाल श्री पटेल 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में आयोजित यंग लीडर डायलॉग और युवा उत्सव में शामिल हो रहे प्रदेश के युवाओं को राजभवन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आप सब युवा सौभाग्यशाली है, जिन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विजनरी नेतृत्व प्राप्त हुआ है। मोदी जी का प्रयास है कि देश की कला संस्कृति की विरासत को संरक्षित करने के साथ ही भविष्य के स्वरूप में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो। उन्होंने देश के युवाओं की असीम क्षमता को विकास की संकल्पना में जोड़ने के लिए यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम का मंच प्रदान किया है। राज्यपाल श्री पटेल का कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ से स्वागत और स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्वागत उद्बोधन में युवा उत्सव और विकसित भारत यंग लीडर संवाद दिल्ली के लिए प्रदेश के युवाओं के चयन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में युवा श्री अभिषेक सुमन और सुश्री अनुभूति तिवारी ने अपने अनुभव साझा किये। अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री मनु श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, संचालक श्री रवि गुप्ता, राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव और युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।  

उद्योग मंत्री ने टीपी नगर जोन के चार वार्डों में रखी 82.58 लाख के कार्यों की आधारशिला

रायपुर , वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 में चार वार्डों में कुल 82.58 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि आज टीपी नगर जोन के वार्डों को इतने कार्यों की सौगात विष्णुदेव की सरकार में मिल रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आप लोगों से हमने जो वादा किया था उसे अक्षरसः निभाने का काम मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी की सरकार में हो रहा है। आने वाले वर्षों में आपको विकास और तेज गति से दिखने लगेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, कोरबा मंडल के अध्यक्ष योगेश मिश्रा, उमा भारती सराफ, ज्योति वर्मा, मंजू सिंह, अजय विश्वकर्मा, पार्षद धनसाय साहू, चन्दन सिंह, हार बाई यादव, सुशील गर्ग, स्मिता सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। इन कार्यों की रखी गई आधारशिला वार्ड क्र. 02 सी.सी. रोड निर्माण कार्य अमर चंद्रा घर से भागी चंद्रा घर तक लागत रूपए 8 लाख, वार्ड क्र. 02 तुलसी नगर सामुदायिक भवन में अतिरिक्त विकास कार्य लागत 5 लाख, वार्ड  03 नदी किनारे पचरी निर्माण कार्य 10 लाख, वार्ड 3 क्षेत्रांतर्गत विकास कार्य, 10 लाख, वार्ड क्र. 03 राताखार में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य, लागत 14.58 लाख, वार्ड क्र. 13 झरनापारा मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, लागत 5 लाख, वार्ड क्र. 14 पानी टंकी के पास सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष एवं विस्तार कार्य 15 लाख, वार्ड क्र. 14 क्षेत्रांतर्गत पम्प हाउस में झोपड़ीपारा मैग्जिनभाठा, अटल आवास के पीछे रोड नाली निर्माण कार्य,10 लाख,वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस में आदर्श श्रमिक क्लब के सामने बस स्टॉप का निर्माण कार्य, लागत 5 लाख कुल 82.58 लाख के कार्यों का आज भूमिपूजन और शिलान्यास कर कार्यों का श्री गणेश किया गया।

हर विमान देगा वेदर डिपार्टमेंट को जानकारी, मौसम विभाग को इसकी मदद से वेदर अपडेट मिल सकेगा, जो एकदम सटीक होगी

नई दिल्ली अब घरेलू एयरलाइन कंपनियों को विमान की उड़ान और लैंडिंग के वक्त दिखे मौसम की जानकारी साझा करनी होगी। एयरलाइंस की ओर से वेदर की रियलटाइम जानकारी मौसम विभाग को दी जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि इसकी मदद से वेदर अपडेट मिल सकेगी, जो एकदम सटीक होगी। इससे मौसम विभाग की कार्य़क्षमता और सटीक आकलन करने में इजाफा होगा। अब तक मौसम विभाग जो अपडेट देता है, उसमें कुछ घंटे पहले की मिली जानकारी होती है और उसके अनुसार ही अनुमान जाहिर होते हैं। लेकिन रियल टाइम जानकारी मिलने से अपडेट में भी सुधार होगा। फिलहाल मौसम विभाग देश की 50 से 60 लोकेशंस से वेदर बलून लॉन्च करता है। इनके जरिए तापमान, उमस और हवा की गति के बारे में जानकारी मिलती है। इससे मौसम का अनुमान जारी करने में मदद मिलती है। अब फ्लाइट्स की लैंडिंग और टेकऑफ की मदद से मौसम का अनुमान और सटीक किए जाने की तैयारी है। देश भर में 6000 घरेलू विमान हर दिन टेकऑफ करते हैं और लैंडिंग करते हैं। यदि इनकी ओर से मौसम का रियलटाइम डेटा शेयर किया जाएगा तो विभाग को बड़ी मदद मिलेगी। भूगर्भ विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविंचंद्रन ने कहा कि इस मामले में उनका विभाग उड्डयन मंत्रालय से बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ सही रहा तो फिर इसी साल से यह स्कीम लागू हो जाएगी कि सभी घरेलू उड़ानें मौसम की रियलटाइम जानकारी विभाग के साथ साझा करेंगी। यह अनिवार्य रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा करना ना सिर्फ विमानों के संचालन के लिए अच्छा रहेगा बल्कि मौसम के अनुमान के लिए भी उचित होगा। रविचंद्रन ने कहा कि आमतौर पर मौसम का अनुमान रियलटाइम वेदर की जानकारी पर ही आधारित होता है। ऐसे में हमें जितनी ज्यादा लोकेशंस से जानकारी मिलेगी, उतना ही अनुमान हमारा सही रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में नए एयरपोर्ट बने हैं। उड़ानों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। ऐसे में इन नई लोकेशंस तक पहुंचने वाली उड़ानें यदि जानकारी साझा करेंगी तो मौसम विभाग के डेटा यानी सैंपल में इजाफा होगा। इससे ज्यादा रेंज के लिए अनुमान जाहिर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास जितना ज्यादा डेटा होगा, हम उतना ही सटीक जानकारी देने में सफल होंगे। यह एक तरह से एग्जिट पोल की तरह ही है। यदि आप ज्यादा से ज्यादा स्थानों से डेटा निकाल सकेंगे तो उतना ही सटीक आपका अनुमान भी होगा।’

प्रशासनिक निर्णयों में न हो देरी, सभी औपचारिकताएं समय से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन आयोग और लोक सेवा आयोग के माध्यम से जारी भर्ती प्रक्रियाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशासनिक निर्णयों में किसी प्रकार की देरी न हो और सभी औपचारिकताएं समय पर पूर्ण की जाएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आईपीएचएस मानकों के अनुरूप नवीन स्वीकृत पदों, नवीन स्वास्थ्य संस्थाओं और उन्नत स्वास्थ्य संस्थाओं में रिक्तियों की पूर्ति की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नर्सिंग भर्ती और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त किया जा सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया और पैरामेडिकल कॉउंसिल की गतिविधियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी भर्ती के साथ पदोन्नति के पदों की रिक्तियों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानव संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पैरामेडिकल संस्थानों की मान्यता प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की और नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के पैरामेडिकल विद्यार्थियों की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं और उनके परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य श्री तरुण राठी, संचालक स्वास्थ्य श्री दिनेश श्रीवास्तव, संचालक स्थापना श्रीमती मल्लिका नागर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  

जॉय-राइड पर दिव्यांग बच्चे पहुंचे इंदौर, मुख्य न्यायाधीश श्री कैत ने हवाई टिकिट देकर फ्लाइट से किया रवाना

भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की पहल पर जबलपुर के 5 दिव्यांग बच्चों की जॉय-राइड की इच्छा आज पूर्ण हुई। यह बच्चे जबलपुर से इंडिगो की उड़ान से इंदौर पहुंचे हैं। इन बच्चों को जबलपुर एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार कैत ने हवाई टिकिट प्रदान कर रवाना किया। ये सभी बच्चे इंदौर शहर का भ्रमण करेंगे। इस दौरान बच्चे इंदौर के राजवाड़ा और चिड़िया घर का भ्रमण करेंगे, 56 दुकान के पकवानों का जायका लेंगे और खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करेंगे। हवाई यात्रा में आने-जाने के दौरान इन बच्चों का ध्यान रखने के लिये 2 शिक्षक, 2 अभिभावक और 2 जे.जे.सी. सदस्य साथ हैं। न्यायिक एकेडमी जबलपुर में आयोजित दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा के लिये आयोजित “संवाद’’ कार्यक्रम में न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक एवं किशोर न्यायालय सचिव की उपस्थिति में दिव्यांग बच्चों ने फ्लाइट द्वारा यात्रा की मंशा जाहिर की थी। उनकी इस इच्छा को पूर्ण करने के लिये सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों को हवाई यात्रा करायी जा रही है। इन बच्चों में सोनिया रखिया, प्रिया जैन, अमर, पंचमलाल पटेल और मंयक दुबे शामिल है।  

मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे बलरामपुर रामानुजगंज गौशाला, गोवंश की पूजा, किया लोकार्पण और शिलान्यास

बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर रामानुजगंज ग्राम पंचायत देवीगंज में संचालित श्री श्याम श्यामा गौशाला में शेड निर्माण कार्य के शिलान्यास, सामुदायिक गाय शेड लोकार्पण कार्यक्रम व गौ पूजन कार्यक्रम में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, पत्नी जिला पंचायत सभापति पुष्पा नेताम के साथ पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना किया एवं गौवंश को गुड़, चारा खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक भवन एवं गोदाम निर्माण की घोषणा भी की। नेताम सपत्नी गौशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर नेताम ने गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि श्री श्याम श्यामा गौशाला गौ माता की सेवा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सनातन संस्कृति को सशक्त बनाएगा।सनातन संस्कृति में गौ माता का स्थान अत्यंत पूज्नीय और महत्वपूर्ण है। जैसे जन्म देने वाली मां अपने शिशु का पालन पोषण करती है वैसे ही गौ माता अपने अमृत तुल्य दूध से संपूर्ण मानव जाति का भरण पोषण करती है। गौ सेवा न केवल हमारी परंपरा और धर्म का हिस्सा है बल्कि यह समस्त जीव जगत के प्रति हमारे कर्तव्य का प्रतीक भी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील तिवारी ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है की गौशाला समिति से जुड़कर हम सब गौ सेवा के कार्य में लगे हुए हैं। गौ भक्त बद्री यादव एवं आनंद चौबे ने गौशाला के संबंध में विस्तार से अपनी बात रखते हुए कहां की हम बहुत ही सौभाग्यशाली है कि गौ सेवा के कार्य करने का मौका हम सबको मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन विनय पांडे एवं आभार प्रदर्शन गौ भक्त बद्री यादव के द्वारा किया गया। महिला ने गौशाला के लिए दान की जमीन श्याम श्याम गौशाला के लिए गांव की खोजमनी कोरवा के द्वारा 50 डिसमिल जमीन दान में दी गई ।है जिसका नेताम ने जमकर प्रशंसा की उन्होंने कहा कि जो बड़ा दिल खोजमणि ने दिखाया वह हम सबके लिए अनुकरणीय है। नेताम ने खोज मनी कोरवा का सम्मान शाल श्रीफल देकर किया वहीं चरवाहो व गौ भक्त सुनील तिवारी एवं आनंद चौबे का भी सम्मान शाल श्रीफल देकर किया। बद्री एवं आनंद ने गौ सेवा की की मिसाल पेश गौशाला से जुड़े बद्री यादव एवं आनंद चौबे के द्वारा विगत कई वर्षों से गौशाला का संचालन विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में भी किया गया। गौ भक्ति उनकी ऐसी थी कि तमाम प्रकार की परेशानी के बावजूद भी श्रद्धापूर्वक गौ सेवा के कार्य में लग रहे। गौ भक्त बद्री यादव एवं आनंद चौबे की प्रशंसा कृषि मंत्री राम विचार नेताम सहित गौ सेवा आयोग एवं यहां पहुंचने वाले जिला एवं प्रदेश स्तर के अधिकारियों ने भी कई बार की।

जॉनी डेप के नाम पर जालसाजी, अभिनेता ने फैंस को चेताया

लॉस एंजिल्स  हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को चेताया। उन्होंने बताया कि उनके नाम और फेक सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट के नाम पर जालसाजी की जा रही है। जॉनी डेप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “सभी को नए साल की शुभकामनाएं, दुख की बात है और मुझे पता चला है कि ऑनलाइन जालसाज मेरे प्रशंसकों और फॉलोअर्स को मेरे नाम का इस्तेमाल कर उन्हें निशाना बना रहे हैं। अपनी रणनीति के तहत, वे मेरे और मेरी टीम के सदस्यों के नाम पर कई भ्रामक सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट बना चुके हैं।“ अभिनेता ने अलर्ट करते हुए लिखा, “हम इन अवैध योजनाओं से निपटने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। आज, एआई मेरे चेहरे और आवाज का भ्रम पैदा कर सकता है। जालसाज मेरे असली रूप और आवाज की तरह दिख सकते हैं। लेकिन, न तो मैं और न ही मेरी टीम आपसे पैसे या आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगेगी।“ फोटो-शेयरिंग ऐप पर अभिनेता के 28 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा, “मैं किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ईमेल के जरिए या चैट-बेस्ड प्लेटफॉर्म के जरिए प्रशंसकों से सीधे बातचीत नहीं करता।” अभिनेता ने आगे बताया, “मैं एक्स, स्नैपचैट या डिस्कॉर्ड या पर नहीं हूं। मैं पेड मीटिंग, फोन कॉल, क्लब मेंबरशिप या फैन कार्ड ऑफर नहीं करता। अगर आपसे कभी भी इन चीजों के लिए पैसे मांगे जाते हैं, तो यह फ्रॉड है।” गोल्डन ग्लोब विजेता ने अपने करियर की शुरुआत एक संगीतकार के रूप में की थी। उन्होंने 1984 में हॉरर फिल्म ‘ए नाइटमेयर ऑन एल्म स्ट्रीट’ से फीचर फिल्म के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद वह 1986 में आई ‘प्लाटून’ में दिखाई दिए थे। ‘एडवर्ड सिजरहैंड्स’, ‘एड वुड’, ‘स्लीपी हॉलो’, ‘चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री’, ‘स्वीनी टॉड: द डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट’ और ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ फ्रेंचाइजी जैसी सफल फिल्मों में में काम कर चुके हैं।  

द एड्रेस कॉलोनी प्रवेश मार्ग का विधि सम्मत हल निकाले : मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि गोविंदपुरा क्षेत्र में आने वाली द एड्रेस कॉलोनी प्रवेश मार्ग का विवाद विधिनुसार हल किया जाये। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को मंगालय में एसडीएस कोलार, टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग, नगर निगम और रहवासियों के साथ संयुक्त बैठक ली। मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि 13 जनवरी को सभी पक्ष अपने दस्तावेज के साथ एसडीएम कोलार कार्यालय में उपस्थित होंगे। एसडीएम सभी पक्ष की सुनवाई कर सर्वमान्य और विधि सम्मत हल निकालेगें। मंत्री श्रीमती गौर ने निर्देश दिये है कि नगर निवेशक, नगर निगम तथा टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग के अधिकारी संयुक्त रूप से स्थल भ्रमण भी करें। श्रीमती गौर ने स्पष्ट किया की प्रकरण के निराकरण में सभी पक्षों के हितों का ध्यान रखा जाये।  

मालदीव के रक्षा मंत्री ने की राजनाथ सिंह से बात, बुरे वक्त में याद आया भारत, पटरी पर लौट रहे रिश्ते

मालदीव भारत और मालदीव के रिश्ते एक बार फिर से पटरी पर लौट गए हैं। मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी, लेकिन आर्थिक झटका लगने से शुरू हुए बुरे वक्त के बाद मालदीव बैकफुट पर आ गया। अब मालदीव सरकार के मंत्री भारत के चक्कर लगा रहे हैं। विदेश मंत्री हालिया दौरे के बाद अब मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून भी भारत पहुंचे हैं, जिसके बाद उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने मालदीव के अपने समकक्ष के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में मालदीव के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की हाल की भारत यात्रा पर विचार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “मुझे अक्टूबर 2024 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान आपके साथ हमारी संक्षिप्त मुलाकात याद है।” रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच स्थायी आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, भाषाई और जातीय संबंधों पर जोर दिया, और संबंधों को घनिष्ठ, सौहार्दपूर्ण और बहुआयामी बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि मालदीव भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के तहत एक विशेष स्थान रखता है, जो क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक रणनीतिक ढांचा है। उन्होंने कहा, “मालदीव ने भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के तहत एक विशेष स्थान प्राप्त किया, जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि लाना है।” हिंद महासागर में सुरक्षा बनाए रखने में दोनों देशों की साझा भूमिका पर प्रकाश डालते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा और संरक्षा बनाए रखने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं, इस प्रकार वे क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास में योगदान करते हैं।” मालदीव के साथ भारत का मजबूत रक्षा सहयोग दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की बातचीत का एक और केंद्र बिंदु था। सिंह ने भारत द्वारा प्रस्तावित क्षमता निर्माण के अवसरों का भी जिक्र किया, जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त अभ्यास, कार्यशालाएं और रक्षा उपकरणों की आपूर्ति शामिल है। उन्होंने इस गति को बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “भारत परियोजनाओं, उपकरणों और प्रशिक्षण के माध्यम से मालदीव और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल को उनके क्षमता निर्माण प्रयासों में समर्थन देना जारी रखेगा। एक विश्वसनीय भागीदार और एक करीबी दोस्त के रूप में, आश्वासन देता हूं कि भारत मालदीव की विकास आवश्यकताओं और उसके लोगों के कल्याण के लिए समर्थन करना जारी रखेगा।” मालदीव के विदेश मंत्री ने भी की थी भारत की यात्रा बता दें कि रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब कुछ दिन पहले, मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने भारत की यात्रा की थी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ व्यापक वार्ता की थी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तीन जनवरी को हुई बैठक में कहा था कि भारत की पड़ोस पहले नीति का मालदीव एक शानदार उदाहरण है और उन्होंने हिंद महासागर में स्थित इस द्वीप देश को नयी दिल्ली के सहयोग का वादा किया। उन्होंने कहा था, ”विभिन्न क्षेत्रों में हमारी भागीदारी बढ़ी है और भारत हमेशा मालदीव के साथ खड़ा रहा है। हमारे लिए, आपके साथ सहयोग हमारी पड़ोस पहले नीति का शानदार उदाहरण है।” मालदीव, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है और मालदीव में पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल के दौरान रक्षा सहित समग्र द्विपक्षीय संबंधों में वृद्धि देखी गई।

दृष्टिबाधित बच्चों के लिए उपलब्ध कराया गया ’एनी डिवाइस’

नेत्रहीन बच्चों के भविष्य की बेहतरी के लिए प्रशासन का एक और उत्कृष्ट प्रयास ब्रेल लिपि का उन्नत स्वरूप है ’’एनी डिवाइस’’ रायपुर, वर्तमान समय में दिव्यांग छात्र छात्राओं को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नये-नये तकनीक और उपकरणों का शिक्षा के क्षेत्र में समावेश किया जा रहा है। ताकि दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक विकास को एक नया दिशा दिया जा सके। और हम सभी जानते है कि ब्रेल लिपि के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति पढ़ने लिखने में सामर्थ्य हासिल कर सकते है दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड अन्तर्गत जावंगा में स्थित आवासीय विद्यालय ’’सक्षम’’ का संचालन किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा संस्थान हैं जहां दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां वर्तमान में विभिन्न दिव्यांग श्रेणी के 94 बालिकाओं, एवं 90 बालक अध्ययनरत है इनमें 16 बालिकाएं एवं 12 बालक दृष्टिबाधित श्रेणी में है। इस संस्थान में बच्चों को सर्वांगीण शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने के सभी उपाय किए जा रहे हैं। यहां बच्चे अपने दैनिक कार्यों को आसानी से पूरा कर लेते हैं। ये बच्चे दूसरे बच्चों की तरह सामान्य स्कूलों में सुबह की पाली में जाते हैं। दोपहर को इनकी विशेष प्रशिक्षण की कक्षाएं होती हैं जहां इनकी जरूरतों के अनुरूप इन्हें चीजें सिखायी जाती हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन के प्रयास अनुरूप दंतेवाड़ा जिले में नेत्रहीन बच्चों के लिए शिक्षा और तकनीक का जो समावेश हो रहा है, वह एक सराहनीय पहल है। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा सक्षम स्कूल में दृष्टिबाधित बच्चों को एक विशेष उपकरण ’’एनी डिवाइस’’ प्रदान किया गया है। दृष्टिबाधित बच्चों के लिए एक क्रांतिकारी उपकरण यह एक स्मार्ट लर्निंग टूल है, जो ब्रेल लिपि सीखने और पढ़ने में बच्चों की मदद करता है। एनी डिवाइस खासतौर पर उन बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है जो देखने में असमर्थ हैं। यह डिवाइस टच और ऑडियो फीचर्स के माध्यम से बच्चों को ब्रेल अक्षरों को पहचानने और लिखने में सहायता करता है। कैसे काम करता है एनी डिवाइस? बच्चे अपनी उंगलियों से डिवाइस पर ब्रेल अक्षरों को छूते हैं। डिवाइस तुरंत ऑडियो में अक्षर का नाम और उसकी ध्वनि सुनाता है। इसमें इंटरएक्टिव गेम्स और क्विज भी होते हैं, जो बच्चों को सीखने में मजेदार अनुभव प्रदान करते हैं। बच्चों को होने वाले फायदे ’’एनी डिवाइस“ से बच्चे ब्रेल लिपि आसानी से सीख सकते है। इसके साथ ही यह डिवाइस बच्चों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करता है, जिससे वे अपनी पढ़ाई में दूसरों पर कम निर्भर रहते हैं। सीखने का यह नया तरीका बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करता है। जिला प्रशासन का यह प्रयास दृष्टिबाधित बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 2013 में सक्षम विद्यालय की स्थापना से लेकर अब ब्रेल लिपि के उन्नयन और “एनी डिवाइस” के उपयोग तक, यह प्रयास नेत्रहीन बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है। इस संबंध में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक श्री अमित यादव ने बताया कि 2015 से ब्रेल लिपि बच्चों को पढ़ा रहे है लेकिन अब जिला प्रशासन के सहयोग से हमें एक नया डिवाइस मिला है पहले ब्रेल मशीन में एक साथ लिख सकते थे लेकिन अब एनी डिवाइस के माध्यम से बच्चे और अच्छे से पढ़ाई कर सकते है और अन्य प्रकार की सुविधा मिलेगी, जिससे बच्चों और अच्छे से पढ़ पाएगें। ब्रेल लिपि पहले से ही नेत्रहीन बच्चों के लिए पढ़ने-लिखने का एक अनूठा साधन है। अब इस नई तकनीक, “एनी डिवाइस,” के माध्यम से बच्चों को न केवल पढ़ाई बल्कि गेम, गाने और अन्य डिजिटल सुविधाओं का भी अनुभव हो रहा है। यह ’’डिवाइस वॉइस असिस्टेंस’’ जैसी तकनीक से लैस है, जो बच्चों को आत्मनिर्भर और आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने में मदद करती है। दंतेवाड़ा प्रशासन का यह कदम समाज के उन वर्गों के लिए प्रेरणा है, जिन्हें विशेष ध्यान और सहयोग की आवश्यकता है। यह शिक्षा में समावेशिता और तकनीकी विकास का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

HMPV को लेकर आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश तैयार किए जाने हेतु तकनीकी समिति का गठन

डॉ.एस.के. पामभोई की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय टीम देगी HMPV को लेकर अपना अभिमत रायपुर, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के संबंध में सभी राज्यों को जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) संक्रमण के संबंध में वर्तमान / अद्यतन स्थिति पर सतत् निगरानी बनाए रखने हेतु एक तकनीकी समिति का गठन किया गया है। HMPV के संक्रमण के रोकथाम, बचाव, जागरूकता एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश तैयार किए जाने हेतु इस तकनीकी समिति का गठन किया गया है। इस समिति में संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ.एस.के. पामभोई अध्यक्ष के रूप में हैं। इनके साथ सदस्य के रूप में उपसंचालक डॉ. खेमराज सोनवानी, उपसंचालक डॉ. धर्मेन्द्र गहवई, राज्य सलाहकार आईएसडीपी आकांक्षा राणा तथा राज्य सलाहकार आईएसडीपी चयनिका नाग शामिल हैं। यह तकनीकी समिति राज्य में HMPV के संबंध में समय-समय पर अपना प्रतिवेदन अभिमत स्वास्थ्य विभाग को प्रस्तुत करेगी।

‘अधिकाधिक काम हो ऑनलाइन, पारदर्शिता हो प्राथमिकता’, राजस्थान-आवासन आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक

जयपुर। आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने मंगलवार को वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अधिक से अधिक काम ऑनलाइन कर कार्य में पारदर्शिता लायी जाए। उन्होंने अधिकारियों को मण्डल की कार्यप्रणाली को अधिकाधिक ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की आज के समय में ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध करवाना अति आवश्यक है इनके आभाव में कार्यों में तेजी एवं पारदर्शिता लाना कठिन है। इस बैठक में भूमि बैंक, महत्वपूर्ण न्यायालयीन मामले, जलापूर्ति, सीवर लाइन, सड़कें, स्ट्रीट लाइट, डीएलपी कार्य, वृक्षारोपण अभियान और आगामी “बुधवार नीलामी उत्सव” में अधिशेष संपत्तियों को शामिल करने की तैयारियों जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर समीक्षा व गहन चिंतन किया गया। डॉ शर्मा ने कहा की निर्माण स्थल पर बचाव और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए । निर्माण स्थल पर निर्माण कार्य शुरू होने से पहले वहाँ बोर्ड लगाया जाए, बैरिकेडिंग कर रिफ्लेक्टर लगाये जाए जिस से की वहाँ किसी प्रकार का कोई हादसा ना हो। इसमें किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को भूमि बैंक को मजबूत करने के लिए उपलब्ध भूमि संसाधनों की पहचान और दस्तावेज़ीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियंता फील्ड में जाकर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अविलंभ जमीनों के प्रस्ताव तैयार करें। पारदर्शिता बनाए रखने और अतिक्रमण को रोकने के लिए आवासन आयुक्त ने क्षेत्र में मंडल की सभी जमीनों पर बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। आवासन आयुक्त ने परियोजनाओं में जलापूर्ति एवं सीवर लाइन की कार्य प्रगति की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा की किसी भी योजना के निर्माण कार्य के आरंभ होने से पहले ही सीवर लाइन तथा जलापूर्ति संबंधी प्लानिंग की जाए। इसके साथ ही उन्होंने हस्तांतरण की जा चुकी परियोजनाओं में भी नियमानुसार रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की जलापूर्ति और सीवर लाइन में कोताही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। डॉ. शर्मा ने बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए समय पर कार्य पूरा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और टीमों को किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा को दूर करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने परियोजनाओं में सड़क निर्माण एवं रखरखाव के साथ-साथ स्ट्रीट लाइटों को लगाने एवं मरम्मत का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा बढ़ाने के लिए उचित रोशनी सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (डीएलपी) के तहत कार्यों की स्थिति की समीक्षा भी की गई। डॉ. शर्मा ने टीमों को लंबित मरम्मत को तुरंत ठीक करने और भविष्य में शिकायतों से बचने के लिए गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए । साथ ही, आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के तहत होने वाले कार्यों को डीएलपी नियमानुसार ही करवाया जाना सुनिश्चित किया जाए एवं किसी भी परिस्थिति में ऐसे कार्यों के लिए पुन: वित्तीय स्वीकृति नहीं जारी की जाए। ऐसा पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में आवासन आयुक्त ने राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट एएमयू से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान के एमओयू को धरातल पर लाने के लिए समस्त अभियंता एवं अधिकारी अपने -अपने जिले के जिला कलक्टर से समन्वय कर निवेशकों के साथ सम्पर्क स्थापित करें और भूमि के चिह्निकरण, भू आवंटन आदि प्रकरणों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। आवासन आयुक्त ने चल रहे न्यायालयीन मामलों की स्थिति की समीक्षा की, अधिकारियों को समय पर कानूनी जवाब प्रस्तुत करने और विकास कार्यों को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण विवादों को हल करने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होनें राज्य सरकार की मंशानुसार चल रहे पौधरोपण के कार्यो की समीक्षा भी की। डॉ शर्मा ने कहा कि पौधों को रोपने के साथ ही उनका संरक्षण और संवर्द्धन भी उतना ही जरूरी है। ऐसे में उन्होनें अपने क्षेत्रों में हुए पौधारोपण के बाद उनके संरक्षण पर ध्यान देने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी प्रदान किये। बैठक में आगामी “बुधवार नीलामी उत्सव” में अधिशेष आवासों को शामिल करने पर चर्चा की गई। डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को अधिशेष घरों की सफल नीलामी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। ताकि आमजन के लिए आवास प्राप्त करना सुलभ व किफायती बने। इस बैठक में मुख्य सम्पदा प्रबंधक श्री प्रवीण अग्रवाल, मुख्य अभियंता श्री अमित अग्रवाल, मुख्य अभियंता मुख्यालय श्री तेजवीर मीना, मुख्य नगर नियोजक श्री अनिल माथुर, वित्तीय सलाहकार श्री रोहताश यादव सहित समस्त अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

सौम्या चौरसिया को मिली जमानत, पर जेल से नहीं आ पाएंगी बाहर

रायपुर लंबे समय से जेल में कैद सौम्या चौरसिया के लिए राहत भरी खबर आई है. आय से अधिक संपत्ति मामले में नियत समयावधि में चार्जशीट दाखिल न होने पर एसीबी/ईओडब्लू स्पेशल कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को जमानत दे दी है. लेकिन सौम्या चौरसिया अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगी क्योंकि उनके विरुद्ध कोल लेव्ही का केस चल रहा है. एसीबी/ईओडब्लू कोर्ट में न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी के समक्ष सौम्या चौरसिया के अधिवक्ता फैजल रिज़वी ने 7 जनवरी को ज़मानत आवेदन पेश किया था. अधिवक्ता के आवेदन में बताया कि नियत समयावधि साठ दिन हो चुके हैं और चालान पेश नहीं हुआ है इसलिए ज़मानत दी जाए. इस आवेदन के बाद एसीबी/ईओडब्लू की ओर से आवेदन देकर बहस के लिए आज का समय मांगा गया. एसीबी की ओर से श्लोक श्रीवास्तव और मिथिलेश वर्मा ने यह तर्क दिया कि एसीबी के प्रकरण में चार्जशीट दाखिल करने की मियाद 60 दिन बल्कि 90 दिन है. इस पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता फैजल रिज़वी ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के न्याय दृष्टांत के साथ यह तर्क किया कि चार्जशीट दाखिल करने की अवधि 60 दिन है. बचाव पक्ष की ओर से बीएनएसएस 187(3) का उल्लेख करते हुए न्यायालय से अनुरोध किया कि इसमें भी साठ दिवस की अवधि निर्धारित है. लेकिन जेल में रहेंगी सौम्या रायपुर की विशेष अदालत (एसीबी/ईओडब्लू) ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता फैजल रिज़वी के तर्कों से सहमत होते हुए सौम्या चौरसिया को ज़मानत दे दी. ईडी के कोल लेव्ही स्कैम में सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से पूर्व में ज़मानत मिल चुकी है, आय से अधिक संपत्ति मामले में भी उन्हें रायपुर अदालत से ही ज़मानत मिल गई है. लेकिन सौम्या चौरसिया अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगी क्योंकि उनके विरुद्ध एसीबी/इओडब्लू ने कोल लेव्ही केस में केस दर्ज कर रखा है, और इस प्रकरण में उन्हें ज़मानत नहीं मिल सकी है. मामले की जानकारी देते हुए ACB/EOW के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि 60 दिन की समयावधि में चालान पेश नहीं करने पर जमानत का लाभ देते हुए कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को जमानत दी है, लेकिन वो अभी जेल में ही रहेगी.

किसान अपनायें सुरक्षा के उपाय, राजस्थान-पाला पड़ने से फसलों में नुकसान की संभावना

जयपुर। शीतलहर व पाले से फसलों को नुकसान होने की संभावना रहती है। पाले के कारण पौधों की कोशिकाओं में उपस्थित जल जमने से कोशिका भित्ति फट जाती है, जिससे पौधों की पत्तियां, कोंपलें, फूल एवं फल क्षतिग्रस्त हो जाते है। उन्होंने बताया कि रबी की फसलों में फूल व बालियाँ बनने के समय पाला पड़ने पर सर्वाधिक नुकसान की संभावना रहती है। इस समय किसानों को सतर्क रहकर फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाने चाहिए। फसलों को पाले से बचाने हेतु गंधक के तेजाब का 0.1 प्रतिशत अर्थात एक हजार लीटर पानी में एक लीटर सान्द्र गंधक का तेजाब का घोल तैयार कर फसलों पर छिड़काव करें अथवा घुलनशील गंधक के 0.2 प्रतिशत घोल का छिड़काव भी कर सकते हैं। नकदी सब्जी वाली फसलों में भूमि के तापमान को कम होने से बचाने के लिए टाट, पॉलिथिन अथवा भूसे से ढ़क देना चाहिए। पाले के दिनों में फसलों में सिंचाई करने से भी पाले का असर कम होता है। पाले के स्थाई समाधान के लिए खेती की उत्तर-पश्चिम दिशा में मेड़ों पर घने ऊंचे वृक्ष लगायें। उल्लेखनीय है कि जब आसमान साफ हो, हवा न चल रही है और तापमान काफी कम हो जाये तब पाला पडने की संभावना बढ़ जाती है। दिन के समय दोपहर से पहले ठण्डी हवा चल रही हो व हवा का तापमान अत्यन्त कम होने लग जाये और दोपहर बाद अचानक हवा चलना बंद हो जाये तब पाला पड़ने की आंशका बढ़ जाती है।

फर्जी एडवाइजरी सेंटर पर पुलिस की रेड, चार सेंटर में कुल 120 लोग काम करते हुए मिले, पुलिस ने किया अरेस्ट, पूछतांछ जारी

उज्जैन उज्जैन पुलिस ने शहर में चल रहे चार फर्जी एडवाइजरी सेंटर पर बुधवार को छापा मारा। पुलिस ने यहां काम करने वाले 120 युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही सेंटर्स से कम्प्यूटर और अन्य डाक्यूमेंट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को शिकायत मिली थी कि शहर में फर्जी एडवाइजरी सेंटर चल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आज इनमें छापा मारा। छापे के दौरान चार सेंटर में कुल 120 लोग काम करते हुए मिले। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगा रही है कि वे कैसे इन सेंटर्स में क्या-क्या और कैसे काम करते थे।   जीवाजीगंज पुलिस ने ऋणमुक्तेश्वर पुलिया से मेथिलिनडायआक्सी (एमडी) की तस्करी करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 49 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जीवाजीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ऋणमुक्तेश्वर पुलिया से अमजद पुत्र अजगर खान उम्र 40 वर्ष निवासी पिपलोन, सुलतान उर्फ भैजी पुत्र मुबारिक हुसैन उम्र 26 वर्ष निवासी जांसापुरा, शादाब उर्फ पेंटर पुत्र सालार अहमद उम्र 26 वर्ष निवासी बेगमपुरा को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट की धारा लगाई आरोपितों के कब्जे से 49 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित सुल्तान के खिलाफ एक दर्जन मामले दर्ज हैं। इनमें मध्यप्रदेश गोवंश प्रतिशेध अधिनियम, मारपीट, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पहले से दर्ज हैं केस इसके अलावा शादाब के खिलाफ चार तथा अमजद के खिलाफ दो केस दर्ज हैं। मंदसौर से लेकर आते थे एमडी ड्रग्स पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपित मंदसौर से ड्रग्स लेकर आए थे। मंदसौर के ही रहने वाले दो अन्य आरोपितों के नाम भी सामने आएं हैं। दोनों कई दिनों से आरोपितों को एमडी ड्रग्स सप्लाय कर रहे थे। आरोपितों की तलाश में मंदसौर भी दबिश दी जा रही है। अन्य आरोपितों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet