LATEST NEWS

अंगूर खाओगे, तो ये रोग होंगे दूर

अंगूर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अनेक पौष्टिक गुणों से युक्त होते हैं। इनमें विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज पर्याप्त मात्रा में होता है, जो शरीर में खून की वृद्धि करता है व कमजोरी दूर करता है। एनर्जी:- अंगूर में मौजूद शर्करा रक्त में आसानी से अवशोषित हो जाती है और थकान दूर कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। सफाई:- अंगूर शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को आसानी से शरीर से बाहर निकाल देता है। अंगूर रक्त की क्षारीयता को संतुलित करता है। किसी कारणवश शरीर में अम्लता बढ़ जाए तो वह हानिकारक साबित होती है। ऐसा होने पर 20 से 30 ग्राम अंगूर खाएं। मिर्गी:- अंगूर को रोजाना खाने से कैंसर, एपेंडिक्स, बच्चों में कमजोरी, मिर्गी, रक्त संबंधी विकार, आमाशय में घाव और कमजोरी में लाभ मिलता है। पाचन:- यदि किसी ने धतूरा खा लिया हो तो उसे दूध में अंगूर का सिरका मिलाकर दें। यह टायफॉइड, मानसिक परेशानी और पाचन की गड़बड़ी में भी लाभकारी होता है।  

‘दवाओं और गहनों की गुणवत्ता जांच व साइबर क्राइम रोकने की ठोस योजना बनाएं’, राजस्थान-खाद्य-नागरिक आपूर्ति मंत्री ने ली बैठक

जयपुर। खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि आगामी समय में शादियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए ज्वेलरी की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान शुरू करें। गोदारा ने मंगलवार को सचिवालय में राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक में अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के लोग अपनी आय को ज्वेलरी खरीदने में ज्यादा धन ख़र्च करते हैं।वो किसी भी प्रकार से ठगी के शिकार नहीं हो इसके लिए उन्हें जागरूक करना आवश्यक है। साथ ही, निर्देश दिए कि दुकानदार द्वारा उपभोक्ता को दिये गए बिल पर हॉल मार्क की जानकारी अवश्य लिखी होनी चाहिये। सर्राफा बाजार में हॉल मार्क सेंटर की जानकारी क्यू आर कोड के माध्यम से दी जाए। अभी तक राज्य में कुल 20 जिलों में हॉलमार्क सेंटर स्थापित किये जा चुके हैं। गोदारा ने उपभोक्ताओं के अधिकारों के संवर्धन व संरक्षण के लिए एवं उपभोक्ताओं को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए इनका समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। दुकानदारों द्वारा दिये जाने वाले बिल पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर अंकित किये जाए, सभी को यह जानकारी होनी चाहिये कि यदि आप उत्पाद से संतुष्ट नहीं है तो निर्धारित हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। मानव जीवन से जुड़ी दवाइयों की विश्वसनियता बनाये रखने के लिए एवं पनीर, दूध एवं मावा की रेंडमली जांच करने के निर्देश दिए। बीमा क्लेम व रियल एस्टेट के प्रकरणों का निस्तारण भी शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए वीसी के माध्यम सुनवाई की व्यवस्था शुरू करने के बारे में कहा कि यह बुजुर्गों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। समय—समय पर उपभोक्ताओं की जागरूकता के लिए संभाग स्तर पर कार्यशालाएं एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जागरूकता के लिए ग्राम स्तर पर रात्रि चोपाल आयोजित करने के साथ ही वीडियो ऑडियो का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। जागरूकता का प्रचार जमीनी स्तर पर करने के लिए रोडमैप बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग में होने वाली ठगी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करें। राज्य में कुल 36 साइबर स्टेशन क्रियाशील हैं, कुल 1930 साइबर कमांडो तैयार किये जा रहे है। इस पर पूरा फोकस है। ठगी होने के 4 घंटे के भीतर ही यदि शिकायत दर्ज हो जाती है तो पैसा रिकवर होने की संभावना अधिक रहती है। प्रमुख शासन सचिव श्री सुबीर कुमार ने कहा कि विश्व उपभोक्ता दिवस पर 15 फ़रवरी से 15 मार्च तक उपभोक्ता माह के रूप में मनाया जाएगा। प्रारंभ में उन्होंने बैठक की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपभोक्ता संरक्षण परिषद से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यश के जन्मदिन पर फिल्म टॉक्सिक-ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का ‘बर्थडे पीक’ रिलीज़

मुंबई,  रॉकिंग स्टार यश के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक – ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से मजेदार ‘बर्थडे पीक’ रिलीज़ किया गया है। रॉकिंग स्टार यश आज 39 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक – ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से ‘बर्थडे पीक’ वीडियो रिलीज किया गया है। बर्थडे पीक में, यश सफेद सूट, फेडोरा और हाथ में सिगार लिए बेहद शान के साथ एंट्री करते हैं। जैसे ही यश अपना जलवा बिखेरते हैं, हर नजर उन पर टिक जाती है। यश और टॉक्सिक की दुनिया बनाने के बारे में निर्देशक गीतू मोहनदास ने कहा,टॉक्सिक- ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ एक ऐसी कहानी है, जो परंपराओं को तोड़ती है और हमारे भीतर की हलचल को जगाने का वादा करती है। आज, जब हम अपनी फिल्म की पहली झलक पेश कर रहे हैं, हम यश का भी जश्न मना रहे हैं। एक ऐसा इंसान जिसे देश उसके विज़न और स्वैग के लिए सराहता है। मैंने उनकी प्रतिभा को करीब से देखा है। वेंकट .के. नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत संयुक्त रूप से निर्मित, टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का निर्देशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म निर्माता गीतू मोहनदास ने किया है।  

रूल्स फॉर कॅरियर ग्रोथ

कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए यूं तो सभी मेहनत करते हैं, लेकिन कुछ लोग ही ऐसे होते हैं, जो वास्तव में आगे बढ़ पाते हैं। दरअसल, वे लोग आगे बढ़ने के लिए दूसरों से हटकर कुछ नया करने का प्रयास करते हैं, इसीलिए वे आगे बढ़ पाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नियमों के बारे में जो आपको आगे ले जा सकते हैं। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के इस दौर में प्रतिस्पर्धा भी एक नया रूप ले रही है। शायद ही कोई ऐसा सेक्टर हो, जहां दूसरों से आगे निकलने के लिए कड़ी चुनौती का सामना न करना पड़ रहा हो। हालांकि आगे निकलने की इस दौड़ में सक्सेस सभी को नहीं मिल पाती। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातें जो आपको दूसरों से आगे कर सक्सेस दिला सकती हैं। काम में रहें अव्वल:- आप को जो भी जिम्मेदारी दी जाती है आप उसे पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ निभाएं। आप जिस प्रोसेस में काम करते हैं, उसकी आपको पूरी-पूरी जानकारी होनी चाहिए। आगे बढ़ने के लिए भी जरूरी है कि आप अपने काम में पूरी तरह से पारंगत हों। साथ ही अगर कोई नई चीज सीखने का मौका मिलता है, तो उससे पीछे न हटें। यह चीज आपको दूसरों से आगे ले जा सकती है। अवसर की तलाश:- यदि आपको कोई एक्स्ट्रा असाइनमेंट मिलता है, तो इसे एक अवसर की तरह लें। इस तरह के मौकों को खोना नहीं चाहिए, क्योंकि ये आपको एक अच्छा एक्सपोजर दिला सकते हैं। इस तरह के असाइनमेंट को लेने से आपकी लीडरशिप, मैनेजमेंट व इंटरपर्सनल स्किल भी डेवलॅप होगी। आप मैनेजमेंट की नजरों में भी आएंगे। समस्याएं हल करें:- किसी भी कंपनी में समस्याएं खोजना आसान है। लेकिन इसके विपरीत आप किसी भी समस्या का समाधान खोजने वाले बनें। इसके लिए आप सबसे पहले परिस्थिति का विश्लेषण करें और इसके बाद समस्या का समाधान करने की पहल करें। इन समस्याओं को संबंधित पक्ष के साथ बातचीत कर आसानी के साथ सुलझाया जा सकता है। परिवर्तन को रहें तैयार:- कंपनी में कई काम और डिपार्टमेंट होते हैं। ऐसे में कंपनी की जरूरत के हिसाब से अगर आपको किसी दूसरे डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया जाता है, तो आपको भी उसके अनुरूप अपने वर्क स्टाइल में परिवर्तन लाना चाहिए। कंपनी की जरूरत जानें:- जब आप किसी कंपनी को ज्वाइन करें, तो कुछ समय यह जानने में लगाएं कि कंपनी का लक्ष्य क्या है? यदि कंपनी किसी समस्या से जूझ रही है और आप समस्या के हल के बारे में बता सकते हैं, तो मान लें कि आप ने सफलता हुए। नेटवर्किग गु्रप से जुड़ें:- आजकल लगभग सभी कंपनियां ट्रेनिंग व कॅरियर प्रोग्राम्स संचालित करती हैं। अपने कॅरियर ग्रॉफ को आगे ले जाने के लिए इनमें जरूर हिस्सा लें। इससे मैनेजमेंट को भी मालूम होगा कि आप कुछ अलग करने की चाहत रखते हैं। इस तरह मैनेजमेंट आपके स्किल्स देखते हुए महत्वपूर्ण असाइनमेंट का हिस्सा भी बना सकता है। यह सब चीजें ही आपके कॅरियर ग्रॉफ को आगे ले जाती हैं।  

राष्ट्रीय सौर दिनदर्शिका कैलेंडर का लोकार्पण, राजस्थान-राज्यपाल पहुंचे राष्ट्रीय दिनदर्शिका प्रसार मंच के कार्यक्रम में

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति संभाजी नगर में मंगलवार को राष्ट्रीय दिनदर्शिका प्रसार मंच द्वारा प्रसारित राष्ट्रीय सौर दिनदर्शिका कैलेंडर का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने इस दौरान भारतीय कालगणना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हिन्दू समय चक्र सूर्य सिद्धांत से जुड़ा है। समय का मापन प्रारम्भ एक सूर्योदय से और अहोरात्र का मापन का समापन अपर सूर्योदय से होता है। उन्होंने भारतीय समय गणना को पूर्णतः वैज्ञानिक बताया। लायंस क्लब में पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन— मंगलवार को ही राज्यपाल श्री बागडे ने छत्रपति शिवाजी नगर लायंस क्लब में पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान नर सेवा को नारायण सेवा बताते हुए जरूरतमंदों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

प्रग​ति के दिए निर्देश, राजस्थान- पशुपालन सचिव डॉ. समित शर्मा ने ली राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक

जयपुर। शासन सचिव पशुपालन विभाग डॉ समित शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी जिलों के पशु चिकित्सा अधिकारियों ने अपने अपने जिले का प्रगति विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मोबाइल वेटरिनरी यूनिट का संचालन नवीन कार्ययोजना के अनुसार डुअल और हाइब्रिड मोड में सुनिश्चित करें। नई कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक एमवीयू के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त कॉल के अनुसार पशु चिकित्सा सेवा प्रदान करने के साथ—साथ प्रतिदिन पूर्व निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार निर्धारित राजस्व ग्राम में प्रतिदिन एक घंटे का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाना निर्धारित किया गया है साथ ही एमवीयू स्टाफ के साथ विभागीय पशु चिकित्सक/ पशुधन सहायक की सेवाएं भी लेते हुए कार्य करना निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि एमवीयू द्वारा चिकित्सा के बाद पशुपालक को उपचार की पर्ची आवश्यक रूप से उपलब्ध कराई जाए साथ ही एक प्रति पर पशुपालक के हस्ताक्षर भी लिए जाए। संचालनकर्ता फर्मों को नियमानुसार भुगतान भी समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिलेवार प्रति एमवीयू दर्ज केसेज की संख्या में काफी भिन्नता देखी जा रही है अतः उपलब्ध वाहनों के पुनःस्थापन के लिए समीक्षा की आवश्यकता है। मंगला पशु बीमा का अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 21 लाख पशुओं का बीमा कराना है इस दृष्टि से हमारी प्रगति बहुत धीमी है। अतः इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक पशुपालकों को इससे जोड़कर इस काम में तेजी लाना है। डॉ शर्मा ने राष्ट्रीयकृत एवं विभागीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि विभागीय कृत्रिम गर्भाधान में करौली जिले ने लक्ष्य से अधिक सफलता प्राप्त कर ली है जबकि टोंक जिला इसमें सबसे पीछे है। उन्होंने सभी जिलों को समयबद्ध तरीके से लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। राज्य में एवियन इन्फ्लूएंजा तथा अन्य बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए उन्होंने पशुपालन विभाग के निदेशक और उनकी टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि विभाग के डॉक्टर्स ने उत्कृष्ट काम किया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर दवाइयों की एक्सपायरी नहीं होनी चाहिए और दवाइयों का समुचित तथा समय पर उपयोग होना चाहिए। डॉ. शर्मा ने विभाग के महत्वपूर्ण कार्यो के प्रभावी निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं संभाग स्तर पर इनकी प्रगति की मॉनिटरिंग किए जाने के लिए 18 मुख्य निष्पादन संकेतक तय किए गए हैं। इन सभी कार्यों की महत्ता के आधार पर अलग अलग भारित अंक देते हुए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2024 के केपीआई के अनुसार चुरू, झुंझुनू और अलवर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे  जबकि डूंगरपुर आखिरी स्थान पर रहा। डॉ. शर्मा ने बताया वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 500 नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोले गए जबकि 103 पशु चिकित्सा उपकेंद्रों को पशु चिकित्सालय में 51 पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में तथा 25 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय को बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया है। उन्होंने बताया कि नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्रों के भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन हेतु जिला कलक्टरों को पत्र भी लिखा जा चुका है। डॉ शर्मा ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि 14 जनवरी से 30 जनवरी तक मनाए जाने वाले पशु कल्याण पखवाड़े के दौरान विभिन्न स्तरों पर पशु चिकित्सा शिविर, पशु कल्याण गोष्ठी, पशु कल्याण जन जागृति रैली आदि का आयोजन कर जीव जंतुओं के कल्याण के प्रति जन साधारण में जागृति तथा पशु क्रूरता निवारण के लिए वातावरण निर्माण का कार्य किया जाए। उन्होंने एक बार पुनः पशुपालन विभाग को ऊंचाई की ओर ले जाने में सभी से अपना योगदान देने का आग्रह किया। इस राज्य स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में पशुपालन निदेशक तथा आरएलडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ आनंद सेजरा, विभाग के वित्तीय सलाहकार श्री मनोज शांडिल्य सहित विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। राज्य के सभी जिलों के संयुक्त निदेशक तथा वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

6 जनवरी को आईईडी ब्लास्ट में सुदर्शन वेट्टी हुए थे शहीद, छत्तीसगढ़-बीजापुर में पिता को दो माह के मासूम ने दी अंतिम विदाई

बीजापुर. जिले के कुटरू इलाके में नक्सलियों ने कायराना हरकत को अंजाम देते हुए आईईडी विस्फोट किया था जिसमें आठ जवान बलिदान हुए थे। इस हादसे में एक ड्राइवर की भी मौत हो गई थी। यह घटना उस समय हुई जब डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। इस भीषण हमले में मौके पर ही सभी जवान बलिदान हो गए जिनमें वाहन चालक भी शामिल था। घटना इतनी भयावह थी कि शहीद जवानों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया कि नक्सलवाद का जड़ से खात्मा किया जाएगा। उन्होंने 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य दोहराया। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में शहीद हुए सभी जवानों को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सलामी के साथ उनकी शहादत को नमन किया गया और यह सुनिश्चित करने की प्रतिज्ञा ली गई कि उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। इस दौरान मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला सामने आया, जहां शहीद जवान सुदर्शन वेट्टी के अंतिम संस्कार में उनके दो महीने के मासूम बेटे ने पिता को अंतिम विदाई दी। इस दौरान मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गई थीं। हर कोई गमगीन था।

प्रधानमंत्री जनमन योजना से संवर रही विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार की जिंदगी

पक्के छत के साथ गंगाराम के परिवार को मिला सुरक्षित जीवन कोण्डागांव जिले के दूरस्थ विकासखण्ड बड़ेराजपुर से 12 कि.मी. की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत कोसमी के चनाभर्री जहां विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के 10 कमार परिवार निवासरत हैं। ग्राम पंचायत कोसमी अन्तर्गत चनाभर्री बसाहट वनग्राम में आता है, जो जंगल से लगा हुआ है। इन परिवारों का मुख्य व्यवसाय कृषि एवं वनोपज पर आधारित हैं, जिससे वे अपना गुजर-बसर करते हैं। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (जनमन) अंतर्गत चनाभर्री को विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के बसाहट के रूप में चिन्हाकित कर यहां निवासरत सभी 10 कमार परिवारों को केंद्र एवं राज्य शासन की सभी योजनाओं से जोड़कर उन्हें सभी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से योजना के बेहतर क्रियान्वयन का प्रयास किया जा रहा है। चनाभर्री निवासी श्री गंगाराम मरकाम उन्हीं कमार जनजाति परिवारों में से एक हैं, जिन्हें जनमन योजनान्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास का लाभ मिला है। गंगाराम आज पक्का आवास पाकर बहुत खुश हैं और इससे उनके जीवन में एक बदलाव की शुरुआत हुई है। गंगाराम के परिवार का झोपड़ी में बीत रहा था जीवन आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे गंगाराम का परिवार पहले कच्चा झोपड़ीनुमा मकान में रहकर गुजर-बसर करते थे, जो लकड़ी और छत में प्लास्टिक को डाल कर बनाए थे। गंगाराम अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ रहते हैं और उनके माता-पिता वृद्ध हो चुके हैं। गंगाराम घर चलाने के लिए बांस से विभिन्न प्रकार के घरेलु उपयोग के परम्परागत समान बनाते हैं और इस कार्य में उनकी पत्नी गंगाराम का हाथ बटाती है। गंगाराम अपनी पत्नी के साथ मिलकर वनोपज का भी संग्रहण करते हैं, जिसमें चार-चिरोंजी, महुआ आदि शामिल है। इन उत्पादों को गंगाराम विश्रामपुरी बाजार में बेचने के लिए लाते हैं और इससे जो आय प्राप्त होता है, उससे घर की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करते हैं। गंगाराम बताते हैं कि इससे उनके परिवार का गुजारा बड़े ही मुश्किल से हो पाता है। जंगल से लगे होने के कारण उनके परिवार को सांप, बिच्छू और अन्य वन्यजीवों के खतरों का भी सामना करना पड़ता था। गंगाराम बरसात के दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि बरसात के मौसम में झोपड़ी से पानी टपकता था, जो हमारे परिवार के लिए एक बड़ी समस्या थी, क्योंकि छत से पानी टपके से झोपडी में पानी भर जाता था। इससे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली चीजे ख़राब हो जाती थी और इससे गंगाराम के परिवार को कई तरह से मुश्किलों का सामना करना पढता था। बरसात के मौसम में तेज बारिश और तेज धुप से घर के छत में लगाए गए प्लास्टिक ख़राब हो जाती थी तब गंगाराम के मन में पक्का मकान का ख्याल आता था पर आय के सीमित साधन होने के कारण गंगाराम के लिए पक्का मकान बनाना एक सपना जैसा था। जनमन योजना से मिला पक्का मकान, गंगाराम का जीवन हुआ आसान गंगाराम को जनमन योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में आवास की स्वीकृति मिली। आवास स्वीकृति के पश्चात श्री गंगाराम का अपने स्वयं का पक्का मकान बनाने की उम्मीद पूरा होते दिखाई दी एवं प्रथम किश्त की राशि मिलते ही सपने को पूरा करने की दिशा मिल गई, जिसके पश्चात जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर के तकनीकी मार्गदर्शन के आधार पर आवास निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। कार्य के प्रगति के आधार पर किश्त की राशि प्राप्त होते गया, वैसे-वैसे कार्य के स्तर बढ़ते-बढ़ते आज पूर्ण कर उनके सपनों का घर बन कर तैयार हो गया। शासन से प्राप्त मनरेगा अंतर्गत 90 दिवस मजदूरी की राशि 23 हजार 850 एवं आवास की अनुदान राशि 02 लाख सहित कुल 02 लाख 23 हजार 850 रुपए राशि का सदुपयोग करते हुए गंगाराम द्वारा समयबद्ध तरीके से आवास निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया। चूंकि आय कम होने के कारण घर का गुजारा बड़े ही मुश्किल से हो पाता था, उस स्थिति में स्वयं का पक्का मकान निर्माण कराया जाना किसी सपने से कम नहीं था। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने गंगाराम के पक्का मकान का सपना सच कर दिया और कच्ची मकान से जिन परेशानियों से गंगाराम का परिवार गुजर था उन सभी परेशानियों से अब उन्हें निजात मिली है। चनाभर्री निवासी श्री गंगाराम का परिवार जो पहले कच्चे झोपड़ी में रहते थे, आज अपने पक्के मकान में रहकर सुरक्षित और सुकूनभरा जीवन जी रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही गंगाराम को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी मिला है, जिससे उनका रसोई धुंआमुक्त हुआ है और धुंए से होने वाले दुष्प्रभाव से भी मुक्ति मिली है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से गंगाराम और उनका परिवार का जीवन पहले से बेहतर और आसान हुआ है। उन्होेंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

‘यमुना जल समझौते की जल्द बनेगी क्रियान्वयन ज्वाइन्ट टास्क फोर्स’, राजस्थान- मुख्यमंत्री भजनलाल ने हरियाणा के सीएम सैनी से की चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के शेखावाटी अंचल के किसानों को जल्द ही यमुना जल का लाभ मिलेगा। इस संबंध में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल के समक्ष हरियाणा के सीएम श्री नायब सैनी के साथ मंगलवार को चर्चा पूरी हो गई है। शर्मा ने कहा कि इस जल समझौते की जल्द क्रियान्विति के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों की एक ज्वाइन्ट टास्क फोर्स बनेगी जो डीपीआर पर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना जल समझौता दोनों राज्यों के लिए  बहुत अच्छा समझौता है। राजस्थान का शेखावाटी अंचल लंबे समय से यमुना जल का इंतजार कर रहा है। अब वो इंतजार खत्म होने जा रहा है और जल्द ही अधिकारियों की ज्वाइन्ट टास्क फोर्स डीपीआर का काम शुरू करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जिस तरह जल जीवन मिशन और नदियों से जोड़ने का काम किया है उससे राजस्थान सहित पूरे देश में पानी की कमी नहीं रहेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने मीडिया को बताया कि हरियाणा में जो अतिरिक्त पानी है, वह राजस्थान को मिले, यह एक सकारात्मक पहल है।

पंजाब के किसानों ने निकाले टेंट, हरियाणा में जोर पकड़ता नहीं दिख रहा, जाने कैसे आंदोलन में हुई दोफाड़

नई दिल्ली हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल करीब डेढ़ महीने से अनशन पर हैं। उनके साथ ही हजारों किसान टेंटों में डटे हुए हैं। 26 जनवरी को इन किसानों ने ट्रैक्टर रैली भी निकालने का फैसला लिया है, लेकिन किसान आंदोलन पड़ोसी राज्य हरियाणा में जोर पकड़ता नहीं दिख रहा। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हरियाणा के किसान पंजाब वालों के साथ आंदोलन में क्यों नहीं उतर रहे हैं। यही नहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों में भी इसे लेकर कोई हलचल नहीं दिख रही है। लेकिन पंजाब से लगते जिलों करनाल, अंबाला और कुरुक्षेत्र जैसे इलाकों में भी किसानों के बीच आंदोलन को लेकर उत्साह नहीं दिख रहा है। इसके कई कारण माने जा रहे हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा की सरकार वापस लौटी है। इससे किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेताओं का उत्साह ठंडा है। यही नहीं हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने भावांतर भरपाई योजना भी लॉन्च की है। इसके माध्यम से एमएसपी में यदि कमी रह जाए तो उन्हें भरपाई की जाएगी। वहीं नायब सिंह सैनी सरकार ने 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की स्कीम भी लागू की है। इससे किसानों की फसलें बड़े पैमाने पर खरीदी जा रही हैं। माना जा रहा है कि इसके चलते हरियाणा में एमएसपी कानून न होने का कोई नुकसान किसानों को नहीं दिख रहा है। ऐसे में आंदोलन को लेकर भी उनका कोई रुख नहीं है। इसके अलावा एक और जानकारी यह मिल रही है कि संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब के संगठनों की ओर से जारी आंदोलन का हिस्सा नहीं है। ऐसे में किसान संगठनों के बीच ही सम्मान की लड़ाई का माहौल बन गया है। हरियाणा के कुछ किसान नेताओं का कहना है कि हमें सम्मान के साथ बुलाया जाए तो हम जाएंगे अन्यथा नहीं। वहीं एक नेता ने तो हरियाणा सरकार के रुख की तारीफ की और कहा कि भले ही एमएसपी पर कानून नहीं है, लेकिन राज्य सरकार ने उसकी भरपाई की कोशिश की है। यदि सभी राज्य ऐसे ही नीति बनाएं तो केंद्र सरकार पर खुद ही दबाव होगा कि वह एमएसपी पर कानून की ओर बढ़े। इस मामले में कानून तो राज्य सरकारें नहीं बना सकतीं। गौरतलब है कि पंजाब के किसानों का नेतृत्व कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल अपना अनशन तोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। इलाज के लिए भी उन्होंने मना कर दिया है।

यूक्रेनी पायलट ने पश्चिमी देशों से सप्लाई किए गए एफ-16 लड़ाकू विमान से छह क्रूज मिसाइलों को ध्वस्त की, टेंशन में पुतिन

यूक्रेन यूक्रेन और रूस के बीच पिछले करीब तीन साल से जंग जारी है लेकिन पहली बार यूक्रेन ने रूस पर ऐतिहासिक हमला बोला है, जिससे रूसी राष्ट्रपति पुतिन की टेंशन बढ़ गई है। यूक्रेनी पायलट ने पश्चिमी देशों से सप्लाई किए गए एफ-16 लड़ाकू विमान से एक साथ रूस के छह क्रूज मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया है। इससे रूसी सेना में खौफ है। कीव ने इस हमले को ऐतिहासिक घड़ी करार दिया है। यूक्रेन की वायु सेना ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। यूक्रेन की वायु सेना ने एक्स पर ट्वीट किया, “यूक्रेन द्वारा संचालित एक फाइटर जेट ने एक ही मिशन के दौरान छह रूसी क्रूज मिसाइलों को मार गिराया है। फाइटिंग फाल्कन के इतिहास में पहली बार, एक F-16 लड़ाकू जेट ने एक लड़ाकू मिशन में छह रूसी क्रूज मिसाइलों को नष्ट कर दिया।” वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनात ने कहा कि यह सफल ऑपरेशन 13 दिसंबर, 2024 को तब पूरा हुआ, जब लगभग 200 ड्रोन और 94 मिसाइलों के साथ रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमला बोला था। यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि इस हमले पर अमेरिकी सैनिकों को भी यकीन नहीं हो पा रहा लेकिन यह सच है। इस पोस्ट में उन्होंने पायलट के साथ हुए साक्षात्कार का विवरण दिया है। हालांकि उस पायलट की पहचान उजागर नहीं की गई है, जिसने छह रूसी क्रूज मिसाइलों को जमींदोज किया है। यूक्रेनी वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इहनात ने कहा, “हमें इस बात का 100 फीसदी भरोसा है कि इतिहास में पहली बार वायु-विरोधी युद्ध अभियान में एक अमेरिकी लड़ाकू एफ-16 ने छह पंखों वाली क्रूज मिसाइलों को मार गिराया है, जिनमें से दो को हवाई तोप से दागा गया है।” बता दें कि लंबे इंतजार के बाद, अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को अगस्त 2024 में एफ-16 लड़ाकू विमानों का पहला बैच सप्लाय किया था। तब यूक्रेन ने यह इस उम्मीद की थी कि वह इन अत्याधुनिक हथियारों की बदौलत रूस को करारा जवाब दे सकेगा और रूस के खिलाफ कीव की लड़ाई में पुराने सोवियत युग के विमानों पर फतह हासिल कर सकेगा लेकिन शुरुआती दौर में यूक्रेन को झटका लगा क्योंकि इसका संचालन करने के दौरान एक यूक्रेनी पायलट की मौत हो गई थी। हालांकि, अमेरिकी सेना से ट्रेनिंग पाकर अब यूक्रेनी पायलट खतरनाक मंसूबों को अंजाम देने लगे हैं।

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने कहा- 1971 में भी हिंदू मारे गए थे, इतिहास को दोहराने नहीं दे सकते, बांग्लादेश पर ऐक्शन की मांग

वाशिंगटन भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मंगलवार को अमेरिकी संसद (प्रतिनिधि सभा) में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अगस्त 2024 में पद छोड़ने के बाद अल्पसंख्यकों पर हिंसा के मामले तेजी से बढ़े हैं। कृष्णमूर्ति ने अपने संबोधन में कहा, “मैं बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए खड़ा हूं। बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1971 में अनुमानित 3,00,000 से 30 लाख लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश हिंदू थे। आज भी बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है—उनके घर और व्यवसाय नष्ट किए जा रहे हैं और उनके मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।” हिंसा में तेजी का दावा उन्होंने यह भी बताया कि शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद से इन हमलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, “पिछले अगस्त में हसीना के पद छोड़ने के बाद, इन हमलों में एक बार फिर तेजी आई है। केवल अगस्त महीने में 2,000 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। मैंने इस मामले में अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के साथ बातचीत की है और सीनेट की सुनवाई में कार्रवाई की मांग की है, लेकिन हमें और अधिक करना होगा। दुनिया देख रही है, और हम इतिहास को दोहराने नहीं दे सकते।” घटनाओं ने बढ़ाई चिंता बांग्लादेश में अशांति तब और बढ़ गई जब 25 अक्टूबर को चटगांव में चिन्मय कृष्ण दास पर बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भगवा झंडा फहराने का आरोप लगाते हुए राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया। उनकी गिरफ्तारी 25 नवंबर को हुई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हुईं। 27 नवंबर को चटग्राम कोर्ट बिल्डिंग के बाहर हुई झड़प में एक वकील की मौत हो गई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब अधिकारियों ने अधिक गिरफ्तारियां शुरू कीं। इस्कॉन कोलकाता के अनुसार, 29 नवंबर को चिन्मय कृष्ण दास से मिलने गए दो भिक्षुओं, आदिपुरुष श्याम दास और रंगनाथ दास ब्रह्मचारी, को भी हिरासत में ले लिया गया। इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधा रमण ने बताया कि इन झड़पों के दौरान बांग्लादेश में इस्कॉन के एक केंद्र को भी उपद्रवियों ने नुकसान पहुंचाया। अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने अपने अमेरिकी सहयोगियों से बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। बांग्लादेश में धार्मिक हिंसा की ये घटनाएं वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन चुकी हैं। अब यह देखना होगा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय और बांग्लादेश की सरकार इस संकट से निपटने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को आगामी फिल्म ‘फतेह’ की रिलीज के लिए शुभकामनाएं दी, 2025 को बताया नई शुरुआत

मुंबई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को ठग सुकेश चंद्रशेखर से एक और पत्र मिला, जिसमें सुकेश ने अभिनेत्री को आगामी फिल्म ‘फतेह’ की रिलीज के लिए शुभकामनाएं दी। सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में अभिनेत्री को शुभकामनाएं देने के साथ ही अब साल 2025 को रिश्ते की नई शुरुआत का समय बताया। सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में लिखा, “मेरी लेडी लव जैकी, मेरी बोटा बोम्मा, आपको नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। बेबी गर्ल, 2025, यह हमारा साल है। वह साल जिसमें मैं तुम्हारे लिए अपने प्यार को साबित करने जा रहा हूं और अपने प्यार के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज देने जा रहा हूं, इस दुनिया के सामने, जो सोचती है कि मैं जुनूनी हूं।“ सुकेश ने आगे कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं तुम्हारा दीवाना हूं, मेरी बेबी और मैं जानता हूं कि तुम भी बहुत प्यार करती हो। हम पुराने समय के हैं और अगर आप वाकई उस व्यक्ति के लिए ‘प्यार’ शब्द का मतलब समझते हैं, तो आपको अपने साथी के प्रति प्यार में डूबे रहना चाहिए। दुनिया क्या सोचती है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, सिर्फ इतना मायने रखता है कि आप क्या महसूस करते हैं और आपके पास क्या है।” पत्र में उन्होंने दुनिया के बारे में ज्यादा ना सोचने की भी बात कही। उन्होंने कहा, “दुनिया क्या सोचती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, सिर्फ इतना मायने रखता है कि आप क्या महसूस करते हैं और आपके पास क्या है।“ सुकेश ने यह भी लिखा कि यह साल किस तरह नकारात्मकता को “ठीक” करेगा। उन्होंने लिखा, “इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि दुनिया को यह साबित करना है कि तथाकथित अपराध की कोई भी कहानी कभी सच नहीं थी और केवल एक चीज जो सच थी, वह थी हमारा एक-दूसरे के प्रति प्यार और जुनून।“ उन्होंने ‘फतेह’ के प्रमोशन के दौरान उनके देसी लुक पर भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “बेबी मुझे सरप्राइज देने के लिए शुक्रिया।“ उन्होंने जैकलीन को अपनी असली बार्बी डॉल बताते हुए कहा फोटोशूट “बहुत बढ़िया” था। उन्होंने आगे लिखा, “बेबी इस साल सरप्राइज की लिस्ट का इंतजार नहीं कर सकता। मैं उत्साहित हूं। सबसे पहले एक साथ वापस आना और इस दुनिया को एक-दूसरे के लिए अपने प्यार से रंगना। बेबी गर्ल एक बार फिर से आपके साथ हुई हर चीज के लिए माफी। इस साल 2025 में एक नई शुरुआत होगी, मैं वादा करता हूं कि आपको हम पर और हमारे प्यार पर गर्व महसूस होगा।” “मेरा विश्वास करो बेबी, हमारी प्रेम कहानी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल कायम करेगी, निश्चित रूप से आपको गर्व महसूस कराएगी मेरी जान।“ बता दें, सुकेश चंद्रशेखर अभी भी जेल में है। उसे हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक मामले में जमानत दी थी, जिसमें उसे नौ साल पहले गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, ठग को उसके खिलाफ दर्ज कुछ अन्य मामलों में अभी भी जमानत मिलनी बाकी है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कानून व्यवस्था और नक्सल ऑपरेशन को लेकर पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की

रायपुर छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था और नक्सल ऑपरेशन को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज मंत्रालय में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे. यह बैठक देर शाम तक चलेगी. बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुवा, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. बता दें कि दो दिन पहले बीजापुर में बड़ी नक्‍सली घटना हुई थी, जिसमें डीआरजी के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हुए थे. इस घटना के बाद इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा नक्‍सल विरोधी अभियान की विस्‍तार से समीक्षा करेंगे. साथ ही पुलिस के आला अफसरों के साथ प्रदेश में लॉ एंड आर्डर पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे.

कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे हरियाणा के छात्र ने हॉस्टल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस

कोटा हरियाणा के रहने वाले कोचिंग स्टूडेंट ने कोटा में आत्महत्या कर ली। उसने जवाहर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हॉस्टल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  मृतक छात्र की पहचान हरियाणा के नावा महेंद्रगढ़ निवासी नीरज जाट के रूप में हुए है। नीरज कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, बीती रात नीरज ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हॉस्टल मालिक ने फोन कर पुलिस को छात्र की आत्महत्या की जानकारी दी। इसके बाद जवाहर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर एमबीएस के मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल, आत्महत्या की वजह क्या रही, इसका खुलासा नहीं हुआ है। साल 2025 में कोटा में छात्र की आत्महत्या का ये पहला मामला है। नीरज दो साल से कोटा में रह रहा था। नीरज कोटा के राजीव गांधी नगर क्षेत्र में आनंद कुंज रेजिडेंसी में रह रहा था। उसने पंखे के कड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। थाना प्रभारी बुद्धाराम चौधरी ने बताया, “मुझे आज सुबह ही सूचना मिली कि कोटा के राजीव गांधी नगर में एक छात्रावास में रहने वाले छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र महेंद्रगढ़, हरियाणा का रहने वाला था और साल 2023 से कोटा में जेईई की तैयारी कर रहा था। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है, और उनके परिजन यहां आ रहे हैं। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet