LATEST NEWS

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में परम्परागत छात्रसंघ की बजाय युवा संसद को प्रमोट करना चाहिए: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में परम्परागत छात्रसंघ की बजाय युवा संसद को प्रमोट करना चाहिए, जिससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ाया जा सके। अपने सरकारी आवास पर 28वें युवा उत्सव-2025 में उत्तर प्रदेश के प्रतिभागी दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर उन्होने कहा युवाओं को संवाद में माहिर होने का मंत्र दिया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में संवाद की कला अत्यंत महत्वपूर्ण है। राजनेता वही सफल हो सकता है, जिसमें संवाद की कला हो। यदि वह संवाद में माहिर नहीं है तो सफल राजनेता नहीं हो सकता है। श्री योगी ने कहा कि यह देखना होगा, हम जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उसमें युवाओं की क्या भूमिका होगी। नेतृत्व का गुण, समाज और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के प्रति संवेदना होनी चाहिए। कोई भी राजनेता, प्रशासन, पुलिस अधिकारी, अन्नदाता किसान, प्रगतिशील किसान, युवा उद्यमी समेत किसी भी क्षेत्र में कार्य करे, लेकिन उसके मन में राष्ट्रीयता, मातृभूमि के लिए प्यार, जनता व नागरिकों के प्रति संवेदना नहीं है तो उसकी प्रगति का कोई मायने नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 जनवरी की तिथि युवा उत्सव के रूप में आती है, क्योंकि यह युवा ऊर्जा के धनी व वैश्विक पटल पर भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व युवा शक्ति को पहचान दिलाने वाले स्वामी विवेकानंद की पावन जयंती है। पीएम मोदी की प्रेरणा से पिछले कई वर्षों से युवा उत्सव का कार्यक्रम दिल्ली में होता है। इसमें अनेक कार्यक्रमों में भागीदार बनकर युवाओं को पूरे देश को जानने-सीखने का अवसर प्राप्त होता है। इस वर्ष प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री का सानिध्य व संवाद का क्षण भी प्राप्त होगा। उन्होने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सामने कुछ लक्ष्य रखे थे। इसमें विकसित भारत भी था। विकसित भारत में युवाओं की ऊर्जा कैसे सहायक हो सकती है। सीएम ने युवाओं से कहा कि 22/23 साल बाद जब देश शताब्दी वर्ष मना रहा होगा, तब आप भी अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर रहे होंगे। तब ध्यान रखना होगा कि उस समय कैसा भारत चाहिए, उस भारत के निर्माण की कार्ययोजना में कौन कौन से पहलू होंगे। जिन्हें हम आगे बढ़ाकर लेकर चल सकते हैं। विकसित भारत में युवाओं की भी क्या भूमिका होगी, इसे भी हमें देखना होगा।उन्होने कहा 63 युवा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करके राष्ट्रीय महोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश के विकास व विरासत की इस यात्रा में युवा भी सहभागी बने हैं। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पिछले सात-आठ वर्ष में विकास की यात्रा को तेजी से आगे बढ़ाया है। 10 वर्ष पहले लोग खुद को उत्तर प्रदेश का वासी कहने में संकोच करते थे। यहां सुरक्षा नहीं, बल्कि दंगा, अराजकता व गुंडागर्दी थी। उप्र आबादी में नम्बर एक लेकिन विकास के पायदान पर पीछे था,अर्थव्यवस्था में छठवें-सातवें पायदान पर था। उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में पिछड़ा था, लेकिन सात-आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में खड़ा है। इसके पीछे की सफलतम कहानी को जिन्होंने नजदीक से देखा है, वे वर्तमान व भावी पीढ़ी को अवगत कराएं, जिससे उन्हें भी प्रगति के सही मानक की जानकारी हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि युवा उत्तर प्रदेश की अमिट छाप को छोड़ने में सफल होंगे। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट की प्राचीन विधा (जो कौशल विकास का अद्भुत उदाहरण था) उसे भी प्रस्तुत करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट वह नहीं है, जो केवल आज हम देख रहे हैं, स्किल डेवलपमेंट वह भी था, जिसने कभी मुरादाबाद को ब्रास, अलीगढ़ को हार्डवेयर, फिरोजाबाद को ग्लास, लखनऊ को चिकन कारी, मेरठ को स्पोर्ट्स आइटम, भदोही की कालीन, सहारनपुर को वुडन वर्क, वाराणसी के रेशम वस्त्र को मौका दिया। ये सभी प्राचीन विरासत के प्रतीक हैं, जिसे सरकार वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के रूप में प्रमोट कर रही है। कौशल विकास की इस विधा को हम विरासत के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, अमरेश कुमार आदि मौजूद रहे।  

मुख्यमंत्री साय बोले – उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन

रायपुर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने जा रहे युवाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाना है। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन भारत को वर्ष 2047 से पूर्व विकसित बनाने की भारत सरकार की मुहिम में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपना टैलेंट दिखाया है। राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए कुल 75 प्रतिभागियों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए किया गया है।  भारत मण्डपम नई दिल्ली में 11 एवं 12 जनवरी 2025 को भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेन्द्र मोदी  के समक्ष भारत को विकसित बनाने के विज़न को प्रस्तुत करने का अवसर राज्य के 75 युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।         विधानसभा अध्यक्ष  डॉ. रमन सिंह ने कहा कि युवा दिल्ली में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। आगामी 11 और 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐसा प्रदर्शन करें कि देश के अन्य राज्यो से आये युवाओं के जुबान पर “छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया” हो।     खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि युवा भारत की शक्ति है। युवाओं को छत्तीसगढ़ में अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के 75 युवा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे।       गौरतलब है कि युवा महोत्सव के माध्यम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के 80 हजार से अधिक युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया। रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम में 26 और 27 दिसम्बर 2024 को यूथ डाॅयलाग सम्पन्न हुआ । भारत को विकसित बनाने के लिए भविष्य के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण, महिलाओं को सशक्त बनाना और सामाजिक संकेतक में सुधार, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना, कृषि में उत्पादकता बढ़ाना, भारत को एक स्पोर्टिंग और फिट राष्ट्र बनाना, भारत को वैश्विक विनिर्माण पावर हाऊस बनाना, भारत को विश्व की स्टार्टअप राजधानी के रूप में विकसित करना, भारत को पूर्णतः टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाना, विकसित भारत के लिए तकनीकी, विकास भी विरासत भी की थीम पर माई भारत पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के 3 लाख 26 हजार से अधिक पंजीकृत वालेंटियर्स एवं प्रदेश के विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए सर्व प्रथम आनलाइन क्वीज का आयोजन किया गया,  जिसमें राज्य के 80 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। आनलाईन क्वीज़ में क्वालीफाईड 6,103 युवाओं में से 635 युवाओं ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने संबंधी निर्धारित 10 थीम पर निबंध लेखन किया। निबंध लेखन अंतर्गत प्रत्येक विषय में अधिकतम 25 अभ्यर्थियों का चयन स्टेट चैम्पियनशिप के लिए किया जाना था। इसमें से  228 युवाओं का चयन स्टेट चैम्पियनशिप के लिए किया गया।       सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम जी.ई. रोड रायपुर में स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत युवा प्रतिभागियों ने पी.पी.टी. के माध्यम से भारत को विकसित बनाने हेतु अपना विज़न विषय विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ राज्य से 12 विषय विशेषज्ञों ने युवा प्रतिभागियों के द्वारा प्रस्तुत विज़न पी.पी.टी. का मूल्यांकन किया।      स्टेट चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के 45 युवाओं का चयन कर उन्हें नई दिल्ली भेजने हेतु “Sending Off” समारोह  का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त विकासखण्ड स्तर से जिला स्तर और जिला स्तर के विजेता प्रतिभागियों के सांस्कृतिक प्रदर्शन का विशेषज्ञों के माध्यम से वीडियो अवलोकन कर राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए 30 प्रतिभागियों का चयन लोकगीत, लोकनृत्य, कविता, कहानी, चित्रकला, साइंस मेला एवं वक्तृत्व कला विधाओं से चयनित किया गया है।       इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायकगण श्री किरण देव,श्री मोतीलाल साहू,श्री इंद्र कुमार साव,श्री अनुज शर्मा,गुरु खुशवंत साहेब,  खेल विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता एवं संचालक श्रीमती तनुजा सलाम सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और युवा उपस्थित थे।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा दांव चला, ‘सनातन सेवा समिति’ के गठन का किया ऐलान

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा दांव चल दिया है। पार्टी ने ‘सनातन सेवा समिति’ के गठन का ऐलान किया है। इसे भाजपा के ‘मंदिर प्रकोष्ठ’ का जवाब माना जा रहा है। अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में भाजपा के मंदिर प्रकोष्ठ के कई सदस्यों को इस विंग में शामिल भी किया गया। पुजारियों और ग्रंथियों को मासिक 18 हजार रुपए का ऐलान कर चुकी पार्टी ने कई संतों की मौजूदगी में नई विंग की घोषणा की। आम आदमी पार्टी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संतों का स्वागत किया गया जिनमें जगतगुरु रामानुजाचार्य, स्वामी योगेश्वर महाराज, स्वामी अवधेश महाराज, कथावाचक आचार्य श्री मधुर दास जी महाराज, बालाजी महंत महेश चंद्र जी महाराज समेत अनेक संत और पुजारी शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल ने संतों को भगवा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। संतों ने 18 हजार रुपए वाली घोषणा को लेकर केजरीवाल की तारीफ की। केजरीवाल ने कहा कि ऊपर वाला तय करता है कि किस काम के लिए उसे किसे चुनना है। उन्होंने कहा कि वह ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते हैं कि शिक्षा, स्वास्थ्य क्रांति और बिजली सुधार के लिए उन्हें चुना। केजरीवाल ने कहा, ‘अब सनातन धर्म के लिए जो इतना बड़ा काम किया जा रहा है, सनातन धर्म के लिए जो पुजारी वर्ग, संत वर्ग 24 घंटे काम करता है, जो लोगों और भगवान के बीच सेतु का काम करता है, उन लोगों के लिए सेवा करने का मौका हमें दिया, इसके लिए मैं अपने आप को और आम आदमी पार्टी को सौभाग्यशाली मानता हूं।’ जो कहा है वह पूरा करेंगे: केजरीवाल केजरीवाल ने कहा, ‘भाजपा का एक मंदिर प्रकोष्ठ है वे लोग समय-समय पर वादे करते रहे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करती है। चाहे हम ऐलान करने में थोड़ी देरी कर दें, लेकिन ऐलान कर देते हैं तो रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन ना जाए। जो हम कह रहे है वह करेंगे। चुनाव बाद इसे लागू करेंगे। आप लोगों का इसमें गाइडेंस रहेगा सभी संतों और सनातन धर्म के लोगों का।’ इमामों को पहले से मिल रहा पैसा, घेर रही थी भाजपा गौरतलब है कि अब तक इमामों को मासिक सहायता राशि देती आ रही आप सरकार ने कहा है कि एक बार फिर सत्ता मिली तो पुजारियों और ग्रंथियों को भी 18 हजार मासिक सम्मान राशि दी जाएगी। सिर्फ इमामों को वेतन देने की वजह से भाजपा लंबे समय से हमलावर थी और पुजारियों को भी वेतन देने की मांग उठा रही थी। चुनाव के ऐलान से ठीक पहले ‘आप’ ने वादा कर दिया कि चौथी बार सरकार मिलने पर पुजारियों और ग्रंथियों को भी सम्मान राशि दी जाएगी।

हैमस्ट्रिंग सर्जरी के बाद पुनर्वास पर गए बेन स्टोक्स

नई दिल्ली इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने बाएं हैमस्ट्रिंग की सर्जरी करवाने के बाद खुद को बायोनिक मैन बताया है। 33 वर्षीय स्टोक्स को दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट के दौरान गेंदबाजी करते समय चोट की पुनरावृत्ति का सामना करना पड़ा, सबसे पहले अगस्त में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ पुरुषों के हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए बल्लेबाजी करते समय उनकी हैमस्ट्रिंग फट गई थी। उस शुरुआती चोट के कारण वे दो महीने तक खेल से बाहर रहे, साथ ही श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की घरेलू टेस्ट सीरीज से चूक गए। बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में टीम के शीतकालीन असाइनमेंट के लिए समय पर फिट होने की उनकी दौड़ ने उन्हें शारीरिक रूप से थका दिया और उनको नुकसान पहुंचा दिया। हालांकि, इंग्लैंड को मई में जिम्बाब्वे के दौरे तक कोई टेस्ट नहीं खेलना है, इसलिए स्टोक्स ने तीन महीने तक मैदान से बाहर रहने का फैसला किया है, जिसमें अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहना भी शामिल है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे सर्जरी के बाद कार की पिछली सीट पर लेटे हुए हैं, एक बड़ा लेग ब्रेस पहने हुए हैं और तकिए का सहारा लिए हुए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, थोड़ी देर के लिए बायोनिक मैन, साथ में एक हंसी वाला इमोजी और साइन-ऑफ भी पोस्ट किया…। हैमिल्टन में चोट लगने से पहले स्टोक्स ने 36.2 ओवर फेंके थे, जो 2022 में ट्रेंट ब्रिज में 40 ओवर (न्यूजीलैंड के खिलाफ भी) के बाद से टेस्ट में उनकी सबसे अधिक गेंदबाजी है। टेस्ट के पहले दिन, उन्होंने 23 ओवर फेंके, जो एक दिन में उनके द्वारा फेंके गए सबसे अधिक ओवर थे, जिन्हें उन्होंने आठ, आठ और सात के स्पैल में विभाजित किया। अक्टूबर 2023 में घुटने की सफल सर्जरी के बाद इंग्लैंड के घरेलू समर में आने के बाद, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में 49 ओवर फेंके, जिसमें पांच विकेट लिए। हैमिल्टन टेस्ट से पहले उन्होंने कहा था, मुझे अपने काम को करने के लिए शारीरिक रूप से बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन पिछले दो मैचों में मैंने काफी ओवर फेंके और मैं एक दिन में कई स्पैल खेलने को लेकर अधिक आश्वस्त हूं। मैं अपनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से पहले यहीं तक पहुंच गया था। मैंने गर्मियों में अच्छी गेंदबाजी की, एक झटका लगा, लेकिन अब मैं इससे उबर चुका हूं और आगे कुछ और होने की चिंता नहीं करता। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आप अपने शरीर के बारे में थोड़ा अधिक सोचते हैं, लेकिन मैं कड़ी मेहनत करता हूं क्योंकि मुझे ऐसा करना ही पड़ता है। चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा, स्टोक्स को गुरुवार से शुरू होने वाले एसए20 में एमआई केपटाउन के साथ 800,000 पाउंड के आकर्षक सौदे को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।  

ईस्ट बंगाल एफसी ने वेनेजुएला के फारवर्ड रिचर्ड सेलिस के साथ किया करार

कोलकाता ईस्ट बंगाल एफसी ने मौजूदा सत्र के शेष भाग के लिए वेनेजुएला राष्ट्रीय टीम के फॉरवर्ड रिचर्ड एनरिक सेलिस सांचेज़ के साथ करार किया है। सेलिस, जिन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2024 में वेनेजुएला के शीर्ष डिवीजन में एकेडेमिया प्यूर्टो कैबेलो के लिए खेला था, इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब में अंतरराष्ट्रीय अनुभव का खजाना लेकर आए हैं। आईएसएल प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हेड कोच ऑस्कर ब्रुज़न ने कहा, हमें उम्मीद है कि रिचर्ड की प्रतिभा, कौशल, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प ईस्ट बंगाल के मूल्यों को मूर्त रूप देंगे। हमें उम्मीद है कि वह एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालेंगे क्योंकि हम तत्काल सफलता के लिए एक साथ प्रयास करते हैं। सेलिस एक बहुमुखी हमलावर है जो लेफ्ट विंगर और सेंटर-फ़ॉरवर्ड दोनों के रूप में खेल सकता है, उन्होंने वेनेजुएला में कई शीर्ष-स्तरीय क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है जैसे एटलेटिको वेनेजुएला सीएफ, डेपोर्टिवो जेबीएल, कराकास एफसी और एकेडेमिया प्यूर्टो कैबेलो, इसके अलावा कोलंबिया के मिलोनारियोस एफसी और स्लोवाकिया के एफके सेनिका। सेलिस ने अतीत में फीफा विश्व कप क्वालीफायर और कोपा अमेरिका में वेनेजुएला की राष्ट्रीय टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने घरेलू लीग और कोपा लिबर्टाडोरेस में 250 से अधिक शीर्ष स्तरीय क्लब मैचों में महत्वपूर्ण गोल किए हैं। सेलिस ने 2019 में काराकस को वेनेजुएला प्राइमेरा डिवीजन का खिताब जीतने और मिलोनारियोस के 2022 कोपा कोलंबिया अभियान को जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेलिस ने ईस्ट बंगाल एफसी में शामिल होने को लेकर कहा, मैं ईस्ट बंगाल में शामिल होने के लिए रोमांचित हूं, यह एक ऐसा क्लब है, जिसका इतिहास इतना समृद्ध है और जिसके प्रशंसक बहुत भावुक हैं। यह मेरे करियर का एक नया अध्याय है और मैं भारतीय फुटबॉल में आने वाली चुनौतियों और अवसरों को अपनाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। जॉय ईस्ट बंगाल!  

इसरो के नए अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग का सचिव बने एलपीएससी निदेशक वी नारायणन

चेन्नई केंद्र सरकार ने प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक और एलपीएससी के निदेशक वी नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का अगला अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग का सचिव नियुक्त किया है। यहां प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इसकी घोषणा की। श्री नारायणन 14 जनवरी से निवर्तमान प्रमुख एस सोमनाथ का स्थान लेंगे। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि श्री नारायणन की नियुक्ति दो वर्षों के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, किया गया है। आम तौर पर वीएसएससी के निदेशक को इसरो का अध्यक्ष बनाया जाता है और शायद पहली बार होगा जब एलपीएससी निदेशक को इस पद पर पदोन्नत किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री सोमनाथ, जिन्होंने वीएसएससी, तिरुवनंतपुरम निदेशक के पद से पदोन्नत करके जनवरी 2022 से इसरो का नेतृत्व किया, उनके नाम कई सफलताएं हैं, जिनमें ऐतिहासिक तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 जिसने चंद्रमा के अनछुए दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे भारत यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला विश्व का पहला देश बन गया, सूर्य के लिए आदित्य-एल1 पहला मिशन और नवीनतम दो स्पैडएक्स उपग्रहों को लॉन्च करके पहला स्पाई डॉकिंग प्रयोग प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और पीएसएलवी-सी60 को 30 दिसंबर, 2024 को पूरा करने का लक्ष्य, जिससे भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला विश्व का चौथा देश बन गया, शामिल है। इसरो ने एक्स पर कहा कि अंतरिक्ष डॉकिंग 09 जनवरी को सुबह आठ बजे के बाद शुरू होगी। इसने कहा कि “स्पाडेक्स डॉकिंग कार्यक्रम देखें। दिनांक: 9 जनवरी 2025। समय: सुबह 8:00 बजे से”।  

ट्यूरिन में होने वाले शीतकालीन यूनिवर्सियाड में 48 एथलीट भेजेगा चीन

बीजिंग चीन ने इटली के ट्यूरिन में होने वाले 2025 एफआईएसयू शीतकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेलों के लिए आधिकारिक तौर पर अपने प्रतिनिधिमंडल की घोषणा की। 84 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 13 विश्वविद्यालयों के 48 एथलीट शामिल हैं, जो अल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस-कंट्री स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, स्की पर्वतारोहण, कर्लिंग और शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। एथलीटों की औसत आयु 22 वर्ष है, जिनमें से 45 विश्व बहु-खेल आयोजन में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। तैयारी में, चीन विश्वविद्यालय खेल महासंघ ने चयन कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की है। प्रशिक्षण शिविर वर्तमान में बीजिंग और पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत में चल रहे हैं। चीनी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख लियू लिक्सिन ने उम्मीद जताई कि एथलीट वैश्विक मंच पर चीन की युवा पीढ़ी की सकारात्मक छवि का प्रदर्शन करेंगे, दुनिया भर के युवाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय मित्रता का निर्माण करेंगे और भाग लेने वाली टीमों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे। 11 खेलों वाले शीतकालीन यूनिवर्सियाड का आयोजन 13 से 23 जनवरी तक ट्यूरिन में किया जाएगा, जिसमें 55 देशों और क्षेत्रों से 2,600 से अधिक एथलीट और अधिकारी भाग लेंगे।  

‘बीएसएफ की मुस्तैदी के कारण हम चैन की नीन्द सो पा रहे हैं’, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस पहुंचे सीमा चौकी पर मेडकल कैंप में

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) न केवल देश की सीमाओं की रक्षा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, इसलिए हम चैन की नींद सो पा रहे हैं। इतना ही नहीं बीएसएफ सीमावर्ती समुदायों की सेवा में भी एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बीएसएफ की यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों की जरूरतों को समझने और उन्हें सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने यह बात 118वीं वाहिनी की सीमा चौकी बांकरा में सीमावर्ती ग्रामीण समुदायों के लिए आयोजित एक मेडिकल कैंप, सिविक एक्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद कही। इस मौके पर बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के महानिरीक्षक (आईजी) आईपीएस मनिंदर पी.एस. पवार विशेष तौर पर मौजूद रहे। समारोह में में सैंडरबिल ग्राम पंचायत और आसपास के गांवों से लगभग 1000 ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने बच्चों को स्टेशनरी, युवाओं को खेल सामग्री और जरूरतमंदों को कंबल व अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मुफ्त चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं। इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्यालय कोलकाता के डीआईजी, बीएसएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सरकार के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और अन्य गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

दुनिया भर के खिलाड़ियों में ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग को लेकर उत्साह

गुरुग्राम ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) पूरे विश्व में धूम मचा रही है और अपने प्लेयर ड्राफ्ट और सीज़न की शुरुआत से पहले ही वैश्विक स्तर पर चर्चा में है। मिस्र, केन्या, अर्जेंटीना, ताइवान और पोलैंड जैसे देशों की भागीदारी के चलते जीआई-पीकेएल में खेलने के इच्छुक खिलाड़ियों की होड़ सी लग गई है। सॉविन नरवाल, संदीप कंडोला, अजय कुमार और कपिल नरवाल जैसे भारतीय खिलाड़ी पहले से ही लीग का हिस्सा हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एम अनिता, इंद्रा रोहिणी, अरुल संथिया और सेल्वरेबिक्शा जैसे खिलाड़ियों के साथ ही सुनील नरवाल, शिव कुमार और विकास दहिया, आंध्र प्रदेश के रेडर वेंकटेश्वर गौड़ जैसे खिलाड़ी भी मैदान में शिरकत करते नजर आएंगे। भागीदारी को लेकर खिलाड़ियों के उत्साह पर बोलते हुए होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष कांथी डी. सुरेश ने कहा, जीआई-पीकेएल को लेकर उत्साह कबड्डी की लोकप्रियता और संस्कृतियों को एकजुट करने और बाधाओं को तोड़ने की शक्ति को उजागर करता है। वैश्विक और घरेलू खिलाड़ियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया कबड्डी के लिए एक समावेशी और गतिशील मंच बनाने के हमारे दृष्टिकोण को रेखांकित करती है।” जीआई-पीकेएल उद्घाटन सत्र में 6 महिला और 6 पुरुष टीमें शामिल होंगी। प्रत्येक टीम भारत की संस्कृति और भाषाई समृद्धि का प्रतीक है। टीमों की क्षेत्रीय पहचान बनाए रखने के लिए उनको उसी हिसाब से नामित किया गया है। तेलुगु और तमिल टीमों का स्वामित्व टॉलीवुड और क्रिकेट की हस्तियों के पास होने की संभावना है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास पुरुष और महिला दोनों टीमें होंगी, जो कि समानता और समावेशिता को बढ़ावा देने वाली, कबड्डी में अपनी तरह की पहली व्यवस्था है। दिसंबर 2024 में ग्लोबल प्रवासी कबड्डी लीग (जीपीकेएल) और इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) का विलय हुआ था, जिससे जीआई-पीकेएल का निर्माण हुआ, जहां पुरुष और महिलाएं दोनों एक ही मैट आकार पर प्रतिस्पर्धा करेंगे, जो कि कबड्डी इतिहास में पहली बार होने जा रहा है। जिसके बाद से ही कबड्डी जगत में इसका हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। लगभग एक महीने तक चलने वाली इस लीग के पहले सीज़न में कुल 66 मैच खेले जाएंगे। लीग में हिस्सा ले रही टीमें इस प्रकार हैं:- महिला टीमें: मराठी फाल्कंस, भोजपुरी लेपर्ड्स, तेलुगु पैंथर्स, तमिल लायंस, पंजाबी टाइगर्स, हरियाणवी ईगल्स पुरुष टीमें: मराठी वल्चर्स, भोजपुरी लेपर्ड्, तेलुगु पैंथर्स, तमिल लायंस, पंजाबी टाइगर्स, हरियाणवी शार्कस।  

न्यूकैसल यूनाइटेड अब दूसरे चरण के लिए सेंट जेम्स पार्क में दो गोल की बढ़त के साथ उतरेगा

लंदन आर्सेनल को इस सीजन के काराबाओ कप फाइनल में पहुंचने के लिए अब कठिन राह तय करनी होगी। सेमीफाइनल के पहले चरण में न्यूकैसल यूनाइटेड ने उन्हें उनके ही घर, एमिरेट्स स्टेडियम में 2-0 से हरा दिया। न्यूकैसल यूनाइटेड अब दूसरे चरण के लिए सेंट जेम्स पार्क में दो गोल की बढ़त के साथ उतरेगा। न्यूकैसल के लिए ये शानदार प्रदर्शन साबित हुआ, जहां उन्होंने आर्सेनल को हर पहलू में पीछे छोड़ दिया। मैच के 37वें मिनट में अलेक्जेंडर इसाक ने न्यूकैसल को बढ़त दिलाई। यह उनका 15 मैचों में 14वां गोल था और न्यूकैसल के लिए 50वां गोल। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 89 मैचों में हासिल किया। इसके बाद 51वें मिनट में एंथनी गॉर्डन ने दूसरी बढ़त दिलाई। इसाक के शॉट को गोलकीपर राया ने रोकने की कोशिश की, लेकिन गॉर्डन ने रिबाउंड पर गोल कर दिया। न्यूकैसल ने न केवल दो मौके भुनाए, बल्कि उनके डिफेंस ने आर्सेनल के हर प्रयास को नाकाम कर दिया। यह प्रदर्शन उन्हें वेम्बली के फाइनल के और करीब ले गया है। वहीं, आर्सेनल के लिए यह रात निराशाजनक रही। अब उन्हें 5 फरवरी को दूसरे चरण में अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी। दूसरी ओर, न्यूकैसल के खिलाड़ी उत्साहित हैं और अपने घरेलू दर्शकों के सामने फाइनल में जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे। अब सभी की निगाहें दूसरे चरण पर होंगी, जहां न्यूकैसल का लक्ष्य तीन सीजन में दूसरी बार काराबाओ कप फाइनल में पहुंचना होगा।  

अस्पतालों में मरीजों की स्क्रीनिंग, एचएमपीवी संक्रमण के चलते रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर जांच शुरू

नई दिल्ली/चंडीगढ़। देश में एचएमपीवी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और अब तक देश में सात मरीज इससे संक्रमित पाए गए हैं। वहीं संक्रमण के मामले बढ़ते देख केंद्र सरकार ने भी निगरानी तेज कर दी है और रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। देश में एचएमपीवी संक्रमण के मामले बढ़ने पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य के सभी सिविल सर्जन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। अभी तक हरियाणा में एचएमपीवी संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला है। हालांकि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग से सतर्क रहने को कहा है। निगरानी तंत्र को किया जा रहा मजबूत कई राज्यों में सरकारों ने एचएमपीवी संक्रमण के खतरे को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों आदि पर लोगों की जांच की जा रही है। साथ ही अस्पतालों में खांसी-जुकाम के मरीजों पर विशेष ध्यान देने और उनकी स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं। कुछ राज्यों में संक्रमित मरीजों को रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं। क्या है एचएमपीवी संक्रमण? ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस या एचएमपीवी संक्रमण, सांस से जुड़ा संक्रमण है, जिससे इंसानों की श्वसन प्रणाली में परेशानी होती है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी नहीं होती, उनके लिए यह खतरनाक हो सकता है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह संक्रमण खतरा है।

बहन ने दायर किया है शारीरिक शोषण का मुकदमा, चैटजीपीटी के सीईओ ऑल्टमैन ने आरोपों को बताया झूठा

वॉशिंगटन। चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन पर उनकी बहन ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। ऑल्टमैन पर आरोप है कि उन्होंने एक दशक तक अपनी बहन एन ऑल्टमैन का शोषण किया। एन ने इसे लेकर संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया है। एन के आरोपों पर सैम ऑल्टमैन, उनकी मां और उनके भाई ने जवाब दिया है। उन्होंने आरोपों का झूठा बताया है। अदालत में दायर मुकदमे में एन ऑल्टमैन ने आरोप लगाया कि बचपन में मिसौरी में उसका शारीरिक शोषण शुरू हुआ। यह 1990 से 2000 तक चला। उन्होंने दावा किया कि जब वह तीन साल की थी तब से उनका यौन शोषण किया गया और यह उनके नाबालिग रहने तक चलता रहा। तब तक सैम ऑल्टमैन बालिग हो चुके थे। इससे पहले एन ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया पर भी अपने भाई पर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के जवाब में सैम ऑल्टमैन ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि आरोपों से हम दुखी हैं और यह पूरी तरह से झूठे हैं। मेरी बहन ने मुकदमे में जो आरोप लगाए हैं। उसे लेकर मेरा, मेरी मां और मेरे भाई का यह जवाब है। सैम ने बयान में यह लिखा सैम ने एक्स पर एक बयान साझा किया। इसमें लिखा गया है कि हमारा परिवार एनी से प्यार करता है और उसकी भलाई के बारे में बहुत चिंतित है। मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने वाले परिवार के सदस्य की देखभाल करना अविश्वसनीय रूप से कठिन है। हम जानते हैं कि ऐसे संघर्षों का सामना करने वाले कई परिवार इसे अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने लिखा कि पिछले कई सालों में हमने एनी का समर्थन करने और उसे स्थिरता पाने में मदद करने के लिए कई तरीकों से कोशिश की है। हानिकारक व्यवहारों को बढ़ावा दिए बिना कैसे सहायक बनें, इस पर पेशेवरों की सलाह ली और उसका पालन भी किया। हमारी कोशिशों का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हमने उसे मासिक वित्तीय सहायता दी। उसके बिलों का सीधे तौर पर भुगतान किया। उसका किराया चुकाया, उसे नौकरी और रोजगार के अवसर खोजने में मदद की। उसकी चिकित्सा सहायता प्राप्त करने का प्रयास किया है। साथ ही एक ट्रस्ट के माध्यम से उसे एक घर खरीदने की पेशकश की है। ताकि उसके पास रहने के लिए एक सुरक्षित जगह हो, लेकिन वह इसे तुरंत बेचने में सक्षम न हो। हमारे दिवंगत पिता की संपत्ति के माध्यम से एनी को मासिक वित्तीय सहायता मिलती है, जिसे हम उसके शेष जीवन तक जारी रखने की उम्मीद करते हैं। इसके बावजूद एनी हमसे और पैसे की मांग करती रहती है। एनी ने हमारे परिवार और खासकर सैम के बारे में बेहद दुखद और पूरी तरह से झूठे दावे किए हैं। हमने उसकी और अपनी निजता का सम्मान करते हुए सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया न देने का निर्णय लिया। हालांकि उसने अब सैम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है तो हमें लगता है कि हमारे पास इस पर कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में उसने हमारे परिवार के सदस्यों पर हमारे पिता के 401k फंड को अनुचित तरीके से रोकने, उसके वाईफाई को हैक करने और चैटजीपीटी, ट्विटर और अन्य सहित विभिन्न वेबसाइटों से उसे शैडोबैन करने का आरोप लगाया है। उसने जो सबसे बुरा आरोप लगाया है वह यह है कि बचपन में सैम ने उसका यौन शोषण किया था। उसने दूसरों पर भी यौन शोषण के मामलों का दावा किया है। समय के साथ उसके दावे काफी बदल गए हैं। इस मुकदमे में अब उन घटनाओं के आरोप शामिल हैं जहां सैम 18 वर्ष से अधिक का था। “””ये सभी दावे पूरी तरह से झूठे हैं। यह हमारे पूरे परिवार के लिए पीड़ादायक हैं। यह विशेष रूप से तब और पीड़ादायक हो जाता है जब वह पारंपरिक रूप से उपचार से इन्कार कर देती है और परिवार के उन सदस्यों पर भड़क जाती है, जो उसकी मदद की कोशिश कर रहे होते हैं। हम सभी से समझदारी और करुणा की अपील करते हैं क्योंकि हम एनी को हर संभव तरीके से समर्थन देना जारी रखते हैं। हम ईमानदारी से उम्मीद करते हैं कि उसे वह स्थिरता और शांति मिले जिसकी उसे तलाश है।””” – कोनी, सैम, मैक्स और जैक   “””My sister has filed a lawsuit against me. Here is a statement from my mom, brothers, and me: pic.twitter.com/Nve0yokTSX””” — Sam Altman (@sama) January 7, 2025

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया है। बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीता था। बुमराह ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 13.06 की औसत से 32 विकेट लिए और उनकी घातक गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में कई मौकों पर परेशान किया। सीरीज में बुमराह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आए किसी तेज गेंदबाज द्वारा एक सीरीज में 34 विकेट लेने के सिडनी बार्न्स के 1911-12 के रिकॉर्ड के काफी करीब थे। हालांकि, सिडनी में हुए अंतिम टेस्ट में उनकी चोट ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की बराबरी करने या उससे आगे निकलने से रोक दिया। क्लार्क ने ईएसपीएन के कार्यक्रम अराउंड द विकेट में कहा, “श्रृंखला समाप्त होने के बाद जब मैं बुमराह के प्रदर्शन के बारे में सोच रहा था तो मुझे वास्तव में लगता है कि वह तीनों प्रारूपों में अब तक के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं।” उन्होंने कहा, “मैं कई महान तेज गेंदबाजों को जानता हूं, कर्टली एम्ब्रोस, ग्लेन मैकग्रा को टी-20 क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला, इसलिए मैं उन लोगों के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन किसी भी ऐसे व्यक्ति के संबंध में जिसने तीनों प्रारूप खेले हैं, मुझे लगता है कि वह अब तक के सर्वश्रेष्ठ हैं। किसी भी परिस्थिति, किसी भी प्रारूप में, यह लड़का अद्भुत है।” बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया पर शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें पर्थ में आठ विकेट, गाबा में छह विकेट और एमसीजी में जबरदस्त प्रदर्शन शामिल है। एससीजी में, उन्होंने ख्वाजा और लाबुशेन को जल्दी आउट कर दिया, लेकिन दूसरे दिन लंच के बाद सिर्फ एक ओवर फेंका। क्लार्क ने कहा, “मुझे लगता है कि भारत शायद सिडनी में 20 रन पीछे रह गया। हालांकि, बुमराह के टीम में होने से मुझे लगता था कि भारत जीत दर्ज कर लेगा। बुमराह अच्छे गेंदबाज होने के साथ ही साथ टीम इंडिया के अन्य गेंदबाजों से कहीं बेहतर हैं।” ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने बुमराह की चोट का श्रेय मेजबान टीम की रणनीति को दिया। फिंच को लगता है कि एससीजी टेस्ट की अंतिम पारी में बुमराह की मौजूदगी से ऑस्ट्रेलिया के लिए लक्ष्य का पीछा करना कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता था। फिंच ने कहा, “अगर बुमराह ने सिडनी में आखिरी पारी में गेंदबाजी की होती तो ऑस्ट्रेलिया आसानी से जीत नहीं हासिल कर सकती थी। रन चेज के दौरान उन्हें कठिनाई होती।”  

आईसीसी ने जारी की मैदानों की पिच रेटिंग जो कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए इस्तेमाल हुए

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पिच रेटिंग जारी की है। इसमें पांच टेस्ट मैचों में से चार मैदानों को सबसे ऊंची रेटिंग “बहुत अच्छी” दी गई है। बहुत अच्छी रेटिंग पर्थ स्टेडियम, एडिलेड ओवल, गाबा और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को मिली। जबकि संतोषजनक रेटिंग सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को मिली (जहां अंतिम टेस्ट खेला गया)। 2023 में आईसीसी ने अपनी पिच रेटिंग प्रणाली को सरल बनाया और इसे चार श्रेणियों में बांटा था: बहुत अच्छा, संतोषजनक, अंसतोषजनक और अनफिट। अगर किसी मैदान को “असंतोषजनक” या “अनफिट” रेटिंग मिलती है, तो उसे डिमेरिट पॉइंट दिए जाते हैं। अगर पांच साल में कोई मैदान 5 डिमेरिट पॉइंट हासिल कर लेता है, तो वहां अंतर्राष्ट्रीय मैच कराने पर रोक लगाई जा सकती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स, पीटर रोच ने आईसीसी की रेटिंग पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की खासियत बनाए रखने के लिए पिचों की विविधता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हम पिचों की गुणवत्ता से बहुत खुश हैं और मैदानकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हैं। हम ऐसी पिच तैयार करते हैं जो मैदान की विशेषताओं को उभारें, न कि सिर्फ घरेलू टीम के अनुकूल हों। हम चाहते हैं कि बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच एक अच्छा मुकाबला हो और मैच का नतीजा निकले।” उन्होंने यह भी बताया कि सिडनी की पिच को उसके विशेष गुण, जैसे शुरुआती तेजी और उछाल, वापस दिलाने की कोशिश की जा रही है। इस साल इसमें सुधार देखा गया और यह 2025-26 की एशेज सीरीज के लिए सकारात्मक संकेत है। रोच ने जोर दिया कि प्रमुख मैदानों पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना फायदेमंद है। इससे न केवल क्यूरेटर्स को अलग-अलग मौसम में पिच तैयार करने की समझ मिलती है, बल्कि खिलाड़ियों को भी टेस्ट मैचों के लिए बेहतर तैयारी का मौका मिलता है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने इन मैदानों पर हुई पांच मैचों की सीरीज में भारत के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम पर्थ में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद बाकी बचे हुए चार टेस्ट मैचों में तीन मुकाबले हारी थी।  

केरल हाईकोर्ट का फैसला, ‘महिला की शारीरिक संरचना पर टिप्पणी को उत्पीड़न माना जाएगा’

नई दिल्ली। केरल हाईकोर्ट ने महिलाओं की शारीरिक संरचना पर टिप्प्णी को यौन उत्पीड़न करार दिया है। केरल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ए बदरुद्दीन ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी को यौन उत्पीड़न का अपराध मानते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए। केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) के एक पूर्व कर्मचारी पर उसी कार्यालय की एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाए थे। महिला ने कहा था कि आरोपी पूर्व कर्मचारी ने 2013 से उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद 2016-17 में आपत्तिजनक संदेश और वॉयस कॉल करना शुरू कर दिया। केएसईबी और पुलिस में शिकायत के बावजूद वह उसे आपत्तिजनक संदेश भेजता रहा। कई शिकायतों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (महिला की शील का अपमान) और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 (ओ) (अवांछित कॉल, पत्र, लिखित, संदेश द्वारा संचार के किसी भी माध्यम से उपद्रव पैदा करना) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी ने यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। आरोपी ने याचिका में दावा किया कि किसी व्यक्ति के शरीर की अच्छी संरचना होने का मात्र उल्लेख करने पर उसे आईपीसी की धारा 354 ए और 509 तथा केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 (ओ) के दायरे में यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। वहीं अभियोजन पक्ष और महिला ने तर्क दिया कि आरोपी के कॉल और संदेशों में अभद्र टिप्पणियां थीं। वह उसे परेशान करता था। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया आईपीसी की धारा 354ए और 509 तथा केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 (ओ) के तहत अपराध के लिए उपयुक्त तत्व सामने आते हैं। अदालत ने आरोपी की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने 6 जनवरी के आदेश में कहा कि मामले के तथ्यों पर गौर करने के बाद यह स्पष्ट है कि प्रथम दृष्टया अभियोजन पक्ष का मामला कथित अपराधों को आकर्षित करने के लिए बनाया गया है। इसके चलते आपराधिक विविध मामला खारिज हो जाता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet