LATEST NEWS

अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रहीं पूनम ढिल्लों के मुंबई खार स्थित आवास में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पहचान 37 वर्षीय समीर अंसारी के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि पेंटर समीर अंसारी (37) को अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के खार स्थित घर से हीरे का हार, 35,000 रुपये नकद और अमेरिकी डॉलर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पेंटिंग के काम के लिए आए अंसारी ने खुली अलमारी से कीमती सामान चुराया और पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी को 6 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि अभिनेत्री मुख्य रूप से जुहू में रहती हैं। जबकि उनका बेटा अनमोल खार में स्थित घर में रहता है। यहां पर पूनम ढिल्लों कभी-कभी रुकती थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अंसारी फ्लैट की पेंटिंग करने के लिए 28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच अभिनेत्री के घर ही पर था। इस दौरान, उसने कीमती सामान चुराने के लिए खुली अलमारी का फायदा उठाया। अंसारी ने एक खुली अलमारी देखी और मौके का फायदा उठाकर चोरी कर ली। आरोपी ने चोरी किए गए कुछ पैसों से पार्टी भी की। आरोपी अंसारी को पुलिस ने बुलाया और जब पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पूनम ढिल्लों ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पूनम ढिल्लों ने अपने करियर की शुरुआत 1977 में की। वह 1980 के दशक में चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। पूनम ढिल्लों ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म त्रिशूल से की थी, जिसमें उनका छोटा सा रोल था। हालांकि, उनकी पहली बड़ी फिल्म नूरी थी। उनकी यह फिल्म हिट रही और उनकी पहचान बनी।  

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया 256 रनों का लक्ष्य

हैमिल्टन रचिन रविंद्र (79), मार्क चैपमैन (62) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मैच में श्रीलंका को जीत के लिए 256 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 31 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज विल यंग (16) का विकेट गवां दिया। उन्हें ए फर्नांडो ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मार्क चैपमैन ने रचिन रविंद्र के साथ दूसरे विकेट के लिए 112 रन जोड़े। 20वें ओवर में महीश तीक्षणा ने मार्क चैपमैन 52 गेंदों में (62) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। 23वें ओवर में हसरंगा ने रचिन रविंद्र 63 गेंदों में (79) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। टॉम लेथम (एक) रनआउट हुये। ग्लेन फिलिप्स (22), कप्तान मिचेल सैंटनर (20) और डैरिल मिचेल (38) रन बनाकर आउट हुये। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए निचले क्रम के बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। न्यूजीलैंड ने अपने आखिरी चार विकेट मात्र आठ रन जोड़कर गवां दिये। न्यूजीलैंड की टीम 37 ओवर में नौ विकेट पर 255 रन का स्कोर बना सकी। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा ने चार विकेट लिये। वानिंदु हसरंगा को दो विकेट मिले। एहसान मलिंगा और असिता फर्नांडो ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।  

42 लाख के गहनों की हुई थी लूट, मुंबई में खास चिप वाले बैग की वजह से पकड़े गए लुटेरे

मुंबई। मुंबई पुलिस ने लाखों के गहने की एक चोरी के मामले का खुलासा किया है और दो आरोपियों को पकड़ा है। खास बात ये है कि पुलिस ने खास बैग की मदद से लूट की इस घटना का खुलासा किया। दरअसल लुटेरों ने आभूषणों से भरे जिस बैग को लूटा था, उसमें जीपीएस ट्रैकिंग चिप लगी थी। इस जीपीएस ट्रैकिंग चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों को तक पहुंचने में सफल रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना सोमवार रात की है, जब एक व्यक्ति अपने भतीजे के साथ बैग में करीब 42 लाख रुपये के आभूषण लेकर दोपहिया वाहन पर जा रहा था। जैसे ही दोनों सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास डी-मेलो रोड पर पहुंचे तो चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद चारों आरोपी उनका आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने शिकायत में बताया कि आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर दोनों पर गोलियां चलाईं और सोने के आभूषणों से भरा बैग छीनकर अपने साथियों के साथ भाग गया। बैग की वजह से पकड़े गए आरोपी लुटेरों ने फरार होते समय फायरिंग भी की, जिसमें पीड़ित व्यक्ति का भतीजा घायल हो गया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कीं। पुलिस ने बताया कि जिस बैग को लूटा गया, उसमें खास जीपीएस चिप लगी थी। इस चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस इन लुटेरों तक पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार सुबह लोकमान्य तिलक मार्ग से और दूसरे को डोंगरी इलाके से पकड़ा। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 16.50 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

MP-UP के बीच व्यापार को बढ़ावा देने होगा चंबल नदी पर हैंगिंग ब्रिज का निर्माण

भिंड मध्य प्रदेश के भिंड को उत्तर प्रदेश के इटावा को जोड़ने वाले चंबल नदी पर मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक की तर्ज पर तार समर्थित पुल बनाने का काम जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा। यह पुल 24 महीने में बनकर तैयार होगा। पुल बनने से मप्र-उप्र के बीच आवागमन सुलभ होने से इससे जुड़ने वाले जिलों में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि पुराना पुल बार-बार क्षतिग्रस्त होने से यहां आवागमन को बंद कर दिया जाता है। मप्र की तरफ से स्वीकृत अटल प्रोग्रेस-वे इस पुल के जरिए सीधे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ जाएगा। 1975 में बना था यहां पर पुल इससे भिंड-इटावा के मध्य राजमार्गीय संपर्क होने से आवागमन बढ़ेगा। बरही-उदी के बीच चंबल नदी पर बना पुल वर्ष 1975 में बना था। 50 साल पुराना पुल 15 साल में 22 बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। तीन साल पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुल और यमुना नदी पुल से चंबल नदी तक फोरलेन सड़क और नया पुल बनाने के लिए 296 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। पुल बनाने का काम दिल्ली की एएससी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी कर रही है। कंपनी ने तेज की पुल बनाने की तैयारी टेंडर प्रक्रिया होने के बाद 2022 में कंपनी ने पुल निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण शुरू किया तो घड़ियाल अभयारण्य ने रोक लगा दी। 31 जुलाई को वन विभाग और चंबल अभयारण्य से अनुमति मिलने के बाद कंपनी ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अधिशासी अभियंता मुकेश ठाकुर के अनुसार तार समर्थित पुल मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक की तर्ज पर बनाया जाना है। पुल पर फोरलेन आने-जाने के लिए होगी। इसकी चौड़ाई 14 मीटर है, जबकि लंबाई 594 मीटर अधिक होगी। पुल की ऊंचाई पुरानी पुल से 122 मीटर अधिक यानी 130 मीटर से अधिक होगी। इस पुल का मुख्य स्पैन केबल से बनाया जाएगा। इसमें कंक्रीट, स्टील, प्रीकास्ट सेगमेंट का उपयोग होता है। यमुना नदी से पुल तक बनेगी फोरलेन सड़क चंबल पुल और यमुना नदी के पुल से चंबल पुल तक सड़क की लंबाई 8.1 किमी है। इस सड़क को फोरलेन किया जाएगा। बीच में डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। चंबल पुल और फोरलेन सड़क बनाने के लिए 296 करोड़ मंजूर हुए हैं। पुल 130 करोड़ और हाइवे 166 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

‘मैं बॉम्बे, नागपुर और औरंगाबाद बेंच में जज रहा हूं, लेकिन मैंने कभी भी सुप्रीम कोर्ट जैसी अनुशासनहीनता कहीं नहीं देखी: CJI

नई दिल्ली जस्टिस बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट के हालात पर एक बार फिर जमकर नाराजगी जाहिर की है। खबर है कि उन्होंने शीर्ष न्यायालय को सबसे अनुशासनहीन जगह बताया है और उच्च न्यायालयों से तुलना की है। बीते साल भी उन्होंने अनुशासन के ही मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाए थे। खास बात है कि जस्टिस गवई मई 2025 में CJI यानी भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे हैं। जस्टिस गवई ने उच्च न्यायालयों की तारीफ की है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में शोर की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘मैं बॉम्बे, नागपुर और औरंगाबाद बेंच में जज रहा हूं, लेकिन मैंने कभी भी सुप्रीम कोर्ट जैसी अनुशासनहीनता कहीं नहीं देखी। यहां हम देख सकते हैं कि 6 वकील एक तरफ बैठे हैं, 6 वकील दूसरी तरफ बैठे हैं और एक साथ चिल्ला रहे हैं। हाईकोर्ट में ऐसा कभी नहीं देखा।’ बीते साल सितंबर में भी जस्टिस गवई ने इसी तरह की टिप्पणी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तब उन्होंने बहस में लगातार अवरोध डाल रहे वकीलों पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, ‘हम जैसे लोग, जो उच्च न्यायालयों से आते हैं, उनके लिए यह (सुप्रीम कोर्ट) सबसे अनुशासनहीन अदालत है। कोई भी कहीं से भी बोल सकता है। बहुत अनुशासनहीनता है।’ मौजूदा सीजेआई संजीव खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने बीते साल नवंबर में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के रिटायर होने के बाद पद संभाला था। उनके बाद मई 2025 में जस्टिस गवई CJI बनने जा रहे हैं। खास बात है कि देश के दूसरे CJI हो सकते हैं, जो अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। सुप्रीम कोर्ट को पहला दलित CJI जस्टिस केजी बालकृष्ण के रूप में मिला था। वह 11 मई 2010 को रिटायर हो गए थे।

मैंने प्रियंका गांधी जी से संसद में मुलाकात की और कहा- ‘आपको फिल्म इमरजेंसी देखनी चाहिए: कंगना रनौत

मुंबई फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से अपनी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ देखने का अनुरोध किया है। इस फिल्म में कंगना भूतपूर्व प्रधानमंत्री और प्रियंका गांधी की दादी इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं। यह फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों में घिर चुकी हैं। इसका मामला बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंचा था। अब 16 जनवरी को इसे रिलीज किया जाना है। कंगना रनौत ने संसद में प्रियंका गांधी से मुलाकात के दौरान इस फिल्म के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने प्रियंका को फिल्म देखने के लिए कहा है। कंगना ने इस मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने प्रियंका गांधी जी से संसद में मुलाकात की और सबसे पहली बात जो मैंने उनसे कही वह यह थी कि ‘आपको इमरजेंसी देखनी चाहिए।’ प्रियंका जी बहुत विनम्र थीं और उन्होंने कहा, ‘हां, शायद।’ मैंने कहा, ‘आपको यह जरूर पसंद आएगी।'” कंगना रनौत ने यह भी कहा कि उन्होंने इंदिरा गांधी के किरदार को बहुत ही संवेदनशीलता और सम्मान के साथ निभाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही संवेदनशील और समझदारी से किया गया चित्रण है, जिसमें एक व्यक्तित्व और एक ऐतिहासिक घटना को पूरी इज्जत के साथ दर्शाया गया है।” कंगना ने कहा, “मेरे शोध के दौरान, मैंने देखा कि बहुत सारा ध्यान उनके व्यक्तिगत जीवन पर दिया गया था। उनके पति, दोस्तों और विवादास्पद रिश्तों पर। मैंने खुद से सोचा कि एक व्यक्ति में इससे कहीं अधिक होता है। मैंने विशेष ध्यान रखा कि मैं इन पहलुओं में न जाऊं। जब बात महिलाओं की होती है तो उन्हें हमेशा पुरुषों के साथ उनके रिश्तों या सनसनीखेज घटनाओं तक ही सीमित कर दिया जाता है।” आपको बता दें कि इमरजेंसी फिल्म 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा भारत में घोषित आपातकाल की स्थिति पर आधारित है। कंगना रनौत ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और वह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर और श्रेया तलपड़े भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इमरजेंसी फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एआईएमआईएम पार्टी दिल्ली में करीब 10 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही, मनीष सिसोदिया की भी टेंशन बढ़ाएंगे ओवैसी

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में भले ही मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच हो, लेकिन कई छोटे दल और निर्दलीय भी जंग को और दिलचस्प बनाने में जुटे हैं। देशभर में मुसलमानों की प्रमुख पार्टी बनने की कोशिश कर रही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) दिल्ली में करीब 10 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। ओखला से जंगपुरा तक पार्टी उन सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है जहां मुस्लिम वोटर्स की आबादी अच्छी है और हार-जीत में उनकी भूमिक अहम है। एआईएमआईएम मुस्तफाबाद और ओखला में दो उम्मीदवारों को उतार चुकी है। पार्टी ने मुस्तफाबाद से दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दिया है तो ओखला में आप नेता अमानतुल्लाह खान के खिलाफ शफाउर रहमान खान को उतारा है। पार्टी दिल्ली दंगों के एक और आरोपी शाहरुख पठान को भी टिकट दे सकती है। इन 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है AIMIM एआईएमआईएम जहां मुस्तफाबाद और ओखला में उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है। इसके अलावा पार्टी बाबरपुर, बल्लिमारान, चांदनी चौक, जंगपुरा, सदर बाजार, मटिया महल, करावल नगर और सीलमपुर में अपने प्रत्याशी लड़ा सकती है। सिसोदिया से अमानतुल्लाह खान तक की बढ़ सकती है चुनौती ओवैसी के ऐसे उम्मीदवारों से ध्रुवीकरण बढ़ने और ‘आप’ को नुकसान पहुंचने की आशंका जाहिर की जा रही है, क्योंकि 2013 से अधिकतर मुस्लिम वोटर्स अरविंद केजरीवाल की पार्टी का साथ देते रहे हैं। खास तौर पर तीन सीटों पर एआईआईएमआईएम ने ‘आप’ की चिंता बढ़ा सकती है जहां पार्टी के तीन प्रमुख चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं। जंगपुरा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, बाबरपुर से मंत्री गोपाल राय और ओखला से सबसे प्रमुख मुस्लिम चेहरे अमानतुल्लाह खान चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस के दमखम लगाने से पहले ही ‘आप’ को नुकसान की आशंका है। ऐसे में यदि ओवैसी मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाने में कामयाब होते हैं तो अरविंद केजरीवाल की चिंता बढ़ सकती है।

सपा के अखिलेश यादव के बाद अब ममता और उद्धव ने भी दिया आप पार्टी को समर्थन, लड़ाई तो भाजपा से है, कांग्रेस को दिया ज्ञान

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के संदीप दीक्षित और अजय माकन जैसे नेता आम आदमी पार्टी के खिलाफ आक्रामक हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से ही संदीप दीक्षित उतरे हैं और ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस ने मजबूत कैंडिडेट दिए हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चुनाव में कोई गठबंधन नहीं है और खुलकर हमले संदीप दीक्षित की ओर से जारी हैं। लेकिन कांग्रेस को INDIA अलायंस के साथी ही पीछे हटने का ‘ज्ञान’ दे रहे हैं। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहले ही आप के साथ मंच साझा कर चुके हैं। यही नहीं उन्होंने एक बार फिर से दोहराया है कि वह AAP की चुनावी रैली में मंच साझा करेंगे। यही नहीं उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली में भाजपा को आम आदमी पार्टी ही हरा सकती है। कांग्रेस इस स्थिति में नहीं है। इसलिए हम उसकी बजाय आम आदमी पार्टी का ही समर्थन करेंगे। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी के नेता कुणाल घोष ने भी साफ कह दिया कि वे चाहते हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बने। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए जरूरी है कि आम आदमी पार्टी मजबूत रहे और हम चाहते हैं कि वे लोग फिर से सत्ता में वापसी करें। इससे पहले बंगाल में भी ममता बनर्जी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो पाया था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टॉप नेता अधीर रंजन चौधरी टीएमसी के ही यूसुफ पठान के हाथों हार गए थे। अब दिल्ली में भी टीएमसी ने कांग्रेस की बजाय आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का फैसला लिया है। यह कांग्रेस के लिए करारा झटका है। इसके अलावा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ उतर चुके उद्धव ठाकरे गुट ने भी आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लड़ने की सलाह दी है। उद्धव सेना के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली में AAP और कांग्रेस को साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। इस तरह आपस में लड़ने की बजाय भाजपा से मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि असली लड़ाई तो भाजपा से है। फिर आपस में दोनों दल क्यों लड़ रहे हैं।

अफगानिस्तान ने उठाया बड़ा कदम, यूनिस खान को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपना मेंटोर नियुक्त करने का फैसला किया

अफगानिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शुरुआत होने में कुछ ही हफ्ते बाकी रह गए हैं। पाकिस्तान की मेजबानी वाले टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से कराची में होगा, जो 9 मार्च तक चलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली आठ टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं। इस बीच अफगानिस्तान ने एक बड़ा कदम उठाया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपना मेंटोर नियुक्त करने का फैसला किया है। चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में आयोजित होगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक,यूनिस खान आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के मेंटोर के रूप में काम करेंगे, जिसकी बुधवार को एसीबी के प्रवक्ता सईद नसीम सादात ने पुष्टि की। यूनिस इससे पहले 2022 में अफगानिस्तान के बैटिंग कोच रह चुके हैं। सादात ने कहा, ”यूनिस पाकिस्तान में होने वाले टूर्नामेंट से पहले टीम से जुड़ेंगे।” यूनिस ने अपने करियर में 118 टेस्ट में 10,099 और 265 वनडे में 7,249 रन बनाए। उन्होंने 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 442 रन बटोरे। उनकी कप्तानी में साल 2009 में पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था। यूनिस ने संन्यास लेने के बाद कई बार कोचिंग देने की जिम्मेदारी निभाई है। वह कुछ समय के लिए पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी कोच भी रहे। यूनिस ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पेशावर जल्मी के साथ काम किया था। वह हाल ही में अबू धाबी टी10 लीग में बांग्ला टाइगर्स के हेड कोच थे। अफगानिस्तान ने यूनिस को मेंटोर नियुक्त करके पाकिस्तान में भी ‘भारतीय फॉर्मूला’ आजमाने का फैसाल किया है। दरअसल, साल 2023 में जब भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था, तब अफगानिस्तान ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजेय जडेजा को अपना मेंटोर बनाया था। अफगानिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप में जडेजा की मेंटोरशिप का काफी फायदा हुआ क्योंकि वह भारतीय परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ थे। अफगानिस्तान ने लीग चरण में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर खूबी वाहवाही बटोरी थी। अफगानिस्तान ने कुछ इसी तरह की रणनीति टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी आजमाई थी। अफगानिस्तान ने पिछले साल सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया था, जिसका अच्छा लाभ मिला। अफगानिस्तान ने टूर्मामेंट में अपने सभी मैच वेस्टइंडीज की सरमजीं पर खेले थे और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया- पनामा नहर और ग्रीनलैंड दोनों इलाके अमेरिका की सुरक्षा के लिए अहम हैं और इन पर हमारा कब्जा जरूरी

वॉशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को पद संभालेंगे। इस बीच उन्होंने पनामा नहर और ग्रीनलैंड को लेकर खतरनाक इरादे जाहिर किए हैं। उनका कहना है कि ये दोनों इलाके अमेरिका की सुरक्षा के लिए अहम हैं और इन पर हमारा कब्जा जरूरी है। यही नहीं उन्होंने कहा कि यदि इन्हें अमेरिका में मिलाने के लिए सैन्य ताकत का इस्तेमाल करना पड़ा तो उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से इन इलाकों पर हमारा नियंत्रण जरूरी है। यही नहीं डोनाल्ड ट्रंप तो कनाडा को लेकर भी कई बार कब चुके हैं कि उसे अमेरिका का 51वां प्रांत बन जाना चाहिए। इसके अलावा मेक्सिको को वह अमेरिका की खाड़ी कहकर संबोधित कर चुके हैं। फिलहाल ग्रीनलैंड डेनमार्क के पास है और एक स्वायत्त क्षेत्र है। डोनाल्ड ट्रंप ने अब इसे अमेरिका में मिलाने की बात कही है। यही नहीं उनके बेटे भी एक विजिट पर ग्रीनलैंड पहुंचे तो डोनाल्ड ट्रंप के इरादों को लेकर कयास तेज हो गए हैं। उनके मीडिया वालों ने पूछा कि क्या ग्रीनलैंड और पनामा नहर पर नियंत्रण के लिए सैन्य बल का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इस पर ट्रंप ने कहा कि मैं ऐसा कोई वादा नहीं करूंगा। ट्रंप ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सैन्य बल का भी इस्तेमाल किया जाएगा। हमारे लिए पनामा नहर बहुत अहम है और उसे हम हासिल करने के लिए सभी जरूरी प्रयास करेंगे। सैन्य बल के इस्तेमाल की यदि जरूरत हुई तो उससे भी इनकार नहीं है। ग्रीनलैंड भले ही डेनमार्क का हिस्सा है, लेकिन यहां बड़ी संख्या अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और उसके मिलिट्री बेस यहां पर हैं। डेनमार्क अमेरिका का पुराना सहयोगी है और नाटो का संस्थापक सदस्य है। इसके बाद भी ट्रंप का रुख डेनमार्क की चिंता बढ़ाने वाला है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड पर डेनमार्क का कोई दावा नहीं बनता। इसी तरह पनामा नहर को लेकर भी डोनाल्ड ट्रंप बेहद आक्रामक हैं। वह तो चीन को भी कह चुके हैं कि हम पनामा के लिए युद्ध तक करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि ट्रंप ने कनाडा को लेकर भी कई बार टिप्पणी की है कि उसे अमेरिका का 51वां प्रांत बन जाना चाहिए। ऐसा करना कनाडा के लिए हितकर होगा तो वहीं अमेरिका के लिए भी सही रहेगा। अमेरिका के ग्रीनलैंड वाले दावे पर क्या बोलीं डेनमार्क की पीएम इस बीच डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडेरिक्सन का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि हम अमेरिका के बहुत पुराने और करीबी सहयोगी हैं। मेरा भरोसा है कि ग्रीनलैंड पर नियंत्रण के लिए अमेरिका किसी तरह की सैन्य या आर्थिक ताकत का इस्तेमाल नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हम इस बात का स्वागत करते हैं कि आर्कटिक क्षेत्र को लेकर अमेरिका काफी दिलचस्पी दिखा रहा है। हमें उम्मीद है कि इस इलाके के लोगों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए ही वह कोई फैसला लेगा।

मंत्री संपतिया उइके ने दिव्यांगजनों को ई-साईकिल रिक्शा और हेलमेट का वितरण किया

मंडला प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार दिव्यांगजनों के लिए सेवाभाव से काम कर रही है। सरकार ने दिव्यांगजनों के विकास और उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकलांग के स्थान पर दिव्यांगजन नाम देकर उन्हें गौरवान्वित किया है। दिव्यांगजनों की सेवा करना ही सच्ची मानवता की सेवा करना है। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सोमवार को निषादराज भवन में आयोजित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के आगमन पर उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री सोनू भलावी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री शिवा रानू राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े, श्री प्रफुल्ल मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि सरकार के द्वारा दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के माध्यम से प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन दिया जाता है। जिससे दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार से आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। दिव्यांगजनों को स्कूल और कॉलेजों में छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। शिविर लगाकर उन्हें निःशुल्क ट्राईसिकल, बैसाखी, श्रवण यंत्र और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाते हैं। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और सचिवों के माध्यम से दिव्यांगजनों को चिन्हित कर उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। जिससे समस्त दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित और कृत्रिम उपकरणों का वितरण किया जा सके। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार और सुरक्षा की दिशा में लगातार काम कर रही है। शासकीय सेवाओं में दिव्यांगजनों के लिए सीटें आरक्षित की जाती हैं, जिससे दिव्यांगजनों को भी शासकीय सेवाओं में जाने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दिव्यांगजनों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिससे दिव्यांगजनों को भी अपने पसंद के वर-वधु का चयन करने का अवसर मिल सके। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ई-साईकिल रिक्शा और हेलमेट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए ई-साईकिल रिक्शा चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।

‘पीएम मोदी ने देश को ‘चलता है’ से ‘होगा कैसे नहीं’ की सोच में बदला’, प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में विदेश मंत्री जयशंकर शामिल

भुवनेश्वर/नई दिल्ली। 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन बुधवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में शुरू हो गया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान देश और विदेश से पांच हजार से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की शुरुआत युवा प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम से हुई। सम्मेलन का उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और युवा और खेल मामलों के मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया। इस दौरान 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को ‘चलता है’ से ‘होगा कैसे नहीं’ वाली सोच में बदल दिया है। विदेश मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के विकास में युवा पीढ़ी की अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा पीढ़ी पर प्रभाव को समझाते हुए विदेश मंत्री ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का उदाहरण दिया। विदेश मंत्री ने कहा कि ‘एक बार पीवी सिंधु ने बताया था कि पीएम मोदी युवाओं के लिए आदर्श क्यों हैं। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने देश को ‘चलता है’ वाले रवैये से ‘बदल सकता है’ और फिर ‘होगा कैसे नहीं’ वाली सोच में बदल दिया है।’ विदेश मंत्री ने कहा कि ‘एआई, इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक, स्टार्टअप्स और खेलों से लेकर वैश्विक बदलाव में युवा पीढ़ी बड़े बदलाव ला रही है। खुद का विकास करना बेहद जटिल है, लेकिन जब हमें ये विश्वास है कि कुछ भी असंभव नहीं है तो इस सोच के चलते ये आसान हो गया है।’ विदेश मंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान भारतीय डायस्पोरा के सदस्यों से भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रवासी भारतीयों की युवा पीढ़ी से नियमित अंतराल पर भारत आने की अपील की, ताकि उनका भारत से जुड़ाव हो सके। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 8-10 जनवरी तक भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को पीएम मोदी करेंगे शिरकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों हासिल करने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों को प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित भी करेंगी। त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की मुख्य अतिथि हैं। वह सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करेंगी। इस सम्मेलन की थीम ‘विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। ओडिशा पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने कहा कि ओडिशा सरकार 50 देशों के प्रवासी भारतीयों के सामने राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा, ‘सम्मेलन का प्रत्येक प्रतिनिधि ओडिशा पर्यटन के राजदूत की भूमिका निभाएगा और हमें उम्मीद है कि राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत विभिन्न देशों से पर्यटकों को आकर्षित करेगी।’

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टीम इंडिया 3-1 से ऑस्ट्रेलिया से हार गई, BGT में किस फेज में मात खा गए भारतीय गेंदबाज, हारने का सच निकला

नई दिल्ली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टीम इंडिया 3-1 से ऑस्ट्रेलिया से हार गई। इस हार के पीछे का कारण बल्लेबाजों को माना जा रहा है। ये सच भी है, लेकिन बल्लेबाजों के साथ-साथ भारत की इस हार के दोषी भारतीय गेंदबाज भी हैं। जसप्रीत बुमराह को छोड़ दें तो बाकी सभी गेंदबाजों ने निराश किया है या फिर टुकड़ों में प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि भारतीय टीम ना सिर्फ सीरीज हारी, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। उन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं कि भारतीय गेंदबाज बीजीटी में कब और कहां कमजोर पड़े। BGT में तेज गेंदबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने पूरी सीरीज में 1 से 30 ओवर में 35 विकेट निकाले हैं, जबकि भारतीय गेंदबाज भी पीछे नहीं थे। उन्होंने 34 विकेट निकाले, लेकिन अंतर देखने को मिला 31 से 80 ओवर के बीच। ऑस्ट्रेलिया के पेसर्स ने इस अवधि में गेंदबाजी करते हुए कुल 35 विकेट निकाले, जबकि भारत को इन ओवरों के बीच सिर्फ 22 विकेट ही मिले। भारत के गेंदबाजों का इकॉनमी रेट भी साढ़े 3 से ज्यादा का रहा। इन्हीं ओवरों में गेम कंट्रोल होता है और भारत यहां पीछे रह गया। इन ओवरों में भारत का औसत और स्ट्राइक रेट भी ज्यादा रहा, जो वाकई में चिंता का कारण बना। हालांकि, 81 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया 4 विकेटों के मुकाबले, भारत ने 15 विकेट जरूर निकाले, लेकिन सोचने वाली बात ये थी कि बाहर की बहुत कम पारियां 80 ओवर से ज्यादा चलीं। अगर बीजीटी में नई गेंद यानी 1 से 30 ओवर तक की बात करें तो जसप्रीत बुमराह वाकई में शानदार थे। उन्होंने कुल 16 विकेट पहले 30 ओवरों में गेंदबाजी करते हुए चटकाए, जबकि मिचेल स्टार्क और मोहम्मद सिराज को 11-11 विकेट मिले। 10 विकेट पैट कमिंस ने चटकाए और स्कॉट बोलैंड को 9 विकेट मिले। यहां भी अंतर नजर आता है, क्योंकि टॉप 5 में तीन पेसर ऑस्ट्रेलिया के हैं, जिनके कुल विकेट 30 हैं और भारत के दो तेज गेंदबाजों के विकेट 27 हैं। आखिरी मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट निकाले, जिसमें से दूसरी पारी के तीन विकेट शामिल हैं। हालांकि, असली खेल हुआ 31 से 80 ओवरों के बीच में, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के लिए इन ओवरों में पैट कमिंस ने कुल 13 विकेट और स्कॉट बोलैंड ने 3 मैचों में 12 विकेट निकाले। यहां जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी जरूर कम की और सिर्फ 8 ही विकेट निकाले। 7 विकेट मिचेल स्टार्क को मिले और 5 विकेट नितीश रेड्डी ने निकाले। वहीं, महज 4 विकेट मोहम्मद सिराज को पुरानी गेंद से मिले। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत किस तरह इन 31 से 80 ओवर के बीच में पिछड़ गया। यहां तक कि नितीश रेड्डी ने सिराज से करीब आधे ओवर ही गेंदबाजी की।

धान के अवैध संग्रहण पर जारी है कार्रवाई, 3 लाख रूपए का 93 क्विंटल धान जब्त

बिलासपुर धान के अवैध संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ आज 4 ठिकानों पर कार्रवाई कर लगभग 3 लाख रूपए के 93 क्विंटल धान जब्त किए गए। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व एवं मण्डी के अधिकारियों ने दबिश देकर कार्रवाई की। इस तरह धान खरीदी तक हर रोज जारी रहेगी। जिला खाद्य अधिकारी अनुराम भदौरिया ने बताया कि मस्तुरी तहसील के ग्राम किरारी में महेन्द्र किराना स्टोर में 60 कट्टी धान अवैध रूप से भण्डारित होना पाया गया। जिसे मण्डी अधिनियम के तहत जब्त कर कार्रवाई की गई। मुख्यालय मस्तुरी में अग्रवाल किराना स्टोर में 58 कट्टी धान भी जब्त किया गया। एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में तहसील बोदरी के ग्राम सारधा में सुखसागर मरावी किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया। श्री मरावी के घर में 40 बोरी अर्थात 16 क्विंटल अवैध धान पाया गया। दुकानदार द्वारा किसी प्रकार का स्टॉक संधारण नहीं किये जाने से मण्डी अधिनियम की धारा 20 के तहत जब्त कर कलर मार्किंग कराते हुए सील किया गया। तहसील मस्तुरी के अंतर्गत हिर्री में देवनारायण साहू किराना स्टोर के घर में 74 कट्टी अवैध धान पाया गया। उनके विरूद्ध भी जब्ती की कार्रवाई की गई।  

बीएनआई बिलासपुर शहर के व्यापार को नई ऊंचाई देने की ओर अग्रसर

बिलासपुर साइंस कॉलेज मैदान में 10 से 14 जनवरी तक बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 4 सौ से अधिक स्टॉल बुक हो चुके हैं। मेले में आने वाले लोगों के लिए मोबाइल ऐप लांच किया गया है। जिसके माध्यम से एक ही क्लिक पर मेले की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रविवार को मंगला स्थित होटल कोर्टयार्ड मैरियट में बीएनआई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ऐप लांच किया। बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। बीएनआई एक इंटरनेशनल मार्केटिंग नेटवर्क हैं। जिसके भारत सहित पूरी दुनियां में लाखों सदस्य हैं। बीएनआई पिछले एक साल से बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला का आयोजन कर रही है। जिसकी खास बात यह है कि यहां के सदस्य हर वर्ष नए-नए कान्सेप्ट लेकर मेले की शुरूआत करते है। इस बार मेला पूरी तरह हाईटेक रहेगा। विजिट करने वालों को स्कैनर के माध्यम से मेले की संपूर्ण जानकारी एक ही क्लिक पर मिल जाएगी। अब तक 400 से अधिक स्टॉल की बुकिंग हो चुकी है। जिसमें हैण्डीक्राफ्ट एवं हैण्डलूम, घरेलू उपयोगी उत्पाद, रियल स्टेट एवं उद्योग, लाईफ स्टाइल, ऑटोमोबाइल्स, पर्यटन, कम्प्यूनिकेशन, शिक्षा एवं अकादमी सेक्टर, बैंक एवं इन्श्योरेंस, इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिकल को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। मेले में भीड़ को नियंत्रित करने एंट्री और एक्जिट पाइंट की व्यवस्था की गई है। वाहन मालिकों को गाड़ी निकलाने में परेशानी न हो इस बात को ध्यान में रखकर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। मेले में 5 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, हेल्थ चेकअप, ब्लड डोनेट, कवि सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बीएनआई करेगा डायलिसिस मशीन डोनेट : चावला आयोजन समिति के अध्यक्ष व बीएनआई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. किरण पाल सिंह चावला ने बताया कि बीएनआई दुनिया का सबसे बड़ा रेफरल नेटवर्किंग संगठन है, जिसका गठन 1985 में हुआ था। यह पिछले 40 वर्षों से 79 देशों में 3.50 लाख एसएमई व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स को अपने व्यवसाय व सेवा को बढ़ाने में मदद कर रही है। बीएनआई पिछले एक वर्ष से व्यापार और उद्योग मेले का आयोजन कर रही है। बीएनआई के पदाधिकारी और सदस्यों ने मेले से आय होने वाली राशि से डायलिसिस मशीन खरीदकर डोनेट करने का निर्णय लिया है। व्यापार से ही होगी बिलासपुर की पहचान व्यापार मेला के पदाधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों में बिलासपुर और रायपुर प्रमुख हैं। राजधानी होने के कारण रायपुर का निरंतर विकास हो रहा है। सारे बड़े प्रोजेक्ट रायपुर में ही चल रहे हैं। वहीं बिलासपुर धीरे-धीरे मुख्यधारा से बिछाड़ता जा रहा हैं। हमारी ऐसी मंशा हैं कि हम व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्य करें। नए-नए व्यापारियों व स्टार्ट अप करने वाले युवाओं को आर्थिक रूप से मदद कर उनका हौसला बढ़ाए। जिससे बिलासपुर का नाम छत्तीसगढ़ सहित पूरे विश्व में जाना जाए। व्यापार मेला ही ऐसा जरिया हैं, जिसमें छोटे-बड़े व्यापारी अपने संस्थान का प्रचार-प्रसार करते हैं। जिसका फायदा जनता के अलावा व्यापारियों को भी मिलता है। ऐप में मिलेगी मेले की जानकारी आशीष श्रीवास्तव ने ऐप के बारे में बताया कि इस बार का व्यापार मेला पूरी तरह हाईटेक रहेगा। मेले में कितने स्टाल कहां-कहां लगे इन सब की जानकारी ऐप में मिल जाएंगे। प्ले स्टोर पर बिलासपुर व्यापार मेला के नाम से ऐप उपलब्ध है। जिसे डाउन लोड कर सारी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसमें विजिटर और स्टाल लाॅगिंग है। मोबाइल नंबर और नाम डालकर आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। ऐप में कम्प्यूटर, खेल, आटोमोबाइल, फूड्स, गेम्स आदि का सेक्शन बनाया गया है। इसमें क्लिक कर संबंधित स्टॉल की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही मेले का पूरा मैप भी आपको ऐप के अंदर ही मिल जाएगा। 100 अधिक कम्पनियों से आ चुके है नौकरी के ऑफर बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेले के संयोजक गणेश अग्रवाल ने बताया कि मेला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है। बल्कि यहां नए-नए रोजगार, उद्योग व नौकरियों भी मिल रही है। सेटा के सचिन यादव ने अपनी संस्थान की तरफ से पढ़ाई करने वाले बच्चों को निशुल्क कोचिंग, स्कॉलरशिप देने की बात कही है। वहीं नाइसटेक कम्प्यूटर के डायरेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों की कंपनियों से अब तक सौ से ज्यादा नौकरी के ऑफर आ चुके हैं। आने वाले दिनों में इसकी संख्या और बढ़ सकती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet