LATEST NEWS

सिंगरौली पुलिस ने एक चार लोगों की हत्या का पर्दाफाश करते हुए हत्या के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

सिंगरौली सिंगरौली पुलिस ने एक चार लोगों की हत्या का पर्दाफाश करते हुए हत्या के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार जनवरी को सेप्टिक टैंक में चार शव मिलने की घटना ने जिले को हिला दिया था। सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बडोखर में सुरेश कुमार प्रजापति के मकान के पीछे ये सेप्टिक टैंक मौजूद है। जांच के दौरान मृतकों के शरीर पर गंभीर चोट और गनशॉट के निशान मिले थे। शव मिलने पर मौके पर थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा और उनकी टीम पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सभी मृतकों की पहचान हुई। सभी नए साल की पार्टी मनाने घर से निकले थे। इनकी की गई थी हत्या 1. करण साहू (32 वर्ष) निवासी बढ़ौना, जिला सीधी। 2. पप्पू उर्फ जोगिंदर महतो (33 वर्ष) निवासी रामगढ़, झारखंड। 3. राकेश सिंह उर्फ सोनू (24 वर्ष) निवासी मड़वास, जिला सीधी। 4. सुरेश प्रजापति निवासी लक्ष्मी मार्केट, जयंत। रॉड और गोली मारकर हत्या पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित राजा रावत और मृतक जोगिंदर महतो के बीच पुरानी रंजिश थी। राजा रावत और उसके साथियों ने पिस्टल और रॉड से वार कर इन चारों की हत्या की। पुलिस ने आरोपित राजा रावत (25 वर्ष) समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक खाली मैग्जीन बरामद की गई।   इन आरोपितों को किया गया गिरफ्तार 1. राजा रावत (नेहरू गेट, जयंत)। 2. बुद्धसेन साकेत (सिंगाही)। 3. हरिश्चंद्र साकेत उर्फ शुभम। 4. रोहित साकेत। 5. नीरज साकेत। 6. एक विधि विरुद्ध बालक। रीवा जोन के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पांडेय और पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने मामले का राजफाश किया। डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और साइबर सेल की मदद से साक्ष्य जुटाए गए।

फारेस्ट चेक पोस्ट में अवैध वसूली का भंडाफोड़, छत्तीसगढ़-रायपुर में पत्रकार को मारने की धमकी देने वाला अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाला फॉरेस्ट रेंजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पत्रकार ने वन विभाग के चेक पोस्ट में हो रही अवैध वसूली का खुलासा किया था। वन विभाग के अधिकारी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को सिहावा से गिरफ्तार किया है। दरअसल, पिछले दिनों धमतरी जिले में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध वसूली का खेल चल रहा था, जिसमें वाहन चालकों से बिना पावती या रसीद के 20 से 50 रुपए तक की वसूली की जा रही थी।  पत्रकार संदीप शुक्ला ने बोराई चेक पोस्ट में अवैध वसूली का भंडाफोड़ किया था। अधिकारी नरेश चंद्र देवनाग ने गुस्से में आकर पत्रकार संदीप शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

तेलंगाना को मिली आधुनिक सुविधाएं, मोदी ने चर्लापल्ली के नए रेलवे टर्मिनल स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले में स्थित चर्लापल्ली के नए रेलवे टर्मिनल स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक टर्मिनल को 413 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह स्टेशन पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन के साथ यात्रियों को उन्नत सुविधाएं प्रदान करेगा। साथ ही, यह सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचेगुडा के मौजूदा टर्मिनलों पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद करेगा। प्रमुख विशेषताएं और सेवाएं चर्लापल्ली रेलवे टर्मिनल को एक कोचिंग हब के रूप में विकसित किया गया है। यहां प्रतिदिन लगभग 24 ट्रेनें संचालित होंगी। नए टर्मिनल में यात्रियों के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें एक विशाल परिसंचारी क्षेत्र, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग और बस परिवहन के लिए समर्पित क्षेत्र शामिल हैं। टर्मिनल औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ-साथ मालगाड़ियों के संचालन में भी अहम भूमिका निभाएगा। यहां से विशेष ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिसमें त्योहारों के दौरान संक्रांति विशेष ट्रेनों का संचालन भी शामिल है। स्थानीय विकास को मिलेगा बढ़ावा इस अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी को टर्मिनल के उद्घाटन के लिए धन्यवाद दिया और राज्य में क्षेत्रीय रिंग रेल परियोजना शुरू करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना तेलंगाना के 60% हिस्से को शहरीकृत करने की क्षमता रखती है। समारोह में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह में वर्चुअल माध्यम से कई नेता और अधिकारी जुड़े।

त्याग पूर्वक उपभोग ही पर्यावरण संरक्षण का उपाय है: श्री दीपक जी साधु

देवास सृष्टि सेवा संकल्प जिला देवास का दो दिवसीय शीत शिविर 4 जनवरी सायं 5 बजे से 5 जनवरी सायं 5 बजे तक वन भवन परिसर देवास में संपन्न हुआ। शीत शिविर के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ सृष्टि सेवा संकल्प-उज्जैन संभाग के माननीय संभाग वृक्षाचार्य श्री दीपक जी साधु(जावरा), शिविर पालक व संभाग शिक्षण प्रमुख श्री राम जी शर्मा द्वारा गुरु अथर्ववेद व वृक्ष का पूजन और दीप प्रज्वलन कर किया गया। शीत शिविर की दिनचर्या प्रथम दिवस 4 जनवरी सायं 5 बजे से रात्रि 10:30 बजे विश्राम तक और द्वितीय दिवस 5 जनवरी प्रातः 5:30 बजे जागरण से सायं 5 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में शिक्षार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रथम दिवस रात्रि आनंद सभा में अंताक्षरी, प्रश्नमंच, प्रतिभा प्रदर्शन व तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता। द्वितीय दिवस प्रातः मैदान पर योग, प्राणायाम, आसन, वृक्षों से संबंधित विभिन्न नए खेल(वृक्ष की खोज, वृक्ष श्रृंखला, लता, बैल, सज्जन-दुर्जन, पंचवटी, जड़-तना-डाली-फल आदि), वृक्ष समूह के व्यावहारिक प्रशिक्षण में वृक्षोत्सव कार्यशाला, पर्यावरण संरक्षण पर, बौद्धिक सत्र, चर्चा सत्र, योजना सत्र आदि कार्यक्रम हुए। #वृक्षोत्सव_कार्यशाला के अंतर्गत दो वृक्ष समूह (बसामन मामा व अमृतादेवी विश्नोई) बनाए गए व उन्हें समाज से सामग्री एकत्रित करके वृक्षोत्सव मनाने का टास्क दिया गया। जिसमें दोनों समूहों ने आसपास के घरों से पूजन सामग्री व साजो सज्जा हेतु सामग्री एकत्रित की व उत्सव स्थान पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर बहुत सुंदर तरीके से वृक्षोत्सव(वृक्ष बसंतोत्सव, वृक्ष पूजन उत्सव) कार्यक्रम मनाये। शिविर के उद्घाटन सत्र में उज्जैन संभाग वृक्षाचार्य श्री दीपक जी साधु(जावरा) ने संगठन स्थापना की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, संगठन का विस्तार /संगठन की यात्रा व संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ साथ उन्होंने बताया कि आज संगठन मध्यप्रदेश सहित सात राज्यों में कार्यरत है। जिस प्रकार की परिस्थितियां आज बन रही है उन सबको देखकर आज पर्यावरण संरक्षण के लिए संवेदना व समर्पण के साथ समाज जागरण के लिए अधिक से अधिक समय देकर कार्य करने की आवश्यकता है। त्याग पूर्वक उपभोग ही पर्यावरण संरक्षण का उपाय है। और हम सभी जीवन के अपने अपने लक्ष्य तक प्रकृति के पास रहकर ही जल्दी पहुँच सकेंगे। रामचरित मानस में प्रभु श्रीराम जी भी सर्वप्रथम प्रकृति से ही माता सीता का पता पूंछते है। और पक्षीराज जटायु अर्थात प्रकृति ही माता सीता का पता प्रभु श्रीराम जी को बताते है। – “हे खग मृग हे मधुकर श्रेणी तुम देखी सीता मृगनैनी” शिविर संचालन टोली का परिचय हर्षपाल जी भाटी ने कराया। शिविर पालक श्रीराम जी शर्मा( उज्जैन संभाग शिक्षण प्रमुख), शिविर मुख्य शिक्षक श्री अंकित सिंह जी, शिविर बोद्धिक प्रमुख श्री कमलेश जी विश्वकर्मा, शिविर प्रबंधक श्री घनश्याम जी माहेश्वरी, वैभव जी पालीवाल आदि कार्यकर्ताओ ने शिविर का पूर्ण संचालन संभाला। शिविर के समापन सत्र में शिविर पालक एवं उज्जैन संभाग शिक्षण प्रमुख श्री राम जी शर्मा ने बताया कि सुंदर समाज के द्वारा ही सुंदर सृष्टि का निर्माण किया जा सकता है इसलिए समाज जागरण के माध्यम से मनुष्य के अंदर संवेदना रूपी बीज का रोपण करना ये सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। पहले स्वयं परिश्रम की भट्टी में तपना पड़ता है फिर जाकर समाज हमारी बात सुनेगा इसलिए हम जहाँ है वहीं से कार्य करना शुरू करें। समाज आपको देखकर स्वयं आपके कार्य से जुड़ेगा। अपने व अपनों के लिए जीना ये छोटा कार्य है लेकिन दूसरों के लिए जीना ये बड़ा कार्य है इसलिए हम सभी जितना हो सके दूसरों के लिए जीने का प्रयास करे। आज जितने भी महापुरुष है उनके जीवन को पढ़ेंगे तो एक ही प्रेरणा मिलेगी कि जीवन तो दूसरों के लिए ही होता है। समापन सत्र में उज्जैन संभाग वृक्षाचार्य श्री दीपक जी साधु(जावरा) ने कार्यकारिणी के #नवीन_दायित्व घोषणा भी की। #देवास_जिला_कार्यकारिणी- जिला वृक्षाचार्य- श्री किशोर जी कनासे जिला संयोजक- श्री अंकित सिंह जी जिला संगठन मंत्री – श्री कमलेश जी विश्वकर्मा जिला प्रचार प्रमुख- श्री वैभव जी पालीवाल जिला विस्तारक- श्री घनश्याम जी माहेश्वरी #देवास_नगर_इकाई_कार्यकारिणी- नगर संयोजक- श्री हर्षपाल जी भाटी नगर सह संयोजक- श्री शुभम जी बैस नगर बौद्धिक प्रमुख- श्री मृत्युंज्य सिंह जी नगर प्रचार प्रमुख- श्री गोविंद जी धाकड़ नगर संपर्क प्रमुख- श्री देवेंद्र जी पवार विधार्थी प्रमुख- श्री हिमांशु जी त्रिवेदी ग्रामीण फतनपुर इकाई संयोजक- श्री कपिल जी पटेल बनाये गए। उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख श्री वैभव जी पालीवाल ने दी।

देश, धर्म के लिए बलिदान होने वाली लंबी श्रृंखला सदैव से समाज को नया जीवन देती रही है: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शहीद का बलिदान कौम की जिंदगी होती है। देश, धर्म के लिए बलिदान होने वाली लंबी श्रृंखला सदैव से समाज को नया जीवन देती रही है। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर पीएम मोदी ने आगामी 25 वर्ष का लक्ष्य रखते हुए कहा कि देश को 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाना है। उन्होंने पंच प्रण की बात कही। इसमें मुख्यतः गुलामी के अंशों को सर्वथा समाप्त करना, महापुरुषों पर गौरव की अनुभूति, सुरक्षा बलों के जवानों का सम्मान करना है। उन्होंने सोमवार को होटल ताज में आयोजित ‘शौर्य सम्मान-2025’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों सहित उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सीएम योगी ने कहा कि जवान सर्दी, गर्मी, बरसात की परवाह किए बिना देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। इस समय भी जब माइनस 20, 25, 10 तापमान है, तब देश की सीमाओं पर भारत मां के जवान दिन-रात खड़े होकर, पुलिस बल के जवान निरंतर पेट्रोलिंग में रहकर आमजन के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करते हैं। यदि समाज आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस बल के जवानों का सम्मान नहीं करेगा या शहीद परिवारों के बारे में नहीं सोचेगा तो इसका मतलब हम राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां 1965-1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में भागीदार, शहीदों के परिजनों, भारतीय सेना के जवानों, देश के अंदर विभिन्न ऑपरेशन में भाग लेने वाले स्मृतिशेष जवानों के परिजनों का सम्मान हुआ। सुरक्षा के बिना सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। स्वतंत्रता का अहसास हो, लेकिन हमारी स्वतंत्रता दूसरे की स्वतंत्रता में बाधा न बने। बाबा साहेब ने जो संविधान दिया, उसके अनुसार सुरक्षा की पहली शर्त सुशासन है। सुशासन की स्थापना के लिए जो जवान दिन-रात लगे रहते हैं, उन्हें सम्मान देना राष्ट्रीय दायित्वों के निर्वहन जैसा है। सीएम योगी ने 2017 के पहले और अब के उत्तर प्रदेश का अंतर बताते हुए कहा कि 2017 के पहले कोई सुरक्षित नहीं था। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ होता था। उनके पास नौकरी और रोजगार नहीं था। यूपी की पहचान दंगाग्रस्त और अराजक प्रदेश के रूप में थी। आज उत्तर प्रदेश सुरक्षित है। स्वत:स्फूर्त भाव के साथ प्रदेश में सभी कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। तंत्र वही है, बस सरकार का चेहरा बदल गया। यह वही प्रदेश है, जहां पहले कोई निवेश नहीं करता था। 2017 के पहले हर परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते थे। प्रत्येक सप्ताह दो से तीन बड़े दंगे होते थे, लेकिन आज प्रदेश दंगामुक्त है। सर्वाधिक निवेश को आमंत्रित करने वाला प्रदेश है। बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर सरकारी-निजी क्षेत्र में नौकरी और रोजगार की गारंटी देने वाला प्रदेश है। सीएम योगी ने कहा कि जिस प्रदेश में 40 हजार करोड़ का निवेश नहीं आता था, उस प्रदेश में आज 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे 1.25 करोड़ नौकरी की गारंटी मिली। बदली परिस्थितियों की नींव में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति है। इसके लिए हमने अपने जवान भी खोए हैं। 2017 में प्रदेश सरकार ने पॉलिसी बनाई कि कोई जवान (सेना, अर्धसेना, पुलिस बल) शहीद होता है तो उसके परिवार की जिम्मेदारी सरकार की होगी। हमने 1.50 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों के खाली पदों को भरा। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले पुलिस भागती थी, अपराधी दौड़ाता था। आज अपराधी हांफते-हांफते मर रहा है। पुलिस, अपराधी और उनके आकाओं को सही जगह पहुंचा रही है। यह नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का बदला स्वरूप है। यहां सुरक्षा, सम्मान, पहचान भी है। इस साल के अंत तक जब गंगा एक्सप्रेसवे बन जाएगा तो देश का 55 फीसदी एक्सप्रेसवे यूपी के पास होगा। सबसे अधिक रेलवे नेटवर्क, एयरपोर्ट, मेट्रो संचालित, सर्वाधिक नगर निकाय, आस्था को गौरव के साथ आगे बढ़ाने वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश होगा। सीएम ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज की धरती पर महाकुंभ-2025 होने जा रहा है। यह मुहूर्त 144 वर्ष बाद आया है। महाकुंभ के बहाने प्रयागराज और आसपास के शहरों का भी कायाकल्प हुआ है। 200 से अधिक सड़कों को सिंगल से डबल, डबल से फोरलेन, फोरलेन से सिक्सलेन बनाया गया। एक वर्ष में एक शहर में 14 नए फ्लाईओवर बनकर तैयार हुए। रेलवे स्टेशनों का पुनरुद्धार हुआ, एयरपोर्ट नए सिरे से देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अक्षयवट, सरस्वती देवी, बड़े हनुमान, महर्षि भारद्वाज, श्रृंगवेरपुर, पातालपुरी कॉरिडोर आदि पहली बार देखने को मिलेंगे। दुनिया की तीसरी बड़ी आबादी के बराबर श्रद्धालु प्रयागराज आएंगे। एक दिन में 10 करोड़ श्रद्धालु भी आ गए तो आसानी से स्नान कर पुण्य प्राप्त करेंगे। ‘स्वच्छ महाकुंभ’ के लिए जीरो लिक्विड डिस्चार्ज की व्यवस्था है। 1.50 लाख से अधिक शौचालय बनाए गए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में इस सदी का महाकुंभ ‘डिजिटल महाकुंभ’ के रूप में जाना जाएगा। प्रयागराज महाकुंभ आस्था और आधुनिकता का संगम होगा। अयोध्या, काशी, मां विंध्यवासिनी धाम, चित्रकूट, लखनऊ, श्रृंगवेरपुर आदि आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने भारतीय संस्कृति के समागम में सभी को आमंत्रित किया।  

सागर जिले में कोहरे की वजह से हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक और SUV के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत

सागर मध्य प्रदेश के सागर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. घने कोहरे के कारण ट्रक और एसयूवी के बीच टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की जान चली गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए. यह हादसा सागर-छतरपुर रोड पर हिरापुर गांव के पास हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि एसयूवी में सवार लोग अपने दफ्तर की ओर जा रहे थे उसी दौरान यह दुर्घटना घटी. शुरुआती जांच में पता चला है कि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) कम हो गई थी, जिससे दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, तीन घायलों को सागर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है. कोहरे की वजह से हुआ हादसा पुलिस ने कहा कि हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही भी हो सकती है, लेकिन कोहरे की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता. अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को चालू कराया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि सर्दियों के मौसम में कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा के विशेष उपाय किए जाएं. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए साइनबोर्ड और सड़क पर रिफ्लेक्टिव मार्किंग लगाने की भी मांग की गई है. इस दुखद घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है.

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,258 अंक टूटा

मुंबई भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को वैश्विक अनिश्चितताओं और ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारी गिरावट के साथ बंद हुए। घरेलू बेंचमार्क सूचकांक 1.5 प्रतिशत से अधिक गिर गए। निफ्टी पर पीएसयू बैंक सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली। पीएसयू बैंक सेक्टर में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा रियलिटी, मेटल, एनर्जी, पीएसई और कमोडिटी सेक्टर में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,258.12 अंक या 1.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,964.99 पर और निफ्टी 388.70 अंक या 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,616.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स का इंट्राडे लो 77,781.62 रहा, जबकि निफ्टी का इंट्राडे लो 23,551.90 रहा। निफ्टी बैंक 1,066.80 अंक या 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,922 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,564.10 अंक या 2.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,366.9 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 608.45 अंक या 3.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,425.25 पर बंद हुआ। बाजार के जानकारों के अनुसार, घरेलू बाजार में तेज बिकवाली का मुख्य कारण एचएमपीवी को लेकर चिंता है। जानकारों ने कहा, “नई अमेरिकी आर्थिक नीतियों, भविष्य में ब्याज दरों में कटौती पर फेड के आक्रामक रुख, वर्ष 2025 में मुद्रास्फीति में संभावित वृद्धि और डॉलर में मजबूती के कारण उभरते बाजारों में कंसोलिडेशन हो रहा है, जो सभी मार्केट सेंटीमेंट को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है।” बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 657 शेयर हरे और 3,472 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 115 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर, सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में टाटा स्टील, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया और एसबीआई टॉप लूजर्स रहे। टाइटन, एचसीएल टेक और सन फार्मा टॉप गेनर्स रहे। क्वांटेस रिसर्च के संस्थापक और सीईओ कार्तिक जोनागदला के अनुसार, निफ्टी अपने क्रिटिकल 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (200 डीईएमए) 23,650 से नीचे बंद हुआ है। उन्होंने कहा, “हम सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखते हैं और निकट भविष्य में निफ्टी इंडेक्स के लिए 5-6 प्रतिशत की बढ़त की उम्मीद करते हैं, अगर प्रमुख स्तरों को फिर से हासिल किया जाता है और बाजार की हालत में जल्द सुधार होता है।”

युवाओं में नौकरी की बजाय स्वयं का कार्य करने की ललक बढ़ती जा रही, 20 लाख की नौकरी छोड़कर शुरू की फल-सब्जी की खेती

रायपुर युवाओं में नौकरी करने के बजाय स्वयं का कार्य करने की ललक बढ़ती जा रही है। सरकार की तरफ से भी अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से युवाओं को नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है। 46 साल के परिवेश मिश्रा ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की। इसके बाद अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों में लगभग 17 साल तक नौकरी की। नौकरी के दौरान ही खेती की तरफ रुझान बढ़ा। साल 2018 में 20 लाख के सलाना पैकेज की नौकरी छोड़कर अपनी जमीन पर फल और सब्जियों की खेती करना शुरू किया। शुरुआत में काफी परेशानी आई। पहले खेतों में पारंपरिक खेती होती थी। पारंपरिक खेती से हटकर फल और सब्जियों की खेती शुरू की। वर्तमान में वे लगभग 90 एकड़ में फल और सब्जी उगा रहे हैं। इससे लगभग डेढ़ करोड़ से ज्यादा का सलाना मुनाफा हो रहा है। साथ ही वे लगभग डेढ़ सौ लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। सात सब्जियों, चार प्रकार के फलों की कर रहे खेती परिवेश ने बताया कि वह सात प्रकार की सब्जी और चार प्रकार के फलों की खेती कर रहे हैं। वर्तमान में सब्जी में टमाटर, भाठा, लौकी, खीरा, शिमला मिर्ची, करेला, मिर्ची लगी है। फल में पपीता, केला, तरबूज और खरबूज लगाते हैं। 25 लाख लोन लेकर चिप्स बनाने की लगाई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट आमासिवनी में रहने वाले 23 साल के अनिकेत टंडन ने साल 2023 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 25 लाख का लोन लिया। इसके बाद यम्मी नाम से आलू चिप्स बनाने की यूनिट शुरू की। दो साल में ही कंपनी का टर्नओवर एक करोड़ पहुंच गया है। अनिकेत बताते हैं कि शुरू से ही खुद का बिजनेस शुरू करने का मन बना लिया था। बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद बिजनेस के बारे में सोचने लगा। बिजनेस की अच्छी समझ विकसित करने के लिए आईआईएम जम्मू से स्मार्ट बिजनेस डेवलपमेंट डिप्लोमा किया।   चिप्स की यूनिट में नौ महिलाओं को दे रहे रोजगार डिप्लोमा करने के दौरान ही पीएमईजीपी के बारे में जानकारी मिली। कंकाली पारा में पीएमईजीपी का कार्यालय है, वहां जाकर व्यवसाय शुरू करने के बारे में बताया। वहां से पैसा मिलते ही तिल्दा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू कर दिया। व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन मिलने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से बिजनेस को बढ़ाने के लिए आंत्रप्रेन्योर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण भी किया। वर्तमान में नौ महिलाओं यूनिट में कार्य कर रही हैं।   डीएपी, यूरिया, रासायनिक खाद की जगह बनाई जैविक खाद रसायनिक खाद के उपयोग से पैदावार बढ़ रही है। मगर, ऐसा अनाज खाने से बीमारियां भी बढ़ रही है। बिना खाद के पैदावार भी कम होती है। पैदावार भी अच्छी हो और किसानों को रसायनिक खादों का उपयोग भी न करना पड़े। इसके लिए 34 साल के मैकेनिकल इंजीनियर जीवन लाल जंघेल ने जैविक खाद बनाई है। इसके छिड़काव से पैदावार भी अच्छी होती है। डीएपी, यूरिया का छिड़काव भी नहीं करना पड़ता है। प्लान बूस्टर लिक्वड बनाया है। इसके छिड़काव से फसल को 16 प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। एक लीटर प्लान बूस्टर का छिड़काव एक एकड़ में करते हैं। एक फसल के लिए दो बार छिड़काव करन पड़ता है। यूरिया की जगह पर हमने बायो पोटास बनाया है। इससे भी फसल अच्छी बढ़ती है। पौधा भी बहुत ताकतवर होता है।

सिंगरौली शिफ्टिंग टैंक में मिले 4 शवों मिलने के बाद मचा था पूरे इलाके में हड़कंप

सिंगरौली सिंगरौली शिफ्टिंग टैंक में मिले 4 शवों मिलने के बाद मचा था पूरे इलाके में हड़कंप,4 में से 3 लोगों की 6 आरोपियों ने 6 फायर करके 3 लोगों को उतारा था मौत के घाट एवं एक आरोपी के सर पर राड मारकर एवं गला दबाकर की थी आरोपियों ने हत्या,मुख्य आरोपी राजा रावत आदतन था अपराधी, मृतकों का था मुख्य अपराधी दोस्त , सुरेश प्रजापति,राकेश सिंह उर्फ सोनू  ,करन शाह ,पप्पू से आरोपियों का था पुराना विवाद, 3 मृतको राजा, पप्पू ,सुरेश का था पुराना अपराधी प्रकरण,3 दिन तक सभी की चलती रही है मृतकों एवं आरोपियों के साथ में पार्टी, प्लानिंग के पूरी घटना की वारदात को दिया गया अंजाम, आरोपियों ने पहले सुरेश को 2 गोली करन को एक गोली सर पर लगी एवं राकेश सिंह को 3 गोली चलाकर कर दी गई हत्या,2 पिस्टल सहित 6 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पुलिस ने आज सुबह बनारस से गिरफ्तार किया गया है पूरा विवाद घर बनाने को लेकर एनसीएल की जमीन को लेकर महिलाओं का भी घटना में शामिल होना जांच पर चला पता,32 बोर की पिस्टल 4 जिंदा कारतूस 1 खाली मैग्जीन किया गया जप्त,एक पिस्टल और जप्त करना है शेष, मुख्य आरोपी राजा रावत बुध्सेन साकेत रोहित हरिश्चंद्र एव एक 17 साल का नाबालिक युवक सहित नीरज ने मिलकर पूरी हत्या की वारदात को दिया था अंजाम।  

कर्नाटक में दो एचएमपीवी संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा गुजरात में भी एक मामला सामने आया है, बढ़ा खतरा

नई दिल्ली भारत में चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण की दस्तक हो गई. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया है कि कर्नाटक में दो एचएमपीवी संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा गुजरात में भी एक मामला सामने आया है.गुजरात में 2 साल के बच्चे में ये वायरस पाया गया है. बच्चे को अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कर्नाटक सरकार ने कहा है कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है. बता दें कि इन दोनों मामलों में इंटरनेशनल ट्रैवल की कोई हिस्ट्री नहीं है. कर्नाटक में सामने आए दो मामले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि तीन महीने की बच्ची को ‘ब्रोंकोन्यूमोनिया’ की शिकायत थी और उसे बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला था. उसे पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. ‘ब्रोन्कोन्यूमोनिया’ से पीड़ित आठ महीने के एक शिशु को तीन जनवरी को बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद जांच में उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला. बताया जाता है कि शिशु के स्वास्थ्य में अब सुधार है. मंत्रालय ने रेखांकित किया कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि दोनों मरीजों का कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है. मंत्रालय ने कहा कि देश भर में हाल में की गई तैयारियों से पता चलता है कि भारत श्वसन संबंधी बीमारियों में किसी भी संभावित वृद्धि से निपटने के लिए तैयार है और जरूरत पड़ने पर सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय तुरंत लागू किए जा सकते हैं. नहीं हुआ है असामान्य इजाफा स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बता है कि ILI और SARI मामलों में देश में असामान्य इजाफा नहीं हुआ है. पूरी दुनिया में HMPV पहले से ही फैसला हुआ है. इससे जुड़ी बीमारियों के कई मामले अन्य देशों में भी सामने आए हैं. ICMR और IDSP नेटवर्क के आंकड़ों के अनुसार,  ILI या SARI मामलों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है. ILI यानी इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों में बुखार, खांसी, गले में खराश जैसे लक्षण होते हैं. वहीं, SARI यानी सांस लेने में दिक्कत होती है. HMPV वायरस में भी ऐसे ही लक्षण नजर आते हैं. ऐसे में निगरानी रखना जरूरी हो जाता है.  

श्योपुर जिले के विजयपुर नगर में सड़क निर्माण में बन रहे थे बाधा, 60 मकानों के आगे किए गए अवैध कब्जे पर चली JCB

श्योपुर मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर नगर में टू लाइन सड़क निर्माण के बीच आ रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी. अतिक्रमण के खिलाफ की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब 60 घरों के आगे के चबूतरे और बाउंड्री बॉल सहित बड़े पैमाने पर किए गए बेजा कब्जे को तोड़ा गया. प्रशासन आगे सड़क निर्माण के बीच आने वाले मकानों को भी जमींदोज करेगा. इस कार्रवाई के दौरान पांच थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा. जिले के विजयपुर में बंधपुरा से बस स्टैंड तक टू लाइन सड़क बनकर तैयार हो चुकी है. लेकिन गांधी चौक से विजयपुर के सामुदायिक अस्पताल तक सड़क के किनारे कई मकान अतिक्रमण की जद में है. करीब 20 मकानों पर प्रशासन पहले बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज करने की कार्रवाई कर चुका है. लेकिन बीच में विधानसभा उपचुनाव आ जाने की वजह से प्रशासन को यह कार्रवाई बीच में रोकनी पड़ी थी. अब फिर से प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करके सड़क का निर्माण पूरा करने के लिए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. अब बाजार के मुख्य गेट सहित करीब 60 मकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया गया है. इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद विजयपुर नगर को नई सुंदरता मिलने के साथ रोजाना निर्मित होने वाले जाम के हालातों से निजात मिल जाएगी. यह पूरी कार्रवाई विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में की गई है. विजयपुर अनुभाग के एसडीएम अभिषेक मिश्रा का कहना है कि विजयपुर में अतिक्रमण की वजह से सड़क का काम पूरा नहीं हो पा रहा था. अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जो भी मकान अतिक्रमण की चपेट में आएंगे उन्हें तोड़ा जाएगा और सड़क का काम पूरा कराया जाएगा.

बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे, जसप्रीत बुमराह की चोट ने बढ़ाई टेंशन

सिडनी पीठ की ऐंठन से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान रखते हुए इंग्लैंड के भारत दौरे पर अधिकतर मैचों में आराम दिए जाने की संभावना है। बुमराह रविवार को खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से करारी हार में 32 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 30 साल का यह खिलाड़ी पीठ की ऐंठन के कारण ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सका था। उन्होंने पांच मैचों की इस सीरीज में 150 से ज्यादा ओवर फेंके। बुमराह अधिक वर्कलोड के कारण चोटिल हुए है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि वह आईसीसी के प्रमुख इवेंट के लिए तैयार रहे। इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन काफी हद तक बुमराह की मौजूदगी पर निर्भर करेगा। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बुमराह की पीठ की ऐंठन का ग्रेड (चोट का स्तर) अभी तक पता नहीं चला है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। बुमराह की चोट अगर ग्रेड एक श्रेणी में है तो उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी यानी रिटर्न टू प्ले) से पहले कम से कम तीन सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन में बिताने होंगे। ग्रेड दो की चोट से उबरने में छह सप्ताह लग सकते हैं जबकि गंभीर माने जाने वाले ग्रेड तीन के लिए कम से कम तीन महीने की आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होती है। यह लगभग पहले से तय था कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे क्योंकि इस साल टी20 वर्ल्ड कप जैसा बड़ा इवेंट नहीं है। चैम्पियंस ट्रॉफी को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उनके तीन में से कम दो मैच खेलने का अनुमान था। अब हालांकि उनकी चोट की गंभीरता से पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल पायेंगे या नहीं। इस सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में होगा। भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 22 जनवरी से 5 मैच की टी20 सीरीज के साथ होगी, इसके बाद तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

खेल मंत्री को अभ्यास सत्र में किया क्लीन बोल्ड, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रतापगढ़ की सुशीला ‘बुमराह’ को लिया गोद

जयपुर। राजस्थान की प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी सुशीला मीणा ने अपनी तेज गेंदबाजी से खेल मंत्री और ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को नेट प्रैक्टिस के दौरान क्लीन बोल्ड कर सबको चौंका दिया। आरसीए एकेडमी में आयोजित इस अभ्यास सत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुशीला की सटीक गेंदबाजी और राठौड़ के मिडिल स्टंप उखड़ने का दृश्य चर्चा का विषय बन गया है। खेल मंत्री राठौड़ ने सुशीला मीणा को सम्मानित करते हुए कहा, राजस्थान में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमें उनकी पहचान कर सही दिशा में प्रोत्साहन देना होगा। आने वाले समय में दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज राजस्थान से होना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि आरसीए और राज्य सरकार मिलकर युवा खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। तेंदुलकर भी कर चुके हैं तारीफ प्रतापगढ़ जिले के आदिवासी बाहुल्य धरियावद कस्बे की रहने वाली है सुशीला मीणा, जो पहले ही अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींच चुकी है, का पिछले महीने एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके गेंदबाजी एक्शन की तुलना पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान से की गई थी। इस वीडियो पर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी। सुशीला की गेंदबाजी प्रतिभा को देखते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने उन्हें गोद लेने का निर्णय लिया है। इससे उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलेंगी। खेल मंत्री राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल क्षेत्र में हो रहे सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। आरसीए पदाधिकारियों में हुई नोंकझोंक इधर सुशीला मीणा को आरसीए द्वारा गोद लिए जाने के आरसीए एडहॉक कमेटी के कार्यक्रम के दौरान आरसीए के पूर्व सचिव और आरसीए के कन्वीनर विधायक जयदीप बिहाणी के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। जिस पर खेल मंत्री ने कहा कि इस तरह के लड़ाई- झगड़े ठीक नहीं है। हमें खेल से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।

‘बताने के लिए नहीं होती विशेष चर्चा’, राजस्थान-अमित शाह से गुफ्तगू करके लौटे किरोड़ी मीणा

जयपुर। राजस्थान की राजनीति पर सियासतदानों की पैनी नजर बनी हुई है। भजनलाल सरकार से नाराज चल रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। किरोड़ी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विशेष चर्चा बताने की नहीं होती। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों के बीच साधारण चर्चा नहीं हुई विशेष चर्चा हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किरोड़ीलाल मीणा ने शाह से मिलकर राजस्थान के दो अफसरों की शिकायत की और इनकी जांच करवाने की मांग भी की है। उन्होंने राजस्थान में इस मामले में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम को दिए ज्ञापन को लेकर भी अपनी बात रखी। हालांकि अब अमित शाह इस मामले में क्या निर्णय लेते हैं यह देखने वाली बात होगी लेकिन फिलहाल किरोड़ी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। आते ही बीजेपी अध्यक्ष से मिले दिल्ली दौरे से लौटते ही किरोड़ीलाल मीणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिले। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि नगर पालिका व नगर परिषदों में उपचुनाव होने हैं, उनके बारे में बातचीत करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मिला हूं। वहीं मदन राठौड़ ने कहा कि वे हमारी पार्टी के सदस्य हैं, मंत्री हैं। कई मुद्दों पर उनकी अपनी राय है। वे कई बार नाराज हो जाते हैं, लेकिन ये सब परिवार का मामला है।

नाथन लियोन को एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा सकता है : पूर्व तेज गेंदबाज

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रयान हैरिस का मानना ​​है कि अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को अगले साल घरेलू मैदान पर होने वाली एशेज के लिए टीम की प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा सकता है क्योंकि मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी लाइन-अप पर विचार कर रही है। हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में तेज गेंदबाजों के दम पर तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में लियोन के नाम 500 से अधिक टेस्ट विकेट हैं, ने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की 3-1 की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पांच मैचों में 122.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए केवल 9 विकेट लिए। हैरिस ने कहा, ‘स्कॉटी, जैसा कि हम जानते हैं, वह ऐसा खिलाड़ी है जो किसी के चोटिल होने पर आता है। अतीत में यही उसकी भूमिका रही है… लेकिन उसने 13 की औसत से 21 विकेट लिए हैं, इसलिए निश्चित रूप से चयनकर्ताओं को जोश हेज़लवुड के न होने के बारे में सोचना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘जोश एक बहुत अच्छा गेंदबाज है और उसका रिकॉर्ड अपने आप में सब कुछ बयां करता है। यह निश्चित रूप से एक ऐसा सवाल है जो पूछा जाना चाहिए और हम श्रीलंका में पूरी तरह से अलग परिस्थितियों में जा रहे हैं। अगली गर्मियों में सवाल उठेंगे और क्या हम चार तेज गेंदबाजों को खिलाएंगे और शायद GOAT (लियोन) को बाहर रखेंगे।’ एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में दो टेस्ट खेलने हैं, जो 29 जनवरी को गॉल में शुरू होंगे, साथ ही जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और उसी महीने के अंत में वेस्टइंडीज का टेस्ट दौरा भी होगा। हैरिस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे इसे यथासंभव स्थिर रखने की कोशिश करेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि बातचीत बंद दरवाजों के पीछे हो रही है… लेकिन हम एक बार में तीन या चार खिलाड़ियों को खोने का जोखिम नहीं उठा सकते। हर कोई चिल्ला रहा है कि ‘यह होना ही है’, लेकिन अंदरखाने में एक योजना बनाई गई होगी। श्रीलंका में दो टेस्ट होने हैं, एक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप है और यहां तक ​​कि वेस्टइंडीज का दौरा भी है, इसलिए अब और तब के बीच थोड़ा क्रिकेट होने वाला है। उन्हें (चयनकर्ताओं को) थोड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है – लेकिन अंततः वे फिर से सामने आए हैं और दिखाया है कि टीम क्या कर सकती है। वे अच्छे निर्णय ले रहे हैं, भले ही बाहर से ऐसा हमेशा न लगे।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet