LATEST NEWS

अवैध हथियारों और गोला-बारूद के निर्माण विक्रय परिवहन एवं उपयोग को नियंत्रित करने उच्च स्तरीय समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने अवैध हथियारों और गोला-बारूद के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं उसके उपयोग को नियंत्रित करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में अपर मुख्य सचिव गृह को सदस्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक, सचिव विधि एवं विधायी कार्य विभाग और श्री विनय मिश्रा बैलेस्टिक विशेषज्ञ (वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी) को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। समिति 10 सप्ताह में कार्ययोजना तैयार कर प्रभारी अधिकारी के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी।  

बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को दर्शन के लिए पहुंचीं, किये दर्शन, नंदी हाल में लगाया ध्यान

उज्जैन बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। एक्ट्रेस के कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह महाकाल की भक्ति में डूबी नजर आईं। तस्वीरों में अभिनेत्री – नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना में लीन नजर आईं। माथे पर रोली का टीका लगाए वह नजर आईं। इसके साथ ही ‘महाकाल’ के नाम का लाल रंग का पटका भी ओढ़े नजर आईं। महाकाल मंदिर के पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी ने अभिनेत्री का पूजन सम्पन्न करवाया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उनका श्री महाकाल से प्रबंध समिति की ओर से स्वागत सम्मान किया गया। रिमी सेन ने इस दौरान मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल सबका भला करेंगे। आज के समय में स्ट्रेस कुछ ज्यादा है। कोई भी स्ट्रेस न ले आपकी हर समस्या भगवान की भक्ति से दूर होगी। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं।   एक्ट्रेस रिमी सेन ने फिल्म इंडस्ट्री को ‘धूम’, ‘गरम मसाला’, ‘गोलमाल’, ‘बागबान’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘जॉनी गद्दार’, ‘दे ताली’,थैंक यू’ और ‘शागिर्द’ जैसी सफल फिल्में दी है। रिमी सेन ने साल 2016 में बायोपिक ‘बुधिया सिंह- बॉर्न टू रन’ को प्रोड्यूस किया। इस फिल्म ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे।

जनकल्याण शिविर में कृषकों को चालू खसरा खतौनी के नकलों का करें वितरण: कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला

सिंगरौली जनकल्याण शिविरों में अनिवार्य रूप से जिला अधिकारी पहुंचना सुनिश्चित करें तथा शिविर के दौरान कृषकों को निःशुल्क चालू खसरा खतौनी की नकल वितरित किए जाएं उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा जिला अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनकल्याण शिविर के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत पत्र हितग्राहियों को लाभ दिलवाएं। साथ ही शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का भी निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें । कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिए कि शिविर के दौरान कृषकों को अनिवार्य रूप से खसरा खतौनी की नकल प्रदाय कराएं।  वहीं बैठक के दौरान सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का समय सीमा के साथ  संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें ।कलेक्टर ने 50 दिवस 100 दिवस के लंबित आवेदनों का निरीकरण करने के निर्देश दिए । धान उपार्जन के साथ साथ परिवहन एवं भुगतान के प्रगति की समीक्षा उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर भुगतान किया जाए साथ ही धान परिवहन के कार्य में गति लाएं। प्रति दिवस के प्रगति के जानकारी के संबंध में अवगत भी कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ने इस आशय के भी निर्देश दिए की आकस्मिक रूप से मौसम खराब होने के स्थित में उपार्जन केंद्रों में धान भीगे न इसके लिए अनिवार्य रूप से व्यवस्थाएं सभी केंद्रों पर कराया जाना सुनिश्चित करने। बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद झा, पी के सेनगुप्ता ,एस.डी.एम राजेश शुक्ला , डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा, नंदन तिवारी, देवेंद्र द्विवेदी, जिला खनिज अधिकारी ए. के. राय , जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी , जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर, महिला बल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी एस. बी. सिंह , एस.डी.ओ नरेंद्र तिवारी, आबकारी अधिकारी खेमराज सैयाम सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे ।

चंडीगढ़ में डीसी कार्यालय के पास इमारत गिरी, प्रशासन की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं

चंडीगढ़ चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के पास पांच दशक पुरानी महफिल होटल की इमारत सोमवार सुबह ढह गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय प्रशासन ने पहले इमारत को असुरक्षित घोषित कर सील कर दिया था। हालांकि, शहर के मध्य में स्थित इस इमारत के ढहने से कोई हताहत नहीं हुआ। चश्मदीदों ने बताया कि इमारत सुबह करीब सात बजे गिर गई। जानकारी के अनुसार, इमारत के पिलरों और दीवारों में दरारों के कारण असुरक्षित घोषित किए जाने से पहले, इमारत में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। पुलिस ने किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए इलाके में बैरिकेडिंग कर दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह डायल 100 पर एक कॉल आई थी। जिसमें इमारत के गिरने की जानकारी दी गई। इमारत के गिरने के किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले होटल में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी तीन पिलरों और दीवारों में दरारें आ गई थी, जिससे तो आस-पास की इमारतें भी हिल गई थीं। इमारतों में भूकंप के जैसे झटके महसूस किए गए थे, जिस वजह से लोगों में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। सुरक्षा के लिहाज से बिल्डिंग के आसपास बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए गए थे।  

कलेक्टर की अध्यक्षता में 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर बैठक हुए आयोजित

सिंगरौली कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि समारोह की तैयारियों को समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए । साथ ही अधिकारियों को समारोह तैयारी के लिए पृथक पृथक रूप से ज़िम्मेदारियां भी सौंपी गई। कलेक्टर ने कहा कि समारोह का आयोजन पूर्ण गरिमा के साथ होगा । साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । उन्होंने जिला स्तरीय समारोह में आयोजित किए जाने वाले परेड सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां किए जाने हेतु पुलिस प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी को कार्य सौंपा । वहीं संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। स्टेडियम की साफ सफाई मंच आदि की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर निगम आयुक्त को सौंपी । वही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा इनके भी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए  । बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद झा, पी के सेनगुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा , एस.डी.एम राजेश शुक्ला एवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ‘सामना’ में केजरीवाल पर कड़ी टिप्पणी की, जनता की अनदेखी कर ‘शीशमहल’ बनवाया

मुंबई शिवसेना (यूबीटी) ने अपने संपादकीय ‘सामान’ में दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। ‘सामना’ में कहा गया है कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के हितों पर कुठाराघात किया है। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए जनता के हितों की अनदेखी करते हुए अपने लिए करोड़ों का शीशमहल बनवा लिया, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ‘सामना’ में कहा गया है कि केजरीवाल सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल साबित हुई। उन्होंने दिल्ली की जनता को जो सुविधाएं देने का दावा और वादा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने से पहले किया था। बड़े अफसोस की बात है कि वो उन दावों और वादों को पूरा करने में विफल साबित हुए और दिल्ली की जनता यह सबकुछ देख रही है। इतना ही नहीं, ‘सामना’ के संपादकीय में दिल्ली के विधानसभा चुनाव की तुलना मौत से की गई है। कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव अब दोनों पार्टियों के लिए जिंदगी और मौत का खेल बन चुका है। ऐसी स्थिति में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि दिल्ली की राजनीति की दिशा व दशा कैसी रहती है। ‘सामना’ ने अपने संपादकीय में कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर लड़ा था। लेकिन, अब दिल्ली का विधानसभा चुनाव दोनों ही पार्टियां फ्रीस्टाइल कुश्ती के तौर पर लड़ रही है। बता दें कि फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में अभी से ही दोनों पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई है। दिल्ली की राजनीति में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच माना जा रहा है। बता दें कि इससे पहले उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना ने अपने संपादकीय ‘सामना’ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करके प्रदेश की राजनीतिक में कई बड़े संकेत दे दिए थे। ‘सामना’ ने अपने संपादकीय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कई कार्यों का उल्लेख कर उनकी तारीफ की थी। ‘सामना’ ने अपने लेख में लिखा था कि नए साल की शुरुआत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरौली जिले को विकास की नई दिशा देने का संकल्प लिया। जब बाकी मंत्रिमंडल के मंत्री विशेष जिलों और मलाईदार महकमों की तलाश में थे, मुख्यमंत्री फडणवीस ने गढ़चिरौली का दौरा किया और वहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। ‘सामना’ में आगे कहा गया था कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान गढ़चिरौली के विकास के नए युग की शुरुआत की बात कही। मुख्यमंत्री का कहना था कि अगर यह विकास योजनाएं सफल होती हैं, तो यह न केवल गढ़चिरौली, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए एक सकारात्मक कदम होगा। विशेष रूप से गढ़चिरौली के गरीब आदिवासी समुदाय के लिए यह एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।  

खेल गतिविधियां जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार करती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेल गतिविधियां जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार करती हैं। भारतीय संस्कृति में खेलों की समृद्ध और उत्कृष्ट परम्परा रही है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से खेल के आधार पर डिग्री प्राप्त करने और स्पोर्टस टीचर को असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर वाइस चांसलर तक बनने की व्यवस्था स्थापित की गई है। खेल, व्यक्ति की दक्षता, क्षमता और योग्यता के प्रकटीकरण के प्रभावी माध्यम हैं। राज्य शासन प्रत्येक स्तर पर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सभी खेलों को प्रोत्साहित कर प्रतिभाओं को निखारने के लिए आवश्यक व्यवस्था स्थापित की है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इसके परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। भोपाल में बेहतर क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित 30 वें इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओल्ड केम्पियन ग्राउंड पर बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट की शुरूआत की। इस अवसर पर खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग, पूर्व विधायक श्री ध्रुव नारायण सिंह, खेल पत्रकार संघ के संरक्षण श्री मृगेंद्र सिंह सहित संघ के पदाधिकारी, मीडिया कर्मी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।  

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा- देश की सांस्कृतिक समृद्धि का महत्वपूर्ण स्त्रोत बहुरंगी कलाएं है

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश की सांस्कृतिक समृद्धि का महत्वपूर्ण स्त्रोत बहुरंगी कलाएं है। यह हमारे अंदर की कोमल भावनाओं को जगा कर हमें मनुष्यता का पाठ पढ़ाती है। कलाएं हमारी परम्पराओं, विरासतों, रीति-रिवाजों, संस्कारों, धर्म, समाज, भाषा आदि की विशिष्टताओं को सहेजती और संरक्षित रखती हैं। राज्यपाल श्री पटेल क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान परिसर श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर देशभर के विजेता छात्र-छात्राओं को कला की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किये और राष्ट्रीय कला उत्सव की विभिन्न विधाओं के निर्णायकों को भी सम्मानित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। राष्ट्रीय कला उत्सव का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और एन.सी.ई.आर.टी. के सहयोग से 3-6 जनवरी, 2025 तक किया गया। कला उत्सव में भारत के केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और एकलव्य विद्यालय के लगभग 6 सौ प्रतिभागी शामिल हुए। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय कला उत्सव के आयोजन के लिए एन.सी.ई.आर.टी. को साधुवाद भी दिया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि कला उत्सव, देश की कला-संस्कृति की विरासत को शिक्षा के क्षेत्र में संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने का प्रभावी प्रयास है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति बच्चों की प्रतिभा, कौशल को निखार कर उनका समग्र विकास कर 21वीं सदी के वैश्विक नेताओं के रूप में तैयार करने का प्रकल्प है। यह देश के बच्चों की असीम क्षमता को महसूस करते हुए विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से बनाई गई है। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से आगामी 12 जनवरी को आयोजित हो रहे विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील भी की। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि भावी पीढ़ी, अपनी संस्कृति के जिस स्वरूप को देखती है उसी के अनुरूप अपने जीवन के नये मूल्यों का निर्माण करती है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि बच्चों को अनुभव आधारित शिक्षा के द्वारा, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता से जोड़े और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के गौरवशाली दृष्टिकोण से परिचित और प्रेरित कराएं। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि कला के लिए जीवन में विशेष जगह रखें क्योंकि कला हमें जोड़ती है, प्रेरित करती है और एक समुदाय के रूप में मजबूत बनाती है। इसलिए प्रयास करें कि राष्ट्रीय कला उत्सव का यह आयोजन, कला के विभिन्न रूपों के प्रदर्शन का केवल मंच नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जागरूक बनाने और संरक्षण के लिए जन मानस को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बने। राज्यपाल श्री पटेल का कार्यक्रम में शॉल और पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान का वीडियों संदेश प्रसारित किया गया। केन्द्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने कला के परिचय, प्रकार और उपयोगिता पर अपने विचार रखे। एन.सी.ई.आर.टी. के निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी ने कला उत्सव के आयोजन की विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय समन्वय डॉ. ज्योत्सना तिवारी ने कला उत्सव आयोजन की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. दीपक पालीवाल ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय कला उत्सव के समापन समारोह में केन्द्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अपर सचिव श्री आनंद राव पाटिल, कला मनीषी, कला गुरू, विभिन्न विधाओं के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवानों के शहीद होने पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में कई जवानों के शहीद एवं घायल होने पर अत्यंत दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से शहीद वीर जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान श्रीमहाकाल से प्रार्थना की है।  

जनता ताज देना जानती है, तो सड़क पर भी लाना जानती है, अजित पवार के बयान पर यूबीटी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने किया पलटवार

मुंबई महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता आनंद दुबे ने सोमवार को पलटवार किया। उनका कहना है कि जनता ताज देना जानती है, तो सड़क पर भी लाना जानती है। आनंद दुबे ने एक वीडियो बयान में अजित पवार पर तंज करते हुए कहा कि उन पर भाजपा का रंग इतनी जल्दी चढ़ेगा ये कोई नहीं जानता था। अजित पवार बारामती में अपनी ही विधानसभा में अपने ही मतदाताओं के सामने कह रहे हैं कि आपने हमें चुना तो कोई एहसान नहीं किया है। आप हमारे मालिक बनने की कोशिश मत कीजिए। आपने हमें खेतों में कम करने वाला किसान समझ लिया है क्या। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता ने आगे कहा कि खेतों में काम करने वाले किसान अजित पवार को आज अच्छे नहीं लग रहे। उन्हें आज अपने ही मतदाता अच्छे नहीं लग रहे। तभी तो वहां की जनता अब कह रही है कि ‘आप ऐसे जा रहे हैं जैसे हम जानते नहीं, मतलब निकल गया तो अब आप हमें पहचानते नहीं’। उन्होंने कहा कि जनता ताज देना जानती है तो सड़क पर भी लाना जानती है। जनता ने लोकसभा में चुनाव हराया, तब आप गांव-गांव जाकर लोगों से हाथ जोड़कर वोट मांग रहे थे, अपनी गलती मान रहे थे। जब अब आप चुनकर आ गए और सरकार में उपमुख्यमंत्री बन गए तो आपके सुर ही बदल गए। आपने बारामती के लाखों लोगों का अपमान किया है। इसके लिए आपको माफी मांगनी चाहिए। सरकारें आएंगी और जाएंगी, लेकिन मतदाताओं और जनता से बड़ा कोई है। सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत है। आप इतनी बड़ी अदालत का अपमान कर रहे हैं। यह भाजपा की संगत का असर है। बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार उस वक्त अपना आपा खो बैठे थे, जब एक वोटर ने समस्या से उन्हें अवगत कराया था। दरअसल, अजित पवार रविवार को बारामती में थे। यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अजित पवार एक वोटर पर भड़क गए थे। उनके कुछ समर्थकों-वोटरों ने उन्हें विभिन्न मुद्दों पर पत्र सौंपे थे। इस पर उन्होंने कहा था कि आपने मुझे वोट दिया है, इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे बॉस (मालिक) बन गए। क्या आपने हमें खेतों में कम करने वाला किसान समझ लिया है।  

महापौर-इन-काउंसिल की साल की पहली बैठक में 7 से अधिक प्रस्ताव पर लगी मुहर, नदियों को साफ करने खर्च होंगे 500 करोड़

इंदौर इंदौर नगर निगम की इस साल की पहली महापौर-इन-काउंसिल(MIC) की बैठक में शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चार एसटीपी बनाने को मंजूरी दी गई। इन प्लांट्स के निर्माण पर करीब 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका उद्देश्य शहर की नदियों को स्वच्छ करना है। दरअसल, इंदौर में नगर निगम की इस साल की पहली एमआईसी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महापौर और एमआईसी मेंबर सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे। एमआईसी में 7 से अधिक प्रस्ताव पास किए। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत शहर में बनाए जा रहे नए एसटीपी प्लांट का है। इन प्लांट के लिए नगर निगम 15 साल का करार भी करेगा। सिंहस्थ के पहले इन एसटीपी प्लांट से शहर की नदियों में साफ पानी लाने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा बाबा साहेब आम्बेडकर पार्क का जीर्णोद्धार और कई इलाकों में नई सीवरेज लाइन डालने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री साय की पहल व वाणिज्य मंत्री देवांगन ने किया विशेष प्रयास, छत्तीसगढ़-कोरबा मेडिकल अस्पताल में बनेगा 200 बेड का भवन

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर कोरबा मेडिकल अस्पताल में 200 बेड की क्षमता के नया भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के क्रम में वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का प्रयास रंग लाया है। मेडिकल अस्पताल कोरबा में अब 200 बेड क्षमता के नये भवन के निर्माण के लिए कुल 43.70 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिली है। इस भवन के बन जाने से मेडिकल चिकित्सालय में बिस्तरों की क्षमता बढ़कर 650 हो जाएगी। इसके अलावा वर्तमान अस्पताल भवन के अन्य विकास कार्यों के लिए भी राशि की स्वीकृति मिली है। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज कोरबा के लिए जब जिला अस्पताल का अधिग्रहण कर संबद्ध किया गया था तब अस्पताल में 100 बिस्तरों की सुविधा थी। प्रबंधन ने एनएमसी की गाइड लाइन के तहत बिस्तरों की क्षमता 300 तक बढ़ाई गई थी। इसके लिए अस्पताल के पुराने भवन, कैजुअल्टी भवन और ट्रामा सेंटर में अतिरिक्त बिस्तर लगाए गए थे। लंबे समय से अस्पताल परिसर में 200 बेड के बिस्तरों के अस्पताल भवन के निर्माण की मांग की जा रही थी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसके लिए मांग पत्र भी भेजा गया था। मरीजों की बढ़ती संख्या और हो रही परेशानियों को संज्ञान में लेकर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने  बजट में इसकी स्वीकृति के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा था। मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों से 200 बिस्तर क्षमता वाले अस्पताल भवन के निर्माण और अन्य सुविधाओं के लिए कुल 43 करोड़ 70 लाख की स्वीकृति राज्य शासन द्वारा दी गई। क्रिटिकल केयर यूनिट में होंगे 50 बिस्तर गंभीर मरीज के इलाज के लिए जिला चिकित्सालय परिसर में 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निर्माण होगा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इसके अलावा 100 बिस्तर क्षमता सीएसआर मद से 3.5 करोड़ की लागत से भी निर्माण होगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण  मंडल को इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। वही एसईसीएल के माध्यम से परिजनों के रुकने के लिए 60 बिस्तर का रैन बसेरा का निर्माण होगा। ऑर्थाेपेडिक विभाग में प्रारम्भ होंगे दो ओटी रूम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑर्थाेपेडिक डिपार्मेंट का बहुत जल्द विस्तार होने वाले है। मंत्री श्री देवांगन के निर्देश पर ट्रामा सेंटर बिल्डिंग के दूसरे तल में दो ऑपरेशन थिएटर  कक्ष में जल्द ही उपकरण इंस्टॉलेशन होंगे। इसके पश्चात दोनों ऑपरेशन थिएटर में एक साथ ऑपरेशन हो सकेंगे। वर्तमान में पुराने भवन में ही एकमात्र ऑपरेशन थिएटर पर लोड ज्यादा है। अस्पताल के सभी डिपार्टमेंट होंगे सर्व सुविधा युक्त – मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि  मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हर डिपार्टमेंट को सर्व सुविधा युक्त करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से जिलेवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। जिलेवासियों ने 43 करोड़ की स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया है।

राष्ट्रपति भवन में एट होम रिसेप्शन में होंगी शामिल, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव की लखपति दीदी दिव्या निषाद का गणतंत्र दिवस पर चयन

राजनांदगांव/रायपुर। राजनांदगांव जिले के ग्राम कुसमी की लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल होंगी तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें सम्मानित करेंगी। लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद ने विपरीत और संघर्षपूर्ण स्थिति में भी हार नहीं मानी और राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर सफलता की नई ईबारत लिखी है। दिव्या निषाद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान कि बात है कि लखपति दीदी के तौर पर राष्ट्रपति भवन जाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह जानकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और घर में सभी खुश हैं। लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और वर्ष 2021 में कोविड-19 की वजह से उनके पति की आकस्मिक मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि गरीबी की स्थिति थी और उन्हें किसी भी तरह का अनुभव और ज्ञान नहीं था। पति की आकस्मिक मृत्यु के दुख ने परिवार को अंदर तक झकझोर दिया। ऐसे समय में अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए तथा अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए समूह की दीदियों से मुझे हिम्मत मिली और मैंने कुछ कार्य करने का निर्णय लिया। लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुडऩे के बाद मेरे जीवन में परिवर्तन आया और आज बिहान की बदौलत मेरा घर फल-फूल रहा है। अंतर्मुखी स्वभाव होने के कारण बिहान से जुडऩे से आत्मविश्वास बढ़ा। प्रशिक्षण के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने बताया कि बैंक सखी, बैंक मित्र, पुस्तक लिखने का कार्य, समूह के अध्यक्ष एवं सचिव के कार्य तथा छोटे व्यापार प्रारंभ करने का कार्य सीखने लगी। उन्होंने बताया कि वह जय मां अम्बे स्वसहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह में कार्य करने के दौरान आत्मविश्वास बढ़ा और समूह के माध्यम से ऋण लेकर छोटा सा व्यापार प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि उनकी सालाना आय 4 लाख रूपए से अधिक है और वह बहुआयामी कार्य कर रही हैं। बैंक सखी, बैंक मित्र के अलावा उनकी ग्राम भर्रेगांव में साड़ी एवं बच्चों के रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। उन्होंने बताया कि समूह से ऋण लेकर ही उन्होंने अपने घर में ही किराने की दुकान भी प्रारंभ की है। अब उन्होंने अपना पक्के का मकान बना लिया है। आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़ते हुए सिलाई एवं अन्य कार्य कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन के लिए देश भर से 10 लखपति दीदियों का चयन किया गया है। जिसमें से राजनांदगांव जिले से लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद का चयन किया गया है। केन्द्र शासन की लखपति दीदी योजना महत्वपूर्ण पहल है। जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को अपना व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए 5 लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जाता है।

पत्रकार मुकेश हत्याकांड मामले में ट्वीट वार, छत्तीसगढ़-डिप्टी सीएम अरुण साव ने पूर्व सीएम भूपेश को दिखाया आईना

रायपुर। सड़क निर्माण में 120 करोड़ के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने ट्वीट कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल को आईना दिखाते हुए निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सड़क निर्माण कार्य नेलसनार- कोडोली-मिरतुर-गंगालुर 52.40 किलोमीटर मार्ग में  भ्रष्टाचार को लेकर ट्वीट कर लिखा कि’जोर-जोर से चिल्लाने से झूठ सच में नहीं बदल जाता प्रिय भूपेश जी! कांग्रेसियों का मूल मंत्र है..जो उनके भ्रष्टाचार से टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा। वही किया कांग्रेसी ठेकेदार ने बीजापुर के जांबाज पत्रकार मुकेश के साथ! हत्या के आरोपी ठेकेदार की पैरवी करने वालों ने नैतिकता..। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भूपेश को करारा जवाब देते हुए कुछ दिनों पहले दिए विभागीय जांच आदेश की कॉपी के साथ X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘जोर-जोर से चिल्लाने से झूठ सच में नहीं बदल जाता प्रिय भूपेश जी। उप मुख्यमंत्री साव ने भूपेश बघेल को चेतावनी दी कि भूपेश जी ये सुशासन सरकार की चेतावनी है, हर अपराधी को जेल की हवा खानी है। बीजापुर सड़क मामले में मीडिया रिपोर्ट आने के बाद तत्काल कार्रवाई की। साव ने कहा कि प्रदेश में जितने बड़े कांड हुए हैं, उसमें कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता सामने आई है। सरकार ने सभी मामले में त्वरित कार्रवाई की है। उप मुख्यमंत्री साव ने सोशल मीडिया में लिखा कि, जोर-जोर से चिल्लाने से झूठ सच में नहीं बदल जाता प्रिय भूपेश जी! कांग्रेसियों का मूल मंत्र है..जो उनके भ्रष्टाचार से टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा। और वही किया कांग्रेसी ठेकेदार ने बीजापुर के जांबाज पत्रकार मुकेश के साथ! हत्या के आरोपी ठेकेदार की पैरवी करने वालों ने नैतिकता को शर्मसार किया है। जिनके सहयोगी,जिनके साथी, जिनके अधिकारी, जिनके पार्टी पदाधिकारी, जिनके उप सचिव कद के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हों वो अब भ्रष्टाचारियों के साथ हत्यारों के भी ठेकेदार बन रहे हैं! युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी ने ठेकेदार सुरेश के निर्माण कार्यों पर रिपोर्ट बनाई। रिपोर्ट पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए हमारी सरकार ने जॉच बिठा दी! अब इस जांच से बौखलाए कांग्रेस पदाधिकारी ठेकेदार की प्रॉपर्टी में युवा पत्रकार की निर्मम हत्या हुई, लाश मिली है। और इधर भूतपूर्व मुख्यमंत्री जी हल्केपन की राजनीति में गोते लगाते हुए अपने लाडले कांग्रेसी ठेकेदार को बचाने कूद पड़े हैं और छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शराब घोटाले को अंजाम देने वालों पर जांच एजेंसियों की कार्यवाही से बौखलाए हुए हैं। “भूपेश जी ये सुशासन सरकार की चेतावनी है” “हर अपराधी को जेल की हवा खानी है” उधर पूर्व सीएम भूपेश ने भी ट्वीट कर लिखा कि ‘मैंने सोचा था कि स्व. मुकेश चंद्राकर जी के मामले में न्याय मिलने तक इस पर राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए.लेकिन भाजपा नेताओं के हद से अधिक गिर जाने पर मुझे कहना पड़ेगा कि… प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जिनके पास ही PWD विभाग भी है, इतने ताकतवर हो गए हैं कि: 1. उनके PWD विभाग में हुए बड़े सड़क घोटाले को जब पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने उजागर किया तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया 2. इसी PWD विभाग में जब आचार संहिता के दौरान पुल निर्माण का मामला विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक कवासी लखमा द्वारा उठाया गया तो दस दिन बाद उनके घर ED भेज दी गई’

पीएम जन-मन योजना से मिले चार नये हॉस्टल, छत्तीसगढ़-गरियाबंद को सीएम साय ने दी 338 करोड़ के कार्यों की सौगात

गरियाबंद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के जीवन में विकास का उजियारा लाने की बड़ी पहल की है। पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। गरियाबंद  विशाल वन क्षेत्र और प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध जिला है। यहां बड़ी संख्या में विशेष पिछड़ी जनजातियां रहती हैं, जिनकी विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार मोदी की गारंटी के हर वायदे को पूरा कर रही है। ये बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित आमसभा में कहीं। इस दौरान सीएम ने गरियाबंद को 338 करोड़ रुपए के 193 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इनमें 119 करोड़ रुपए के 44 कार्यों का लोकार्पण और 219 करोड़ रुपए के 149 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने इस मौके पर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र देवभोग-झाखरपारा के 36 गांवों के लोगों की सुविधा के लिए बेलाट नाले पर पुल निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में 99 हितग्राहियों को कृषि पंप, मछली जाल सहित एक करोड़ 27 लाख रूपये विभिन्न सामग्रियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में पात्र लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरा साय ने कहा कि पीएम जनमन योजना अंतर्गत 2 हजार 528 से अधिक आवास गरियाबंद में हमारे कमार जनजाति के लोगों के लिए स्वीकृत किये गये हैं। गरियाबंद जिले में ही इस योजना के माध्यम से 58 करोड़ रुपए की लागत से 49 सड़कें बन रही हैं। सड़कों के पूर्ण होने से कमार जनजाति की बसाहटें अब मुख्यधारा से जुड़ जाएगी, कमार जनजाति के बच्चे अब आसानी से उच्च शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। कमार बसाहटों तक आसानी से जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस पहुंच पाएगी। उन्होंने कहा कि जब हमने कुंभ मेले का आयोजन राजिम में आरंभ कराया था तब त्रिवेणी संगम की इस नगरी में पूरे देश से संतों का समागम हुआ। राजिम का यश और बढ़ा। दुर्भाग्य से पूर्ववर्ती सरकार ने इसकी गरिमा कम कर दी। हमारी सरकार ने इसे फिर से उसी भव्य रूप में आरंभ किया है। अगले महीने राजिम कुंभ का आयोजन पुनः होगा। इस बार भी पूरी भव्यता से इस सुंदर समारोह का आयोजन हम करेंगे। राजिम में संत-समागम होगा और हम सब इस सत्संग का लाभ प्राप्त करेंगे। सिकासार कोडार लिंक परियोजना के सर्वे का कार्य तेजी से हो रहा है। 112 किमी अंडर ग्राउंड नहर लाइनिंग का कार्य पूरा होने पर गरियाबंद जिले के हजारों किसान लाभान्वित होंगे। सुपेबेड़ा के किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधा के लिए जिला मुख्यालय एवं देवभोग में डायलिसिस सेंटर आरंभ किये गये हैं। इस समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए स्वास्थ्य विभाग को अनुसंधान के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने गरियाबंद प्रवास के दौरान केन्द्र सरकार की विशेष योजना ‘पीएम जनमन’ के तहत 4 नये छात्रावास भवनों का शिलान्यास किया। ये छात्रावास धवलपुर, जिडार, जुगाड़ और पीपरछेड़ी में बनाए जाएंगे। इन छात्रावासों को पूर्ण करने के लिए 10 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। वनांचल गरियाबंद जिले में कमार विशेष पिछड़ी जनजाति निवास करती है। इन वर्गों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पीएम जनमन योजना के तहत इन छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet