LATEST NEWS

रिकी पोंटिंग ने कहा- बल्लेबाजी शैली में बदलाव के कारण विफल रहे शुभमन

मेलबर्न भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल अपने इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रन बनाने में विफल रहे हैं। इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि शुभमन ने अपनी बल्लेबाजी शैली में पिछले कुछ समय में बदलाव किये हैं, इसलिए लिए वह विदेश दौरों पर असफल हो रहे हैं। उन्हें इससे उबरने अपना आत्मविश्वास बनाये रखना होगा इसके अलावा अपनी रक्षात्मक तकनीक को भी बेहतर करना होगा। गिल अंगूठे की चोट के कारण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे। वहीं एडीलेड में दूसरे टेस्ट में वह अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके। ब्रिसबेन में तीसरे टेस्ट में भी वह पहली पारी में रन नहीं बना पाये। मेलबर्न में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। इसके बाद सिडनी में उन्हें शामिल किया गया पर वह वहां भी असफल रहे। पोंटिंग ने कहा, ‘मुझे उसे खेलते देखना पसंद है। जब आप उसे अच्छी बल्लेबाजी करते देखें तो उसका कोई जवाब नहीं है पर विदेश में उसका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है। पोंटिंग ने कहा कि एडीलेड में दूसरे टेस्ट में उन्होंने इस युवा बल्लेबाज की तकनीक में काफी बदलाव देखे जिससे उनसे रन नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैने एडीलेड में उसे बल्लेबाजी करते देखा और लगा कि उसने काफी बदलाव कर लिया है। स्कॉट बोलैंड गेंदबाजी कर रहा था और उसने ऑफ स्टम्प पर पड़ती गेंद पर फ्रंट पैड आगे कर विकेट गंवा दिया। पोंटिंग ने कहा कि शैली में बदलाव करने की जगह शुभमन को अपने आप पर भरोसा करके बल्लेबाजी में सुधार करना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘उसे अपनी रक्षात्मक तकनीक को और बेहतर करना होगा जिससे वह रन बना सके। उसने अपने देश में या दुनिया में हर जगह आक्रामक होकर रन बनाए हैं। वह आउट होने के बारे में नहीं बल्कि रन बनाने के बारे में ही सोचता आया है। उसे उसी मानसिकता के साथ खेलना चाहिये।  

चोट से जूझ रहे थंडर की मदद के लिए रिटायरमेंट से वापस लौटे डैन क्रिस्टियन

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई टी20 के दिग्गज डैन क्रिस्टियन संन्यास से वापस आ गए हैं और बिग बैश लीग (बीबीएल) में चोट से जूझ रहे सिडनी थंडर की मदद के लिए आगे आए हैं। 41 वर्षीय ऑलराउंडर ने आखिरी बार दो साल पहले सिडनी सिक्सर्स के लिए पेशेवर रूप से खेला था और तब से थंडर में सहायक कोच के रूप में काम कर रहे हैं। क्रिस्टियन ने सिक्सर्स की बीबीएल 12 सेमीफाइनल में ब्रिसबेन हीट से हार के बाद से कोई पेशेवर क्रिकेट मैच नहीं खेला है, लेकिन वह एनएसडब्ल्यू प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता में यूएनएसडब्ल्यू के साथ फिट रहने में लगे हुए हैं। वह 40 की उम्र में बीबीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों के एक विशिष्ट क्लब में शामिल हो जाएंगे, जिसमें ब्रैड हॉज, पीटर सिडल, फवाद अहमद और दिवंगत शेन वार्न शामिल हैं – जो 43 साल की उम्र में लीग के इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। क्रिस्टियन टूर्नामेंट के शेष भाग के लिए उपलब्ध हैं, जिसमें पहले से ही थंडर के शानदार प्रदर्शन से काफी सुधार हुआ है। क्रिस्टियन की वापसी डेनियल सैम्स और कैमरन बैनक्रॉफ्ट की चोटों के बाद हुई है, जो पिछले हफ्ते पर्थ स्कॉर्चर्स पर जीत के दौरान मैदान में एक भयानक टक्कर के बाद बाहर हो गए थे। क्रिस्टियन ने क्लब की ओर से जारी एक बयान में कहा, मैंने ऑफ सीजन के दौरान ही यह फैसला कर लिया था कि बीबीएल या किसी अन्य टी20 लीग में वापसी मेरे लिए कभी भी पूरी तरह से संभव नहीं है। शरीर बहुत अच्छा महसूस कर रहा है, और मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि अगर कोई अवसर आया तो मैं तैयार रहूँ। कैम बैनक्रॉफ्ट और डैन सैम्स के साथ हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन मैं इस अवसर के लिए वास्तव में आभारी हूँ। मैं उनके ठीक होने की कामना करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि वे जल्द ही मैदान पर वापस आ जाएँगे। इसके अलावा, थंडर टूर्नामेंट में बाद में सैम कोंस्टास को ऑस्टेलियाई टेस्ट ड्यूटी के लिए खो सकता है और आईएलटी20 में जाने से पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड और लॉकी फर्ग्यूसन को विदाई दे सकता है। थंडर के जनरल मैनेजर ट्रेंट कोपलैंड ने कहा, हम बहुत भाग्यशाली हैं कि डैन पहले से ही क्लब में हैं। वह बीबीएल के लीजेंड हैं और हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह अभी भी उस स्तर पर हैं। हम उन्हें इस माहौल में वापस आते और प्रभाव डालते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। क्रिस्टियन को टी20 विशेषज्ञ माना जाता है, जिन्होंने अपने करियर में छह अलग-अलग देशों में 18 अलग-अलग टीमों के लिए 409 मैच खेले हैं। उन्होंने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में 43 बार ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया और तीन बीबीएल खिताब,ब्रिस्बेन हीट, मेलबर्न रेनेगेड्स और सिक्सर्स के साथ जीते हैं।  

बड़ा विवाद: ‘शीशमहल’ पर राजनीती तेज, 29 लाख का तो बस एक TV, खर्च किए गए 8 की जगह 33 करोड़!

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले उस बंगले को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है जिसमें बतौर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे और जिसे भाजपा और कांग्रेस के नेता ‘शीशमहल’ कहते हैं। बंगले पर अब सीएजी रिपोर्ट मीडिया में लीक हो गई है, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें कही गईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को परिवर्तन रैली में इसका जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया था। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएजी ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण पर 33 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए, जबकि शुरुआती अनुमान 7.9 करोड़ रुपए ही था। बंगले का नवीनीकरण 2020 में शुरू हुआ था, जब यह अरविंद केजरीवाल के नाम आवंटित था। सीएजी रिपोर्ट में बंगले में लगाए गए सामानों का भी जिक्र किया है। रिपोर्ट में कहा गया है, ’88 इंच OLVED TV (8K LG) लगा है जिसे 28.9 लाख रुपए में खरीदा गया। 10 अन्य OLED टीवी (4K Sony) पर 43.9 लाख रुपए खर्च किए गए। एक माइक्रोवेव ओवन 1.8 लाख रुपए का लगाया गया है। दो स्टीम ओवन की कीमत 6.5 लाख है। वॉशिंग मशीन 1.9 लाख रुपए का है। 10 बेड और सोफे पर 13 लाख रुपए का खर्च किया गया है।’ दिल्ली सरकार के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) की ओर से बंगले में जकूजी, सॉना और स्पा की भी व्यवस्था की गई थी जिस पर 19.5 लाख रुपए खर्च किए गए। इसके अलावा 7 सर्वेंट क्वॉर्टर 19.8 करोड़ रुपए में बनाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सीएजी ने रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से ऑडिट के लिए सभी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। कई बार कहने के बावजूद ऐसा नहीं किया गया। सीएजी रिपोर्ट को एलजी को सौंप दिया गया है। सीएजी ने बजट बढ़ाए जाने और खर्च की प्रक्रिया में भी अनियमितताएं पाईं। 21000 स्क्वॉयर फीट में बने 6 फ्लैगस्टाफ रोड बंगले में 8 बेडरूम, 3 मीटिंग रूम, दो ड्रॉइंग रूम, दो किचन, 12 टॉयलेट और एक डायनिंग हॉल है। तीन मंजिला भवन में 24 सोफा, 76 टेबल, 45 कुर्सियां, 8 बेड, 5 रिक्लाइनर सोफे (हर सोफा 81 हजार का) लगे हैं। 11 अक्टूबर 2024 को पीडब्ल्यूडी ने जो इनवेंट्री बनाई थी इसके मुताबिक 75 बोस सीलिंग स्पीकर, 50 एसी थे, जो किचन, टॉयलेट, वॉशिंग एरिया जिम समेत अन्य स्थानों पर लगे थे। भाजपा इस बंगले को ‘शीशमहल’ कहती है और इसकी सुख-सुविधाओं का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी करती है। भाजपा याद दिलाती है कि कैसे वह सत्ता में आने से पहले कहते थे कि वह अन्य नेताओं की तरह बड़ा बंगला-गाड़ी आदि सुविधाएं नहीं लेंगे। वहीं, हाल के दिनों में अरविंद केजरीवाल ने इस विवाद पर कहा कि यह उनका पर्सनल घर नहीं था, बल्कि सीएम आवास है, जो भी सीएम बनेगा वह इस घर में रहेगा। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद केजरीवाल ने इसे खाली कर दिया था। फिलहाल दिल्ली की सीएम आतिशी के नाम यह बंगला आवंटित है।

मुआवजे के प्रकरण ने रूक दिया भारतमाला प्रोजेक्ट का काम, अब पुलिस सुरक्षा में होगा शुरू

रायपुर भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस-वे के पहले फेस का काम ग्राम नायकबांधा के किसानों ने चार माह से रुकवा रखा है। किसानों का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता, काम शुरू करने नहीं देंगे। मगर, अब यह काम पुलिस सुरक्षा में किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब ठेकेदार काम करने जाते हैं, तो ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच जाते हैं। दरअसल, 559 मीटर जमीन के मुआवजे का प्रकरण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने रोक दिया है। इसलिए किसान आक्रोशित हैं। रुका हुआ काम शुरू कराने के लिए एनएचएआई ने अभनपुर एसडीएम को पुलिस बल उपलब्ध कराने का आवेदन किया है। वहीं, 559 मीटर जमीन के मुआवजे का प्रकरण एनएचएआई के अफसरों ने सीधे संभागीय कमिश्नर के कोर्ट में प्रस्तुत किया है। नियम है कि भू-अर्जन होने के बाद एनएचएआई काम शुरू कर सकती है। मुआवजा प्रकरण लंबित होने पर भी काम रोका नहीं जा सकता। पुलिस बल की मांग की गई है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा गया है। मुआवजा वितरण में गड़बड़ी की आशंका एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि यहां मुआवजा वितरण में भारी गड़बड़ी हुई है। इसका प्रकरण अब रायपुर कमिश्नर कोर्ट में लंबित है। सुनवाई 12 जनवरी को होनी है। राजस्व विभाग के अनुसार, 559 मीटर जमीन का मुआवजा करीब 29.5 करोड़ रुपये का होता है। अभनपुर के ग्राम नायकबांधा और उरला में भू-माफिया ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन को छोटे टुकड़ों में काटकर 159 खसरा बांट दिया गया। इसमें मुआवजा के लिए 80 नए नाम रिकॉर्ड में चढ़ा दिए गए। ऐसे में मुआवजा राशि 29.5 करोड़ से बढ़कर 78 करोड़ रुपये पहुंच गई। मुआवजे की राशि देने के लिए राजस्व विभाग से फाइल एनएचएआई को भेजी गई। वहां गड़बड़ी का संदेह होने पर प्राधिकरण ने मुआवजा रोका हुआ है।   246 करोड़ बांटा मुआवजा, 78 करोड़ रोका बता दें कि चार एकड़ भूमि एक ही व्यक्ति के नाम पर थी। मुआवजे के लिए सर्वे होने से तक उस भूमि को एक ही परिवार के 14 लोगों के नाम पर बांट दी गई। इसके बाद एक ही परिवार के सदस्यों को 70 करोड़ रुपये मुआवजा का भुगतान कर दिया गया। अभनपुर बेल्ट में 9.38 किलोमीटर के लिए 324 करोड़ की मुआवजा राशि निर्धारित की गई। इसमें से 246 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा चुका है। वहीं, 78 करोड़ रुपये का भुगतान रोक दिया है।

नगर पालिका में बदलीं सात नगर पंचायतें, छत्तीसगढ़-नए नगरीय निकायों का गठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल नगरीय निकाय चुनाव होना है। तैयारी को लेकर फुल तैयारी चल रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में पिछले साल जनवरी से दिसम्बर के बीच नौ नए नगरीय निकायों का गठन किया गया है। वहीं सात नगर पंचायतें का प्रमोशन कर उन्हें नगर पालिका के रूप में बदल दिया गया है। पिछले वर्ष गठित नगरीय निकायों को मिलाकर अब कुल 192 नगरीय निकाय हो गए हैं। इनमें 14 नगर निगम, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत शामिल हैं। स्थानीय रहवासियों की मांगों पर राज्य शासन ने संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए जन-आकांक्षाओं को पूरा करने नए नगरीय निकायों के गठन को मंजूरी दी है। इससे उभरते शहरों के रूप में विकसित हो रहे कस्बों में शहरी सुविधाएं जुटाने के कामों को और गति मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य की कस्बाई आवादी की मांग और उभरते शहरों के अनुरूप अधोसंरचनात्मक विकास को गति देने बीते कैंलेडर वर्ष 2024 में नौ नए नगर पंचायतों का गठन किया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रीअरुण साव की पहल पर स्थानीय जन-आकांक्षाओं को पूर्ण करने तथा उन्हें मूर्त रूप देने नए नगरीय निकायों के गठन तथा ज्यादा आबादी वाले नगर पंचायतों के नगर पालिकाओं में उन्नयन की त्वरित कार्यवाही की गई है। वर्ष-2024 में ये बनीं नगर पंचायतें जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मांग पर वर्ष-2024 में जनवरी से दिसम्बर के बीच राजनांदगांव जिले के लाल बहादुर नगर और घुमका, मुंगेली के जरहागांव, कोरिया के पटना, बेमेतरा के कुसमी, गरियाबंद के देवभोग, सूरजपुर के शिवनंदनपुर, जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह और बालोद जिले के पलारी को नगर पंचायत बनाया गया है। वर्ष-2024 में ये बनीं  नगर पालिका वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला नगर पंचायत और पेंड्रा नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन किया गया है। इनके साथ ही मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत, रायपुर के अभनपुर नगर पंचायत, बिलासपुर के बोदरी नगर पंचायत, बलौदाबाजार-भाटापारा के सिमगा नगर पंचायत और बलरामपुर-रामानुजगंज के रामानुजगंज को भी नगर पालिका के रूप में उन्नयन किया गया है।

मंधाना आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तान होंगी, आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम हुई घोषित

नई दिल्ली महिला क्रिकेट में भारत का आयरलैंड से सामना होगा. भारतीय महिला टीम 10 जनवरी से वनडे सीरीज खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. स्मृति मंधाना को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. मंधाना आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तान होंगी. भारत-आयरलैंड के बीच तीन वनडे मैच खेले जाने हैं. ये सभी मैच राजकोट में आयोजित होंगे. मंधाना भारत की कप्तान होंगी. वे अनुभवी खिलाड़ी हैं और कई मौकों पर दमदार प्रदर्शन कर चुकी हैं. दीप्ति शर्मा टीम इंडिया की उपकप्तान होंगी. इनके साथ-साथ प्रतिका रावल और हरलीन देओल को भी टीम इंडिया में जगह मिली है. हरलीन दमदार बैटिंग करने में माहिर हैं. उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था. वनडे सीरीज के लिए कितनी मजबूत है टीम इंडिया – भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ यंग प्लेयर्स को भी मौका मिला है. विकेटकीपर बैटर उमा छेत्री, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा और तनुजा कंवर टीम का हिस्सा हैं. वहीं अनुभवी विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्ज और राघवी बिस्ट को भी मौका मिला है. भारतीय टीम काफी संतुलित नजर आ रही है. उसने हाल ही में वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था. हरमनप्रीत-रेणुका को क्यों रखा गया बाहर – दरअसल कप्तान हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह को टीम इंडिया ने आराम दिया है. जब खिलाड़ी लगातार खेलते हैं तो उनके चोटिल होने की संभावना बढ़ जाती है. इसी वजह से कई बार प्लेयर्स को आराम दिया जाता है. हालांकि हरमनप्रीत और रेणुका के मामले को लेकर विस्तार से जानकारी नहीं मिली है. बीसीसीआई ने सिर्फ रेस्ट देने की बात कही है. आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे

मेसी अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ जीतने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर बने

वाशिंगटन लियोनेल मेसी ने 4 जनवरी को अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली जब उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। व्हाइट हाउस ने अपने आधिकार एक्स हैंडल पर पुरस्कर विजेताओं के नामों की घोषणा की। यह पदक उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका की समृद्धि, मूल्यों या सुरक्षा, विश्व शांति या अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक, सार्वजनिक या निजी प्रयासों में योगदान दिया हो। मेसी यह पुरस्कार जीतने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर (सॉकर खिलाड़ी) बन गए और 2022 में मेगन रेपिनो के बाद इस खेल से दूसरे खिलाड़ी बन गए। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने पुरस्कार प्रदान किया, जिसमें अर्जेंटीना के खिलाड़ी 19 प्राप्तकर्ताओं में से एक थे। मेसी के क्लब इंटर मियामी ने एक बयान में कहा, मेसी ने कार्यक्रम से पहले व्हाइट हाउस को बताया कि वह बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं और यह सम्मान प्राप्त करना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है। हालांकि, शेड्यूल में टकराव और पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण, वे इसमें शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने इस कदम की सराहना की और कहा कि उन्हें निकट भविष्य में मिलने का अवसर मिलने की उम्मीद है। मेसी जुलाई 2023 में पेरिस सेंट-जर्मेन से फ्री ट्रांसफर पर इंटर मियामी में शामिल हुए और मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) की ओर से 39 मैचों में 34 गोल और 18 असिस्ट किए हैं। उन्होंने अब तक टीम के साथ लीग कप और एमएलएस सपोर्टर्स शील्ड जीती है। अमेरिका में अपने समय के दौरान, उन्होंने 2023 में एक बार बैलन डी’ओर और फीफा मेन्स बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता और पिछले साल अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने में मदद की। मियामी के नियमित सत्र के 15 मैच मिस करने के बावजूद वे एमएलएस मोस्ट वैल्यूबल (सबसे बहुमुखी खिलाड़ी) भी रहे।  

सात जवान शहीद और कई घायल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के वाहन को आईईडी से उड़ाया

बीजापुर। बीजापुर के कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में सात जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं इस वजह से वह घात लगाकर किसी बड़े हमले को अंजाम देने में लगे हुए थे। बस्तर आईजीपी सुंदर राज पी. ने सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि कर दी है। इस हमले में घायल जवानों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है। पिकअप में डीआरजी के कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि लगभग तीन किलो का आईडी विस्फोटक था जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद आज जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को विमान से बस्तर लाया जाएगा इसके बाद वहां से रायपुर लाने की तैयारी है। घायल जवानों और बलिदान हुए जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है।

मौके पर जांच में जुटे आला अधिकारी, छत्तीसगढ़-कोरबा में सराफा व्यवसायी की हत्या कर क्रेटा कार लूटी

कोरबा। कोरबा जिले के नया ट्रांसपोर्ट नगर से लगे इलाके लालू राम कॉलोनी में सराफा व्यवसायी की हत्या कर दी गई। उन्हें लहुलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते मे ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद सोमवार को बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला कोरबा पहुंचे। कोरबा पहुंचते ही आईजी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले से अवगत हुए। आईजी और उनकी टीम ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद जिस तरह से आईजी का दौरा कोरबा में हुआ है। उससे कहीं न कहीं पुलिस पर इस मामले को सुलझाने का बड़ा दबाव है। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक होटल ब्लू डायमंड के सामने अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी का निवास है। रात करीब 9 बजे अपने घर पर थे कि घर के बाहर खड़ी उनकी क्रेटा कार को चोरी करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बाहर निकल कर अज्ञात चोरों को रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला कर दिया गया और क्रेटा कार (jh01cc4455), सफेद कलर की लूट कर भाग निकले। दूसरी तरफ यह जानकारी भी सामने आ रही है कि उनके घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने हमला किया और फिर वाहन चोरी कर ले गए। गोपाल राय सोनी पर किस चीज से हमला किया गया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी और परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की ओर से सूचना सिविल लाइन थाना रामपुर में दे दी गई है। पुलिस भी अलर्ट हो चुकी है। घटना की खबर आम होते ही शहर में सनसनी फैल गई है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी दल-बल के साथ घटनास्थल लालूराम कॉलोनी पहुंच चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया है। श्री मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश उत्सव पर नमन करता हूं। उनके विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जो प्रगतिशील, समृद्ध और दयालु हो।’ उन्होंने पोस्ट में कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के व्यक्तित्व में अनेक विधाओं का संगम था। वह गुरु तो थे ही , भक्त भी श्रेष्ठ थे। वह जितने अच्छे योद्धा थे उतने ही बेहतरीन कवि और साहित्यकार भी थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद जी के मानवता की रक्षा के लिए , राष्ट्र की रक्षा के लिए ,धर्म की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान से देश दुनिया परिचित है। उन्होंने कहा कि उनमंर वीरता के साथ धीरता थी , उनका धैर्य अद्भुत था , वे संघर्ष करते थे लेकिन त्याग की पराकाष्ठा अभूतपूर्व थी। श्री मोदी ने कहा कि खालसा पंथ के सृजनहार , मानवता के पालनहार एवं भारतीय मूल्यों के प्रति समर्पित श्री गुरु गोबिंद सिंह को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। वाहे गुरु जी का खालसा , वाहे गुरु जी की फतह। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह को प्रकाश पर्व पर नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री खरगे ने कहा “सरबंस दानी, साहिब-ए-कमाल एवं सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक, धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने सम्पूर्ण मानवता को शांति, प्रेम, एकता, समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया तथा जन-जन के हृदय में मानव सेवा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना जागृत की थी जो सदैव प्रेरणादायी रहेगी।” कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक पेज पर गुरु गोविंद सिंह को याद करते हुए कहा “गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के शुभ अवसर पर हम उनके जीवन और विरासत को नमन करते हैं। आइए हम एकता, साहस और मानवता की उनकी शिक्षाओं को याद करें जो हमारे लिए मार्गदर्शन का एक स्थायी स्रोत हैं। उनके मार्ग पर चलते हुए आईए एक समावेशी समाज का निर्माण करने का हम प्रयास करें।”  

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान से फॉलो-ऑन कराया, मसूद-बाबर का संघर्ष

केपटाउन पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद और बाबर आजम ने रविवार को केपटाउन में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका द्वारा फॉलो-ऑन लागू करने के बाद अपनी दूसरी पारी में जोरदार वापसी की। इससे पहले दिन में, मेजबान टीम ने 615 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद पहली पारी में पाकिस्तान को 194 रनों पर ढेर कर दिया। पाकिस्तान ने तीसरे दिन 64/3 से अपनी पहली पारी जारी रखी। 31 रन पर नाबाद रहे बाबर ने डेब्यू करने वाले क्वेना मफाका द्वारा आउट होने से पहले अपने स्कोर में 27 रन जोड़े। इसके तुरंत बाद मोहम्मद रिजवान ने वियान मुल्डर की गेंद पर अंदरूनी किनारा लेकर गेंद को अपने स्टंप पर लगा दिया। इसके तुरंत बाद नियमित विकेट गिरते गए और मेहमान टीम 194 रन बनाकर आउट हो गई, जबकि सैम अयूब को टखने में फ्रैक्चर हो गया था। एक पारी से हारना तय लग रहा था, क्योंकि पाकिस्तान 421 रन से पीछे था, बाबर (81) और शान मसूद (नाबाद 102) ने 205 रन की ओपनिंग साझेदारी की, जो फॉलो-ऑन के दौरान पाकिस्तान के लिए सबसे लंबी साझेदारी थी। मसूद के शतक लगाने के बाद, ऐसा लग रहा था कि बाबर भी शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन स्टंप से ठीक पहले 47वें ओवर में आउट हो गए। मार्को जेनसन ने फुल-लेंथ गेंद डाली और पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कवर ड्राइव लगाने की कोशिश में गेंद को छू लिया। मेहमान टीम ने दिन का खेल 213/1 पर समाप्त किया और प्रोटियाज से 208 रन पीछे है। सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने शानदार पहला दोहरा शतक बनाया, जबकि काइल वेरिन (100) और मार्को जेनसन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में विशाल स्कोर बनाया, तथा इसके बाद दूसरे दिन तीन शुरुआती विकेट चटकाकर बढ़त हासिल की। रिकेल्टन ने अपना पहला दोहरा शतक जड़ते हुए 259 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज वेरिन ने शतक जड़ा, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने मैच के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की। संक्षिप्त स्कोर: दक्षिण अफ्रीका 141.3 ओवर में 615 रन पर ऑल आउट (रयान रिकेल्टन 259, तेम्बा बावुमा 106, काइल वेरिन 100, मार्को जेनसन 62; मोहम्मद अब्बास 3-94, सलमान आगा 3-148);पाकिस्तान 194/10 और 213/1 (शान मसूद 102*, बाबर आजम 81; मार्को जेनसन 56/1)।  

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने आईसीसी द्वारा अनुमोदित यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग के साथ हाथ मिलाया

नई दिल्ली बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने आईसीसी द्वारा अनुमोदित यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग के साथ हाथ मिलाया है, जो तीन सदस्य क्रिकेट देशों – आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड – के साथ साझेदारी में एक निजी स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट है। उन्होंने सह-मालिक के रूप में संपत्ति में निवेश किया है। ईटीपीएल 15 जुलाई से 3 अगस्त तक शुरू होने वाला है और इसमें तीनों देशों की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं शामिल होंगी, जो दुनिया भर के विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ सच्चे यूरोपीय अंदाज में कंधे से कंधा मिलाकर खेलेंगी। यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में अपने निवेश के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, “क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं है; यह एक ऐसी एकीकृत शक्ति है जो सीमाओं से परे है। ईटीपीएल क्रिकेट की बढ़ती वैश्विक अपील को प्रदर्शित करने के लिए आदर्श मंच है। 2028 ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने के बाद, इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ जाएगी। मैं आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के क्रिकेट बोर्डों के बीच इस अनूठे सहयोग को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के लिए समर्पित हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ईटीपीएल एक शानदार सफलता बने और क्रिकेट को यूरोप भर में लाखों लोगों के करीब लाए। यह तो बस शुरुआत है। अब समय आ गया है कि हम अपनी आस्तीन ऊपर चढ़ाएं और खेल शुरू करें।” लीग के विकास का नेतृत्व एक अंतरिम कार्य समूह द्वारा किया गया है, जिसमें भाग लेने वाले क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधि शामिल हैं, साथ ही रणनीतिक भागीदार रूल्स स्पोर्ट टेक, फंडिंग भागीदारों की ओर से। इस कार्य समूह को प्रमुख निर्णय लेने की प्रक्रियाओं को संचालित करने और टूर्नामेंट के प्रबंधन के लिए एक समर्पित प्रशासनिक इकाई की स्थापना और संसाधन की देखरेख करने का काम सौंपा गया है। क्रिकेट आयरलैंड के सीईओ और ईटीपीएल के अध्यक्ष वॉरेन ड्यूट्रोम ने अभिषेक की भागीदारी का स्वागत करते हुए कहा, “खेलों के प्रति उनका गहरा जुनून और उद्यमशीलता की समझ यूरोपीय क्रिकेट की स्थिति और प्रोफ़ाइल को बढ़ाने के हमारे दृष्टिकोण में जबरदस्त मूल्य जोड़ती है। आईसीसी के समर्थन, हमारे साझा दृष्टिकोण के प्रति अभिषेक की प्रतिबद्धता और रूल्स स्पोर्ट टेक के सौरव, प्रियंका और धीरज द्वारा टूर्नामेंट में लाई गई असाधारण विशेषज्ञता के साथ, ”हमें विश्वास है कि हम एक ऐसा क्रिकेट अनुभव बना सकते हैं जो खेल को आगे बढ़ाए, युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करे और वैश्विक क्रिकेट मंच पर यूरोपीय क्रिकेट के लिए एक जबरदस्त मंच प्रदान करे।” ईटीपीएल के निदेशक सौरव बनर्जी ने क्षेत्र की क्षमता पर प्रकाश डाला, “क्रिकेट, जो दुनिया भर में दूसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला खेल है, यूरोप में महत्वपूर्ण गति प्राप्त कर रहा है। इस क्षेत्र से 108 आईसीसी सदस्यों में से 34 के साथ, हमारा लक्ष्य क्रिकेट को यहां एक प्रमुख खेल बनाना है, एक ऐसी विरासत का निर्माण करना है जिसका खिलाड़ी, प्रशंसक और हितधारक गर्व से जश्न मना सकें। क्रिकेट आयरलैंड के समर्थन के बिना यह संभव नहीं होता, जो इसे संभव बनाने के लिए पिछले एक साल से हमारे साथ अथक प्रयास कर रहा है। हम अभिषेक के साथ मिलकर काम करने के लिए भी उत्सुक हैं, जिनकी खेलों के प्रति प्रतिबद्धता और सक्रिय भागीदारी वास्तव में प्रेरणादायक रही है।” ईटीपीएल के लिए एक औपचारिक लॉन्च इवेंट का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा, जिसमें फ्रेंचाइजी स्वामित्व, नाम और ब्रांड सहित प्रमुख फ्रेंचाइजी और प्रशंसक जानकारी का खुलासा किया जाएगा – और खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के बारे में विवरण दिया जाएगा। ईटीपीएल की निदेशक प्रियंका कौल ने कहा, “छह टीमों – डबलिन, बेलफास्ट, एम्स्टर्डम, रोटर्डम, एडिनबर्ग और ग्लासगो – के साथ शुरू होने और व्यापक कवरेज सुनिश्चित करने वाले प्रमुख मीडिया भागीदारों के साथ, टूर्नामेंट दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगा, जिसमें यूरोप, भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड कुछ प्रमुख बाजार हैं। खेलों के प्रति अभिषेक का गहरा जुनून और इस पहल में उत्साह अमूल्य रहा है। हम इस यात्रा में उनके साथ इस रोमांचक सहयोग को जारी रखने के लिए उत्सुक हैं।”  

कई को आई गंभीर चोट, मुरैना में दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में एक दर्जन से लोग घायल

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा कस्बे से धोरोंठा गांव के पास ईंटों से भरे ट्रैक्टर की मिट्टी से भरे ट्रैक्टर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उसमें बैठे एक दर्जन मजदूरों सहित दोनों ट्रैक्टर के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से पोरसा अस्पताल भिजवाया। वहीं, दोनों ट्रैक्टर चालकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। इस दुर्घटना में ईंटों से भरी ट्रॉली पलट गई, जिसे जेसीबी की मदद से सीधा किया गया। हादसे में घायल मजदूरों में सूरज पुत्र भागीरथ बाल्मीकि (20), राहुल पुत्र भागीरथ बाल्मीकि (26), संजू पुत्र रामनिवास जाटव (26) और रामू पुत्र महेश बाल्मीकि (22) समेत अन्य लोग शामिल हैं। इनका उपचार पोरसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इसके अलावा, मिट्टी से भरे ट्रैक्टर का चालक सोनू और ईंटों से भरे ट्रैक्टर का अज्ञात चालक भी घायल हुए हैं। सूचना मिली है कि दोनों निजी क्लिनिक में अपना उपचार करा रहे हैं। हालांकि, इस सड़क दुर्घटना में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में हिमाचल प्रदेश की कप्तानी कर रहे ऋषि धवन ने की सन्याश की घोषणा

नई दिल्ली हिमाचल प्रदेश के स्टार ऑलराउंडर और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके ऋषि धवन ने सीमित ओवर के क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है। वर्तमान में विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में हिमाचल प्रदेश की कप्तानी कर रहे ऋषि ने यह घोषणा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिये की। उन्होंने लिखा कि यह फ़ैसला भारी मन से लिया गया है, लेकिन उन्हें अपने करियर पर गर्व है और कोई पछतावा नहीं है। ऋषि ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा है कि यह संन्यास सिर्फ़ सीमित ओवर के क्रिकेट से है। इसका मतलब है कि वह खेल के सबसे बड़े प्रारूप में खेलना जारी रखेंगे। रणजी ट्रॉफ़ी के बाक़ी बचे दो मुक़ाबले में उनके हिस्सा लेने की उम्मीद है। ऋषि ने भारत के लिए तीन वनडे और एक टी20 मैच खेला है। उन्होंने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे डेब्यू किया था। उसी साल ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ अपना पहला और एकमात्र टी20 मैच खेला। हालांकि उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर लंबा नहीं चला, लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। अपने संन्यास की घोषणा करते हुए ऋषि ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ” भारी मन से लेकिन बिना किसी पछतावे के, मैं भारतीय क्रिकेट (सीमित ओवर) से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। यह एक ऐसा खेल है जिसने पिछले 20 वर्षों से मेरी ज़िंदगी को परिभाषित किया है। इस खेल ने मुझे अपार खुशी और अनगिनत यादें दी हैं, जो हमेशा मेरे दिल के बहुत क़रीब रहेंगी। “मैं इस अवसर पर बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड), हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए), पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा मुझे दिए गए मौक़ों के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। साधारण शुरुआत से लेकर अपने देश के सबसे बड़े मंचों पर प्रतिनिधित्व करने तक, यह मेरे लिए एक असाधारण सम्मान रहा है।” घरेलू क्रिकेट में ऋषि का प्रदर्शन काफ़ी प्रभावशाली रहा। बीते विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 196 रन बनाए और आठ विकेट भी लिए। लिस्ट ए क्रिकेट में ऋषि ने 38.23 की औसत से 2906 रन बनाये और 186 विकेट लिए हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में उन्होंने 30 की औसत से 1740 रन और 118 विकेट अपने नाम किए।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा असाध्य रोगों के इलाज के लिए मील का पत्थर

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा असाध्य रोगों के इलाज के लिए मील का पत्थर बन रहा है। पहले जो कठिन व जटिल आपरेशन रीवा में नहीं होते थे और इनके इलाज की कोई विशेष सुविधा नहीं थी अब वह दूर हो गई है तथा लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में गत दिवस साढ़े चार घंटे तक चले जटिल व कठिन ओपन हार्ट आपरेशन करने वाले चिकित्सकों को बधाई दी तथा मरीज से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी व शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डीन मेडिकल कालेज डॉ सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में रीवा में बेहतर इलाज के प्रबंध किए गए हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सीवीटीएस सर्जन डॉ राकेश सोनी ने साढ़े चार घंटे ओपन हार्ट सर्जरी कर मरीज के दिल का इलाज किया। उन्होंने कहा कि रीवा में चिकित्सा की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं जिससे रीवा मेडिकल हब बने और लोगों को इलाज के लिए अन्यत्र न जाना पड़े। निर्माणाधीन कैंसर यूनिट का किया निरीक्षण उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन कैंसर यूनिट का निरीक्षण भी किया और कार्य में और गति लाने के निर्देश दिये।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet