LATEST NEWS

सपा पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा- शाही जामा मस्जिद के पास अवैध तरीके से बनाई जा रही पुलिस चौकी

मुरादाबाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एसटी हसन ने गुरुवार को संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद के पास बन रही पुलिस चौकी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मस्जिद वक्फ की संपत्ति है। ऐसी सूरत में उसके पास पुलिस चौकी का निर्माण अवैध है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने पुलिस चौकी के निर्माण की तेजी गति पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस गति से पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है, उसे लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि प्रशासनिक अधिकारियों का रवैया निष्पक्ष होना चाहिए। चाहिए। लेकिन, वर्तमान में जिस तरह से शाही मस्जिद के बगल में पुलिस चौकी के निर्माण में गतिशीलता दिखाई जा रही है, वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें सूत्रों से पता चला है कि वो वक्फ की संपत्ति है और मैं आप लोगों को बता दूं कि वक्फ की संपत्ति को ना तो बेचा जा सकता है और ना ही खरीदा जा सकता है। वक्फ की संपत्ति पर किसी भी प्रकार का कब्जा अस्वीकार्य है। वहां पर अवैध तरीके से पुलिस चौकी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें आगे इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का भी रुख करना पड़ सकता है। मैं एक बात कह देना चाहता हूं कि अगर ऐसा हुआ, तो कुछ लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध रूप से किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं कराना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस चौकी के निर्माण में 50 लोग एक साथ काम कर रहे हैं, जिसे लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को यह शोभा नहीं देता है कि वो पुलिस की वर्दी में काम करें। पुलिस प्रशासन को अपने रवैए से इस तरह का संदेश नहीं देना चाहिए कि वो किसी विशेष समुदाय से जुड़े लोगों के लिए काम कर रही है। पुलिस प्रशासन हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी लोगों का है। हमारे समाज में किसी भी को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि मौजूदा प्रशासन से हमें इंसाफ नहीं मिल सकता।

‘निक्षय मित्र’ वरिष्ठ नागरिक ‘टीबी उन्मूलन’ के प्रयासों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सहयोग करेंगे: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवानिवृत्त हो चुके आईएएस, आईपीएस, पूर्व कुलपतियों/शिक्षाविदों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों को‘निक्षय मित्र’ की बड़ी जिम्मेदारी दी है।‘निक्षय मित्र’ के रूप में यह वरिष्ठ नागरिक ‘टीबी उन्मूलन’ के प्रयासों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सहयोग करेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सभी के साथ बैठक की और टीबी मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग का आह्वान किया। स्वस्थ भारत से ही समर्थ भारत का निर्माण संभव हैः योगी विशेष बैठक में मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस और पूर्व कुलपतियों को प्रधानमंत्री मोदी के ‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ भारत से ही समर्थ भारत का निर्माण संभव है और जब भारत समर्थ होगा तभी शक्तिशाली होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2030 तक विश्व को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसे मिशन मोड में लेते हुए प्रधानमंत्री ने भारत के लिए वर्ष 2025 तक का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे अधिक टीबी रोगी भारत मे हैं और भारत को टीबी मुक्त करने के लिए सबसे बड़ी आबादी के राज्य उत्तर प्रदेश में टीबी उन्मूलन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में टीबी रोगियों की जाँच पहले के मुकाबले चार गुना हो गई है। नैट एवं एक्सरे मशीनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रदेश में टीबी उपचार की सफलता दर पिछले चार वर्षों में 79 प्रतिशत से बढ़कर 92 प्रतिशत हो गई है। ‘प्रदेश की 1372 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया’ टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि अब तक 45 हजार से अधिक नि:क्षय मित्रों द्वारा टीबी रोगियों को गोद लिया गया है और प्रदेश की 1372 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। उन्होंने सभी से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी ने लंबे समय तक समाज के बीच कार्य किया है। सभी सुदीर्घ अनुभव रखते हैं। अब सेवानिवृत्ति के बाद आप सभी इस राष्ट्रीय मिशन में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सबका साझा दायित्व है कि कोई भी टीबी का रोगी छूटने न पाये और जिनको भी टीबी से ग्रसित पाया जाये, उनको तत्काल सही और निरंतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाये। उनको अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराया जाए और कोई न कोई नि:क्षय मित्र उनसे जुड़कर उनका सहारा बने। इसके साथ ही उनके परिवार के शेष सदस्यों की भी जांच कराकर उचित चिकित्सा परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाए। ‘टीबी रोगी को सम्मान प्रदान कराना हमारी प्राथमिकता’ मुख्यमंत्री ने कहा कि टीबी रोगी समाज का अंग हैं, समाज में उनको सम्मान प्रदान कराया जाना, हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। निक्षय मित्र के रूप में सभी सेवानिवृत्त आईएएस/आईपीएस और पूर्व कुलपतियों टीबी मरीजों को गोद लें, उन्हें उपचार के बारे में जानकारी दें और समुचित सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी के लापता रोगियों को खोजना, टीबी की मृत्यु दर को कम करना एवं स्वस्थ व्यक्तियों को टीबी के संक्रमण से बचाना है। प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है और प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी अति आवश्यक है।

पर्यटकों और यात्रियों के लिए हाई अलर्ट जारी, कड़ाके की ठंड का सामना किया जा रहा, बर्फबारी के आसार

जम्मू कश्मीर जम्मू-कश्मीर में इस समय कड़ाके की ठंड का सामना किया जा रहा है और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कश्मीर के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई और गुरुवार से पहाड़ों पर हल्का हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा की संभावना है। श्रीनगर और जम्मू में हालांकि शुष्क मौसम रहा, लेकिन आसमान में बादल बने रहे।   मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कश्मीर में तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है, जिससे ठंड और बढ़ने की आशंका है। जम्मू में भी हल्का कोहरा और ठंड महसूस हो रही है। अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे दिन में ठंड का असर बढ़ रहा है। जम्मू का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पिछले दिन की तुलना में हल्का कम है। विभाग ने यह भी जानकारी दी कि आगामी दिनों में कश्मीर में दो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा। पहला विक्षोभ बुधवार से सक्रिय हो चुका है और 2 जनवरी दोपहर तक प्रभावी रहेगा, जबकि दूसरा विक्षोभ 3 से 6 जनवरी के बीच अधिक तीव्रता से असर दिखाएगा। इस विक्षोभ के चलते घाटी के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से भारी बर्फबारी हो सकती है, जबकि 4 और 5 जनवरी को इसका प्रभाव अधिक होगा।

इंदौर संभाग में चल रही विकास गतिविधियों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा, मुख्यमंत्री ने बैठक में दिए निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विधायकों को अपने क्षेत्र के विकास का विजन डॉक्यूमेंट (रोडमैप) बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी विधायक क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ जन समस्याओं के निराकरण को लेकर जन-संवाद करें। जनकल्याण अभियान के मिल रहे परिणामों का आकलन करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए जरूरी है कि जनता के बीच जाएं, उनसे संवाद करें, उनकी समस्याएं जानें और निराकरण के लिए तुरन्त कदम उठाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को इंदौर संभाग में चल रही विकास गतिविधियों एवं वृहद् निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी सहित अन्य क्षेत्रीय विधायकों एवं जन-प्रतिनिधियों ने बैठक में अपने-अपने क्षेत्र से वर्चुअली सहभागिता की। मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव श्री एस.एन, मिश्रा, अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन, प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी, प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ल, प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। गाँव में रात्रि विश्राम करें अधिकारी और जन-प्रतिनिधि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में वुर्चअली जुड़े मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेने के लिए अधिकाधिक फील्ड दौरे करें। जन-प्रतिनिधि, क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ दूरस्थ गाँव (विशेषकर जनजातीय ग्राम) में रात्रि विश्राम करें। वहां ग्रामीणों से बात करें, उनकी कठिनाईयों का समाधान करें। मुख्यमंत्री ने दिन-ब-दिन बढ़ती सर्दी के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करें। जरूरतमंदों को कंबल एवं गर्म वस्त्र प्रदाय करें। किसी को भी सर्दी से कठिनाई न होने पाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए विधायक यदि चाहें, तो कोई नवाचार भी कर सकते हैं। ऐसी नवाचारी गतिविधियों को अमल में लाएं, जिससे जनता को अधिकतम लाभ हो। उन्होंने कहा कि अब सभी संभागों के प्रभारी अपर मुख्य सचिव जिलेवार समीक्षा बैठक करेंगे। इससे सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख मांगों एवं संवदेनशील विषयों को रखने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर्स अब विधानसभावार समीक्षा बैठक करें। जिले के सभी विधायकों से चर्चा करें और उनके विधानसभा क्षेत्र का विजन डाक्यूमेंट बनाने में सहयोग भी करें। पुराने मंजूर सीएम राइज स्कूल का निर्माण पूरा कराएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीएम राइज स्कूलों के निर्माण की समीक्षा में कहा कि पुराने मंजूर सीएम राइज स्कूलों का जितना भी निर्माण कार्य अभी शेष है, पहले उन्हें विशेष प्राथमिकता से पूरा कर लिया जाए। इसके बाद नये सीएम राइज स्कूलों के निर्माण का प्रस्ताव लिये जाए। ताप्ती-चिल्लूर वृहद परियोजना की पूर्णता के लिये महाराष्ट्र सरकार से करेंगे चर्चा जल संसाधन विभाग की समीक्षा में खंडवा जिले की ताप्ती-चिल्लूर वृहद सिंचाई परियोजना के बारे में जानकारी दी गई। इस पर खंडवा जिले के हरसूद से विधायक एवं जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने मुख्यमंत्री से इस परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस पर काम शुरू किया जाएगा। यदि आवश्यकता हुई, तो वे स्वयं महाराष्ट्र शासन से भी इस परियोजना के संबंध में चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि करीब 26 हजार 279 करोड़ रूपए लागत वाली इस वृहद सिंचाई परियोजना के पूरा होने पर संबंधित क्षेत्र के 81 हजार 600 हेक्टेयर रकबे में फसल सिंचाई एवं वाटर रिचार्जिंग की स्थायी सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जल जीवन मिशन के कामों में तेजी लाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर संभाग में जल जीवन मिशन के तहत संचालित कामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। जल जीवन मिशन सीधा जनता से जुड़ा अभियान है। यदि इस अभियान के क्रियान्वयन में कोई समस्या आ रही है, तो आपसी संवाद एवं समन्वय से उसका समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि वे 20 जनवरी तक पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बताया गया कि इंदौर संभाग के अंतर्गत अधीन जिलों में नल-जल योजना के अंतर्गत खोदी गई 3205.83 कि.मी. रोड के विरूद्ध अब तक 3166.81 कि.मी. रोड का रेस्टोरेशन कार्य गुणवत्तापूर्वक पूरा कर लिया गया है। शेष रोड का रेस्टोरेशन कार्य पाइप लाईन की टेस्टिंग के बाद पूरा कर लिया जाएगा। इंदौर-उज्जैन के वर्तमान फोरलेन को बनाया जाएगा सिक्स लेन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर-उज्जैन के फोरलेन को सिक्स लेन में बदलने के संबंध में अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। बताया गया कि इस काम के लिए निर्माण एजेंसी से अनुबंध कर लिया गया है। तय निर्माण एजेंसी द्वारा अनुबंध के अनुसार प्री-कंस्ट्रक्शन गतिविधियां भी तेजी से संचालित की जा रही है। इंदौर सांसद ने इंदौर-देपालपुर मार्ग को फोरलेन बनाए जाने की मांग रखी। 

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने गुरूवार को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त तत्वाधान में 2 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में 35 प्रदेशों के लगभग 1391 छात्र हॉकी एवं शूटिंग खेलों में भाग लेंगे। मंत्री श्री सिंह ने प्रतिभागियों, उनके पालकों एवं प्रशिक्षकों का मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की विविधता को दर्शाता है। विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों, पहनावे एवं धार्मिक मान्यताओं का संगम हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि खेल में जीत महत्वपूर्ण है, लेकिन पराजय के बाद पूरी तैयारी और नई चुनौती के साथ आगे बढ़ना ही असली खेल भावना है। उन्होंने कहा कि विजेता को बधाई मिलनी चाहिए, लेकिन हारने वाले भी अगली बार के लिए मेहनत करें तो जीत सुनिश्चित होगी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भोपाल को हॉकी की राजधानी कहा जाता है। यहां से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। हॉकी ने सबसे अधिक गोल्ड मेडल दिलाने में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए फिट इंडिया मूवमेंट के बाद देश में खेल क्रांति आई है। ओलंपिक, वर्ल्ड गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। मंत्री श्री सिंह ने युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि छोटे आयोजनों से बड़े खिलाड़ी निकलते हैं, जैसे हाल ही में मनु भाकर ने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में खेल गतिविधियों, बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना का विकास किया जा रहा है। शासकीय विद्यालयों में भी खेल सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। आने वाले समय में मध्यप्रदेश खेलों के लिए एक आदर्श प्रदेश बनेगा। इस अवसर पर नेशनल स्कूल गेम्स के ऑब्जर्वर डॉ. मुकेश अग्रवाल, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय श्रीमती मनीषा सेतिया, और संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय श्री अरविंद चोरगड़े भी उपस्थित रहे।  

6 जनवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश के साथ सर्द हवाएं चलेंगी

नई दिल्ली 2025 की शुरुआत उत्तर प्रदेश में ठंड और बदलते मौसम के साथ हुई है। नए साल का जश्न मना रहे लोगों को ठंड और बारिश की वजह से सतर्क रहने की जरूरत है। 1 जनवरी को नोएडा समेत पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप देखा गया। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा। इसी बीच, मौसम विभाग ने आज और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है, जो ठंड को और बढ़ा सकती है। नोएडा और आसपास हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, आज नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, ललितपुर, चित्रकूट, बांदा, और महोबा जैसे इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद ठंड का असर और तेज हो जाएगा। प्रदेश में शीत दिवस के हालात बन सकते हैं, जिसमें अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। स्कूलों की छुट्टियां और प्रदूषण में राहत ठंड बढ़ने की संभावना को देखते हुए यूपी सरकार ने बच्चों के स्कूलों में छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी हैं। हालांकि, बारिश से प्रदूषण के स्तर में कमी आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। इन जिलों में अलर्ट? मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में शीत दिवस और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, मेरठ, मथुरा, आगरा, बरेली, लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी समेत अन्य जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड और बारिश के चलते सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। 6 जनवरी को फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 जनवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश के साथ सर्द हवाएं चलेंगी। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट और ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। नए साल में ठंड से बचाव की तैयारी जरूरी बारिश और ठंड को देखते हुए प्रदेशवासियों को सलाह दी जाती है कि वे गर्म कपड़ों का उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें, क्योंकि ठंड का सबसे ज्यादा असर इन्हीं पर पड़ सकता है।

मनरेगा से बना पशु शेड देवीराम के जीवन में आई खुशहाली

जांजगीर-चांपा देवीराम, जो पहले अपने परिवार के लिए स्थायी आय के अभाव में संघर्ष कर रहे थे, ने मनरेगा के तहत अपने लिए एक पशु शेड बनवाने का अवसर मिला। उनके पास कुछ पशु तो थे, लेकिन शेड न होने के कारण उन्हें देखभाल में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मनरेगा योजना के माध्यम से देवीराम ने न केवल पशु शेड बनवाया, बल्कि इससे उनकी आजीविका में सुधार हुआ। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के लिए आजीविका और सशक्तिकरण के नए अवसर खोले हैं। इसी के तहत एक छोटे से गाँव में रहने वाले देवीराम की कहानी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।       जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कनई में के देवीराम जो पहले मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे, अक्सर स्थायी आय की कमी से परेशान रहते थे। उनके पास गाय तो थीं, लेकिन पशु शेड न होने के कारण पशुओं की देखभाल में समस्या होती थी। ऐसे में उन्हें महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से बनाए जाने वाले पशु शेड निर्माण की जानकारी रोजगार सहायक के माध्यम से मिलती है। देवीराम ने इस संबंध में तकनीकी सहायक से भी आवश्यक जानकारी ली। फिर तकनीकी सहायक ने प्रस्ताव को ग्राम सभा से पास कराकर उसे जनपद पंचायत के माध्यम से जिला पंचायत भेजा गया। जहां से 95 हजार 600 रुपए की राशि प्रशासकीय स्वीकृति के रूप में प्राप्त हुई। इसके बाद पशु आश्रय का निर्माण शुरू हुआ।       महात्मा गांधी नरेगा के श्रमिकों ने काम किया और उनका सपनों का पशु शेड बनकर तैयार हो गया। पशु शेड बनने के बाद, देवीराम के पशु बेहतर स्वास्थ्य में रहने लगे। इससे दूध का उत्पादन बढ़ा, जो उनकी आय का मुख्य स्रोत बन गया। अब देवीराम दूध बेचकर अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने गायों की संख्या बढ़ाकर दूध उत्पादन में और सुधार किया। पशु शेड बनने के बाद, देवीराम ने दूसरों को भी प्रेरित किया। गाँव के अन्य किसान भी मनरेगा योजना का लाभ उठाकर अपनी आजीविका में सुधार कर रहे हैं। मनरेगा ने देवीराम जैसे कई ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। यह योजना न केवल रोजगार उपलब्ध कराती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास में भी योगदान देती है। देवीराम बताते हैं कि शासकीय योजना और मेहनत के माध्यम से गरीबी को हराया जा सकता है। यह न केवल उनके लिए, बल्कि उनके जैसे कई लोगों के लिए उम्मीद की किरण है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चलाई जा रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ने गरीब परिवारों के लिए नई उम्मीदें जगाई हैं। देवीराम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, पशु शेड बनने से हमारे जीवन में बड़ा बदलाव आया है। पहले हमें बहुत दिक्कत होती थी, लेकिन अब हमारे पशु स्वस्थ हैं और उनकी उत्पादकता बढ़ गई है। इससे हमारे परिवार को स्थायी आय का जरिया मिल गया है।

राज्यमंत्री बागरी ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने गुरुवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। उन्होंने ममलेश्वर मन्दिर के भी दर्शन किए। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने बाबा ओंकारेश्वर से प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास और कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने माँ नर्मदा के विहंगम दृश्य का अवलोकन कर माँ नर्मदा को प्रणाम किया। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ट्रस्ट की ओर से नगर परिषद ओंकारेश्वर के उपाध्यक्ष अखिलेश दीक्षित ने बाबा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति भेंट की। उन्होंने ओंकार पर्वत पर स्थापित आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अवलोकन भी किया। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने ओंकारेश्वर में ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने वेस्ट मटेरियल से बनाए जा रहे सोफा, डाइनिंग टेबल, कुर्सी आदि सामग्री का अवलोकन किया और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किस तरह वेस्ट मटेरियल को अलग-अलग विभाजित करके इसका उपयोग करके बेस्ट मटेरियल बनाया जा रहा है, यह एक अच्छी पहल है। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने ओंकारेश्वर में ब्लेक स्पॉट के सौंदर्यकरण का भी निरीक्षण किया। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि स्वच्छता के कार्यों को जन जागरूकता के माध्यम से करना चाहिए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि ओंकारेश्वर नगर को स्वच्छ व सुंदर रखे, क्योंकि यहां जो पर्यटक आते हैं वह अच्छी स्मृतियां लेकर जाएं। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओंकारेश्वर श्री संजय गीते सहित विभिन्न जन-प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप- बीएसएफ बांग्लादेश से आतंकवादियों और घुसपैठियों को बंगाल में प्रवेश कराने में मदद कर रहा है

कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) बांग्लादेश से आतंकवादियों और घुसपैठियों को बंगाल में प्रवेश कराने में मदद कर रहा है। इसके कारण राज्य में शांति और सुरक्षा की स्थिति बिगड़ रही है। मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी कोलकाता में नबान्न सभागार में राज्य प्रशासनिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए की। ममता ने यह भी कहा कि अगर बीएसएफ ने ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देना जारी रखा तो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। BSF की भूमिका पर खड़े किए सवाल ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीएसएफ, जो सीमा सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है, वह इस्लामपुर, सीताई, और चोपड़ा जैसे क्षेत्रों से लोगों को भारत में घुसने की अनुमति दे रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे केंद्र सरकार की “खाका” बताते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार की संलिप्तता नहीं होती, तो यह स्थिति संभव नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएसएफ इस्लामपुर और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों से घुसपैठियों को प्रवेश करवा रहा है, और यह सब केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत हो रहा है। TMC पर लगाए गए आरोपों से किया इनकार ममता बनर्जी ने टीएमसी पर लगाए गए आरोपों को नकारते हुए कहा कि पार्टी का इन घुसपैठियों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि टीएमसी जिम्मेदार नहीं है, बल्कि बीएसएफ की जिम्मेदारी है जो सीमा पर सुरक्षा की स्थिति बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है। ममता ने बीएसएफ पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने का भी आरोप लगाया और कहा कि यह सब केंद्र सरकार के खाके के तहत हो रहा है। केंद्र सरकार को विरोध पत्र भेजेंगे ममता ने केंद्र सरकार को अपनी चिंताओं से अवगत कराते हुए कहा कि टीएमसी सरकार केंद्र के फैसले का पालन करेगी, लेकिन वे ऐसी किसी भी कार्रवाई का विरोध करेंगी जो राज्य में आतंकवादियों को शांति और सुरक्षा को बाधित करने का मौका दे। ममता ने कहा, “हम केंद्र सरकार को विरोध पत्र भेजेंगे, अगर वे घुसपैठियों को बंगाल में आने देंगे और राज्य की शांति और स्थिरता को बिगाड़ने की अनुमति देंगे।”

22वी नेशनल ITF ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ

सूरत 22वी नेशनल ITF ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन विगत 28 से 30 दिसंबर तक गुजरात के सूरत जिले में स्थित बारडोली में किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कैन ताइक्वांडो अकैडमी के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की जिला सिंगरौली से श्वेता राव ने 14 से 17 वर्ष की आयु वर्ग में 57 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश एवं जिले का नाम रोशन किया। विजय होकर लौटने पर कोच आशिक रसूल, लाल चंद्र राम, हैमर बाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, रिचा सिंह, उम्मीद रसूल आदि ने बधाई दी। इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन से संबंधित इंडियन आईटीएफ ताइक्वांडो फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश वर्मा एवं सचिव संजय चौहान ने भी विजेता खिलाड़ियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

किम कार्दाशियां के पास है रोल्स रॉयस और रेंज रोवर से लेकर मर्सिडीज मेबैक तक

न्यूयॉर्क अमेरिकी सिलेब्रिटी किम कार्दाशियां के पास रोल्स-रॉयस फैंटम, रोल्स-रॉयस घोस्ट, लैम्बोर्गिनी उरुस, मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास, फेरारी एफ430 और टेस्ला साइबरट्रक जैसी लग्जरी कारें हैं। इन कारों में रोल्स-रॉयस फैंटम सबसे महंगी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इन कारों को वे खास तरीके से कस्टमाइज्ड करती हैं। अमेरिका की पॉपुलर मीडिया पर्सनैलिटी और सोशलाइट किम कार्दाशियन की लग्जरी कारों का कलेक्शन देखकर आप हैरान रह जाएंगे। उनके पास रोल्स-रॉयस से लेकर फेरारी तक और टेस्ला साइबरट्रक जैसी गाड़ियां भी हैं। किम के कार कलेक्शन में सबसे महंगी कार रोल्स-रॉयस फैंटम है, जिसकी कीमत लगभग 400,000 डॉलर है। यह कार खासतौर पर उनके लिए डिजाइन की गई है। इसके अलावा उनके पास रोल्स-रॉयस घोस्ट भी है। किम की गैराज में लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी भी है। किम कार्दाशियां के पास लैम्बोर्गिनी उरुस भी है, जिसे उन्होंने अपने SKIMS ब्रैंड के कपड़ों जैसे सफेद रंग में रैप करवाया है। मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास भी उनके कार कलेक्शन का हिस्सा है। किम को स्पोर्ट्स कार भी पसंद है और उनकी गैराज में फेरारी एफ430 भी है। किम के पास एक खास टेस्ला साइबरट्रक भी है। इस ट्रक का पिछला हिस्सा चौड़ा है और इसे पेंट किया गया है, रैप नहीं। यह उनके कार कलेक्शन को और भी खास बनाता है। किम कार्दाशियां के कार कलेक्शन से साफ पता चलता है कि उन्हें लग्जरी और स्टाइल पसंद है। उनके पास हर तरह की गाड़ियां हैं, साधारण से लेकर स्पोर्ट्स कार तक।  

विद्यार्थियों का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि वर्ष 2024-25 के लिए उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार सभी पात्र नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता एवं प्रवेश प्रक्रिया को 15 जनवरी तक पूर्ण किया जाए। जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया को समयावधि में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निवास कार्यालय में मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन एवं काउंसिल की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की और कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कि 31 दिसंबर 2024 से काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जो 14 जनवरी 2025 को संपन्न की जाएगी। सभी शासकीय एवं अशासकीय नर्सिंग कॉलेजों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की व्यवस्था लागू की गयी है। संचालक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा (नर्सिंग एवं पैरामेडिकल) श्री मनोज सरियाम, रजिस्ट्रार मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउसिंग श्री के.के. रावत सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने की कोशिश की जा रही है, भ्रम न फैलाएं: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मामले में पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि सरकार के अधिकारी और कुछ किसान नेता मीडिया में यह गलत धारणा फैला रहे हैं कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने की कोशिश की जा रही है। कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा है कि वह स्पष्ट करती है कि कोर्ट ने कभी भी डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने का निर्देश नहीं दिया। कोर्ट ने कहा कि वह सिर्फ उनकी सेहत को लेकर चिंतित है और चाहती है कि उन्हें जल्द से जल्द स्वास्थ्य सहायता दी जाए। सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने कहा है कि कोर्ट ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन ऐसा लगता है कि पंजाब सरकार के अधिकारी और कुछ किसान नेता जमीनी स्तर पर स्थिति को और जटिल बनाने के लिए मीडिया में गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। पीठ ने कहा, “हमें डल्लेवाल के प्रति कुछ किसान नेताओं की सद्भावना को परखने की जरूरत है।” पीठ ने कहा कि चूंकि पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक इस मामले में डिजिटल माध्यम से पेश हो रहे हैं इसलिए उम्मीद है कि अदालत का संदेश निचले स्तर तक जाएगा। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों से हलफनामा दाखिल करने को कहा जिसमें यह बताया गया हो कि 20 दिसंबर के उसके आदेश का कितना पालन किया गया है। इस आदेश में कोर्ट ने पंजाब सरकार को डल्लेवाल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। वहीं पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने स्थिति को जटिल बनाने के किसी भी कोशिश से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि डल्लेवाल को अपना अनशन खत्म किए बिना चिकित्सा सहायता लेने के लिए मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए छह जनवरी की तारीख तय की है। कोर्ट ने डल्लेवाल की ओर से दायर एक नई याचिका पर केंद्र को नोटिस भी जारी किया है। डल्लेवाल की याचिका में केंद्र सरकार को कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के बाद 2021 में प्रदर्शनकारी किसानों से किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न वादों को पूरा करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने घोषणा की है कि राज्य में 22 नई जलविद्युत परियोजनाओं का आबंटन की जाएगी

शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश को ऊर्जा उत्पादन में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने घोषणा की है कि राज्य में 22 नई जलविद्युत परियोजनाओं का आबंटन किया जाएगा। इन परियोजनाओं की कुल क्षमता 828 मैगावाट होगी, जिनमें 6.5 मैगावाट से लेकर 400 मैगावाट तक की परियोजनाएं शामिल हैं। चिनाब नदी बेसिन बनेगा ऊर्जा का मुख्य स्रोत इन परियोजनाओं में सबसे बड़ी हिस्सेदारी चिनाब नदी बेसिन की है, जहां 595 मैगावाट की 9 परियोजनाएं लगाई जाएंगी। इसके अलावा सतलुज नदी बेसिन में 169 मैगावाट की 8 परियोजनाएं, रावी बेसिन में 55 मैगावाट 4 परियोजनाएं और ब्यास बेसिन में 9 मैगावाट की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। 10 लाख प्रति मैगावाट का अपफ्रंट प्रीमियम सरकार ने इन परियोजनाओं को देश के अन्य राज्यों और केन्द्रीय उपक्रमों को 40 वर्षों के लिए 10 लाख प्रति मैगावाट अपफ्रंट प्रीमियम के आधार पर आबंटित करने का निर्णय लिया है। स्थानीय विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में न केवल बिजली उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। हिमाचल बनेगा ऊर्जा समृद्ध राज्य परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन से हिमाचल प्रदेश देश के सबसे समृद्ध ऊर्जा उत्पादक राज्यों में से एक के रूप में उभरेगा। इसके लिए ऊर्जा निदेशालय ने देशभर में प्रचार अभियान शुरू कर दिया है और सभी राज्यों के सचिवों को पत्र भेजे गए हैं।

जनता की शंकाओं को दूर कर सावधानी पूर्वक किया जायेगा कचरे का विनिष्टीकरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यूनियन कार्बाइड के कचरे के विनिष्टीकरण के लिये सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। कचरे का निष्पादन जनता की शंकाओं को दूर कर सावधानी पूर्वक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता के सरोकार प्राथमिकता में सबसे ऊपर है, कचरे के विनिष्टीकरण की कार्रवाई सतत् निगरानी में की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हादसे के 40 वर्ष बीतने के बाद भोपाल में रखा लगभग 337 मीट्रिक टन कचरे का हानिकारक प्रभाव खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि बचे हुए शेष कचरे में 60 प्रतिशत से अधिक केवल स्थानीय मिट्टी, 40 प्रतिशत में 7-नेपथॉल, रिएक्टर रेसिड्यूज और सेमी प्रोसेस्ड पेस्टीसाइड्स का अपशिष्ट है। इसमें मौजूद 7-नेपथॉल रेसीड्यूस मूलतः मिथाइल आइसो साइनेट एवं कीटनाशकों के बनने की प्रक्रिया का सह-उत्पाद होता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इसका विषैला प्रभाव 25 साल में लगभग समाप्त हो जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास में मीडिया से चर्चा में ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि कचरे के निपटान की प्रक्रिया का केन्द्र सरकार की विभिन्न संस्थाओं जैसे- नीरी (नेशनल इन्वॉयरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट), नागपुर, NGRI (नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीटयूट) हैदराबाद, IICT (इंडीयन इंस्टीट्यूट ऑफ केमीकल टेक्नोलॉजी) तथा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा समय-समय पर गहन परीक्षण किया गया है। उनके अध्ययन तथा सर्वोच्च न्यायालय को प्रस्तुत प्रतिवेदनों के आधार पर भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय को मार्च, 2013 में दिये गये निर्देशानुसार केरल कोच्चि स्थित हिंदुस्तान इनसेक्टीसाइड लिमिटेड के 10 टन यूनियन कार्बाइड के समान कचरे का परिवहन कर पीथमपुर स्थित TSDF में ट्रायल रन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी में किया गया। सफल ट्रायल रन का प्रतिवेदन सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि ट्रायल रन के निष्कर्षों के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय ने अप्रैल, 2014 में यूसीआईएल के 10 मीट्रिक टन कचरे का एक और ट्रायल रन भारत सरकार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली की निगरानी में टीएसडीएफ पीथमपुर मे किये जाने के निर्देश दिये। सर्वोच्च न्यायालन ने इस ट्रायल रन की वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार अगस्त, 2015 में ट्रायल रन के बाद केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रायोगिक निपटान की समस्त रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट्स में यह स्पष्ट हुआ कि इस प्रकार के कचरे के निपटान से वातावरण को कोई नुकसान नही हुआ है। उच्चतम न्यायालय ने सभी रिपोर्ट के गहन परीक्षण के पश्चात ही यूसीआईएल के कचरे के निपटान की कार्यवाही को आगे बढ़ाने एवं उन्हें नष्ट करने का निर्देश जारी किया। मुख्य सचिव ने 3 बिन्दुओं पर कराई जांच कचरे के विनिष्टीकरण की कार्रवाई के संबंध में समय-समय पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये जा रहे निर्देशों के अतिरिक्त मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव ने विस्तृत रूप से तीन बिंदुओं को आधार बनाकर पृथक से जांच कराई। जांच के बिंदु :- आसपास के गांवों में स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण, फसल की उत्पादकता पर प्रभाव और क्षेत्रीय जल स्त्रोतों की गुणवत्ता का परीक्षण थे। तीनों बिंदुओं के परीक्षण में यह पाया गया कि यूसीआईएल कचरे के निष्पादन से किसी भी प्रकार के नकारात्मक परिणाम परिलक्षित नहीं हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि कचरे के निपटान की प्रक्रिया को लेकर शासन पूरी तरह से संवेदनशील हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मध्यप्रदेश प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ ही सभी संबंधित टीमों की सतत् निगरानी में विनिष्टीकरण की कार्रवाई की जाएगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet