LATEST NEWS

ग्वालियर में 22 मार्च से 29 मार्च तक वृहद पुस्तक मेले का आयोजन, ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में होगा आयोजित

ग्वालियर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की सुविधा के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर ग्वालियर में 22 मार्च से 29 मार्च तक वृहद पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सस्ती दर पर स्कूली पुस्तकें, कॉपियाँ एवं स्कूल में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी। पुस्तक मेले में दुकानें लगाने के लिये उत्साहपूर्वक अब तक 70 दुकानदारों ने अपना पंजीयन करा लिया है। पंजीयन की तारीख अब सोमवार 17 मार्च तक कर दी गई है। शेष दुकानदारों से भी तत्परता से पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है। अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह ने बताया कि पुस्तक मेले के लिये जिन दुकानदारों के आवेदन प्राप्त होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्टॉल आवंटन करने का कार्य किया जायेगा। मेले में स्टॉलों की संख्या निर्धारित नहीं की गई है। कोई दुकान एक से अधिक स्टॉल चाहेगा तो उसे उपलब्ध कराए जायेंगे।

सुकमा : बस्तर पंडूम 2025 : स्थानीय लोककला एवं सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल

सुकमा : बस्तर पंडूम 2025 : स्थानीय लोककला एवं सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल तीनदिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सुकमा छ.ग. शासन मुख्य सचिव कार्यालय महानदी भवन, मंत्रालय का पत्र क्र./ 106 /ओ.एस.डी./ मु.स.का./ 2025 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 24.02.2025 द्वारा जनजाति बाहुल्य बस्तर संभाग की स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक परंपरा से परिपूर्ण बस्तर अंचल के लोककला, शिल्प, तीज-त्यौहार, खानपान, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेश-भूषा, आभूषण, वाद्ययंत्र, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, लोकनाट्य, पेयपदार्थों के मूल स्वरूप को संरक्षण संवर्धन एवं कला समूहों के सतत् विकास तथा जनजातीय कलाकारों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से बस्तर पंडूम 2025 का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में सुकमा जिले में बस्तर पंडूम 2025 का आयोजन किया जाएगा।       विकासखंड स्तरीय बस्तर पंडुम प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च से 19 मार्च तक सभी विकासखंडों में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सर्व एसडीएम (सुकमा/कोंटा/छिंदगढ़) को नोडल अधिकारी और सर्व जनपद सीईओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा उनके सहयोग के लिए संबंधित मंडल संयोजक और खंड स्त्रोत समन्वयक की ड्यूटी लगाई गई है।       विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के पश्चात विजयी प्रतिभागियों के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 मार्च से 23 मार्च तक जिला मुख्यालय सुकमा में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

30 मार्च से चैत्र नवरात्रि, इस बार हाथी से होगा मां का आगमन, जाने कलश स्थापना मुहूर्त

नई दिल्ली देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का पर्व चैत्र नवरात्र 30 मार्च को कलश स्थापना के साथ शुरू होगी। इसबार सर्वार्थ सिद्धि योग में मां जगदंबे की आराधना होगी। इसबार माता का आगमन हाथी पर होगा। चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। 30 मार्च से 7 अप्रैल तक मां जगदंबे की पूजा की जाएगी। 30 मार्च को घट स्थापित होगी और पहला व्रत रखा जाएगा। इस दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा होगी। 9 दिन माता के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाएगी। इसे लेकर मंदिरों में तैयारी शुरू कर दी गई है। साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम चल रहा है। वहीं, घरों में भी नवरात्रि की तैयारी शुरू है। साकची शीतला मंदिर, मनोकामना मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में चैत्र नवरात्र पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी। चैत्र नवरात्रि का आरंभ रविवार से हो रहा है। इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर धरती पर आएंगी। इसे शुभ संकेत माना जाता है। हाथी पर मां के आगमन से धन-धान्‍य में वृद्धि होती है। वहीं, मां दुर्गा का प्रस्थान सोमवार 7 अप्रैल को हाथी पर ही होगा। इस शुभ अवसर मां दुर्गा की पूजा करने पर मनोकामनाएं सिद्ध हो सकती है। पंचांग के अनुसार इस साल 9 दिन नहीं, बल्कि 8 दिनों की ही नवरात्रि हैं। इस साल चैत्र नवरात्र में पंचमी तिथि का छय रहने के कारण एक दिन कम हो रहा है। इस साल 8 दिनों में ही मां दुर्गा की पूजा होगी। कलश स्थापना मुहूर्त कलश स्थापना पूजा का संकल्प होता है। विशेष पूजा से पहले कलश की स्थापना की जाती है। यह शुभ मुहूर्त में करना आवश्यक है। चैत्र नवरात्र पर कलश स्थापना के साथ माता शैलपुत्री की पूजा होगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च 2025 को सुबह 06.13 से 10.22 बजे तक है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 से 12.50 बजे तक रहेगा। इन मुहूर्त पर कलश स्थापना कर पूजा का संकल्प लेना चाहिए।

रंग पंचमी पर ऐतिहासिक ‘गेर’ को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू, दो घंटे में ऐसे साफ होगा पूरा इलाका

इंदौर रंग पंचमी पर निकलने वाली ऐतिहासिक और पारंपरिक ‘गेर’ को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में नगर निगम के अधिकारियों और एमआईसी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें गेर आयोजन की व्यवस्थाओं और सफाई अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर की यह ऐतिहासिक गेर न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि विदेशी मेहमानों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होती है। इसे देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी आगंतुक को असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि गेर समापन के दो घंटे के भीतर पूरे इलाके की सफाई पूरी कर ली जाए। इस कार्य के लिए सैकड़ों सफाईकर्मी और अत्याधुनिक मशीनों की सहायता ली जाएगी। सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर महापौर ने स्पष्ट किया कि सफाई कार्य को अत्यधिक प्राथमिकता दी जा रही है, क्योंकि स्वच्छता सर्वेक्षण भी निकट है। यदि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही हुई तो यह शहर की स्वच्छता रैंकिंग पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। देश विदेश से गेर देखने आते हैं लोग महापौर ने कहा की रंग पंचमी की यह गेर हमारी परंपरा का हिस्सा है और इसे देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो और सफाई अभियान भी पूरी तत्परता के साथ किया जाए। नगर निगम की रणनीति बैठक में महापौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिया कि हर कार्य को तय योजना के अनुसार किया जाए। सफाई कार्य के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती के साथ ही हाई-टेक मशीनों का उपयोग किया जाएगा।

iPhone 17 Pro Max की जगह पर iPhone 17 Ultra होगा लॉन्च, लीक रिपोर्ट में किया गया दावा

नई दिल्ली Apple को लेकर अफवाहों का दौर गर्म रहता है। खासतौर पर जब नया आईफोन लॉन्च होने को हो, उस वक्त अफवाहों का दौर बढ़ जाता है। ऐसी ही एक अफवाह अपकमिंग iPhone 17 Pro Max को लेकर है। लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस बार iPhone 17 Pro Max को नहीं लॉन्च किया जाएगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि iPhone 17 Pro Max की जगह पर iPhone 17 Ultra को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है। इस बारे में लॉन्च के बाद ही जानकारी मिलेगी। साथ ही इस तरह के दावे पहले भी किये जा चुके हैं। इससे पहले iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज के रिलीज लॉन्च से ठीक पहले भी दावा किया गया था कि कंपनी इस बार Ultra को Pro Max की जगह लॉन्च किया जा सकता है। यही अफवाह फिर से सुर्खियों में है। मिलेगा छोटा डायनैमिक आइसलैंड फीचर Naver ब्लॉग की एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 17 Ultra स्मार्टफोन पुराने Pro Max की जगह ले सकता है। यह दावा सप्लाई चेन मार्केट एक्सपर्ट की तरफ से किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐपल एक नए हार्डवेयर फीचर्स वाले फोन की तैयारी में है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Ultra मॉडलॉ में छोटा डायनैमिक आइसलैंड फीचर दिया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Ultra एक अकेला ऐसा मॉडल होगा, जिसमें वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें पिछले साल के Pro Max से बड़ी बैटरी होगी। साथ ही यह पहले से मोटा होगा। ऐपल का बढ़ सकता है मुनाफा बता दें कि ऐपल पहले से ही अपने कुछ प्रोडक्ट्स में Ultra नाम का इस्तेमाल कर रहा है। ऐपल की तरफ से Apple Watch Ultra और M3 Ultra चिपसेच को पेश किया गया है। अगर iPhone Ultra में बड़े हार्डवेयर अपग्रेड दिये जाते हैं, तो ऐपल को इसकी कीमत बढ़ाने का मौका मिलेगा, जिससे ऐपल का मुनाफा भी बढ़ सकता है। इससे मार्केट में ऐपल की पोजिशन मजबूत होगी। iPhone 17 Ultra में क्या होगा खास? iPhone 17 Ultra में एक छोटी Dynamic Island डिजाइन दी जाएगी, जो यूजर्स को एक नया एक्सपीरिएंस दे सकता है। इसमें वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। फोन हाई परफॉरमेंस सिस्टम के साथ आएगा। इसमें गेमिंल के लिए खास फीचर्स दिये जा सकते हैं। फोन में बड़ी बैटरी लंबी बैटरी लाइफ का वादा किया जा सकता है।

टाटा मोटर्स पहले Tata Sierra ICE वेरिएंट करेगी लॉन्च

नई दिल्ली टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक SUV Tata Sierra को एक नए और मॉडर्न अवतार में वापस लाने की तैयारी में है. हाल ही में Bharat Mobility Global Auto Expo 2025 में Tata Sierra ICE (Internal Combustion Engine) वेरिएंट को पेश किया गया था. अब इस SUV को कैमोफ्लाज टेस्टिंग मॉडल में देखा गया है, जिससे इसके फाइनल प्रोडक्शन डिज़ाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है. Tata पहले ICE वेरिएंट लॉन्च करेगी और फिर 2025 के दूसरे भाग में इसका EV मॉडल पेश किया जाएगा. डिजाइन और फीचर्स नॉस्टेल्जिया और मॉडर्न डिज़ाइन के मेल के साथ, नई Tata Sierra में कई शानदार एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं— फ्रंट लुक:  हाई-माउंटेड बोनट और स्प्लिट LED हेडलैंप सेटअप  कनेक्टेड LED DRLs और ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल  चंकी सिल्वर स्किड प्लेट, जो SUV को रग्ड लुक देती है रियर डिजाइन:  फ्लैट टेलगेट और कनेक्टेड LED टेललैंप्स  रियर वाइपर और थिक बॉडी क्लैडिंग  स्क्वायर व्हील आर्चेस, जो इसे दमदार अपील देते हैं  5-डोर लेआउट: पुरानी 1990s वाली 3-डोर Sierra के विपरीत, यह नई जनरेशन में 5-डोर SUV के रूप में आएगी, जिससे इसकी प्रैक्टिकैलिटी बढ़ेगी. इंटीरियर और टेक्नोलॉजी Tata Sierra के केबिन में शानदार डिज़ाइन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का मेल देखने को मिलेगा. डैशबोर्ड और केबिन हाईलाइट्स:  10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर  12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम  पैनोरमिक सनरूफ  वायरलेस फोन चार्जर  डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल  प्रीमियम ब्रांडेड ऑडियो सिस्टम  पॉवर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स  येलो एक्सेंट वाला डैशबोर्ड: जो इसे एक प्रीमियम और यूथफुल लुक देगा. सेफ्टी और ADAS फीचर्स Tata Sierra को लेवल-2 ADAS के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें मिलेंगे—  एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल  लेन कीप असिस्ट ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग अन्य सेफ्टी फीचर्स में मिलेंगे-  ABS & EBD  360-डिग्री कैमरा  इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)  टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)  7 एयरबैग्स तक का सपोर्ट इंजन ऑप्शंस और परफॉर्मेंस Tata Sierra को दो इंजन ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया जाएगा- 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 168 bhp & 280 Nm टॉर्क 2.0-लीटर Kryotec डीज़ल इंजन (Harrier & Safari जैसा) 168 bhp & 350 Nm टॉर्क  दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. Sierra EV: दमदार बैटरी और 500Km की रेंज Tata Sierra का EV वेरिएंट बाद में लॉन्च किया जाएगा, जो Harrier EV की इलेक्ट्रिकपावरट्रेन शेयर कर सकता है. इसमें मल्टीपल बैटरी पैक ऑप्शन मिलेगा. सिंगल चार्ज में यह कार 500Km की अनुमानित रेंज देगी. Tata की नई SUV लाइनअप Tata Motors इस साल अपनी SUV लाइनअप को आक्रामक रूप से बढ़ा रही है. Harrier EV भी जल्द लॉन्च होने वाली है. यह कंपनी Sierra ICE और EV पर तेजी से काम कर रही है. Sierra का डिज़ाइन पेटेंट फाइल हो चुका है. आगामी महीनों में और ज्यादा डिटेल्स सामने आएंगी, जब Tata इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा करेगी.

आईओएस 19 पर टिकी सबकी नजरें, जल्द होगा रोलऑउट

नई दिल्ली Apple ने पिछले साल iOS 18 को एक बड़े अपग्रेड के रूप में पेश किया था, लेकिन अब सबकी नजरें आईओएस 19 पर टिकी हैं. जून में होने वाले WWDC 2025 इवेंट से पहले ही कई लीक और अफवाहें सामने आ चुकी हैं. आइए जानते हैं iOS 19 के नए फीचर्स, डिज़ाइन, रिलीज़ डेट और सपोर्टेड डिवाइसेज़ के बारे में. iOS 19: नए फीचर्स और बड़ा डिज़ाइन बदलाव     टेक दिग्गज Apple इस बार iOS में अब तक का सबसे बड़ा डिज़ाइन ओवरहॉल करने की तैयारी में है.     रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए आइकन, मेनू, ऐप्स, विंडो एलिमेंट्स और सिस्टम बटन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.     अफवाहें यह भी कहती हैं कि आईओएस 19 का डिज़ाइन VisionOS (Apple Vision Pro के लिए बनाया गया OS) से प्रेरित हो सकता है.     कैमरा ऐप को भी नया इंटरफेस मिलने की उम्मीद है, जिसमें ट्रांसलूसेंट (पारदर्शी) पॉप-अप मेनू होंगे और फोटो प्रीव्यू के लिए अधिक स्क्रीन स्पेस मिलेगा. AI और Siri में बड़ा अपग्रेड     Apple अब “Apple Intelligence” को और स्मार्ट बनाने की तैयारी में है.     iOS 19 में AI-पावर्ड Siri मिलने की संभावना है, जो ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस, पर्सनलाइजेशन और डीपर ऐप इंटीग्रेशन को सपोर्ट कर सकती है.     अफवाहों के मुताबिक, Siri अब ChatGPT, Gemini और Claude जैसे AI मॉडल्स को टक्कर दे सकती है, हालांकि इसका पूर्ण AI वर्जन शायद iOS 20 में आएगा.     iOS 19 में Apple AI को Samsung Galaxy S25 की तरह बिल्ट-इन ऐप्स के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है. iOS 19 की रिलीज़ डेट     WWDC 2025 (जून): पहला प्रिव्यू मिलेगा.     जुलाई-अगस्त: बीटा वर्जन रिलीज़ होगा.     सितंबर 2025: iPhone 16 सीरीज के साथ आईओएस 19 का फाइनल रोलआउट होगा. अगर आपका iPhone iOS 18 को सपोर्ट करता है, तो संभावना है कि उसेआईओएस 19 भी मिलेगा. iPhones जो आईओएस 19 को सपोर्ट करेंगे:     iPhone XR, XS, XS Max     iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max     iPhone 12, 12 mini, 12 Pro, 12 Pro Max     iPhone 13, 13 mini, 13 Pro, 13 Pro Max     iPhone 14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max     iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max     iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max     iPhone SE (2nd और 3rd Gen) क्या iOS 19 iPhone के इस्तेमाल के तरीके को बदल देगा? नया डिज़ाइन और स्मार्ट AI iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव ला सकता है. क्या आप iOS 19 से खुश हैं, या किसी खास फीचर का इंतजार कर रहे हैं?

अब इंदौर मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होने का रास्ता लगभग साफ, 23 मार्च के बाद हो सकता है सफर

इंदौर इंदौर मेट्रो के संचालन के लिए मेट्रो कोच व ट्रैक के संबंध में रेलवे बोर्ड से अनुमोदन (अप्रूवल) मिल गया है। इसके मुताबिक इंदौर का मेट्रो कोच व वायडक्ट पर बिछाया गया ट्रैक फिट है। ऐसे में अब इंदौर मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। देशभर में संचालित मेट्रो रेलवे एक्ट में आती है। इस वजह से मेट्रो को वायडक्ट पर चलाने से पहले रेलवे बोर्ड से अनुमोदन लेना अनिवार्य होता है। रेलवे बोर्ड के अनुमोदन के बाद अब रंगपंचमी के बाद कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) जनक कुमार गर्ग मेट्रो का संचालन आम आदमी के लिए शुरू होने के पहले का ‘लाइन ओपनिंग फाइनल चेक’ करने इंदौर आएंगे। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज गौरतलब है कि वे पूर्व में मेट्रो डिपो, कोच के निरीक्षण के लिए आए थे। इसके बाद सीएमआरएस टीम के सदस्यों ने सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर हिस्से में बने पांच मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य संबंधित कुछ सुझाव दिए थे, जिन्हें दुरुस्त किया गया है।   गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर अब मार्च में सीएमआरएस के आगामी निरीक्षण के पश्चात ‘फाइनल क्लीयरेंस’ मिलते ही इंदौर में सुपर कॉरिडोर पर गांधीनगर मेट्रो स्टेशन से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर तीन के बीच शहरवासियों का मेट्रो में सफर शुरू होगा। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि 23 मार्च के बाद भी प्रदेश सरकार व मेट्रो प्रबंधन एक भव्य आयोजन के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में इंदौर मेट्रो का कमर्शियल रन का शुभारंभ करेंगे। 15 से 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलाने की योजना सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्रियों के लिए मेट्रो के कमर्शियल रन की तैयारी भी शुरू हो गई। इस हिस्से में बने पांचों मेट्रो स्टेशन तैयार हैं और वहां यात्री सुविधाओं के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, सुविधाघर, पीने के पानी व अन्य इंतजाम पूरे हो गए हैं। टिकट काउंटर पर कर्मचारी व स्टेशन परिसर में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। यह है कि मेट्रो के कमर्शियल रन के दौरान 15 से 30 मिनट के अंतराल पर एक मेट्रो कोच सेट का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या के आधार इस समय को बढ़ाया व कम किया जा सकेगा।   शुरुआत में प्रमोशन डिस्काउंट से कम दर में सफर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपये तय किया गया है। हालांकि सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन शुरू करने पर मेट्रो प्रबंधन की प्रमोशन डिस्काउंट देने की तैयारी है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि शहरवासी शुरुआत में 10 रुपये न्यूनतम दर पर भी सफर कर पाएंगे। अगस्त तक रेडिसन चौराहे तक मेट्रो चलाने की कवायद अभी सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर गांधीनगर मेट्रो स्टेशन से सुपर कारिडोर स्टेशन नंबर तीन के बीच 5.9 किलोमीटर के हिस्से में कमर्शियल रन शुरू किया जाएगा। मेट्रो प्रबंधन अगस्त तक गांधीनगर मेट्रो स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक 11.7 किलोमीटर के लिए मेट्रो चलाने की कवायद में है। ऐसे में शहरवासियों को अगस्त तक गांधीनगर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो में बैठ सफर करने मौका मिलेगा।

मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर कड़क और चिलचिलातीधूप निकल रही है, IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

भोपाल ठंड समाप्त होते ही गर्मी का मौसम तेजी से पांव पसार रहा है. मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर दोपहर के वक्त कड़क धूप निकल रही है. धूप की तपिश झुलसा देने वाली है.  पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा और फिर बादल छाएंगे. हालांकि इससे गर्मी से बहुत राहत मिलती नहीं दिख रही. राज्य के सागर, सतना, भोपाल, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा में शनिवार को खिली हुई धूप निकली हुई है जबकि गुना में हल्के बादल घिरे हुए हैं. कड़क धूप के कारण लोग दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बच रहे हैं. राजधानी भोपाल में दोपहर के वक्त तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 34 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 35 डिग्री सेल्सियस, होशंगाबाद में 33.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 31.2 डिग्री सेल्सियस और सता में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान राज्य में मार्च के अंत तक गर्मी का असर बढ़ जाएगा. कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पास कर सकता है. साथ ही हीटवेव का भी असर रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक होली के बाद गर्मी परेशान करेगी. तापमान में वृद्धि होगी. जबकि अगले चार दिन लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर चंबल में  सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी. मार्च के आखिरी दो सप्ताह में कैसा रहेगा तापमान? मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के मध्य और आखिरी सप्ताह में पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं. 14 से 20 मार्च के बीच  मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में तापमान सामान्य या उससे अधिक रहेगा जबकि अन्य क्षेत्रों में सामान्य रहेगा. वहीं, 21 मार्च से 27 मार्च के बीच राज्य के दक्षिणी हिस्से में तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं. जबकि उत्तरी हिस्से में सामान्य रहेगा.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की

भोपाल मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर कांग्रेस ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्ज लेकर विज्ञापन, कार्यक्रम, हवाई जहाज और मुख्यमंत्री आवास के जीर्णोद्वार पर खर्च कर रही है. जीतू पटवारी ने कहा, ”कर्ज लेकर सरकार अय्याशी करती है”. प्रदेश की आर्थिक स्थिति को उन्होंने नाकाम बताया. साथ ही कहा कि बजट में सरकार ने सबसे बड़ा सेगमेंट कर्ज की अदायगी को रखा है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मोहन यादव की सरकार को भविष्य की चिंता नहीं है. बेरोजगारी दर मध्य प्रदेश में सबसे अधिक है. महंगाई की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रदेश वासी हैं.” उन्होंने कहा कि सूबे में आर्थिक अराजकता फैली हुई है. कर्ज लेने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार को घेरा.   कांग्रेस ने श्वेत पत्र जारी करने की मांग की उन्होंने कर्ज को आने वाली पीढ़ी के लिए बोझ बताया. जीतू पटवारी ने श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. श्वेत पत्र में आगामी योजनाओं की स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए. वित्त मंत्री के बयान पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “सूबे में युवा आत्महत्या कर रहे हैं. मातृ और शिशु मृत्यु दर सबसे अधिक है. कुपोषण की समस्या गंभीर बनी हुई है. प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है.” जीतू पटवारी ने कहा कि स्कूलों से बच्चे नाम कटवा रहे हैं. सूबे की आर्थिक स्थिति को बताया नाकाम जीतू पटवारी ने कहा कि आखिर सरकार कर्ज लेकर करना क्या चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार से पूछने पर जवाब मिलता है कि विपक्ष को सिर्फ कर्ज दिखाई देता है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार कर्ज लेकर फिजूलखर्ची कर रही है. कर्ज की राशि से ब्रांडिंग की जा रही है.

इंडियन प्रीमियर लीग पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी, सितारों का मेला लगेगा, परफॉर्म करते नजर आएंगे

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 22 मार्च से आगाज हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच रोमांचक ओपनिंग मैच के साथ IPL 2025 की शुरुआत होगी। पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी। इसमें सितारों का मेला लगेगा। कई स्‍टार ईडन गार्डन में परफॉर्म करते नजर आएंगे। अरिजीत सिंह करेंगे परफॉर्म बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर और वरुण धवन ओपनिंग सेरेमनी में दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते नजर आएंगे। अपनी फिल्म स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा एबीसीडी 2 के अपने सह कलाकार वरुण के साथ मिलकर इस सीजन की धमाकेदार शुरुआत करेंगी। अरिजीत सिंह भी ओपनिंग सेरेमनी में 4 चांद लगाएंगे। लीग के पहले मैच से पहले ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो जाएगा। 25 मई को खेला जाएगा फाइनल 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से 18वें सीजन की शुरुआत होगी। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 25 मई खेला जाएगा। भव्‍य आयोजन के साथ ही लीग के 18वें सीजन का समापन होगा। जानें कैसें देखें लाइव इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के लाइव स्ट्रीमिंग राइट्स जियो सिनेमा के पास हैं। ऐसे में आईपीएल के साथ ही ओपनिंग सेरेमनी की स्ट्रीमिंग भी जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। यह हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अन्य कई भाषाओं में उपलब्‍ध होगी। वहीं प्रसारण के राइट स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं।

संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत आज, जाने शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी बहुत महत्व रखती है। हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाई जाती है। चैत्र माह में जो संकष्टी चतुर्थी पड़ती है उसे भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन विधि-विधान से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से जीवन के सारे दुख दूर होते हैं। मान्यताओं के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से जीवन के सभी विघ्न और परेशानियां दूर होती हैं। भगवान गणेश के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। महिलाएं संतान की अच्छी सेहत और लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती हैं। इस दिन पूजा के समय कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी रूके हुए काम पूरे हो जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत कल यानी आज रात 7 बजकर 33 मिनट पर हो रही है। वहीं इस चतुर्थी तिथि का समापन अगले दिन 18 मार्च रात 10 बजकर 9 मिनट पर हो जाएगा। संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय के समय पूजा की जाती है। ऐसे में कल ही भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। आज का शुभ मुहूर्त चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि- आज शाम 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी ध्रुव योग- आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक चित्रा नक्षत्र- आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक आज व्रत-त्यौहार- संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत सूर्योदय-सूर्यास्त का समय सूर्योदय- सुबह 6:28 am सूर्यास्त- शाम 6:30 pm बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग • संकष्टी चतुर्थी के दिन बप्पा को पूजा के समय बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि भगवान गणेश को ये भोग लगाने से करियर में नई ऊंचाइयां मिलती हैं। साथ ही जीवन से सारे दुख दूर हो जाते हैं। • भगावन गणेश को मोदक बहुत प्रिय है, इसलिए संकष्टी चतुर्थी के दिन बप्पा को पूजा के समय मोदक का भोग अवश्य लगाना चाहिए। • संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू का भोग भी जरूर लागाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान को मोतीचूर के लड्डूओं का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है। • इस दिन भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू का भोग भी लगाया जा सकता है। इस भोग को लगाने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है और घर से नकारात्मकता दूर रहती है।

मध्यप्रदेश में अप्रैल में जारी हो सकता है 7 हजार आरक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन

भोपाल प्रदेश में 7,400 पुलिस आरक्षकों की भर्ती का परीक्षा परिणाम पिछले सप्ताह जारी होने के बाद अब करीब 7000 आरक्षकों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अगले माह से शुरू हो सकती है। कर्मचारी चयन मंडल (पीईबी) इसकी तैयारी कर रहा है। विज्ञापन जारी होने के बाद लिखित परीक्षा और फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाओं के अंक जोड़कर वर्ष के अंत तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी है। यानी अगले वर्ष इन पुलिस आरक्षकों की सेवाएं मिलने लगेंगी। अभी तक आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में लगभग डेढ़ वर्ष लग रहे थे। इस कारण रिक्त पदों के विरुद्ध प्रति वर्ष भर्ती का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो रहा था। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए पुलिस मुख्यालय की तरफ से लगातार पीईबी पर दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन मंडल के पास अन्य परीक्षाओं का दबाव होने के कारण अधिक समय लग रहा था। भर्ती के लिए पीईबी कैलेंडर तैयार कर रहा है। आबादी के हिसाब से बढ़ाई जानी है थाने की संख्या बता दें, प्रदेश में 1 लाख 26 हजार स्वीकृत पदों में से लगभग 95 हजार आरक्षक ही पदस्थ हैं। जिस तरह से आबादी और अपराध बढ़े हैं, उसे देखते हुए कम से कम डेढ़ लाख पुलिस आरक्षकों की आवश्यकता है। जिला पुलिस बल के 960 थाने हैं। अपराध और आबादी बढ़ने के कारण थानों की संख्या भी बढ़ाई जानी है, लेकिन पुलिस बल कम होने के कारण नए थाने नहीं बनाए जा रहे हैं। छोटे थाने के लिए कम से कम 35 और बड़े थाने के लिए 60 से 70 पुलिसकर्मी चाहिए। आरक्षकों की भर्ती से नए थाने खोलना भी आसान हो जाएगा। उप निरीक्षकों के लगभग 500 पदों पर भी अगले माह भर्ती प्रारंभ कर इसी वर्ष परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी है। इस वर्ष ही जारी होंगे परीक्षा परिणाम पीईबी के डायरेक्टर साकेत मालवीय ने बताया कि इस बार ऐसी तैयारी है कि इस वर्ष ही आरक्षकों और उप निरीक्षकों की भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाएं।

विश्वविद्यालय के ऑफिशियल दस्तावेजों पर ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द लिखा जाएगा, संस्कृत विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद में बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के ऑफिशियल दस्तावेजों पर ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द लिखा जाएगा। ऐसा करने वाला यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है। अब विश्वविद्यालय की वेबसाइट, विद्यार्थियों की कॉपी और कैलेंडर सहित सभी जगह भारत लिखा होगा। संस्कृत विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा जो अपने आधिकारिक दस्तावेजों में भारत शब्द का प्रयोग करेगा। महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक कुलगुरु की अध्यक्षता में की गई थी। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कार्यपरिषद सदस्य गौरव धाकड़ ने विश्वविद्यालय में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द का उपयोग करने का प्रस्ताव रखा गया था जिसके बाद इस प्रस्ताव को सभी लोगों ने मंजूर कर दिया है। क्या लिया गया फैसला महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक के बाद गौरव धाकड़ ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री उन नामों को प्रचलन में लाने का प्रयास कर रहे हैं जो देश की संस्कृति और पहचान से जुड़े हुए हैं। इसी दिशा में विश्वविद्यालय में भी ‘भारत’ शब्द को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। 31 मार्च को होगा दीक्षांत समारोह महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह 31 मार्च को होगा। दीक्षांत समारोह कालिदास संस्कृत अकादमी के संकुल हॉल में आयोजित होगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। दीक्षांत समारोह में शोधार्थियों और छात्रों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही बैठक में यह भी तय किया गया कि अगली बैठक में वित्तीय वर्ष के आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किए जाएंगे। बीच में उठा था मुद्दा बता दें कि इंडिया की जगह भारत करने का मामला बीच में सामने आया था। इसको लेकर सोशल मीडिया में कई तरह के पोस्ट और कमेंट भी किए गए था। हालांकि समय-समय पर इसको लेकर अलग-अलग संगठनों के द्वारा मांग उठती रहती है।

एशिया कप भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा, नहीं खेलेंगे कोहली-रोहित

नई दिल्ली साल 2025 में होने वाला एशिया कप भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सितारे इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ये दोनों खिलाड़ी और साथ ही रविंद्र जडेजा ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट (टी-20) को अलविदा कह दिया है, जिससे टीम इंडिया को एक नई दिशा में कदम बढ़ाने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इस बार एशिया कप की मेज़बानी भारत के पास है, लेकिन खबरों के मुताबिक टूर्नामेंट को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की तैयारी की जा रही है। यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि भारतीय टीम में बदलावों के बावजूद इस टूर्नामेंट का आयोजन ठीक से और निष्पक्ष रूप से किया जा सके। टीम की जिम्मेदारी किसपर? कोहली और रोहित के बिना टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पांड्या पर होगा। दोनों ही खिलाड़ी इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं और टीम को मजबूती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने पिछले कुछ समय में अपने खेल से सबका दिल जीता है, अब कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, हार्दिक पांड्या, जो एक ऑलराउंडर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, उनसे भी बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी। युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका इस एशिया कप में युवाओं को भी मौका मिलेगा। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी जैसे यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और अब एशिया कप में अपनी टीम के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी से टीम को मजबूत बनाने की उम्मीद की जा रही है। गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी में भारतीय टीम का मुख्य आधार जसप्रीत बुमराह होंगे। बुमराह, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन पेस बॉलर्स में से एक माने जाते हैं, इस बार एशिया कप में अपनी टीम के लिए कड़ी चुनौती से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। उनके नेतृत्व में पेस अटैक को मजबूती मिलेगी और टीम को विपक्षी टीमों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण फायदा मिलेगा। भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार भी दोनों टीमों के बीच तीन बार भिड़ंत हो सकती है। पहले ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकती हैं, फिर सुपर फोर में भी इन दोनों के बीच मैच हो सकता है। अगर सब कुछ सही रहा तो एशिया कप का फाइनल भी भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक मुकाबला होगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet