LATEST NEWS

रिटायरमेंट की उम्र में हुआ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू, 62 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास

नई दिल्ली  आईसीसी पिछले कुछ समय से क्रिकेट को दुनिया के हर कोने में पहुंचाने की मुहिम में जुटी हुई है। ऐसे में आए दिन किसी ना किसी नई टीम के बारे में फैंस पता चलता रहता है। ऐसी ही एक और चौंकाने वाली खबर आई है। विजनडन की रिपोर्ट के मुताबिक मैथ्यू ब्राउनली के एक खिलाड़ी ने सबसे उम्रदराज क्रिकेटर के तौर पर डेब्यू का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हैरानी की बात ये है कि ब्राउनली ने रिटायरमेंट की उम्र को भी पार कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया है। बता दें कि मैथ्यू ब्राउनली ने 10 मार्च, 2025 को गुआसीमा में हुए टी20 इंटरनेशनल मैच में कोस्टा रिका के खिलाफ फॉकलैंड द्वीप समूह के लिए अपना डेब्यू किया। ब्राउनली ने 62 साल की उम्र में यह कारनामा किया। इस तरह ब्राउनली पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे उम्रदराज डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने उस्मान गोकर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है। उस्मान ने अगस्त 2019 में इलफोव काउंटी में एक T20I मैच में रोमानिया के खिलाफ 59 साल की उम्र में तुर्की के लिए डेब्यू किया था। कैसा है मैथ्यू ब्राउनली की करियर वहीं मैथ्यू ब्राउनली के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल तीन टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने तीन पारियों में 6 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी में ब्राउनली ने एक ओवर डाला है और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल पाया। इस तरह ब्राउनली ने क्रिकेट में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू करने का कीर्तिमान अपने नाम किया। सिर्फ ब्राउनली ही नहीं, इस मामले में इंग्लैंड के जेम्स साउथर, पाकिस्तान के मीरान बख्श और भारत के रुस्तमजी जमशेदज जैसे क्रिकेटरों का भी नाम शामिल है जिन्हें इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। अब तक का सबसे उम्रदराज इंटरनेशनल क्रिकेटर कौन है? विश्व क्रिकेट में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जिब्राल्टर की महिला विकेटकीपर सैली बार्टन (Sally Barton) हैं, जिन्होंने 2024 में अपने सभी छह मैच खेले, उस साल वह 67 साल की थी. ब्राउनली इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं, हालांकि ग्वेर्नसे की फिलिपा स्टेलिन और उनके बीच एक साल से भी कम का अंतर है.

Stock market में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 22550 के करीब

मुंबई होली (Holi) के बाद शेयर बाजार (Stock Market) में हरा रंग चढ़ा नजर आया और सेंसेक्स-निफ्टी में जारी गिरावट पर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ब्रेक लग गया. शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) ने 500 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा दी, तो नहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 175 अंक की तेजी लेकर कारोबार कर रहा है. इस बीच खास बात ये रही कि बुरी तरह टूटने के बाद इंडसइंड बैंक ने वापसी की है और IndusInd Bank Share 3 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं Bajaj Finance से लेकर Tata Motors तक के शेयर दौड़ लगाते नजर आए. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी, सोमवार (17 मार्च) को सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा चढ़कर 74,350 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की तेजी है, यह 22,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल, ऑटो और फार्मा शेयरों में खरीदारी है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.59% चढ़ा है। फार्मा इंडेक्स में भी 1.40% की तेजी है। मेटल इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है। बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में आधा फीसदी की तेजी है। आईटी और रियेल्टी सेक्टर में गिरावट है। सेंसेक्स ने खुलते ही लगा दी छलांग सोमवार को शेयर मार्केट की शुरुआत ग्रीन जोन में हुई और खुलने के साथ ही BSE Sensex ने जोरदार छलांग लगा दी. ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 73,828.91 की तुलना में उछलकर 73,830 के लेवल पर खुला, लेकिन कुछ ही मिनटों में तूफानी तेजी के साथ भागने लगा और 527 अंक से ज्यादा चढ़कर 74,350.28 के लेवल पर जा पहुंचा. NSE Nifty ने भी सेंसेक्स की चाल से चाल मिलाई और अपने पिछले बंद 22,397.20 के स्तर की तुलना में सपाट ओपनिंग करने के बाद अचानक 175 अंकों की छलांग लगाकर 22,572 के लेवल पर जा पहुंचा. इन 10 बड़ी कंपनियों के शेयर भागे शेयर बाजार में तेजी के बीच लार्जकैप कंपनियों में शामिल IndusInd Bank Share 4.67% की तेजी लेकर 703.50 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. इसके अलावा Bajaj Finserv Share (3.10%), M&M Share (2.39%), Bajaj Finance Share (2.38%), Adani Ports Share (2.10%), SunPharma Share (2%), Tata  Motors Share (2%), Maruti Share (1.50%), Zomato Share (1.45%) की तेजी के साथ भागता दिखा. इसके अलावा HDFC Bank का शेयर भी तेजी के साथ ग्रीन जोन में था.   मिडकैप और स्मॉलकैप में इन शेयरों में तेजी अब बात करें, मिडकैप कैटेगरी के शेयरों के बारे में, तो MuthootFinance Share (4.71%), UnoMinda Share (3.08%), LIC Housing Finance Share (3%), Gillette Share (3.51%) और Delhivery Share (2.50%) की तेजी के साथ भाग रहा था. वहीं स्मॉलकैप में शामिल ELGIEQIUP Share (6.63%), Orchid Pharma Share (5%), Axiscades Tech Share (5%), JSWHL Share (4.85%) और Aarti Pharma Share (4.06%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. 1658 शेयरों ने की तेज शुरुआत शेयर मार्केट में हरियाली के बीच करीब 1658 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ शुरुआती कारोबार में ओपनिंग की. इसके अलावा 910 कंपनियों के स्टॉक्स ऐसे थे, जो बाजार में तेजी के बावजूद गिरावट के साथ लाल निशान पर खुले, जबकि 203 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में Britannia, HCL Tech, Kotak Mahindra Bank, Hero MotoCorp और Dr Reddy’s Labs शामिल रहे.

Waqf Amendment Bill के खिलाफ जंतर मंतर पर हल्ला बोल, AIMIM के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत अन्य मुस्लिम संगठनों ने जंतर-मंतर पर वक्फ बिल के खिलाफ सड़कों पर उतर गए हैं। देश में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जिम्मेदार कह रहे हैं कि देश में मुसलमानों को खतरा है, सुरक्षित नहीं हैं। ये सरासर गलत और गुमराह करने वाली बातें हैं। उन्होंने कहा कि देश में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित है। देश में मुसलमान अपने धार्मिक त्योहार, नमाज, रोजा, हज, जकात, जुलूस और उर्स आदि कार्यक्रम आजादी से मनाता है। कोई भी व्यक्ति या हुकूमत इन धार्मिक कार्यक्रमों में कोई भी बाधा नहीं डालती। रमजान का महीना खुदा की इबादत के लिए मौलाना ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड वक्फ संशोधन बिल के विरोध में जंतर-मंतर दिल्ली पर धरना प्रदर्शन करने जा रहा है। धरना प्रदर्शन करना, अपनी आवाज बुलंद करना हर व्यक्ति को संविधान ने यह अधिकार दिए हैं। मगर रमजान का महीना खुदा की इबादत के लिए है, धरना प्रदर्शन के लिए नहीं। साल के 12 महीनों में रमजान के माह में मुसलमान पवित्रता के साथ रोजा रखता है। नमाज पढ़ता है, कुरआन शरीफ की तिलावत करता है। ऐसी स्थिति में रमजान शरीफ के दिनों में धरना-प्रदर्शन का आयोजन करना, लोगों को धार्मिक कार्य से रोककर राजनीतिक काम में लगाना है। साल के 11 महीनों में किसी दिन भी धरना प्रदर्शन किया जा सकता था। रमजान के महीने में ही क्यों आयोजन किया गया। वक्फ क्या होता है? वक्फ कोई भी चल या अचल संपत्ति हो सकती है, जिसे इस्लाम को मानने वाला कोई भी व्यक्ति धार्मिक कार्यों के लिए दान कर सकता है। इस दान की हुई संपत्ति की कोई भी मालिक नहीं होता है। दान की हुई इस संपत्ति का मालिक अल्लाह को माना जाता है। लेकिन, उसे संचालित करने के लिए कुछ संस्थान बनाए गए है। वक्फ कैसे किया जा सकता है? वक्फ करने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं। जैसे- अगर किसी व्यक्ति के पास एक से अधिक मकान हैं और वह उनमें से एक को वक्फ करना चाहता है तो वह अपनी वसीयत में एक मकान को वक्फ के लिए दान करने के बारे में लिख सकता है। ऐसे में उस मकान को संबंधित व्यक्ति की मौत के बाद उसका परिवार इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। उसे वक्फ की संपत्ति का संचालन करने वाली संस्था आगे सामाजिक कार्य में इस्तेमाल करेगी। इसी तरह शेयर से लेकर घर, मकान, किताब से लेकर कैश तक वक्फ किया जा सकता है। सरकार ने जो वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया है वो क्या है? पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि सरकार संसद में वक्फ बोर्ड में संशोधन से जुड़ा विधेयक पेश कर सकती है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 पेश किया। 40 से अधिक संशोधनों के साथ, वक्फ (संशोधन) विधेयक में मौजूदा वक्फ अधिनियम में कई भागों को खत्म करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, विधेयक में वर्तमान अधिनियम में दूरगामी परिवर्तन की बात कही गई है। इसमें केंद्रीय और राज्य वक्फ बोर्ड में मुस्लिम महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना भी शामिल है। इसके साथ ही किसी भी  धर्म के लोग इसकी कमेटियों के सदस्य हो सकते हैं। अधिनियम में आखिरी बार 2013 में संशोधन किया गया था।  

लोकायुक्त से मिलने पहुंचे कांग्रेसी, सौरभ शर्मा और गोविंद सिंह राजपूत से जुड़े सौंपे दस्तावेज

Congressmen reached to meet Lokayukta, submitted documents related to Saurabh Sharma and Govind Singh Rajput भोपाल ! राजधानी भोपाल में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार प्रतिनिधिमंडल के साथ मध्य प्रदेश के लोकायुक्त से मिलने पहुंचे. उमंग सिंघार अपने साथ सौरभ शर्मा और उसके साथियों से जुड़े दस्तावेजों के साथ-साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जो की पूर्व में परिवहन विभाग के मंत्री थे, उनकी कई संपत्तियों की जानकारी व उनकी रजिस्ट्री लेकर लोकायुक्त के पास पहुंचे. जहां उन्होंने लोकायुक्त से निवेदन किया है कि इस पूरे मामले की जांच करवाकर इस पर कार्रवाई की जाए. लोकायुक्त को सौंपे दस्तावेजभोपाल में लोकायुक्त से मिलने के बाद उमंग सिंघार ने बताया कि “हमने परिवहन विभाग के पूरे घोटाले के संपूर्ण दस्तावेज और उन घोटाले के पैसों से खरीदी गई संपत्तियों की जानकारी लोकायुक्त को दे दी है. सौरभ शर्मा जो अभी जेल में बंद है. तीनों जांच एजेंसियां उससे उसकी कार में मिले 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश के बारे में कुछ भी नहीं उगलवा सकी. सौरभ शर्मा के मामले में अभी मध्य प्रदेश विधानसभा में भी चर्चा होना बाकी है. उमंग सिंघार को गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ आरोपलोकायुक्त से मुलाकात के बाद उमंग सिंघार ने बताया कि “किस तरह जनता के पैसों से यह लोग सोना-चांदी खरीद रहे थे. इस पूरे प्रकरण में तीन-तीन जांच एजेंसियों ने जांच करी, लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आए हैं. इसको लेकर भी हमने लोकायुक्त से बात की है कि इस पूरे मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही पूर्व में परिवहन मंत्री रहे गोविंद सिंह राजपूत और अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी हमने लोकायुक्त को विस्तृत दस्तावेज दिए हैं. जिसमें हमने सभी प्रकार के दस्तावेज जैसे कि किस समय कौन सी जमीन गोविंद सिंह राजपूत या उनके परिजनों के नाम पर कहां-कहां खरीदी गई है. इसका विस्तृत उल्लेख किया है लोकायुक्त ने मामले में जांच करवाने के साथ-साथ कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है.

MP के विशेष पुलिस महानिदेशक मनीष शंकर शर्मा का दिल्ली में निधन, भोपाल में होगा अंतिम संस्कार

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भोपाल में किया जाएगा। उनके निधन से पुलिस विभाग और उनके मित्रों में शोक की लहर है। मनीष शंकर शर्मा का जन्म मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में हुआ था और उन्होंने पुलिस सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने रायसेन, सतना, छिंदवाड़ा और खंडवा जिलों में एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। इसके अलावा, उन्होंने 1997-98 में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत बोस्निया और हर्जेगोविना में कार्य किया, जहां उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। मनीष शर्मा का कार्यक्षेत्र बहुत विस्तृत था, और उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सुरक्षा निदेशक के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई सम्मान प्राप्त हुए थे। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो शहर में उन्हें एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, और यूएस हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव्स ने उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ स्पेशल कांग्रेसनल रिकग्निशन भी प्रदान किया था। उनके योगदान को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सराहा गया। चार महाद्वीपों में काम किया शर्मा की शिक्षा इंदौर के डेली कॉलेज से शुरू हुई और बाद में उन्होंने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ पिलानी से MBA की डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा, उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल सिक्योरिटी, काउंटर टेररिज्म और पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की। उन्होंने अपने करियर के दौरान चार महाद्वीपों में काम किया और वैश्विक आतंकवाद पर लिखी गई पुस्तक ‘ग्लोबल टेररिज्म-चैलेंजेस एंड पॉलिसी ऑप्शंस’ में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान था।   परिवार में शोक की लहर मनीष शंकर शर्मा के पिता कृपा शंकर शर्मा मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव रहे थे, और उनके चाचा डॉ. सीताशरण शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष थे। उनके परिवार और पुलिस विभाग में उनके योगदान को याद करते हुए, उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और ईमानदारी की सराहना की जा रही है। उनका निधन मध्य प्रदेश पुलिस और उनके सभी सहयोगियों के लिए एक गहरी क्षति है। शिवराज ने जताया दुख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मध्यप्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक, रेल श्री मनीष शंकर शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मनीष शंकर शर्मा जी एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित पुलिस अधिकारी थे, जिन्होंने प्रशासनिक सेवा में अनुकरणीय योगदान दिया। उनका निधन पुलिस सेवा और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को इस कठिन समय में संबल दें। विनम्र श्रद्धांजलि! मनीष शंकर शर्मा भारतीय पुलिस सेवा में 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने मप्र में विभिन्न पदों पर काम किया। मनीष शंकर शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त थी। उन्हें अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन डिएगो शहर में विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सैन डिएगो के महापौर केविन एल. फॉकनर ने 20 जुलाई को उन्हें सम्मानित करते हुए इस दिन को हर साल ‘मनीष शंकर शर्मा दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी। पिता पूर्व प्रमुख सचिव और चाचा विधायक मनीष शंकर शर्मा के पिता कृपाशंकर शर्मा मध्यप्रदेश सरकार में मुख्य सचिव रह चुके हैं। उनके चाचा गिरिजाशंकर शर्मा पूर्व विधायक, डॉ. सीताशरण शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हैं। वे वर्तमान में नर्मदापुरम विधायक है। मूल रूप से नर्मदापुरम के रहने वाले मनीष शंकर शर्मा ने मध्यप्रदेश के रायसेन, सतना, छिंदवाड़ा और खंडवा जिलों में एसपी के रूप में भी कार्य किया है। रामलाल शर्मा स्मृति समारोह हुआ स्थगित नर्मदापुरम स्थानीय सत्संग चौक, सेठानी घाट पर सोमवार से शुरू हो रहा पांच दिवसीय पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह स्थगित कर दिया गया। मनीष शंकर शर्मा के निधन के चलते समारोह के सभी कार्यक्रम स्थगित किए गए। समारोह में भागलपुर(बिहार) से मानस कोकिला कृष्णा देवी मिश्रा प्रवचन के लिए रविवार रात को ही नर्मदापुरम आ चुकी थी।  

27 मार्च को झाबुआ में 1000 से अधिक जोड़ों के होंगे सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री आयेंगे झाबुआ

इन्दौर म.प्र. शासन द्वारा जरूरतमंद निराश्रित/निर्धन परिवारों की कन्या/विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना संचालित की जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आमंत्रित किया गया हैं। जिसके लिए उनकी अनौपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि 27 मार्च 2025 को गोपालपुरा हवाईपट्टी पर 1000 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह किया जाना प्रस्तावित है जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं सम्मिलित होकर विवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देंगे। जल्द ही कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

रायगढ़ जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन समारोह

रायपुर रायगढ़ जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जो भरोसा आप पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए एक टीम के रूप में कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले में विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते सवा साल में किसानों को 1 लाख करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं के तहत अंतरित की गई है। हाल ही में धान खरीदी के अंतर की राशि के रूप में 12 हजार करोड़ रुपये किसानों को दिए गए, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी आई है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख माताओं और बहनों को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता दी जा रही है। सरकार ने आवास निर्माण को प्राथमिकता देते हुए 18 लाख नए आवासों की मंजूरी दी है, जिनका निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अयोध्या और बनारस के दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई है। हाल ही में प्रयागराज कुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन की स्थापना कर राज्य के श्रद्धालुओं को लाभ पहुंचाया गया। रायगढ़ में विकास की नई इबारत वित्त मंत्री श्री चौधरी ने रायगढ़ के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले में 35 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। इतवारी बाजार के सौंदर्यीकरण, ऑक्सीजोन और आदर्श मंडी का कार्य प्रगति पर है। शहर की सड़कों को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। केलो परियोजना की नहरों के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है, साथ ही 291 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की गई है। अन्य विकास कार्यों में सपनई डैम का विस्तार, घरघोड़ा-रायगढ़ और कसडोल-रायगढ़ सड़क निर्माण, रायगढ़ में फिजियोथेरेपी कॉलेज, पुसौर में नर्सिंग कॉलेज, कला एवं संगीत महाविद्यालय, हार्टिकल्चर कॉलेज की स्थापना शामिल हैं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार एवं सभी नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने पंचायती राज अधिनियमों के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। इस महत्वपूर्ण समारोह में रायगढ़ के लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सारंगढ़ श्री अजय नायक, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अपर कलेक्टर श्री रवि राही सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रशिक्षु कैडेट्स का जोश – हमारा सपना साकार हो रहा है!

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुभव सुने और जशपुर में पहली बार शुरू हुए विमान उड़ान प्रशिक्षण को एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जशपुर अब केवल पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र नहीं, बल्कि विमानन प्रशिक्षण का नया हब भी बन रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। अब युवा पायलट बनने का भी सपना साकार कर सकते हैं, जिसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर माइक्रो लाइट एयर स्क्वाड्रन विमान का अवलोकन किया और उसकी तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैडेट्स को जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाए, ताकि वे जिले के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से परिचित हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि जशपुर में काजू, चाय पत्ती, नाशपाती और सेब की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है, जिससे यहां की कृषि को नया आयाम मिला है। पहली बार जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण, 100 कैडेट्स को मिलेगा अवसर जशपुर जिले में 7 मार्च 2025 से कैडेटों को सुबह विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान विमान आकाश में उड़ान भरने के बाद सुरक्षित लैंड करता है, जिससे कैडेट्स को व्यावहारिक अनुभव मिलता है। रायपुर से बाहर पहली बार जशपुर जिले में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिससे कैडेट्स में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ट्विन-सीटर SW-80 विमान से दी जा रही ट्रेनिंग आगडीह हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है। यहां सिंगल इंजन ट्विन-सीटर वायरस SW-80 विमान से कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 20,000 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल प्रशिक्षण के लिए 1,000 फीट की ऊंचाई तक ही उड़ान संचालित की जा रही है। कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि एनसीसी एयर विंग के “सी” सर्टिफिकेट में उच्च ग्रेडिंग प्राप्त करने वाले कैडेट्स सीधे एयरफोर्स इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाते हैं, जिससे यह प्रशिक्षण उनके सुनहरे भविष्य की नींव रखता है। कैडेट्स का उत्साह – “एयरफोर्स पायलट बनने का सपना साकार होगा” प्रशिक्षु नितेश प्रजापति ने बताया कि जशपुर का स्वच्छ और खूबसूरत वातावरण उड़ान प्रशिक्षण के लिए बहुत उपयुक्त है। उन्होंने कहा, “मेरा सपना एयरफोर्स पायलट बनने का है, और यह प्रशिक्षण मुझे उस दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।” इसी तरह प्रांशु चौहान ने बताया कि जशपुर में एयर ट्रैफिक साफ-सुथरा रहता है, जिससे उड़ान में कोई बाधा नहीं आती। रनवे भी पूरी तरह से क्लियर रहता है, जिससे प्रशिक्षण बिना किसी रुकावट के संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा, “प्राकृतिक सुंदरता के बीच प्रशिक्षण लेना हमारे लिए हमेशा यादगार रहेगा।” इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर विकास की दिशा में प्रभावी कार्य करने का आह्वान

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में नगर पालिका परिषद, जशपुरनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद भगत एवं 20 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज स्वामी आत्मानंद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर जशपुर में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता, सुव्यवस्था और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए पार्षदगण अपनी पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। नगर विकास की दिशा में  प्रभावी कार्य करने का आह्वान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पार्षदों से स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और स्मार्ट शहर निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से जशपुरनगर को एक आदर्श नगर बनाया जाएगा। शपथ ग्रहण के उपरांत विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सरगुजा संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

रायपुर जशपुर जिला व्यवहार न्यायालय में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें न्यायिक सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प दिलाते हुए शुभकामनाएं दीं। समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनार्दन खरे, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष ओम प्रकाश साय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिन्हा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका कुजूर, सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, सह सचिव सूरज चौरसिया, कोषाध्यक्ष सुचेन्द्र कुमार सिंह, ग्रंथपाल गोपाल प्रसाद रवानी और क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव सत्येन्द्र जोल्हे शामिल थे। मुख्यमंत्री  साय ने अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र की रीढ़ है और अधिवक्ताओं की इसमें प्रमुख भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ न्याय प्रक्रिया को तेज करने में योगदान देना चाहिए, ताकि समाज के सबसे वंचित तबके को भी न्याय सुलभ हो सके। जशपुर अधिवक्ता संघ की ऐतिहासिक भूमिका और न्याय की परंपरा मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिला अधिवक्ता संघ के ऐतिहासिक योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि यह संघ हमेशा से सामाजिक न्याय और विधिक सेवा में अग्रणी रहा है। उन्होंने भारतचंद काबरा, बालासाहेब देशपांडे और नरहरि साय जैसी विभूतियों का स्मरण करते हुए कहा कि इन सभी ने शोषित, पीड़ित और वंचित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे इस परंपरा को बनाए रखते हुए लोगों के अधिकारों की रक्षा करें और उनके लिए न्याय की राह को सुगम बनाएं। बार काउंसिल के जीर्णोद्धार एवं ई-लाइब्रेरी के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा मुख्यमंत्री साय ने अधिवक्ताओं के लिए सुविधा और संसाधनों को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बार काउंसिल के जीर्णोद्धार और ई-लाइब्रेरी के निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस दौर में ई-लाइब्रेरी से अधिवक्ताओं और कानून के छात्रों को नवीनतम विधिक जानकारी और अद्यतन संदर्भ सामग्री तक सहज पहुंच प्राप्त होगी। इससे न्यायिक प्रक्रियाओं में दक्षता बढ़ेगी और नए अधिवक्ताओं को अध्ययन व अनुसंधान के बेहतर अवसर मिलेंगे। न्यायपालिका और अधिवक्ता संघ का अटूट रिश्ता – प्रधान जिला न्यायाधीश इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद ने कहा कि न्यायपालिका और अधिवक्ता संघ के बीच अटूट रिश्ता है, और दोनों को मिलकर समाज में न्याय और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करना  चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं को न्याय की गरिमा बनाए रखने और विधिक सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की अपील की। इस अवसर पर वक्ताओं ने अधिवक्ताओं की समाज में भूमिका, विधिक सहायता की आवश्यकता और न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार साझा किए। शपथ ग्रहण समारोह में कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, पवन साय, कृष्ण कुमार राय, रामप्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने उप नगर ग्वालियर में किया विकास कार्यों का लोकार्पण

 ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के वार्ड 2 में 60 हार्सपावर मोटर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्वालियर को स्वच्छ, सुन्दर, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आपका यह सेवक आप सभी के मान सम्मान में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेगा। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा हमारा ग्वालियर बदल रहा है, अब ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाना है। उन्होंने कहा कि आप सभी साक्षी हैं कि पहले ग्वालियर उप नगर की क्या स्थिति थी, लेकिन आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग के कारण ग्वालियर की तकदीर और तस्वीर बदली है। वह समय अब दूर नहीं है, जब ग्वालियर का नाम पूरे सम्मान के साथ विकसित शहरों की श्रेणी में लिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर उप नगर के वार्ड 2 में 22 लाख रूपये की लागत से  सत्यनारायण की टेकरी पर 60 हॉर्स पावर मोटर का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस परियोजना के माध्यम से सत्यनारायण टेकरी पहाड़ी पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पानी मिलेगा।  

मुंबई के लिए खासतौर पर जारी हुआ FASTag का नया नियम

मुंबई फास्टैग को लेकर नया नियम जारी किया गया है। यह नियम खासतौर पर मुंबई के लिए है, जो कि 1 अप्रैल 2025 से सभी टोल प्लाजा पर लागू हो जाएगा। इस नए नियम के तहत FASTag को मुंबई में अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस टेक्नोलॉजी की मदद से ट्रैफिक को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। महाराष्ट्र राज्य रस्ते विकास महामंडल (MSRDC) ने सभी टोल प्लाजा पर FASTag ओनली सिस्टम लागू किया है। आसान हो जाएगी डिजिटल पेमेंट सुविधा इसका मकसद टोल भुगतान को आसान बनाना और टोल बूथ पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना है। ऐसा माना जा रहा है कि यह डिजिटल टोल सिस्टम पेमेंट प्रक्रिया को फास्ट बनाएगा और मैनुअल टोल कलेक्शन में होने वाली देरी को कम करेगा। फास्टैग न होने पर देना होगा दोगुना टोल रिपोर्ट की मानें, तो जिनके पास FASTag नहीं होगा, उन्हें दोगुना टोल देना होगा। फिर चाहे, वो नकद, क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड या UPI से भुगतान करें। मतलब हर गाड़ी पर फास्टैग होना चाहिए। यह नियम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से लागू किया गया है, जो देशभर में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रही है और मैन्युअल टोल को धीरे-धीरे हटा रही है। सरकार ने इसकी अधिसूचना पहले ही जारी कर दी है। स्कूल बस, हल्के मोटर वाहन और राज्य परिवहन बस को मुंबई के 5 मेन प्वाइंट पर FASTag से छूट दी गई है। टेक्नोलॉजी की जरूरत पर दिया जोर इस नीति को डिजिटल पेमेंट में बदलाव की मुश्किलों को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। कुछ लोगों का मानना था कि यह उन लोगों के लिए अनुचित है, जो डिजिटल साक्षर नहीं हैं। लेकिन कोर्ट ने इसे बरकरार रखा और कहा कि यह वाहन मालिकों के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करता। एक जनहित याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने टेक्नोलॉजी को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया, जो आज के समय की मांग है। टोल कलेक्शन में होगी पारदर्शिता यह फैसला डिजिटल बदलाव की दिशा में एक मजबूत संदेश देता है। FASTag का यह कदम न सिर्फ ट्रैफिक जाम को कम करेगा, बल्कि फ्यूल के खर्च को भी कम करेगा और टोल कलेक्शन में पारदर्शिता में बढ़ावा मिलेगा। यह सिस्टम उन लोगों के लिए चुनौती हो सकती है, जो अभी तक डिजिटल पेमेंट से वाकिफ नहीं हैं।

हिंदुस्तान पावर प्लांट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह

अनूपपुर हिंदुस्तान पावर के प्लांट परिसर में 4 से 11 मार्च 2025 तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह 12 मार्च को हुआ । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला यातायात प्रभारी  उपस्थित रहीं। उन्होंने सुरक्षा की महत्वपूर्णता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औद्योगिक विकास में कुशल श्रम को होना आवश्यक है लेकिन सुरक्षा के बिना कुशल श्रम का होना संभव नहीं हो सकता है । समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कंपनी के प्लांट हेड एवं सीओओ आनंद देशपांडे ने कहा, “सुरक्षा सप्ताह हमारे लिए एक त्यौहार जैसा होता है, जैसे किसी त्यौहार को खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाता है, उसी तरह सुरक्षा जागरूकता अभियान औद्योगिक इकाईयों में मनाया जाता है और बताया कि सुरक्षा को हमें अपनी दिनचर्या में आदत के रूप मे शामिल करना चाहिए, बिना सुरक्षा के हम खुशहाल और समृद्ध देश की कल्पना नहीं कर सकते।” उन्होंने इस वर्ष के राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम— “विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण है”— का पूर्ण रूप से अनुपालन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मेंटेनेंस विभाग प्रमुख टी.एम. पाई ने सुरक्षा नियमों के अनुपालन की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि समय पर ‘नियर मिस’ घटनाओं की रिपोर्टिंग से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है, निश्चित ही, सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए। पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. भोला प्रसाद कुशवाहा और उनकी टीम ने सुरक्षा प्रदर्शन रिपोर्ट साझा की, और वर्ष के दौरान विभाग की उपलब्धियों को साझा किया साथ ही बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विभाग ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान जागरूकता अभियान से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की है, जिनमें सुरक्षा जागरूकता रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, भाषण प्रतियोगिता इत्यादि शामिल हैं। विभिन्न प्रतियोगियों में शामिल सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रबंधन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधन के द्वारा कुछ विभागीय पुरस्कार भी प्रदान किए गए जिनमें सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा मॉडल के लिए बॉयलर मेंटेनेंस विभाग को सम्मानित किया गया, सर्वश्रेष्ठ सेफ्टी काउंसिल पुरस्कार के लिए इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभाग को पुरस्कार दिया गया, और सर्वश्रेष्ठ हाउसकीपिंग पुरस्कार से मिल मेंटेनेंस विभाग को नवाजा गया। इसके अलावा, सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों, इंजीनियरों, प्रबंधकों एवं सुरक्षा सुपरवाइजरों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर उन्हें भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सुरक्षा विभाग ने इस सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च

सारंगढ़ बिलाईगढ़ देश भर के केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका और  केवीएस कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 है। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए केवीएस ऑनलाइन एडमिशन डॉट जीओवी डॉट इन https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/index.html में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसी प्रकार बालवाटिका में भर्ती के लिए बालवाटिका डॉट केवीएस डॉट जीओवी डॉट इन balvatika.kvs.gov.in में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बालवाटिका कार्यक्रम प्री-केजी, एलकेजी और यूकेजी शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 के लिए अभी खुले हैं। 3 से 4 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बालवाटिका-1, 4 से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बालवाटिका-2 और 5 से 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बालवाटिका-3। बालवाटिका-1 और बालवाटिका-3 के लिए प्रवेश चयनित केंद्रीय विद्यालयों में ऑफ़लाइन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 50 स्कूल बालवाटिका-1 और 445 स्कूल बालवाटिका-3 प्रदान करेंगे। बालवाटिका-2 के लिए, पंजीकरण केवल तभी स्वीकार किया जाएगा जब 50 चयनित स्कूलों में रिक्तियां उपलब्ध हों। अपने बच्चे को नामांकित करने के लिए, केवल अनुरोध किए जाने पर ही प्रिंसिपल या एडमिशन चार्ज से संपर्क किया जा सकता है। 21 मार्च तक के समय स्लॉट का पालन करें।  केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका प्रवेश 2025 पर नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए बालवाटिका डॉट केवीएस डॉट जीओवी डॉट इन https://balvatika.kvs.gov.in/ बालवाटिका पोर्टल पर जाएँ। कक्षा और आयु बालवाटिका-1     में 3 वर्ष किन्तु 4 वर्ष से कम आयु। बालवाटिका-2     में 4 वर्ष किन्तु 5 वर्ष से कम आयु। बालवाटिका-3     में 5 वर्ष किन्तु 6 वर्ष से कम आयु। कक्षा 1    में 6 वर्ष किन्तु 08 वर्ष से कम आयु। कक्षा 2 में    7 वर्ष किन्तु 09 वर्ष से कम आयु। कक्षा 3 में 7 वर्ष किन्तु 09 वर्ष से कम आयु। कक्षा 4     में 8 वर्ष किन्तु 10 वर्ष से कम आयु। कक्षा 5 में    9 वर्ष किन्तु 11 वर्ष से कम आयु। कक्षा 6 में 10 वर्ष किन्तु 12 वर्ष से कम आयु। कक्षा सात में 11 वर्ष किन्तु 13 वर्ष से कम आयु। कक्षा आठ    में 12 वर्ष किन्तु 14 वर्ष से कम आयु। कक्षा 9 में 13 वर्ष किन्तु 15 वर्ष से कम आयु। कक्षा दस    में 14 वर्ष किन्तु 16 वर्ष से कम आयु। आवश्यक दस्तावेज़ आवश्यक दस्तावेज में पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड या कोई अन्य फोटो पहचान पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (बोर्ड बदलने पर) पिछले वर्ष की मार्कशीट, विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) शामिल है। पंजीकरण ऑनलाइन केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की वेबसाइट केवीसंगठन डॉट एनआईसी डॉट इन https://kvsangathan.nic.in/ पर जाएं। ‘नया पंजीकरण’ बटन पर क्लिक करें। दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। घोषणा से सहमत होने के लिए चेकबॉक्स को सक्षम करें, फिर ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें। पंजीकरण विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी। बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण सहित आवश्यक फ़ील्ड भरें। आरक्षण केवीएस आरक्षण के लिए सरकारी मानदंडों का पालन करता है। एससी/एसटी/ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और दिव्यांग श्रेणियों के लिए सीट आवंटन के बारे में विवरण आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ पर उपलब्ध है। केन्द्रीय विद्यालय स्कूल प्रवेश में  आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) 25%, अन्य पिछड़ा वर्ग / गैर-क्रीमी लेयर (ओबीसी/एनसीएल)    27%, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)    25%, अनुसूचित जाति (एससी)    15%, अनुसूचित जनजाति (एसटी)     7.5%, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (सीडब्लूएसएन)     3% आरक्षण प्रतिशत है। चयन प्रक्रिया कक्षा 1 (प्रथम) के लिए प्रवेश ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है, जिसके बाद लॉटरी प्रणाली अपनाई जाती है। कक्षा 2 से 8 के लिए प्रवेश प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली के आधार पर दिए जाते हैं। प्रवेश केवल तभी दिए जाते हैं जब प्राथमिकता श्रेणियों पर विचार करने के बाद वांछित कक्षा में सीटें उपलब्ध हों। कक्षा 9वीं में प्रवेश प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है। एक मेरिट सूची तैयार की जाती है, और छात्रों को मेरिट और प्राथमिकता श्रेणियों के अनुसार प्रवेश दिया जाता है। कक्षा ग्यारहवीं के लिए प्रवेश योग्यता आधारित होते हैं और कक्षा दसवीं के अंकों पर निर्भर करते हैं।

पुलिस अधीक्षक मंडलोई के निर्देशन में जिला स्तरीय “महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता अभियान” अंतर्गत भरोसा का आयोजित किया कार्यक्रम

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ जिले में जिला मुख्यालय सहित सभी थाना/चौकी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को जन्म के पहले से (गर्भ से) बुढ़ापे तक सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय अभियान “महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता” चलाया जा रहा है जिसमें महिला के जन्म के पहले (गर्भ से ) बुढ़ापे तक सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता सुनिश्चित करने हेतु महिलाओं की उम्र एवं परिस्थिति के अनुसार “नीड,परी,भरोसा,आसरा,सहारा “ वर्गों में अभियान में गत दिवस ‘परी,भरोसा एवं सहारा’ वर्ग में कार्यक्रम आयोजित किए गए । 🔺थाना प्रभारी बमहोरी कलाँ उप निरीक्षक रश्मि जैन द्वारा सह स्टाफ के थाना क्षेत्र में ‘भरोसा वर्ग ‘ में युवतियों को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही उन्हें महिलाओं के अधिकारों एवं कानूनों से अवगत कराया गया एवं आपातकालीन स्थिति में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सेवा के संबध में भी जानकारी दी गई । 🔺 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला सुरक्षा,सम्मान एवं स्वतंत्रता अभियान अंतर्गत निरंतर कार्यवाही जिला स्तर पर जारी रहेगी

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet