LATEST NEWS

मदद प्राप्त निजी स्कूलों के शिक्षकों को प्रबंधन सरकार की अनुमति बगैर नौकरी से नहीं हटा सकते

 इंदौर  अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों के शिक्षकों को स्कूल प्रबंधन शासन की अनुमति बगैर नौकरी से नहीं हटा सकते। इस टिप्पणी के साथ हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने माहेश्वरी हायर सेकंडरी स्कूल की अपील निरस्त कर दी। मामला जीवविज्ञान संकाय के शिक्षक एसके व्यास का है। नवंबर 1974 में उन्हें स्कूल में उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर नियुक्ति मिली थी। वर्ष 1991 में उन्हें शासन के नियमों के तहत लेक्चरर पद पर पदोन्नति दे दी गई। नौकरी से हटा दिया था व्यास को यह पदोन्नति मप्र अशासकीय शिक्षण संस्था अधिनियम के तहत दी गई थी। वर्ष 2005 में स्कूल ने अचानक व्यास को यह कहते हुए नौकरी से हटा दिया कि स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं में जीवविज्ञान संकाय में कोई एडमिशन नहीं हुआ है, इसलिए स्कूल को उनकी आवश्यकता नहीं है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की व्यास ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की। वर्ष 2007 में इसका निराकरण करते हुए कोर्ट ने व्यास को दोबारा नियुक्ति के आदेश दिए, लेकिन स्कूल ने इस फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील कर दी। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति गजेंद्रसिंह की युगलपीठ ने स्कूल की अपील को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने बगैर शासन से अनुमति प्राप्त किए शिक्षक को नौकरी से हटाया, यह सही नहीं है।

IPL 2025 का सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन रिप्लेसमेंट पर रिप्लेसमेंट देखने को मिल रहे हैं

नई दिल्ली IPL 2025 का सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन रिप्लेसमेंट पर रिप्लेसमेंट देखने को मिल रहे हैं। यहां तक कि एक रिप्लेसमेंट तो लीगल सूट में बदल चुका है, क्योंकि एक खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़कर आईपीएल का दामन थाम लिया है। कॉर्बिन बॉश पीएसएल में खेलने वाले थे, लेकिन मुंबई इंडियंस के पेसर लिजाड विलियम्स चोटिल हो गए। ऐसे में एमआई ने कॉर्बिन के साथ करार किया और उन्होंने पीएसएल को छोड़ दिया। इस वजह से पीसीबी ने उनके खिलाफ ऐक्शन लिया है। हालांकि, आईपीएल में रिप्लेसमेंट को लेकर नियम क्या हैं? ये समझ लीजिए। आईपीएल में रिप्लेसमेंट के नियम कुछ इस तरह हैं कि बीसीसीआई किसी खिलाड़ी के सीजन से पहले ही नहीं, बल्कि सीजन के बीच में भी चोट लगने या बीमार होने पर रिप्लेसमेंट की अनुमति देता है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस सीजन में नियमों में थोड़ा संशोधन किया है, जिसके तहत टीम के सीजन के 12वें लीग मैच तक रिप्लेसमेंट की अनुमति दी गई है। पहले, यह केवल सातवें मैच तक की अनुमति थी। आईपीएल में उसी खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ा जा सकता है, जिसने अपना नाम मौजूदा सीजन के लिए रजिस्टर कराया है। अगर किसी खिलाड़ी ने खुद को एक करोड़ रुपये की बेस प्राइस में रजिस्टर किया है और वह ऑक्शन में बिका नहीं या उसका नाम ऑक्शन पूल में आया नहीं और कोई टीम किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर उसे साथ में जोड़ती है तो उसके लिए फ्रेंचाइजी को कम से कम एक करोड़ खर्च करने ही होंगे, जो उसकी बेस प्राइस होगी। पैसे कम नहीं होंगे, लेकिन ज्यादा हो सकते हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं, जब फ्रेंचाइजी ने RAPP सूची में शामिल गेंदबाजों को नेट गेंदबाज के रूप में रखा है, लेकिन अगर कोई अन्य फ्रेंचाइजी उसे रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ना चाहती है तो उन फ्रेंचाइजी के पास उसे रोकने का कोई अधिकार नहीं है। किसी प्रतिस्थापन खिलाड़ी को उस शुल्क पर भर्ती किया जा सकता है जो उस खिलाड़ी को देय लीग शुल्क से अधिक नहीं होना चाहिए जिसकी जगह वह खिलाड़ी लेगा। इसके अलावा नियम ये भी है कि अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल के दौरान चोटिल होता है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम यह पाती है कि वह सीजन के अंत तक फिट नहीं होगा तो उसको रिप्लेस किया जा सकता है। इस केस में अगर वह खिलाड़ी फिट भी हो जाता है तो फिर सीजन में दोबारा वापसी नहीं करेगा। अगर कोई खिलाड़ी सीजन के बीच में आता है तो उस खिलाड़ी को लीग फीस के हिसाब से पैसे मिलेंगे।

मध्य प्रदेश: छावा फिल्म का क्रेज, CM मोहन यादव आज मंत्रियों और विधायकों के साथ इस थिएटर में देखेंगे

भोपाल छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी फिल्म छावा का क्रेज पूरे देश में दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश में भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। ऐसे में आज मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार इस फिल्म को देखेगी। आज शाम 7:30 बजे सीएम, मंत्री और विधायक यह फिल्म देखेंगे। कहां देखी जाएगी फिल्म? भोपाल के लेक व्यू अशोका होटल ओपन थिएटर में मुख्यमंत्री मोहन यादव तमाम मंत्रियों और विधायकों के साथ फिल्म छावा देखेंगे। फिल्म के बाद सभी नेता डिनर करेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में छावा फिल्म को सीएम मोहन यादव पहले ही टैक्स फ्री कर चुके हैं। सीएम ने छावा को टैक्स फ्री करने का किया था ऐलान मध्य प्रदेश में ‘छावा’ फिल्म टैक्स फ्री है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 19 फरवरी को ‘छावा’ को कर मुक्त करने का ऐलान किया था। जबलपुर में स्टेडियम लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, “संभाजी महाराज ने अपने जीवन में सभी यातनाएं सहते हुए राष्ट्र और धर्म के लिए अपने प्राण दे दिए थे। छावा उन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म है। यह फिल्म राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है। शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की देश भक्ति और उनके जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं से नागरिकों को परिचित करवाने के लिए मध्यप्रदेश में फिल्म टैक्स फ्री रहेगी।” जाने फिल्म के बारे में  छत्रपति शिवाजी महाराज के दिवंगत होने के बाद हिंदवी स्वराज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले संभाजी महाराज का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है। औरंगजेब द्वारा छल-बल का उपयोग कर छत्रपति शंभूराजे और उनके मित्र कवि कलश को गिरफ्त में ले लिया गया था। इसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार न करते हुए 39 दिन की असहनीय प्रताड़ना को स्वीकार कर धर्म का संरक्षण करते हुए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा और छत्रपति के रूप में धर्म का संरक्षण किया। गोवा में भी टैक्स फ्री है छावा गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के अवसर पर एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ये घोषणा की थी की गोवा में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक्स पर लिखा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और बलिदान पर आधारित फिल्म छावा को गोवा में टैक्स फ्री किया जाएगा।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि यह फिल्म संभाजी महाराज की वीरता और साहस को दर्शाती है, जिन्होंने ‘देव, देश और धर्म’ के लिए मुगलों और पुर्तगालियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी फिल्म ‘छावा’ को टैक्स फ्री करने की अपील का स्वागत किया था। उन्होंने फिल्म के ऐतिहासिक प्रस्तुतिकरण की तारीफ की और कहा कि उन्हें जनता से फिल्म के बारे में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। सीएम फडणवीस ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर एक बहुत अच्छी फिल्म बनाई गई है। हालांकि, मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है, लेकिन मुझे जो प्रतिक्रिया मिली है, उससे पता चलता है कि इस फिल्म में इतिहास को विकृत नहीं किया गया है।’

न मालिक ना नौकर, भगवान भरोसे चल रही जबलपुर की मिठाई दुकान, बच्चों की शिक्षा-इलाज में होंगे खर्च

 जबलपुर जबलपुर में एक ऐसी दुकान की शुरुआत हुई है जिसमें दुकान के मालिक प्रभु लड्डू गोपाल हैं। इस दुकान में लड्डू का भाव सिर्फ एक तय किया गया है और वह है भक्तों की श्रद्धा। जी हां सही सुना आपने, जबलपुर के शास्त्री ब्रिज के पास स्थित दुकान में लड्डू खरीदने के बाद आपको सिर्फ उतना ही देना है जितनी आपकी क्षमता है और अगर आपके पास लड्डू खरीदने के रुपए अभी नहीं है तो आप लड्डू गोपाल से निवेदन कर यह लड्डू उधार भी ले जा सकते हैं। जिस उधार को रुपए आने पर आपको लड्डू गोपाल को ही चुकाना होगा। आस्था-श्रद्धा के भरोसे दुकान जबलपुर के शास्त्री ब्रिज के पास राम जानकी मंदिर के पीछे स्थित यह लड्डू गोपाल की दुकान मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां ना तो कोई मालिक है और ना ही कर्मचारी। इस दुकान में सेल्फ सर्विस के तहत आपको लड्डू खुद ही उठाते हैं लेकिन अन्य दुकानों की तरह पैसे लेने के लिए यहां पर कैशियर नहीं है। आपको खुद लड्डुओं की कीमत कैश काउंटर पर इस दुकान के मालिक लड्डू गोपाल को सौंपनी है। आपको बता दें कि इस दुकान में कैश काउंटर के ऊपर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है, जिसकी वजह यह है कि लड्डू गोपाल और उनके भक्तों के बीच हुए लेनदेन पर कोई नजर ना रखी जाए।  इस दुकान में लड्डुओं का भाव तो तय है लेकिन आपको कितना भुगतान करना है यह आपकी श्रद्धा और आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है। क्योंकि जिसके पास कम है वह यहां कम दे सकता और जिसके पास अधिक है वह अधिक भुगतान कर सकता है। इस दुकान में कैश के अलावा ऑनलाइन पेमेंट भी की जा सकती है। मजबूरी देख मिली इस दुकान की प्रेरणा इस दुकान को शुरू करने का माध्यम बने विजय पांडे के अनुसार उनका मकसद है कि हर घर के लड्डू गोपालों को लड्डू मिल सके, फिर चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। विजय पांडे ने बताया कि उनकी दुकान में कुछ सालों पहले एक पिता अपने बच्चे के साथ आया था जिसने बताया की स्कूल की यूनिफॉर्म लेने के कारण अब उसके पास सिर्फ 50 रुपए बचे हैं और बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए उसे लड्डू चाहिए। यह बात उसने बड़े संकोच के साथ कही थी कि क्या उसे लड्डू  मिल सकते हैं। विजय पांडे ने उसे लड्डू तो दे दिए लेकिन उन्हें यह समझ आया कि उस पिता को यह बोलने में काफी संकोच का सामना करना पड़ा। विजय पांडे ने यह सोचा कि ऐसे कितने गरीब परिवार होंगे जिनके बच्चों के जन्मदिन मनाने के लिए वह लड्डू नहीं खरीद पाते होंगे। इसके बाद उन्होंने यह तय किया कि एक ऐसी दुकान खोली जाए जिसमें आप सीधे भगवान से निवेदन कर सकते हैं और अमीर हो चाहे गरीब और सीधे भगवान से अपनी जरूरत के अनुसार लड्डू खरीद सकते है ताकि किसी और के घर के लड्डू गोपाल बिना लड्डुओं के जन्मदिन मनाने को मजबूर ना हों। लगभग 2 लाख रुपए के निवेश से शुरू हुई दुकान ‘द सूत्र’ की टीम ने जब विजय पांडे से इस दुकान में किए गए निवेश के बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अभी यह दुकान मात्र चार दिन पहले शुरू हुई है। उन्होंने कोई हिसाब किताब तो नहीं किया है पर अंदाज और लगभग 2 लाख रुपए इस दुकान को शुरू करने में खर्च हुए है। इस दुकान के प्रति भक्तों सहित समाजसेवियों के उत्साह को देखते हुए तो यही लग रहा है कि लड्डू गोपाल की स्वयं की दुकान अपने भक्तों और गरीब बच्चों के लिए मुनाफा निकाल ही लेगी। विदेशों तक से आ रहे मदद के प्रस्ताव विजय पांडे ने बताया कि उनके पास विदेश से भी फोन आ रहे हैं जो इस नेक काम में मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कल ही उनके पास अमेरिका से फोन आया था जिसमें इस दुकान के लिए आर्थिक मदद का प्रस्ताव दिया गया। इसके साथ ही अन्य शहरों से भी इस दुकान की फ्रेंचाइजी के लिए उनके पास कुछ फोन आए हैं पर उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है। किस दुकान की फ्रेंचाइजी लड्डू गोपाल ही दे सकते हैं और यदि आपको उन पर आस्था है तो यह दुकान शुरू की जा सकती है। मुनाफे से होगा गरीब बच्चों का इलाज इस दुकान का एकमात्र यह उद्देश्य ही नहीं है कि केवल गरीब बच्चों को लड्डू मिल सके बल्कि इसके पीछे एक और बड़ा मकसद है जो हमें विजय पांडे से बात करने के बाद पता चला। उन्होंने बताया कि इस दुकान का मुनाफा 50% तो उन कर्मचारियों को जाएगा जो इन लड्डुओं को बनाते हैं। उसके बाद बचा हुआ 50% गरीब बच्चों के इलाज के लिए खर्च किया जाएगा ताकि सक्षम परिवार के बच्चों को उचित इलाज मिल सके।  

78 हजार रुपए की सरकारी सब्सिडी से सौर ऊर्जा का सपना हुआ साकार

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी ऊर्जा नीति के तहत प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना देशभर में लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। इस योजना का लाभ लेकर राजनांदगांव के अनुपम नगर निवासी श्री रमेश एम. चावडा ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि 1.90 लाख रुपए की लागत वाले इस प्लांट के लिए केंद्र सरकार से 78 हजार रुपए की सब्सिडी मिली, जिससे उनके लिए यह प्लांट लगाना आसान हो गया। श्री चावडा बताते हैं कि रूफटॉप सोलर प्लांट के चलते उनके बिजली बिल में भारी कमी आई है। इतना ही नहीं, नेट मीटरिंग प्रणाली के तहत अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आय अर्जित करने का अवसर भी मिला। यानी, जितनी बिजली उनके घर में खपत होती है, उससे अधिक बिजली उत्पादन होने पर वह अतिरिक्त बिजली सरकार को बेच सकते हैं, जिससे न केवल उनका बिजली बिल शून्य हो गया बल्कि कुछ अतिरिक्त आय भी हो रही है। श्री चावडा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना न केवल बिजली बिल बचाने में मददगार है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रही है। इससे कोयला और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम हो रही है, और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिल रहा है। इस योजना के तहत सरकार 30 हजार से 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता वाले प्लांट पर अधिकतम 78 हजार रुपए तक का अनुदान मिलता है। इसके अलावा, यदि उपभोक्ता को बाकी राशि के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत हो, तो सरकार 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण की सुविधा भी प्रदान कर रही है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को PMSuryaGhar.gov.in  वेबसाइट या PMSuryaGhar मोबाइल ऐप पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद, वेब पोर्टल पर सूचीबद्ध अधिकृत वेंडर का चुनाव कर, बिजली विभाग के सहयोग से आवेदन पूरा किया जाता है। वेंडर द्वारा प्लांट लगाने और डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित करने के बाद, सरकार की ओर से सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में जमा कर दी जाती है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना के तहत छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में लाखों परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना न केवल घर-घर मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त कर रही है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी साकार कर रही है। श्री चावडा का कहना है कि सभी नागरिकों को इस योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाना चाहिए। इससे बिजली पर खर्च कम होगा, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट बिजनेस वुमेन, अब प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही

मुंबई बॉलीवुड स्टार आमिर खान 60 साल की उम्र में तीसरी शादी करने का मन बना रहे हैं, और उनकी दुल्हनिया बन सकती हैं गौरी स्प्रैट, दरअसल हाल ही में आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को प्री-बर्थडे मीट एंड ग्रीट के दौरान दुनिया से रुबरू कराया. तब से ही आमिर खान के फैन्स गौरी के बारे में जानने को बेकरार हैं, आखिर वे क्या करती हैं. गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं, और बॉलीवुड से उनका कोई बड़ा कनेक्शन नहीं है. वह रीता स्प्रैट की बेटी हैं, जो बैंगलुरु में एक सैलून की मालिक थीं. गौरी की लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के अनुसार, गौरी ने 2005 में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की और 2010 तक मार्मलेड में पार्टनर के रूप में काम किया. गौरी अब एक आंत्रप्रन्योर हैं जो हेयरड्रेसिंग बिजनेस चलाती हैं. गोरी स्प्रैट का जॉब और बिजनेस इसके बाद गौरी बेंगलुरु स्थित कंपनी 3’सी टेक्स प्राइवेट लिमिटेड में पार्टनर, डायरेक्टर और हेड ऑफ डिजाइन के तौर पर शामिल हो गईं. उन्होंने द लेदर बुटीक में कंसल्टिंग डिजाइनर और बायर के तौर पर भी काम किया है. गौरी ने मुंबई आने से पहले बेंगलुरु में बीब्लंट सैलून में पार्टनर कम डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. बता दें कि जहां गौरी स्प्रैट बुटीक में कंसल्टिंग डिजाइनर के तौर पर काम कर चुकी हैं वहीं, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी इंटीरियर डिजाइनर हैं. आमिर खान ने प्रेस मीट के दौरान बताया कि गौरी अब उनके प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हैं. हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन आमिर ने बताया कि गौरी का एक 6 साल का बेटा भी है. आमिर और गौरी पिछले 18 महीनों से साथ हैं, दोनों एक दूसरे को 25 सालों से जानते हैं लेकिन दोनों के बीच रोमांस की शुरुआत 2 साल से भी कम समय पहले हुई थी.

पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख भागवत इस महीने एक ही मंच पर नजर आ सकते है !

नागपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्मृति मंदिर जा सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, 30 मार्च को मराठी नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर पीएम मोदी के नागपुर जाने की संभावना है. वहां पीएम मोदी एक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच साझा कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी माधव नेत्रालय की आधारशिला के कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं. पीएम मोदी स्मृति मंदिर जा सकते हैं. राम मंदिर कार्यक्रम के बाद पहली बार पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख भागवत एक ही मंच पर नजर आएंगे. कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को स्मृति मंदिर में श्रद्धासुमन अर्पित करने जा सकते हैं. पीएम मोदी के दीक्षाभूमि जाने की भी संभावना है. एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने अपने पॉडकास्ट में आरएसएस की जमकर प्रशंसा की थी. पीएम मोदी ने कहा था कि आरएसएस से उन्हें जीवन का उद्देश्य मिला. माधव नेत्रालय 5.83 एकड़ पर 517 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा. इसमें 250 बेड होंगे और एक चेरिटी वार्ड भी होगा, जहां नाम मात्र शुल्क पर लोगों को वर्ल्ड क्लास आई केयर की सुविधा दी जाएगी. इसका काम अगले तीन साल में पूरा करने की संभावना है.  

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से दिल्ली में मुलाकात करेंगे सीएम साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे. वे दोपहर 2:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे. इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है. साथ ही मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के विवाह समारोह में भी शामिल होंगे. सीएम साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे के संबंध में चर्चा करेंगे. वहीं गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान बस्तर विकास के मास्टर प्लान, नक्सल उन्मूलन की रणनीति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

MLA यतनाल ने कहा, ‘मैं विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले में शामिल सभी मंत्रियों के नाम का खुलासा करूंगा

बेंगलुरु अभिनेत्री रान्या राव के सोना तस्करी मामले की जांच जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने राव को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। साथ ही उन्होंने इस तस्करी कांड में कर्नाटक सरकार के कई मंत्रियों के जुड़े होने का भी दावा किया है। हालांकि, उन्होंने नाम जाहिर नहीं किए हैं और कहा है कि विधानसभा में खुलासा करेंगे।  रिपोर्ट के अनुसार, यतनाल ने कहा, ‘उसने पूरे शरीर पर सोना लपेट रखा था। उसके पास जहां भी छेद था, वहां शोना छिपाया था और तस्करी की थी।’ उन्होंने तस्करी के इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राव को 3 मार्च को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उनके पास 14 किलो से ज्यादा का सोना बरामद हुआ था, जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपये बताई जा रही थी। यतनाल ने कहा, ‘मैं विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले में शामिल सभी मंत्रियों के नाम का खुलासा करूंगा। मैंने उनके (राव) के सभी संबंधों, जिसने उनकी सिक्योरिटी लेने में मदद की और कैसे सोना लेकर आईं, जैसी सभी जानकारियां जुटा ली हैं। मैं सत्र में सभी का खुलासा करूंगा। यह भी बताऊंगा कि उन्होंने सोना कहां छिपाया था और कैसे तस्करी कर लाई थीं।’ कर्नाटक में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने मीडिया में जारी खबरों का हवाला देते हुए कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से सोना तस्करी मामले में कथित रूप से शामिल मंत्रियों के नामों का खुलासा करने का आग्रह किया है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने तीन मार्च को यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या के पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की बिस्किट जब्त की थीं। अधिकारियों ने बताया था कि बाद में उनके आवास से 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई। DRI पर आरोप लगा रही हैं रान्या राव राव ने आरोप लगाए हैं कि DRI के अधिकारियों ने उससे मारपीट की और उसे खाली व पहले से लिखे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। अभिनेत्री ने दावा किया कि हिरासत में लिए जाने से लेकर अदालत में पेश किए जाने तक उसे 10 से 15 बार थप्पड़ मारे गए। उन्होंने आरोप लगाया, ‘बार-बार मारपीट और थप्पड़ मारे जाने के बावजूद मैंने उनके (डीआरआई अधिकारियों) द्वारा तैयार किए गए बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।’ रान्या ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पहले से कुछ लिखे 50 से 60 और लगभग 40 खाली पन्नों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। रान्या ने बेंगलुरु में डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को संबोधित छह मार्च को लिखे एक पत्र में दावा किया कि उन पर झूठा मामला थोपा गया है। रान्या पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। रामचंद्र राव वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

रेलवे के इंजीनियरों का कमाल: खराब मदरबोर्ड की मरम्मत कर बचाए लाखों रुपये

रेलवे के इंजीनियरों का कमाल: खराब मदरबोर्ड की मरम्मत कर बचाए लाखों रुपये आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम: रेलवे कर्मचारियों ने किया इन-हाउस समाधान भोपाल मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के अंतर्गत इलेक्ट्रिक लोको शेड, इटारसी ने एक अभिनव पहल करते हुए रेलवे के संसाधनों का न केवल कुशलतापूर्वक उपयोग किया, बल्कि उल्लेखनीय आर्थिक बचत भी सुनिश्चित की है। वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता(कर्षण चल स्टॉक) इटारसी शेड  श्री नीरज कुमार शर्मा के अनुसार इलेक्ट्रिक लोको शेड, इटारसी में वर्तमान में 269 थ्री-फेज इलेक्ट्रिक इंजनों का रखरखाव किया जाता है, और प्रत्येक लोकोमोटिव में लगा स्पीडोमीटर ट्रेन की वर्तमान गति दर्शाकर चालक दल को सुरक्षित परिचालन में मदद करता है। वर्ष 2024-25 के दौरान, गलत तरीके से मेमोरी कार्ड लगाने के कारण कुल 65 स्पीडोमीटर (55 AAL मेक एवं 10 Laxven मेक) के मदरबोर्ड के पिन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इन कार्डों की बाजार से नई खरीद के बजाय, शेड के अनुभवी तकनीकी दल ने इन-हाउस मरम्मत का सराहनीय निर्णय लिया। इस महत्वपूर्ण पहल का नेतृत्व इलेक्ट्रिक लोको शेड इटारसी के E-5 सेक्शन के एसएसई श्री दीपक यादव, जेई श्री अनुराग बढ़खने, टेक्निशियन-I श्री नितिन पटेल एवं टेक्निशियन-II श्री धर्मेंद्र चौरे ने किया। शेड अधिकारियों के निर्देशन में इस टीम ने अपने तकनीकी ज्ञान और उपलब्ध संसाधनों का श्रेष्ठ उपयोग करते हुए क्षतिग्रस्त मदरबोर्ड की सफल मरम्मत की। इस अभिनव प्रयास से भारतीय रेलवे को ₹13,22,675/- की उल्लेखनीय बचत हुई है। बाजार में AAL मेक के एक मदरबोर्ड की कीमत ₹18,685 और Laxven मेक की कीमत ₹29,500 है। टीम ने अपने कुशल प्रबंधन, तकनीकी दक्षता और संसाधनों के समुचित उपयोग से रेलवे की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने कहा कि भोपाल मंडल की यह पहल न सिर्फ तकनीकी नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि रेलवे कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक भी है। पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल, इलेक्ट्रिक लोको शेड इटारसी के इस उल्लेखनीय प्रयास की सराहना करता है।  

सिंगरौली में मचा हड़कंप, बंद कमरे में धर्मांतरण की तैयारी, पुलिस ने शिक्षक और साथी को गिरफ्तार किया, बाइबिल और अन्य धार्मिक किताबें जब्त

सिंगरौली मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद कमरे में धर्मांतरण की सभा चल रही थी। इसी दौरान अचानक पुलिस पहुंच गई, मौके पर 50 से अधिक लोग उस सभा का हिस्सा थे। पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले एक सरकारी शिक्षक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से कई बाइबिल और अन्य किताबें भी जब्त किया है। सिंगरौली में चल रहा धर्मांतरण का खेल ताजा मामला मध्यप्रदेश के उर्जाधानी सिंगरौली जिले का है, जहां माड़ा थाना इलाके के करसुआ गांव में धर्म परिवर्तन का खेल धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। धर्मांतरण की सूचना जैसे पुलिस को मिली, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर धर्मांतरण को रोक दिया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और धर्मांतरण करा रहे एक सरकारी शिक्षक सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बड़ी संख्या में बाइबिल जब्त किया वहीं, मौके से पुलिस ने बड़ी संख्या में बाइबिल को भी बरामद किया है। सूचना मिलने पर पहुंची माड़ा पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। वहां एक बंद कमरे में 50 से ज्यादा लोगों को बाइबिल और दूसरी धार्मिक सामग्री के साथ पुलिस ने पकड़ा। जिसमें दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सरकारी शिक्षक शामिल कमलेश साकेत करसुआ राजा गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक है जो अपने साथी अरबिंद साकेत के साथ मिलकर गांव के आस पास के लोगों को इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। दोनों ही आरोपी कोटिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करसुआ राजा गांव में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। पुलिस छापेमारी के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे। धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया,जिनसे पूछताछ की जा रही है। बंद कमरे में मौजूद धर्म परिवर्तन कर रहे लोगों के पास से कई बाइबिल भी बरामद किया गया है, जिसे कब्जे में लिया गया है। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोगों को गुमराह किया जा रहा था। साथ ही उन्हें प्रलोभन भी दिया जा रहा था। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही कि इनके तार कहां-कहां जुड़े हैं और इनके साथ कितने लोग और जुड़े हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन की कार्रवाई शुरू

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है. आज भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर प्रदेश में संचालित एनजीओ द्वारा विदेशी फंडिंग के जरिए मतांतरण के मुद्दे को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सदन में उठाएंगे. इस मामले को लेकर सदन में तीखी बहस होने की संभावना है. इसके अलावा प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन अपने-अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे. साथ ही सदन के पटल पर आज विभिन्न प्रतिवेदन और संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे. आज सदन में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के विभागों से जुड़ी बजट अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोनार समाज के सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिलमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिलमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  जशपुर विकासखंड के श्याम पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार जशपुर मंडल के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज को सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले, आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले होनहार छात्रों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सोनार समाज के सामाजिक कार्यों की सराहना मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि सोनार समाज सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, निर्धन बेटियों के विवाह, रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण जैसे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ये प्रयास दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक हैं और इससे पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। शिक्षा को बताया सबसे बड़ा हथियार, कमजोर परिवारों की मदद का आह्वान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है और उसके रहन-सहन को संवारती है। उन्होंने सोनार समाज से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं और कमजोर परिवारों के बच्चों को भी पढ़ाई में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, जिससे न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल होता है, बल्कि पूरे समाज की प्रगति सुनिश्चित होती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार को बने 15 महीने हो चुके हैं, और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, डॉ. राम प्रताप सिंह, विजय आदित्य सिंह जूदेव, सोनार समाज के जिला अध्यक्ष विकास सोनी सहित बड़ी संख्या में सोनार समाज के लोग उपस्थित थे।

गामिनी कूनो को गुलजार करेगी, अफ्रीकी मादा चीता को लेकर सीएम मोहन यादव ने दी खुशखबरी

श्योपुर  कूनो नेशनल पार्क अब चीतों को सूट करने लगा है. यहां 26 चीतों का कुनबा अब प्रकृति से तालमेल बिठाने में कामयाब हो रहा है. यही वजह है कि अब सरकार भी इन्हें एक के बाद एक बाड़े से खुले जंगलों में छोड़ती जा रही है. कूनो प्रबंधन ने अब तक 12 चीतों को बाड़े से खुले जंगल में आजाद किया था, वहीं एक बार फिर एक मादा चीता और उसके चार शावकों को यहां छोड़ा जा रहा है. खुले जंगल में होगा 17 चीतों का दीदार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह खुशखबरी देते हुए कहा, ” कूनो में बढ़ेगा चीतों का कुनबा! कूनो नेशनल पार्क के खजूरी पर्यटन जोन में दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता गामिनी अपने दो नर और दो मादा शावकों के साथ कल खुले जंगल में छोड़ी जाएगी. सफारी के दौरान पर्यटकों को चीतों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिलेगा, जिससे निश्चित ही पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी. मध्य प्रदेश सरकार वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है.” बता दें कि पर्यटन के लिहाज से भी यह एक बड़ा कदम है क्योंकि लंबे अरसे से भारत में सैलानियों को चीतों के दीदार की आस है और हाल ही में जंगल में आजाद छोड़े गए चीते पर्यटकों की नजर में आने लगे हैं. ऐसे में पांच और चीतों को छोड़े जाने से चीता सफारी में साइटिंग की उम्मीदें और बढ़ गई हैं. अब कूनो में 17 चीतों को सफारी के दौरान देखा जा सकता है.         कूनो में बढ़ेगा चीतों का कुनबा !         कूनो नेशनल पार्क के खजूरी पर्यटन जोन में दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता गामिनी अपने दो नर और दो मादा शावकों के साथ कल खुले जंगल में छोड़ी जाएगी। सफारी के दौरान पर्यटकों को चीतों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिलेगा जिससे निश्चित ही…         — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 16, 2025 कूनो में कब-कब कितने चीते छोड़े गए? सबसे पहले 4 दिसम्बर 2024 को नर चीता पावन और अग्नि को जंगल में छोड़ा गया था. इसके बाद इसी साल 2 बार कुल 10 चीतों को छोड़ा जा चुका है. 6 फरवरी 2025 को मादा चीता धीरा, आशा और तीन शावक तो मुख्यमंत्री ने आजाद किया था. वहीं 21 फरवरी 2025 को मादा चीता ज्वाला और उसके चार शावकों को जंगल में रिलीज किया गया था. वहीं अब 17 मार्च 2025 को मादा अफ्रीकी चीता गामिनी, उसके दो नर शावक और दो मादा शावक जंगल में छोड़े जा रहे हैं. 17 मार्च को 17 होगी आजाद चीतों की संख्या कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन द्वारा 12 चीतों को आजाद किया जा चुका है. इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 21 परवरी को 5 चीतों को रिलीज किया था. वहीं अब 17 मार्च को 5 और चीते कूनो के खुले जंगलों में छोड़े जाने से इनकी संख्या 17 पहुंच जाएगे. सोमवार को दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी और उसके दो नर शावक और दो मादा शावक खुले जंगल में तूफानी रफ्तार से दौड़ते नजर आएंगे.

29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की खुलेंगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण बहुत ही खास घटना मानी जाती है. इस दौरान किसी भी पूजा-पाठ जैसे शुभ कार्य तथा भोजन तक ग्रहण करने की मनाही होती है. साल का पहल चंद्र ग्रहण होली के अवसर पर लग चुका है वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण जल्दी ही लगने वाला है. ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल कुल चार बार ग्रहण लगेगा, जिसमें से दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों के साथ ग्रहण का प्रभाव भी राशियों पर होता हैं. इस दौरान शनि देव भी गोचर कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. जिससे कुछ दुर्लभ और शुभ संयोग बनने वाले हैं. कई बार ग्रहण कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें बढ़नें वाला होता है. वहीं कुछ राशि वालों के ग्रहण की स्थिति किसी वरदान से कम नहीं होती है. तो आइए जान लेते है साल का यह पहला सूर्य ग्रहण किन राशि वालों से लकी होने वाला हैं. वहीं किसे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च यानी चैत्र माह की अमावस्या तिथि के दिन लगेगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर होगी. वहीं समापन शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके चलते सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. वहीं सभी 12 राशियों पर इस प्रभाव पूर्ण रूप से देखने को मिलेगा. इन राशि वालों के लिए लकी है सूर्य ग्रहण? साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फालदायी साबित हो सकता है. इस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता हासिल हो सकती है. आमदनी में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. इसके अलावा विदेश यात्रा के योग बनेंगे. कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए भी साल का पहला सूर्य ग्रहण शुभ साबित होगा. इस राशि के जातकों के लिए अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. विदेश जाने का सपना पूरा होगा. जमापूंजी धन में वृद्धि होगी. संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. मकर राशि मकर राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का संयोग शुभ संकेत लेकर आ रहा है. जिससे इस राशि के जातकों को कोर्ट कचहरी मामलों में सफलता मिल सकती है. नौकरी में बड़े अधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा. जिससे प्रमोशन मिलने के साथ सैलरी भी बढ़ सकती है. मकर राशि के जातकों के किसी पुराने निवेश से फायदा मिलेगा. पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है. इसके अलावा वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी. इन राशि वालों रहना होगा सतर्क सूर्य ग्रहण और शनि ग्रह के मीन राशि में गोचर मेष और वृश्चिक राशि वालों पर अशुभ प्रभाव हो सकता है. इस दौरान इन राशि के जातकों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकते है. ऐसे में इन राशि वालों को सेहत, कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में सतर्क रहना होगा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet