LATEST NEWS

भड़काऊ रैलियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर को सौंपा पत्र

जयपुर जयपुर में 14 मार्च को धुलंडी के दिन जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, हवामहल, चांदी की टकसाल और आमेर रोड सहित कई क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों द्वारा मोटरसाइकिल और कारों के झुंड में रैली निकालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस दौरान देशविरोधी और भड़काऊ नारेबाजी की गई, जिससे आमजन में भय और अशांति का माहौल बन गया। इस घटना को लेकर हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। महिलाओं और पर्यटकों से अभद्रता का आरोप विधायक बालमुकुंदाचार्य ने बताया कि रैली में शामिल उपद्रवी चार-चार लोगों के समूह में मोटरसाइकिल पर सवार थे। इन तत्वों ने स्थानीय नागरिकों, देशी-विदेशी पर्यटकों से दुर्व्यवहार किया, मकानों के बाहर खड़े वाहनों के शीशे तोड़ दिए और गोविंद देव जी मंदिर आने वाली महिलाओं से अभद्रता व आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से जयपुर की छवि धूमिल हुई है और सनातन धर्मावलंबियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 16 मार्च को भी दोहराई गई घटना विधायक ने आरोप लगाया कि 16 मार्च को भी आमेर रोड और रामगढ़ मोड़ पर इसी तरह की रैली निकालकर फिर से आपराधिक कृत्यों को अंजाम दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन ने ऐसी भड़काऊ रैलियों की अनुमति दी थी? यदि नहीं, तो 14 मार्च की घटना के बावजूद 16 मार्च को दोबारा रैली निकालने की अनुमति कैसे दी गई? दोषियों और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग विधायक बालमुकुंदाचार्य ने प्रशासन से मांग की है कि  दोनों दिन की घटनाओं में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। बिना अनुमति इस तरह की रैली निकालने वाले तत्वों पर कार्रवाई हो। वहीं, पुलिस प्रशासन की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आमजन के बीच असंतोष बढ़ सकता है और प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।  

सीएम योगी का आयुष्मान योजना को लेकर बड़ा ऐलान, मरीज और डॉक्टर दोनों को राहत

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य बड़ा है और इसके लिए हर विभाग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार की जरूरत है। साथ ही मरीजों की सुविधा और डॉक्टरों की सहूलियत का भी ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य के अंतर्गत पंजीकृत किसी भी अस्पताल का बकाया न रखा जाए। इलाज के बाद अधिकतम 01 माह के भीतर नियमानुसार अस्पताल का भुगतान कर दिया जाना चाहिए। नए अस्पतालों को इम्पैनल करें। आवश्यकता अनुसार इम्पैनलमेंट नियमों में व्यवहारिकता का ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने रविवार रात बजट खर्च व वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था पर विभागों के कामकाज की समीक्षा करते में यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतिगत जड़ता की स्थिति नहीं होनी चाहिए। आम लोगों को सुविधा के लिए जरूरत पर नीतियों में बदलाव करें। रिफॉर्म करें। सरलीकरण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी शासकीय कार्मिकों को ‘मिशन कर्मयोगी’ से जोड़ा जाना है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए। कार्मिकों के क्षमता संवर्धन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी मॉनीटरिंग की जाए। सीडी रेशियो की जनपदवार मॉनीटरिंग की जा रही है। सभी जिलों को इसके लिए काम करने की जरूरत है। जीडीपी के आंकड़ों में महाकुम्भ से जुड़े डेटा को जरूर शामिल किया जाए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ प्रयागराज के आयोजन से अर्थव्यवस्था पर इसका गहरा असर पड़ा है। इस वर्ष जीडीपी के अंतिम आंकड़ों को तैयार करते समय महाकुम्भ से जुड़े डेटा को जरूर शामिल किया जाए। ऊर्जा विभाग के शीर्ष अधिकारी फील्ड में उतरें ऊर्जा विभाग के शीर्ष अधिकारी फील्ड में उतरें सभी डिस्कॉम की नियमित अंतराल पर समीक्षा की जाए। उपभोक्ताओं से संवाद करें। उनकी व्यवहारिक समस्याओं को सुनें और यथोचित निस्तारण कराएं। जनता से सीधा संवाद होना चाहिए। सभी जिलों में आंगनबाड़ी का अपना भवन हो मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में आंगनबाड़ी का अपना भवन हो, राज्य सरकार द्वारा इसके लिए हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव तैयार करें। निर्माणाधीन राज्य विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य की थर्ड पार्टी ऑडिट कराई जाए। गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस आज मुसलमानों को 4% आरक्षण दे रही , कल वह खुद के लिए राजनीति में 4% आरक्षण मांगेगी: रामेश्वर शर्मा

भोपाल  कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता (KTPP) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसका मकसद मुस्लिम ठेकेदारों को टेंडर में चार प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है। इस पर बीजेपी हमलावर हो गई है। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने  मुस्लिम ठेकेदारों को 4% आरक्षण देने की नीति की कड़ी आलोचना की है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संविधान विरोधी होती जा रही है।   कांग्रेस ‘एक कांग्रेस थी’ की स्थिति में आ जाएगी- रामेश्वर शर्मा    बीजेपी विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों को ये समझ लेना चाहिए कि सोनिया जी ने तो अपने परिवार को लोकसभा और राज्यसभा भेजकर उनके भरण-पोषण की व्यवस्था कर ली है। लेकिन आने वाले राजनीतिक दिनों में यदि यही हालात रहे तो हिन्दुस्तान की राजनीति में जो कांग्रेस ‘एक कांग्रेस थी’ की स्थिति में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस आज मुसलमानों को 4% आरक्षण दे रही है, कल वह खुद के लिए राजनीति में 4% आरक्षण मांगेगी। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिन्दुस्तान की राजनीति जग चुकी है, हर नागरिक सशक्त और सावधान है। वह यह देख रहा है कि कौन तुष्टिकरण करके भारत की संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रहा है। कांग्रेस ये खिलवाड़ बंद करे अन्यथा हिन्दू समाज जागेगा और कांग्रेस का प्रतिकार करेगा। कर्नाटक सरकार ने लिया है ये फैसला कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने मुस्लिम ठेकेदारों को 4 प्रतिशत रिजर्वेशन देने का फैसला किया है। सिद्धारमैया की अध्यक्षता में हुई कर्नाटक कैबिनेट की बैठक में सरकारी टेंडरों में मुस्लिम ठेकेदारों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया गया। कैबिनेट ने कर्नाटक सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता (KTPP) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी है, जिसका मकसद मुस्लिम ठेकेदारों को टेंडर में चार प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है। 

9 महीने के इंतजार के बाद सुनीता विलियम्स की वापसी तय, जानें पूरा शेड्यूल

वाशिंगटन भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर के लिए राहत की खबर है। 9 महीने से ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) में फंसे दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए भेजा गया Crew Dragon स्पेसक्राफ्ट सफलतापूर्वक ISS से जुड़ चुका है। 16 मार्च को डॉकिंग प्रक्रिया पूरी हुई, और अब वे 19 मार्च को धरती पर वापसी करेंगे। 14 मार्च को लॉन्च हुए Crew-10 मिशन ने ISS तक पहुंचकर चार नए अंतरिक्ष यात्रियों को वहां पहुंचाया और वापसी के लिए रास्ता साफ कर दिया। सुनीता और विलमोर को सिर्फ एक हफ्ते बाद लौटना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की तकनीकी खराबी के चलते वे 9 महीने तक फंसे रह गए। अब NASA और SpaceX के इस मिशन के जरिए उनकी वापसी संभव हो रही है, और पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही है। कैसे हुई Crew-10 की लॉन्चिंग? 14 मार्च को स्पेसएक्स ने Crew-10 मिशन लॉन्च किया था। इस मिशन के तहत फॉल्कन-9 रॉकेट से Crew Dragon कैप्सूल को अंतरिक्ष में भेजा गया। यह मिशन NASA के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के तहत भेजी गई 11वीं क्रू फ्लाइट थी। इस सफल लॉन्चिंग के बाद अब सुनीता विलियम्स की वतन वापसी की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं। क्या होती है डॉकिंग प्रक्रिया? डॉकिंग वो प्रक्रिया होती है, जिसमें स्पेसक्राफ्ट अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से जुड़ता है। इसके पूरा होते ही अंतरिक्ष यात्री अपने स्पेससूट उतारते हैं और कार्गो को उतारने की तैयारी शुरू होती है। इसके बाद हैच खोलकर ISS में प्रवेश किया जाता है। NASA इस मौके पर Crew-10 के स्वागत समारोह का सीधा प्रसारण भी करेगा। सुनीता विलियम्स की वापसी पर डोनाल्ड ट्रंप की नजर सुनीता विलियम्स की वापसी पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने टेस्ला के मालिक एलन मस्क से अनुरोध किया था कि इस मिशन को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को सुरक्षित वापस लाया जा सके। स्पेसक्राफ्ट में कौन-कौन आया ISS? इस मिशन के तहत ISS में चार नए एस्ट्रोनॉट पहुंचे हैं— NASA की कमांडर: ऐनी मैक्कलेन पायलट: अयर्स जापान की JAXA एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री: ताकुया ओनिशी रूस के कोस्मोनॉट: किरिल पेसकोव ये स्पेसक्राफ्ट वापसी में अटलांटिक महासागर में लैंड कर सकता है। 9 महीने से ISS में फंसी थीं सुनीता विलियम्स सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर पिछले साल 5 जून को ISS गए थे। उन्हें एक हफ्ते बाद लौटना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से वे 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसे हुए थे। अब Crew-10 मिशन उनकी वापसी सुनिश्चित करेगा। कैसा है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जहां 9 महीने से फंसी हैं सुनीता विलियम्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन वो अंतरिक्ष में मौजूद वो प्लेटफॉर्म है जहां अंतरिक्ष जाने वाली सवारियां उतरती हैं, यहां पर रहती हैं और विज्ञान के बड़-बड़े एक्सपेरिमेंट करती हैं. लेकिन धरती से यहां की जिंदगी एकदम ही अलग है. आप ये जानकर अचंभित हो सकते हैं कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 24 घंटे में 16 बार सूर्योदय और 16 बार सूर्यास्त होता है. ऐसा क्यों होता है हम आपको आगे बताएंगे? भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इसी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 9 महीने से फंसी है और धरती वापसी का इंतजार कर रही हैं. अगर आप समझते हैं कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन अथवा दिल्ली एयरपोर्ट जैसा कोई स्थायी बना हुआ ढांचा है तो आप गलत हैं. दरअसल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन कोई स्थिर संरचना नहीं है, बल्कि सतत घुमते रहने वाला एक बड़ा अंतरिक्ष यान है. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन लगातार पृथ्वी का चक्कर काटते रहता है. धरती से कितना दूर है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पृथ्वी से 403 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी के चक्कर लगाता रहता है. इस दौरान इसमें अंतरिक्ष यात्री मौजूद रहते हैं. यानी कि सुनीता विलियम्स पिछले 9 महीनों से लगातार पृथ्वी के चक्कर लगा रही है. इसका एक मतलब यह भी है कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन धरती से 403 किलोमीटर की दूरी पर है. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की स्पीड लेकिन सबसे दंग करने वाला है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की स्पीड. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन 17500 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा करता है. इसे किलोमीटर में कहें तो इसका मतलब ये होगा कि 28163 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पृथ्वी की परिक्रमा करता है. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की साइज अमेरिकी स्पेस एंजेसी नासा के अनुसार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का आकार पांच बेडरूम वाले घर या दो बोइंग 747 जेटलाइनर जितना है. यहां 6 लोगों की टीम और कुछ मेहमान रह सकते हैं. इस वक्त स्पेस स्टेशन में 8 लोग हैं. पृथ्वी पर अंतरिक्ष स्टेशन का वजन लगभग दस लाख पाउंड यानी कि 453592.37 किलोग्राम होगा. अगर इसके सभी छोर को मिलाकर इसका आकार मापा जाए तो इसकी लंबाई फुटबॉल मैदान के बराबर होगी. इस स्पेस स्टेशन में इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, जापान और यूरोप के प्रयोगशाला मॉड्यूल शामिल हैं. 90 घंटे का दिन और 90 घंटे की रात का राज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 24 घंटे में 16 सूर्योदय और 16 सूर्यास्त देखने का अनुभव होता है. इसे आप इस तरह से भी कह सकते हैं कि यहां 90 मिनट का दिन और 90 मिनट की रात होती है और ऐसा 24 घंटे में 16-16 बार होता है. ऐसा पृथ्वी के आकार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की बहुत तेज गति के कारण संभव होता है. लगभग 28 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पृथ्वी की परिक्रमा करता है. इसमें उसे 90 मिनट लगते हैं. यानी कि एक चक्कर लगाने में 90 मिनट. स्पेस स्टेशन में क्रू 10 के सदस्यों ने रविवार को सुनीता विलियम्स समेत दूसरे अंतरिक्ष यात्रियों से मुलाकात की. इसका मतलब है कि 24 घंटे में ISS पृथ्वी के चारों ओर लगभग 16 चक्कर (24 घंटे ÷ 90 मिनट = 16) लगाता है. चूंकि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन हर 90 मिनट में एक चक्कर पूरा करता है, इसका मतलब है कि हर चक्कर के दौरान ये स्पेस स्टेशन लगभग 45 मिनट दिन (सूर्य की रोशनी में) और लगभग 45 मिनट रात (पृथ्वी की छाया में) रहता है. इसलिए हर … Read more

ऑक्शन में अनसोल्ड रहे भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की चमकेगी किस्मत, IPL 2025 में ये टीम दे सकती है मौका

नई दिल्ली भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को नवंबर में हुए IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। वे ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, अब जल्द उनको गुड न्यूज मिल सकती है। वे आईपीएल 2025 में खेल सकते हैं। वे घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन गेंद और बल्ले से कर रहे हैं और इसका इनाम उनको आईपीएल में मिल सकता है। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम कई चोटों से गुजर रही है। ऐसे में उनको एलएसजी में मौका मिल सकता है और इसका हिंट भी मिल चुका है। रेड बॉल क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर जून में शुरू हो रहे इंग्लैंड के दौरे की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ उनको आईपीएल में मौका मिल सकता है। वे हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के ट्रेनिंग कैंप में स्पॉट किए गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वे एलएसजी की ट्रेनिंग जर्सी भी पहने नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेल चुके हैं। शार्दुल ठाकुर के एलएसजी की ओर से आईपीएल 2025 में मौका मिलने के चांस इसलिए भी लग रहे हैं, क्योंकि राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स भी एलएसजी के ओनर की ही टीम थी। शार्दुल ने हाल ही में एलएसजी के खिलाड़ियों के साथ होली मनाई। हालांकि, रविवार को एलएसजी ट्रेनिंग किट पहने शार्दुल ठाकुर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, लेकिन फ्रेंचाइजी या आईपीएल की ओर से अभी तक उनके साइनिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले सीजन में सीएसके के लिए खेलने वाले शार्दुल ठाकुर को मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था और ऑक्शन में भी उनको खरीदा नहीं था। इसके पीछे का कारण ये था कि वे नौ मैच आईपीएल 2024 में खेले और सिर्फ पांच विकेट निकाल पाए। बल्ले से उनका योगदान 21 रनों का रहा। जेद्दाह में दो दिन चले ऑक्शन में उनको दोनों दिन किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। हालांकि, अब लखनऊ की टीम में उनको इसलिए भी मौका मिल सकता है, क्योंकि उनके तीन पेसर चोटिल हैं, जिनमें मयंक यादव, मोहसिन खान और आवेश खान का नाम शामिल है। इसके अलावा मिचेल मार्श एक बल्लेबाज के तौर पर बैक इंजरी के चलते उपलब्ध होंगे।

मोदी सरकार ने ‘चंद्रयान-5’ मिशन को दी मंजूरी, जापान भी करेगा सहयोग; इसरो प्रमुखवी नारायणन

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने महत्वाकांक्षी ‘चंद्रयान-5 मिशन’ को मंजूरी दे दी है. इस मिशन के तहत, चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम का रोवर भेजा जाएगा. ISRO के अध्यक्ष वी. नारायणन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मिशन जापान के सहयोग से संचालित किया जाएगा. रविवार को एक सम्मान समारोह में बोलते हुए ISRO प्रमुख ने कहा कि ‘चंद्रयान-5’ को हाल ही में हरी झंडी मिली है. उन्होंने बताया कि इससे पहले ‘चंद्रयान-3’ मिशन के तहत 25 किलोग्राम का रोवर ‘प्रज्ञान’ चंद्रमा पर भेजा गया था, जो सफलतापूर्वक लैंड हुआ था. इस बार चंद्रयान-5 में अधिक क्षमता वाला रोवर भेजा जाएगा, जिससे चंद्रमा की सतह पर और गहराई से अध्ययन किया जा सकेगा ‘चंद्रयान-4’ मिशन पर काम जारी बता दें, ISRO ने चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था, जिसमें लैंडर ‘विक्रम’ ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की थी. यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा. इससे पहले, ISRO ‘चंद्रयान-4’ मिशन पर भी काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य चंद्रमा से मिट्टी और चट्टानों के नमूने लाना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है.  ‘चंद्रयान-5 मिशन’ का मकसद? चंद्रयान मिशनों का मकसद चंद्रमा की सतह और वहां मौजूद खनिजों का अध्ययन करना है. इसरो के वैज्ञानिक लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं और भारत को स्पेस रिसर्च के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. चंद्रयान-5 मिशन के ऐलान के बाद देशभर में वैज्ञानिक समुदाय में उत्साह है, और अब सभी की नजरें इस नए मिशन पर टिकी हैं. जापान के साथ मिलकर चंद्रयान-5 मिशन को अंजाम देगा इसरो नारायणन ने कहा, ‘अभी तीन दिन पहले ही हमें चंद्रयान-5 मिशन के लिए मंजूरी मिली है। हम इसे जापान के साथ मिलकर करेंगे।’ चंद्रयान-4 मिशन के 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसका उद्देश्य चंद्रमा से एकत्र किए गए नमूने लाना है। इसरो की भविष्य की परियोजनाओं के बारे में नारायणन ने कहा कि गगनयान सहित विभिन्न मिशनों के अलावा, भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन- भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजनाएं चल रही हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में अपने अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग – स्पैडेक्स की सफल अनडॉकिंग करने में भी सफलता हासिल की। इससे चंद्रयान-4 और अन्य भविष्य के मिशनों के लिए मंच तैयार हो गया। 

श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने जडे 12 गेंदों पर 12 छक्के, कर दिया ये कारनामा, लोग हो गए हैरान

कोलम्बो क्रिकेट में बल्लेबाजी के दौरान एक ओवर में छह छक्के जड़ना अब तक कुछ ही खिलाड़ियों के लिए मुमकिन हो सका है। ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी की गिनती मुश्किल से उंगलियों पर की जा सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा खिलाड़ी भी है जिसने 12 गेंदों पर 12 छक्के जड़े हैं? यह कारनामा किया है श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने, जो न केवल बल्ले बल्कि गेंदबाजी में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। थिसारा परेरा का बेमिसाल रिकॉर्ड थिसारा परेरा, जिनका क्रिकेट करियर बहुत ही प्रभावशाली रहा है, ने एक के बाद एक दो बार क्रिकेट की दुनिया को हैरान किया। उनका नाम उन गिने-चुने खिलाड़ियों में शामिल है जिन्होंने एक ही ओवर में छह छक्के मारे। परेरा ने 2021 और 2025 में दो अलग-अलग मौकों पर 1 ओवर में छह छक्के जड़े। यह कारनामा किसी भी बल्लेबाज के लिए सपना ही होता है, लेकिन परेरा ने इसे हकीकत बना दिया। 2025 में, थिसारा परेरा ने एशियन लीजेंड लीग में श्रीलंकन लायंस के कप्तान के तौर पर एक नया इतिहास रचा। पारी के आखिरी ओवर में, परेरा ने आर्यन खान की गेंदों पर छह छक्के जड़े। इस ओवर में तीन वाइड गेंदें भी आईं, जिसके कारण ओवर में कुल 39 रन बने। इस शानदार प्रदर्शन ने परेरा को मात्र 35 गेंदों में शतक बनाने का मौका दिया। उनकी 36 गेंदों की पारी में कुल 108 रन थे, जो न केवल उनकी शानदार बैटिंग का प्रमाण था, बल्कि यह भी दिखाता है कि वह अब भी क्रिकेट के मैदान पर कितने खतरनाक हैं। 2021 में किया था ऐसा ही कारनामा यह पहली बार नहीं था जब थिसारा परेरा ने क्रिकेट जगत को चौंकाया था। 2021 में, जब वह श्रीलंकाई आर्मी टीम के लिए खेल रहे थे, उन्होंने ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब के खिलाफ एक ओवर में ही छह छक्के जड़े थे। इस पारी में उन्होंने 13 गेंदों पर 52 रन बनाए थे। यह प्रदर्शन यह साबित करता है कि परेरा न केवल एक बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं, बल्कि एक विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल चुके हैं थिसारा परेरा थिसारा परेरा ने आईपीएल में भी अपनी शानदार भूमिका निभाई है। वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं, जहां उन्होंने खुद को पिंच हिटर के तौर पर साबित किया। धोनी जैसे कप्तान के साथ खेलते हुए परेरा ने अपनी बैटिंग से कई मैचों में तेजी से रन जुटाए और टीम के लिए मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई। परेरा के बल्ले से अंत के ओवरों में अक्सर छक्के की बारिश देखने को मिलती थी, और यही कारण था कि उन्हें अंत में बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाता था। क्यों है यह रिकॉर्ड इतना खास? परेरा का यह रिकॉर्ड इसलिए और भी खास है क्योंकि वह एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 12 गेंदों में 12 छक्के जड़े हैं। क्रिकेट में छक्के मारना हर बल्लेबाज का सपना होता है, लेकिन इस तरह का रिकॉर्ड बनाना किसी के लिए भी असंभव सा लगता है। परेरा ने यह कर दिखाया, और यही कारण है कि वह क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।  

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने ऑलराउंडर शादाब खान के सिलेक्शन को लेकर पीसीबी पर साधा निशाना

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने ऑलराउंडर शादाब खान के टी20 में सिलेक्शन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी पर निशाना साधा। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ना सिर्फ शादाब खान को टीम में चुना गया, बल्कि उनको टीम का उपकप्तान भी घोषित किया गया। हालांकि, पहले ही मैच में टीम को मुंह की खानी पड़ी। ऐसे में शहजाद ने बोर्ड को आड़े हाथों लिया। पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शादाब खान ने दो ओवर फेंके और बिना कोई विकेट लिए 18 रन दिए, जबकि न्यूजीलैंड ने 10.1 ओवर में 92 रन का लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। शहजाद ने शादाब के हालिया फॉर्म पर चिंता जताते हुए उनके चयन के पीछे के तर्क पर सवाल उठाए और कहा कि उनको टीम में कौन लेकर आया है? क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक, एक इंटरव्यू में अहमद शहजाद ने कहा, “आप शादाब की बात कर रहे हैं, मुझे बताइए, उन्होंने क्या परफॉर्मेंस दी है? उन्हें टीम में कौन लेकर आया है? पहले यह सीरीज तो बीत जाने दीजिए। पीसीबी ने शादाब के साथ अलग योजना बनाई है और उसे टीम में अलग उद्देश्य से शामिल किया गया है।” शहजाद ने पूरी टीम की भी आलोचना की, क्योंकि पाकिस्तान को शेष बची गेंदों (59) के लिहाज से अब तक की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा। हार को लेकर शहजाद ने कहा, “हम आउट हो गए, लेकिन हमने कितने विकेट लिए? हमारे सीनियर, अनुभवी गेंदबाजी अटैक ने क्या किया है? आप उन्हें किस तरह की खतरनाक गेंदबाजी करते हुए देखते हैं, चाहे वे दाएं हाथ के हों या बाएं हाथ के?” शहजाद ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी की वर्तमान स्थिति के लिए भी पीसीबी की आलोचना की। हाई परफॉर्मेंस सेंटर को लेकर शहजाद ने कहा कि हाल के वर्षों में यह एकेडमी गुणवत्तापूर्ण खिलाड़ी तैयार करने में विफल रही है। अक्सर पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर बयान देने वाले शहजाद ने कहा, “जब हम खेलते थे, तो नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) में बड़े-बड़े कैंप आयोजित किए जाते थे और वहां से खिलाड़ियों को तैयार किया जाता था। उस जगह को प्रतिभाओं के लिए नर्सरी माना जाता है, ना कि सिर्फ एक सेटअप, जहां आप अपने लोगों को समायोजित करते हैं और वेतन सुरक्षित करते हैं। इसकी स्थापना खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए की गई थी। तो अब वे खिलाड़ी कहां हैं? कितने खिलाड़ी उभरे हैं?”

मध्यप्रदेश में 19-20 मार्च को बारिश का यलो-ऑरेंज अलर्ट, भोपाल, जबलपुर-चंबल में ज्यादा रहेगा असर

 भोपाल  अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन रात का तापमान बढ़ गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार से बादल छंटने के कारण रात के तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी। उधर, 19 मार्च से रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रविवार को दिन के पारे में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी और गरज-चमक की स्थिति भी बनी रही। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, अभी राजस्थान के ऊपर और उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से मौसम बदला हुआ है। 18 मार्च से फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा। इसकी वजह से अगले 2 दिन तक बारिश हो सकती है। पिछले 4 दिन ऐसा रहा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 13 मार्च को मुरैना, भिंड में हल्की बारिश हुई। 14 मार्च को भिंड में बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं, 15 मार्च को झाबुआ, रतलाम, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ में कहीं-कहीं बौछारें गिरी और बादल छाए रहे। राजधानी भोपाल में भी दिन में बादल देखने को मिले। बाकी शहरों में आसमान साफ रहा और गर्मी का असर देखा गया। 16 मार्च को भी कई जिलों में गरज-चमक, बूंदाबांदी और आंधी वाला मौसम रहा। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम     17 मार्च: कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी की संभावना भी है।     18 मार्च: इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग में बादल छा सकते हैं। पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी होने के आसार है।     19 मार्च: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर और शहडोल संभाग में बादल, बारिश, गरज-चमक और आंधी का असर देखने को मिलेगा।     20 मार्च: दमोह, कटनी, उमरिया-शहडोल में आंधी, गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट। भोपाल, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ में गरज-चमक, बारिश-आंधी का यलो अलर्ट। महीने के आखिरी में चलेगी लू मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा बता दें कि मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।     मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है।     उत्तर-पूर्वी राजस्थान एवं उससे लगे हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इस चक्रवात से लेकर मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है। रीवा, जबलपुर व शहडोल संभाग में हो सकती है बारिश     वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि हवा के साथ नमी आने के कारण बादल बने हुए हैं। मंगलवार से बादल छंटने के साथ ही दिन का तापमान बढ़ने लगेगा, जबकि रात के तापमान में कुछ कमी दर्ज होगी।     मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पास एक द्रोणिका बनने के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी मिलेगी। इस वजह से रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में दो-तीन दिनों तक वर्षा हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी होने की भी संभावना रहेगी।  

रोजाना 5 बार जरूर सूर्य करें नमस्‍कार, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान

सूर्य नमस्कार एक प्राचीन योग अभ्यास है। ये शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हर दिन को ऊर्जावान और सकारात्मक रूप से शुरू करने के लिए सही रूटीन अपनाना जरूरी होता है। योग में सूर्य नमस्कार को एक ऐसा व्यायाम माना जाता है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना 5 बार सूर्य नमस्कार करते हैं तो यह न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि दिनभर आपको ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है। आज हम आपको ऐसे ही सूर्य नमस्‍कार से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से- सूर्य नमस्‍कार करने से सेहत को म‍िलते हैं ये फायदे     सूर्य नमस्कार उन योगासनों में से एक है ज‍िसे करने से शरीर के सभी अंगों और मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग होती है। यह पूरे शरीर को एक्टिव करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।     अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सूर्य नमस्कार बेहद प्रभावी एक्‍सरसाइज माना जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर में कैलोरी तेजी से बर्न होती है।     Surya Namaskar पैरों, बाहों, पीठ और पेट की मांसपेशियों को टोन करता है। रोजाना 5 राउंड सूर्य नमस्‍कार करने से शरीर की ताकत और लचीलापन बढ़ता है, जिससे चोट लगने का खतरा कम हो जाता है।     इस याेगासन से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम भी बेहतर होता है। इसके अलावा गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।     सूर्य नमस्कार के दौरान गहरी सांस लेने से मानस‍िक रूप से शांत‍ि म‍िलती है। यह तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करने में भी मदद करता है। इससे आपका फोकस भी बढ़ता है।     सूर्य नमस्‍कार करने से ब्‍लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इससे द‍िल को सेहतमंद रखा जा सकता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।     सूर्य नमस्कार करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर का पोस्चर सही रहता है, जिससे कमर दर्द की समस्या नहीं होती है।     अगर आप रोजाना सुबह 5 राउंड सूर्य नमस्कार करते हैं तो इससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और ताजगी का अनुभव होता है। यह व्‍यायाम पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है। सूर्य नमस्‍कार के हैं आध्यात्मिक फायदे     सूर्य नमस्कार में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने वाले आसन शामिल होते हैं, जो आत्म-जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।     सूर्य नमस्कार में मानसिक शांति प्राप्त करने वाले आसन शामिल होते हैं, जो आत्म-शांति को बढ़ावा देते हैं।     सूर्य नमस्कार में आत्म-सम्मान बढ़ाने वाले आसन शामिल होते हैं, जो आत्म-मूल्य को बढ़ावा देते हैं। हालांकि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सूर्य नमस्कार को नियमित रूप से करने से ही इसके फायदे प्राप्त होते हैं।  

रंगों से त्वचा हुई रूखी तो करे ये काम, फिर से दिखेगी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन

होली की मस्ती में रंगों से खेलना जितना मजेदार होता है, उतना ही मुश्किल होता है इसके बाद स्किन की खोई हुई चमक वापस लाना! केमिकल वाले रंग त्वचा को रूखा बना देते हैं, पोर्स बंद कर देते हैं और कभी-कभी जलन और एलर्जी भी कर सकते हैं। हालांकि, परेशान होने की जरूरत नहीं है! कुछ आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स अपनाकर आप अपने चेहरे की खोई हुई चमक दोबारा पा सकते हैं! तो आइए, जानते हैं 5 बेस्ट स्किन केयर हैक्स, जो आपकी त्वचा को फिर से हेल्दी और ग्लोइंग बना देंगे। दूध और शहद से करें जेंटल क्लीनिंग होली के रंगों को हटाने के लिए रफ तरीके अपनाने से बचें! इसके बजाय कच्चे दूध में थोड़ा शहद मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। दूध डर्ट और रंगों को बाहर निकालेगा, जबकि शहद स्किन को मॉइश्चर देगा।     टिप: रंग हटाने के लिए कभी भी साबुन का ज्यादा इस्तेमाल न करें, इससे स्किन ड्राई हो सकती है! एलोवेरा और गुलाबजल का इस्तेमाल होली के बाद स्किन में जलन या रेडनेस हो रही है? तो फ्रेश एलोवेरा जेल में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक देगा और रेडनेस कम करेगा।     टिप: रात को सोने से पहले भी एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं, इससे स्किन जल्दी रिपेयर होगी! बेसन और दही का पैक अगर रंगों की वजह से चेहरा ड्राई और बेजान लग रहा है, तो बेसन, दही और हल्दी का फेस पैक लगाएं। यह नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करेगा और चेहरे की खोई हुई चमक लौटाएगा।     टिप: इसे 15 मिनट तक लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें और गुनगुने पानी से धो लें! नारियल तेल से करें डीप क्लींजिंग अगर चेहरे पर वॉटरप्रूफ रंग लगे हैं, तो डायरेक्ट साबुन से धोने की बजाय नारियल तेल से हल्की मसाज करें। तेल रंगों को घोलकर स्किन से बाहर निकाल देगा और स्किन को अंदर से पोषण देगा।     टिप: ऑयली स्किन वाले लोग नारियल तेल की जगह जोजोबा ऑयल या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। भरपूर पानी और डिटॉक्स ड्रिंक्स होली के बाद सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी त्वचा को डिटॉक्स करना जरूरी है! इसके लिए दिनभर में खूब पानी पिएं और नींबू-पानी, ग्रीन टी या नारियल पानी का सेवन करें। इससे स्किन जल्दी रिपेयर होगी और अंदर से ग्लो करने लगेगी!     टिप: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए होली के बाद कैफीन और सोडा से दूरी बनाएं।  

कर्नाटक सरकार ने ठेकों में मुस्लिम वर्ग के ठेकेदारों के लिए 4 % कोटा देने के फैसले पर एमपी के सीएम यादव ने किया पलटवार

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में ठेकेदारों के लिए धर्म आधारित आरक्षण की व्यवस्था को अनुचित और निंदनीय करार दिया है. उन्होंने इसे कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का हिस्सा बताते हुए कड़ी आलोचना की और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस फैसले को वापस कराने की मांग की.   मुख्यमंत्री ने कहा, “लोकतांत्रिक देश में किसी धर्म विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नियम-प्रावधान बनाना कांग्रेस का अनैतिक चरित्र दर्शाता है. कर्नाटक सरकार का यह फैसला समाज को बांटने वाला है. हमारी सरकार दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है, ताकि सभी को सम्मान और अधिकार मिले. लेकिन कांग्रेस ने हमेशा संविधान के मूल्यों की अनदेखी कर जातिगत पक्षपात और भेदभाव को बढ़ावा दिया है.” उन्होंने इसे ‘भारत तोड़ो’ की विचारधारा का हिस्सा बताया. कांग्रेस पर निशाना CM यादव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने की राजनीति की है. कर्नाटक सरकार का यह निर्णय उसी अपशिष्ट राजनीति का उदाहरण है. उन्होंने जोर देकर कहा, “धर्म आधारित आरक्षण के खिलाफ पहले भी न्यायालयों ने फैसले दिए हैं. यह फैसला भी कोर्ट में टिक नहीं पाएगा.” उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपील की कि वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर दबाव डालकर इस तुष्टिकरण के फैसले को वापस कराएं. कर्नाटक का फैसला कर्नाटक सरकार ने हाल ही में शासकीय ठेकों में ठेकेदारों के लिए धर्म आधारित आरक्षण का प्रावधान करने का फैसला लिया था, जिसे मध्य प्रदेश के CM ने संविधान विरोधी और समाज को बांटने वाला करार दिया. उनका कहना है कि यह कदम न केवल अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की ओर इशारा करता है, बल्कि समानता के सिद्धांत को भी कमजोर करता है. BJP का रुख मुख्यमंत्री ने बीजेपी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उनकी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेसी भारत जोड़ो की बात करते हैं, लेकिन उनके फैसले भारत तोड़ो की नीति को दर्शाते हैं.” इस बयान ने दोनों दलों के बीच सियासी तनाव को और बढ़ा दिया है. आगे की राह CM यादव ने इस मुद्दे को लेकर कानूनी और राजनीतिक लड़ाई की ओर इशारा किया. उनका मानना है कि यह फैसला न सिर्फ नैतिक रूप से गलत है, बल्कि संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ भी है. अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि कर्नाटक सरकार इस आलोचना पर क्या जवाब देती है और क्या यह मामला कोर्ट तक पहुंचेगा.  

जल जीवन मिशन: भाजपा विधायक के तंज पर नेता प्रतिपक्ष ने किया पलटवार

रायपुर  विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने जल जीवन मिशन के तहत 2025 तक केंद्रांश के रूप में प्राप्त राशि की जानकारी मांगी. भाजपा विधायक के केंद्रांश से कम राशि प्राप्त होने का ठीकरा पूर्ववर्ती सरकार पर फोड़े जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि कब तक पिछली सरकार का नाम लेकर बचते रहेंगे. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि 2024-25 फरवरी 2024 तक 191.59 करोड़ केंद्रांश प्राप्त हुआ है. राज्यांश राशि के रूप में 187.12 करोड़ की स्वीकृति दी गई है. इस पर डॉ. महंत ने कहा केंद्रांश और राज्यांश बराबर होना चाहिए. 2250 करोड़ रुपए की राशि आना था, डबल इंजन सरकार ने नहीं दिया. इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारत सरकार ने 2028 तक जल जीवन मिशन की अवधि बढ़ाई है. जल जीवन मिशन का काम 50-60% पूरा हुआ है, इसी अनुसार राशि आई है. 29126 स्वीकृत योजनाओं की संख्या है, 41 हजार से अधिक टैंक बनाए गए हैं. 5908 टंकियों का निर्माण हो गया पर पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है. इस पर चरण दास महंत ने पूछा कि क्या काम होने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि भुगतान सतत् प्रक्रिया है. राशि की उपलब्धता के आधार पर भुगतान की जाएगी. इस पर महंत ने कहा कि पैसे नहीं मिलने के कारण ठेकेदार काम नहीं कर रहे हैं. ठेकेदारों के काम नहीं करने के कारण काम धीमा हो गया है, इसलिए केंद्र सरकार राशि नहीं दे रही है. पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि पुराने सरकार के कर्म की वजह से ये स्थिति आज है. जब आपकी सरकार थी तब निर्देश दे सकते थे. इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि कब तक यह कहकर बचेंगे कि पुराने सरकार का है. आप जांच करवा सकते हैं, जांच करवा लीजिए. इस पर धर्मजीत सिंह ने कहा कि जांच की मांग करते हैं, और फिर वहीं ईडी, सीडी को लेकर जुलूस निकालते हैं.

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया

कुपवाड़ा जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस दौरान सेना के जवानों के एक आतंकी को मार गिराया है। यह अभियान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और विशेष अभियान समूह द्वारा संयुक्त रूप से चलाई रही है जहां सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के मुताबिक यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के बाद शुरू किया गया था। सेना के मुताबिक यहां 2-3 आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। अभियान के दौरान एक पुलिसकर्मी के जख्मी होने की खबर भी मिली है। जानकारी के मुताबिक सेना ने सूचना मिलने के बाद कुपवाड़ा जिले में स्थित हंदवाड़ा के क्रुम्हूरा-जचलदारा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। जैसे ही सुरक्षाकर्मी करीब पहुंचे, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया है और यहां अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। वहीं आम लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की गई है। इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस ऑपरेशन की जानकारी दी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कश्मीर पुलिस ने बताया, “हंदवाड़ा के क्रुम्हूरा जचलदारा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। तलाशी ली जा रही है।” इससे पहले सेना ने रविवार को कुपवाड़ा से बड़े पैमाने पर हथियार भी बरामद किए थे।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के फाइनल में इंडिया मास्टर्स पर मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं की जमकर की तारीफ

रायपुर शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) के फाइनल में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स ने ब्रायन लारा की वेस्टइंडीज मास्टर्स को हराकर पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर व ब्रायन लारा जैसी हस्तियों से प्रेरित होकर हमारे युवा और अधिक उत्साहित हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ और रायपुर राष्ट्रीय मानचित्र पर तेजी से उभर रहे हैं. टियर-2 शहर भारत के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं और छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया आयाम स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. छत्तीसगढ़ के युवा बनेंगे नई पहचान दरअसल, फाइनल में इंडिया मास्टर्स की जीत के बाद मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा हमारे युवा बहुत ही इंस्पायरिंग हैं. हमारा यूथ का पूरा हमारा स्टेट है और पूरी तरह से यूथ एनर्जी से भरा हुआ स्टेट है. यहां पर आईआईएम, आईआईटी, ट्रिपल आईटी, एचएनएलयू सारा कुछ आपको मिलेगा. यहां के यूथ में बहुत एनर्जी है. स्पोर्ट्स में भी बहुत अच्छा कर रहे हैं और ये सारे यह सारे यूथ ही नेशनल और इंटरनेशनल मैप पर छत्तीसगढ़ को लाने के लिए काम करेंगे और सचिन से ब्रायन लारा से निश्चित रूप से हमारे यूथ मोटिवेट हो रहे हैं और इनको हमारे यूथ को इससे इस आयोजन से बहुत बड़ा लाभ मिला है. मैं सारे आयोजकों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं. ‘युवराज सिंह इज माय फेवरेट’ – मंत्री ओपी चौधरी मंत्री ओपी चौधरी ने युवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि सचिन ब्रायन लारा अपना इंपोर्टेंस है, इसमें कोई डाउट नहीं. बट आई मस्ट एक्सेप्ट कि युवराज सिंह जी, युवराज सिंह जी जो मैच विनर थे और हमेशा टफ से टफ सिचुएशन में आकर इंडिया को मैच जिताते थे. 2007 काटी 20 वर्ल्ड कप हो या वनडे इंटरनेशनल वर्ल्ड कप हो, सब में उन्होंने एक्स्ट्राऑर्डिनरी परफॉर्मेंस दिया और युवराज सिंह इज माय फेवरेट. टियर-2 शहरों के लिए रायपुर और छत्तीसगढ़ तैयार उन्होंने आगे कहा, यह हम सबके लिए प्राइड की बात है और पूरा छत्तीसगढ़ और हमारा रायपुर नेशनल मैप पर बहुत तेजी से आ रहा है. एंड दिस इज टाइम फॉर टियर टू सिटी, वन सिटी सब जगह सैचुरेटेड हो गए हैं. अब टियर टू सिटीज का दौर है और इंडिया की इकॉनमी में सबसे बड़ा रोल अब टियर दो सिटीज का होगा और उसके लिए हमारा रायपुर, हमारा छत्तीसगढ़ पूरी तरह से तैयार है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet