LATEST NEWS

हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस टाइप-1 (HSV-1) का संक्रमण बेडरूम में फैल सकता है, शोध में खुलासा

शिकागो इंसान की मानसिक सेहत से जुड़ी बीमारियों में डिमेंशिया एक गंभीर समस्या बन चुकी है। हाल ही में, इलिनोइस यूनिवर्सिटी शिकागो के वैज्ञानिकों ने एक शोध में यह चौंकाने वाला खुलासा किया है कि हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस टाइप-1 (HSV-1) का संक्रमण बेडरूम में फैल सकता है और यह डिमेंशिया जैसी मानसिक बीमारियों का कारण बन सकता है। यह शोध वायरस और मानसिक स्वास्थ्य के बीच के संबंधों को समझने के लिए किया गया था। इस अध्ययन में यह पाया गया कि बेडरूम के अंदर किस, ओरल सेक्स और अन्य फिजिकल एक्टिविटी के दौरान हर्पीज वायरस का संक्रमण फैल सकता है। वायरस दिमाग में सूजन उत्पन्न कर सकता है, जिससे मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। शोध में क्या बताया गया है? शोध का नेतृत्व प्रोफेसर दीपक शुक्ला ने किया। शोध में यह बताया गया है कि बेडरूम में किसी भी तरह की शारीरिक क्रियाओं से वायरस फैलने का जोखिम अधिक होता है, खासकर जब किसी व्यक्ति का संपर्क वायरस से प्रभावित व्यक्ति से होता है। जब किसी व्यक्ति की नाक HSV-1 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आती है, तो वायरस वहां से तंत्रिका तंत्र तक पहुंच सकता है, जिससे वायरस दिमाग में सूजन पैदा कर सकता है। इस सूजन के कारण व्यक्ति को मानसिक समस्याएं हो सकती हैं, जो डिमेंशिया जैसी बीमारियों को जन्म दे सकती हैं। शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि HSV-1 वायरस सिर्फ मुंह के आसपास ही नहीं, बल्कि अन्य शारीरिक हिस्सों में भी फैल सकता है, जैसे कि प्राइवेट पार्ट्स में। हालांकि, इसके फैलने की संभावना कम होती है, लेकिन इस वायरस के कारण प्राइवेट पार्ट्स में दाद हो सकता है। इसके अलावा, ओरल हर्पीज (जो मुंह और होठों के आसपास होने वाले छालों से होता है) से प्रभावित व्यक्ति के चूमने से भी यह वायरस फैल सकता है। जानिए क्या है हर्पीज वायरस और डिमेंशिया के बीच संबंध यह पहला शोध है जिसमें यह पाया गया कि हर्पीज वायरस डिमेंशिया के लक्षणों को उत्पन्न कर सकता है। शोधकर्ताओं ने यह समझाया कि हर्पीज वायरस शरीर में तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) तक पहुंचकर मानसिक स्थिति पर प्रभाव डालता है। इससे शरीर के नर्वस सिस्टम में सूजन उत्पन्न होती है, जो धीरे-धीरे मानसिक विकारों का कारण बन सकती है। इस वायरस के कारण दिमागी कार्यों में गड़बड़ी हो सकती है, जो लंबे समय में डिमेंशिया जैसी गंभीर मानसिक स्थितियों का कारण बन सकती है। HSV-1 वायरस क्या है? HSV-1 (हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस टाइप-1) एक सामान्य वायरस है जो आमतौर पर मुंह और होंठों के आसपास घावों (कोल्ड सोर) के रूप में दिखाई देता है। यह वायरस तब फैलता है जब किसी व्यक्ति का संपर्क संक्रमित व्यक्ति के मुंह, त्वचा या लार से होता है। यह वायरस इतना सामान्य है कि WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अनुसार, दुनिया भर की लगभग 2-तिहाई आबादी इस वायरस से संक्रमित है। हालांकि यह वायरस सामान्यतः मुंह और चेहरे के आस-पास घावों के रूप में दिखाई देता है, लेकिन यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है, जैसे प्राइवेट पार्ट्स में। डिमेंशिया क्या है? डिमेंशिया एक सिंड्रोम है, यानी यह कोई एक बीमारी नहीं है, बल्कि यह कई मानसिक स्थितियों का समूह है, जो मस्तिष्क के कार्यों को प्रभावित करती हैं। डिमेंशिया से पीड़ित व्यक्ति को अपनी याददाश्त, सोचने की क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, और व्यवहार में गड़बड़ी हो सकती है। डिमेंशिया के कुछ सामान्य लक्षणों में शामिल हैं: – नाम और चेहरों को पहचानने में मुश्किल – भूलने की आदतें – निर्णय लेने में समस्या – लगातार भ्रमित रहना – शारीरिक संतुलन में समस्या होना – चलते समय डगमगाना और गिर जाना – हाथों और पैरों की गतिशीलता में परेशानी डिमेंशिया का कोई सटीक इलाज नहीं है, लेकिन इसकी पहचान जल्दी होने से इसके लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है और व्यक्ति की जीवनशैली में सुधार लाया जा सकता है। बेडरूम में वायरस फैलने का खतरा क्यों है अधिक? शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला है कि बेडरूम में वायरस फैलने का खतरा अधिक होता है क्योंकि यहाँ लोग शारीरिक संपर्क करते हैं और एक-दूसरे के करीब होते हैं। जैसे कि किस करना, ओरल सेक्स करना, और अन्य शारीरिक गतिविधियों के दौरान वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। हर्पीज वायरस का संपर्क शरीर के विभिन्न हिस्सों से हो सकता है, खासकर जब किसी व्यक्ति का मुंह या नाक किसी संक्रमित व्यक्ति के निकट आता है। किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आएं जो… यदि आप या आपका कोई करीबी व्यक्ति हर्पीज वायरस से संक्रमित है, तो आपको एहतियात बरतनी चाहिए। खासकर जब आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आएं, जिसका शरीर संक्रमित है। इसके अलावा, यदि किसी को डिमेंशिया के लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इस तरह की मानसिक स्थिति से निपटने के लिए समय पर उपचार और देखभाल बहुत महत्वपूर्ण है। 

प्रसिद्ध संगीतकार इलैयाराजा पहुंचे श्री शेषपुरीश्वर मंदिर, राहु-केतु का पूजन

तिरुवरूर, मशहूर संगीतकार इसाग्नानी इलैयाराजा ने सोमवार सुबह तमिलनाडु के तिरुवरूर जिले में स्थित थिरुपमपुरम श्री राहु-केतु सन्निधि मंदिर के दर्शन किए। यह मंदिर कुडावसाल तालुका में श्री शेषपुरीश्वर मंदिर परिसर में स्थित है और तमिलनाडु के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। इसे ‘दक्षिणी कालहस्ती’ के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में राहु और केतु की पूजा की जाती है और मान्यता है कि यहां दर्शन करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसाग्नानी इलैयाराजा सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे और उन्होंने श्री शेषपुरीश्वर सन्निधि तथा श्री राहु-केतु सन्निधि के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने अर्चना की और प्रार्थना में समय बिताया। मंदिर प्रशासन ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इलैयाराजा के मंदिर आने की खबर से उनके प्रशंसकों में उत्साह देखा गया। थिरुपमपुरम मंदिर धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। खास तौर पर राहु और केतु ग्रहों से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए भक्त यहां आते हैं। मंदिर में साल भर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है और खास अवसरों पर यह संख्या और बढ़ जाती है। इसाग्नानी इलैयाराजा दक्षिण भारतीय संगीत जगत के दिग्गज हैं। उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में संगीत देकर लोगों का दिल जीता है। उनकी सादगी और आध्यात्मिक रुचि भी हमेशा चर्चा में रहती है। इस दौरे के दौरान उन्होंने मंदिर में शांति से समय बिताया और भक्तों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मंदिर प्रशासन ने उनके इस दौरे को यादगार बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। मंदिर दर्शन के बाद इलैयाराजा ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया और फिर अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। इलैयाराजा का संगीत देश में काफी पसंद किया जाता है। वे लंदन में 8 मार्च को पश्चिमी शास्त्रीय सिम्फनी ‘वैलिएंट’ के सफल प्रीमियर को लेकर चर्चा में थे। सफल प्रदर्शन के बाद चेन्नई लौटने पर संवाददाताओं से बात करते हुए, इलैयाराजा ने उन्हें मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए ऐलान किया कि उनकी सिम्फनी भारत सहित 13 और देशों में प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने लाइव संगीत के अनुभव को अभूतपूर्व बताते हुए प्रशंसकों से खास अपील भी की थी। गुहार लगाई कि सिम्फनी को डाउनलोड न करें क्योंकि इसके 80-वाद्य यंत्रों के ऑर्केस्ट्रेशन को व्यक्तिगत रूप से सबसे अच्छा महसूस किया जाता है।  

Neja Mela : संभल जिला प्रशासन ने साफ कह दिया कि वह लुटेरों के नाम पर मेले का आयोजन नहीं होने देगा

 संभल यूपी के संभल जिले में सैयद सालार मसूद गाजी के नाम पर लगने वाले ‘नेजा मेले’ का आयोजन अब नहीं होगा. ‘नेजा मेला’ कमेटी के लोग अनुमति मांगने एडिशनल एसपी श्रीशचंद्र के पास पहुंचे थे, लेकिन एडिशनल एसपी ने कमेटी को दो टूक मना कर दिया. साथ ही नसीहत देते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर को लूटने वाले, भारत में लूटमार व कत्लेआम मचाने वाले की याद में किसी भी मेले का आयोजन नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक लुटेरे के नाम पर मेले का आयोजन करके आप लोग अभी तक अपराध करते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा. आपको बता दें कि सैयद सालार मसूद गाजी विदेशी आक्रांता महमूद गजनवी का भांजा और सेनापति था.  गजनवी ने 1000 से 1027 ईस्वी के बीच भारत पर 17 बार हमला किया था. इस दौरान उसने हिंदुओं की आस्था के प्रतीक सोमनाथ मंदिर सहित कई बड़े मंदिरों पर भी आक्रमण किया था. संभल पुलिस की ‘नेजा मेला’ कमेटी को दो टूक संभल के एसएसपी श्रीशचंद्र ने ‘नेजा मेला’ कमेटी के लोगों से कहा कि सोमनाथ मंदिर को लूटने वाले, लुटेरे-हत्यारे की याद में किसी भी मेले का जिले में नहीं होगा. जो कोई व्यक्ति हत्यारे और लुटेरे के साथ रहेगा वह देश के साथ अपराध कर रहा है. आप लोग लुटेरे के नाम पर मेले का आयोजन करके अपराध करते रहे हैं. जिसने इस लुटेरे के नाम पर मेले का आयोजन किया वह व्यक्ति भी फिर देशद्रोही है. एसएसपी ने कहा कि ‘नेजा मेला’ एक बुरी कुरीति थी. किसी भी लुटेरे के नाम पर मेले का आयोजन किया जाना पूरी तरह से गलत है.  कानून व्यवस्था के चलते इजाजत नहीं दी जा रही है. मेला लगाने की कोई अनुमति नहीं है. अगर कोई नियम तोड़ेगा तो उसपर एक्शन लिया जाएगा. संभल में होली के बाद सैयद सालार मसूद गाजी की याद में ‘नेजा मेला’ लगाया जाता था. इस आयोजन को लेकर पहले भी आपत्ति जताई गई थी. अब संभल जिला प्रशासन ने साफ कह दिया है कि वह लुटेरों के नाम पर मेले का आयोजन नहीं होने देगा. इस साल संभल में सैयद सालार मसूद गाजी की याद में आयोजित होने वाला ‘नेजा मेला’ नहीं लगेगा. इससे पहले ‘नेजा कमेटी’ के पदाधिकारियों ने एसडीएम डॉ. बंदना मिश्रा से मुलाकात की थी. पदाधिकारियों ने उनसे मेले के आयोजन की अनुमति मांगी थी, लेकिन तब भी एसडीएम ने साफ कर दिया था कि ‘नेजा मेले’ के नाम पर कोई अनुमति नहीं दी जाएगी. वहीं, पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि ‘नेजा मेला’ सदियों पुरानी परंपरा है और इसे उसी स्वरूप में आयोजित किया जाना चाहिए. लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी. नेजा मेला क्यों लगाया जाता है संभल में हजारों सालों से चला आ रहे नेजा मेले का इतिहास उस समय का है जब महाराजा पृथ्वीराज चौहान की राजधानी संभल हुआ करती थी। धार्मिक नगर नेजा कमेटी संभल के अध्यक्ष शाहिद मसूदी ने निजा मेला क्यों मनाया जाता है इसके संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पृथ्वीराज चौहान की राजधानी संभल हुआ करती थी और उस समय संभल में हजरत शेख पचासे मियां रहमतुल्लाह अलैह का परिवार रहा करता था। उनकी बेटी बहुत खूबसूरत थी, पृथ्वीराज चौहान के बेटे का दिल हजरत शेख पचासे मियां की बेटी पर आ गया। पैगाम पाकर आने का लिया फैसला पिता ने बेटी को सारा माजरा बताया तो बेटी ने कुछ वक्त लेने की बात कही और एक पैगाम अफगानिस्तान में सय्यद सालार मसूद गाजी रहमतुल्ला अलैह को भेजा और मदद की ख्वाहिश जाहिर की। सय्यद सालार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह ने पैगाम पाकर संभल आने का फैसला किया। उसने यहां पृथ्वीराज चौहान को जंग में पराजित किया। इस जंग में शहीद हुए उसके साथियों के आज भी मजार संभल में हैं, जहां मेला लगाया जाता है।  नेजा मेले की खास परंपरा, यहां सजकर बैठतीं हैं दुल्हनें संभल में सैयद सलार मसूद गाजी की याद में लगने वाले नेजा मेला पर खास परम्परा के तहत दुल्हनें सजकर बैठीं और घर परिवार व मौहल्ले की महिलाओं ने उनके साज श्रंगार की सराहना कर उन्हें ईनाम दिया। नेजा मेला पर हर साल वह दुल्हनें सजकर बैठती हैं जिनकी शादी पिछले एक साल के दौरान हुई होती है। दुल्हन उसी तरह सजती संवरती है जैसे वह शादी के वक्त सजती संवरती है। शहर के मौहल्ला चौधरी सराय सहित कई मौहल्लों में दुल्हनें सजकर बैठीं। पहले बहुत ज्यादा संख्या में दुल्हनों के सजने की परम्परा था मगर अब बदले वक्त में कुछ संगठन इस पुरानी प्रथा का विरोध करने लगे हैं।  

470 किमी लंबे इलाके में बहने वाली सिंध नदी कई जगहों पर सूखकर गड्ढों में तब्दील हो गई

विदिशा एमपी की एक बड़ी नदी सूख गई है। 470 किमी लंबे इलाके में बहने वाली यह नदी कई जगहों पर सूखकर गड्ढों में तब्दील हो गई है वहीं कुछ जगहों पर नदी पोखरनुमा बन गई है जहां बहुत कम पानी बचा है। नदी की दुर्दशा से इसके किनारों की बसाहटों में हाहाकार सा मच गया है। एमपी के विदिशा जिले से निकलकर यूपी के जालौन में यमुना से मिलनेवाली सिंध नदी का यह बुरा हाल हुआ है। भीषण गर्मी के कारण मार्च में ही सिंध नदी के सूख जाने से कई गांवों में पीने के पानी का संकट गहरा गया है।  सिंध नदी विदिशा जिले के सिरोंज तहसील के नैनवास कला स्थित ताल से निकलती है जोकि यमुना की सहायक नदी है। यह नदी एमपी के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर और भिंड जिलों से होकर बहती है उत्तरप्रदेश के जालौन जिले में यमुना नदी में मिलती है। इस प्रकार मालवा के पठार से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बहती हुई चंबल और यमुना के संगम के ठीक बाद यमुना में समाती है। जब हर तरफ नदियों के प्रदूषित हो जाने से लोग चिंतित हैं तब सिंध नदी एक खुशनुमा एहसास कराती रही है। यह नदी देश की सबसे साफ सुथरी नदियों में शामिल है, बहुतायत में अब भी लोग सिंध के पानी का उपयोग पीने के लिए करते हैं। यही कारण है कि सिंध नदी का सूख जाना लाखों लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है।  अशोकनगर में​ सिंध में पानी ही नहीं बचा है। जिले के अंतिम छोर पर पीलीघटा में नदी का दृश्य, सूखती सिंध की हालत के बारे में बहुत कुछ कह रहा है। यहां नदी के सूख जाने से पोखर बन गए हैं। इन हिस्सों में मवेशी अपनी प्यास बुझाने जाते हैं। अब इन पोखरों पर भी सकंट मंडरा गया है। इनमें भी आसपास के किसानों ने पाइप डाल रखे हैं और मोटर पंप से पानी खींचा जा रहा है। सिंध की कुल 470 किलोमीटर (290 मील) की लंबाई में से 461 किलोमीटर (286 मील) मध्यप्रदेश में और महज 9 किलोमीटर (5.6 मील) उत्तर प्रदेश में हैं। सिंध के सूखने से इसके किनारों पर रहनेवालों के लिए पेयजल का संकट गहरा रहा है। दतिया जिले के सेंवढ़ा तहसील के किसान और मल्लाह समुदाय के लोग अब भी सिंध नदी का पानी पीते हैं। पूरे इलाके में होनेवाली शादियों या धार्मिक कार्यक्रमों के लिए लोग सिंध का पानी ही सीधे इस्तेमाल करते हैं। नदी से टैंक में पानी स्टोर कर पेयजल के रूप मे इसका उपयोग करते हैं। सिंध किनारे स्थित खमरौली गांव के लोग कहते हैं कि यह दूसरी नदियों के पानी से कई गुना स्वच्छ है। बरसात के दिनों को छोड़ कर हम हर मौसम में सिंध का पानी पीते हैं। सिंध नदी के स्वच्छ होने की पुष्टि कई सरकारी मानकों से भी होती है। इस नदी के कम प्रदूषित होने की सबसे बड़ी वजह मानव और औद्योगिक गतिविधियों का कम होना है। सिंध के किनारे पर एक भी बड़ी आबादी वाला शहर नहीं है। ग्वालियर जिले का डबरा सबसे बड़ा शहर है जिसकी आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार महज 2.37 लाख थी। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंगा बेसिन में जिन 19 प्रमुख औद्योगिक इकाइयों को प्रदूषण के खतरे के मद्देनजर चिह्नित किया है उसमें एक भी सिंध नदी के तट पर नहीं है। इसके तट पर अधिकांश छोटे शहर या कस्बे हैं जहां बड़े उद्योग या कल-कारखाने नहीं हैं। सिंध किनारे के गांवों में मुख्यत: खेती और पशुपालन किया जाता है। सीमित संसाधन व कम जरूरत के कारण सिंध स्वच्छ बनी रही लेकिन इसके सूखने से चिंता व्याप्त हो गई है।

रेलवे ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने कैश काउंटर किए बंद, यात्री परेशान, टिकट काउंटरों में लंबी लाईनें

रायपुर   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अधिकारियों ने आरक्षण केंद्र और अनारक्षित टिकट केंद्र में कई कैश काउंटर बंद कर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया है. इसका नतीजा ये हो रहा है कि टिकट काउंटरों में लंबी लाईने लगी हुई है और वो यात्री परेशान हो रहे है जिनके पास डिजिटल पेमेंट का कोई ऑपशन नहीं है. रायपुर रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर के लंबी लाईन में खड़े रहने के बाद जब आप काउंटर पर टिकट लेने पहुंचेंगे तो पता चलेगा कि उक्त काउंटर सिर्फ डिजिटल पेमेंट के लिए ही है, इसके बाद आपको पुनः उस लाईन में लगना होगा जहां कैश में टिकट उपलब्ध होगी. संभव है कि ऐसे में या तो यात्री बिना टिकट ट्रेन में सफर करने को मजबूर होंगे या टिकट के चक्कर में यात्रियों की ट्रेनें ही छूट जाएगी. कई टिकट काउंटर बंद मिले होली (Holi) से घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के वजह से सोमवार को अनारक्षित टिकट काउंटरों ( unreserved ticket counter ) में यात्रियों की लंबी लाईने देखने को मिली. टिकट लेने के लिए यात्रियों को आधे घंटे से अधिक की वेटिंग मिली, ऐसी स्थिति में भी रेलवे ने कई टिकट काउंटरों को बंद ही रहा. यहां टिकट काउंटर नंबर 6, 7, 8 और 3 और 2 नंबर काउंटर बंद मिले. यानी कुल 5 टिकट काउंटर रायपुर रेलवे स्टेशन में बंद पड़े है. इसके अलावा टिकट काउंटर नंबर 5 सिर्फ डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) से टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए खुला मिला, काउंटर नंबर 4 में कैश और ऑन लाइन दोनो पेमेंट मोड की सुविधा मिली. वहीं 1 नंबर काउंटर केवल महिलाओं के लिए रिजवर्ड है, लेकिन उन्हें यहां भी सिर्फ ऑन लाईन पेमेंट में ही टिकटें दी जा रही थी. इसका मतलब ये है कि सिर्फ एक टिकट काउंटर में यात्रियों को कैश में टिकटें उपलब्ध है, हालांकि यहां 2 एटीवीएम (ATVM) मशीनें भी शुरू मिली जहां यात्री टिकट ले सकते है. आरक्षण केंद्र का भी यही हाल, तत्काल टिकटें लेने के लिए यात्री हो रहे परेशान आरक्षण केंद्र में टिकटें लेने जाने वाले यात्रियों का भी यही हाल है. यहां भी कई काउंटरों में कैश लेन-देन बंद कर दिया गया है. इसका सबसे ज्यादा नुकसान उन यात्रियों को हो रहा है जो तत्काल टिकटें लेने आरक्षण केंद्र पहुंच रहे है. क्योंकि डिजिटल पेमेंट के प्रोसेस में 30 से 50 सैकेंड का वक्त लग ही जाता है. ऐसे में 1-2 नंबर पर खड़े यात्रियों को ही टिकटें मिल पाती है और 3 के पहुंचते तक टिकटें खत्म हो जाती है. इसके अलावा यहां वो भी यात्री परेशान हो रहे है जिनके पास केवल कैश ही मौजूद है. Raipur Parcel Office में कैश बंद अब यदि आपको पार्सल ऑफिस में बुकिंग के लिए जाना है तो जेब में कैश रखकर जाने से आपका सामान यहां बुकिंग नहीं होगा. क्योंकि यहां कैश काउंटर (Cash Counter) में कैश लेन-देन पूरे तरीके से बंद कर दिया गया है. यानी आपे पास कैश होते हुए भी आपका पार्सल यहां बुकिंग नहीं होगा या तो अपना पार्सल बुकिंग करने के लिए आपको दलालों से संपर्क करना पड़ेगा. लंबी लाईन से बचना है तो डाउनलोड करे ये APP रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्री UTS App के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकते है और लंबी लाईनों से छुटकारा पा सकते है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) का UTS (Unreserved Ticketing System) मोबाइल ऐप आपकी यात्रा को सरल और सुविधाजनक बना सकता है. इस ऐप के जरिए आप बिना किसी परेशानी के अनरिजर्व्ड, प्लेटफॉर्म और सीजन टिकट बुक कर सकते हैं. यह ऐप खासकर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है जो रोज ट्रेन से यात्रा करते हैं या जिन्हें अचानक यात्रा करनी होती है. ऐप का उपयोग करने के लिए, यात्रियों को पहले अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड से रिजिस्टर करना होता है. इसके के बाद, आप इस ऐप का उपयोग टिकट बुक करने, टिकट की उपलब्धता देखने, और ट्रेन के समय की जानकारी प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं. यदि जरूरत हो तो टिकट को कैंसिल भी किया जा सकता है. यहां हम आपको इस आप से जुड़ी हर जानकारी देने जा रहे हैं. UTS ऐप क्या है और कैसे काम करता है? अनरिज़र्व टिकटिंग सिस्टम (UTS) एक मोबाइल एप्लिकेशन है जिसे 2014 में रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) द्वारा लॉन्च किया गया था, जो भारतीय रेलवे का एक सहायक संगठन है. इस ऐप के माध्यम से यात्री अनरिज़र्व ट्रेन टिकट जनरेट या कैंसिल कर सकते हैं, सीज़नल टिकट बुक कर सकते हैं, पास को  रिन्यू कर सकरते हैं, और प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकते हैं. यह उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है जो अक्सर यात्रा करते हैं और अचानक कहीं जाने की आवश्यकता होती है. UTS ऐप को Android और iOS प्लेटफार्म दोनों के लिए संबंधित ऐप स्टोर्स से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है. UTS  App से कितने तरह की ट्रेन टिकट बुकिंग कर सकते हैं?     यात्री UTS Android मोबाइल टिकटिंग ऐप का उपयोग करके पांच तरह के ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं:     सामान्य टिकट बुकिंग (Normal Ticket Booking)     क्विक टिकट बुकिंग (Quick Ticket Booking)     प्लेटफॉर्म  टिकट बुकिंग (Platform Ticket Booking)     सीज़नल टिकट बुकिंग/रिन्यूअल (Season Ticket Booking/Renewal)     QR बुकिंग (QR Booking) UTS ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस     Google Play या Apple iOS पर UTS मोबाइल एप्लिकेशन सर्च करें और इसे डाउनलोड करें.     ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना फोन नंबर, नाम, लिंग, और जन्म तिथि दर्ज करें.     एक पासवर्ड जनरेटर उपलब्ध होगा. UTS ऐप के लिए एक याद पहने वाला मजबूत  पासवर्ड बनाएं.     अब UTS मोबाइल ऐप की टर्म और कंडीशन से सहमत हों.     रजिस्ट्रर बटन पर क्लिक करें.     टिकट बुक करने के लिए, अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.     ट्रेन टिकट बुक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:     सबसे पहले, पेपरलेस या पेपर टिकट का चयन करें.     “Depart from” (जहां से यात्रा शुरू होगी) और “Going to” (जहां जाना है) स्टेशन चुनें.     “Next” पर क्लिक करें और फिर “Get Fare” पर क्लिक करें.     “Book ticket” बटन दबाएं … Read more

MP में औद्योगिक विकास और निवेशकों को बढ़ावा देने, नगरों के सुव्यवस्थित विकास के लिए दो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र बनाने की कवायद शुरू

भोपाल  मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेशकों को बढ़ावा देने के साथ-साथ नगरों के सुव्यवस्थित विकास के लिए दो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पहला मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र इंदौर-उज्जैन-देवास और धार को मिलाकर और दूसरा मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र भोपाल-सीहोर, रायसेन-विदिशा-ब्यावरा (राजगढ़) को मिलाकर विकसित किया जाएगा।  केंद्र के विजन के मुताबिक राज्य के प्रमुख संभाग मुख्यालय ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल को रीजनल इकोनॉमिक ग्रोथ हब के रूप में विकसित करने की तैयारी है। सरकार का यह प्रयास अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ रोजगार, व्यापार और निवेश के नये अवसरों को भी बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। सुविधाओं में होगा सुधार जानकारी के तहत इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी में इंदौर का 100 प्रतिशत क्षेत्र शामिल किया जाएगा, जबकि उज्जैन का 44 प्रतिशत धार और नागदा का भी कुछ हिस्सा इसमें जोड़ा जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक और शहरी विकास को संगठित तरीके से आगे बढ़ाना है, जिससे आधारभूत सुविधाओं में सुधार हो और निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।   बनेंगी पांच नई तहसीलें, सभी 8 तहसीलों के होंगे अपने भवन भोपाल वासियों को जमीन से लेकर राजस्व के मामले को निपटाने के लिए अब दूर नहीं जाना होगा। जिला पुनर्गठन के प्रशासनिक प्रस्ताव पर शासन जल्द ही अंतिम मुहर लगाएगा। जिला प्रशासन द्वारा भेजे प्रस्ताव में शासन की ओर से मांगी गई आपत्तियों पर एसडीएम और तहसीलदार को 15 दिन में जवाब देना है। नीति के तहत भोपाल में पांच नई तहसीलों का गठन होगा। मौजूदा तीन तहसीलों के साथ पांच नई तहसीलों(Five New Tehsil) के साथ फिर कुल संख्या आठ हो जाएगी। इससे लोगों को अपने आवास क्षेत्र में ही तहसील कार्यालय में कार्य करवाना आसान हो जाएगा। 10 बदलाव प्रस्तावित ● मौजूदा उपनगर ही नई तहसील बनेंगे। बैरागढ़, कोलार, भेल गोविंदपुरा, पुराना शहर व नया शहर, नर्मदापुरम रोड की नई तहसील होंगी। ● नई तहसीलें दूरी व क्षेत्रफल के अनुसार अलग से नजूल क्षेत्र तय करेंगे। ● शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का नक्शा अलग किया जाएगा। ● जिला-तहसील क्षेत्रों को नगर निगम के वार्ड से भी जोड़ा जाएगा। ● तहसील व नजूल में तहसील अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी। ● शहरी क्षेत्र की तहसीलों में आबादी चार लाख के भीतर तय की जाएगी। इसलिए जरूरी पुनर्गठन अभी जिले में कोलार, हुजूर व बैरसिया तहसील हैं। आठ नजूल क्षेत्र हैं। इनके एसडीएम है। कोलार, बैरसिया को छोडकऱ बाकी में तहसील(Five New Tehsil) कार्यालय अन्य क्षेत्रों में हैं। एमपी नगर नजूल कोलार तहसील में है तो बैरागढ़, हुजूर, ओल्ड सिटी नजूल पुराने शहर में कलेक्ट्रेट में है। गोविंदपुरा भी पुराने शहर के कलेक्टे्रट में है। हुजूर तहसील में शहर व ग्रामीण का 70 फीसदी क्षेत्र है जिससे काम कठिन होता है। जिले के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जा रही है। लोगों की सुविधा की दृष्टि से बेहतर योजना तय की जा रही है। इससे सबको लाभ होगा। – कौशलेंद्र विक्रमसिंह, कलेक्टर

पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

कोरबा  जिले में पति ने अपनी पत्नी को खाना बनाने से मना करने पर मौत के घाट उतार दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला लेमरू थानांतर्गत ग्राम डीड़ासराई का है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति सुनाराम मांझी और पत्नी सनमती बाई दोनों ने शराब पी रखी थी. जब सुनाराम ने अपनी पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया. इससे आरोपी पति आक्रोशित हो गया और उसने पास में रखे टंगिया से सनमती बाई को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया. बेरहम पति ने मारपीट के बाद पत्नी को बस चूल्हे के पास चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया. आरोपी सुनाराम के तीन बच्चे हैं, जो अपने दादा के घर में सोने के लिए जाते हैं. घटना की जानकारी पर सुबह बच्चे अपनी मौसी और दादा के साथ घर पहुंचे. तो वहां पाया की सनमती बाई की मौत हो चुकी थी. मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया.

आईटीबीपी कैंप में सिपाही ने सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई को मरी गोली

रायपुर रायपुर के करीब मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी कैंप में सोमवार को बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार ने हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया को करीब 18 राउंड गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सरोज को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जांच कर रही पुलिस की ओर से अभी तक अधिकृत तौर पर झगड़े का कारण नहीं बताया गया है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। आशंका है कि सिपाही और एएसआई के बीच छुट्टी को लेकर विवाद हुआ था। गुस्साए सिपाही सरोज कामर ने सर्विस रिवाल्वर से एएसआई पर गोली चला दी। अस्पताल ले जाए गए एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हैदराबाद में एक्टर विश्वक सेन के घर में चोरी

हैदराबाद तेलुगू एक्टर विश्वक सेन एक बार फिर से चर्चा में हैं। हैदराबाद में एक्टर के घर में चोरी हो गई है। एक अज्ञात हमलावर ने बड़े पैमाने पर उनके घर में डकैती की कोशिश की। अब रिपोर्ट्स बताती हैं कि लाखों के गहने और नकदी चोरी हो गई है। एम9 न्यूज के अनुसार, हैदराबाद के फिल्म नगर में ‘लैला’ एक्टर के घर को 16 मार्च को चोरी का निशाना बनाया गया। विश्वक के पिता ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। चोर कथित तौर पर विश्वक सेन के घर में उनकी बहन के तीसरी मंजिल के बेडरूम से घुसा, जब वह सो रही थीं। जागने पर उन्होंने देखा कि उनका कमरा पूरी तरह से अस्त-व्यस्त था और कीमती सामान गायब था। शिकायत में बताया गया है कि हीरे के गहने और 2.2 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि चोर ने भागने से पहले करीब 20 मिनट तक घर के अंदर समय बिताया। पुलिस को घरवाले पर शक इसके अलावा, पुलिस को संदेह है कि चोर घर से परिचित कोई इंसान हो सकता है, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर ने जिस सटीकता और आसानी से घर में एंट्री की, वह घर के अंदर आराम से घुस गया। दूसरी खबरों में, विश्वक सेन ने अपनी फिल्म ‘लैला’ की असफलता के बाद ध्यान खींचा। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब प्रतिक्रिया मिली, दर्शकों ने इसकी कमजोर कहानी और फीके परफॉर्मेंस की आलोचना की। ‘लैला’ हुई फ्लॉप बता दें कि एक्टर ने पहले ‘लैला’ को अपने करियर की सबसे बड़ा रिलीज़ में से एक कहा था। हालांकि, इसकी निराशाजनक परफॉर्मेंस के बाद विश्वक सेन ने सोशल मीडिया पर माफ़ी मांगी और एक मजबूत प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने का वादा किया। सिनेमाघरों में असफलता के बाद ‘लैला’ का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर हुआ लेकिन दर्शकों से इसे निगेटिव रिएक्शन ही मिला।

अयोध्या में ओलो की बारिश, जमीन पर बिछ गई ओलो की परत

अयोध्या यूपी के अयोध्या में सोमवार की सुबह बारिश के साथ ओलो की बरसात हुई। कुछ ही देर में जमीन पर ओलो की परत बिछ गई। ओले गिरने से किसानों के माथे पर चिंता रेखा उभर आई। हालांकि बारिश थोड़ी देर में थम गई। इससे फसलों को किसी बड़े नुकसान का अंदेशा नहीं है। यदि आगे अभी और बारिश होती है तो फसलों को नुकसान जरूर होगा। फिलहाल मौसम साफ हो गया है। धूप खिल गई है। मौसम के साफ होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। उनका कहना है कि खेतों पर फसल पककर खड़ी है। अब काटने की तैयारी है। ऐसे में अधिक बारिश साल भर की मेहनत पर पानी फेर सकती है। बाराबंकी में बारिश के साथ गिरे ओले, किसान चिंतित बाराबंकी में सोमवार को सुबह से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। बारिश के साथ ओलो की बरसात हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ओले गिरने से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि अभी इतनी बारिश नहीं हुई है, कि फसलों को नुकसान हो। यदि आगे और बारिश होती है तो फसलों को नुकसान होगा, इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।

मां रवीना टंडन संग राशा ने ‘उई अम्मा’ पर किया डांस

मुंबई साल 2025 स्टार किड राशा थडानी के लिए काफ़ी रोमांचक साल रहा है। अपनी मां रवीना टंडन के नक्शेकदम पर चलते हुए राशा ने इस साल की शुरुआत में ‘आज़ाद’ से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने ट्रैक ‘उई अम्मा’ पर पूरे देश को नचाया, जिसमें उनकी सबसे अच्छी दोस्त तमन्ना भाटिया भी शामिल थीं। राशा ने महाकुंभ की यात्रा करने से पहले अपने 12वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए। अब वो अपने बर्थडे को खास तरीके से मना रही हैं। राशा ने 2025 में अपना 20वां जन्मदिन मनाया। स्टार किड ने अपनी खूबसूरत मां के साथ खूबसूरत काले रंग की ड्रेस पहनकर डांस भी किया। एक बार फिर, राशा थडानी ने अपने पहले से ही चार्टबस्टर हिट गाने ‘उई अम्मा’ पर डांस फ्लोर पर धूम मचा दी। अपनी बर्थडे पार्टी के एक अनदेखे वीडियो में उन्होंने एक केक काटा और फिर रवीना के साथ डांस किया। मां के साथ राशा का डांस बर्थडे गर्ल ने अपने अच्छे दोस्त और 2025 की फिल्म के एक्टर वीर पहाड़िया को केक खिलाया, वहीं बैकग्राउंड में राशा के गाने पर रवीना टंडन ने अपने मूव्स से सभी को चौंका दिया। स्काई फोर्स के एक्टर वीर के अलावा, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और तमन्ना भाटिया भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल थे। बर्थडे गर्ल ने काटा केक रशा की बर्थडे पार्टी के ये अनदेखे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद, बहुत से फैंस ने बर्थडे गर्ल पर प्यार और आशीर्वाद बरसाया। लेकिन ज़्यादातर लोग रवीना की सदाबहार खूबसूरती और चमक को देखकर दंग रह गए। एक इंटरनेट यूजर ने कहा- रवीना उनकी बहन की तरह दिख रही हैं, जबकि दूसरे ने कहा- रवीना अभी भी कमाल की दिखती हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने यहां तक दावा किया- बेटी से खूबसूरत मम्मी। मां की तरह ही बेहतरीन एक्ट्रेस भी वैसे, अपनी मां रवीना की तरह ही राशा भी बेहद खूबसूरत हैं। वो एक बेहतरीन डांसर भी हैं, जैसा कि हम पहले ही ‘उई अम्मा’ में देख चुके हैं। लेकिन इतना ही नहीं! होली पर OTT पर आए ‘आज़ाद’ के ताज़ा Twitter रिव्यू के अनुसार, राशा एक होनहार अदाकारा भी हैं। कई नेटिज़न्स ने ‘आज़ाद’ की तुलना इब्राहिम अली खान और ख़ुशी कपूर की नेटफ्लिक्स फ़िल्म ‘नादानियां’ से की है और राशा की तारीफ करते हुए कहा कि वो बेहतरीन एक्ट्रेस साबित होंगी।  

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में तापमान 38 डिग्री

रायपुर प्रदेश में गर्मी ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. रविवार को कई इलाकों में लू का असर देखने को मिला. राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर चली. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है. वहीं मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज भी प्रदेश में अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि, कल से तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है.

मेयर इन काउंसिलगिदवानी को मिली जगह, सदस्यों की सूची जारी

रायपुर रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने आज नगर निगम मुख्यालय के प्रथम तल पर स्थित महापौर कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की. इस दौरान उन्होंने नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों की सूची जारी की. ये बनाए गए MIC सदस्य दीपक जायसवाल अनामिका सिंह मनोज वर्मा भारती बादल संतोष साहू गायत्री सुनील चंद्राकर सुमन अशोक पांडे महेंद्र कोरियार्ड हेम कुमार सेन सरिता आकाश दुबे संज्ञा अहीकार अमर गिदवानी नन्द किशोर साहू भोला राम साहू

अगले महीने लॉन्च होगा Samsung Galaxy S25 Edge

नई दिल्ली Samsung Galaxy S25 Edge अगले महीने लॉन्च होने वाला है, और इसके लॉन्च से पहले बहुत सारी खबरें सामने आ रही हैं। एक रिपोर्ट में फोन के कलर ऑप्शन, स्टोरेज वेरिएंट्स और कीमतों की जानकारी सामने आई है। आज हम इसी रिपोर्ट की चर्चा करेंगे। एंड्रॉयड हेडलाइनन्स ने इसको लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इसमें यूरोपीय बाजार की जानकारी दी गई है। लेकिन इसके अलावा ये फोन अन्य वैरिएंट्स में भी लाया जा सकता है। Galaxy S25 Edge के कलर ऑप्शंस Samsung का यह नया सुपर-स्लिम स्मार्टफोन तीन रंगों में लाया जा सकता है। इसमें Titanium Icyblue, Titanium Silver और Titanium Jetblack का नाम शामिल किया गया है। Samsung अपने इस फोन के कलर ऑप्शंस के लिए ‘Titanium’ ब्रांडिंग को बरकरार रख रहा है, जैसा कि उसने Galaxy S25 Ultra के साथ किया था। हाल ही में एक अफवाह थी कि यह फोन एल्यूमीनियम और सेरामिक बॉडी के साथ आएगा। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि इसमें टाइटेनियम का कितना इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इन रंगों के नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी बॉडी में टाइटेनियम हो सकती है, जैसे कि Galaxy S25 Ultra में देखा गया था। स्टोरेज वेरिएंट्स और स्पेसिफिकेशंस Galaxy S25 Edge 12GB रैम के साथ आएगा और इसमें दो स्टोरेज ऑप्शंस होंगे। पहला वेरिएंट 256GB स्टोरेज वाला होगा जबकि दूसरा 512GB स्टोरेज वेरिएंट होने वाला है। संभावना है कि इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.0 फ्लैश स्टोरेज का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। Galaxy S25 Edge की कीमत कितनी हो सकती ? कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Edge के 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,200 से 1,300 यूरो (लगभग 1,07,000-1,16,000 रुपए) के बीच होगी। वहीं, 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,300 से 1,400 यूरो (लगभग 1,16,000-1,25,000 रुपए) के बीच होगी। कीमत यूरोप के अलग-अलग देशों में अलग-अलग हो सकती हैं। लेकिन औसत यही रेंज होने वाली है। Galaxy S25 Edge की कंडीशन Samsung के Galaxy S25+ की तुलना में Galaxy S25 Edge थोड़ा महंगा हो सकता है। लेकिन यह Galaxy S25 Ultra से सस्ता रहेगा। कीमत के मामले में इसे S25+ और S25 Ultra के बीच रखा गया है। Samsung Galaxy S25 Edge के अप्रैल 2025 में लॉन्च होने की संभावना है, यानी अगले महीने यह स्मार्टफोन ऑफिशियली पेश किया जाएगा। कंपनी की तरफ से फोन की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। एक बार इसकी जानकारी सामने आने के बाद सभी चीजें क्लियर हो जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिल गेट्स, सोशल मीडिया अकाउंट एक्स और इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें

भोपाल/ नई दिल्ली  केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chauhan) ने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर तथा गेट्स फाउंडेशन के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) से मुलाकात की। वे दिल्ली में कृषि भवन (Krishi Bhawan Delhi) में आयोजित एक बैठक में शामिल हुए। बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा इस बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कृषि, खाद्य सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। चौहान ने भारत और गेट्स फाउंडेशन के बीच साझेदारी को गहरा करने की संभावनाओं पर जोर दिया। उनका पूरा फोकस डिजिटल कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी और जलवायु अनुकूलित कृषि तकनीकों के क्षेत्रों पर रहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा आजीविका मिशन महिला सशक्तिकरण का आंदोलन बन गया है, जिसने महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। बिल गेट्स ने की कृषि अनुसंधान की तारीफ बिल गेट्स ने इस दौरान भारत में हो रहे कृषि अनुसंधान की सराहना की। प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पूरी दुनिया को बहुत फायदा हो सकता है। उन्होंने भारत की नेतृत्व क्षमता और नवाचार को वैश्विक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। शिवराज सिंह चौहान ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत पर चलते हुए वैश्विक कल्याण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने आशा जताई कि गेट्स फाउंडेशन और अन्य वैश्विक साझेदारों के साथ मिलकर हम नवाचार, तकनीक और समावेशी विकास को बढ़ावा देकर भूखरहित, सशक्त और आत्मनिर्भर विश्व का निर्माण करेंगे। बैठक में कृषि पैदावार बढ़ाने, डिजिटल कृषि विस्तार प्रणाली, प्रिसीजन एग्रीकल्चर, पोषण सुरक्षा, समावेशी आजीविका कार्यक्रम, उन्नत पशु वैक्सीन, कृषि और ग्रामीण विकास में वैश्विक सहयोग को बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को सहयोग करने के प्रति आश्वस्त किया। शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट, इंस्टा पर शेयर किया वीडियो बता दें कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिल गेट्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स और इंस्टाग्राम पर भी भी शेयर किया। इस पोस्ट में शिवराज ने लिखा कि…     बिल गेट्स फाउंडेशन द्वारा विश्व के कई देशों में कृषि और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।     आज डिजिटल कृषि में सहयोग, ICAR के साथ अनुसंधान एवं विकास में सहयोग की संभावनाएँ, ग्रामीण विकास में सहयोग के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी सहित… pic.twitter.com/YpgaetiOC6     — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 17, 2025 ‘आज कृषि भवन, नई दिल्ली में गेट्स फाउंडेशन के सह-संस्थापक श्री बिल गेट्स से मुलाकात की। हमने कृषि, खाद्य सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। भारत और गेट्स फाउंडेशन के बीच साझेदारी को गहरा करने की असीम संभावनाएं हैं, विशेषकर डिजिटल कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी एवं जलवायु अनुकूलित कृषि तकनीकों के क्षेत्र में। हम नवाचार, तकनीक और समावेशी विकास को बढ़ावा देकर भूखरहित, सशक्त और आत्मनिर्भर विश्व के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet