LATEST NEWS

डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में मार्टिन गैरिक्स ने किया लाइव शो

मुंबई ग्लोबल EDM सेंसेशन मार्टिन गैरिक्स ने 14 मार्च को नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में लाइव शो किया। इस दौरान 45 हजार दर्शक मौजूद थे। अरिजीत सिंह के साथ स्टेज पर होली खेली गई और दुनिया के सबसे बड़े होली समारोह का नया रेकॉर्ड बनाया। इस प्रोग्राम में एरियल ड्रोन, आतिशबाजी और रोमांच कर देने वाली परफॉर्मेंस थी। साथ ही एलईडी और लेजर शो का शानदार कमाल देखने को मिला। सिंगर अरिजीत सिंह ने भी अपनी परफॉर्मेंस से चार-चांद लगा दिया। इसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों ने साथ में परफॉर्म किया, जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे। अरिजीत और मार्टिन ने साथ मिलकर गाया गाना इस इवेंट का मुख्य आकर्षण 300 ड्रोन की परफॉर्मेंस थी, जिसमें गैरिक्स का ‘+ x’ लोगो (Logo), एक दिल और आसमान में परी के पंख बनाए गए थे। मार्टिन ने अपने सेट की शुरुआत ‘कासा काई, मुंबई?’ के साथ की। इसके बाद उन्होंने ‘एनिमल्स’, ‘हाई ऑन लाइफ’ और ‘इन द नेम ऑफ लव’ जैसे हिट गाने गाए। अरिजीत सिंह ने भी सरप्राइज दिया और गैरिक्स के साथ मिलकर ‘एंजल्स फॉर ईच अदर’ गाने पर शामिल हुए। मार्टिन के दिल में बसी मुंबई रात का समापन आतिशबाजी, ड्रोन की कलाबाजी और मार्टिन की मुंबई के प्रति इमोशनल ट्रिब्यूट के साथ हुआ, जैसा कि उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया: ‘हमेशा मेरे दिल में… धन्यवाद, मुंबई!’ अरिजीत के घर पर आए थे मार्टिन इससे पहले मार्टिन को अरिजीत के घर पर देखा गया था, जहां से उनकी फोटोज वायरल हुई थीं। अरिजीत के घर की सादगी देख फैंस का दिल पिघल गया था।

‘गामिनी’ और 4 शावकों को मिली आजादी… Kuno के खुले जंगल में अब 17 चीते

 श्योपुर भारत की महत्वाकांक्षी चीता संरक्षण परियोजना के तहत सोमवार को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (KNP) में एक और बड़ा कदम उठाया गया. दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता गामिनी और उसके 4 शावकों को पार्क के खजूरी वन क्षेत्र में खुले जंगल में सफलतापूर्वक छोड़ दिया गया. सिंह परियोजना के डायरेक्टर ने बताया कि मां और चारों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं. खजूरी वन क्षेत्र अहेरा पर्यटन जोन का हिस्सा है, जिसके कारण अब पर्यटकों को सफारी के दौरान चीतों को देखने का मौका मिल सकता है. 17 चीते अब खुले जंगल में गामिनी और उसके चार शावकों को जंगल में छोड़े जाने के बाद अब कूनो नेशनल पार्क में 17 चीते खुले में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे हैं. अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी चीते स्वस्थ हैं गामिनी ने 10 मार्च, 2024 को छह शावकों को जन्म दिया था, लेकिन बाद में दो शावकों की मौत हो गई. इससे पहले, 21 फरवरी 2025 को नामीबियाई मादा चीता ज्वाला और उसके चार शावकों को भी केएनपी के जंगल में छोड़ा गया था. चीता परियोजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को अपने जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों (पांच मादा और तीन नर) को कूनो नेशनल पार्क में छोड़कर इस ऐतिहासिक परियोजना की शुरुआत की थी. इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 अतिरिक्त चीतों को केएनपी में स्थानांतरित किया गया. इस परियोजना का उद्देश्य भारत में चीतों की विलुप्त प्रजाति को पुनर्जनन करना और वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देना है. KNP में चीतों की कुल संख्या 26 वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में चीतों की कुल संख्या 26 हो गई है, जिसमें भारतीय धरती पर जन्मे 14 शावक शामिल हैं. यह परियोजना न केवल जैव विविधता को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रही है. गामिनी और उसके शावकों को जंगल में छोड़ने से चीता संरक्षण के प्रयासों को और मजबूती मिली है. खाजुरी वन क्षेत्र में छोड़ा गया गामिनी और उसके शावकों को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्तम कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गामिनी और उसके 12 माह के चार शावकों (दो नर और दो मादा) को श्योपुर जिले के खाजुरी वन क्षेत्र में छोड़ा गया है। यह क्षेत्र अहेरा टूरिज्म ज़ोन का हिस्सा है, जिससे अब पर्यटकों को जंगल सफारी के दौरान चीतों को देखने का मौका मिल सकता है। वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कूनो नेशनल पार्क में चीतों की बढ़ती संख्या से पर्यटकों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिलेगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। गामिनी के पहले शावकों की जानकारी गामिनी ने 10 मार्च 2024 को अपने पहले लिटर में छह शावकों को जन्म दिया था, लेकिन बाद में दो शावकों की मृत्यु हो गई थी।

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने 400 करोड़ सरकार को दिए टैक्स, 5 साल में खर्च किए 2150 करोड़

अयोध्या  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने रविवार को कहा कि ट्रस्ट ने धार्मिक पर्यटन में उछाल के बीच पिछले पांच वर्षों में सरकार को लगभग 400 करोड़ रुपये का कर चुकाया है। उन्होंने कहा कि यह राशि पांच फरवरी 2020 से पांच फरवरी 2025 के बीच चुकाई गई। उन्होंने कहा कि इसमें से 270 करोड़ रुपये माल और सेवा कर (जीएसटी) के रूप में भुगतान किए गए, जबकि शेष 130 करोड़ रुपये अन्य विभिन्न कर श्रेणियों के तहत भुगतान किए गए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में 10 गुना वृद्धि हुई है, जिससे यह एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र बन गया है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान 1.26 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या आए थे। राय ने कहा कि ट्रस्ट के वित्तीय रिकार्ड का नियमित रूप से नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के अधिकारियों द्वारा ऑडिट किया जाता है। जीएसटी में 272 करोड़ रुपये दिए गए राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक मणिरामदास छावनी में संपन्न हुई। न्यास की बैठक संपन्न हुई। सात सदस्य मौके पर रहे उपस्थित, चार सदस्य विशेष आमंत्रित के तौर पर बैठक में उपस्थित थे। बैठक में सदस्य कामेश्वर चौपाल और पुजारी सत्येंद्र दास जी श्रद्धांजलि दी। बैठक में अकाउंट में जानकारियां दी गईं। 5 फरवरी 2020 को ट्रस्ट का गठन हुआ था। 5 वर्षों में ट्रस्ट के अकाउंट से सरकार के विभिन्न एजेंसियों में 396 करोड़ का भुगतान हुआ है। अकेले जीएसटी 272 करोड़ रुपये दी गई। 2150 करोड़ कुल खर्च किया गया अयोध्या विकास प्राधिकरण को जन्मभूमि के नक्शे के लिए 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। जमीन रजिस्ट्रेशन फीस रिवेन्यू टैक्स के तौर पर 29 करोड़ का भुगतान किया गया है। 10 करोड़ का बिजली का बिल का भरा गया है। वहीं पिछले 5 वर्षों में 2150 करोड़ कुल खर्च का भुगतान किया है। वहीं उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से200 करोड़ रुपये का काम दिया गया है। जून तक पूरा हो जाएगा राम मंदिर मंदिर निर्माण को लेकर के भी बैठक में जानकारी दी गई। रामलला का मंदिर जून तक तैयार हो जाएगा। परकोटा निर्माण का कार्य लगभग अक्टूबर तक चलेगा। शबरी निषाद और ऋषियों के सप्त मंदिर मई महीने में पूरे हो जाएगा। शेषा अवतार मंदिर का निर्माण अगस्त में पूरा होगा। मंदिर निर्माण का कार्य 96 प्रतिशत हो गया है। 30 अप्रैल तक राम मंदिर में बनाए जाने वाले सभी मंदिर की मूर्तियां अपने स्थान पर स्थापित हो जाएगी। राम मंदिर में मुख्य पुजारी नहीं होगा राम मंदिर में यात्रियों की सुविधा के लिए गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। यात्रियों के सहयोग से नॉमिनल खर्च देकर के यात्री इसका लाभ ले सकते हैं। वहीं लार्सन टुब्रो को मंदिर निर्माण के लिए 1200 करोड़ रुपये भुगतान किया गया। साथ ही बताया गया कि आचार्य सत्येंद्र दास के बाद अब राम मंदिर में कोई मुख्य पुजारी नहीं होगा।

मंडला विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि सरकार मंडला एनकाउंटर की जांच कराने को तैयार नहीं

भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज सोमवार को 5वां दिन है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने मंडला में हुए नक्सली एनकाउंटर को फर्जी बताया। साथ ही, उस एनकाउंटर की जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। यही नहीं, सदन में काफी देर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया।  मंडला विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि सरकार मंडला एनकाउंटर की जांच कराने को तैयार नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने भी हमारी मांग खारिज कर दी। भाजपा सरकार के इस तानाशाह रवैये के विरोध में हमने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया है। बजट पर चर्चा हुई वहीं, सदन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश संशोधन विधेयक पेश किया। इसके बाद बजट पर चर्चा शुरु हुई। कमलनाथ पहुंचे विधानसभा इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी सोमवार को विधानसभा पहुंचे। उन्होंने मऊगंज में एएसआई की हत्या और इंदौर में वकील-पुलिस झड़प को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश कानून-व्यवस्था की नहीं, अव्यवस्था की राजधानी बन चुका है। भ्रष्टाचार की राजधानी बन चुका है। पूरा देश मध्य प्रदेश की ओर देख रहा है। जल जीवन मिशन में 17,136 करोड़ का प्रावधान रहली से भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि एक दौर था, जब पानी का संकट गंभीर रूप धारण कर चुका था। लोगों को 15 किलोमीटर दूर तक सिर पर गागर रखकर पानी लाने के लिए जाना पड़ता था। लेकिन, अब स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत 17,136 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। अब घर-घर में नल से पानी मिलेगा। भार्गव के अनुसार, पानी के संकट से जूझ रहे कई गांवों में तो बेटों के विवाह तक नहीं हो पाते थे। लोग ऐसे गांवों में अपनी बेटियों का विवाह करने से कतराते थे। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं और इन गांवों में भी सुविधाएं उपलब्ध होने लगी हैं। मंडला एनकाउंटर की जांच की मांग कांग्रेस विधायकों ने मंडला में हुए नक्सली एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए जांच की मांग की। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने के बाद सदन से वॉकआउट किया। इसपर मंडला विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि सरकार मंडला एनकाउंटर की जांच कराने को तैयार नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने भी हमारी मांग खारिज कर दी है। भाजपा सरकार के इस तानाशाह रवैये के विरोध में हमने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया है। लोकायुक्त से मिलने पहुंची कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल भोपाल में लोकायुक्त से मिलने पहुंचा है। यह प्रतिनिधिमंडल ने लोकायुक्त को परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा घोटाले से संबंधित सबूत सौंपे। साथ ही, प्रतिनिधिमंडल लोकायुक्त से इस मामले की जांच में तेजी लाने की मांग की। लाल बसों का मुद्दा गर्माया भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल में संचालित लाल बसों के संचालन पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि भोपाल की किन-किन रूटों पर लाल बसों का संचालन हो रहा है और किन एजेंसियों से इन बसों का संचालन किया जा रहा है। शर्मा ने यह भी सवाल किया कि अगर लाल बसों का परिचालन सफलतापूर्वक नहीं हो रहा है, तो इसके लिए जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। भोपाल से आसपास के इलाकों तक बसें नहीं चल रही रामेश्वर ने बताया कि भोपाल से मंडीदीप, सांची, झगरिया, सीहोर, रायसेन और भोजपुर जैसे इलाकों तक बसें नहीं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 100 नई बसें आने वाली हैं, और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पहले की तरह कोई गड़बड़ी न हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि, नई बसों के संचालन की पूरी निगरानी होनी चाहिए। साथ ही, पहले बस संचालन में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए एक समिति गठित की जानी चाहिए। इसपर परिवहन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब देते हुए कहा- प्रमुख सचिव को जांच के निर्देश दे दिए जाएंगे।

जिला स्तरीय महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता अभियान अंतर्गत भरोसा का आयोजित किया कार्य

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ जिले में जिला मुख्यालय सहित सभी थाना/चौकी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को जन्म के पहले से (गर्भ से) बुढ़ापे तक सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय अभियान “महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता” चलाया जा रहा है जिसमें महिला के जन्म के पहले (गर्भ से ) बुढ़ापे तक सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता सुनिश्चित करने हेतु महिलाओं की उम्र एवं परिस्थिति के अनुसार “नीड,परी,भरोसा,आसरा,सहारा “ वर्गों में अभियान में गत दिवस ‘परी,भरोसा एवं सहारा’ वर्ग में कार्यक्रम आयोजित किए गए । 🔺थाना प्रभारी बमहोरी कलाँ उप निरीक्षक रश्मि जैन द्वारा सह स्टाफ के थाना क्षेत्र में ‘भरोसा वर्ग ‘ में युवतियों को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही उन्हें महिलाओं के अधिकारों एवं कानूनों से अवगत कराया गया एवं आपातकालीन स्थिति में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सेवा के संबध में भी जानकारी दी गई । 🔺 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला सुरक्षा,सम्मान एवं स्वतंत्रता अभियान अंतर्गत निरंतर कार्यवाही जिला स्तर पर जारी रहेगी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में हुआ बंद, फाइनेंशियल और ऑटो शेयरों में हुई खरीदारी

मुंबई भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 341.04 अंक या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,169.95 और निफ्टी 111.55 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,508.75 पर था। बाजार में तेजी की वजह फार्मा और फाइनेंस शेयरों में खरीदारी होना था। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 1.03 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा ऑटो, मेटल, एनर्जी और बैंकिंग इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए हैं। वहीं, एफएमसीजी, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 336.70 अंक या 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,461.80 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 71.05 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,968.40 पर था। सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, इन्फोसिस और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे। आईटीसी, नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एशियन पेंट्स, टीसीएस, पावर ग्रिड और एचयूएल टॉप लूजर्स थे। व्यापक बाजार में गिरावट का रुझान था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,617 शेयर हरे निशान में, 2,502 शेयर लाल निशान में और 120 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। सकारात्मक वैश्विक संकेतों से भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में खुले थे। सुबह करीब 9.32 बजे सेंसेक्स 504.88 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 74,333.79 और निफ्टी 164.00 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 22,561.20 पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 13 मार्च को 792.90 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 1,723.82 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी देखने को मिली है। यह 27 पैसे चढ़कर 86.86 पर बंद हुआ।

रेलवे ने संधारण कार्य के लिए मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया

ग्वालियर उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में पुल क्रमांक 110 के संधारण कार्य के लिए मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इनमें तीन ट्रेनें ग्वालियर से होकर गुजरती हैं। इन तीनों ट्रेनों को मार्च से लेकर अप्रेल माह के बीच परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे (Indian Railways) द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार बरौनी से चलकर ग्वालियर आने वाली ट्रेन 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल को 19 मार्च से लेकर 29 अप्रेल के बीच वाया वाराणसी, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होते हुए संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस (MUZAFFARPUR JN SURAT EXPRESS) 23 व 30 मार्च, 6,13, 20 व 27 अप्रेल तथा ट्रेन 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस (GORAKHPUR OKHA EXPRESS) को 20 व 27 मार्च, तीन, 10, 17 व 24 अप्रेल को गोरखपुर, औडि़हार, जौनपुर, फाफामऊ, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होते हुए संचालित किया जाएगा।

रतलाम में खेत से 40 क्विंटल लहसुन चुरा ले गए चोर, ट्रैक्टर – ट्रॉली लेकर आए थे

रतलाम  मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आने वाले नामली में लहसुन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर खेत में रखे 40 क्विंटल लहसुन चोरी करके ले गए हैं, जब किसान सुबह खेत पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। चोर अपने साथ ट्रैक्टर – ट्रॉली लेकर आए थे और उसी में लहसुन रखकर फरार हो गए। किसान मुन्नालाल ने तत्काल पुलिस को सूचना दी किसान का कहना है कि उसने लहसुन खेत में सूखने के लिए रखे थे। चोर मुन्नालाल के खेत से 25 क्विंटल और द्वारका नाम के किसान के खेत से 15 क्विंटल लहसुन चोरी करके ले गए हैं। नामली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, चोरी गए लहसुन की कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है। नामली थाना प्रभारी पातीराम डावरे के साथ पुलिस बल खेतों में पहुंचा। किसानों से जानकारी ली, आसपास क्षेत्रों में सर्चिंग की। अन्य किसान भी खेतों पर पहुंचे। चोरी गई लहसुन की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। किसानों ने बताया कि खेत रोड से काफी अंदर है। आम व्यक्ति वहां पर नहीं पहुंचा सकता। किसानों ने बताया कि चोर मौके से सिर्फ लहसुन ही चुरा ले गए। जबकि, वहां पर अन्य सामान भी रखा था। नहीं चला सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली का पता बता दें कि, नामली में लगातार दूसरे दिन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार रात अनाज व्यापारी बंकटलाल कुमावत के घर के बाहर से सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बदमाश चुरा ले गया था। नगर की सड़क से ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाते हुए चोर सीसीटीवी में कैद हुआ था। उसमें 20 क्विंटल सोयाबीन थी। लेकिन, अब तक पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली के बारे में पता नहीं कर पाई है। लगातार दो दिन से हो रही चोरी से नगरवासियों में आक्रोश है।  

PM मोदी ने पॉडकास्टर में शहडोल जिले के आदिवासी बाहुल्य गांव विचारपुर की बात की, जिसे ‘मिनी ब्राजील’ के नाम से जाना जाता

शहडोल  जुलाई 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहडोल जिले का दौरा किया था, और ये दौरा उन्हें इतना भा गया कि शहडोल जिले के एक छोटे से आदिवासी गांव की तारीफ वे एक बार नहीं बल्कि कई बार कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने शहडोल जिले के इस मिनी ब्राजील की चर्चा अमेरिकन पॉडकास्टर से की है, जो सुर्खियों में है. अमेरिका तक शहडोल के मिनी ब्राजील की गूंज हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकन पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ विस्तार से बातचीत की, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के दौरे को भी याद किया. पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने शहडोल जिले के आदिवासी बाहुल्य गांव विचारपुर की बात की, जिसे ‘मिनी ब्राजील’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने कहा कि शहडोल जिले की यात्रा में उन्हें उस जगह के बारे में पता चला, जहां के निवासियों में फुटबॉल के प्रति अटूट प्रेम था और वे अपने क्षेत्र को मिनी ब्राजील कहते हैं.” अमेरिकन पॉडकास्ट में मोदी ने शहडोल को किया याद अमेरिकन पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने कहा, ” हमारे यहां मध्य प्रदेश एक स्टेट है, सेंट्रल पार्ट ऑफ इंडिया में. वहां शहडोल करके एक जिला है, वहां बहुत बड़ा ट्राइबल बेल्ट है, जहां काफी ट्राइबल लोग रहते हैं. वहां ट्राइबल वुमन के स्वसहायता समूह चलते हैं, उनसे मैं बातचीत कर रहा था. उनसे बातचीत करना मुझे पसंद आता है, ऐसे लोगों से बातचीत करने मिलने गया था, वहीं पर मैंने देखा कि स्पोर्ट्स की ड्रेस पहने हुए वहां 70 से 80 के करीब नौजवान, छोटे बच्चे, सभी लोग एक ही प्रकार से बैठे थे, स्वाभाविक है मैं उनके पास गया. मैंने पूछा कि आप लोग कहां से हैं, तो सभी ने कहा कि हम ‘मिनी ब्राजील से हैं’. विचारपुर गांव को कहते हैं मिनी ब्राजील पीएम ने आगे कहा, ” मैंने कहा कि मिनी ब्राजील क्या है? तो वो बोले कि हमारे गांव को लोग मिनी ब्राजील कहते हैं, तो मैंने बोला कैसे मिनी ब्राजील कहते हैं? तो बोले हमारे गांव में हर परिवार में लगभग चार-चार पीढ़ी से लोग फुटबॉल खेलते आ रहे हैं, और नेशनल प्लेयर 80 के करीब हमारे गांव से निकले हैं, पूरा गांव फुटबॉल को समर्पित है, और वो कहते हैं कि हमारे गांव का इंडिविजुअल मैच जब होता है, तो 20 से 25 हजार दर्शक तो आसपास के गांव से ही आ जाते हैं, तो भारत में जो फुटबॉल का क्रेज इन दिनों बढ़ रहा है, मैं उसके लिए इसे शुभ संकेत मानता हूं. यह टीम स्पिरिट भी पैदा करता है. मिनी ब्राजील विचारपुर के बारे में गौरतलब है कि मिनी ब्राजील के नाम से पहचान रखने वाला यह गांव शहडोल जिला मुख्यालय से लगा हुआ विचारपुर गांव है, और ये आदिवासी बाहुल्य गांव है. यहां पर फुटबॉल के प्रति लोगों में गजब का क्रेज है. बच्चे हों, बड़े हों, बुजुर्ग हों या लड़के-लड़कियां सभी में फुटबॉल के प्रति जुनून है. क्रिकेट के इस दौर में भी विचारपुर गांव में फुटबॉल का एक अलग ही क्रेज देखने मिलता है. ठंडी हो या बरसात, यहां बच्चे हमेशा फुटबॉल खेलते आपको मिल जाएंगे. विचारपुर में खेलो इंडिया सेंटर करीब डेढ़ साल पहले विचारपुर में ही फुटबॉल के लिए साईं का खेलो इंडिया सेंटर भी खोला गया. यहां विचारपुर की ही फुटबॉल प्लेयर 9 नेशनल खेल चुकीं लक्ष्मी सहीस को सेंटर का कोच बनाया गया है, जो सेंटर में लगातार सुबह-शाम कोचिंग देती हैं. लक्ष्मी बताती हैं कि केंद्र में 20 लड़के और 20 लड़कियां हैं, बाकी गांव के भी बच्चे आते हैं. कुल मिलाकर 50-60 बच्चे हो जाते हैं. हर दूसरे घर में नेशनल प्लेयर विचारपुर के ही रहने वाले और खुद नेशनल खेल चुके प्लेयर अनिल सिंह गोंड बताते हैं, ” विचारपुर में कई पीढियों से लोग फुटबॉल खेल रहे हैं, और फुटबॉल के प्रति इनका गजब क्रेज है. यही वजह है कि इस गांव के हर दूसरे घर में आपको फुटबॉल के नेशनल प्लेयर मिल जाएंगे. सबसे अच्छी बात यह है कि यहां लड़कों से ज्यादा लड़कियां नेशनल खेली हुई हैं. कुछ लड़कियां तो ऐसी हैं कि अकेले ही 8 से 9 नेशनल गेम्स फुटबॉल में खेल चुकी हैं.”

महाकाल की शरण में केएल राहुल, आईपीएल में सफलता के लिए आशीर्वाद लिया

उज्जैन  देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को उज्जैन पहुंचे. कुमार विश्वास व केएल राहुल ने यहां महाकालेश्वर मंदिर पुहंच बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया. वहीं डॉ. कुमार विश्वास ने नंदी हॉल में बैठक भगवान महाकाल का ध्यान लगाया. हमारी पीढ़ियों पर महाकाल की कृपा : कुमार विश्वास सोमवार को उज्जैन पहुंचे डॉ. कुमार विश्वास ने तकरीबन 15 मिनट तक महाकाल का ध्यान लगाया और पूजा अर्चना की. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद डॉ. विश्वास ने कहा, ” मैं उनसे क्या मांगू वो तो सबका मन जानते हैं. बाबा महाकाल की कृपा हमारे परिवार पर पीढ़ियों-शताब्दियों से बनी हुई है. जब भी अवसर मिलता है, मैं यहां आकर बाबा के चरणों में शीश नवाता हूं. बच्चे भी प्रवास पर हैं और जैसे ही वापस लौटेंगे वे भी बाबा की शरण में माथा टेकने आएंगे.” इंदौर में अपने-अपने राम गौरतलब है कि डॉ. कुमार विश्वास इन दिनों इंदौर प्रवास पर हैं. वे यहां इंदौर के गुजराती इनोवेटिव कॉलेज में ”अपने-अपने राम’ कार्यक्रम में राम कथा सुना रहे हैं. रविवार को कार्यक्रम के पहले दिन के समापन के बाद डॉ. विश्वास महाकाल के दर्शन करने के लिए रवाना हुए. परिवार के साथ पहुंचे थे केएल राहुल वहीं क्रिकेटर केएल राहुल ने भी परिवार के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. बता दें कि क्रिकेटर केएल राहुल कई बार बड़ी क्रिकेट सीरीज से पहले और बाद में महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद केएल राहुल फिर यहां पहुंचे.  बाबा महाकाल के दर्शन कर मांगी सफलता की कामना महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केएल राहुल विशेष रूप से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने मस्तक पर तिलक लगाया और गले में आंकड़े की माला पहनी। पूजन के बाद वे नंदी हॉल पहुंचे और नंदी महाराज के कानों में अपनी मनोकामना कही। बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं केएल राहुल बताया जाता है कि केएल राहुल बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं और समय मिलने पर उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन करते हैं। इससे पहले भी वे अपनी पत्नी, अभिनेत्री आथिया शेट्टी के साथ बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। आईपीएल में नई टीम से खेलेंगे केएल राहुल जल्द ही शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए केएल राहुल पूरी तरह तैयार हैं। इस सीजन में वे दिल्ली कैपिटल्स टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान उन्होंने अपनी टीम की शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्रार्थना की।  

MPPSC :असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में एमसीए डिग्री धारकों को कंप्यूटर साइंस विषय के लिए अयोग्य घोषित किया

इंदौर  मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में एमसीए (मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) डिग्री धारकों को कंप्यूटर साइंस विषय के लिए अयोग्य करार दिया गया है। इस फैसले से सैकड़ों अभ्यर्थियों में नाराजगी है, क्योंकि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में एमसीए को एमएससी कंप्यूटर साइंस के समकक्ष माना जाता है।  अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) और यूजीसी नेट में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन एक ही विषय के रूप में शामिल है। इन परीक्षाओं में एमसीए और एमएससी, दोनों डिग्रीधारी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन एमपीपीएससी की भर्ती में एमसीए को अयोग्य ठहराया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की अन्य भर्तियों में सह विषय की सुविधा दी गई है, जिससे संबंधित डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन कंप्यूटर साइंस में ऐसी कोई सुविधा नहीं दी गई, जिससे एमसीए अभ्यर्थियों के लिए नौकरी के अवसर सीमित हो गए हैं। … फिर भी भर्ती में रोक वर्तमान में शासकीय और निजी कॉलेजों में एमसीए डिग्रीधारी अतिथि विद्वान के रूप में पढ़ा रहे हैं। एमएससी आइटी और एमएससी कंप्यूटर साइंस वाले भी पढ़ाने की अनुमति रखते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब कॉलेजों में एमसीए डिग्रीधारी को पढ़ाने की अनुमति है तो असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में उन्हें अयोग्य क्यों ठहराया गया? एमसीए को एमएससी कंप्यूटर साइंस के समकक्ष मानें अभ्यर्थियों का कहना है कि एमसीए को एमएससी कंप्यूटर साइंस के समकक्ष माना जाए और भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए। यदि एमसीए को भर्ती में पात्रता नहीं दी गई तो वे न्याय के लिए आगे कदम उठाने को मजबूर होंगे। वर्तमान में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जून में परीक्षा प्रस्तावित है। ऐसे में जल्द से जल्द निर्णय लिया जाना जरूरी है।

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में अगर सबसे ज्यादा परेशान हैं तो वे हैं सरकारी कर्मचारी

वाशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में अगर सबसे ज्यादा परेशान हैं तो वे हैं सरकारी कर्मचारी। एक तरफ छंटनी दूसरी तरफ कटौती करने के लिए एक से एक तरीके अपनाने ने सरकारी और अनुबंधित कर्मचारियों की परेशानी बहुत बढ़ गई है। डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी एलन मस्क ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का काम संभालने के बाद तहलका ही मचा दिया है। अमेरिका की सरकार ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम छोड़कर ऑफिस आने का फरमान सुना दिया। 2020 में कोविड-19 के बाद से ही लाखों कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। वहीं जब लोग ऑफिस पहुंचे तो पता चला कि वहां टॉइलट पेपर तक नहीं है। ऑफिस में कॉक्रोचों ने कब्जा कर लिया है और बैठने के लिए डेस्क तक मौजूद नहीं है। यह हाल आम कार्यालयों का नहीं बल्कि नासा जैसी स्पेस एजेंसी के ऑफिस का भी है। सरकारी कर्मचारियों को नए तरीके से काम में लगाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क ने कई बदलाव किए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो कम से कम 1 लाख सरकारी कर्मचारियों ने अपनी इच्छा से ही नौकरी छोड़ दी है। इसके बदल में उन्होंने मुआवजा ले लिया है। वहीं पड़े पैमाने पर छंटनी की तलवार अब भी लटक रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने वॉइस ऑफ अमेरिका में भी बड़े पैमाने पर छंटनी कर दी है और कई चैनल बंद कर दिए हैं। एलन मस्क का कहना है कि विदेश में अमेरिका के खर्च पर प्रसारण करके केवल लोगों के टैक्स की बर्बादी की जा रही है। इसलिए एडिटर्स को भी छुट्टी पर भेज दिया गया और कई चैनलों पर समाचारी की जगह सिर्फ संगीत ने ले ली है। NASA के ऑफिस में बुरा हाल पिछले साल अगस्त में बजट के मुताबिक लगभग 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी घर से काम कर रहे थे। वहीं यह काम 11 लाख लोगों से लिया जा सकता है। पिछले महीने वॉशिंगटन स्थित नासा के हेडक्वार्टर में भी कर्मचारी अपने काम पर लौटे तो उनका सामना कॉक्रोच से हुआ। खटमल, कॉक्रोच और अन्य कीड़े ऑफिस पर कब्जा कर चुके थे। वहीं कर्मचारियों के लिए पर्याप्त कुर्सियां और डेस्क तक मौजूद नहीं थीं। टॉइलेट पेपर खत्म हो गए थे। नासा के करीब 8 हजार कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया गया है। उनका कहना है कि बिना कंप्यूटर और डेस्क के काम करना संभव ही नहीं है। मैरीलैंड के नासा ऑफिस के कर्मचारी भी ट्रैफिक से परेशान हो गए। वहीं यूएस सिटिजनशिप ऐंड इमिग्रेशन सर्विस के ऑफिस के कर्मचारी भी अपनी डेस्क ही ढूंढते रह गए। कई कर्मचारियों को संदूकों पर बैठकर काम करना पड़ा। कई कर्मचारियों का कहना है कि ऑफिस लौटना चिड़ियाघर जाने जैसा हो गया है जहां टॉइलेट में टिशू तक मौजूद नहीं है।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल का कांग्रेस पर आरोप, बिल पर बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर धरना गैरजरूरी…

भोपाल मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने जंतर-मंतर पर वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ चल रहे धरने को गैरजरूरी करार दिया है. उन्होंने कहा कि हर किसी को अपना मत रखने का अधिकार है, लेकिन इस प्रदर्शन की कोई जरूरत नहीं है. पटेल ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी समाज को गुमराह और बांटने में माहिर है, जो कि वह बरसों से करती आ रही है और अब भी पर्दे के पीछे से ऐसा प्रयास कर रही है. सनवर पटेल ने कहा, “जंतर-मंतर पर वक्फ बिल को लेकर जो प्रदर्शन हो रहा है, उसकी कोई जरूरत नहीं है. जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) में जो संशोधन प्रस्तावित हैं, वे अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुए हैं. फिर भी लोगों को डराने का काम किया जा रहा है कि वक्फ की संपत्ति पर कब्जा हो जाएगा. सच यह है कि अगर वक्फ की संपत्ति वैधानिक है, तो एक इंच भी संपत्ति कोई नहीं ले सकता. सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि ‘Once Waqf is always Waqf’.” कांग्रेस पर तीखा प्रहार उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “समाज को गुमराह करना और समाज को बांटने में कांग्रेस को महारथ हासिल है. यह पार्टी बरसों से ऐसा करती आ रही है और आज भी पर्दे के पीछे से इस काम को अंजाम देने की कोशिश कर रही है.” पटेल ने दावा किया कि वक्फ बिल से गरीबों को लाभ होगा, जो अब तक इस व्यवस्था से वंचित रहे हैं. गरीबों और कब्जाधारियों पर टिप्पणी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, “इस बिल से हमारे समाज के गरीब लोगों को लाभ मिलेगा, जो अब तक इस व्यवस्था से अछूते रहे हैं. लेकिन जिनके पेट में दर्द हो रहा है, उन लोगों ने बड़ी-बड़ी संपत्तियों पर कब्जा कर रखा है और गरीबों को लाभ नहीं मिलने दिया. ऐसे करीब 95% लोग हमारे ही समाज से हैं.” उन्होंने जोर देकर कहा कि वैधानिक वक्फ संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित रहेगी और कोई भी उस पर अतिक्रमण नहीं कर सकता. माहौल और आगे की राह पटेल के बयान के बाद इस मुद्दे पर सियासी बहस और तेज हो गई है. जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कई संगठनों द्वारा आयोजित धरना आज भी जारी है, जहां वक्फ संशोधन बिल को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश हो रही है. दूसरी ओर, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष पटेल का यह बयान सरकार के रुख का समर्थन करता नजर आ रहा है, जो बिल को पारदर्शिता और गरीबों के कल्याण से जोड़ रही है. अब यह देखना होगा कि जेपीसी की रिपोर्ट और बिल पर आगे की कार्रवाई कैसे होती है.  

अमेरिका में Pornhub को ब्लॉक करने की मांग

अमेरिका और कनाडा के बीच टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच एक नई टेंशन देखने को मिल रही है। दोनों देश अभी ट्रेड वॉर में फंस चुके हैं। अमेरिका के एक्शन का जवाब भी कनाडा के कुछ नागरिक देना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने कनाडा से भी इस पर एक्शन लेने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि कनाडा को भी अमेरिका के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और Pornhub साइट का एक्सेस बंद कर देना चाहिए। पोर्नहब एक पॉपुलर एडल्ट साइट है। अब कनाडा के लोग इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर अमेरिका उनके खिलाफ फैसले ले सकता है तो उनके देश को भी अमेरिका पर सख्ती बरतनी चाहिए। Pornhub का स्वामित्व Aylo के पास है और अभी ये साइट अमेरिका में भी काफी पॉपुलर है। टोरंटो के रहने वाले Matthew Puzhitsky ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। मैथ्यू ने अपनी पोस्ट में वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फनी अंदाज में अपनी बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें कहा जाता है कि वह Tim Hortons के स्टोर्स को अमेरिका में बंद कर सकते हैं। इसमें वह कहते हैं कि अगर Tim Hortons के स्टोर्स को अमेरिका में बंद किया जाता है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसके अलावा दूसरी तरफ पोर्नहब को अगर अमेरिका में बंद कर दिया जाता है तो अमेरिकन को इससे सीधा फर्क पड़ेगा। इसी के साथ वह कनाडा सरकार से तुरंत एक्शन लेने के लिए कहते हैं। अमेरिका में कितने लोग देखते हैं Pornhub ? अगर हम अमेरिका की बात करें तो यहां साइट को काफी लोग देखते हैं। साइट पर उपलब्ध डेटा पर नजर मारें तो पता चलता है कि करीब 40 प्रतिशत ट्रैफिक अमेरिका से आता है। ऐसे में बॉर्डर पर चल रही टेंशन को देखते हुए ये एक्शन काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है। कनाडा के प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपने भाषण में अमेरिका पर सीधा निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कनाडा के वर्कर पर ये सीधे तौर पर असर डाल रहा है। साइट को बैन करने वाली एक ऑनलाइन पेटीशन शुरू कर दी गई है। इसमें कई लोग अपना जवाब भी दे चुके हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका के 16 राज्यों में पोर्नहब का एक्सेस बंद कर दिया गया है। ये कार्रवाई उम्र की सीमा का पालन नहीं करने पर की गई है। कंपनी का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर इससे कंप्रोमाइज नहीं करना चाहती है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश का स्वर्णिम बजट प्रस्तुत किया, दूध के दाम 6 रुपये बढ़ाये

शिमला  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। सीएम सुक्खू बजट पेश करने के लिए ऑल्टो कार खुद चलाकर विधानसभा पहुंचे। सीएम ने बजट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने गाय के दूध की कीमत 45 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध की कीमत 55 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश में गाय और भैंस का दूध अब महंगा हो गया है. दूध की कीमतों में छह-छह रुपये का इजाफा किया गया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में इसका ऐलान किया. इस इजाफे के बाद हिमाचल में गाय के दूध की कीमत 45 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि भैंस के दूध की कीमत 55 रुपये से बढ़कर 61 रुपये प्रति लीटर हो गई है.  इससे पहले सीएम सुक्खू ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, आज हिमाचल प्रदेश का स्वर्णिम बजट प्रस्तुत कर रहा हूं. यह आत्मनिर्भर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने वाला होगा और प्रदेश की प्रगति को गति देगा. सवा साल में हमारी सरकार ने जनता के विश्वास को पुनः स्थापित किया है और विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं. जनता के सहयोग और आशीर्वाद से हम हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाएंगे. सीएम ने कहा, जनता के सहयोग और आशीर्वाद से हम हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाएंगे. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बजट भाषण में कहा, ‘राजस्व घाटा अनुदान कम करने, जीएसटी मुआवजा रोकने के कारण वित्त वर्ष 2025-26 वित्तीय चुनौतियों से भरा है’। राज्य सरकार द्वारा लिए गए कर्ज का लगभग 70 प्रतिशत पिछली सरकार के कर्ज, ब्याज को चुकाने पर खर्च किया गया। -सीएम ने पशुपालकों से गाय के दूध के खरीद मूल्य को 45 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये और भैस के दूध के मूल्य को 55 से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर करने का ऐलान किया। भैंस और गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 6-6 रुपये की बढ़ोतरी की है। पशुपालकों को 2 रुपये की परिवहन सब्सिडी भी मिलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ने शताब्दी-राजधानी को छोड़ा पीछे, लेकिन स्पीड क्यों हो गई कम? रेल मंत्री ने खुद बताई यह वजह -सीएम सुक्खू ने बजट में बागवानी के लिए 4000 हेक्टेयर के लिए सर्वे कराए जाने की घोषणा की। HP शिवा प्रोजेक्ट के तहत 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च। मछुआरों से सिर्फ 7.50 प्रतिशत रॉयल्टी ली जाएगी। 120 नई ट्राउट यूनिट की स्थापना होगी। -सीएम सुक्खू ने बजट पेश करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार को पिछली सरकार से 76,185 करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला। इस वजह से बड़ी रकम इसके ब्याज को चुकाने में चली गई। कृषि व संबंद्ध क्षेत्र में 3.38 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की संभावना है। प्रति व्यक्ति आय में 9.6 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। -बजट पेश करते हुए सीएम ने घोषणा की- सैनिक स्कूल सुजानपुर के लिए तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 2025-2026 में NABARD की मदद से 50 सड़कों व पुलों को बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है। -महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून के तहत श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 300 रुपये से बढ़ाकर 320 रुपये प्रतिदिन की गई: सुक्खू ने बजट भाषण में कहा। -हिमाचल बजट पेश करते हुए सीएम ने ऐलान किया कि ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक 21 साल की आयु पूरी करने वाली हर बेटी को इस योजना का फायदा मिलेगा। जो महिलाएं दूसरों के घरों में काम कर, अपना परिवार पालती हैं, उन्हें 1 जून 2025 से इसका लाभ मिलेगी। इनकी पात्र बेटियां भी 1500 रुपये प्रति माह पाने के योग्य होंगी। पंचायतों की ओर से चुनी गईं महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जाएगा। BPL परिवारों में जन्म लेने वाली दो बेटियों के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना शुरू होगी। बेटी के जन्म पर 25,000 रुपये बीमा कराया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet