LATEST NEWS

इंदौर में निगम अमले ने पहले तीन मंजिला बिल्डिंग पर बनाए पेंटा हाउस को तोड़ा, फिर तल मंजिल पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया

इंदौर इंदौर के धार कोठी क्षेत्र में नगर निगम ने गुरुवार सुबह अवैध निर्माण हटाया। मौके पर पहुंचे अमले ने पहले तीन मंजिला बिल्डिंग पर बनाए गए अवैध पेंटा हाउस को तोड़ा, फिर तल मंजिल पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया। एक माह पहले भवन मालिक को नगर निगम ने स्वेच्छता से अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा था, लेकिन तय समय के बावजूद निर्माण नहीं तोड़ा गया, इसलिए गुरुवार सुबह रिमूवल गैंग ने मौके पर पहुंच कर निर्माण तोड़ दिया। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा से इस बिल्डिंग को लेकर जी प्लस थ्री के निर्माण की अनुमति मिली थी, लेकिन आगे एमअेाएस को कवर कर लिया गया था और छत पर पेंटा हाउस भी बना लिया गया था। जिस इलाके में तीन मंजिल भवन बनाया गया है। वह आवासीय है, लेकिन यहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही थी। इसे लेकर भी पवित्र आत्मा संघ की अध्यक्ष गीता जोसेफ को नोटिस दिया था, लेकिन व्यावसायिक गतिविधियां बंद नहीं की गई। इस इलाके में कुछ अन्य भवनों में भी नक्शे के विपरित निर्माण हुआ है। निगम की तरफ से उन भवनों को भी नोटिस जारी हुए है।

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी केंद्रों पर खरीदी में महिलाओं की भी भागीदारी, ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार

भोपाल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने और उन्हें रोजगार के साधन मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार ने इस साल भी गेहूं उपार्जन केंद्रों पर न्यूनतम मूल्य पर गेहूं के उपार्जन में महिलाओं की भागीदारी तय करने का फैसला किया है। गेहूं का उपार्जन 15 मार्च से शुरू हो चुका है जो 5 मई तक जारी रहेगा , उपार्जन के लिए पंजीयन चल रहा है जो 31 मार्च तक चलेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू के उपार्जन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों को कार्य देने का प्रावधान उपार्जन नीति में किया गया है।  राजपूत ने बताया है कि महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों को उपार्जन कार्य देने के लिए प्रक्रिया निर्धारित कर निर्देश जारी कर दिये गये हैं। एक साल पहले का हो पंजीयन उन्होंने शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों का एक वर्ष पूर्व (एक जनवरी, 2025 की स्थिति में) का पंजीयन होना चाहिए। महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों के बैंक खाते में न्यूनतम 2 लाख रुपये जमा हों। समूह द्वारा पिछले एक वर्ष में नियमित रूप से  बैठकों का आयोजन किया गया हो। सभी सदस्य/पदाधिकारी महिला होना चाहिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त ये है कि समूह में समस्त सदस्य/पदाधिकारी महिलाएं हो। विगत वर्षों में उपार्जन कार्य में कोई अनियमितता नहीं की गयी हो,  महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों को उपार्जन कार्य देने के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अनुशंसा जरूरी है। ये हैं आवश्यक दस्तावेज समूहों को पंजीयन प्रमाण-पत्र, पिछले 6 माह के बचत खाते का बैंक स्टेटमेंट, पिछले 3 माह की बैठकों का कार्यवाही विवरण और आवश्यक राशि की उपलब्धता का प्रमाण सहित अन्य जरूरी दस्तावेज देने होंगे। उपार्जन कार्य के लिए महिला स्व-सहायता समूहों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जायेगा। महिलाओं की भागीदारी के लिए क्या हैं नियम? महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों को उपार्जन कार्य देने के लिए प्रक्रिया निर्धारित कर निर्देश जारी कर दिये गये हैं. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों का एक वर्ष पूर्व (एक जनवरी, 2025 की स्थिति में) का पंजीयन होना चाहिए. महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों के बैंक खाते में न्यूनतम 2 लाख रूपये जमा हों. समूह द्वारा विगत एक वर्ष में नियमित रूप से बैठकों का जायोजन किया गया हो. समूह में समस्त सदस्य/पदाधिकारी महिलाएं हो. विगत वर्षों में उपार्जन कार्य में कोई अनियमितता नहीं की गयी हो और महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों को उपार्जन कार्य देने के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अनुशंसा जरूरी है. ये मिलेगा मानदेय महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों को उपार्जन कार्य के लिये विभाग द्वारा उपार्जन एवं पंजीयन की अवधि के लिये कम्प्यूटर ऑपरेटर का मानदेय दिया जायेगा। साथ ही भारत सरकार द्वारा निर्धारित कमीशन एवं प्रासंगिक व्यय भी दिये जायेंगे। गेहूँ की खरीदी के लिये 2648 उपार्जन केन्द्र बनाये जा चुके हैं। 2600 रुपये क्विंटल MSP पर हो रही गेहूं की खरीद   आपको बता दें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी 15 मार्च से शुरू हो चुकी है ये खरीदी 5 मई तक की जायेगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये निर्धारित है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  के निर्देश पर मप्र सरकार किसानों को 175 रुपये प्रति क्विटल बोनस भी दे रही है। इसलिए इस बार सरकार 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद रही है। 31 मार्च 2025 तक होगा पंजीयन मंत्री ने कहा किसानों को गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करनी होगी। जिन किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे 31 मार्च 2025 तक करवा सकते हैं। उन्होंने बताया खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए टेंट, बैठने की व्यवस्था, पानी, पंखे, तौल मशीन और कंप्यूटर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। गेहूं की साफ-सफाई के लिये क्लीनिंग मशीन भी लगाई जा रही है। ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी समूहों को पंजीयन प्रमाण-पत्र, विगत 6 माह के बचत खाते का बैंक स्टेटमेंट, विगत 3 माह की बैठकों का कार्यवाही विवरण और आवश्यक राशि की उपलब्धता का प्रमाण सहित अन्य जरूरी दस्तावेज देने होंगे. उपार्जन कार्य के लिए महिला स्व-सहायता समूहों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जायेगा. महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों को उपार्जन कार्य के लिये विभाग द्वारा उपार्जन एवं पंजीयन की अवधि के लिये कम्प्यूटर ऑपरेटर का मानदेय दिया जायेगा. साथ ही भारत सरकार द्वारा निर्धारित कमीशन एवं प्रासंगिक व्यय भी दिये जायेंगे.

उज्जैन : महिला इंजीनियर को अश्लील मैसेज भेजने वाले कार्यपालन यंत्री के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली

उज्जैन उज्जैन नगर निगम की महिला सभी इंजीनियर को अश्लील मैसेज भेजने और रात में घर बुलाने के लिए दबाव बनाने वाले कार्यपालन यंत्री के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. अभी कार्यपालन यंत्री फरार बताया जा रहा है. दरअसल, उज्जैन नगर निगम में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ 35 वर्षीय महिला अधिकारी ने अपने ही विभाग के कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. महिला सब इंजीनियर का आरोप है कि कार्यपालन यंत्री भार्गव ने लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वे रात के समय उन्हें घर बुलाते थे. इसके अलावा फोन पर अश्लील बातें भी करते थे. महिला अधिकारी ने व्हाट्सएप चैटिंग के अलावा पीयूष भार्गव की ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर पुलिस के समक्ष पेश की थी, जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. एसपी प्रदीप कुमार शर्मा के मुताबिक आरोपी पीयूष भार्गव को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. अभी आरोपी फरार है. ‘नौकरी छोड़ने का बना लिया था मन’ महिला अधिकारी ने अपने शिकायत में यह भी लिखा है कि पीयूष भार्गव की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन फिर उन्हें एहसास हुआ कि भार्गव दूसरी महिला अधिकारियों के साथ भी इस तरीके से बर्ताव कर सकता है. इसके बाद उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक की सलाह पर उन्होंने पुलिस में भी शिकायत की है. 7 दिनों में होगी जांच पूरी नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि पीयूष भार्गव के खिलाफ उनके पास महिला अधिकारी ने शिकायत की है. महिला अधिकारी की शिकायत पर जांच कमेटी बनाई गई है जो कि सात दिनों मे अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. इसके बाद निगम की ओर से अलग से कार्रवाई की जाएगी. पहले भी हो चुका है विवाद कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव पूर्व में रिटायर हो चुका है. उसे संविदा के आधार पर रखा गया है. पूर्व में भी वे कई बार विवादों में रह चुके हैं. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण करने वाली जांच एजेंसी भी जांच कर चुकी है.

युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को वकील ने कहा, तलाक हो गया है, शादी टूट गई

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का आज आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। कोर्ट में आज (20 मार्च) उनके तलाक पर अंतिम फैसला आया। दोनों मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए और उन्हें तलाक दे दिया गया। वकील ने कहा, “तलाक हो गया है, शादी टूट गई है। बता दें कि यह मामला क्रिकेट और ग्लैमर की दुनिया में काफी चर्चा में रहा है, क्योंकि दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर थी। लेकिन अब यह रिश्ता टूट गया है। बांद्रा फैमिली कोर्ट में धनश्री अपने चेहरे को ढककर कोर्ट पहुंचीं। दोनों ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।   युजवेंद्र चहल भी अपने वकील के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचे, लेकिन उन्होंने मास्क और हुडी पहनकर अपने चेहरे को पूरी तरह ढक लिया, जिससे किसी को उनकी पहचान न हो। उनका कोर्ट परिसर में प्रवेश करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।   एलिमनी पर बनी सहमति बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच 4.75 करोड़ रुपये के एलिमनी सेटलमेंट पर सहमति बन चुकी है। चहल ने पहले ही 2.35 करोड़ रुपये धनश्री को दे दिए हैं। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी साल 2020 में बड़ी धूमधाम से हुई थी। हालांकि, पिछले एक साल से दोनों अलग रह रहे थे। हाल ही में धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम से चहल के साथ तस्वीरें डिलीट कर दी थीं, लेकिन अब उन्हें दोबारा अनआर्काइव कर दिया है।  

आईपीएल 2025 में सीएसके और आरसीबी के बीच 28 मार्च को मैच, कोहली की टीम की इतनी घनघोर बेइज्जती

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की राइवलरी जगजाहिर है। आईपीएल 2025 में सीएसके और आरसीबी के बीच 28 मार्च को मैच है। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज ने एस बद्रीनाथ ने आरसीबी का जमकर मजाक उड़ाया है। बद्रीनाथ ने इसको लेकर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला बेंगलुरु में तीन मई को खेला जाएगा। इस सीजन में आरसीबी नए कप्तान, रजत पाटीदार के साथ आईपीएल में उतरी है। ऐसा है वीडियो नए सीजन की शुरुआत से पहले बद्रीनाथ ने दोनों टीमों को लेकर सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में सभी टीमों के प्रतिनिधियों से मिल रहे हैं। वह अन्य सभी से हाथ मिलाते हैं या गले मिलते हैं। हालांकि जैसे ही आरसीबी प्रतिनिधि की बारी आती है, ब्रदीनाथ उसे नजरअंदाज करके आगे बढ़ जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैन्स भी इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। तगड़ी रहती है भिड़ंत दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता हमेशा चरम पर रही है। जब मैदान पर सीएसके और आरसीबी के दिग्गज भिड़ते हैं तो फैन्स की निगाहें उनके ऊपर रहती हैं। आईपीएल 2024 की बात करें तो आरसीबी ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह बना ली थी। वहीं, सीएसके की टीम का दिल टूट गया था। मैच जीतने के बाद आरसीबी के खेमे ने जिस अंदाज में जश्न मनाया था, उससे साफ हो गया था कि उनके लिए इस जीत के मायने क्या थे। सीएसके का रहा है दबदबा गौरतलब है कि आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का दबदबा रहा है। उसने पांच पर खिताब जीता है और कंसिस्टेंसी की मिसाल कायम की है। सीएसके आईपीएल की पहली टीम थी, जिसने लगातार दो खिताब जीते। उसने 2011 के फाइनल में आरसीबी को मात दी थी। दूसरी तरफ हमेशा स्टार्स से भरी टीम होने के बावजूद आरसीबी एक बार भी आईपीएल नहीं जीत पाई है। तीन बार ऐसा हुआ है जब आरसीबी आईपीएल खिताब के करीब पहुंची। 2016 में कोहली की कप्तानी में आखिरी बार ऐसा हुआ था। हालांकि एसआरएच ने उसे हरा दिया था।

बदायूं में 91 दिन में दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा

बदायूं बदायूं में सात साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म व हत्या करने के दोषी जानेआलम उर्फ जैना को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट दीपक यादव की अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 2.30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। खास बात यह है कि मुकदमा चलने के 91 वें दिन फैसला आया है। बिल्सी क्षेत्र की रहने वाली कक्षा तीन की छात्रा 18 अक्तूबर 2024 को दोपहर करीब तीन बजे बाहर गई थी, लेकिन काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी। तलाश के दौरान पुलिस व परिजनों को रात करीब नौ बजे एक खंडहरनुमा घर की अलमारी में बच्ची का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला था। उसका सिर कुचला हुआ था। चेहरे पर खरोंच के निशान थे। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपहरण, दुष्कर्म व हत्या की धारा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुठभेड़ में पकड़ा गया था आरोपी पुलिस ने देर रात में ही इलाके के कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें बिल्सी कस्बे के वार्ड चार का रहने वाला जानेआलम उर्फ जैना पुत्र रियाजउद्दीन बच्ची को ले जाते हुए दिखा। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में जानेआलम ने बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना स्वीकार की थी। बुधवार को अदालत ने जानेआलम को मृत्युदंड की सजा सुनाते हुए 2.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 18 दिसंबर को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हुई थी। 18 मार्च को कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया और 19 को सजा सुना दी। नियमों के अनुसार विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की ओर से सजा की फाइल उच्च न्यायालय भेजी जाएगी। वहां से पुष्टि होने के बाद फांसी दी जाएगी, तब तक जानेआलम जेल में बंद रहेगा।   पहचान उजागर करने पर यूट्यूबर पर मुकदमे का आदेश अदालत ने पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले यूट्यूबर पर मुकदमे का आदेश दिया है। अदालत ने एसएसपी को आदेश दिया है कि पीड़िता की पहचान उजागर करने पर यूट्यूबर शिवा पाराशर निवासी मोहल्ला नंबर दो, बिल्सी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। यूट्यूबर ने अपने चैनल के माध्यम से पीड़िता की पहचान को उजागर किया था। पिता बोले- अदालत के फैसले से संतुष्ट दोषी जानेआलम को सजा सुनाए जाने के वक्त बच्ची के पिता भी अदालत परिसर में मौजूद थे। जैसे ही अदालत ने जानेआलम को मृत्युदंड की सजा सुनाई, उनके आंसू छलक आए। कहा- दोषी को फांसी की सजा से मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं। इससे बड़ी सजा और क्या हो सकती है। अदालत ने सजा सुनाते हुए की टिप्पणी स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायाधीश ने सात साल की छात्रा के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या के दोषी को सजा सुनाते हुए आदेश दिया है कि दोषी को फांसी के फंदे पर तब तक लटकाया जाए, जब तक उसकी मौत न हो जाए। साथ ही अदालत ने कहा कि बालिका से दुष्कर्म करने के बाद हत्या करना कोई सामान्य घटना नहीं है।   अदालत ने जानेआलम को सजा सुजा सुनाते हुए टिप्पणी में कहा कि अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म व हत्या की कोई भी घटना सामान्य नहीं होती। यहां यह बताना जरूरी है कि बालिका के साथ दरिंदगी करते हुए दुष्कर्म के बाद उसकी जीवन लीला ईंट से सिर कुचलकर समाप्त कर दी गई। यह घटना जनमानस को झकझोरने वाली है। ऐसे में उच्चतम न्यायालय की विधि व्यवस्था यूनियन ऑफ इंडिया बनाम देवेंद्र राय (2006)2 एससीसी 242 में समुचित दंड दिए जाने की व्यवस्था दी गई है। इसमें कहा गया है कि किसी भी दोष सिद्ध के प्रति सजा सुनाते समय सहानुभूति नहीं दिखानी चाहिए, क्योंकि इससे समाज में गंभीर संकट उत्पन्न होता है। आम जनता में न्याय प्रशासन के प्रति अविश्वास उत्पन्न होता है। झूठी गवाही में फंसा परवेज सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में एक गवाह ने झूठी गवाही दी। बिल्सी पुलिस ने मुकदमे की विवेचना के दौरान मजबूत साक्ष्यों को संकलित करने के साथ ही कड़ी पैरवी की। इससे गवाही जानेआलम को राहत नहीं दे सकी।  मुकदमे में गवाह बने परवेज ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।  

घनी टाइगर आबादी वाला देश का टाइगर रिजर्व बना रणथंभौर रचा इतिहास

सवाई माधोपुर राजस्थान का रणथंभौर टाइगर रिजर्व, जो विश्व पटल पर अपनी बाघों की अठखेलियों के लिए प्रसिद्ध है ने एक और कीर्तिमान रच दिया है। यह देश का सबसे घनी टाइगर आबादी वाला टाइगर रिजर्व बन गया है। यहां कुल 66 बाघ, बाघिन और शावक हैं, जिनमें 23 बाघ, 25 बाघिन और 18 शावक शामिल हैं। खास बात यह है कि रणथंभौर में टाइगर शावकों की संख्या कुल आबादी का लगभग 27.27% है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व 1334 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें केवल 940 वर्ग किलोमीटर में ही बाघ विचरण करते हैं। इस सीमित क्षेत्र में बाघों की इतनी अधिक संख्या ने इसे देश का सबसे घनी टाइगर आबादी वाला टाइगर रिजर्व बना दिया है। एक बाघ के हिस्से में औसतन 14.25 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र आता है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व को दो डिवीजन में विभाजित किया गया है। पहला डिवीजन 940 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जिसमें 600 वर्ग किलोमीटर को कोर एरिया और शेष को बफर एरिया कहा जाता है। इसके अलावा 128 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र पालीघाट चंबल घड़ियाल सेंचुरी का हिस्सा है। आमतौर पर एक टाइगर अपनी टेरेटरी पेड़ों पर स्प्रे (पेशाब) और पंजों के निशान बनाकर निर्धारित करता है। रणथंभौर में एक विशेष स्थिति यह है कि यहां बाघ एक-दूसरे की टेरेटरी को ओवरलैप कर रहे हैं, जिससे बाघों के बीच टेरिटोरियल फाइट की घटनाएं भी होती हैं। कई बार ऐसे संघर्षों में बाघों की मौत भी हो चुकी है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व प्रथम के डीएफओ रामानंद भाकर ने बताया कि वन विभाग रणथंभौर के क्वालंजी वन क्षेत्र को टाइगर हैबिटाट के रूप में विकसित कर रहा है। इसके अतिरिक्त रणथंभौर से रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य, बूंदी तक एक टाइगर कॉरिडोर भी विकसित किया जा रहा है। इस पहल से बाघों को पर्याप्त पर्यावास मिलेगा और संघर्ष की घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही कैलादेवी अभयारण्य को भी विकसित किया जा रहा है। जब ये इलाके विकसित होंगे तो रणथंभौर के बाघों को पर्याप्त जगह मिल सकेगी।

संजू सैमसन मौजूद, फिर राजस्थान रॉयल्स ने क्यों बदला कप्तान, किसको सौंपी कमान

नई दिल्ली आईपीएल के नए सत्र से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा फैसला किया है। शुरुआती तीन मैचों के लिए राजस्थान की टीम ने कप्तान बदल दिया है। रियान पराग इस दौरान टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, संजू सैमसन टीम में बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज उतरेंगे और उन्हें इंपैक्ट सब के तौर पर उतारा जाएगा। संजू सैमसन की अंगुली में चोट है और विकेटकीपिंग के लिए उन्हें अभी क्लीयरेंस नहीं मिली है। संजू को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच खेलते हुए जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोट लगी थी। इसके बाद उनका एक छोटा ऑपरेशन हुआ था। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद स्पोर्ट्स साइंस टीम ने संजू सैमसन को बल्लेबाजी करने के लिए फिट घोषित किया है। हालांकि विकेटकीपिंग करने से पहले उन्हें और आराम की सलाह दी गई है। ऐसे में 23 साल के रियान पराग टीम की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही वह विराट कोहली के बाद एक और युवा कप्तान बन जाएंगे। यह हैं RR के पहले तीन मैच राजस्थान रॉयल्स ने एक बयान में कहाकि रियान पराग पहले तीन मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे। इस तरह रियान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 23 मार्च को, केकेआर के खिलाफ 26 मार्च को और सीएसके के खिलाफ 30 मार्च को टीम का नेतृत्व करेंगे। संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीम का एक अहम हिस्सा हैं। वह बल्ले से लगातार अपनी टीम के लिए अहम योगदान करते रहे हैं। जब तक उन्हें फील्डिंग और विकेटकीपिंग के लिए क्लीयरेंस नहीं मिल जाती है, वह इस भूमिका को निभाते रहेंगे। पूरी तरफ से फिट होने के बाद वह कप्तानी संभालेंगे। यशस्वी जायसवाल पर भी हुई थी चर्चा राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने कप्तानी के लिए यशस्वी जायसवाल के नाम पर भी विचार किया था। लेकिन रियान पराग ने इस रेस में बाजी मार ली। मैनेजमेंट के बयान के मुताबिक फ्रेंचाइजी को रियान पराग की लीडरशिप में ज्यादा भरोसा है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में असम की कप्तानी की है और अपनी क्षमता दिखाई है। बयान में कहा गया है कि वह राजस्थान रॉयल्स सेटअप का बरसों से हिस्सा हैं। ऐसे में वह टीम की डायनेमिक्स को समझते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम की कप्तानी वह अच्छे से कर सकेंगे।

मध्यप्रदेश के कूनो में चीतों को बसाने में विन्सेंट अब नहीं रहे, रियाद के अपार्टमेंट में मिला शव

 भोपाल दुनिया के प्रसिद्ध चीता विशेषज्ञ और ‘द मेटापॉपुलेशन इनिशिएटिव’ (TMI) के संस्थापक विन्सेंट वैन डेर मेरवे का शव सऊदी अरब की राजधानी रियाद के एक अपार्टमेंट में मिला है. उनके निधन की खबर से दुनियाभर के वन्यजीव संरक्षणवादियों में शोक की लहर दौड़ गई है. विन्सेंट वैन डेर मेरवे मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका के निवासी थे और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ एशिया में चीता संरक्षण एवं पुनर्वास के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते थे. उनकी संस्था ‘द मेटापॉपुलेशन इनिशिएटिव’ इन दिनों सऊदी अरब सरकार के साथ मिलकर वहां चीतों को बसाने की योजना पर काम कर रही थी. इसी सिलसिले में वह रियाद गए थे, जहां उनका शव बरामद हुआ. PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट से जुड़े थे विन्सेंट विन्सेंट वैन डेर मेरवे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी ‘प्रोजेक्ट चीता’ से भी गहरे तौर पर जुड़े थे. इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को फिर से बसाने का प्रयास किया जा रहा है. नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए चीतों को भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल ढालने में उनकी भूमिका बेहद अहम थी. वह उन चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों में से एक थे, जिन्होंने इस परियोजना को दिशा-निर्देश प्रदान किए. यह परियोजना भारतीय घास के मैदानों में अफ्रीकी चीतों को बसाने की एक अनूठी पहल है. चुनौतियों के बावजूद, विन्सेंट ने इस प्रोजेक्ट में अपनी आस्था जताई थी और इसके शुरुआती चरणों की सफलता में उनका बड़ा योगदान रहा. चीता संरक्षण में वैश्विक योगदान विन्सेंट ने अफ्रीका और एशिया में चीतों के पुनर्वास से जुड़े कई परियोजनाओं में सक्रिय रूप से काम किया था. उनकी विशेषज्ञता और समर्पण ने चीता संरक्षण के क्षेत्र में एक अमिट छाप छोड़ी. उनके असामयिक निधन से न केवल ‘प्रोजेक्ट चीता’, बल्कि वैश्विक संरक्षण समुदाय को भी गहरा आघात पहुंचा है. कैसे हुआ निधन? विन्सेंट वैन डेर मेरवे की संस्था TMI चीतों की आबादी को बढ़ाने और उनकी सुरक्षा के लिए काम करती है। उनकी संस्था ‘द मेटापॉपुलेशन इनिशिएटिव’ इन दिनों सऊदी अरब सरकार के साथ मिलकर चीतों को बसाने की योजना पर काम कर रही थी। इसी सिलसिले में विन्सेंट रियाद गए थे। रियाद में उनके अपार्टमेंट बिल्डिंग के हॉलवे में विन्सेंट का शव मिला। CCTV फुटेज से पता चला कि मेरवे अचानक गिरे और सिर पर चोट लग गई। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान चली गई। कौन थे विन्सेंट वैन डेर मेरवे? विन्सेंट का जन्म 1983 में साउथ अफ्रीका में हुआ था। वन्यजीवों के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें संरक्षण जीव विज्ञान में एक शानदार करियर की ओर अग्रसर किया। ‘द मेटापॉपुलेशन इनिशिएटिव’ (TMI) के संस्थापक थे।  चीतों की आबादी को बढ़ाने और उनकी सुरक्षा के लिए कई प्रयास किए। विन्सेंट ने चीतों को विभिन्न अभ्यारण्यों में सफलतापूर्वक फिर से बसाया।   217 चीतों के साथ हुई थी शुरुआत विन्सेंट के ‘चीता मेटापॉपुलेशन प्रोजेक्ट’ की शुरुआत साउथ अफ्रीका के 41 वन्यजीव अभ्यारण्यों में 217 चीतों के साथ हुई थी। आज यह प्रोजेक्ट साउथ अफ्रीका, मलावी, जाम्बिया, जिम्बाब्वे, मोजाम्बिक और भारत में 75 अभ्यारण्यों में 537 चीतों तक फैल चुका है। एमपी में चीते बसाने में अहम भूमिका भारत में पीएम नरेंद्र मोदी के ‘प्रोजेक्ट चीता’ की सफलता के पीछे विन्सेंट की अहम भूमिका रही। नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी ‘प्रोजेक्ट चीता’ से विन्सेंट गहरे तौर पर जुड़े थे। इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को फिर से बसाया। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए चीतों को भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल ढालने में उनकी भूमिका बेहद अहम थी।

इंदौर के रंग पंचमी में उमड़ी लाखों की भीड़, विदेशी पर्यटक भी बने हिस्सा, सड़कें 38 मिनट में साफ, निगम ने किया करिश्मा

इंदौर  मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर की पहचान देश के सबसे साफ सुथरे शहर के तौर पर है, यह बात एक बार फिर रंगपंचमी के दिन निकली गेर के बाद जाहिर भी हो गई। यहां गेर में शामिल लगभग पांच लाख लोगों ने होली खेली, इसके बाद सड़कों पर बिखरी गंदगी को नगर निगम के अमले ने महज 38 मिनट में साफ कर दिया। रंग पंचमी के मौके पर राजवाड़ा क्षेत्र में निकली गेर में लगभग 5 लाख लोग शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र में रंग-गुलाल, चप्पल, जूते, प्लास्टिक की थैलियां, कपड़े आदि से कचरा और गंदगी हो गई। जब गेर समाप्त हुई, तब राजवाड़ा क्षेत्र में चारों ओर कचरा ही कचरा दिखाई दे रहा था। चारों ओर कचरा, जूते, चप्पल, कपड़े, प्लास्टिक की थैलियां, बोतलें, धूल, मिट्टी पड़ी हुई थी। नगर निगम के अमले ने आज फिर से यहां की सफाई को चुनौती के रूप में लिया। नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा की देखरेख में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र और आसपास की गलियों में सफाई का अभियान प्रारंभ किया गया। मौके पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया भी सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। नगर निगम के सफाई कर्मी वाकई सम्मान के पात्र हैं कि उन्होंने राजवाड़ा क्षेत्र की सफाई मात्र 38 मिनट में पूरी कर ली। रंगपंचमी के मौके पर व्यापारिक नगरी में गेर निकलती है रंगपंचमी के मौके पर व्यापारिक नगरी में गेर निकलती है और इसमें शामिल लाखों लोग अबीर-गुलाल और रंगों से जमकर होली खेलते हैं। यह आयोजन देश और दुनिया में अपने तरह का आयोजन है। यहां वाहनों पर मोटर रखकर रंग और गुलाल खूब उड़ाया जाता है और यह नजारा बुधवार को भी देखने को मिला। कोई भी ऐसा नहीं था जो रंग से बचा हो। मंत्री विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट ने गेर में भाग लिया। इस बार फाग यात्रा में विशेष रूप से झांकियां भी शामिल की गईं। इन झांकियों में ब्रज की प्रसिद्ध लट्ठमार होली, रासरंग और श्रीकृष्ण की झांकी प्रमुख आकर्षण के रूप में उभरकर सामने आईं। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए इंदौर के लोग छतों पर बैठने के लिए पहले से ही बुकिंग करवा चुके थे। फाग यात्रा में मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक मालिनी गौड़ भी शामिल हुईं। वहीं, संगम कॉर्नर की गेर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रथ पर सवार होकर यात्रा में भाग ले रहे थे। सीएम यादव गेर में नहीं हुए शामिल इंदौर की गेर धूमधाम से मनाई गई । लेकिन, अब इसमें सीएम मोहन यादव शामिल नहीं हुए । जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट से सीधे  उज्जैन के लिए रवानाहुए । टोरी कॉर्नर पर हुए हादसे के कारण उन्होंने गेर में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।   तीन बेहोश हुए, अस्पताल भेजा गेर में लाखों लोग मौजूद हैं। इससे कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ रही है। अधिक भीड़ के कारण गेर में शामिल तीन लोग बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।   गैर में छाया भगवा रंग गेर के दौरान राजवाड़ा में एक हादसा भी हो गया। ट्रैक्टर का पहिया एक 45 वर्षीय शख्स के पेट के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इंदौर में जहां-जहां से गेर गुजरी, वहां रंग और कीचड़ हो गया था। गेर निकलने के बाद नगर निगम के अमले ने आज फिर से यहां की सफाई को चुनौती के रूप में लिया। नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा की देखरेख में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र और आसपास की गलियों में सफाई का अभियान प्रारंभ किया गया। मौके पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया भी सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। नगर निगम के सफाई कर्मी वाकई सम्मान के पात्र हैं कि उन्होंने राजबाड़ा क्षेत्र की सफाई मात्र 38 मिनट में पूरी कर ली। गेर के दौरान टैंकर की चपेट में आने से युवक की मौत वहीं, इंदौर के राजवाड़ा पर रंगपंचमी की गेर के दौरान एक हादसा भी हो गया। यहां एक युवक टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर का पहिया उसके पेट से गुजर गया। उसे एम्बुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान सनी मौर्य (उम्र 24 वर्ष) निवासी रुक्मिणी नगर के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ तो उसके दोस्त राहुल सेन ने उसे पहचान लिया। राहुल ने यह खबर उसकी मां को दी और वे तत्काल एमवाय अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम पहुंचे।  

बिहार में सुपर 50 फ्री कोचिंग की सुविधा, मेडिकल-इंजीनियरिंग के लिए मुफ्त पढ़ाई

बिहार बिहार सरकार ने 23 अगस्त, 2023 को आईआईटी जेईई और नीट के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करके होनहार छात्रों की मदद करने के लिए सुपर 50 पहल शुरू की थी। हाल ही में सुपर 50 को लेकर बिहार विद्यालय शिक्षा समिति की ओर से एक अपडेट आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर साझा किया है, जिसमें छात्रों के लिए सुपर 50 फ्री कोचिंग की सुविधा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। BSEB सुपर 50 पटना में संचालित एक गैर आवासीय (रहने की सुविधा के साथ) नि:शुल्क कोचिंग है। जबकि यह राज्य के 9 प्रमण्डलीय जिलों पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णियां, गया, भागलपुर और मुंगेर में गैर आवासीय (रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं) अनुशिक्षक प्रदान करती है। इसमें छात्रों को नए नामांकन के लिए 26 मार्च 2025 की लास्ट डेट से पहले आवेदन करना होगा। लास्ट डेट को हाल में आगे बढ़ाया गया है। सुपर 50 कोचिंग में मिलने वाली सुविधाएं:     देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में पढ़ा चुके अच्छे टीचर्स की ओर से NEET और JEE की कोचिंग दी जाएगी।     हर महीने दो बार OMR और CBT टेस्ट की व्यवस्था होगी।     AC क्लासरूम में डिजिटल बोर्ड की मदद से पढ़ाई कराई जाएगी।     अच्छी क्वालिटी का स्टडी मटेरियल NEET और JEE के स्टूडेंट्स को उपलब्ध कराया जाएगा। Super 50 आवेदन वेबसाइट: बिहार बोर्ड के ऐसे छात्र जो इस साल 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं उनके लिए दो साल का कार्यक्रम उपलब्ध है जबकि जो ग्यारहवीं की पढ़ाई करके परीक्षा देने वाले हैं उनके लिए एक साल का कार्यक्रम सुपर 50 के साथ दिया जा रहा है। सभी इच्छुक छात्रों को coaching.biharboardonline.com पर आवेदन करना होगा।

अनूपपुर पुलिस की तत्परता पूर्वक कार्यवाही से लापता हुई नाबालिग बालिका को चन्द घण्टों में दस्तयाब कर सौंपा परिजनों को, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी द्वारा जिले में नाबालिग बालिकाओ के गुम होने की रिपोर्ट होने पर थानो में रिपोर्ट को गंभीरता से तत्काल दर्ज कर नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु तत्परता पूर्वक  हर संभव प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार को 16 वर्षीय नाबालिग बालिका की अचनाक लापता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर तत्परता पूर्वक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी रवि राठौर के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत निवासी महिला ने दिनांक 19.03.25 को रिपोर्ट की कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका जो शासकीय कन्या विद्यालय अनूपपुर में पढती है दिनांक 18.03.25 को शाम करीब 09.00 बजे घर से बाहर मोहल्ले में गई और लापता हो गई है जो उक्त महिला की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 134/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, आरक्षक अब्दुल कलीम, प्रकाश तिवारी एवं महिला आरक्षक आंकाक्षा मिश्रा की टीम के द्वारा घर से लापता हुई नाबालिग बालिका की पतासाजी की गई। बालिका के घर के आस पास, बस स्टैण्ड एवं रेल्वे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरो एवं मोबाईल फोन से प्राप्त जानकारियो के आधार पर चन्द घण्टो में नाबालिग बालिका को रवि राठौर पिता सत्यनारायण राठौर उम्र करीब 24 साल निवासी वार्ड न. 01 पटौराटोला अनूपपुर के कब्जे से दस्तयाब कर बालिका को सुरक्षित परिजनो को सौंपा गया एवं आरोपी रवि राठौर के विरूद्ध धारा 3(2) (va) अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का इजाफा कर गिरफ्तार किया गया है। महिला अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका से मोबाईल फोन पर सोशल मीडिया के द्वारा मित्रता की जाकर बहलाया फुसलाया एवं साथ में भगा ले जाया गया ।          पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है कि नाबालिग बालक बालिकाओं द्वारा उपयोग में लायें जा रहे मोबाईल फोन, सोशल मीडिया जैसे वाटसअप, इन्स्टाग्राम, टवीटर आदि के उपयोग पर माता पिता नजर रखें जिससे इस तरह के अपराधों से बचा जा सकें।    

मुख्यमंत्री कन्या विवाह 22 मार्च को चिरमिरी में और 27 मार्च को भरतपुर में होगा आयोजन

एमसीबी  कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज जिला कार्यालय सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में हाई कोर्ट में लंबित प्रकरणों, विभागीय महत्वपूर्ण पत्रों, पिछले शिविर के लंबित मुद्दों, डीएमएफ कार्यों की प्रगति, जन शिकायतों, जन चौपाल और पीएम पोर्टल की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जिले में दौरा प्रस्तावित है, जिसके पहले सभी विभागों को छह माह से लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग को पांच अतिरिक्त कक्षों के साथ कृषि, क्रेड़ा और स्वास्थ्य विभाग को अपना एस्टीमेट तैयार कर भेजने को कहा गया है।          डीएमएफ की बैठक अगले माह आयोजित होगी। वन विभाग को जिले के कृष्ण कुंज स्थलों के बेहतर रखरखाव और नए पौधों के रोपण के निर्देश दिए गए हैं। आरटीओ कैप का उद्घाटन मंत्री से कराने की बात कही गई है। सभी सरकारी विभागों को ईमेल आईडी जनरेट करने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि सरकारी कार्यों में सुगमता आ सके। वहीं अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने बताया कि न्यू कलेक्ट्रेट ऑफिस के लिए आवंटित भूमि का खसरा नंबर उपलब्ध कराने को कहा गया है और यदि किसी की निजी जमीन इसमें आ रही है तो राजस्व विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्किट हाउस, रिकॉर्ड रूम और जिला पंचायत भवन के लिए भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। केल्हारी और कोटाडोल तहसील कार्यालयों में वॉशरूम निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। गर्ल्स कॉलेज, नवोदय विद्यालय और खड़गवां में स्वास्थ्य और आयुष विभाग के लिए जमीन आवंटन पर चर्चा हुई। डंगौरा में मेंटल हॉस्पिटल के लिए आवंटित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। खेल मैदान के लिए 20 एकड़ की मांग में से 13 एकड़ जमीन आवंटित की जा चुकी है, शेष 7 एकड़ के लिए कार्यवाही जारी है। मनेंद्रगढ़ में सामुदायिक भवन, गार्डन और अंबेडकर भवन के लिए भूमि चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए हैं। साल्ही में फायरिंग रेंज, जेल रोड में संग्रहालय, पुराने खसरों में सुधार, नए फिल्टर प्लांट की स्थापना, जलाशय, लघु जलाशय और नहरों के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बिहारपुर में बकरी फार्म और पोल्ट्री फार्म की भी चर्चा हुई। वहीं सभी विभागों को अटल पोर्टल पर लॉगिन करने और अपनी योजनाओं को अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।        एसडीएम और तहसीलदारों को हर टीएल बैठक में राजस्व विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। शहरी एवं ग्रामीण आवास योजनाओं, कृषि विभाग, वन अधिकार पत्रों और समित्व योजना के लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। पीएचई की प्रयोगशाला और मत्स्य पालन विभाग के लिए भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय और वॉशरूम निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल समस्या न हो, इसके लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों और हॉस्टलों में पेयजल व टॉयलेट सुविधाओं के सुधार की जरूरत है। सोनहरी मिडिल स्कूल के लिए भवन निर्माण की बात कही गई है। खूंटापारा प्राइमरी स्कूल में मध्यान्ह भोजन संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। करही टोला प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन के लिए अलग रूम की जरूरत को देखते हुए कार्रवाई के लिए कहा गया है। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं कलेक्टर ने विपणन विभाग, अग्रिम खाद्य भंडारण की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की। आर्थिक गणना के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। जिन स्कूली बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, उनके प्रमाण पत्र शीघ्र तैयार करने को कहा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 22 मार्च को चिरमिरी में और 27 मार्च को भरतपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन होगा। पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण कार्य, समाज कल्याण विभाग की लंबित परियोजनाएं, अनुकंपा नियुक्ति, ओबीसी प्राधिकरण, जल जीवन मिशन और ग्राम सभाओं के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। फ्रीडम फाइटर लाई की पेंटिंग, पेंशन प्रकरण और जीपीएफ कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा गया है। पीपीओ जारी होने के बाद सभी पेंशन भुगतानों को एक साथ करने की बात कही गई है। हर्बल प्लांट, धरती आबा योजना और माइंस का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।             चिरमिरी लाइवलीहुड कॉलेज का लेआउट तैयार करने, गवर्नमेंट आईटीआई, हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर को रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। नहरों, विश्वकर्मा योजना, एनएच और सरगुजा प्राधिकरण की लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयास स्कूल और पोस्ट मैट्रिक बालक शाला बंजी में हॉस्टल प्रस्ताव पारित करने की बात कही गई है। सभी हॉस्टलों की टूटी खिड़कियां, दरवाजे, बाउंड्रीवाल, पेयजल, टॉयलेट और वॉशरूम की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। सभी ब्लॉकों के उपार्जन केंद्रों के लिए भूमि आवंटन, मिड-डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नगर पालिक निगम चिरमिरी को SECL से बकाया कर राशि की वसूली शीघ्र करने के लिए निर्देश दिया गया है। वहीं जनकपुर में गर्ल्स हॉस्टल की मरम्मत कार्य के लिए निर्देश दिए गए हैं।         इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर सी. एस. पैकरा, एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार, सभी जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ, जिला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम ने अवैध खनन को लेकर साधा निशाना, बोला – कुंभकर्णी नींद में सो रही है सरकार

अलवर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अवैध खनन को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध खनन चरम पर है और सरकार इस पर आंखें मूंदे बैठी है। नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन कर दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया बेखौफ हैं और सरकार की उदासीनता के चलते अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्तापक्ष के विधायक और मंत्री तक अवैध खनन को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। उन्होंने मंत्री अविनाश गहलोत के बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री डीएसपी को अवैध खनन करने वालों को न पकड़ने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने इसे सरकार द्वारा खनन माफिया को दिए जा रहे संरक्षण का प्रमाण बताया। जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह राज्यमंत्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री के क्षेत्रों में भी अवैध खनन चरम पर है। भरतपुर और डीग में 413 खनन पट्टों में से पिछले दो सालों में 322 अवैध खनन के मामले दर्ज हुए हैं, जो सरकार की नाकामी को दर्शाता है। राजस्थान भूजल संरक्षण और प्रबंधन प्राधिकरण विधेयक पर बोलते हुए जूली ने कहा कि यह विधेयक राज्य की जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें भूजल संरक्षण की कोई ठोस योजना नहीं है। जूली ने कहा, “राजस्थान में जितनी जरूरत है, उससे अधिक बारिश होती है, लेकिन जल संरक्षण की व्यवस्था न होने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि नए कानून के तहत हैंडपंप और बोरिंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे आम जनता को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। जूली ने इसे तानाशाही बताते हुए विधेयक को जनमत के लिए भेजने की मांग की।

कोस्मो आनंदा टाउनशिप में सनसनीखेज हत्याकांड, अपहरण किये बच्चे का शव टाउनशिप में ढाई फीट गहरे गड्ढे में मिला

ग्वालियर  ग्वायिलर के सिरोल स्थित कोस्मो आनंदा टाउनशिप से मंगलवार दोपहर जिस चार वर्षीय बालक का अपहरण हुआ था। 33 घंटे बाद उसकी लाश टाउनशिप के ही पिछले हिस्से में ढाई फीट गहरे गड्ढे में मिली।हत्या करने वाली 12 वर्षीय बालिका है, जो उसे अपने साथ बेर तोड़ने के बहाने ले गई थी। बालिका ने मंगलवार दोपहर में ही करीब एक बजे मासूम का पहले गला दबाया फिर मुंह के बल उसे गड्ढे में गिराया। इसके बाद भारी पत्थर पटक दिया। लाश को छिपाने के लिए ऊपर से और पत्थर पटक दिए। हत्या का कारण साफ नहीं हत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कहा कि उसे उन बच्चों को देखकर गुस्सा आता है, जो उसकी बात नहीं मानते। पुलिस बाल अपचारी बालिका की काउंसलिंग भी कराएगी, जिससे हत्या की असल वजह सामने आ सके। बच्चे की लाश मिलने पर परिवार आक्रोशित हुआ यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने बालिका को हिरासत में लिया है। बालिका के माता-पिता से भी पूछताछ चल रही है। बच्चे की लाश मिलने के बाद परिवार आक्रोशित हो गया। इसके चलते चार थानों की फोर्स कास्मो आनंदा टाउनशिप में लगाई गई। एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी कृष्ण लालचंदानी, डीएसपी हिना खान सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मासूम बच्चे के पिता पत्नी व चार बच्चों के साथ दो माह पहले ही ग्वालियर आए थे। सिरोल क्षेत्र में फूटी बैरक में रहते थे। कास्मो आनंदा टाउनशिप में नगरीय प्रशासन विभाग की डिप्टी डायरेक्टर सविता प्रधान के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां रामकुमार और पत्नी काम करते हैं। मंगलवार को काम करने आए और बेटे को भी साथ ले आए थे। लौटकर आए तो बेटा गायब मिला बेटा यहां दूसरे मजदूरों के बच्चों के साथ खेल रहा था। जब वह लौटकर आए तो बेटा गायब मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि हत्या 12 वर्षीय बालिका ने की है। बालिका ने यह कुबूल कर लिया है। हत्या क्यों की, इसे लेकर पड़ताल जारी है। 30 घंटे में 10 बार बालिका ने उलझाया, हमउम्र बालिका ने खोला राज तो मिला सुराग आरोपित बालिका से सबसे पहले पूछताछ मंगलवार दोपहर तीन बजे हुई, जब पुलिस को पता लगा कि वह बेर तोड़ने के लिए बच्चे को साथ ले गई थी। उस समय उसने कहा- वह बेर तोड़ने के बाद बच्चे को छोड़ गई थी। दोबारा पूछताछ हुई तो कहा- कुत्ते पीछे पड़ गए थे, कुत्तों ने उसे काट लिया होगा। यहां से उस पर संदेह हुआ। फिर उसने बेर तोड़ने जाने के रास्ते बदल-बदलकर बताए। पुलिस को पता लगा कि उस समय यहां तीन बच्चे और खेल रहे थे। इन्हीं में से हमउम्र किशोरी को आरोपित बालिका के सामने बैठाकर खाना खिलाया फिर बात की तो लौटने के रास्ते के बारे में सवाल किया। इस पर आरोपित बालिका ने दूसरा रास्ता बताया, दूसरी किशोरी ने हकीकत बताई और इसी बात पर अड़ गई। तब आरोपित बालिका से बात की गई, तो वह टूट गई और खुद ही लाश के पास लेकर पहुंच गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet