LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने “अमृतस्य माँ नर्मदा पद परिक्रमा” कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होकर जीवनदायिनी माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि उन्होंने पुण्य सलिला नर्मदा मैया से मध्यप्रदेश पर कृपा बनाये रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से माँ नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्प लेने का आह्वान भी किया है।  

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद कार्यक्रम आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार 08 मार्च को कांकेर के नया कम्युनिटी हाल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव शामिल हुए। इस अवसर महिला केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बाल विवाह विरोधी शपथ दिलायी गई। श्रेष्ठ कार्य करने वाली  शासकीय तथा गैर शासकीय महिलाओं, बालिकाओं को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत लगभग 40 लाख रुपए की ऋण राशि भी वितरित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, पार्षदों, जनपद सदस्यों, सरपंचों सहित बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों तथा अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।

पिंक थीम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिखर शिक्षा समिति भोपाल द्वारा महिलाओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का संचालन समिति की अध्यक्ष श्रीमती रानी शर्मा द्वारा किया गया, कार्यक्रम संयोजन में समिति की सदस्य अंकिता चंद्रवंशी , श्रीमती अनुराधा गुप्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित का कार्यक्रम में विशेष  सहयोग रहा । कार्यक्रम में  महिलाओं की फिटनेस को बढ़ावा देते हुए खो-खो प्रतियोगिता चेयर रेस प्रतियोगिता एवं अन्य खेल का आयोजन किया गया जिसमे ड्रेस कोड इस प्रतियोगिता की विशेषता रही जिसमें सभी महिलाओं द्वारा रंग गुलाबी रंग की भारतीय पारंपरिक साड़ी और स्पोर्ट्स शूज़ पहने गये। सभी महिलाओं ने खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अंत में विजेता टीम को समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया एवं विशेष रूप से सशक्त नारी सम्मान और मातृ शक्ति अवार्ड से महिलाओं को सम्मानित किया गया । ये अपने आप में एक अनूठा प्रोग्राम था

एमपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव का निधन, शादी कार्यक्रम के दौरान आया था हार्ट अटैक

सतना एमपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव का निधन हो गया है। वे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य भी रह चुके थे। एक शादी समारोह के दौरान अचानक वे गिर पड़े थे जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। दरअसल, सतना के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव खजुराहो में स्थित एक होटल में आयोजित बीजेपी नेता रविंद्र सेठी के भतीजे के शादी समारोह में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान ही उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   विश्व जल योगी के रूप में थी विशेष पहचान सतना शहर के कोलगवा क्षेत्र के निवासी लक्ष्मी यादव विश्व जल योगी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने महज 14 वर्ष की उम्र से ही जल के अंदर योग करना शुरू किया था। वे करीब 6 फीट गहरे पानी में बड़ी आसानी से जलयोग करते थे। हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाकर जलयोग किया था। उनका यह अनूठा जलयोग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। लक्ष्मी भाई कहकर बुलाते थे लोग लक्ष्मी यादव का व्यवहार सरल, सौम्य और सभी के प्रति मिलनसार था, जिसके कारण वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे। सतना जिले में लक्ष्मी यादव को लोग ‘लक्ष्मी भाई’ के नाम से जानते थे। बड़े लोग उन्हें लक्ष्मी भाई और लोग भाई कहकर पुकारते थे।

अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन, झगरारखण्ड SECL सबएरिया खाली कराने की प्रक्रिया होगी तेज

एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार झगराखण्ड SECL सबएरिया में अवैध रूप से रह रहे परिवारों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। SECL प्रबंधन द्वारा लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसके तहत अवैध कब्जाधारियों को अपने मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस के बाद जिला प्रशासन, SECL प्रबंधन और नगर पंचायत संयुक्त रूप से कार्यवाही करेंगे। कार्यालयीन अवधि में अवैध मकानों को खाली कराकर वैध आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई प्रशासनिक आदेशों के तहत हो रही है और इसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। SECL प्रबंधन ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में सुव्यवस्थित आवासीय व्यवस्था बनाई जा सके।

मुख्यमंत्री साय ने उत्कृष्ट कार्य पर राम कुमारी चौहान का किया सम्मान

 रायगढ़, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के ट्रांसपोर्ट नगर किरोड़ीमल आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती राम कुमारी चौहान को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया।           राम कुमारी चौहान को यह सम्मान पोषण ट्रैकर एप पर शत-प्रतिशत एंट्री करने, हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की विशेष देखभाल करने, कुपोषण मुक्ति की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का बेहतर  क्रियान्वयन, महतारी वंदन योजना से अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने, सुकन्या समृद्धि योजना में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला सशक्तिकरण और बाल विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की और उन्हें समाज निर्माण में आधार स्तंभ बताया। राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने पर राम कुमारी चौहान जिले के आंगनबाड़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी। कलेक्टर श्री गोयल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने राम कुमारी चौहान को मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ऑटोमोबाइल सेक्टर को जबरदस्त गति मिल रही है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जीआईएस भोपाल के शुभारंभ पर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण की बढ़ती संख्या को मध्यप्रदेश में ईवी क्रांति की बढ़ती स्वीकार्यता और निवेशकों के लिए इसमें अपार संभावनाओं को रेखांकित किया था। मध्यप्रदेश ऑटोमोबाइल और ईवी के क्षेत्र में न केवल निर्माण बल्कि नवाचार और अनुसंधान के हब के रूप में उभर रहा है। सरकार निवेशकों को हरसंभव सुविधाएं प्रदान कर रही है। मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ऑटोमोबाइल सेक्टर को जबरदस्त गति मिल रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) भोपाल के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। प्रदेश में स्थापित होंगे ईवी और ऑटोमोबाइल विकास के नए आयाम जीआईएस-भोपाल में देश-विदेश की प्रमुख ऑटोमोबाइल और ईवी कंपनियों ने हिस्सा लिया। वर्तमान में प्रदेश में 30 से अधिक मूल उपकरण निर्माता कंपनियां कार्यरत हैं और 200 से अधिक कंपनियां वाहन कल-पुर्जों का निर्माण कर रही हैं। वाणिज्यिक वाहन निर्माण में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है, जबकि बस और ट्रैक्टर निर्माण में यह दूसरे स्थान पर है। जीआईएस- भोपाल में ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान इलेक्ट्रो-ग्रेफाइट (एचईजी) ने 1,800 करोड़ रुपये के निवेश का करार किया। देवास में बनने वाले इस संयंत्र में ग्रेफाइट एनोड का उत्पादन होगा, जिससे ईवी बैटरियों की लागत में कमी आएगी और उद्योग को नया प्रोत्साहन मिलेगा। पीथमपुर बन रहा भारत का ‘डेट्रॉयट’ मध्यप्रदेश का पीथमपुर ऑटो-क्लस्टर लगभग 4,500 हेक्टेयर में फैला हुआ है और यह देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल केंद्रों में से एक बन चुका है। यहां फोर्स मोटर्स, आयशर मोटर्स, एवीटीएसी मोटर्स, काइनेटिक मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियां कार्यरत हैं। साथ ही, 60 से अधिक ऑटो कल-पुर्जा निर्माता कंपनियां यहां अपने उत्पाद बना रही हैं। पीथमपुर में स्थित एशिया का सबसे लंबा हाई-स्पीड टेस्टिंग ट्रैक ‘नैट्रैक्स’ (11 किमी) वाहन परीक्षण के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जो इसे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाता है। एमपी मोबिलिटी एक्सपो 2025: नवाचार और निवेश का केंद्र जीआईएस समिट में एमपी मोबिलिटी एक्सपो-2025 का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रिजस्टोन, ज़ेडएफ स्टीयरिंग, मदरसन गेबियल, आनंद इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों ने भाग लिया। एक्सपो में सुपर कार और सुपर बाइक प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न स्टार्ट-अप्स ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए, जिससे प्रदेश में नई तकनीकों के समावेश को बढ़ावा मिला। ईवी और सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में कदम मध्यप्रदेश ईवी बैटरी निर्माण, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और हाइड्रोजन फ्यूल इनोवेशन में तेजी से निवेश आकर्षित कर रहा है। स्वच्छ और सस्टेनेबल ऑटोमोबाइल निर्माण को बढ़ावा देने के लिय राज्य सरकार विशेष नीतियां लागू कर रही है। प्रदेश में निवेश के लिये ऑटोमोबाइल और ईवी निवेशकों में उत्साह मध्यप्रदेश सरकार ऑटोमोबाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कर-प्रोत्साहन, शीघ्र अनुमोदन प्रक्रिया और उत्कृष्ट लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा दे रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में प्रदेश के ऑटोमोबाइल और वाहन कल-पुर्जा क्षेत्र ने 19.2 करोड़ डॉलर मूल्य का निर्यात किया। इससे प्रदेश को राजस्व प्राप्त हुआ और हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित हुए। प्रमुख कंपनियों की भागीदारी जीआईएस-भोपाल में ऑटो मोबाइल और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में काम कर रही प्रमुख कंपनियों ने हिस्सेदारी की। ऑटो-एक्सपो में ब्रिजस्टोन, जेडएफ स्टीयरिंग, बाडवे इंजीनियरिंग, मदरसन गेबियल, पिस्टल देवास, आनंद इंडस्ट्रीज, झालानी इंजीनियर्स, एसडी एक्सेल प्रा. लिमिटेड, जगतजीत इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, टैफे मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड, वी.ई. कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड और पिनेकल इंडस्ट्रीज शामिल थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा किईवी-मोबिलिटी के विस्तार से मध्यप्रदेश में कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन नीति को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे राज्य न केवल आर्थिक समृद्धि की ओर अग्रसर होगा, बल्कि हरित ऊर्जा और सतत् विकास की दिशा में भी मिसाल कायम करेगा।  

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्कॉटलैंड स्थित टर्नबेरी गोल्फ रिजॉर्ट में की गई तोड़फोड़, फिलिस्तीन समर्थकों का उत्पात

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्कॉटलैंड स्थित टर्नबेरी गोल्फ रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की गई। गाजा को लेकर उनके बयानों के जवाब में फिलिस्तीन समर्थकों ने यह हरकत की। फिलिस्तीन एक्शन नाम के ग्रुप ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी ली है। इसके बयान में कहा गया कि ट्रंप के गाजा पर नियंत्रण करने और उसे फिर डेवलप करने के प्रस्ताव की प्रतिक्रिया में यह कदम उठाया। समूह की ओर से एक्स पर कहा गया, ‘फिलिस्तीन एक्शन ने ब्रिटेन के सबसे महंगे गोल्फ कोर्स को निशाने पर लिया जो ट्रंप का टर्नबेरी गोल्फ रिजॉर्ट है। अब आम लोग चुपचाप नहीं बैठ सकते। अमेरिकी प्रशासन इजरायल को हथियार दे रहा है और गाजा में ‘जातीय सफाई’ की योजना बना रहा है।’ रिपोर्ट के मुताबिक, रिजॉर्ट को शनिवार को निशाना बनाया गया। फिलिस्तीन समर्थकों ने गोल्फ कोर्स पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘गाजा बिकाऊ नहीं है’ लिख दिया। साथ ही, क्लबहाउस को लाल स्प्रे पेंट से खराब किया गया। ग्रीन्स में से एक को नुकसान पहुंचाया, जिसमें ओपन चैंपियनशिप में इस्तेमाल होने वाला होल भी शामिल है। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इंटरनेट यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। गाजा को लेकर AI वीडियो से बढ़ा तनाव फिलिस्तीन एक्शन के बयान में गाजा को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के रुख की निंदा की गई। इसमें कहा गया, ‘हम डोनाल्ड ट्रंप के इस बर्ताव को खारिज करते हैं कि गाजा उनकी संपत्ति है और वे इसे अपनी मर्जी से निपटा सकते हैं। हमने उन्हें दिखाया है कि उनकी अपनी संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है। फिलिस्तीन की मातृभूमि में अमेरिकी-इजरायली उपनिवेशवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।’ दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते दिनों गाजा का एक ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार वीडियो शेयर किया था। इसमें जंग से तबाह गाजा को रिसॉर्ट जैसा दिखाया गया, जहां ‘ट्रंप गाजा’ नाम का एक होटल नजर आता है। यह वीडियो ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर शेयर किया था। इसे देखने के बाद फिलिस्तीन समर्थकों ने कड़ा ऐतराज जताया था।

कपिल शर्मा ने भोपाल के भोजपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा की

मुंबई,  कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भोपाल के भोजपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। ‘फिरंगी’ एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी धार्मिक यात्रा की एक क्लिप शेयर की। वीडियो में कपिल शर्मा अपने फैंस का अभिवादन करते और मंदिर की खूबसूरत वास्तुकला की प्रशंसा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राजा भोज द्वारा 11वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर वास्तुकला की एक उत्कृष्ट कृति है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “भोजपुर शिव मंदिर भोपाल से आशीर्वाद भेज रहा हूं, जिसे राजा भोज ने 11वीं शताब्दी में बनवाया था, यह वास्तुकला की एक उत्कृष्ट कृति है। अगर आप भोपाल में हैं, तो ज़रूर जाएं…हर हर महादेव।” कपिल शर्मा फिलहाल अपनी 2015 की फिल्म “किस किसको प्यार करूं” के दूसरी पार्ट में व्यस्त हैं। सीक्वल इस साल जनवरी में फ्लोर पर आया था। अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी इस प्रोजेक्ट का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया जा रहा है। इस फिल्म में कपिल शर्मा और दिग्गज जोड़ी अब्बास-मस्तान फिर से साथ नजर आएंगे, जिन्होंने पहले पार्ट का निर्देशन किया था। एक्टर मनजोत सिंह, जिन्हें “फुकरे”, “ओए लकी! लकी ओए!”, “ड्रीम गर्ल” और “वाइल्ड वाइल्ड पंजाब” जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस निमृत कौर भी इस ड्रामा की कास्ट में शामिल हैं। इसके अलावा, लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री निमृत कौर भी कथित तौर पर “किस किसको प्यार करूं 2” की कास्ट में शामिल होने के लिए बातचीत कर रही हैं। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि निमृत को सीक्वल का हिस्सा बनाने के बारे में चर्चा चल रही है। एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया, “किस किसको प्यार करूं 2 की कास्ट में निमृत कौर अहलूवालिया के शामिल होने के बारे में चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन उनका नाम निश्चित रूप से एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आया है। उनकी लोकप्रियता और आकर्षण को देखते हुए, वह फिल्म की कास्ट में एक बेहतरीन जोड़ी होंगी।”  

विक्की कौशल की फिल्म छावा 500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में 508 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं।वहीं अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है।फिल्म ‘छावा’ में संभाजी के जीवन की कहानी दिखाई गई है कि किस तरह से उन्होंने अपनी बहादुरी दिखाते हुए मुगलों से लोहा लिया था। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई है। फिल्म ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस पर तीन सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है।इसके बाद भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ‘छावा’ लोगों के दिलों को छू गई है। सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शक अब भी पहुंच रहे हैं। चौथे हफ्ते में भी ‘छावा’ का तूफान थमता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज के 23वें दिन 500 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत शानदार ओपनिंग से की थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 219.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म छावा ने दूसरे सप्ताह में भी भारतीय बाजार में 180.25 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की। फिल्म छावा ने तीसरे सप्ताह 84.05 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने 22वें दिन 8.75 करोड़ और 23 वें दिन 16.5 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह छावा ने 23 दिनों में भारतीय बाजार में 508.8करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर ली है।  

आईफा अवॉर्ड्स: अमर सिंह चमकीला को मिला बेस्ट फिल्म का आईफा अवॉर्ड

जयपुर, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉड्‌र्स समारोह की शुरुआत जयपुर में शनिवार से हुई। 2 दिन चलने वाले इस समारोह में सीतापुरा स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में पहले दिन 8 मार्च को डिजिटल अवॉर्ड दिए गए। इसमें चमकीला को डिजिटल कैटेगरी की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। शनिवार देर रात तक चले कार्यक्रम में स्टेज पर अभिनेता-अभिनेत्री ने जमकर मस्ती की। अभिषेक और विजय वर्मा के बीच स्टेज पर होस्टिंग को लेकर तकरार हुई। इसमें अपारशक्ति भी शामिल हुए। आखिर में तीनों ने मिलकर होस्टिंग की। आईफा सेरेमनी के दौरान स्टेज पर बॉक्सिंग रिंग बनाई गई। इस रिंग में एक्टर अभिषेक बनर्जी और विजय वर्मा उतरे। दोनों ने फिल्मों और ओटीटी को लेकर बॉक्सिंग की। वहीं नोरा फतेही के साथ जयपुर के 2 युवा कलाकारों में डांस किया। आईफा डिजिटल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार अमर सिंह चमकीला को मिला। चमकीला फिल्म के लिए ही इम्तियाज अली को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल फीमेल कैटेगरी में कृति सेनन को फिल्म दो पत्ती के लिए दिया गया। वहीं परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल मेल कैटेगरी का अवॉर्ड विक्रांत मैसी को सेक्टर 36 के लिए मिला। फिल्म बर्लिन में निभाए अपने किरदार के लिए परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) अनुप्रिया गोयनका को मिला। वहीं सेक्टर 36 के लिए परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (मेल) दीपक डोबरियाल को दिया गया। बेस्ट स्टोरी ओरिजिनल का अवॉर्ड कनिका ढिल्लन को दो पत्ती के लिए दिया गया।  

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय का दौरा

एमसीबी/मनेंद्रगढ़ आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासकीय पीजी महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में संत गहरा गुरु  विश्वविद्यालय, अम्बिकापुर, सरगुजा के कुलपति प्रो.पी पी सिंह का आगमन हुआ। जहाँ मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शामली चक्रवर्ती एवं प्रो.रश्मि तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।          कार्यक्रम में सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति ने छात्र-छात्राओं सहित  महाविद्यालयीन अधिकारी, कर्मचारी एवं अतिथि व्याख्याताओं संग अपने विचार साझा किए। कुलपति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत महिला अधिकारी, कर्मचारी एवं अतिथि व्याख्याताओं को गुलाब के फूल सप्रेम सम्मान सहित भेट किए।  इस अवसर पर आधुनिक नारियों का समाज निर्माण में भूमिका विषय पर बौद्धिक सत्र का भी आयोजन हुआ। महाविद्यालय परिवार के लिए यह एक ऐतिहासिक पहल थी। भविष्य में ऐसी पहल होती रहेंगी।       इस आयोजन में मनेंद्रगढ़ महाविद्याल के प्रो. डॉ शायग बाला विष्नोई, प्रो. डॉ नशिमा, प्रो.प्रभा राज, प्रो.कमलेश पटेल, प्रो.सुशील तिवारी, प्रो.सुनील गुप्ता, प्रो. रंजीत मनी, प्रो. सुशील कुमार छात्रे एवं महाविद्यालय का स्टाफ मनीष श्रीवास्तव, बीएल शुक्ला, रामखिलावन गुप्ता, श्रीमती मीणा त्रिपाठी, सुमित बड़ा, भोला रजक, कमलू सिंह आदि उपस्थिति रहे।

महापौर ने पेयजल समस्या निराकरण के लिए किया दौरा

एमसीबी/चिरमिरी पदभार ग्रहण के बाद से सुबह शाम लगातार नगर पालिक निगम के प्रथम नागरिक महापौर राम नरेश राय शहर का निरीक्षण कर आवश्यक गतिविधियों से रूबरू हो रहे हैं, शहर के प्रत्येक जगह पर शुद्ध पेयजल पहुंचे इसके लिए वे अभी से प्रयास में जुट गए हैं आगामी गर्मी में होने वाली पानी की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने निर्देशित कर रहे हैं इसी क्रम में महापौर ने पीएचई के कार्यपालन अभियंता एवं नगर निगम के कमिश्नर रामप्रसाद आचला सहित अधिकारियों के साथ शहर के कुरासिया रोड आमानाला के पास व्यर्थ बह रहे पानी का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को व्यर्थ बह रहे पानी को सुचारु कर डोमनहिल वासियों को पानी की पर्याप्त आपूर्ति करने के लिए निर्देशित किया इसी प्रकार बरतूंगा एसईसीएल के फिल्टर प्लांट का भी महापौर ने निरीक्षण किया और बरतुंगा वासियों को पर्याप्त पानी की सुविधा उपलब्ध कराने एसईसीएल के संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया निरीक्षण के दौरान महापौर राय ने बताया कि साफ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना मेरा पहला कर्तव्य होगा ग्रीष्मकाल में नगर वासियों को पानी के लिए असुविधा न हो इसका पूर्ण ध्यान रखना अधिकारी सुनिश्चित करें।       इस दौरान नगर निगम के सभापति संतोष सिंह पार्षद रामअवतार देवांगन एवं पीएचई व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हैं।

आपसी समझौते के साथ पति-पत्नी हुए एक साथ

शहडोल ममता बाई चौधरी एवं भूपत चौधरी का विवाह 14 वर्ष पूर्व हुआ था किन्तु वर्ष 2021 से पति-पत्नी में विवाद होने के कारण पत्नी अपने मायके में निवास करने लगी। कुटुम्ब न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश श्रीमती गीता सोलंकी द्वारा लगातार उपरोक्त दंपति के साथ निरंतर संवाद करते हुए उनकी दूरियों को मिटाने का अथक प्रयास किया गया।  नेशनल लोक अदालत में उक्त दंपत्ति ने विशेष न्यायाधीश श्री सुभाष सोलंकी एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय की न्यायाधीश श्रीमती गीता सोलंकी की उपस्थिति में एक साथ जीवन बिताना तय कर अपने विवाद को समाप्त किया जिसके उपरांत उन्होने एक दूसरे को मीठा खिलाकर, माला पहनाया। इस प्रकरण में राजीनामा कराने हेतु उभय पक्ष के अधिवक्ता श्री दिलीप यादव एवं श्री संतोष गुप्ता की उल्लेखनीय भूमिका रही। इसी प्रकार उमा बाई एवं रामअवतार का विवाह 2006 में हुआ था किन्तु 2023 से पति-पत्नी के मध्य मतभेद हो गया जिसे न्यायाधीशगण के द्वारा उनके अधिवक्ता श्री आशुतोष शुक्ला तथा श्री आर.के.नापित के प्रयासो से राजीनामा के रूप में निराकृत किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में कुटुम्ब न्यायालय में कई परिवार टूटने एवं बिखरने से बच गये।

विधायक रेणुका सिंह की उपस्थित अग्निसुरक्षा और संग्रहण प्रक्रिया पर विशेष प्रशिक्षण

एमसीबी मनेंद्रगढ़ जिला यूनियन द्वारा 7 मार्च 2025 को जनकपुर स्थित निरीक्षण कुटीर परिसर में तेंदुपत्ता शाखकर्तन सह संग्रहण एवं अग्निसुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भरतपुर-सोनहत विधानसभा की विधायक रेणुका सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं और शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में उप प्रबंध संचालक मनेंद्रगढ़, उप वन मंडलाधिकारी जनकपुर, संचालक मंडल की अध्यक्ष एवं सदस्यों ने 10 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के प्रबंधकों और तेंदुपत्ता संग्राहकों को शाखकर्तन, फड़ चयन, संग्रहण, उपचारण, बोराभर्ती, परिवहन और गोदामीकरण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इसके बाद फील्ड में शाखकर्तन कार्य का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet