LATEST NEWS

जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकार नागरिकों की मदद करने के बजाय उन पर टैक्स लगाती है: सांसद राघव चड्ढा

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को राज्यसभा में भारत की कर प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने जीवन के हर चरण में करों के बोझ को स्पष्ट करते हुए कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकार नागरिकों की मदद करने के बजाय उन पर टैक्स लगाती है। चड्ढा ने यह भी पूछा कि क्या नागरिकों को उनके द्वारा दिए गए करों के बदले विश्व स्तरीय स्वास्थ्य, शिक्षा या बुनियादी ढांचा मिलता है? चड्ढा ने कहा, “जीवन में दो चीजें निश्चित हैं- मृत्यु और कर। जैसे ही बच्चा जन्म लेता है, उसे दी जाने वाली वैक्सीन पर 5% जीएसटी लगता है। अगर अस्पताल का कमरा 5,000 रुपये से अधिक का है, तो उस पर भी 5% जीएसटी देना पड़ता है। शिशु देखभाल उत्पादों और मिठाइयों पर भी 5% जीएसटी लागू होता है।” राज्यसभा सांसद ने कहा कि विश्व गुरु बनने आए थे लेकिन टैक्स गुरु बनकर रह गए हैं। जनता इतना टैक्स सरकार को देती है लेकिन टैक्स के बदले जनता को क्या मिलता है?   बचपन में कई चीजों पर देना होता है टैक्स उन्होंने बचपन के चरण का जिक्र करते हुए कहा कि बेबी फूड पर 12-18%, डायपर और खिलौनों पर 12%, और मुंडन जैसी सेवाओं पर 18% जीएसटी लगता है। स्कूल यूनिफॉर्म, जूते, नोटबुक (12% जीएसटी) और स्टेशनरी (18% जीएसटी) भी कर के दायरे में आते हैं। किशोरावस्था में हर चीजों पर देना होता है टैक्स किशोरावस्था में स्मार्टफोन, रिचार्ज, इंटरनेट, नेटफ्लिक्स, और मूवी टिकट पर जीएसटी लागू होता है। पहली बाइक या स्कूटर पर भी कर देना पड़ता है। उच्च शिक्षा में निजी कॉलेज की फीस, हॉस्टल, और छात्र ऋण पर जीएसटी लगता है। करियर शुरू होने पर टीडीएस और आयकर कटता है, रेस्तरां बिल और बीमा प्रीमियम पर भी कर लागू होता है। रिटायरमेंट में पेंशन और दवाइयों पर कर का भार मध्यम आयु में आय बढ़ने के साथ आयकर, कार पर जीएसटी, ईंधन पर वैट, और संपत्ति कर का बोझ बढ़ता है। रिटायरमेंट में पेंशन, ब्याज आय, स्वास्थ्य बिल, दवाइयों, और वसीयत के कानूनी शुल्क पर भी कर लगता है। चड्ढा ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर कर वसूलती है, लेकिन नागरिकों को उसके बदले क्या मिलता है, यह सवाल अभी भी बना हुआ है।

अधिक से अधिक श्रमिकों को मिले योजनाओं का लाभ: श्रम मंत्री देवांगन

रायपुर श्रम मंत्री सह अध्यक्ष लखन लाल देवांगन ने कहा है कि श्रम विभाग की योजनाओं से अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिक कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि श्रमिकों के बच्चे भी समाज के अन्य वर्गों के बच्चों की तरह उन्हें भी आगे बढ़ने का अवसर मिले। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्रम मंत्री देवांगन आज नवा रायपुर स्थित   छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के संचालक मण्डल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुए संचालक मंडल की बैठक में निर्माण श्रमिकों के योजनाओ का लाभ वित्तीय वर्ष 2025-26 में सुचारू रूप से प्रदाय के लिए 580 करोड़ 11 लाख रूपए का बजट का अनुमोदन किया गया। देवांगन ने अधिकारियों को ई श्रम पोर्टल में अधिक से अधिक निर्माणी श्रमिक का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणी श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण हेतु लंबित प्रकरण को शीघ्रता से परीक्षण कर नवीनीकरण किया जाए। बैठक में शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत् प्रदेश के समस्त जिलों मे भोजन केन्द्र प्रांरभ किये जाने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में यह योजना प्रदेश के 13 जिला एवं 41 भोजन केन्द्र संचालित है। गौरतलब है कि श्रम मंत्री देवांगन द्वारा छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के 1 लाख 14 हजार 902 श्रमिकों को 53 करोड़ 43 लाख 74 हजार 915 रूपए एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य समाजिक सुरक्षा मंडल के 13 हजार 889 श्रमिको के 21 करोड़ 39 हजार 500 रूपए इस प्रकार कुल 1 लाख 28 हजार 791 श्रमिकों को राशि 74 करोड़ 44 लाख 14 हजार 415 रूपए डीबीटी जरिए वितरण किया गया है। बैठक में श्रम विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी, अपर श्रमायुक्त द्वय श्रीमती सविता मिश्रा और एस.एल.जांगडे, उप श्रमायुक्त एस.एस.पैकरा, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय केे प्रतिनिधि डी.के.सिंह, वित्त विभाग के प्रतिनिधि सीताराम तिवारी, जल संसाधन विभाग के प्रतिनिधि एस.एल.देवांगन, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रतिनिधि दुलेश्वर सोनभ्रद एवं मण्डल के सचिव गिरीश रामटेके उपस्थिति थे।

अब दूध पीना पड़ेगा महंगा!, राज्य सरकार ने बढ़ाये 4 रुपये प्रति लीटर दाम, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली महंगाई के इस दौर में अब दूध भी आम आदमी की जेब ढीली करने जा रहा है। अब एक लीटर दूध के पैकेट की कीमत 4 रुपये बढ़ गई है। ये नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी। ये फैसला कर्नाटक सरकार ने लिया है। राज्य सरकार में मंत्री केएन रंजना ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में दूध की कीमतें 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएंगी। डेयरी किसान और कर्नाटक मिल्क फेडरेशन लंबे समय से कीमतें बढ़ाने की मांग कर रहे थे। दही भी हो गई महंगी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगठन की मांग थी कि दूध की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई जाए। हालांकि सरकार ने 4 रुपये की बढ़ोतरी का ही फैसला किया है। इतना ही नहीं, नंदिनी दही की कीमत भी 4 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। इसके पहले जून 2024 में भी नंदिनी दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। मंत्री केएन रंजना ने कहा कि मूल्य संशोधन की राशि सीधे राज्य के दूध उत्पादकों तक पहुंचे, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे। कितनी हो जाएगी दूध की कीमत? यहां गौर करना जरूरी है कि कर्नाटक सरकार ने जून में हुई 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला वापस ले लिया है। इसका अर्थ ये हुआ कि कीमतों में महज 2 रुपये प्रति लीटर का ही फर्क आएगा। अब नंदिनी दूध के एक लीटर वाले नीले पैकेट की कीमत 44 रुपये से बढ़कर 48 रुपये हो जाएगी। बता दें कि नंदिनी दूध अब हरियाणा में अभी लॉन्च हो सकता है। कर्नाटक को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर फेडरेशन ने बताया कि जल्द ही हरियाणा में इसकी लॉन्चिंग होगी। हाल ही में नंदिनी ने यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली में विस्तार किया है।  

Miami Open 2025: सेमीफाइनल में भिड़ेंगे एलेक्जेंड्रा एला और जेसिका पेगुला

मियामी मियामी ओपन में महिला एकल के सेमीफाइनल में फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला और अमेरिका की जेसिका पेगुला के बीच शुक्रवार को मुकाबला होगा। अमेरिका की चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने गुरुवार को हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में ब्रिटेन की एम्मा राडुकानू को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। पेगुला ने राडुकानू पर 6-4, 6-7(3), 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। इसी के साथ अमेरिकी खिलाड़ी ने पिछले चार वर्षों में तीसरी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां उनका कल फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला से मुकाबला होगा। एक दिन पहले बुधवार को फिलीपींस की टेनिस खिलाड़ी एला ने मियामी ओपन में एक और उलटफेर करते हुए महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियाटेक को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्वियाटेक को एला ने सीधे सटों में 6-2, 7-5 से हराया।

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे

रायपुर मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत आज मुंगेली जिला मुख्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों से दाम्पत्य बंधन में बंधे। मुंगेली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव के साथ सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की। सभी नवविवाहित जोड़ों को राज्य शासन की ओर से 35-35 हजार रुपए के चेक एवं उपहार भेंट किए गए। विधायक पुन्नूलाल मोहले भी आयोजन में शामिल हुए।     उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गरीब परिवारों की आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। विवाह और इलाज दो ऐसे बड़े खर्च हैं जिन्हें अब सरकार उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह योजना को सशक्त बनाया है। उन्होंने 192 जोड़ों के विवाह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि सरकार आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35-35 हजार रुपए का चेक और 15 हजार रुपए के उपहार दिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और कहा कि सरकार आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली एवं अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ चला रही हैं। कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय और उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर सहित जनप्रतिनिधि, वर-वधू के परिजन और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

जो प्रवासी भारत के विकास के लिए आ रहे हैं, हम उनका स्वागत करते हैं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। इसी बीच आज  लोकसभा में इमीग्रेशन बिल को लेकर चल रही चर्चा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हिस्सा लिया।  घुसपैठ और अवैध अप्रवास रोकने के मकसद से लाए गए इस बिल का नाम इमिग्रेशन एंड फॉरेन बिल 2025 (अप्रवासन और विदेशी विधेयक) है।   देश के विकास करने वालों का भारत में स्वागत: अमित शाह इस विधेयक के महत्व का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि जो प्रवासी भारत के विकास के लिए आ रहे हैं, हम उनका स्वागत करते हैं। जो लोग देश में शिक्षा के लिए, व्यापार के लिए, रिसर्च के लिए आते हैं हम उनका स्वागत करते हैं। पीएम मोदी का लक्ष्य है कि साल 2047 तक हमारा देश एक विकसित राष्ट्र बने। इसी वजह से हम कई पुराने कानूनों को खत्म किया। सीमा में कौन दाखिल हो रहा, जानना जरूरी: अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आव्रजन कोई अलग मुद्दा नहीं है। देश के कई मुद्दे इससे जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह जानना बहुत जरूरी है कि देश की सीमा में कौन घुसता है। हम उन लोगों पर भी कड़ी नजर रखेंगे जो देश की सुरक्षा को खतरे में डालेंगे।” अमित शाह ने आगे कहा,”10 साल में हमारा अर्थतंत्र 11वें नंबर से 5वें नंबर पर पहुंच गया है। पूरी दुनिया के अर्थतंत्र की सूची में भारत एक चमकदार जगह बनकर उभरा है। भारत मैन्युफैक्चरिंग का हब बनने जा रहा है। ऐसे में हमारे यहां विश्वभर से लोगों का आना बड़ा स्वभाव है।” हमारा इमीग्रेशन का स्कैन और साइज दोनों बहुत बड़ा है। इसके साथ-साथ शरण लेने की जगह पर उनके निहित निवास और देश को असुरक्षित करने वालों की संख्या भी बढ़ती है। ऐसे में जो लोग भारत की व्यवस्था में योगदान देने के लिए आते हैं, व्यापार और शिक्षा के लिए आते हैं, ऐसे सभी लोगों का स्वागत है, लेकिन लकड़ी रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी हो। अगर यहां गंदगी फैलाने के लिए आते हैं तो इन लोगों के साथ बड़ी दोस्ती के साथ उनका व्यवहार होगा।

राज्यपाल रमेन डेका ने जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर की शासन के योजनाओं की गहन समीक्षा

रायपुर गत दिवस मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डी राहुल वेंकट एवं जिले के अन्य अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले में क्रियान्वित किए जा रहे शासन की योजनाओं, उनकी प्रगति और लाभान्वित हितग्राहियों के सम्बन्ध में एजेंडावार जानकारी ली। अपने प्रवास में कलेक्ट्रेट परिसर आगमन पश्चात सर्वप्रथम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात उन्होंने ’एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में सफेद चंदन के पौधे का रोपण किया। बैठक के पश्चात उन्होंने ग्राम तेंदुडांड का निरीक्षण किया और वहां प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत निर्मित आवास का अवलोकन किया और हितग्राहियों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने एन आर एल एम के समूह की महिलाओं के साथ चर्चा कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को जाना। आज राज्यपाल डेका ने बैठक में  जिले के विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे जनहितकारी कार्यों के प्रगति की एजेंडावार जानकारी ली। उन्होंने  जिले में जलसंसाधन विभाग अंतर्गत जल संचयन एवं संवर्धन की वर्तमान स्थिति एवम जिले में जलसंचयन हेतु किए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने भूजल स्तर बढ़ाने के लिए विभाग को सक्रियता के साथ कार्य करने एवं जलसंचयन हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। पौधारोपण एवं पर्यावरण संवर्धन पर चर्चा करते हुए उन्होंने जिले में वृक्षारोपण, महुआ बचाव अभियान, लघु वनोपज संग्रहण, लाख विकास योजना की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।  इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने घर, स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक भवन परिसर अथवा जहां कहीं भी संभव हो एक पेड़ अपने मां के नाम से अवश्य लगाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग अंतर्गत उन्होंने जैविक कृषि को प्रोत्साहन देने जैविक खेती मिशन एवं परंपरागत कृषि विकास योजना की जानकारी लेते हुए जिले में जैविक कृषि को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन ठोस एवम तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक शौचालय निर्माण, प्लास्टिक प्रबंधन इकाई, फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट, नगरीय निकायों में सोर्स सेग्रीगेशन सहित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली एवम अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिले में दी जा रही स्वास्थ्य सेवा की जानकारी ली । योग के लिए जागरूकता हेतु विद्यालयों में चलाए जा रहे आयुर्विद्या कार्यक्रम एवं महिलाओं के लिए चलाए जा रहे सुप्रजा कार्यक्रम की भी जानकारी ली। टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए उन्होंने इसके लिए गहन अभियान चलाने की बात कही। साथ ही इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। इसके अलावा बाल लिंगानुपात , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, बाल विवाह रोकथाम सम्बन्धी गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विशेष कैंपेन चलाकर बालविवाह रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने जागरूकता अभियान चलाकर बाल विवाह के नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय विधायक एवं सांसदों के माध्यम से भी इस अभियान को और अधिक गहनता एवं सक्रियता से चलाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग अंतर्गत जिले में स्कूली बच्चों के शिक्षा के सम्बन्ध में  चलाई जा रही योजनाओं, छात्रवृत्ति योजना, मुस्कान पुस्तकालय योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने श्रम विभाग को बच्चों के शिक्षा उन्नयन के लिए अभियान चलाकर श्रमिकों को बेहतर शिक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए और योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों को बड़ी संख्या में एन सी सी से जोड़ने के लिया कहा। ताकि उनमें व्यक्तित्व का बेहतर विकास के साथ साथ राष्ट्रीय भावनाओं का भी विकास हो। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल और महाविद्यालय के विद्यार्थियों के व्यक्तिव विकास के लिए किए जा रहे उपायों की नियमित मॉनिटरिंग करें। उनके करियर काउन्सलिंग के साथ साथ उनके भविष्य को लेकर उनके माता पिता से भी बातचीत करें। ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के कौशल उन्नयन को लेकर ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत  प्रगति की समीक्षा की।  साथ ही उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के लाभान्वित महिला स्व सहायता समूह की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लखपति दीदी योजना अंतर्गत हितग्राहियों के बारे में जानकारी ली एवं इस कार्यक्रम को और भी बेहतर ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को और अधिक प्रोत्साहित करते हुए समूह से जुड़ने और उनके उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि उनसे और अधिक लोग प्रेरणा ले सकें। उन्होंने नशामुक्ति के लिए किए जा रहे कार्यक्रम योग , प्रशिक्षण, काउन्सलिंग आदि कार्यक्रम की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशा से दूर रखने के लिए गहन जागरूकता अभियान के साथ उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के निर्देश दिए। नशामुक्ति के लिए उन्होंने सीमाओं पर सख्ती से  कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही नशा कारोबार के खिलाफ सभी विभाग को समन्वय कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नशा के विरुद्ध अभियान चलाकर विद्यार्थियों को इससे बड़ी संख्या में जोड़ने को कहा। आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत जनजातीय वनवासी क्षेत्रों में छात्रावास, आश्रम, एकलव्य आवासीय विद्यालय, विशेष पिछड़ी जनजाति विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था, खेल सुविधा  सहित दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली एवम आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान अंतर्गत समस्त हितग्राहियों को दी जा रही केंद्र एवम राज्य सरकार  की योजनाओं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम ,गर्भवती महिलाओं के लिए दी जारी सुविधा सहित मोबाइल मेडिकल यूनिट सुविधा की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। रेडक्रॉस सोसायटी के जिला शाखा के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए उन्होंने इसके अध्यक्ष का चुनाव शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में इसकी सदस्यता बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में रेडक्रॉस की गतिविधियों को तीव्र करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाओ के लिए सघन अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। राज्यपाल डेका ने जिले के पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि फॉसिल पार्क को लेकर विशेषज्ञों से चर्चा करें  और इस क्षेत्र से … Read more

‘सुरक्षा एवं सुगमता का संकल्प समारोह’ से सीएम शर्मा ने 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला के तहत जवाहर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम ‘सुरक्षा एवं सुगमता का संकल्प समारोह’ से 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसके लिए पुलिस बल को तमाम आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस बल में शामिल हुए इन नए वाहनों से राज्य में आमजन के लिए सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों का किया हौसला अफजाई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों से मिलकर उनका हौसला अफजाई किया। उन्होंने प्रत्येक पुलिसकर्मी से व्यक्तिशः मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान शर्मा ने पुलिस बेण्ड सहित सभी पुलिस बल के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। पुलिस कार्मिकों का मुख्यमंत्री द्वारा हौसला अफजाई करने पर मनोबल बढ़ा तथा वे बेहद उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक यू. आर. साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार, महानिदेशक साइबर क्राइम हेमंत प्रियदर्शी, महानिदेशक इन्टेलिजेंस संजय अग्रवाल, महानिदेशक टी.एन.टी. अनिल पालीवाल सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पुलिस कार्मिक मौजूद रहे।

HRTC में शामिल होंगी 324 सुपर लग्जरी बसें, हिमाचल सरकार ने दी मंजूरी, नहीं करना होगा इंतजार

शिमला हिमाचल के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में जल्द ही 297 इलेक्ट्रिक बसें (HRTC New Buses) शामिल होगी। गुरुवार को आयोजित निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में बस खरीद को मंजूरी देकर वर्क ऑर्डर जारी करने के निर्देश दिए हैं। निगम इस बार जो बसें खरीदेगा उसकी मरम्मत (एएमसी) का कार्य भी संबंधित कंपनी 12 साल तक करेगी। निगम ने टेंडर में इसका प्रविधान किया था। इसके चलते निगम को बसें महंगी पड़ रही है। जो बस 1.25 करोड़ में पड़नी थी वह एमएमसी के तहत 1.71 करोड़ में पड़ेगी। लेकिन निगम को इसका फायदा मिलेगा, क्योंकि बसें खराब होने की सूरत में उन्हें ज्यादा खर्च वहन करना पड़ रहा है। पहले निगम के पास जो ई बसें हैं उसमें यह प्रविधान नहीं था। जिसके चलते इसके पार्ट्स को विदेश से मंगवाना पड़ रहा था जो काफी मंहगा पड़ रहे थे। सरकार के इस कदम से यात्रियों को मदद मिलेगी। वहीं, बसों के अंदर पैनिक बटन, स्वचालित दरवाजें और एसी इत्यादि की व्यवस्था भी होगी। 24 सुपर लग्जरी बसों का वर्क ऑर्डर जारी सरकार नाबार्ड की मदद से बसों की खरीद को पैसा जारी करेगी। निदेशक मंडल ने 24 सुपर लग्जरी बसों का वर्क आर्डर जारी करने को भी मंजूरी दे दी है। यह बस 1.52 करोड़ की लागत से निगम खरीदेगा। सभी बसें बीएस-6 श्रेणी की होगी। शनिवार को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक को यह मामले भेजे जाएंगे। बसों के लिए किया आवेदन बैठक में निगम में बसों की खरीद को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने उप-मुख्यमंत्री को बताया कि 250 डीजल बसों के लिए दो अशोका लीलेंड और टाटा दो ही कंपनियां आगे आई है। 100 मिनी मिडी (Himachal New Buses) बसों के लिए एक ही कंपनी ने आवेदन किया है। निदेशक मंडल ने निर्णय लिया है कि नई शर्तों के साथ चैसी बिल्ड कंपनियों के साथ बात की जाएगी और उनसे टेंडर मंगवाए जाएंगे। यदि बात बनी तो एचआरटीसी  (HRTC New Buses) इनकी चैसी खरीदेगा और बॉडी खुद बनवाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष अजय वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आरडी नजीम, निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल सहित अन्य अधिकारी व निदेशक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

बुरहानपुर में दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, हुआ दर्दनाक हादसा

बुरहानपुर जिले के गणपति थाना क्षेत्र के इतवारा में बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से दो मजदूरों को सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, एक मजदूर अब भी मलबे में फंसा हुआ है, जिसे निकालने के लिए नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मौके पर कोतवाली और गणपति थाना पुलिस के साथ-साथ सीएसपी, अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर भी पहुंचे हैं। रेस्क्यू जारी, जांच में जुटा प्रशासन प्रशासन जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य कर रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं और मजदूर तो दबे नहीं हैं। हादसे के पीछे की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। यह घटना न केवल प्रशासन की सतर्कता की परीक्षा ले रही है, बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों का ध्यान रखा जाता, तो यह हादसा टल सकता था।

दुर्ग में डीएसपी रैंक के अधिकारी ने किया यौन शोषण, युवती ने लगाया आरोप, मामला दर्ज

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी पर यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है. जामुल क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पद्मनाभपुर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. युवती ने डीएसपी पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने की बात कही है. यही नहीं मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. युवती की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने 26 मार्च 2025 को डीएसपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3), 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी विनोद मिंज के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है. पीड़ित युवती की शिकायत के अनुसार डीएसपी मिंज से उसकी मुलाकात 2024 में हुई थी. धीरे-धीरे परिचय बढ़ा और डीएसपी मिंज ने शादी का प्रस्ताव रख दिया. युवती डीएसपी की बातों में आ गई. युवती के अनुसार डीएसपी मिंज ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जब शादी की बात आई तो डीएसपी ने मना कर दिया. डीएसपी मिंज के हैं दो बच्चे युवती ने बताया कि डीएसपी मिंज पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. यह बात भी युवती से छिपाई और बार-बार शादी का प्रलोभन देता रहा. युवती ने शिकायत में यह भी बताया कि शादी का दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट की और गाली गलौच भी किया. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. युवती की शिकायत की जांच के बाद पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

दक्षिण कोरिया के जंगल में नहीं थम रही आग ने भारी तबाही मचाई है और लगभग 36,000 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक

सोल दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी प्रांत नॉर्थ ग्योंगसांग में लगी अब तक की सबसे बड़ी जंगल की आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन कर्मी हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस आग में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 अन्य लोग घायल हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले शुक्रवार से इस क्षेत्र में लगी जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है और लगभग 36,000 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया है। यह आग 2000 में पूर्वी तट पर लगी जंगल की आग से लगभग 13,000 हेक्टेयर ज्यादा क्षेत्र को प्रभावित कर रही है। उस समय की आग में 23,794 हेक्टेयर जंगल जल गया था। लगभग 37,000 लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं, जिनमें उत्तरी ग्योंगसांग प्रांत के उइसियोंग और अंडोंग इलाकों के 29,911 लोग शामिल हैं। इससे पहले कार्यवाहक दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति हान डक-सू ने कार्यवाहक आंतरिक मंत्री की-डोंग को उत्तर ग्योंगसांग प्रांत में रहकर आग पर काबू पाने तक प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्यों की देखरेख करने का आदेश दिया। हान ने कहा, “यह बहुत चिंता की बात है कि पीड़ितों में से कई बुजुर्ग लोग हैं, जिनमें नर्सिंग अस्पतालों के मरीज भी शामिल हैं।” उन्होंने कहा, “कृपया पीड़ितों की सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखें और एक प्रभावी सहायता प्रणाली बनाएं, ताकि आग बुझाने वाले कर्मचारी और स्वयंसेवक थककर जलने से बच सकें।” उत्तरी ग्योंगसांग प्रांत में, अधिकारियों ने जंगली आग को फैलने से रोकने के लिए फिर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, वन अधिकारियों ने सोल से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में उइसियोंग काउंटी में लगी आग पर काबू पाने के लिए शनिवार सुबह 6:30 बजे हेलीकॉप्टर, दमकल गाड़ियां और अग्निशमन कर्मी भेजने शुरू कर दिए। यह आग तेज हवाओं के कारण जल्दी फैल गई। मौसम अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी ग्योंगसांग प्रांत में लगभग 5 मिमी बारिश होने की उम्मीद है। प्रांत में लगी आग से 21 लोगों की मौत होने का अनुमान है, जिनमें से चार लोग एंडोंग में मारे गए और आठ लोगों की मौत येओंगदेओक काउंटी में हुई।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” के तहत विवाह में शामिल सविता भाबोर ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

इन्दौर झाबुआ जिले के गोपालपुरा ग्राम में मध्य प्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत “मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना” के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामय उपस्थिति में सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम नवगांव तहसील झाबुआ की सविता भाबोर ने कहा कि मुख्यमंत्री की कन्या विवाह/निकाह योजना” के तहत मैने पंजीयन कराया व इस योजना का लाभ प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मैं एक कृषक परिवार से हूं मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह में समस्या उत्पन्न हो रही थी । परंतु राज्य शासन द्वारा प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिये मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ की गयी। इस योजना से हमें आर्थिक सहायता दी जाएगी । उन्होंने इस योजना का संचालन करने के लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है और कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सहयोग प्रदान कर रही हैं।

रीवा में नवागत IG गौरव सिंह राजपूत ने संभाला पदभार

रीवा नवागत पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गौरव सिंह राजपूत ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के दौरान डीआईजी राजेश सिंह समेत पूरे संभाग के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आईजी गौरव सिंह राजपूत ने कार्यभार संभालते ही कानून व्यवस्था को मजबूत करने, नशे के कारोबार पर लगाम लगाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, सायबर अपराधों पर नियंत्रण और महिला व नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया है।   महानिरीक्षक का पद बीते तीन महीनों से खाली था और अतिरिक्त प्रभार में चल रहा था। लेकिन अब आईजी गौरव सिंह राजपूत ने पदभार संभालते ही पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने थाना प्रभारियों को साफ निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का थाने स्तर पर ही समाधान किया जाए। यदि शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया और आमजन को उच्च अधिकारियों तक दौड़ना पड़ा, तो थाना प्रभारी पर सीधी कार्रवाई होगी और उन्हें हटाया भी जा सकता है। आईजी गौरव सिंह राजपूत ने कहा की “हमारी प्राथमिकता अपराधों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई होगी और महिला व नाबालिग अपराधों पर तत्काल रोकथाम के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी।” आईजी के इस सख्त रुख से साफ है कि अब पुलिसिंग में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की खैर नहीं।

पुस्‍तक मेला बच्‍चों और अभिभावकों को दे रहा पसंद की शैक्षणिक सामग्री खरीदने का अवसर डिस्‍काउंट, अभिभावक प्रसन्‍न

जबलपुर स्कूली बच्चों को रियायती दरों पर पाठ्य पुस्तकें, कॉपियां और गणवेश उपलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में 25 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित बारह दिवसीय पुस्तक मेला जहां एक ओर बच्चों और अभिभावकों के लिए अपनी पसंद की शैक्षणिक सामग्री खरीदने का अवसर उपलब्ध करा रहा है तो वहीं दूसरी ओर ये मेला अच्छा मंच प्रदान कर बच्चों के अंदर छिपे हुनर को निखारने का माध्यम भी बन रहा है। बारह दिनों का यह पुस्तक मेला प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक शनिवार और रविवार को दोपहर 12 से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। पुस्तक मेला के दूसरे दिन आज बुधवार को बड़ी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों ने किताब, कापियां, यूनिफार्म और स्कूल बैग की खरीदी की। इस अवसर पर बाल कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पुस्तक मेला की सफलता को देखते हुए इस वर्ष और अधिक भव्यता के साथ पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है। उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तारीफ की और संस्कारधानी वासियों से यहाँ आकर शैक्षणिक सामग्री क्रय कर मेले का आनन्द लेने का आवाहन भी किया। पुस्तक मेला के दूसरे दिन आज बिलाबॉन्ग स्कूल की छात्राओं द्वारा विभिन्न गीतों पर प्रस्तुत कत्थक नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला का मुख्य आकर्षण था। साथ ही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानी दुर्गावती की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं केंद्रीय विद्यालय जीसीएफ नंबर-1 प्रारची पासवान की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुस्तक मेला में अपनी बच्ची के लिए खरीददारी करने आए मदन महल निवासी उमेश मिश्रा ने बताया कि मेले में सभी कक्षाओं की पुस्तकें, कॉपियां एवं यूनिफॉर्म आदि सामग्रियां अच्छे खासे डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं। पिछले वर्ष उन्होंने बाजार से 4 हजार रुपए की कीमत पर कक्षा दूसरी की पुस्तकें खरीदी थी और इस वर्ष पुस्तक मेले में लगाए गए स्टॉल से मात्र 730 रुपए में कक्षा तीसरी की पुस्तकें खरीदी हैं। किताबों की खरीदी पर इतनी बड़ी छूट पाकर उमेश प्रसन्न नजर आए। उन्होंने संस्कारधानी में लगातार दूसरी वर्ष पुस्तक मेला आयोजित करने के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना को धन्यवाद भी दिया। पुस्तक मेला में बच्चों के लिए किताबें खरीदने आईं बिलहरी निवासी श्रीमती रेखा पासी ने पुस्तक मेला को अत्यधिक खर्चे के महीने में राहत दिलाने वाला आयोजन बताया। उन्होंने बताया कि अप्रैल का महीना अभिभावकों के लिए बजट को बिगाड़ने वाला होता है। इस बीच पुस्तक मेला का आयोजन जिला प्रशासन की एक सराहनीय पहल है, जहां पर स्कूल की सभी सामग्रियां न्यूनतम दामों पर एक ही प्रांगण में उपलब्ध हो रही हैं। वहीं गंगा नगर गढ़ा की रश्मि नामदेव ने बताया कि खरीददारी करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ पुस्तक मेले को यादगार बना रहा है। निरंतर संचालित कार्यक्रम मंच पर बाल कलाकारों अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बच्चों द्वारा मंच पर कलात्मक प्रस्तुति देने से उनके आत्मविश्वास को बल मिल रहा है। गोराबाजार निवासी निकिता विनोदिया ने बताया कि चुनिंदा दुकानों में किताबें उपलब्ध होने के कारण अभिभावकों को परेशान होना पड़ता था और बार बार दुकान के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन पुस्तक मेला में अगर किसी स्टॉल पर कोई पुस्तक उपलब्ध नहीं है है तो उसे दूसरे स्टॉल में आसानी से खरीदा जा सकता है। जिससे व्यस्ततम दिनचर्या में समय की बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि पुस्तक मेला डिस्काउंट के कारण बच्चों के साथ स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद भी लिया जा सकता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के प्रति आभार व्यक्त किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet