LATEST NEWS

ओंकारेश्वर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बदलाव

खंडवा  मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बदलाव और ट्रस्ट के निर्णय से आम श्रद्धालुओं की दिक्कतें न सिर्फ कम हुई बल्कि राहत भी मिलेगी। कलेक्टर के आदेश पर व्यवस्था बदली थी। खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग मंदिर में कलेक्टर द्वारा दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वीआईपी दर्शन की ऑफलाइन बुकिंग बंद करऑन लाइन बेवसाइट शुरू करने से श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट को भी लाभ मिल रहा है। एक माह में ऑफलाइन की बजाय ऑनलाइन बुकिंग से ट्रस्ट की आय दोगुना बढ़ी है। मंदिर ट्रस्ट से मिली जानकारी अनुसार 10 जनवरी से 10 फरवरी तक 3577 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन बुकिंग कर ओंकारजी के दर्शन किए थे। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था होने के बाद 10 फरवरी से 10 मार्च तक 6795 श्रद्धालुओं ने वीआईपी दर्शन का लाभ लिया। ऑनलाइन बुकिंग के लिए 300 रुपए शुल्क लिया जा रहा है। एक माह में ही मंदिर ट्रस्ट की आय दोगुना बढ़ गई है।

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की वेशभूषा में बीएड सहायक शिक्षकों ने निकाली रैली

रायपुर BEd सहायक शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. रविवार को भटगांव बस स्टैंड से भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की वेशभूषा के साथ रैली निकालकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं. लंबे समय से समायोजन की मांग कर रहे BEd सहायक शिक्षकों ने कुछ ही दिन पहले खून से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा था. सहायक शिक्षक पुलिस प्रशासन से भगत सिंह चौक तक जाने देने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 10 दिसंबर, 2024 को दो सप्ताह के अंदर डीएड डिग्रीधारक को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति का आदेश दिया था. जिसमें बीएड डिग्रीधारक सहायक शिक्षकों की नियुक्ति को रद्द करने की बात कही थी. इसके साथ ही शुरू हुई साय सरकार की कार्रवाई के बाद से BEd सहायक शिक्षक सरकार से नौकरी वापस देने की मांग के अलावा सरकार से समायोजन की मांग कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. लोहिया की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाजवादी विचारधारा को मजबूती दी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनता को जागरूक किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि डॉ. लोहिया का सामाजिक न्याय और समरसता के प्रति समर्पण अतुलनीय है। स्वतंत्र भारत के विकास में उनकी भूमिका हमेशा प्रेरणादायी रहेगी। उन्होंने जन-जन को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया और सामाजिक समानता के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमें डॉ. लोहिया के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को सशक्त बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस (23 मार्च) पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों के बलिदान की स्मृतियाँ देश के कण-कण में विद्यमान है और आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रभक्ति और साहस की प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि माँ भारती के इन महान सपूतों ने देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया। उनका त्याग और वीरता हम सभी के लिए आदर्श है। हमें उनके सपनों के अनुरूप भारत को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी युवाओं से अपील की है कि वे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के महान आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि इन वीर शहीदों की शहादत हमेशा याद की जाएगी और देश उनके सपनों को साकार करने के लिए सतत प्रयास करता रहेगा।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद हेमू कालाणी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ भारती के वीर सपूत अमर शहीद हेमू कालाणी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद हेमू कालाणी ने मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मातृभूमि के प्रति शहीद हेमू कालाणी की निष्ठा, समर्पण और प्रेम सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा। स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हेमू कालाणी के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनके बलिदान की गाथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वर्णिम अध्याय में दर्ज है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे हेमू कालाणी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देशहित में आगे आयें और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय योगदान दें।  

सीएम भजनलाल और दिया कुमारी ने राणा सांगा विवाद में दी प्रतिक्रिया

जयपुर देश में बाबर और औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद के बीच सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए विवादित बयान ने नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। इस बयान के चलते सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी के कई नेताओं ने अखिलेश यादव से सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर माफी मांगने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपा सांसद के बयान को विपक्षी नेताओं की संकीर्ण सोच करार दिया। उन्होंने कहा, शूरवीरों की धरती राजस्थान के लाडले सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सदा अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। मेवाड़ के महान योद्धा राणा सांगा के बारे में समाजवादी पार्टी के सांसद का निम्नस्तरीय बयान, न केवल राजस्थान की 8 करोड़ जनता को, बल्कि सम्पूर्ण देशवासियों को आहत करता है। जिस महान योद्धा ने मुगलों से युद्ध में अपने शरीर पर 80 घाव झेले, उनको गद्दार कहना विपक्षी नेताओं की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। वोटो के तुष्टिकरण के लिए ये लोग इतिहास पुरुषों का अपमान करने से भी नहीं चूकते हैं। इसके लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष @yadavakhilesh को तुरंत देश से माफी मांगनी चाहिए और अपने सांसद पर अविलम्ब कार्रवाई करनी चाहिए।उन्होंने अखिलेश यादव से देश से माफी मांगने और अपने सांसद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। डिप्टी सीएम दीया कुमारी की तीखी प्रतिक्रिया डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने भी सपा सांसद के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, वीर शिरोमणि महाराणा सांगा जी, जिनके शौर्य की गाथा राजस्थान की मिट्टी के कण-कण से सुनाई देती है. जिनकी वीरता की कहानी सुनकर यहाँ बच्चे बड़े हुए हैं. 80 घाव खाकर भी देश के लिए लड़ने वाले देशभक्त योद्धा के लिए कहा गया ‘गद्दार’ शब्द, ना सिर्फ महाराणा सांगा जी और राजस्थान, बल्कि देश के शौर्य और बलिदान का भी अपमान है. उन्होंने मांग की कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने क्या कहा? बीजेपी नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा सांसद द्वारा हिन्दू साम्राज्य की रक्षा करने वाले वीर सम्राट राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहना उनके बलिदान का अपमान है। उन्होंने इस टिप्पणी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। राजस्थान की धरती हमेशा से शौर्य, त्याग और बलिदान की भूमि रही है। ऐसे में इतिहास पुरुषों पर इस तरह की टिप्पणी पूरे देश के वीरता और गौरव के खिलाफ है।

पेपर लीक मामले में सरकार सख्त, 86 लोक सेवक बर्खास्त

जयपुर राजस्थान में पेपर लीक मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार लगातार लोक सेवकों को निलंबित और बर्खास्त कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई शुरू हुई। दिसंबर 2023 में सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जिसने पेपर लीक मामलों की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान कई सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता उजागर हुई, जिसके बाद निलंबन और बर्खास्तगी की प्रक्रिया तेज कर दी गई। अब तक की कार्रवाई में कुल 86 लोक सेवकों को बर्खास्त किया जा चुका है। 45 प्रशिक्षु उप निरीक्षक भी हुए बर्खास्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस-एसओजी) वीके सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गठित SIT ने जांच के बाद 86 लोक सेवकों को सेवा से बर्खास्त किया है। इनमें SI भर्ती परीक्षा 2021 के 45 प्रशिक्षु उप निरीक्षक भी शामिल हैं, जिनकी नियुक्ति में अनियमितता पाई गई थी। दौसा में पटवारी हर्षवर्धन मीणा बर्खास्त पेपर लीक मामलों की जांच के तहत अब दौसा जिले के निलंबित पटवारी हर्षवर्धन मीणा को भी सेवा से हटा दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि JEN भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर लीक मामले में आरोप सिद्ध होने के बाद दौसा जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को हर्षवर्धन मीणा को बर्खास्त कर दिया। जांच के दौरान सामने आया कि हर्षवर्धन मीणा, जो पहले दौसा के महवा में पटवारी के पद पर था, ने अवैध तरीके से परीक्षा पास की थी। वह 2 जनवरी 2024 से ड्यूटी से अनुपस्थित था और 18 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप पाए गए। हर्षवर्धन मीणा की पत्नी भी पहले ही हो चुकी है बर्खास्त हर्षवर्धन मीणा की पत्नी सरिता मीणा भी इसी मामले में बर्खास्त हो चुकी हैं। सरिता मीणा भीलवाड़ा में पटवारी के पद पर कार्यरत थीं और उन्होंने अपनी जगह किसी अन्य अभ्यर्थी के माध्यम से SI भर्ती परीक्षा 2021 पास करवाई थी। जब यह मामला सामने आया, तो वह फरार हो गई थीं। इसके बाद 24 दिसंबर 2024 को भीलवाड़ा जिलाधिकारी ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया।

आजादी के 77 वर्षों बाद सुदूर गांव तिमेनार में पहली बार बिजली पहुंची

रायपुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अति सुदूर गांव तिमेनार में मुख्यमंत्री मजरा-टोला विद्युतीकरण योजना के तहत आजादी के 77 वर्षों बाद पहली बार बिजली पहुंची। यह ऐतिहासिक उपलब्धि माओवादी आतंक के अंधकार को चीरकर विकास, अमन और शांति के नए सबेरे की ओर कदम बढ़ाने का प्रतीक है। तिमेनार में अब भय की जगह उजाला और आतंक की जगह उम्मीद ने ले ली है। गांव के 53 घरों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है, जिससे पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है। विकास की रोशनी से दूर हो रहा भय और असुरक्षा भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेचापाल के आश्रित गांव तिमेनार के निवासियों ने पीढ़ियों तक बिजली की रोशनी नहीं देखी थी। अब, जब शासन-प्रशासन ने इन दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना शुरू किया है, तो ग्रामीणों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का सपना साकार हो रहा है। ग्रामीणों की जुबानी – “अब डर नहीं लगता, खुशियों का उजियारा छाया है!” गांव के निवासी मशराम, पंडरु कुंजाम, मंगली और प्रमिला वेको ने बताया कि गांव में पहली बार बिजली पहुंची है, अब रात के अंधेरे से डर नहीं लगता। जंगली जानवरों, सांप-बिच्छू के भय से भी मुक्ति मिली है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई आसान हो गई है, और अब हम भी विकास की दौड़ में शामिल हो रहे हैं।” ग्रामीणों का कहना है कि अब न केवल आतंक और भय का माहौल समाप्त हो रहा है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी सुधर रही है। मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता – “हर गांव में विकास की किरण पहुंचेगी” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार प्रदेश के हर मजरा-टोला को विद्युतीकरण से जोड़ने और नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की धारा प्रवाहित करने के लिए संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जहां कल तक नक्सली आतंक का साया था, वहां आज विकास की किरणें फैल रही हैं। यह परिवर्तन ही असली जीत है । तिमेनार में हुआ विद्युतीकरण बस्तर के दूरस्थ अंचलों में सुशासन और विकास के नए युग की शुरुआत का संकेत है। अब यह क्षेत्र माओवाद के डर से मुक्त होकर समृद्धि और उजाले की ओर अग्रसर हो रहा है। गांवों में हो रहा बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तिमेनार में विद्युतीकरण के साथ-साथ सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार भी हो रहा है।तिमेनार अब सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि बस्तर के बदलाव की जीवंत मिसाल बन गया है। जहाँ कभी अंधकार और आतंक का बोलबाला था, वहीं अब बिजली की रोशनी, बच्चों की मुस्कान और विकास की रफ्तार है। यह परिवर्तन केवल एक योजना की सफलता नहीं, बल्कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, प्रशासन की सक्रियता और जनता के विश्वास का प्रतिफल है। तिमेनार में सुशासन से हो रहे बदलाव की यह यात्रा बताती है कि जब इरादे मजबूत हों और नीति जन-केंद्रित हो, तो कोई भी दुर्गमता विकास के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती।

बालोद में सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत

 बालोद स्कूल में परीक्षा संपन्न कराकर स्कूटी से वापस घर लौट रहीं शिक्षिका की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई, वहीं साथ जा रही महिला प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई. शनिवार को 10वीं का एक्जाम खत्म होने के बाद देर शाम मोहला विकासखण्ड के शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ लेक्चरर बरखा वासनिक महिला प्यून के साथ स्कूटी से दुर्ग स्थित घर के लिए निकली थी. इस बीच दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई, वहीं प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि शिक्षिका दुर्ग से आना-जाना करती थी, वहीं प्यून देवरी से आना-जाना करती थी. गाड़ी प्यून चला रही थी. पुलिस ने शाम होने के कारण शव को मर्चुरी में रखवा दिया था, आज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप आगे की कार्रवाई की जाएगी.

5 मैच की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में पाकिस्तान को 115 रनों से चटाई धूल, सीरीज पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली फिन एलन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में पाकिस्तान को 115 रनों से धूल चटाकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। 5 मैच की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम मात्र 105 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान ने दो दिन पहले ही कीवी टीम के खिलाफ 16 ओवर में 205 रन चेज किए थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की जीत से सीरीज में रोमांच पैदा होगा, मगर अगले ही मुकाबले में उन्हें मुंह की खानी पड़ी। फिन एलन को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान टीम को फिन एलन और टिम सेफर्ट ने तूफानी शुरुआत दी। पहले 4.1 ओवर में दोनों ने मिलकर 59 रन जोड़े। सेफर्ट ने 22 गेंदों पर 44 रन बनाए तो फिन एलन ने 20 गेंदों पर 50 रनों की धुआंधार पारी खेली। दोनों ने 9 चौके और 7 छक्के जड़ पाकिस्तानी गेंदबाजों के धागे खोल दिए। ओपनर्स के मुकाबले न्यूजीलैंड का मिडिल ऑर्डर थोड़ा सुस्त दिखा, मगर कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अंत में 26 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाकर टीम को 220 के स्कोर तक पहुंचाया। पिछले मैच में पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे टॉप-3 बल्लेबाज इस बार कुल 4 ही रन जोड़ पाए। मोहम्मद हारिस 2 तो हसन नवाज और कप्तान सलमान आगा मात्र 1-1 रन ही बना पाए। इरफान खान 24 और अब्दुल समद 44 को छोड़कर सभी पाकिस्तानी बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर आउट हुए। पाकिस्तान 16.2 ओवर में 105 रनों पर ढेर हो गया।

पीएम मोदी के दौरे की सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के सचिव पी.दयानन्द ने दिए निर्देश

  रायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।    मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। बिलासपुर के साथ राज्य भर से लोग प्रधानमंत्री जी को सुनने पहुंचेंगे। सभा में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाये। दयानन्द ने सभास्थल पर मुख्य मंच, हेलीपेड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सभास्थल के समीप बनाये गये पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया और वहां जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि मोहभठ्ठा में प्रधानमंत्री की आमसभा के लिए 55 एकड़ का विशाल सभा स्थल तैयार किया जा रहा है। इसके नजदीक ही तीन हेलीपेड, 9 पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं।

पावर वितरण कंपनी के स्टोर में 400 पुराने ट्रांसफॉर्मर जले, हटाए गए एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, जांच शुरू

रायगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कंपनी के रायगढ़ स्थित स्टोर में आग लगने से 400 पुराने ट्रांसफॉर्मर आग में भस्म हो गए थे. घटना के बाद स्टोर के कार्यपालन यंत्री को हटाने के साथ घटना की जांच शुरू कर दी गई है. बड़ी बात यह है कि ट्रांसफॉर्मर एवं अन्य विद्युत उपकरणों का बीमा नहीं कराया गया था. रायगढ़ के स्टोर में लगी आग से पावर कंपनी को एक बार फिर लाखों रुपए की क्षति हुई है. गुढ़ियारी में आगजनी की वजह से 50 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. गुढ़ियारी में घटना की जांच तत्कालीन कार्यपालक निदेशक ओएंडएम एवं वर्तमान में वितरण कंपनी के एमडी भीम सिंह की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय कमेटी ने की थी. कमेटी ने भविष्य में होने वाली घटना को रोकने के लिए सुझाव भी दिए हैं, परंतु सुझाव केवल फाइल तक सीमित रह गए हैं. सूत्रों की मानें तो गुढ़ियारी में घटना के बाद शुरुआत के दो-तीन माह तो स्टोर की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया परंतु अब फिर पुराने ढर्रे पर स्टोर संचालित हो रहे हैं. रायगढ़ स्टोर इसका ताजा उदाहरण है. स्टोर के आसपास काफी संख्या में सूखी घास व छोटे-छोटे पेड़ थे. जिसकी सफाई नहीं कराई गई. रायगढ़ स्टोर में आगजनी से 400 पुराने ट्रांसफॉर्मर जल गए. इससे कंपनी को फिर लाखों की चपत लगी है. ज्यादातर ट्रांसफॉर्मर रिपेयर के लिए रखे गए थे. जिसका पुनः उपयोग किया जा सकता था. पुराने ट्रांसफॉर्मर के जलने को लेकर भी पावर कंपनी के गलियारे में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बताते हैं कि स्टोरों में फायर ऑडिट के निर्देशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है. आगजनी के बाद कंपनी प्रबंधन ने बिलासपुर के मुख्य अभियंता आलोक अम्बष्ट की जांच का जिम्मा सौंपा है. वहीं स्टोर के कार्यपालन यंत्री गुंजन शर्मा को तत्काल हटा दिया गया है. इधर, सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीएस भगत ने भी पुलिस को अपनी रिपोर्ट दे दी है. रिपोर्ट के अनुसार स्टोर के बाहर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आते-जाते समय बीड़ी अथवा सिगरेट पीकर बचे हुए टुकड़े को बिना बुझाए फेंक दिया गया होगा. जिससे सूखी घास में आग लगी और उसकी चिंगारी स्टोर के भीतर केबल में गिरी. प्लास्टिक एवं ट्रांसफॉर्मर के ऑयल होने की वजह से आग तेजी से फैल गई. वहीं स्टोर से हटाए गए कार्यपालन यंत्री गुंजन शर्मा ने कहा कि आगजनी जहां हुई, वहां रिपेयर के लिए आए ट्रांसफॉर्मर ही रखे हुए थे. नए ट्रांसफॉर्मर सुरक्षित हैं. स्टोर में फायर सिस्टम लगा था, लेकिन तेज हवा की वजह से आग तेजी से फैल गई.

पाली में दर्दनाक हादसा : अचानक झोपड़ी में लगी आग, 5 महीने के मासूम की मौत

पाली राजस्थान के पाली जिले में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार (22 मार्च) को बाली के नाना थाना क्षेत्र में एक झोपड़ी में आग लगने से पांच महीने के मासूम की जलकर मौत हो गई। इस दौरान पांच वर्षीय बड़ा भाई किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। हादसे के वक्त माता-पिता खेत में काम कर रहे थे। माता-पिता खेत में, घर में सो रहा था मासूम जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उस वक्त बच्चे के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे, जबकि पांच महीने का मासूम मनोज घर में सो रहा था। उसके साथ उसका पांच वर्षीय बड़ा भाई रुद्राक्ष भी था। कैसे लगी आग? जांच जारी नाना थाना प्रभारी रतन सिंह देवड़ा के अनुसार, झोपड़ी में आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जैसे ही आग लगी, रुद्राक्ष भागकर खेत में काम कर रहे लोगों के पास पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मासूम की झुलसकर मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही, आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

आज आईपीएल का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, कौन करेगा पहला वार?

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। जहां इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के हाथों में होगी। वहीं, हैदराबाद के लिए पैट कमिंस यह भूमिका निभाएंगे। वैसे अपनी मजबूत बल्लेबाजी और विस्फोटक अंदाज के चलते हैदराबाद इस मैच में फेवरिट होगी। लेकिन राजस्थान को भी कम आंकना गलत होगा। पिच और मौसम का मिजाज कैसा हैदराबाद में पिछले आईपीएल सीजन में रनों की खूब बारिश हुई थी। यहां औसत रन रेट 10.54 था। यहां तक कि हैदराबाद की टीम ने एलएसजी के खिलाफ 166 रनों का स्कोर मात्र 10 ओवरों में ही हासिल कर लिया था। आज हैदराबाद में मौसम गर्म रहने का अनुमान है और बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं है। ऐसे में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। अबकी बार 300 पार? सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब मैदान में होती है तो बड़े स्कोर की उम्मीद अपने आप बढ़ जाती है। इस साल भी उनके पास धाकड़ बल्लेबाजों की फौज है। इसमें ट्रेविस हेड से लेकर अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे बड़े नाम हैं। ऐसे में एसआरएच फैन्स को उम्मीद रहेगी कि अबकी बार स्कोर 300 के पार पहुंच जाए। संजू की खलेगी कमी राजस्थान को अपने कप्तान संजू सैमसन की भी कमी खलेगी जो उंगली में चोट के कारण विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण नहीं कर पाएंगे। ऐसे में वह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतर सकते हैं। ऐसे में मैदान पर रणनीति बनाने में उनकी कमी टीम को खलेगी जरूर। राजस्थान के गेंदबाजों की परीक्षा सनराइजर्स के पास दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। इनमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन शामिल हैं जो किसी भी तरह के आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं। यहां पर राजस्थान के गेंदबाजों की खूब परीक्षा होगी। रियान पराग दिखा पाएंगे दम? रियान पराग आईपीएल के पहले तीन मैचों में राजस्थान के कप्तान की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह इस भूमिका में कितना खरे उतर पाते हैं। पिछले सीजन में रियान पराग की बल्लेबाजी का नया रूप दिखा था। इसके बाद वह टीम इंडिया तक पहुंचे। अब इस सीजन में एक नई चुनौती सामने होगी।

IPL 2025 में शार्दुल ठाकुर अनसोल्ड रहे अब चमकी किस्मत दो करोड़ रुपये की मिली डील

नई दिल्ली IPL 2025 का मेगा ऑक्शन पिछले साल नवंबर में हुआ था। उस मेगा ऑक्शन में भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अनसोल्ड रहे थे। दो दिन चली नीलामी में शार्दुल ठाकुर को कोई खरीदार नहीं मिला था, लेकिन आईपीएल 2025 के पहले मैच के बाद ही उनकी किस्मत चमक गई। मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बावजूद उनको दो करोड़ रुपये की डील मिली है। लखनऊ सुपर जायंट्स से उनको 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला सीजन का खेलना है। इससे पहले टीम के कई गेंदबाज चोटिल हैं, जिनमें एक नाम मोहसिन खान का भी है। वे इस पूरे सीजन फिट नहीं हो पाएंगे। ऐसे में एलएसजी ने शार्दुल ठाकुर को उनकी जगह साइन किया है। इसकी जानकारी खुद फ्रेंचाइजी और आईपीएल की ओर से आधिकारिक तौर पर मीडिया रिलीज जारी करते हुए दी गई है। आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक मीडिया रिलीज में बताया गया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है, जो चोट के कारण आईपीएल के 18वें सीजन से बाहर हो गए हैं। अनुभवी ऑलराउंडर ठाकुर को रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी) से उनके रिजर्व प्राइस 2 करोड़ रुपये पर साइन किया गया है। बता दें कि भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर के पास आईपीएल का भी बहुमूल्य अनुभव है। हालांकि, ज्यादा समय तक वे किसी भी फ्रेंचाइजी में टिके नहीं हैं। उन्होंने पांच टीमों के लिए आईपीएल में कुल 95 मैच खेले हैं। वे एलएसजी के आईपीएल 2025 के पहले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। शार्दुल ठाकुर ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया था। एलएसजी ने उनको टीम के ट्रेनिंग सेशन्स में भी रखा और अब मुख्य टीम में शामिल कर लिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet