LATEST NEWS

आतंकवादियों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार देना, शायद पाकिस्तान में एक प्रथा है: विक्रम मिसरी

नई दिल्ली ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पाकिस्तान बौखला उठा है। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने बुधवार रात देश के 15 शहरों पर मिसाइल हमले की कोशिश की। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया। इसी बीच गुरुवार को विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। पाकिस्तान के हमले को किया गया नाकाम: कर्नल सोफिया कुरैशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, आज सुबह, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारतीय प्रतिक्रिया पाकिस्तान के समान ही तीव्रता के साथ उसी क्षेत्र में रही है। हमने सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया। हमने पहले ही पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तानी हमलों को नाकाम किया। पाकिस्तान हमले में 16 निर्दोष लोगों की गई जान:  व्योमिका सिंह विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा  ने आगे जानकारी दी कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टर में मोर्टार और भारी कैलिबर तोपों का उपयोग करते हुए नियंत्रण रेखा पर अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण 3 महिलाओं और 5 बच्चों सहित 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई है। वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम भारत ने ने नष्ट कर दिया है। पाकिस्तान ने UNSC में आतंकी संगठन TRF के समर्थन में बयान दिया था। टीआरएफ ने ही पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली है। हम तनाव बढ़ाना नहीं चाहते हैं। विक्रम मिसरी ने कहा, “मुझे यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि ओसामा बिन लादेन कहां पाया गया था और किसने उसे शहीद कहा था। पाकिस्तान बड़ी संख्या में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों और कई देशों द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों का भी घर है। आपने पिछले कुछ दिनों में देखा होगा कि उनके रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने ऐसे आतंकवादी समूहों के साथ अपने देश की संलिप्तता को स्वीकार किया है।” आतंकियों के जनाजे में क्या कर रही सेना: विदेश मंत्रालय विक्रम मिसरी ने कहा कि “जहां तक ऑपरेशन सिंदूर का सवाल है। ऑपरेशन सिंदूर में जिन ठिकानों पर हमले किए गए थे, वहां मारे गए लोग आतंकवादी थे। आतंकवादियों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार देना, शायद पाकिस्तान में एक प्रथा है।” विक्रम मिस्री ने कहा,”पाकिस्तान की ओर से कोई भी आगे की कार्रवाई, जिनमें से कुछ हम आज देख रहे हैं, कुछ और नहीं बल्कि पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर से बढ़ाई गई कार्रवाई है, और इसका उचित तरीके से जवाब दिया जाएगा और दिया भी जा रहा है।”

पाकिस्तान की अदालत में हाफिज सईद ने कई वर्षों से आतंकी फंडिंग के मामलों में उनकी दोषसिद्धि को रद किया जाए

लाहौर मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद ने पाकिस्तान की एक अदालत में याचिका दायर कर आतंकी फंडिंग के मामलों में अपनी दोषसिद्धि को चुनौती दी है। अदालत के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सईद और जमात-उद-दावा के कुछ अन्य नेताओं ने लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आग्रह किया है कि कई वर्षों से आतंकी फंडिंग के मामलों में उनकी दोषसिद्धि को रद किया जाए। 1 करोड़ डॉलर का रखा है इनाम संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित सईद को आतंकी फंडिंग के मामलों में जुलाई, 2019 में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा था। बताया जाता है कि सईद 2019 से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है। हालांकि इस तरह की अपुष्ट खबरें हैं कि वह जेल में नहीं है और किसी सुरक्षित स्थान पर रह रहा है।

सभी 75 जिलों के कमिश्नर और जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी, 25 लाख किसानों की बदलेगी तकदीर!

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 25 लाख नए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से जोड़ने का बड़ा लक्ष्य तय किया है। इस दिशा में प्रदेश के सभी 75 जिलों के कमिश्नर और जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पहले ही 71 लाख किसानों को मिला लाभ मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य सरकार ने 71 लाख से अधिक किसानों को केसीसी की सुविधा प्रदान की है। अब इस अभियान को और तेज कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा जा रहा है। बैंकों की मदद से हो रहा वितरण सहकारी और व्यावसायिक बैंकों की मदद से किसानों को यह कार्ड मुहैया कराया जा रहा है। भारत सरकार ने भी सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ देने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि उन्हें फसली ऋण जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकें। किसानों के भविष्य को आर्थिक मजबूती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा खेती-किसानी को लाभकारी व्यवसाय में बदलने की है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना इसी नीति का हिस्सा है, जिससे किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिलती है और वे साहूकारों के चंगुल में फंसने से बचते हैं। फसली ऋण में तेजी, आय में बढ़ोतरी केसीसी योजना के तहत किसानों को कम ब्याज पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे बीज, खाद और अन्य जरूरी चीजें खरीद सकें। इससे पैदावार में बढ़ोतरी होती है और कृषि आय में सुधार देखने को मिलता है। जिला स्तर पर चलेगा विशेष अभियान आने वाले वर्ष में राज्य सरकार 25 लाख नए किसानों को इस योजना से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाने जा रही है। पात्र किसानों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।  

मुख्यमंत्री साय बोले – नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ

रायपुर, सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के जब मुख्यमंत्री माथमौर गांव पहुंचे, तो गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने आस-पास लगे फूलों से सुन्दर गुलदस्ता तैयार कर उनका आत्मीय स्वागत किया।  मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी लेते हुए कहा कि, नई बहुओं को भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। वहीं ग्राम सरपंचों को पीएम आवास के लिए पात्र परिवारों की सूची बनाकर भेजने के लिए कहा।     मुख्यमंत्री ने चौपाल की शुरुआत भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ की। उन्होंने गांव के सरपंच को अपने पास बिठाया और पंचायत में विकास कार्यों एवं जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमान की खबर पाकर आसपास के कोलियारी और कुवांरपुर पंचायत के साथ निकट के कई ग्रामों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण माथमौर पहुंचे थे, जिन्होंने अपनी समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने रखीं।     चौपाल में मुख्यमंत्री साय ने राशन दुकान संचालन, महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि, क्या उन्हें हर माह हजार रुपये की राशि समय पर मिल रही है। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि जिन नवविवाहित महिलाओं की पात्रता बनती है, उन्हें भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा।   कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की होगी स्थापना     जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी सच्चाई जानने के साथ ही मुख्यमंत्री साय ने माथमौर और उसके आसपास के गांवों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की घोषणा की। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत फुलझर से चंदेला, तिलौली से दर्रीटोला, सनबोरा से पण्डो, कुवांरपुर से गाजर और पटपर टोला से चंदेला तक नई सड़कों के निर्माण की बात कही। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए लगेगा बंदोबस्त कैंप     मुख्यमंत्री साय ने कुवांरपुर में नायब तहसीलदार कार्यालय के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति भी दी और राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए बंदोबस्त कैंप आयोजित करने एसडीएम को निर्देशित किया। माथमौर में सामुदायिक भवन की भी स्वीकृति दी गई है, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक आयोजनों और बैठकों के लिए एक स्थायी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का जल्द होगा निर्माण, मिल चुकी है स्वीकृति     मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को यह भी जानकारी दी कि जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण स्वीकृत हो चुका है, जिससे इस आदिवासी अंचल के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुवांरपुर में पढ़कर बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य की करियर प्लानिंग पर बात करते हुए गांव में स्कूल की व्यवस्था की जानकारी ली। इस अवसर पर  मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस. सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

80 के दशक में साइंस-फिक्शन पर बना सीरियल ‘इंद्रधनुष’ ने उड़ा दिए थे सबके होश

मुंबई 80 के दशक में जब टीवी पर ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे शोज का बोलबाला था, तब टाइम ट्रैवल पर आधारित एक सीरियल ने भी तहलका मचा रखा था। वह देश का पहला साइंस-फिक्शन टीवी सीरियल था, जिसमें कंप्यूटर, ह्यूमन क्लोनिंग और एलियन के मसाले के साथ टाइम ट्रैवल की ऐसी कहानी दिखाई गई कि दर्शक भी पागल से हो गए थे। इस शो को उस वक्त अपने समय से भी आगे था। इसमें साइकिल का इस्तेमाल कर जुगाड़ से एक ऐसा कंप्यूटर बनाकर दिखाया गया था, जिसने कमाल कर दिया था। दूरदर्शन के कई सीरियलों ने दर्शकों के दिलो-दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी थी, और यह शो उनमें से एक था। दूरदर्शन के इस टीवी सीरियल का नाम है ‘इंद्रधनुष’, जिसे आनंद महेंद्रू ने डायरेक्ट किया था। इसमें अक्षय आनंद लीड रोल में थे। उनके अलावा करण जौहर, गिरीश कर्नाड, आशुतोष गोवारिकर, उर्मिला मातोंडकर, विक्रम गोखले और विशाल सिंह भी इस शो का हिस्सा थे। बतौर एक्टर यह करण जौहर का पहला प्रोजेक्ट था, जिसमें उन्होंने श्रीकांत का रोल निभाया था। तब वह 15 साल के थे। 13 एपिसोड का सीरियल, उर्मिला मातोंडकर और करण जौहर समेत ये थे कलाकार इस सीरियल में काम करने के दौरान इन कलाकारों में से कोई भी न तो बड़ा स्टार था और ना ही पॉपुलर। इसी वजह से यह सिर्फ 13 एपिसोड तक ही चला था, पर खूब हिट रहा था। हालांकि, बाद में उर्मिला मातोंडकर, करण जौहर, आशुतोष गोवारिकर और अक्षय आनंद ने फिल्मों में खूब नाम कमाया। टीवी सीरियल ‘इंद्रधनुष’ की कहानी ‘इंद्रधनुष’ एक स्कूल के चार दोस्तों की कहानी है, जिनके रोल करण जौहर, सागर आर्य, जीतेंद्र राजपाल और विशाल सिंह ने निभाए। शो में उर्मिला मातोंडकर भी नजर आईं। ये चारों दोस्त बड़ी मुश्किल से जैसे-तैसे एक कंप्यूटर असेंबल करते हैं, लेकिन पता चलता है कि यह कंप्यूटर तो एक टाइम मशीन की तरह काम कर सकता है। इस कंप्यूटर में एंड्रोमेडा गैलेक्सी के एक ग्रह के एलियन से बात करने की क्षमता होती है। उस ग्रह का एलियन राजकुमार अप्पू को समय में आगे और पीछे जाने में यानी टाइम ट्रैवल में मदद करता है। लेकिन एक दिन अप्पू गायब हो जाता है, तो उसका बड़ा भाई, बाला उसे खोजने निकल पड़ता है। वह भी टाइम ट्रैवल करके साल 1942 और फिर साल 2013 में पहुंच जाता है, जहां उसकी मुलाकात अपने क्लोन से होती है। रिलीज होते ही हिट हो गया था ‘इंद्रधनुष’, जुगाड़ से बनाया था कंप्यूटर ‘इंद्रधनुष’ में सिर्फ 13 एपिसोड थे और रिलीज होते ही तुरंत हिट हो गया था। इसके इसके फ्रेश कंटेंट और लीक से हटकर कहानी के लिए खूब पसंद किया गया और दर्शकों को बांधे रखा। इसमें ह्यूमन क्लोनिंग को दिखाया गया, जिसके बारे में 80s में लोगों ने ज्यादा सुना नहीं था। उसे देख लोग हैरान रह गए थे। पहले दो एपिसोड तो सिर्फ इसी सब्जेक्ट पर दिखाए गए थे। और तो और जिस कंप्यूटर का इस्तेमाल किया गया था, उसे जुगाड़ से बनाया गया था। वह असल में एक साइकिल से जुड़ा हुआ उपकरण था, जिसके तार अलग-अलग जार और उपकरणों से जोड़े गए थे। आरके स्टूडियोज में किया गया था शूट, छा गया था YouTube पर ‘इंद्रधनुष’ को आज भी भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण शो माना जाता है। ‘इंद्रधनुष’ को मुंबई स्थित आरके स्टूडियोज में शूट किया गया था, और इसका बजट भी काफी कम था। साल 2016 जब ‘इंद्रधनुष’ के एपिसोड्स को यूट्यूब पर रिलीज किए गए थे, तो इसकी व्यूअरशिप काफी तेजी से बढ़ी थी।

कश्मीर से तुरंत बाहर निकलें, खतरा बेहद गंभीर!, इजराइल ने भी अपने नागरिकों किया अलर्ट

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर इजराइल ने अपने नागरिकों के लिए मौजूदा यात्रा परामर्श को अद्यतन किया है, जिसमें कश्मीर क्षेत्र में रहने वाले लोगों से ‘तुरंत इलाका छोड़ने’ का आग्रह किया गया है। संशोधित परामर्श भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकी ठिकानों पर हमले किए जाने के बाद बुधवार को आया। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाकर तेज गोलाबारी की। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने इजराइल के नागरिकों से लद्दाख के अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में जाने से बचने का आह्वान किया। मंत्रालय ने कहा कि कश्मीर में मौजूद इजराइलियों को ‘तुरंत इलाका छोड़ देना चाहिए’ और स्थानीय सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि यह परामर्श संयुक्त राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा जारी मौजूदा यात्रा परामर्श के अनुरूप है। भारत ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत, 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे।  

एम पी हलचल टी वी न्यूज चैनल के स्थापना के इक्कीस वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में किए स्मृति चिन्ह भेंट

भोपाल एम पी हलचल टी वी न्यूज चैनल के स्थापना के इक्कीस वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में वरिष्ठ जनों को स्मृति चिन्ह भेंट किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में प्रदेश के परिवहन एवं स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह,महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया , आदिवासी विकास मंत्री विजय शाह,एवं कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। साथ ही उन्हें एम पी हलचल टी वी न्यूज चैनल की आगामी गतिविधियों की जानकारी। अपने अपने विभागों की विकास उन्मुखी योजनाओं की चर्चा के लिए एम पी हलचल टी वी न्यूज के कार्यालय पधारने का आग्रह भी उन्होंने स्वीकार किया। इस अवसर पर एम पी हलचल टी वी न्यूज चैनल के प्रधान संपादक जितेंद्र सिंह,नदीम खान व कुलदीप यादव उपस्थित रहे।

अहमदाबाद–पटना–अहमदाबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी

संत हिरदाराम नगर गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09485/09486 अहमदाबाद – पटना – अहमदाबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 09485 अहमदाबाद – पटना ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02 ट्रिप) गाड़ी संख्या 09485 अहमदाबाद – पटना विशेष ट्रेन दिनांक 09 मई एवं 16 मई 2025 (प्रत्येक शुक्रवार) को अहमदाबाद स्टेशन से शाम 16:35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 03:30 बजे संत हिरदाराम नगर, सुबह 06:35 बजे बीना स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद  रात 23:45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09486 पटना – अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02 ट्रिप) गाड़ी संख्या 09486 पटना – अहमदाबाद विशेष ट्रेन दिनांक 11 मई एवं 18 मई 2025 (प्रत्येक रविवार) को सुबह 04:00 बजे पटना स्टेशन से प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 22:25 बजे बीना, अगले दिन रात 01:30 बजे संत हिरदाराम नगर एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद दोपहर 13:30 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट: रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में अहमदाबाद, नडियाद, छायापुरी (वडोदरा), रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, पटना स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 के माध्यम से गाड़ी की सटीक स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। विस्तृत समय-सारणी एवं ठहराव विवरण हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

महिला अधिवक्ता की कार में पेट्रोल डालकर युवक ने लगाई आग, घर पर भी हमला

उदयपुर उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक युवक ने महिला अधिवक्ता की कार के पास जाकर उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। इसके बाद उसने महिला के घर को भी आग लगाने की कोशिश की। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। महिला अधिवक्ता ने इस घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक को देखा गया है, जो नीतू जैन के पड़ोस में ही रहता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। गुरुवार सुबह इस घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों अधिवक्ता प्रतापनगर थाने पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने थाने के बाहर रोड जाम कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन मौके पर पुलिस के पहुंचने में काफी देर हो गई, जिससे लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।  

आपदा से पहले केदारनाथ धाम में मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर आरती की जाती थी, अब फिर से शुरू

रुद्रप्रयाग श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री केदार सभा के सौजन्य से मंदाकिनी तट पर सायं कालीन गंगा आरती शुरू हो गई है। केदारनाथ आपदा से पूर्व केदारनाथ धाम में मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर आरती की जाती थी, वर्ष 2013 की भीषण दैवीय आपदा के बाद ये नित्य गंगा आरती बाधित हो गई थी। सचिव पर्यटन ने दिए थे नि‍र्देश इस सम्बन्ध में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे द्वारा इस वर्ष से भव्य गंगा आरती सरस्वती और मंदाकिनी के संगम स्थल पर आयोजित करने के निर्देश मंदिर समिति को दिये थे। मंदिर समिति द्वारा श्री केदार सभा के सहयोग और तीर्थ पुरोहितों की सहभागिता के साथ भव्य आरती शुभारंभ कर दिया है। खराब मौसम के बावजूद स्थानीय पंडा पुरोहितों के साथ ही मंदिर समिति कार्मिक और श्रद्धालुजन आरती में शामिल हो रहे हैं।

ज‍िंदा है जॉन विक! कियानू रीव्स की ‘चैप्‍टर 5’ में होगी वापसी, ट्विस्‍ट देखकर चौंक जाएंगे सब

लॉस एंजिल्स कियानू रीव्‍स की एक्‍शन थ्र‍िलर ‘जॉन विक’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। खूंखार हिटमैन की पर्दे पर वापसी होने वाली है। ‘जॉन विक 5’ को लेकर मेकर्स ने अपडेट जारी किया है। डायरेक्‍टर चैड स्टेल्स्की ने साफ शब्‍दों में कहा है कि वह कियानू रीव्‍स को एक बार फिर पर्दे पर ‘जॉन विक’ के रूप में लाने वाले हैं। लेकिन इस बार कहानी सबसे अलग होगी। 2014 इस सुपरहिट फ्रेंचाइज की पहली फिल्‍म रिलीज हुई थी, जिसमें अपने पालतू कुत्ते की हत्‍या के बाद शुरू हुए जॉन वीक के खूनी बदले ने पूरे अंडरवर्ल्‍ड की नींव हिलाकर रख दी है। इस फ्रेंचाइज की दूसरी फिल्‍म ‘जॉन विक: चैप्‍टर 2’ 2017 में, ‘जॉन विक: चैप्‍टर 3’ 2019 में और ‘जॉन विक: चैप्‍टर 4’ दो साल पहले 2023 में रिलीज हुई थी। चैड स्टेल्स्की ने बताया है कि उनकी नई फिल्म ‘जॉन विक 5’ अपनी पिछली फिल्मों की घटनाओं से अलग कहानी लेकर आएगी। इसमें अंडरवर्ल्‍ड के हाई टेबल को शामिल नहीं किया जाएगा। इसकी बजाय, कहानी जॉन विक के दुख में गहराई से उतरेगी और इसमें चौंकाने वाले ट्विस्‍ट आएंगे। स्टेल्स्की ने फ्रेंचाइजी के फैंस से कहा है कि ‘जॉन विक 5’ का ट्रेलर ऐसा होगा, जिसे देखने के बाद लोग अपनी बेताबी रोक नहीं पाएंगे। ‘ट्रेलर देख हर कोई कहेगा- हे भगवान… मुझे यह तो देखना ही है’ ‘एम्पायर’ से बात करते हुए चैड स्टेल्स्की ने कहा, ‘जॉन विक की कहानी काफी हद तक समाप्त हो चुकी थी। इसलिए इसके पार्ट-5 को बनाने का एकमात्र तरीका जॉन विक के लिए एक नई कहानी बनाना है। अब यहां हाई टेबल से दुश्‍मनी को आगे नहीं दिखाया जाएगा। जॉन विक ने बहुत दुख झेला है। इस बार कहानी अलग और अनूठी होगी। हर कोई ट्रेलर देखकर यही कहेगा, ‘हे भगवान… मुझे यह तो देखना ही है।’ जॉन विक पर वेब सीरीज और एनिमेशन फिल्‍म की भी तैयारी डायरेक्‍टर ने कहा कि जॉन विक पर टीवी शो और एनिमेशन उनकी प्रायरिटी में शामिल है। चैड ने कहा, ‘हमारा कुछ नई चीजों को आजमाना और कुछ सूत्र तलाशना चाहते हैं और इसी का उपयोग कर हमें ‘जॉन 5′ के विचार के साथ आगे बढ़ाना है।’ मेकर्स ‘जॉन विक 5’ के साथ, इस पर एक टीवी सीरीज और एक एनिमेटेड प्रोजेक्ट लाने वाले हैं। ‘बैलेरिना’ पर आ रही फिल्‍म और केन पर भी बनाएंगे मूवी मेकर्स ‘जॉन विक फ्रेंचाइज’ को एक अलग लेवल पर ले जाने की तैयारी में है। इसके लिए ‘जॉन विक चैप्‍टर 3’ में एना डी आर्मस के किरदार पर नई फिल्‍म ‘बैलेरिना’ आएगी। इसमें कियानू रीव्‍स का कैमियो होगा। जबकि ‘जॉन विक चैप्‍टर 4’ में डोनी येन के कैरेक्‍टर कैन पर भी एक स्पिन ऑफ फिल्‍म बनेगी। जॉन विक की चैप्‍टर 4 में हो गई थी मौत ‘जॉन विक 5’ की घोषणा फैंस के लिए बड़ा तोहफा है, क्‍योंकि ‘जॉन विक: चैप्टर 4’ के आख‍िर में जॉन की मौत हो जाती है। वह खुद को हाई टेबल से मुक्त करने के लिए केन के खिलाफ लड़ाई के बाद अपनी चोटों से मर जाता है। मौत के बाद आखिरकार जॉन विक को शांति मिलती है और उसे उसकी पत्‍नी के बगल में दफनाया जाता है। इस इमोशनल अंत के कारण अब तक सबको यही लग रहा था कि इस फ्रेंचाइज को अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। 6 जून को रिलीज होगी ‘बैलेरिना’ फ्रेंचाइज की आगामी फिल्म ‘बैलेरिना’ एक डांसर की कहानी है, जो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए हत्यारन बन जाती है। एना डी आर्मस इसमें लीड रोल में हैं। यह फिल्‍म इसी साल 6 जून को वर्ल्‍डवाइड रिलीज होने वाली है।

संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए खुश खबरी, नियमितीकरण के आदेश जारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति बी.डी गुरु की एकलपीठ ने योजना एवं सांख्यिकी विभाग कांकेर एवं रायपुर के संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के मामले में सुनवाई करते हुए उनके नियमितीकरण का आदेश दिया है। अधिवक्ता सैय्यद इशहादिल अली ने बताया कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति बी.डी गुरु  की एकलपीठ ने लोक निर्माण विभाग अंबिकापुर जिला सरगुजा के संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के बाद योजना एवं सांख्यिकी विभाग कांकेर एवं रायपुर के मामले में सुनवाई करते हुए उनके नियमितीकरण का आदेश दिया है। इस निर्णय से 10 से लेकर 25 साल से यहां कार्यरत कर्मचारियों को बहुत बड़ी राहत मिली है। याचिकाकर्ता बृहस्पति त्रिपाठी, राजकुमार चोपड़ा, सनत कुमार, एवं कन्हैयालाल मानिकपुरी कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय के समक्ष अपने नियमितीकरण के लिए याचिका प्रस्तुत की थी।याचिकाकर्ता योजना एवं सांख्यिकी विभाग कांकेर एवं रायपुर के संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं। सभी कर्मचारी जिस पद पर कार्यरत हैं, उसकी शैक्षणिक योग्यता व अनुभव भी रखते हैं। सभी कर्मचारी नियमित पद के विरुद्ध कार्यरत है और इन्हें कार्य करते हुए 10 साल से अधिक का समय हो चुका है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता सैय्यद इशहादिल अली ने याचिका प्रस्तुत की। जस्टिस बी. डी  गुरु की अदालत में तर्क प्रस्तुत किया। योजना एवं सांख्यिकी विभाग कांकेर एवं रायपुर के अधिवक्ता ने किसी नियमितीकरण हेतु नियम नहीं होने का तर्क रखा। जिस पर तर्क श्रवण करने के पश्चात माननीय न्यायमूर्ति ने याचिकाकर्ताओं के पक्ष में फैसला सुनाते हुए 60 दिन के भीतर नियमित करने हेतु आदेश पारित किया गया है।

तेज रफ्तार से चल रहे कैंटर ने ऑटो को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिए, ईको गाड़ी भिड़ी, दो लोगों की मौत

गुरुग्राम गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर दो बजे राठीवास मोड़ के निकट तेज रफ्तार से चल रहे कैंटर ने ऑटो को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिए, इससे पीछे से आ रही ईको गाड़ी उससे भिड़ गई। हादसे में ईको गाड़ी सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घायलों को आनन-फानन इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑटो को बचाने के चक्कर में लगा दिए ब्रेक रेवाड़ी जिले के गढ़ी महेश्वरी के रहने वाले अमर सिंह, रामबीर, महावीर, नितेश व सुनील कुमार ईको गाड़ी से गुरुग्राम निजी काम से आए थे। दोपहर में वह गुरुग्राम से वापस रेवाड़ी जा रहे थे। उनके आगे-आगे एक कैंटर तेज रफ्तार में चल रहा था। बताया जा रहा है कि राठीवास मोड़ के निकट राठीवास की तरफ से आया एक ऑटो जैसे ही हाईवे पर चढ़ा तो कैंटर चालक ने ऑटो को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगा दिए। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए वहीं, इससे पीछे चल रही ईको गाड़ी कैंटर से पीछे से भिड़ गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि ईको गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार में बैठे हुए पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग पांचों को निजी अस्पताल ले गए, जहां अमर सिंह व रामबीर को मृत घोषित कर दिया गया। कार चालक सुनील की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। दो अन्य घायलों का इलाज भी जारी है।

तेज सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आरपीएफ जवानों और ट्रेन मेनेजर ने बचाई महिला की जान

भोपाल स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही महिला को सुरक्षित बचाया गया भोपाल, मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में भोपाल मंडल द्वारा यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में आज सुबह लगभग 09:02 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 पर एक बड़ा हादसा आरपीएफ जवानों और ट्रेन प्रबंधक की सतर्कता से टल गया। गौरतलब है कि गाड़ी संख्या 20481 जोधपुर-तिरुच्चिराप्पल्लि  हमसफर एक्सप्रेस जैसे ही भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 से प्रस्थान कर रही थी, तभी एक 35 वर्षीय महिला यात्री अपने हाथ में सूटकेस लिए ट्रेन के एसी कोच संख्या B7 में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। ट्रेन की गति होने के कारण महिला का संतुलन बिगड़ा और वह फिसलकर प्लेटफोर्म पर गिरने लगी, तत्क्षण घटना को देख तत्काल प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात रेल सुरक्षा बल (RPF) के उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह एवं आरक्षक अनिल शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का हाथ पकड़कर उसे प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया और एक गंभीर दुर्घटना होने से बचा लिया। उसी समय, ट्रेन मेनेजर रोमेश चौबे ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्क्षण आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे महिला की जान बचाना संभव हो सका। इसके बाद महिला को सुरक्षित रूप से कोच में चढ़ाया गया। वह तिरुच्चिराप्पल्लि जा रही थी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल द्वारा स्टेशन परिसरों और चलती गाड़ियों में सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इस घटना में शामिल आरपीएफ कर्मियों एवं ट्रेन मैनेजर की कार्यप्रणाली अत्यंत सराहनीय है और यह सभी स्टाफ के लिए प्रेरणास्रोत है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से पुनः अपील की जाती है कि चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास न करें, यह अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है।

रेलवे टीटीई को ब्लैकमेल कर तीन लाख ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

कोटा जिले में एक महिला ने रेलवे टीटीई को झूठे छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी देकर एक साल में लगभग तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी महिला को झुंझुनू से गिरफ्तार कर लिया है। थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा के अनुसार गिरफ्तार महिला रानी सोनी (35) मप्र के सागर जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र की निवासी है और वर्तमान में झुंझुनू जिले के पिलानी थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के पास रह रही थी। पीड़ित टीटीई हरिगोपाल मीणा ने 2 मई को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 13 मार्च 2024 को उनकी ड्यूटी कोटा से अजमेर-जबलपुर दयोदया एक्सप्रेस में थी। चेकिंग के दौरान महिला थर्ड एसी कोच में यात्रा कर रही थी, जबकि उसके पास स्लीपर कोच का वेटिंग टिकट था। हरिगोपाल ने उसे स्लीपर कोच में जाने को कहा लेकिन महिला ने इससे इंकार कर दिया। इसी दौरान महिला ने अपना मोबाइल गिरा दिया और आरोप लगाया कि फोन हरिगोपाल के कारण टूटा है। इसके बाद महिला ने टीटीई से संपर्क कर पैसे मांगने शुरू कर दिए और उनका मोबाइल नंबर भी ले लिया। कुछ समय बाद महिला ने छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगाने की धमकी देकर हरिगोपाल को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनामी के डर से हरिगोपाल ने महिला को ऑनलाइन पैसे देने शुरू कर दिए। शुरुआत में 5,000 रुपये दिए, फिर राजीनामे के नाम पर एक लाख रुपये मांगे गए। हरिगोपाल ने दो किश्तों में 20,000 और फिर 25,000 रुपये और भेजे। महिला बार-बार बच्चों की बीमारी और अन्य बहानों से पैसे मांगती रही और इस तरह एक साल में उसने लगभग तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet