LATEST NEWS

केदारनाथ में ITBP तैनात, पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान भी मुस्तैद, अब उत्‍तराखंड के चारधामों में सुरक्षा बढ़ाई

देहरादून भारतीय सेना के पाकिस्तान व पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद अबउत्‍तराखंड के चारधामों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केदारनाथ समेत पड़ाव स्थलों पर आईटीबीपी तैनात है। बदरीनाथ धाम में अब सुरक्षा का जिम्मा आईआरबी संभालेगी। वहीं सीमांत उत्तरकाशी जनपद में पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान मुस्तैद हैं। केदारनाथ समेत पड़ाव स्थलों पर आईटीबीपी तैनात रुद्रप्रयाग। पाकिस्तान व भारत के बीच पैदा हुए तनाव के चलते केदारनाथ समेत यात्रा पड़ावों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केदारनाथ धाम में आईटीबीपी तैनात है, जबकि यात्रा पड़ावों पर भी आईटीबीपी तैनात की गई है। बुधवार को भारत द्वारा पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर किए गए कार्रवाई के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केदारनाथ धाम आने व जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही जनपद में भी सभी स्थानों पर आने जाने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। केदारनाथ धाम में शीतकाल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आईटीबीपी के पास थी, उसे अभी भी तैनात किया गया है। रेगुलर पुलिस के साथ ही पीएसी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगी है। गौरीकुंड, सोनप्रयाग, सीतपुर, रामपुर, गुप्तकाशी व फाटा समसेत यात्रा पड़ावों पर पुलिस के साथ ही आईटीबीपी तैनात की गई है। केदारनाथ धाम में तीस जवान आईटीबीपी के तैनात हैं, इसके अलावा पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के जवान भी तैनात हैं। सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने भी सख्त निर्देश दिए कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाए। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे का कहना है कि आम लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। युद्ध जैसे हालात की स्थिति को देखते हुए जागरुकता अभियान तेज कर दिए गए हैं। बताया कि केदारनाथ, सोनप्रयाग, गौरीकुंड के साथ ही अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक एक प्लाटून आईटीबीपी के जवान तैनात है। केदारनाथ धाम में 30 से अधिक आईटीबीपी जवान तैनात हैं। जबकि पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, होमगार्ड सहित पर्याप्त फोर्स मौजूद है। जनपद में पुलिस की सरकारी खुफिया एजेंसी द्वारा हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बदरीनाथ में एटीएस तैनात, चलाया चेकिंग अभियान चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्री बदरीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। धाम में आने वाले श्रद्धालुओं व अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने बुधवार को धाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया। विशेष रूप से दर्शन के लिए पहुंचे सभी श्रद्धालुओं की गहनता से तलाशी व उनके सामान, बैग की जांच की गई। इस दौरान पुलिस श्रद्धालुओं से लगातार अनुरोध करती रही कि वह अपने साथ मंदिर परिसर के भीतर बैग या बड़ा सामान लेकर न आएं। धाम की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आतंकवादी निरोध दस्ता (एटीएस) को भी तैनात किया गया है। पूरे बदरीनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा अब एटीएस के कंधों पर है। बदरीनाथ धाम में अब सुरक्षा का जिम्मा आईआरबी को गोपेश्वर: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलने के साथ ही, यहां की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शीतकाल के दौरान धाम की सुरक्षा का दायित्व संभालने वाली भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने अब इंडियन रिजर्व बटालियन को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। अब बदरीनाथ धाम की सुरक्षा की जिम्मेदारी आईआरबी संभालेगी। गौरतलब है कि हर साल शीतकाल में जब श्री बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह के लिए बंद कर दिए जाते हैं, तब विषम परिस्थितियों और भारी बर्फबारी के बीच धाम की सुरक्षा का जिम्मा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस को ही सौंपा जाता है। आईटीबीपी के जवान इस दौरान दुर्गम परिस्थितियों में भी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हैं। इस वर्ष कपाट खुलने के बाद धाम की आगे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आज यह जिम्मा आईआरबी द्वारा संभाल लिया गया है। सुरक्षा हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत आईटीबीपी की सीमाद्वार यूनिट से आए जवानों ने औपचारिक रूप से आईआरबी को चार्ज सौंपा दिया है। सीमांत उत्तरकाशी में पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान मुस्तैद सीमांत जनपद उत्तरकाशी में भी पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान मुस्तैद हैं। यहां चारधाम यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के साथ यात्रा रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। बता दें कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे बाद भारत ने पाकिस्तान व पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर बमबारी की, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना जतायी गयी है।

ब्लैक आउट का पालन करने के दौरान ब्याह करने के लिए तोरण मारने जा रहे दूल्हे की घोड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी

इंदौर  बुधवार को ब्लैक आउट के अभ्यास के दौरान नागरिकों की सहभागिता से अनोखा दृश्य इंदौर में साकार हुआ। ब्लैक आउट का पालन करने के दौरान ब्याह करने के लिए तोरण मारने जा रहे दूल्हे की घोड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी गई। नाचते हुए बाराती भी थम गए और बैंड से लेकर बरात को रोशन कर रही बत्तियां भी बुझा दीं। ब्लैक आउट के पालन का अनोखा नजारा कनाड़िया क्षेत्र में आलोक नगर रोड पर दिखा। विद्या पैलेस निवासी नामेश सोलंकी का विवाह नेहा गोयल से हुआ। बरात का समय और ब्लैक आउट का समय समान था। बराती एडवोकेट नमन द्विवेदी ने बताया कि पहले तय हुआ था कि बरात ब्लैक आउट होने से पहले विवाह स्थल शगुन पैलेस पहुंच जाएगी। दूसरा सायरन बजने के बाद बराती आगे बढ़े हालांकि मैरिज गार्डन से 200 मीटर पहले ही ब्लैक आउट का समय हो गया। आसपास की सभी बत्तियां बुझ रही थीं, यह देख बरातियों को भी ध्यान आया कि ब्लैक आउट होना है। इसके बाद बरात ने भी ब्लैक आउट का पालन किया। 12 मिनट तक बत्तियां और संगीत बंद कर दिया। दूल्हा और बराती सड़क पर खड़े रहे। दूसरा सायरन बजने और ब्लैक आउट खत्म होने के बाद बरात आगे बढ़ी। बाजार में दुकानें बंद इंदौर के बाजारों में ब्लैक आउट का पूर्णतया पालन किया गया। दरअसल बाजारों में दोपहर से ही ग्राहकी सुस्त हो गई। सियागंज जैसे बड़े थोक बाजार में ज्यादातर दुकानें शाम साढ़े छह बजे ही बंद कर दी गईं। दूसरी ओर एमटी क्लाथ मार्केट में दुकानें तो खुली रहीं, लेकिन व्यापारियों ने निर्देशों का पालन करते हुए बत्तियां बुझा दीं। निगरानी : भ्रामक मैसेज पर होगी कार्रवाई पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के लिए चेतावनी जारी की है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून) अमितसिंह ने कहा कि वॉट्सएप, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर अनर्गल टिप्पणी और भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों पर पुलिस की नजर है। संवेदनशील मुद्दों पर भी भ्रामकता परोसने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

तेलंगाना: मुलुगु जिले में नक्सलियों का घात लगाकर हमला, तीन पुलिसकर्मी शहीद

मुलुगु तेलंगाना के मुलुगु जिले में नक्सलियों के हमले में 3 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने यह हमला आईईडी विस्फोट के जरिए किया है। जिस इलाके में हमला हुआ है, वो छत्तीसगढ़ के सुकमा बॉर्डर से लगा हुआ है। नक्सलियों को पुलिसकर्मियों के मूवमेंट की पहले से जानकारी थी। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब पुलिस की टीम रूटीन कॉम्बिंग कर रही थी, इस दौरान नक्सलियों ने ब्लास्ट कर लिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। इससे पहले 7 मई को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले के जंगलों में कर्रेगुटा पहाड़ियों के जंगलों में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवानों ने 22 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया। इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी के जरिए सामने आई है। ऑपरेशन में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के जंगलों में बुधवार की सुबह भी गोलीबारी हुई थी।  

जशपुर के नमन खुटियाँ 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

संकल्प से 12 विद्यार्थी दसवीं बोर्ड परीक्षा प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में जशपुर से लगातार तीसरे वर्ष कक्षा 10वीं में प्रदेश टॉपर रायपुर, जशपुर जिले के 14 विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा और कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में एक विद्यार्थी ने प्रवीण्य सूची में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के विद्यार्थियों के शानदार परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के पालकों, संकल्प संस्थान और जशपुर के सभी शिक्षकों को भी बधाई दी है। प्रदेश में 10 वीं प्रावीण्य सूची मे स्थान बनाने वाले जिलों में लगातार तीसरे वर्ष जशपुर जिला अव्वल रहा है। राज्य  की  प्रावीण्य सूची में सम्मिलित विद्यार्थियों मे 11 संकल्प जशपुर, 01 संकल्प पत्थलगांव, 01 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम जशपुर, 01 प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर से हैं।     कक्षा 10 वीं में 99.17 प्रतिशत् के साथ संकल्प जशपुर के नमन खुंटिया ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पत्थलगांव शहर के रहने वाले नमन के पिता अर्जुन यादव  दुकान चलाते हैं। उनके पिता और माता श्रीमती हरावती यादव ने बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत प्रसन्न है।     इस वर्ष कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में इन विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है- संकल्प जशपुर से 99.17 प्रतिशत के साथ नमन खुंटिया ने प्रथम स्थान, टीपेश प्रसाद यादव 98.83 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान, युवराज पैंकरा 98.50 प्रतिशत के साथ पांचवा स्थान, 98.17 प्रतिशत के साथ पुर्णिमा पैंकरा सातवां स्थान, 98 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से अंकित कुमार यादव, हर्षिता सिंह, जितेंद्र बंजारे, पूजा चौहान ने आठवां स्थान,  97.83 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से करिना टोप्पो, रितु कुर्रे ने सातवां स्थान, 97.67 प्रतिशत के साथ माही डनसेना ने दसवां स्थान, संकल्प पत्थलगांव से संजना पैकरा ने 98 प्रतिशत के साथ आठवां स्थान, सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर से 98.17 प्रतिशत के साथ सेजेज अंग्रेजी माध्यम जशपुर से अनुष्का सिंह ने सातवां स्थान, प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर से स्तुति पांडेय ने 98 प्रतिशत के साथ आठवां संजना पर स्थान प्राप्त किया हैं।     कक्षा 12 वीं में डीपीएस जशपुर से 98.70 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया हैं। पहाडी कोरवा समुदाय से आने वाले संकल्प जशपुर के छात्र अंबीराज पहाड़िया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत, 2 घायल

 देहरादून  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। प्राथमिक सूचना के अनुसार, हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा उत्तरकाशी में गंगनानी के पास हुआ है। हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी, जो गंगनानी से आगे नाग मंदिर के क्रैश हो गया। वहीं, हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर घटनास्थल के लिए आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी, राजस्व टीम रवाना की गई है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र उत्तरकाशी के अनुसार, सुबह 8:40 पर हादसे की सूचना मिली। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात यात्री सवार थे। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि हादसे की सूचना पर वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंची हैं। रेस्क्यू आपरेशन चालू है। उसके बाद ही हेलीकॉप्टर क्रैश में मृतक व घायलों के संबंध में कुछ बताया जा सकेगा। सभी यात्री कर्नाटक के बताए जा रहे हैं, जिनमें पांच महिलाओं की मृत्यु हुई है। दो पुरुषों में एक पायलट व एक अन्य यात्री घायल है। मुख्यमंत्री धामी ने हादसे परं लिया संज्ञान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए राहत व बचाव के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।  

देश में जरूरी स्थानों पर लगे हैं भारतीय Iron डोम एक्टिव- रक्षा अधिकारी

नई दिल्ली भारत ने पाकिस्तान में बड़ी एयर स्ट्राइक की है. भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 लोकेशंस पर हवाई हमला किया है. इन हमलों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इस स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से किसी भी संभावित जवाबी कार्रवाई के लिए भारत पूरी तरह तैयार है. रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सभी एयर डिफेंस यूनिट्स एक्टिवेट कर दिए गए हैं. वायु सेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि भारत ने तीन लोकेशन पर स्ट्राइक किया है, और उसने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में हमले की बात स्वीकार की है. भारत की स्ट्राइक को लेकर DG ISPR की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान इसका जवाब देगा. हालांकि, भारत ने इसकी पूरी तैयारी कर रखी है. एयर स्ट्राइक पर क्या बोले शहबाज शरीफ? पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कहना है कि भारत ने पांच जगहों पर हमले किए हैं. उनका कहना है, “भारत द्वारा थोपे गए इस युद्ध का पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है और जोरदार जवाब दिया जा रहा है. पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तानी सशस्त्र बल जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है.” एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में कैसा है माहौल? वायु सेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने लाहौर और सियालकोट में अपना एयरपोर्ट बंद कर दिया है. इन एयरपोर्ट्स पर उड़ानें 48 घंटे के लिए बंद की गई हैं. पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है और सभी उड़ानों को कराची के लिए डाइवर्ट किया गया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, वायु सेना की स्ट्राइक में तीन लोग मारे गए हैं और 12 घायल हुए हैं. मारे गए लोगों के बारे में अभी स्पष्ट नहीं है कि वह आम नागरिक थे या आतंकी गतिविधियों में शामिल थे.  

बुद्ध पूर्णिमा के पर पीपल के पेड़ की करें पूजा

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व हिंदू और बौद्ध धर्म दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान बुद्ध के रूप में भगवान विष्णु के नौवें अवतार का जन्म हुआ था. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान बुद्ध का सिर्फ जन्म ही नहीं बल्कि इसी तिथि को वर्षों वन में भटकने व कठोर तपस्या करने के पश्चात बोध गया में बोध वृक्ष नीचे बुद्ध को सत्य का ज्ञान हुआ. इस बार बुद्ध पूर्णिमा पर कुछ शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. वहीं इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ पीपल के पेड़ की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. बुद्ध पूर्णिमा तिथि वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत रविवार, 11 मई को रात्रि 8 बजकर 1 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन अगले दिन यानी 12 मई को रात्रि 10 बजकर 25 मिनट पर होगी. उदया तिथि के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा का पर्व सोमवार 12 मई को मनाया जाएगा. इस बार भगवान गौतम बुद्ध की 2587 वीं जयंती मनाई जाएगी. बुद्ध पूर्णिमा शुभ योग वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन वरियान और रवि योग का संयोग बन रहा है. वहीं इस दिन रवि योग सुबह 5 बजकर 32 मिनट से लेकर 06 बजकर 17 मिनट तक है. इसके अलावा भद्रावास का भी संयोग है. इसके अलावा भद्रावास का भी संयोग है जो सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक है. मान्यता है कि इस योग में पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है. पीपल वृक्ष की पूजा विधि बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा का खास महत्व होता है. पीपल का वृक्ष भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है और इसे एक पवित्र वृक्ष माना जाता है. कहते हैं इस वृक्ष की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह शुद्ध जल से स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. फिर किसी हरे भरे पीपल पेड़ का पेड़ चुने या घर के नजदीक किसी मंदिर पास जाएं जहां पीपल का पेड़ हो. उसके बाद पेड़ के नीचे साफ-सफाई कर आसन बिछाकर बैठे. फिर पेड़ की जड़ में शुद्ध जल का छिड़काव करें. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक और धूप जलाएं. फिर ताजे फूल चढ़ाएं, खासकर सफेद और पीले रंग के फूल चढ़ाएं. पीपल के पेड़ की पूजा करते हुए भगवान बुद्ध की पूजा करें और विशेष रूप से “ॐ मणि पद्मे हूँ” का मंत्र जाप करें. साथ ही दूध, शहद, घी और पानी का मिश्रण चढ़ाएं. पूजा संपन्न होने के बाद एक बर्तन में पानी और फूल डाले और चंद्रमा की ओर उछालें. इसके बाद अगले दिन चंद्रमा दर्शन के बाद पारण करना चाहिए.

सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री डंडौतिया का एक्सीडेंट, बस ने कार को मारी टक्कर

 मुरैना मुरैना में एक तेज रफ्तार यात्री बस ने पूर्व राज्य मंत्री और दिमनी से विधायक रहे गिर्राज दंडोतिया की कार को टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर की हड्‌डी दो-तीन जगह से टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।वहीं, इस घटना के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही कैलारस पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया को तत्काल मुरैना जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारीलाल धाकड़ के शादी समारोह से लौटकर मुरैना की ओर वापस जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस ने टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दंडोतिया को गंभीर चोटें आईं. सिंधिया के हैं करीबी पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं. वे वर्ष 2018 में कांग्रेस से दिमनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्हें  कृषि राज्यमंत्री का दर्जा मिला था. रॉन्ग साइड से आ रही थी बस बताया जा रहा है कि यात्री बस ने रॉन्ग साइड से आकर पूर्व मंत्री की स्कॉर्पियो में सामने से टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया के साथ उनका ड्राइवर विजयशंकर, गौरव दुबे और पवन सेंगर सवार थे। इनमें दो लोगों के ज्यादा चोटें आई हैं। उनके पीएसओ के भी पैर में चोट आई है। अस्पताल में नहीं मिल सकी एंबुलेंस पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर सका। अस्पताल प्रबंधन ने जैसे-तैसे दो सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था की, लेकिन एक में लाइट नहीं थी और दूसरे में स्टेपनी नहीं थी। इसलिए अब उनके लिए बाहर से एंबुलेंस बुलवाई गई है। उसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। 2020 में भाजपा में हुए थे शामिल गिर्राज दंडोतिया 2018 में कांग्रेस से दिमनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। हालांकि, उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया डंडौतिया से फोन पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया से बात की तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन मुरैना जिला अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिली। पहले जिस एंबुलेंस को जाना था, उसमें डीजल नहीं था। अस्पताल प्रबंधन ने डीजल की व्यवस्था करवाई, उसके बाद पता चला कि इस एंबुलेंस में स्टेपनी ही नहीं है। कहीं टायर पंचर हुआ तो रास्ते में ही एम्बुलेंस खड़ी रह जाएगी। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन उसमें हेडलाइट खराब थी। इस अव्यवस्था पर घायल पूर्व मंत्री और उनके समर्थक जमकर नाराज हुए। अंत में पूर्व मंत्री के लिए ग्वालियर से एंबुलेंस बुलानी पड़ी। ढाई घंटे इंतजार के बाद वह दिल्ली रवाना हो सके।

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के मुरिदके शहर स्थित लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वार्टर नेस्तनाबूद

 मुरिदके भारतीय सैन्यबलों ने 6 और 7 मई की दरमियानी रात पाक के कब्जे वाले कश्मीर समेत पाकिस्तान स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया. सेना ने पीओके के मुजफ्फराबाद को निशाना बनाया ही, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरिदके को भी सैन्य एक्शन की जद में लिया. सेना ने मुरीदके के मरकज तैयबा कैंप को नेस्तनाबूद कर दिया. यह वही मरकज है, जहां 26/11 के गुनहगार अजमल कसाब और डेविड कोलमैन हेडली की ट्रेनिंग हुई थी. भारतीय हमले के बाद पाकिस्तान से कई वीडियो सामने आए, जो तबाही के निशान समेटे हुए थे. पाकिस्तान के मुरीदके से अब एक नया वीडियो सामने आया है. ताजा वीडियो लश्कर के मुख्यालय मरकज तैयबा का बताया जा रहा है. करीब 82 एकड़ जमीन में फैले इस परिसर के वीडियो में रेस्क्यू की गाड़ियां, एम्बुलेंस खड़ी नजर आ रही हैं. हाफिफ सईद के टेरर कैंप की ध्वस्त इमारतों का बिखरा मलबा भारतीय हमले में हुई तबाही का मंजर बयान कर रहे हैं. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि इमारतों की छतें फर्श में तब्दील हो गई हैं. इमारत के अंदर भी दीवारों ने जो बोझ उठा भी रखा है, उसमें भी बस सरिया ही नजर आ रहा है. इमारतों की दीवारों पर लकड़ियों के फ्रेम तो हैं, लेकिन वह भी ऐसे नहीं जो अंदर देखने से रोक पाएं. इमारतों में रखे फर्नीचर तक तबाह हो गए हैं. लश्कर के आतंकी जिस मरकज परिसर में पहुंचकर ट्रेनिंग लेते थे, भारत में आतंकी गतिविधियों के दौरान दिशानिर्देश लेते थे, आका का फरमान पाते थे, उस परिसर में हर तरफ मलबा ही मलबा बिखरा नजर आ रहा है. ताजा तस्वीर यह है कि जिसे पाकिस्तान में आतंकियों की सबसे बड़ी नर्सरी कहा जाता था, वहां बस तबाही ही तबाही नजर आ रही है. ध्वस्त इमारतों के इर्द-गिर्द पाकिस्तान की ओर से लगाया गया सील का लेबल तबाही की कहानी खुद ही बयान कर रहा है. गौरतलब है कि इस मरकज की स्थापना 25 साल पहले हुई थी. तल्‍हा सईद मारा गया या नहीं? यह हमला पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में हुआ, जहां से तल्‍हा सईद ऑपरेशन चल रहा था. हमले में कैंप की दीवारें खून से सन गईं. चारों ओर लाशें ही लाशें बिखरी नजर आईं. सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में तल्‍हा सईद के पांच टॉप कमांडर मारे गए हैं, कहा जा रहा है क‍ि इसमें पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान भी शामिल था. कैंप में रखे गए सारे हथियार और गोला बारूद जमींदोज हो गए हैं. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ताल्हा सईद स्ट्राइक के वक्त वहां पर मौजूद था या नहीं. तल्हा सईद कैसे चला रहा था कैंप? तल्हा सईद लश्कर-ए-तैयबा का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर है और संगठन की वित्तीय गतिविधियों को संभालता है. 2023 में हाफिज सईद की गिरफ्तारी के बाद तल्हा ने मुजफ्फराबाद कैंप की कमान संभाली थी. कैंप में 18-25 साल के युवाओं को भर्ती कर उन्हें हथियार चलाने, बम बनाने और गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग दी जाती थी. पहलगाम हमले के लिए आतंकियों को इसी कैंप में प्रशिक्षित किया गया था. तल्हा ने सऊदी अरब और खाड़ी देशों से फंडिंग जुटाई, जिसका इस्तेमाल हथियार खरीदने और आतंकी गतिविधियों के लिए किया गया. उसने जिहाद के नाम पर ऑनलाइन डोनेशन कैंपेन भी चलाए.  

ऑपरेशन सिंदूर : राजकुमार की फ‍िल्म पर असर! सुरक्षा की खात‍िर बदली रिलीज डेट

मुंबई पहलगाम आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में किए ऑपरेशन सिंदूर के असर से देश में हलचल है. इसका असर बॉलीवुड पर भी पड़ता दिख रहा है. इस वजह से राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज भी टाल दी गई है. लेकिन फैंस को इस फिल्म को देखने के लिए लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं है. एक हफ्ते टली रिलीज फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का इंतजार कर रहे दर्शकों को बस थोड़ा-सा इंतजार करना होगा. रिलीज के महज एक दिन पहले ही फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है. इसे अब 9 मई की जगह 16 मई को रिलीज किया जाएगा. साथ ही इसे अब थियेटर में रिलीज न करके ओटीटी पर स्ट्रीम किया सकेगा. ऐन मौके पर लिया मेकर्स का ये बड़ा फैसला चौंका देने वाला जरूर है, लेकिन इसकी वजह भी उतनी ही गंभीर है. दरअसल ये फैसला देशभर में चल रहे ऑपरेशन सिंदूर और उससे जुड़ी सुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल्स की वजह से लिया गया है. Maddock Films के ऑफिशियल पेज पर इसकी अनाउंसमेंट की गई. पोस्ट शेयर कर बताया गया कि देश की भावनाओं और सुरक्षा की गंभीरता को वो समझते हैं. मौजूदा माहौल को देखते हुए उन्होंने फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला लिया है. उनका मानना है कि इस समय फिल्म रिलीज करने से लोगों का ध्यान असली मुद्दों से हट सकता है, जो वे नहीं चाहते. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम पोस्ट में लिखा- हाल ही में देशभर में हुई घटनाओं और सुरक्षा अभ्यास (मॉक ड्रिल) को देखते हुए, Maddock Films और Amazon MGM Studios ने फैसला लिया है कि उनकी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अब सिनेमाघरों की जगह सीधे आपके घरों में रिलीज की जाएगी. ये फिल्म अब 16 मई को सिर्फ Prime Video पर, पूरी दुनिया में देखी जा सकेगी. हम भी चाहते थे कि आप सभी के साथ मिलकर थिएटर में ये फिल्म देखें, लेकिन इस समय देश की सुरक्षा और भावना सबसे पहले है. जय हिंद! ‘भूल चूक माफ’ एक सोशल ड्रामा फिल्म है जिसमें रिश्तों, गलतियों और माफ करने की ताकत को दिखाया गया है. एक गलती की वजह से राजकुमार अपनी हल्दी के दिन में ही घूम फिरकर अटक जाते हैं. फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी, संजय मिश्रा, सीमा पाहवा अहम रोल में होंगे. मेकर्स के इस फैसले की दर्शक भी सराहना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म के मेकर्स के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.  

महिला के अंडाशय से निकाला गया सिस्टाडेनोमा, चिकित्सकों की टीम ने रचा सफलता का नया अध्याय

रायपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सशक्त बनाने सरकार प्रतिबद्ध बागबाहरा में 2.5 किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन महिला के अंडाशय से निकाला गया सिस्टाडेनोमा, चिकित्सकों की टीम ने रचा सफलता का नया अध्याय रायपुर राज्य सरकार द्वारा द्वितीयक स्वास्थ्य संस्थाओं के सतत् उन्नयन का कार्य प्रगति पर है, जिससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उनके निवास स्थान के निकट उपलब्ध कराई जा सकें। सरकार की यह स्पष्ट मंशा है कि प्राथमिक और सामुदायिक स्तर पर ही एक सक्षम स्वास्थ्य तंत्र विकसित किया जाए, जिससे लोगों को छोटी-बड़ी चिकित्सा आवश्यकताओं हेतु दूर के अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। इसी क्रम में, महासमुंद जिले के बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा क्षेत्र की एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में मंगलवार को एक महिला मरीज के अंडाशय से करीब 2.5 किलोग्राम वज़न का ट्यूमर (सिस्टाडेनोमा) सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर निकाला गया। यह जटिल शल्य क्रिया स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेवेन्द्र देव साहू के नेतृत्व में संपन्न हुई। डॉ. साहू ने जानकारी देते हुए बताया, “मरीज जब अस्पताल आई थी, तब उसे पेट में भारीपन और लगातार असहजता की शिकायत थी। जांच के बाद पाया गया कि उसके अंडाशय में बड़ा ट्यूमर विकसित हो चुका है, जिसे तत्काल हटाना जरूरी था। टीम के सहयोग से ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा।” ऑपरेशन के दौरान डॉ. साहू के साथ स्टाफ नर्स यशवंत, कंचन यादव, रश्मि मार्टिन, संगीता नायक, लता तथा अन्य चिकित्सा कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पूरी टीम ने समन्वय के साथ इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफल बनाया। मरीज की हालत अब स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती है। डॉ. साहू ने आगे बताया, हमने ऑपरेशन के बाद भी विशेष निगरानी रखी है ताकि मरीज को किसी प्रकार की तकलीफ न हो। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समाधान शिविर में 29 लाख रुपए की लागत से ग्राम भेदली में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की

गांव-गांव पहुंचा सुशासन तिहार, कबीरधाम में समाधान शिविर बना विकास का मंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने लाभार्थियों से जाना योजनाओं का असर किसानों को बोनस, महिलाओं को सम्मान, गांवों में लौट रही खुशहाली उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समाधान शिविर में 29 लाख रुपए की लागत से ग्राम भेदली में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की रायपुर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कबीरधाम जिले के प्रभारी एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज बुधवार को कवर्धा विकासखंड के ग्राम धमकी में आयोजित समाधान शिविर में शिरकत कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों के समाधान की जानकारी विस्तार से ली और स्थानीय जनता से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में 29 लाख रुपए की लागत से ग्राम भेदली में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। इस दौरान शिविर में विभिन्न योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।  उपमुख्यमंत्री और कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अन्न प्रासन कराया गया। इस अवसर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओं अजय त्रिपाठी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, डॉ. बीरेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, जनपद सदस्य श्रीमती रोशनी साहू, श्रीमती इंदू पटेल, विजय पटेल, सरपंच वासुदेव नट सहित जनप्रतिनिधि, कलस्टर से आएं ग्रामीण उपस्थित थे।       उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में ’मोदी की गारंटी’ को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख नए आवासों की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि इन आवासों के लिए हमने सड़क पर लंबी लड़ाई लड़ी है और आज इस संघर्ष का सुखद परिणाम छत्तीसगढ़ के गाँव-गाँव में नजर आने लगा है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार के पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही अंबिकापुर प्रवास पर आ रहे हैं और इस अवसर पर प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत और भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश के वे पात्र हितग्राही, जो अब तक योजना से वंचित रह गए थे, उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हितग्राही स्वयं भी सेल्फ सर्वे के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद सूची ग्राम सभा में प्रस्तुत की जाएगी और उन्हीं आधारों पर आवास आवंटित किए जाएंगे, ताकि सही मायनों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि इस सर्वे को बहुत गंभीरता से ले अपना नाम अवश्य शामिल कराए। उन्होने कहा कि इस योजना के तहत सभी पात्र व्यक्तियों को पक्का आवास बनाया जाएगा।      कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनके जीवन में आए बदलावों को देख रहे हैं। यह तिहार छत्तीसगढ़ में शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक बन रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गांवों की तस्वीर बदल रही है, वहीं महतारी वंदन योजना ने माताओं के जीवन में खुशहाली लौटाई है।  शहरों से लेकर गांवों तक की महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के जरिए श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक तीर्थयात्रा का लाभ मिल रहा है। किसानों के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का समर्थन मूल्य 3,100 रूपए निर्धारित कर खरीदी की जा रही है और मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों के पिछले दो वर्षों के धान बोनस का एकमुश्त भुगतान कर वादा निभाया गया है। समाधान शिविर में हितग्राहियों को किया गया लाभन्वित समाधान शिविर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रीमती मोहनी निर्मलकर, श्रीमती प्रमिलाबाई, श्रीमती गौरी बाई निर्मलकर, आनंद टेकाम चरणलाल टेकाम को स्वीकृत प्रत्र प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम बम्हनी निवासी श्रीमती भगनी, अंजोरी धुर्वे, श्रीमती अमरिका कौशिक, श्रीमती राजकुमारी, ग्राम बिरकोना निवासी रानु यादव, सतबाई, मालतीबाई, ग्राम धमकी निवासी श्रीमती नीतू, श्रीमती मीकन बाई, गंगाबाई, ग्राम छिरहा निवासी श्रीमती चंद्रिकाबाई, शत्रुहन निषाद, सतु, ग्राम बिरूटोला निवासी पुरूषोत्तम को आवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर 15 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपेरशन की भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से की चर्चा

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने  मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के विरुद्ध जारी मुठभेड़ के विषय में अधिकारियों से अपडेट लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने ऑपेरशन के संदर्भ में भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन श्री विवेकानंद सिन्हा उपस्थित थे।

प्रदेश में महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 15 किश्तों की राशि दी जा चुकी:उप मुख्यमंत्री

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के राम्हेपुर (एन) में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाधान शिविर में स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुंच एवं लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सुपोषण टोकरी वितरित किया। उन्होंने 21 हितग्राहियों को नोनी सुरक्षा योजना का बॉन्ड पेपर भी प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं का समाधान करना ही रामराज्य है, यही विष्णु का सुशासन है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अकेले लोरमी जनपद पंचायत में 400 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अभी आवास के लिए सर्वे चल रहा है। सभी पात्र हितग्राहियों को आवास मिलेगा।     श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सभी गांरटियों को विष्णु देव साय सरकार पूरा कर रही है। प्रदेश में महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 15 किश्तों की राशि दी जा चुकी है। पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हो रहा है। क्षेत्र में विकास का कार्य सांय-सांय हो रहा है। मुंगेली के कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बताया कि सुशासन तिहार में जिले में एक लाख 29 हजार 587 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से एक लाख 23 हजार आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आवेदनों के निराकरण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय और लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में समाधान शिविर में मौजूद थे।

सुशासन तिहार :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं कर रहे फील्ड विजिट

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। तीसरे चरण में प्रदेशभर के गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ आमजन की बाते सुन रहा है और उनका का समाधान कर रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे हेलीकाप्टर से गांवों के आकस्मिक दौरे कर रहे हैं। शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर रहे हैं। जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और समाधान शिविरों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका मौके पर निराकरण करवा रहे हैं। यह जनता-जनार्दन के प्रति छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। राज्य में अब तक 40 लाख 95 हजार आवेदन सुशासन तिहार के तहत अब तक 40 लाख 95 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अधिकांश का निराकरण कर लिया गया है। इसमें धमतरी जिला ने लगभग 2 लाख 28 हजार आवेदनों में से 99.38 प्रतिशत का निराकरण कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश के 14 जिले क्रमशः धमतरी, महासमुंद, सक्ति, बालोद, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, रायपुर, सरगुजा, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, दुर्ग, जांजगीर-चाम्पा, नारायणपुर, बीजापुर ने 90 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निराकरण कर लिया है, जबकि गरियाबंद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बिलासपुर, राजनांदगाँव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदा बाज़ार-भाटापारा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम, बेमेतरा, जशपुर, कोरिया, उत्तर बस्तर कांकेर, सूरजपुर जिले ने 80 से 90 प्रतिशत आवेदनों का समाधान किया है। बस्तर जिले में 78.48 प्रतिशत, कोण्डागांव में 70.97 प्रतिशत, बलरामपुर-रामानुजगंज जिलें में 60.59 प्रतिशत, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ने 59.09. प्रतिशत, कोरबा जिले ने 41.61 प्रतिशत तथा सुकमा जिले ने 30 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जो इस बात का प्रमाण है कि राज्यभर में त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। रायपुर को मिले सर्वाधिक आवेदन रायपुर जिले को 3 लाख 764 आवेदन प्राप्त हुए, जो राज्य में सर्वाधिक है। इसके बाद दूसरे क्रम पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिला है। धमतरी, बिलासपुर और बस्तर क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर हैं। निराकरण के मामले में धमतरी पहले, महासमुंद दूसरे और सक्ति जिला तीसरे स्थान पर हैं। बालोद और रायगढ़ चौथे और पांचवें क्रम पर हैं। सुशासन तिहार के दौरान सर्वाधिक 10 लाख से अधिक आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित प्राप्त हुए, जिनमें से 94.70 प्रतिशत का निराकरण हो चुका है। उज्ज्वला योजना से जुड़े 1.47 लाख और राशन कार्ड हेतु 1.12 लाख आवेदनों में से अधिकांश का समाधान कर दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और स्वच्छता से संबंधित मांगें भी प्रमुख रहीं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 25 लाख 77 हजार 747 आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व विभाग को 3 लाख 74 हजार 429, खाद्य विभाग को 2 लाख 18 हजार 113, महिला एवं बाल विकास विभाग को 1 लाख 57 हजार और नगरीय प्रशासन विभाग को 1 लाख 42 हजार 475 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण में महिला एवं बाल विकास विभाग प्रथम, श्रम विभाग दूसरे, तथा उद्योग, पशुपालन और खाद्य विभाग क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की यह पहल छत्तीसगढ़ राज्य को, जनभागीदारी पर आधारित सुशासन की दिशा में आगे बढ़ा रही है। गांवों में शिविरों में पहुँचकर आम लोगों से संवाद करना, शिकायतों की तत्काल सुनवाई करना और शासकीय तंत्र को अधिक उत्तरदायी बनाना, यही सुशासन तिहार की मूल भावना है। ‘सुशासन तिहार’ छत्तीसगढ़ शासन की एक अभिनव पहल है, जिसने प्रशासन को जनता के और निकट लाकर विश्वास, समाधान और सेवा की एक मजबूत परंपरा को जन्म दिया है। यह अभियान मुख्यमंत्री की सोच को साकार करता है, जहाँ सरकार सिर्फ कार्यालयों में नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर आमजन की आवाज सुनती है और हर समस्या का समाधान करती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet