LATEST NEWS

भारत-पाकिस्तान में तनाव सोने, चांदी के भाव पर असर, गोल्ड एक लाख पार, चांदी भी चमकी

भोपाल भारत और पाक में चल रहे विवाद के बीच एक बार फिर कीमती धातुओं की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को भोपाल सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड की कीमत एक बार फिर एक लाख रुपए को पार कर गई। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत बढ़कर 99,500 पर पहुंच गई है। इस हफ्ते की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तेजी (Gold Silver Price) देखने को मिल रही है। बीते तीन दिन कारोबारी सत्रों में सोने का भाव 4000 रुपए से अधिक बढ़ चुका है। 5 मई को यह 94,200 रुपए पर था।  अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Level) पर भी सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है, सोने का दाम 3400 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया है। वैश्विक तनाव के कारण बढ़ा निवेश जानकारों का कहना है कि वैश्विक तनाव बढ़ने के कारण लोग सुरक्षित समझे जाने वाले सोने में निवेश कर रहे हैं। इसके अलावा सोने के निवेशक अमेरिकी फेड के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। ब्याज दरों में कटौती से गोल्ड की कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है। 2025 की शुरुआत से सोने ने निवेशकों को करीब 27 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है। जयपुर सर्राफा बाजार में सोना 800 रुपए बढ़कर एक लाख सौ रुपए प्रति दस ग्राम रहा। आरबीआई ने बढ़ाया भंडार आरबीआइ (RBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही में अपने भंडार में लगभग 25 टन सोना बढ़ाया है। केंद्रीय बैंक के पास अब अपने भंडार में 879.59 टन सोना है, जबकि सितंबर 2024 के अंत में उसके पास 854.73 टन सोना था। वित्त वर्ष 2024-25 में, केंद्रीय बैंक ने अपने भंडार में सोने की मात्रा 57 टन और बढ़ाई, जिस अवधि के दौरान सोने की कीमतों में 30 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा छह महीने पहले 9.32त्न से बढ़कर मार्च 2025 के अंत तक 11.70%हो गया। जियो पॉलिटिकल हालात पर नजर जीजेसी के पूर्व चेयरमैन नितिन खंडेलवाल ने कहा कि बदलते जियो पॉलिटिकल हालात पर बाजार की नजर है। चीन की इंश्योरेंस कंपनियां भी सोने की खरीदारी कर रही हैं। चीन के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि यूके के साथ एफटीए होने से इंडस्ट्रीज को फायदा मिलेगा। यूके के साथ एफटीए से सोने के गहनों का एक्सपोर्ट बढ़ेगा। खंडेलवाल ने कहा कि सोने का भाव 3800-4000 डॉलर तक पहुंच सकता है।

सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने एयरस्ट्राइक की सराहना की और सरकार के हर निर्णय, सेना की हर कार्रवाई में साथ देने की बात कही

नई दिल्ली जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च कर पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था. सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में सभी दलों के नेताओं ने एयरस्ट्राइक की सराहना की और सरकार के हर निर्णय, सेना की हर कार्रवाई में साथ देने की बात कही. ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई इस बैठक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बैठक में शामिल नहीं होने का मुद्दा उठाया. खड़गे ने बैठक में यह भी कहा कि जो काम कर रहे हैं, करते रहिए. हम आपके साथ हैं. उन्होंने बैठक में राफेल मार गिराने के पाकिस्तानी दावे का भी जिक्र किया, लेकिन किसी ने भी इस विषय पर सरकार से जवाब देने को नहीं कहा. सर्वदलीय बैठक के बाद बाहर आए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें जो बताया गया, हमने वह सुन लिया. हमने सरकार को समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि हम इस घड़ी में सरकार के साथ खड़े हैं. पीएम को शायद लगता है कि वह संसद से ऊपर हैं. जब वक्त आएगा, तब बात करेंगे लेकिन अभी इस घड़ी में हम किसी की आलोचना नहीं करेंगे. यह समय एकजुटता का- राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि हमने कहा है कि देशहित में सरकार के साथ रहेंगे. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम एकजुट हैं और शुरुआत से ही सरकार के साथ हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हां, कुछ चिंताएं हैं लेकिन ठीक है. यह समय एकजुटता का है. बैठक के बाद राहुल गांधी ने बाहर आकर कहा कि हम सभी ने सरकार को समर्थन दिया है. सभी दलों के नेताओं को बोलने के लिए 4 से 5 मिनट का समय दिया गया. कांग्रेस के साथ ही समाजवादी पार्टी ने भी सर्वदलीय बैठक से प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी का मुद्दा उठाया. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने बठिंडा में फाइटर जेट मार गिराए जाने वाले दावे से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का मुद्दा उठाया. बैठक की शुरुआत में सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में जानकारी दी. हालांकि, रक्षा मंत्री ने इस बैठक में ऑपरेशनल डिटेल नहीं दी. सभी पार्टियों के नेताओं ने सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि हम साथ हैं. बैठक के बाद बाहर आए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे अच्छा बताया. किरेन रिजिजू ने कहा कि यह ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए इस पर अलग से ब्रीफिंग नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि यह बहुत संवेदनशील विषय है और सभी ने पूरी गंभीरता से अपनी बातों को रखा है. किरेन रिजिजू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूरे देश की राजनीतिक पार्टियों के एक लाइन पर बयान आ रहे हैं. यह भी बहुत अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने परिपक्वता दिखाई है. हमारे देश के राजनीतिक दलों ने दिखाया है कि भारत एक परिपक्व लोकतंत्र है. किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि जब हम ऐसे विषयों पर बात करते हैं, तब इसमें राजनीति का महत्व नहीं है. उन्होंने सभी विपक्षी पार्टियों को धन्यवाद दिया और यह भी कहा कि फेक न्यूज से एकता प्रभावित होती है. PAK पर कार्रवाई दुरुस्त, चीन-तुर्की को भी नसीहत… ओवैसी  इस बैठक के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पूरी जानकारी दी.ओवैसी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में मैंने हमारी सेना की तारीफ की. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. मैंने बैठक में कहा कि हमें टीआरएफ के खिलाफ इंटरनेशनल कैंपेन चलाना चाहिए, खासतौर से सिक्योरिटी काउंसिल इसका ऐलान करें. ओवैसी ने कहा कि हमें अमेरिका को बताना है कि वो अपने ही मुल्क में टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित करें.  उन्होंने कहा कि फरवरी 2025 में हाफिज सईद के बेटे ने एक स्पीच में कहा था कि हम 2025 में जिहाद करेंगे. ये जिहाद का नाम लेकर भारत में कत्ल करना चाहते हैं. आतंक फैलाना चाहते हैं. हम संयुक्त राष्ट्र से आग्रह करते हैं कि टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित करे. पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में रखा जाए. ओवैसी ने कहा कि हमने ब्रिटेन के साथ ट्रेड डील भी की है. ऐसे में हम उनसे भी कहेंगे कि टीआरएफ को बैन करे. ब्रिटेन का वित्त मंत्रालय पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाए. हमारी अमेरिका से ट्रेड डील होने जा रही है तो ऐसे में अमेरिका से भी कहेंगे कि पाकिस्तान को आतंकी सूची में डाले.  

बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में दमोह मेरिट सूची में सबसे अंतिम पायदान पर आया, अब टीचर देंगे एग्जाम

दमोह दमोह जिला बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में फिर पिछड़ गया है। इस बार प्रदेश की मेरिट सूची में सबसे अंतिम पायदान पर आया है, जिसके बाद अब कलेक्टर ऐसे शिक्षकों पर शिकंजा कंसने जा रहे हैं, जिन स्कूलों का रिजल्ट 30 प्रतिशत से कम रहा है। अब शिक्षकों को खुद की परीक्षा देनी होगी और 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना भी जरूरी है। इन शिक्षकों की परीक्षा जून माह में आयोजित होगी जिसके लिए कलेक्टर सुधीर कोचर ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसकी तैयारी अभी से चालू हो गई है। पहले चरण में स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है। इनमें पढ़ाने वाले शिक्षकों की विषयवार परीक्षा 8 जून को होगी। बता दें कि कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया था, जिसमें दमोह जिले का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सबसे अंतिम स्थान यानी 52वें नंबर पर रहा। इससे पहले 2024 में भी यही स्थिति थी। प्रदेश स्तर पर दमोह जिला पिछड़ा था। इस पर अब ऐसे स्कूलों के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की परीक्षा ली जा रही है, जिनका परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहा। इनमें पढ़ाने वाले शिक्षक योग्य हैं कि नहीं इसका आंकलन परीक्षा के माध्यम से होगा। इसका बकायदा सिलेबस तैयार किया जा रहा है और बोर्ड परीक्षा के तर्ज पर शिक्षकों की परीक्षा भी होगी। इस संबंध में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी कर सूचित किया है। पत्र में कहा गया है कि हायर सेकेंडरी, हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में अनेक शिक्षकों के परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम आए हैं। ऐसे शिक्षकों की परीक्षा आठ जून को आयोजित की जानी है। परीक्षा में शिक्षक पुस्तक के साथ शामिल हों तथा प्रत्येक शिक्षक को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होना आवश्यक है अन्यथा संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। बैठक में रिजल्ट की समीक्षा होगी बता दें कि जिले में हायर सेकेंडरी एवं हाईस्कूल में लगभग 1200 शिक्षक शिक्षिकाएं पदस्थ हैं। इनमें अंग्रेजी, गणित, हिंदी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान सहित सभी विशेषज्ञों की सूची तैयार कराई जानी है, जिनके विषय में रिजल्ट 30 प्रतिशत से कम रहा है। ऐसे शिक्षकों को परीक्षा में बुलाया जाएगा। यदि ये शिक्षक परीक्षा में पास नहीं हो पाते हैं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा ने बताया कि जल्द ही सभी प्राचायों की बैठक बुलाकर रिजल्ट की समीक्षा की जाएगी, जिसमें जिम्मेदारी तय होगी। 

पाकिस्तान के शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, घुटनों पर आया स्टॉक एक्सचेंज, बंद करनी पड़ी ट्रेडिंग

इस्लामाबाद ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज में हाहाकार मचा हुआ है। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को पाकिस्तान के इंडेक्स कराची स्टॉक एक्सचेंज में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। हालात इतने बदतर हो गए कि स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेडिंग रोक दी गई। इससे पहले बुधवार को भी कराची स्टॉक एक्सचेंज में कुछ देर के लिए कारोबार ठप रहा। बता दें कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें कई आतंकवादियों के मारे जाने और उनके ठिकाने नष्ट होने की सूचना है। लगातार चौथे दिन गिरावट पाकिस्तान के शेयर बाजार में गिरावट का यह लगातार चौथा दिन है। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को भी पाकिस्तानी शेयरों में गिरावट देखी गई थी। बुधवार को पाकिस्तान के शेयरों में 6.2% तक की गिरावट आई थी, लेकिन कारोबार के अंत में नुकसान की थोड़ी भरपाई हुई लेकिन 3.09% की गिरावट दर्ज की गई। बेफिक्र है भारत का बाजार पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में मचे हाहाकार के उलट भारतीय बाजार बेफिक्र है। भारतीय बाजार में गुरुवार को बिकवाली जरूर थी लेकिन बुधवार को पॉजिटिव क्लोजिंग हुई। सप्ताह के तीसरे दिन ट्रेडिंग के दौरान उतार-चढ़ाव का माहौल जरूर था लेकिन कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 105.71 अंक यानी 0.13 प्रतिशत चढ़कर 80,746.78 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 34.80 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 24,414.40 अंक पर बंद हुआ।

रिटायर्ड आईएफएस डबास ने आप के संयोजक केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए, पार्टी से दिया इस्तीफा

भोपाल रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी आजाद सिंह डबास ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है। तीन पेज के इस्तीफे में डबास ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। डबास ने लिखा– मैं 1985 बैच का आईएफएस(भारतीय वन सेवा) का एमपी कैडर का अधिकारी रहा हूं। 21 साल की नौकरी के बाद जनवरी 2017 में APCCF के पद से रिटायरमेंट के बाद मप्र में दो सालों तक क्षेत्रीय दलों को मिलाकर तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मैं दो सालों तक कांग्रेस में 2020 तक कांग्रेस में पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश संयोजक रहा। लेकिन कुछ मुद्दों पर मतभेद के चलते कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस से अलग होने के बाद 21 मई 2022 को आम आदमी पार्टी के मप्र में प्रभारी गोपाल राय के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। 2022 के नगरीय निकाय चुनाव में आप पार्टी का मेनिफेस्टो बनाया थाा। मैं वर्तमान में आप का प्रदेश सचिव (प्रशासनिक मामले) का दायित्व निभा रहा हूं। केजरीवाल को चेताया था प्रवेश वर्मा लड़ेंगे चुनाव डबास ने इस्तीफे में लिखा मैं मूलत: दिल्ली की मुंडका विधानसभा के लाड़पुर(कंझावला) गांव का रहने वाला हूं। मेरा परिवार बिजवासन विधानसभा में रहता है। दिल्ली वासी होने के नाते वहां की राजनीति की मुझे अच्छी समझ रही है। मैंने विधानसभा चुनाव के पहले दिसंबर 2024 में आपको पत्र लिखकर बताया था कि वर्तमान परिस्थिति में अकेले दिल्ली में चुनाव लड़ना ठीक नहीं हैं। बीजेपी किसी भी हद तक जाकर आप को दिल्ली में हराना चाहती थी। मुझे जानकारी मिली थी और मैंने आपको सूचित किया था कि आपके खिलाफ प्रवेश वर्मा को बीजेपी चुनाव लड़ा सकती है। इसी तरह हरीश खुराना को मोदीनगर से, मीनाक्षी लेखी या रमेश बिधूडी को अतिशी मार्लेना के खिलाफ कालकाजी से लड़ा सकती है। मेरा ये सब लिखने का मतलब ये था कि हर सीट पर कांटे की टक्कर होने वाली थी। टिकट बांटने में गलती की डबास ने लिखा- मैंने अपने पत्र में यह लिखा था कि आम आदमी पार्टी को टिकट वितरण में सावधानी बरतनी चाहिए थी। उस समय पार्टी ने जो 11 टिकट दिए थे उनमें 6 टिकट कांग्रेस और बीजेपी से आए नेताओं को दिए गए थे। इससे मूल कैडर में असंतोष था। ऐसी विषम परिस्थिति में बीजेपी के दुष्प्रचार के चलते जब दिल्ली में मध्यम और बुद्धिजीवी वर्ग का आम आदमी पार्टी से काफी हद तक मोहभंग हो चुका है। ऐसे में एक-एक वोट बेहद कीमती है। कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था डबास ने लिखा- मैंने इस बात पर विशेष जोर दिया था कि वर्तमान में आप पार्टी का दिल्ली में चुनाव जीतना बहुत जरुरी है। दिल्ली में जीतने के बाद मप्र छत्तीसगढ़ राजस्थान जैसे राज्यों में अपनी पैठ बढ़ा सकती है। आप ने भले ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पा लिया हो लेकिन, वास्तव में राष्ट्रीय पार्टी का स्वरूप तभी लेगी जब मप्र, छत्तीसगढ़ राजस्थान यूपी जैसे बडे़ प्रदेश में जीतेगी। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन हो गया होता तो आज वहां निश्चित रूप से कांग्रेस और आप पार्टी की साझा सरकार होती। इसका असर महाराष्ट्र के चुनाव पर भी पड़ता। लेकिन आपने मेरे सुझावों को कोई तवज्जो नहीं दी। “मैं दिल्ली का राजा हूं” ये घमंड की बानगी थी डबास ने लिखा- दिल्ली के विधानसभा चुनाव का नतीजा सबके सामने हैं। दिल्ली के चुनाव में आपका यह कहना कि मैं दिल्ली का राजा हूं ये आपके घमंड की एक बानगी मात्र है। देश के प्रधानमंत्री को सरेआम चुनौती देते हुए कहना कि वे इस जन्म में तो मुझे नहीं हरा सकते। इसके लिए उन्हें पुर्नजन्म लेना होगा। यह वाक्य आपके घमंड की पराकाष्ठा को ही दिखाता है। शराब घोटाले में जेल गए, मजबूरी में इस्तीफा दिया डबास ने इस्तीफे में आगे लिखा- ये सर्वविदित है कि दिल्ली में आपकी सरकार में हुए शराब घोटाले के बाद आप खुद लगभग 6 महीने तत्कालीन आबकारी मंत्री मनीष सिसौदिया लगभग डेढ़ साल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह लगभग 6 महीने और आपके नजदीकी सलाहकार विजय नायर सहित तमाम नेता जेल गए। जेल से बाहर आने के बाद आपने मजबूरीवश दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया और ऐलान किया कि आप इस मामले को जनता की अदालत में लेकर जाएगें और जनता ही तय करेगी कि आपके द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है या नही। 8 फरवरी 2025 को जनता की अदालत का फैसला आया। चुनाव परिणामों से यह ध्वनि निकली कि आप शराब घोटाले में लिप्त हैं। अगले कुछ सालों में न्यायालय का भी फैसला इस मामले में आ जायेगा और उसमें भी जनता की अदालत जैसा फैसला ही आने की पूरी संभावना है। दिल्ली सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार हुआ डबास ने लिखा- अक्टूबर-नवम्बर 2024 में दिल्ली विधानसभा के चुनावों के प्रचार-प्रसार के दौरान मुझे आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में की गई अवैध गतिविधियों के बारे में ऐसी-ऐसी जानकारियां मिलीं। जो हैरान करने वाली थी। आपकी सरकार के दौरान शायद ही दिल्ली प्रदेश में कोई ऐसा विभाग होगा जिसमें घोटाला न हुआ हो। आपके द्वारा कुछ महीनों से लेकर 6 साल की अवधि तक कैग की 14 ऑडिट रिपोर्ट्स इसलिए विधानसभा में टेबल नहीं की गई। ताकि, आपकी सरकार में हुए कई बड़े-बड़े घोटालों की जानकारी आम जनता तक न पहुंचे। पहले की तरह एक बार फिर आप दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो सकें। बीते दिनों दिल्ली प्रदेश की विधानसभा में कैग की 14 ऑडिट रिपोर्ट्स में से 4 रिपोर्ट हाउस में टेबल की गई जिनमें कैग द्वारा भारी मात्रा में अनियमितता पाई गई हैं। 11 साल के केजरीवाल शासन पर कई किताबें लिखी जा सकती हैं डबास ने लिखा दिल्ली में आप ने जिस तरह का शासन किया वो एक शोध का विषय है दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू के छात्र उसपर पीएचडी कर सकते हैं। मैं तीन साल आम आदमी पार्टी में रहा। दावे के साथ कह सकता हूं मप्र में आप पार्टी का कोई भविष्य नहीं हैं। जो पार्टी खुद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हो वह भ्रष्टाचार के खिलाफ कैसे आवाज उठा सकती है। सारी स्थितियों … Read more

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’, सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज

मुंबई हिंदी सिनेमा में किसी फिल्म की रिलीज ऐन रिलीज के एक दिन पहले कैंसिल हुई हो, ऐसा कम ही सुनाई देता है। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझते रहे अभिनेता राजकुमार राव की नई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। इसके निर्माताओं ने फिल्म को अगले शुक्रवार सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म के प्रेस शो आज दिल्ली और मुंबई में दोपहर बाद होने थे। कारोबारी सूत्रों के मुताबिक फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज के एक दिन पहले तक फिल्म को लेकर न तो दर्शकों में और न ही ट्रेड में किसी तरह का कोई माहौल दिख रहा था। और, ये इसके बावजूद की फिल्म की लीड कास्ट राजकुमार राव और वामिका गब्बी तकरीबन आधा देश इसका प्रचार करने के लिए घूम आए हैं। लगातार दो ब्लॉक बस्टर फिल्में ‘स्त्री 2’ और ‘छावा’ रिलीज कर चुकी निर्माता दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के लिए बनाई है और फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला भी अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने ही लिया है। गौरतलब है कि भारतीय सिनेमाघरों में किसी भी फिल्म को रिलीज करने से पहले निर्माताओं को एक निश्चित रकम सिनेमाघर मालिकों व मल्टीप्लेक्सचेन मालिकों को देनी होती है, इसके बाद ही कोई भी फिल्म सिनेमाघरों मे दिखाई जा सकती है। इसके बाद फिल्म की टिकटों की बिक्री के बंटवारे के प्रतिशत को लेकर भी निर्माताओं और वितरकों में जंग चलती रहती है। हालांकि, फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को सिनेमाघरों में न रिलीज करने के पीछे वजह देश में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बने हालात को बताया जा रहा है। फिल्म निर्माताओं द्वारा गुरुवार दोपहर जारी एक बयान में कहा गया है, “हाल की घटनाओं और देश भर में सुरक्षा इंतजामों के बढ़े पैमानो को देखते हुए मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी पारिवारिक मनोरंजन फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को 16 मई को सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है। हालांकि हम लोग इस फिल्म का उत्सव सबके साथ सिनेमाघरों में मनाने को उत्सुक थे, लेकिन देश पहले है, जय हिंद।”

मध्य प्रदेश में ओले, बारिश और आंधी का दौर जारी, 6 जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरने का अनुमान

भोपाल मध्य प्रदेश का मौसम बदला हुआ है लगातार प्रदेश में बारिश ओले गिर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और एक टर्फ एक्टिव है। इस वजह से ओले, बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। गुरुवार को भी ऐसा मौसम रहेगा। पश्चिमी हिस्से यानी, इंदौर संभाग के 6 जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इनमें खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ शामिल हैं। वहीं, इंदौर, जबलपुर समेत 22 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट है। इनमें श्योपुर, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सिंगरौली में है। कई जिलों के तापमान में आई गिरावट बुधवार को प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला रहा। कई जिलों में बारिश हुई और आंधी चली। जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। इंदौर में पारे में 3.8 डिग्री की गिरावट के बाद 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर पचमढ़ी से भी ठंडा रहा। पचमढ़ी में तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। किसी भी शहर में तापमान 40 डिग्री के पार नहीं पहुंचा। नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 39.6 डिग्री पहुंचा। खजुराहो में 39.4 डिग्री, रीवा में 38.5 डिग्री, सीधी-मंडला में 38.4 डिग्री, उमरिया में 38.1 डिग्री और शिवपुरी-सतना में 38 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 37 डिग्री, उज्जैन में 29 डिग्री और जबलपुर में पारा 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसलिए बदला प्रदेश का मौसम मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। गुरुवार को कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। ऐसा ही मौसम 11 मई तक बना रहेगा। कई जिलों में बारिश हुई, आंधी चली इससे पहले भी मौसम का मिजाज बदला रहा। कई जिलों में बारिश हुई और आंधी चली। जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। बुधवार को इंदौर में पारे में 3.8 डिग्री की गिरावट के बाद 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर पचमढ़ी से भी ठंडा रहा। पचमढ़ी में तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। बुधवार को किसी भी शहर में तापमान 40 डिग्री के पार नहीं पहुंचा। नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 39.6 डिग्री पहुंचा। खजुराहो में 39.4 डिग्री, रीवा में 38.5 डिग्री, सीधी-मंडला में 38.4 डिग्री, उमरिया में 38.1 डिग्री और शिवपुरी-सतना में 38 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 37 डिग्री, उज्जैन में 29 डिग्री और जबलपुर में पारा 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इन चार सिस्टम से बदला मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। गुरुवार को कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। ऐसा ही मौसम 11 मई तक बना रहेगा। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 8 मईः खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ में ओले गिरने का अलर्ट है। श्योपुर, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, देवास, शाजापुर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। 9 मई: ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट में गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। 10 मई: भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन,रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, विदिशा, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, रीवा, मऊगंज, मुरैना, भिंड, दतिया, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी चल सकती है। 11 मई: इंदौर, भोपाल, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, खरगोन, बड़वानी, छतरपुर, दमोह, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, पन्ना में गरज-चमक, आंधी और बारिश की स्थिति बन सकती है।

आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान बलिदान, तीन जवान घायल

सुकमा छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन घायल हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के वेंकटपुरम ओर ईडमिली के पहाड़ियों पर माओवादियों ओर जवानों के साथ मुठभेड़ चल ही है। तेलंगाना के मूलगु जिले के वाजेडु गांव में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। जिसमें तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन जवान घायल हैं। जिस इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है, वो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से लगा हुआ है।  बता दें कि इससे पहले 7 मई को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के बीजापुर जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें कई नक्सली मारे गए थे।

मॉक ड्रिल के लिए पूरे प्रदेश में रहा 15 मिनट का ब्लैक आउट, 575 मेगावाट बिजली की मांग घटी

जबलपुर  पहलगाम के आतंकी हमले को लेकर हुए माॅक ड्रिल और ब्‍लैक आउट में मध्‍य प्रदेश में जनता का सहयोग मिला। सार्वजनिक स्थानों की लाइट को जहां बिजली विभाग ने बंद किया वहीं घर,दुकान और कारखानों की बिजली लोगों ने खुद से बंद कर एकता जाहिर की। बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे प्रदेश में 10711 मेगावाट बिजली की मांग थी वहीं 15 मिनट के अंधेरे से करीब 575 मेगावाट बिजली की मांग कम हो गई। जबलपुर में 82 मेगावाट बिजली की खपत घट गई थी। स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर के मुख्य अभियंता प्रदीप सचान ने बताया कि शाम 7.26 मिनट पर लाइट बंद होने से पहले तक मांग 10711 मेगावाट थी। वहीं 7.42 बजे तक यह मांग घटकर 10130 मेगावाट आ गई। इससे करीब 575 मेगावाट बिजली की मांग कम हो गई। इधर पूर्व क्षेत्र कंपनी के अधीक्षण यंत्री संजय अरोरा ने कहा कि शहर में भी शाम को 270 मेगावाट के आसपास मांग थी जो करीब 82 मेगावाट कम हो गई।

रोहित के इस फैसले ने लाखों-करोड़ों फैंस के दिल तोड़े, फूट-फूटकर रोई लड़की, बोली- मां मेरा सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली रोहित शर्मा ने वर्ल्ड क्रिकेट को बुधवार, 7 मई की शाम उस समय चौंका दिया जब उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। माना जा रहा था कि जून में होने वाले आगामी इंग्लैंड दौरे पर वह टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे, मगर उससे पहले ही हिटमैन ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। रोहित के इस फैसले ने लाखों-करोड़ों फैंस के दिल तोड़े। सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। इस बीच एक फीमेल फैन का वीडियो सामने आया जो रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर फूट-फूटकर रोने लगी। इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौर रहा है। रोहित शर्मा की इस फैन का नाम जिनिया देबनाथ बताया जा रहा है। वीडियो में वह कहती नजर आ रही है, मां रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. मुझे अब कुछ अच्छा नहीं लग रहा. मेरा सपना अधूरा रह गया। मेरी इच्छा थी कि मैं उनको टेस्ट मैच में खेलते हुए स्टेडियम में जाकर देखूं. अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। फैन आगे कहती नजर आ रही है, आप नहीं समझेंगे, मैंने सोचा था कि रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी जीतेंगे। नहीं मुझे ऐसा लगा था कि रोहित शर्मा वो पहले भारतीय कप्तान बनेंगे जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टीम इंडिया को जिताएंगे। रोहित शर्मा के बाद कौन बनेगा टेस्ट कप्तान? रोहित शर्मा के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कमान कौन संभालेगा ये इस समय सबसे बड़ा सवाल है। रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल इस रेस में है, मगर जसप्रीत बुमराह का क्या? वह भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि उनकी चोट कप्तानी के आड़े आ सकती है। बुमराह ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी की थी, हालांकि वह आखिरी मैच में चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई की नजरें ऐसे खिलाड़ी को कप्तान चुनने पर होगी जो सीरीज के सभी मैच खेल पाए। बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड को देखते हुए लगता नहीं कि उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी मिलेगी। कप्तान की रेस में एक और नाम केएल राहुल का भी हो सकता है।

मुख्यमंत्री साय ने बैगा समुदाय की बिटिया को अंक लाने पर किया सम्मानित

अंतिम छोर का गांव, जहां बढ़ रही शिक्षा के प्रति जागरूकता मध्यप्रदेश की सीमा से लगे माथमौर में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा रायपुर/एम.सी.बी. राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के बच्चों में अब शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसकी बानगी राज्य के अंतिम छोर पर बसे गांव में संचालित स्कूल से निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर सीमावर्ती गांव कुवांरपुर में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बैगा समुदाय से आने वाली बिटिया कंगना बैगा ने हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10वीं) में 83.67 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। बैगा बिटिया, उनके परिजन तो इस उपलब्धि पर खुश तो थे ही, स्कूल प्रशासन और गांव के लोग भी परिणाम जारी होने के बाद जश्न मना रहे हैं। इस बीच सुशासन तिहार-2025 की कड़ी में औचक निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी. बी.) जिले के भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत माथमौर गांव पहुंचे। ऐसे में जब कंगना और स्कूल के अन्य बच्चों को पता चला कि मुख्यमंत्री उनके गांव आएं हैं तो बच्चे अपनी सफलता की खुशी उनसे बांटने पहुंच गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी सभी बच्चों से आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण मुलाकात करते हुए बच्चों से उनकी शिक्षा, भविष्य में करियर के लिए प्लानिंग, परिवार की स्थिति से एक अभिभावक की तरह बातें की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर इन दिनों राज्य में सुशासन तिहार का आयोजन हो रहा है। इसके तीसरे चरण में समाधान शिविरों लगातार प्रदेशवासियों को उनकी समस्या, मांग और शिकायतों के समाधान के संबंध में जानकारी दी जा रही है। कई स्थानों पर मुख्यमंत्री श्री साय स्वयं पहुंच रहे हैं और लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुदूर अंचलों में शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने आकस्मिक रूप से पहुंच रहे हैं। गुरुवार 8 मई को सीएम श्री साय माथमौर पहुंचे। मुख्यमंत्री के अपने गांव के पास आने की खबर लगने पर ग्रामीणों के साथ कई विद्यार्थी भी प्रदेश के मुखिया से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सुदूर वनांचल माथमौर से लगे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुवांरपुर में पढ़कर बेहतर अंक लाने वाली और स्कूल में टॉप करने वाली 10वीं की छात्रा कंगना बैगा (83.67%), मीनाक्षी शुक्ला (82.83%) तथा 12वीं के विद्यार्थी विद्यासागर तिवारी, सचिन कुमार बांधे व कु. शशि सिंह को पेन देकर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य में शिक्षा और उनकी करियर प्लानिंग पर बात की। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में लगातार शिक्षा की अलख जग रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ शिक्षा के प्रसार पर विशेष जोर दे रहे हैं। अब इसका सकारात्मक परिणाम सुदूर एवं वनांचल क्षेत्रों से टॉपर्स के रूप में सामने आ रहा है। बीते 7 मई को ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के परिणाम जारी किए। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों से जारी कराए गए हैं।

REET 2024 का परिणाम आज दोपहर सवा तीन बजे होगा जारी

अजमेर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए आज का दिन किसी परीक्षा से कम नहीं। जो सालों से बेरोजगारी की मार झेलते हुए सिर्फ एक सरकारी शिक्षक की पहचान चाहते थे, उनके लिए REET-2024 का रिजल्ट उम्मीद की सबसे बड़ी रोशनी बनकर सामने आने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर 3:15 बजे लेवल-1 और लेवल-2 दोनों का परिणाम एक साथ घोषित करेगा। बोर्ड प्रशासक महेशचन्द्र शर्मा ने जानकारी दी कि इस वर्ष REET में कुल 14 लाख 29 हजार 822 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें लेवल-1 के लिए 3.46 लाख, लेवल-2 के लिए 9.68 लाख और दोनों लेवल्स के लिए 1.14 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा 41 जिलों में 1731 केंद्रों पर आयोजित हुई थी और आंसर-की जारी होने के बाद 31 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था। इसके बाद बोर्ड ने हर एक आपत्ति को जांचा-परखा और अब पूरी पारदर्शिता से परिणाम तैयार किया गया है। दरअसल REET की परीक्षा राजस्थान के लाखों युवाओं के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश की पहली सीढ़ी है। आज दोपहर 3:15 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणामों की घोषणा का लाखों युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सीहोर में गांव की बेटियों ने किया कमाल, कलेक्टर ने किया सम्मानित

सीहोर माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले सीहोर जिले के विद्यार्थियों ने कलेक्टर के बालागुरु तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन से भेंट की। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा बधाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ से करियर और भविष्य में सफलता के संबंध में सवाल किए। कलेक्टर के बालागुरु ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है। कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास के बिना सफलता हासिल करना मुश्किल है। सफलता के लिए, मेहनत, लगन, और दृढ़ संकल्प आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम वही सफल होगा जो सही दिशा में किया जाए। उन्होंने कहा कि आपने अपने जीवन का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, बस उसी दिशा में निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण भी आवश्यक है। हमें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना चाहिए और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी यह सिर्फ एक पड़ाव है। जीवन में ऐसे कई पड़ाव आएंगे। उन्होंने कहा कि जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होगा, लेकिन विषम परिस्थितियों में भी अपने आप पर विश्वास बनाए रखना है और आपने प्रयास को जारी रखना है। कलेक्टर बालागुरु ने कहा कि हमेशा सीखने की ललक होना चाहिए। ज्ञान चाहे छोटे या बड़े किसी भी व्यक्ति मिले, तो उसे लेना चाहिए। सीखने की ललक हमारे कौशल और ज्ञान को बढ़ाने, नए विचार और दृष्टिकोणों को अपनाने तथा अपनी क्षमता को अधिकतम करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि हर दिन नियमित अखबार-मैगजीन अवश्य पड़ें। यह आपको पूरी दुनिया की खबरों से अपडेट रखेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई की ललक बनाए रखें। शिक्षा और ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता, बल्कि कभी भी कहीं भी काम ही आता है। कलेक्टर बालागुरु ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, दृष्टिकोण बड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जिस क्षेत्र में भी करियर बनाना चाहते हैं, उस क्षेत्र में अधिकतम करने का लक्ष्य बनाएं। जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि अगर कहीं हम असफल रहते हैं तो निराश न होते हुए उसमें भी हमें बेहतर खोजने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जहां से नई शुरुआत करते हैं, वहीं से नया जीवन शुरू होता है। इसलिए जीवन में कभी कुछ समाप्त नहीं होता। कलेक्टर बालागुरु तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने विद्यार्थियों से अपने आईएएस बनने तक के सफर का अनुभव भी साझा किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, डीपीसीरमेशराम उइके, संबंधित स्कूलों प्राचार्य तथा बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे। हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन में जिले के तीन छात्र हायर सेकेंडरी परीक्षा जीव विज्ञान समूह में जिले के तीन छात्रों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। न्यू मोनालिसा स्कूल सीहोर के छात्र पार्थ राठौर ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पार्थ के पिता रीतेश राठौर शिक्षक हैं तथा माता कल्पना राठौर गृहणी हैं। सीएम राइज स्कूल आष्टा के छात्र गोविंद ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान तथा सीएम राइज स्कूल आष्टा के ही छात्र नकुल प्रजापति ने भी जीव विज्ञान समूह में दसवां स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन में जिले के तीन छात्र हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जिले के तीन छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया है। दीनदयाल कॉन्वेंट हाई स्कूल सीहोर के छात्र ऋषभ पंवार तथा होली एंजल्स हाईस्कूल आष्टा के छात्रा भूमिका मेवाड़ा ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, होली एंजल्स हाईस्कूल आष्टा के ही छात्र अरहम जैन ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है।  

सहोद्रा राय शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरु, 1 जून तक होंगे रजिस्ट्रेशन

सागर सहोद्रा राय शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो गई है। प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 1 जून है। वर्तमान में महाविद्यालय में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत पांच संकायों में कोर्स संचालित हैं। सभी संकायों- आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिडाइन, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, फैशन टेक्नोलॉजी एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में प्रवेश प्राप्त करने के लिए न्यूनतम अर्हता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना है। प्रवेश के लिए मेरिट सूची 10 वीं के अंको के आधार पर तैयार की जाएगी। महाविद्यालय में संचालित चार संकाय कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, फैशन टेक्नोलॉजी एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है।

बोल सफलता पाने में मदद करेंगे स्वामी विवेकानंद जी के ये बोल

लाइफ में सफलता बेहद जरूरी है। पढ़ाई से लेकर रिश्तों और करियर, हर जगह आप खुद को टॉप पर देखना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूर होती है। अगर आप खुद को लाइफ में सक्सेस पाने के लिए मोटिवेट करना चाहते हैं तो स्वामी विवेकानंद के इन स्लोगन को जरूर याद रखें। जो आपको लक्ष्य से भटकने नहीं देंगे और हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। -उठो, जागो और तब तक ना रुको जब तक कि तुम अपने लक्ष्य को हासिल ना कर लो। -एक विचार को उठाओ और उसे अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो, उसी के सपने देखो, उसी विचार के साथ जियो। शरीर के हर अंग में अपने लक्ष्य, विचार को भरो। जीवन की बाकी सभी बातों, विचारों को छोड़ दें। यहीं सफल होने का रास्ता है। स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि तभी सफलता मिलेगी। -अपने स्वभाव और व्यवहार के प्रति सच्चा रहना ही सबसे बड़ा धर्म है। खुद पर विश्वास रखो और आगे बढ़ो। स्वामी विवेकानंद के ये बोल बताते हैं कि हमेशा अपने ऊपर भरोसा करते हुए अपने मन की बातों को जरूर सुनना चाहिए। तभी सफलता हासिल होती है। -स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि बह्मांड की सभी शक्तियां पहले से ही हमारी हैं। ये हम ही हैं तो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और रोते हैं कि अंधेरा है। -जिस दिन आपके सामने कोई समस्या ना आए, इसका मतलब है कि आप गलत रास्ते पर चल रहे है। जीवन के लक्ष्य हासिल करने में मुश्किल और चुनौतियों का सामना करना ही पड़ता है। -खड़े हो, साहसी बनो, मजबूत बनों और सारी जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर लो। जानों कि अपने भाग्य के निर्माता तुम खुद हो। तभी जीवन में सफलता हाथ लगेगी। -स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि ये दुनिया एक अखाड़ा है, जहां तुम खुद को मजबूत बनाने के लिए आए हो।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet