LATEST NEWS

PM मोदी ने अजीत डोभाल संग की 1 घंटे तक मीटिंग, सीमापार कार्रवाई के अगले चरण पर मंथन, होगा कुछ बड़ा!

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अब ‘ऑपरेशन सिंदूर 2’ की अटकलें तेज हो गई हैं। बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के बीच हुई बंद कमरे की एक घंटे लंबी बैठक ने नई रणनीतिक हलचल को जन्म दिया है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक बेहद गोपनीय रही और इसमें सीमापार कार्रवाई के अगले चरण पर मंथन हुआ। भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं। इस जवाबी हमले में भारत ने न केवल आतंकवाद का मुँहतोड़ जवाब दिया बल्कि पहलगाम हमले का हिसाब भी चुकता कर दिया। अब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं। देश में जश्न, सरहद पर तनाव जहां एक ओर भारत में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर जश्न का माहौल है, वहीं पाकिस्तान में अफरा-तफरी और मातम पसरा हुआ है। पाकिस्तान के लाहौर में आज सुबह हुए ड्रोन अटैक और तीन जोरदार धमाकों ने स्थिति को और भयावह बना दिया है। सर्वदलीय बैठक में युद्ध की रणनीति पर चर्चा भारत सरकार ने 8 मई को एक अहम सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इस बैठक में विपक्षी दलों को ऑपरेशन की जानकारी दी गई और सीमा पर बिगड़ते हालात पर चर्चा हुई।   भाग लेने वाले प्रमुख नेता: कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी शिवसेना (UBT): संजय राउत सपा: रामगोपाल यादव TMC: सुदीप बंदोपाध्याय NCP: सुप्रिया सुले  PM मोदी और NSA डोभाल के बीच रणनीतिक बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ऑपरेशन के बाद सुबह एक बंद कमरे में अहम बैठक की। सूत्रों का दावा है कि पाकिस्तान की संभावित प्रतिक्रिया और भारत की अगली रणनीति पर चर्चा हुई है।  लाहौर में धमाकों से दहशत लाहौर के वाल्टन रोड, गोपाल नगर और नसीराबाद इलाके में लगातार तीन धमाकों से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। ड्रोन हमले की आशंका जताई जा रही है। कराची, सियालकोट और लाहौर एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।  LOC पर गोलाबारी, Poonch में हाई अलर्ट जम्मू-कश्मीर के पूंछ और उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग जारी है। नेशनल हाइवे बंद कर दिया गया है, स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भेजा जा रहा है।  

अजिंक्य रहाणे रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने की खबर सुन हैरान रह गए थे

नई दिल्ली रोहित शर्मा के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने मुंबई और भारतीय टीम के उनके साथी अजिंक्य रहाणे को भी चौंका दिया। रोहित ने जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की तब रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में खेल रहे थे। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। नाइट राइडर्स के कप्तान ने ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपर किंग्स से दो विकेट की हार के बाद मीडिया से कहा, ‘ओह, क्या ऐसा है? मैं बस उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उन्होंने टेस्ट प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे (संन्यास के बारे में) नहीं पता था।’ उन्होंने कहा, ‘मैं वास्तव में हैरान हूं। मुझे नहीं पता था कि उन्होंने टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है। लेकिन मैं बस उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उन्होंने वास्तव में टेस्ट बल्लेबाज के रूप में अपने खेल में काफी सुधार किया था। उन्होंने हमेशा स्वच्छंद होकर खेलने को प्राथमिकता दी।’

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीर्थ यात्रियों की मृत्यु पर शोक जताया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीर्थ यात्रियों की असामयिक मृत्यु पर गहन शोक व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर गंगोत्री धाम जा रहा था, जो गंगनानी के पास अचानक हादसे का शिकार हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल वक्त में शोकाकुल परिजन के साथ है। उन्होंने ईश्वर से इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।  

बलूचिस्तान में बलूच बागियों ने उड़ा दिए 12 पाकिस्तानी सैनिक, वीडियो देख दहल जाएंगे जनरल मुनीर

बोलन घाटी पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत का रुख पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक है। भारत ने मंगलवार और बुधवार की रात को जोरदार एयर स्ट्राइक पीओके के अलावा पाकिस्तान तक के अंदर घुसकर की हैं। इन हवाई हमलों में करीब 90 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। यही नहीं मुरीदके से लेकर बहावलपुर तक लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने ध्वस्त किए गए हैं। इस बीच पाकिस्तान को आंतरिक स्तर पर भी करारा झटका लगा है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने बोलन घाटी में पाकिस्तानी सैनिकों से भरे एक वाहन को रिमोट बम से उड़ा दिया। इस धमाके में वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान के बम निरोधी दस्ते को टारगेट करते हुए एक आईईडी ब्लास्ट भी किया, जिसमें दो सैनिक मारे गए हैं। इस तरह बलूचों के हमले में एक दिन के अंदर 14 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है। भारत से सीमा पर पैदा हुए तनाव और एयरस्ट्राइक के बीच पाक को यह करारा झटका लगा है। पहला हमला बलोच लिबरेशन आर्मी ने बोलन घाटी के शोरकंड इलाके में किया। इस अटैक में 12 सैनिकों की मौत हो गई,जो एक मिशन पर गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इनका नेतृत्व स्पेशल ऑपरेशंस कमांडर तारिक इमरान कर रहे थे। इसके अलावा सूबेदार उमर फारूक भी इस हमले में मारे गए हैं। दूसरे बम धमाके में पाक के दो सैनिकों की मौत बीएलए की ओर से किया गया रिमोट बम धमाका इतना ताकतवर था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दूसरा हमला बीएलए ने कच्छ के कुलाग तिगरान में किया। यहां भी बीएलए विद्रोहियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। यह बुधवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे किया गया। इस हमले में बम निरोधक दस्ते के दो जवान मारे गए हैं, जो पाकिस्तानी सेना से ही जुड़े थे। इस तरह पाकिस्तान की सेना को एक दिन के अंदर अपने 14 सैनिक बीएलए से लड़ाई में खोने पड़े हैं। BLA के प्रवक्ता बोले- सेना नहीं, ये चीन के रक्षक हैं इन हमलों के बाद बलोच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जियांद बलोच का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि कैसे पाकिस्तान की सेना बस चीन के बनाए प्रोजेक्ट्स की सुरक्षा में लगी रहती है। यह पाकिस्तान की सेना नहीं है बल्कि एक बिजनेस ग्रुप है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान की सेना के खिलाफ अपनी जंग जारी रखेंगे।

मुख्यमंत्री मकरोनिया में 1119 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए वर्चुअली शामिल

सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव समाज में आ रहा सकारात्मक बदलाव प्रशंसनीय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री मकरोनिया में 1119 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए वर्चुअली शामिल नवविवाहित जोड़ों को सफल वैवाहिक जीवन का दिया आशीर्वाद भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समरसता, एकता और मितव्ययिता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि एक ही मंडप में कई जोड़ों का विवाह होना सामाजिक चेतना और बदलती सोच का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से सागर जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रजाखेड़ी बजरिया (मकरोनिया) में सम्पन्न सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 1119 जोड़ों का एक ही मंडप में विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब सामूहिक विवाह समाज द्वारा प्रसन्नतापूर्वक सहजता से अपनाए जा रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि हमारे समाज की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। यह बेहद प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वैवाहिक आयोजनों से वर-वधू दोनों ही पक्षों का आर्थिक बोझ कम हो जाता है और इससे सामाजिक एकता को भी बल मिलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से आत्मीय अपील की कि हम सब इसी प्रगतिशील सोच को अपनाएं और समाज में सद्भाव, सहयोग एवं सादगी को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से अब तक लाखों जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। यह योजना जरुरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान की तरह है। उन्होंने वर-वधू से कहा कि वे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ें। हमारी सरकार सबके रोजगार और सबके हितों की चिंता कर रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए श्री हितानंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाज के जरुरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह का जिम्मा अब सरकार ने ले लिया है। बेटियों के हित में पूरी सरकार साथ हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने देश में एक मिसाल पेश की है। यहां धन के अभाव के कारण किसी गरीब परिवार को अपनी बेटी के विवाह के लिए क़र्ज़ नहीं लेना पड़ता। यहां सरकार कन्यादान योजना में अपने खर्च पर बेटियों का विवाह कराती है। कार्यक्रम स्थल से उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इससे समाज में व्यापक स्तर पर बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए बताया कि आज ही सभी जोड़ों के खाते में योजना में कुल 6 करोड़ 37 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित की जा रही है। सम्मेलन के आयोजक नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सबके सहयोग से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में इस सामूहिक सम्मेलन में कुल 1119 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया है। कार्यक्रम स्थल में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक सागर श्री शैलेंद्र जैन, विधायक बीना श्रीमती निर्मला सप्रे, विधायक बंडा श्री वीरेंद्र लंबरदार, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वर-वधू और बड़ी संख्या में उनके परिजन भी उपस्थित थे। जनप्रतिनिधिगण, वर-वधू और बड़ी संख्या में उनके परिजन भी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मानवता के सेवकों को किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस 2025 के अवसर पर किसी भी संकट की घड़ी में मानवता की सेवा में तत्पर स्वयंसेवकों को सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि विश्व बंधुत्व और मानव कल्याण की भावना से कार्य करने वाले ये स्वयंसेवक समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के स्वयंसेवक विपरीत परिस्थितियों में भी मानव जीवन की रक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। संकट में फंसे नागरिकों को राहत पहुंचाना , जीवन रक्षक सहायता देना और सामाजिक समरसता बनाए रखना इनका परम कर्तव्य है। ऐसे सेवाभावी लोग मानवता के सच्चे प्रहरी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समाज सेवा के कार्यों में आगे आएं और जरूरतमंदों की सहायता करें। विश्व रेडक्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है, जो रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट की जयंती का प्रतीक है। यह दिन मानव सेवा, करुणा और दया के मूल्यों को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है।  

राजस्व विभाग ने पटवारियों के लिए अलग तबादला नीति की जारी, लोकायुक्त केस वालों का नहीं होगा ट्रांसफर

भोपाल मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन के लिए नई नीति 2025 जारी की है, जिसमें कई नई शर्तें और प्रक्रियाएं निर्धारित की गई हैं। इस नीति के तहत पटवारी अब अपनी गृह तहसील में पदस्थ नहीं हो सकेंगे और एक बार जिला आवंटित हो जाने के बाद उसमें कोई बदलाव भी संभव नहीं होगा। नीति में यह भी उल्लेख है कि यदि संविलियन आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर पटवारी उपस्थिति नहीं देता है, तो आदेश निरस्त माना जा सकता है। संविलियन प्रक्रिया पर विभाग का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। पटवारी को एक बार जिला मिलने के बाद उसे उस जिले में उपस्थिति देनी ही पड़ेगी जिसके लिए उसने अप्लाई किया है। उस जिले में भी खाली पद होने की स्थिति में ही ट्रांसफर किया जाएगा। राजस्व विभाग ने ये साफ कर दिया है कि आरक्षण नियमों के अनुसार ही ट्रांसफर किए जाएंगे। तीन साल बाद तबादलों से हटी रोक आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में आखिरी बार तबादला नीति 2021-22 में लागू की गई थी। उसके बाद अब तक कोई नई नीति नहीं आई है। अब डॉ मोहन सरकार में नई तबादला नीति 2025 लागू होगी। इस ट्रांसफर पॉलिसी को सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयार किया है, जिसे कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। पटवारी परीक्षा 2022 के परिणाम 16 फरवरी 2024 से पहले नियुक्त पटवारी ही सामान्य स्थिति में संविलियन के लिए पात्र होंगे। इसके बाद नियुक्त पटवारी केवल विशेष परिस्थितियों जैसे पति/पत्नी का शासकीय पदस्थापन, गंभीर बीमारी या आपसी आधार पर ही आवेदन कर सकेंगे। संविलियन के बाद जिला कलेक्टर द्वारा तहसील में पदस्थापना की जाएगी, लेकिन गृह तहसील में किसी भी पटवारी की पदस्थापना नहीं की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करना होगा आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए उनको आयुक्त भूअभिलेख को  ऑनलाइन देना होगा। ऑफलाइन आवेदन या दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन में विशिष्ट श्रेणी जैसे चयन का वर्ग एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अनारक्षित एवं उपवर्ग ओपन, महिला, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग बताना होगा। संविलियन उन्हीं जिलों में होगा, जहां रिक्त पद उपलब्ध होंगे और आरक्षण नियमों एवं जिला रोस्टर का पालन किया जाएगा। एक बार जिला आवंटित हो जाने पर फिर से जिला परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी और पटवारी को अनिवार्यतः कार्यभार ग्रहण करना होगा। नवीन जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पटवारी की वरिष्ठता उसकी प्रथम नियुक्ति तिथि से मानी जाएगी और विभागीय दायित्व भी वहीं से होंगे। तबादले के लिए ऐसे आवेदन कर सकेंगे पटवारी     तबादले के लिए आवेदन करने वाले पटवारी आयुक्त भू-अभिलेख को ऑनलाइन प्रक्रिया के आवेदन करेंगे।     आवेदन में अपनी विशिष्ट श्रेणी जैसे चयन का वर्ग एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अनारक्षित तथा उपवर्ग ओपन, महिला, भूतपूर्व सैनिक दिव्यांग की स्थिति बतानी होगी।     तबादले के लिए कोई ऑफलाइन दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे।     जिले के पटवारियों के ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी का सत्यापन जिला कलेक्टर द्वारा ऑनलाइन ही किया जाएगा।     आवेदन पत्रों की जांच के बाद संविलियन के लिए पात्र और अपात्र आवेदकों की सूची आयुक्त भू-अभिलेख मप्र ‌द्वारा तैयार की जाकर विभाग को भेजी जाएगी। संविलियन आदेश राज्य शासन के अनुमोदन से आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा जारी किए जाएंगे। संविलयन के लिए इन शर्तों का पालन जरूरी     जिस जिले में संविलयन चाहा गया है, उस जिले में संबंधित वर्ग के रिक्त पद उपलब्ध होने की स्थिति में ही संविलयन किया जाएगा।     आरक्षण के प्रावधानों एवं जिला आरक्षण रोस्टर के परिपालन में ही संविलयन किया जा सकेगा।     आदेश जारी होने के 15 दिन के भीतर पटवारी को संविलयन किये गये जिले में उपस्थिति देनी होगी।     जिले के अंदर पदस्थापना जिला कलेक्टर द्वारा की जाएगी परंतु किसी भी पटवारी को उसके गृह तहसील में पदस्थ नहीं किया जायेगा।     संविलियन आदेश में किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी।     संविलियन पर एक बार जिला आवंटित हो जाने पर पुनः जिला परिवर्तन की पात्रता नहीं होगी।     प्रशासनिक कारणों से किए गए संविलियन में ही पटवारी ‌द्वारा नए जिले में पदभार ग्रहण करने पर उस जिले की संधारित सूची में पटवारी की वरिष्ठता की गणना उसकी संवर्ग में प्रथम नियुक्ति दिनांक से की जाएगी। उधर, डीजीपी ने निरस्त किया रीवा आईजी का आदेश डीजीपी कैलाश मकवाना ने रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत का आदेश निरस्त कर दिया। उन्होंने 1 मई को एसपी रीवा, सीधी, सतना, मैहर, मऊगंज, सिंगरौली को आदेश जारी किया था। कहा था कि चौकी प्रभारियों, सहायक उपनिरीक्षकों के साथ सब इंस्पेक्टरों और निरीक्षकों के कोई भी तबादले बगैर उनके अनुमोदन के नहीं किए जाएंगे। डीजीपी ने इस आदेश को निरस्त करते हुए कहा है कि यह निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी तबादला नीति की कंडिका 8 में तय किए गए प्रावधानों के विरुद्ध है इसलिए आईजी रीवा के निर्देश निरस्त किए जाते हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तान ने की भीषण गोलीबारी, अब तक 13 नागरिकों की मौत

श्रीनगर पाकिस्तान अपने आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से बुरी तरह बौखलाया हुआ है. वह बिना किसी उकसावे के एलओसी के पास लगातार गोलीबारी कर रहा है. गुरुवार को उसने लगातार 14वें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया है.  ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च होने के बाद भी पाक ने कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी और अखनूर इलाके में गोलीबारी (Pakistan Ceasefire) की और मोर्टार गोले दागे थे. इस घटना में चार बच्चों और एक सैनिक समेत  कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हुए हैं. ये जानकारी अधिकारियों के हवाले से सामने आई है. पाकिस्तानी सेना ने यह गोलाबारी भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद की. यह पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में से एक है. बॉर्डर पर पाकिस्तान की बौखलाहट पाकिस्तान की अंधाधुंध गोलाबारी की वजह से सैकड़ों लोगों को भूमिगत बंकरों में शरण लेने या सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस गोलाबारी में मकान, वाहन और एक गुरुद्वारा समेत विभिन्न इमारतें नष्ट हो गईं. इससे सबसे अधिक प्रभावित पुंछ जिले और राजौरी तथा उत्तरी कश्मीर के बारामूला और कुपवाड़ा में सीमावर्ती निवासियों में दहशत उत्पन्न हो गई. अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है, जिसके परिणामस्वरूप दुश्मन पक्ष के कई लोग हताहत हुए हैं, क्योंकि गोलीबारी में शामिल उनकी कई चौकियां नष्ट कर दी गई हैं. दोनों देशों के बीच 25 फरवरी, 2021 को संघर्षविराम समझौते के नवीनीकरण के बाद यह पहली बार है कि इतनी भारी गोलाबारी देखी गई है. पुंछ में 13 लोगों की मौत, मकान-वाहनों को नुकसान अधिकारियों ने बताया कि सभी 13 लोगों की मौत पुंछ जिले में हुई, जबकि 42 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है.  पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बालाकोट, मेंढर, मनकोट, कृष्णा घाटी, गुलपुर, केरनी और यहां तक ​​कि पुंछ जिला मुख्यालय से भी गोलाबारी की सूचना है, जिसके परिणामस्वरूप दर्जनों आवासीय मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है. गोलाबारी में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने में हुई मुश्किल  सीमा पार से गोलाबारी बुधवार दोपहर तक तेज रही और बाद में रुक-रुक कर जारी रही, जो अगले कुछ घंटे तक ज़्यादातर पुंछ सेक्टर तक ही सीमित रही. अधिकारियों ने बताया कि भारी गोलाबारी के कारण स्थानीय लोगों को पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. गोलाबारी में पुंछ बस स्टैंड भी क्षतिग्रस्त हो गया और कई बसें क्षतिग्रस्त हो गईं. पुंछ नगर में एक गुरुद्वारा और आस-पास के मकानों पर तोप का गोला गिरने से तीन सिखों की मौत हो गई. पंजाब की कई पार्टियों ने इस घटना की निंदा की है. बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलाबारी में पांच बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए जबकि राजौरी जिले में तीन अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में गोलाबारी के कारण कई घरों में आग लग गई.  

पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आज धर्मशाला में खेला जायेगा, प्लेऑफ की रेस पर क्या पड़ेगा असर?

नई दिल्ली पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 का 58वां मैच आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। मौजूदा पॉइंट्स टेबल और प्लेऑफ की रोमांचक रेस को देखते हुए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। इस मैच के बाद या तो गुजरात टाइटंस से नंबर-1 का ताज छीन जाएगा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी नुकसान होगा या फिर मुंबई इंडियंस टॉप-4 से बाहर हो जाएगी। जी हां, पंजाब वर्सेस दिल्ली मुकाबले का असर GT, RCB और MI पर पड़ने वाला है। ऐसे में इस मुकाबले पर हर किसी की निगाहे होंगी। पंजाब किंग्स जीती तो क्या होगा? श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स अगर दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में धूल चटाने में कामयाब रहती है तो वह आरसीबी और जीटी को पछाड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लेगी। पंजाब के खाते में फिलहाल 11 मैचों में 15 अंक है, दिल्ली पर जीत दर्ज करते ही उनके खाते में 12 मैचों में 17 अंक हो जाएंगे। इसी के साथ उन्हें प्लेऑफ का भी टिकट मिल सकता है। पंजाब की जीत से गुजरात टाइटंस दूसरे तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे पायदान पर खिसक जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स जीती तो क्या होगा? अगर अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो वह मुंबई इंडियंस को पछाड़ टॉप-4 में अपनी जगह बना लेंगे। दिल्ली के नाम फिलहाल 11 मैचों में 13 अंक है, अगर वह पंजाब को हराते हैं तो उनके नाम 12 मैचों में 15 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह प्लेऑफ के काफी नजदीक पहुंच जाएंगे। PBKS vs DC मैच धुला तो क्या होगा? धर्मशाला में होने वाला PBKS vs DC मैच अगर बारिश की भेंट चढ़ता है तो दोनों टीमों में 1-1 अंक बांट दिया जाएगा। इस स्थिति में पंजाब किंग्स 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर बनी रहेगी। पंजाब के अलावा गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी इतने ही अंक होंगे, मगर बेहतर नेट रन रेट के चलते जीटी और आरसीबी टॉप-2 में बनी रहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी मैच धुलने के बाद पांचवें स्थान पर रहेगी, उनका नेट रन रेट भी मुंबई इंडियंस से अच्छा नहीं है।

भारी बारिश के बाद चिनाब नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ा, बगलिहार डैम के दरवाजे खोले

श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद भारत ने चिनाब नदी पर बलने बगलिहार डैम के दरवाजे खोल दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक रामबन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बढ़ते जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के कई गेट खोलने पड़े हैं। लगातार भारी बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ा है। बांध के दरवाजे खुलते ही पानी का तेज बहाव पाकिस्तानी इलाकों में बढ़ा है। बताया जा रहा है कि इससे पाकिस्तान में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। भारत ने रोक दिया था पानी पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर वॉटर स्ट्राइक करते हुए सिंधु जल समझौता तोड़ दिया था। बगलिहार और सलाल डैम के दरवाजे बंद करके पाकिस्तान का पानी रोक दिया था। पानी रोके जाने के दो दिन बाद अचानक भारत की तरफ से दरवाजे फिर खोल दिए गए इससे पाकिस्तान की तरफ बाढ़ का खतरा बढ़ गया। पाकिस्तान की बढ़ी चिंता कहा जा रहा है कि चिनाब नदी से मराला हेड में 28000 क्यूसेक पानी छोड़ा है। अचानक छोड़े गए भारी पानी से पाकिस्तान के सियालकोट, गुजरात और हेड कादिराबाद में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान में कई इलाकों में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की गई है। भारत ने किया ऑपरेशन सिंदूर विदेश मंत्रालय (MEA) का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पर और हमले करने की योजना बनाई जा रही थी। बुधवार को लगभग 1:30 बजे, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक जवाबी हमला किया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकवादी कैंपों को नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन सिर्फ 25 मिनट में, 1:05 बजे से 1:30 बजे के बीच किया गया। इसमें उन आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनाई जाती थी। खबर है कि ये ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े थे। इन दोनों संगठनों पर भारत में कई आतंकी हमलों का आरोप है। सिंधु जल संधि होल्ड पर भारत ने सिंधु जल संधि को भी फिलहाल रोक दिया है। चिनाब नदी भी इसी संधि का हिस्सा है। सिंधु नदी तंत्र में झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज नदियां शामिल हैं। 1960 की संधि में इनके पानी के इस्तेमाल के अधिकार भारत और पाकिस्तान के बीच बांटे गए थे। पाकिस्तान की खेती का ज्यादातर हिस्सा सिंचाई के लिए इसी नदी तंत्र पर निर्भर है। बगलीहार डैम चिनाब नदी पर बना एक महत्वपूर्ण हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट है। यह सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच पहले भी विवादों का केंद्र रहा है। सिंधु जल संधि एक समझौता है जिसके तहत भारत और पाकिस्तान सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के पानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, अब भारत ने इस संधि को भी होल्ड पर रख दिया है। इसका मतलब है कि भारत पाकिस्तान को पानी देने के मामले में कुछ बदलाव कर सकता है।

वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले स्पिनरों की सूची में जगह बनाई, चहल को इस मामले में पीछे छोड़ा

नई दिल्ली कोलकाता के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वरुण ने इस मुकाबले के दौरान आईपीएल में 100 विकेट पूरे किए। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वरुण ने रविंद्र जडेजा और डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वरुण ने चेन्नई के खिलाफ मैच में चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती ने 83 मैचों में 100 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ 20 रन देकर पांच विकेट रहा है। 2019 में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए एक विकेट लिया था। वरुण चक्रवर्ती कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने 82 मैचों में 99 विकेट चटकाए हैं। उनसे आगे आंद्रे रसेल (124) और सुनील नरेन (208) हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले स्पिनरों की सूची में जगह बनाई। अमित मिश्रा और राशिद खान ने 83-83 पारियों में ये कारनामा किया। उन्होंने युजवेद्र चहल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 84 पारियों में ये मुकाम हासिल किया। वरुण चक्रवर्ती ने जारी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 12 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। वह कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा और जारी सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं। आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 64 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की। श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा ने 70 पारियों में ये मुकाम हासिल किया। हर्षल पटेल ने 81 और भुवनेश्वर कुमार ने 81 पारियों में ये कारनामा किया

ग्वालियर :अस्पताल में जिस यूनिट की ड्यूटी इमरजेंसी में रहेगी, वह संपूर्ण यूनिट अलर्ट मोड पर रहेगी

ग्वालियर पाकिस्तान से लड़ाई की आशंका के बीच एमपी के ग्वालियर शहर में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जेएएच में तैयारी शुरू हो गई है। अस्पताल में जिस यूनिट की ड्यूटी इमरजेंसी में रहेगी, वह संपूर्ण यूनिट अलर्ट मोड पर रहेगी। इस संबंध में जीआरएमसी के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने कॉलेज के बोर्ड रूम में निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष, संबंधित इंचार्ज एवं अस्पताल प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपना फोन 24 घंटे चालू रखेंगे। पानी, बिजली और अग्नि सुरक्षा के लिए अलग-अलग दल गठित किए जाएं। जेएएच के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना और सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक अधीक्षक डॉ. गिरजाशंकर गुप्ता को निर्देश दिए कि आईसीयू व वार्ड में उपलब्ध बिस्तरों की संख्या के साथ प्रतिदिन भर्ती और डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की जानकारी उपलब्ध कराएं। ट्रॉमा के एक्सटेंशन की करें व्यवस्था आपात स्थिति में ट्रॉमा का एक्सटेंशन किस स्थान पर एवं कितनी संख्या में किया जा सकता है, इसकी तैयारी करके रखें। चिकित्सालय के सभी विभागों-वार्डों में इमरजेंसी दवाओं एवं अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। चिकित्सालय में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाना एवं मैनी फोल्ड संबंधित सभी व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाएं। एंबुलेंस के साथ स्ट्रेचर की रखें व्यवस्था अस्पताल की सभी एंबुलेंस तैयार रखें। जो एंबुलेंस संचालन की स्थिति में नहीं हैं, उन्हें ठीक कराकर संचालन में लिया जा सकता है तो तत्काल ठीक कराएं। वहीं स्ट्रेचर पॉइंटों पर स्ट्रेचर तैयार रखें। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टर बिना अधोहस्ताक्षरकर्ता की लिखित अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जांएगे।

अगर रोहित शर्मा सोशल मीडिया की बजाए मैदान पर खेलते हुए संन्यास लिए होते तो उनकी शानदार विदाई होती: मनोज तिवारी

नई दिल्ली रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। पिछले साल भारत को विश्व खिताब दिलाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप को अलविदा कहने वाले 38 साल के रोहित अब केवल वनडे टीम की कप्तानी पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हालांकि उनके अचानक संन्यास के फैसले से क्रिकेट फैंस के साथ-साथ उनके टीममेट्स भी हैरान हैं। भारत के पूर्व क्रिकेट मनोज तिवारी का मानना है कि भारतीय क्रिकेट को सभी प्रारूपों में एक नए स्तर पर ले जाने वाला कप्तान बेहतर विदाई का हकदार था।   मनोज तिवारी ने क्रिकबज से कहा, ”अगर रोहित शर्मा सोशल मीडिया की बजाए मैदान पर खेलते हुए संन्यास लिए होते तो उनकी शानदार विदाई होती। ये हमारे लिए भी काफी अच्छा होता। उनका बतौर टेस्ट कप्तान रिकॉर्ड देखिए, ये काफी शानदार है। उन्होंने 12 टेस्ट में 9 जीते हैं और तीन हारे हैं। उनकी सफलता दर पर कोई संदेह नहीं है – ये ठोस है।” रोहित ने 67 टेस्ट में 12 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की कप्तानी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर पिछली सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के अलावा कप्तान के रूप में उनका प्रदर्शन प्रभावी रहा। रोहित ने चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का नेतृत्व किया और उनमें से दो में जीत दिलाई। वह वनडे मैचों में 11,000 से अधिक रन बनाने वाले और 32 शतक जड़ने वाले एक महान खिलाड़ी हैं। यह 38 वर्षीय खिलाड़ी अपने करियर के दूसरे हिस्से में भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में से एक था। रोहित ने 67 टेस्ट में 12 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए।

इंदौर – आपातकालीन स्थिति की तैयारियां तेज, सभी अस्पतालों की छतों पर बने रेडक्रॉस के निशान

 इंदौर एमपी के इंदौर शहर में देश में आपात स्थिति के साथ ही 8 मई को रेडक्रॉस डे होने पर शासन से मिले निर्देश के बाद एमवायएच सहित इंदौर शहर के 253 अस्पतालों की छत पर रेडक्रॉस की प्रतिकृति बनाई गई। 8 मई को रेडक्रॉस डे मनाया जाता है। वहीं फिलहाल आपात स्थिति को देखते हुए यह निर्देश दिए गए हैं। सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कलेक्टर की तरफ से यह निर्देश प्राप्त हुए, जिसके बाद सभी अस्पतालों को सूचना दी गई। क्यों बनाया जाता है रेडक्रॉस का साइन अस्पतालों की छत पर रेडक्रॉस का साइन इसलिए बनाया जाता है ताकि यह स्पष्ट रूप से दर्शाया जा सके कि यह एक स्वास्थ्य सुविधा है। इसका उद्देश्य केवल घायलों का इलाज करना है। रेडक्रॉस का साइन एक अंतरराष्ट्रीय प्रतीक है जिसे जिनेवा संधियों के तहत मान्यता प्राप्त है। हवाई सेनाओं को सूचित करता है कि यहां केवल चिकित्सा कार्य हो रहे हैं। प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध हो चुकी है मॉकड्रिल प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी इंदौर में मॉकड्रिल व ब्लैक आउट हो चुका है। इतिहासकार जफर अंसारी ने बताया कि प्रथम विश्व युद्ध व द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह हुआ था। इसके बाद आजादी के बाद हुए दो युद्धों के दौरान भी ब्लैक आउट व मॉकड्रिल किया गया था। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान महाराजा बड़वानी को फ्रांस एंबुलेंस कोर में पोस्ट किया गया था। इंदौर में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिल संचालकों व साहूकारों ने बड़ी सहायता भेजी थी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1943 में ब्लैक आउट हुआ था व मॉकड्रिल भी हुई थी। उस दौरान महाराजा यशवंत राव होलकर ने इसे आयोजित कराई थी। रियासत के अंदर हवाई हमले, युद्ध से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया था।

SSP ने जारी किए तीन थाना प्रभारियों के ट्रांसफर आदेश

 बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए तीन थाना प्रभारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं. इस आदेश के तहत कोटा और सकरी थानों में नए टीआई की नियुक्ति की गई है, जबकि एक थानेदार को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार:     तोपसिंह नवरंग को कोटा थाने का नया थाना प्रभारी (टीआई) नियुक्त किया गया है.     प्रदीप आर्य को सकरी थाने की कमान सौंपी गई है.     वहीं टीआई रविन्द्र अनंत को कोटा से हटाकर पुलिस लाइन अटैच किया गया है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet