LATEST NEWS

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में गर्मी, तटीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून की आमद हो चुकी है। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी भी जारी की है। आज तमिलनाडु, गोवा, केरल और महाराष्ट्र व कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और कर्नाटक के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी ने अन्य राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के लिए धूल के तूफान की चेतावनी, पंजाब और हरियाणा के लिए हीटवेव और बिहार के लिए उमसभरी गर्मी की चेतावनी है। कहां के लिए बारिश की चेतावनी आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक तमिलनाडु, पुडेचेरी और करैकल व कर्नाटक के तटीय इलाकों में अगले 24 घंटों में बेहद भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 16 जून के लिए ऐसी ही चेतावनी है। इसमें यह भी बताया गया है कि गोवा में आज और कल बहुत ज्यादा बरसात हो सकती है। गुजरात में 17 और 19 जून को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मध्य प्रदेश में 20 जून तक, छत्तीसगढ़ में 18 से 20 जून तक, झारखंड में 17 और 18 जून और ओडिशा में अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। केरल में तबाही उधर केरल में भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। इसके चलते कई पेड़ उखड़ गए हैं। गलिया और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई घरों की छतें तक उखड़ गई हैं। तेज हवाओं के साथ बौछारों ने उत्तरी जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में पेड़ों के गिरने और वेट्टुकाडु के तटीय गांव में स्थित घरों को नुकसान पहुंचाया। आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने 14 जून को कहाकि उत्तर-पश्चिम भारत और हिमालय में कई दिनों से गर्म हवा की स्थिति बनी हुई है… हमारे पूर्वानुमान के अनुसार, गर्म हवा की स्थिति में सुधार होने की संभावना है।  

उप मुख्यमंत्री साव ने अस्पताल में निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा, समय-सीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश

नए भवन के निर्माण से बढ़ेगी बिस्तरों की संख्या रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल पहुंचकर महिला वार्ड, प्रसव कक्ष एवं पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड में भर्ती महिलाओं तथा शिशुओं के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और इलाज के इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को फल भी वितरित किए। श्री साव ने डॉक्टरों से नवजात शिशुओं के देखभाल के बारे में पूछा। उन्होंने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं और सुविधाओं की समीक्षा कर मरीजों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे मातृ-शिशु अस्पतालउप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे मातृ-शिशु अस्पताल उप मुख्यमंत्री साव ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल और भवन का जायजा लिया। उन्होंने  इस दौरान अधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। नए भवन के निर्माण के बाद यहां बिस्तरों की संख्या 50 से अधिक हो जाएगी।

साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का जीता खिताब, जाने किस टीम के पास कौन सी ICC ट्रॉफी?

 नई दिल्ली WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। 27 साल के लंबे अंतराल के बाद साउथ अफ्रीका कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा है। अब अगला आईसीसी टूर्नामेंट 2026 में टी20 वर्ल्ड कप के रूप में होगा। ऐसे में आईए जानते हैं आईसीसी की चार ट्रॉफी -वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और WTC मेस- किस-किस के बात है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के पास एक-एक आईसीसी ट्रॉफी है और भारत दो का वर्ल्ड चैंपियन है। वनडे वर्ल्ड कप (ऑस्ट्रेलिया) पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब डिफेंड नहीं कर पाई हो, मगर उनके पास अभी भी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब है। कंगारुओं ने भारत को खिताबी मुकाबले में उन्हीं की सरजमीं पर हारकर यह खिताब अपने नाम किया था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। यह उनका 6ठा वनडे वर्ल्ड कप का खिताब है। टी20 वर्ल्ड कप (भारत) रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत को वनडे वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था, मगर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा टीम 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के रूप में खत्म करने में कामयाब रही थी। फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका पर जीत दर्ज की थी। भारत ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती थी, वहीं 2007 के बाद यह टीम इंडिया का पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब था। चैंपियंस ट्रॉफी (भारत) आईसीसी ट्रॉफी की भूख भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीतकर खत्म नहीं हुई। टीम इंडिया 2025 की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची। यह भारत का लगातार तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल था। इस बार टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की मुश्किल चुनौती थी, मगर आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया ने इस चुनौती को भी पार कर लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। 2013 के बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मेस (साउथ अफ्रीका) अब डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने WTC मेस अपने नाम की है। एर्डन मार्करम की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका लॉर्ड्स के मैदान पर 282 रनों के विशाल टारगेट को चेज करने में कामयाब रही। 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद यह उनका दूसरा खिताब था। दो आईसीसी ट्रॉफी के बीच यह किसी भी टीम का सबसे लंबा समय था। साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती।  

अरुणाचल बारिश से बेहाल, देश के अन्य हिस्सों से पिछले आठ दिनों से पूरी तरह से कटा

 इटानग अरुणाचल प्रदेश में जोरदार बारिश का कहर देखने को मिला है। इसके चलते अरुणाचल प्रदेश का अंजाव जिला देश के अन्य हिस्सों से पिछले आठ दिनों से पूरी तरह से कटा हुआ है। भारत-चीन और भारत-म्यांमार सीमा को जोड़ने वाला नेशनल हाइवे-113 पर भी कई जगह कटाव और गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से यह रास्ता भी इस्तेमाल के लायक नहीं है। इस हाइवे के अरोवा-खुपा-हायुलियांग के मोनपानी सेक्शन पर भी हालात ठीक नहीं है। इस वजह से स्थानीय लोगों तो परेशानी हो ही रही है। साथ ही रणनीतिक रूप से अहम चीनी सीमा से सटे इलाकों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। सामान लाना भी हुआ मुश्किल रास्ता बंद होने के चलते दूर स्थित किबिथू और चगलगाम तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। चीन और म्यांमार की सीमा से जुड़े होने के चलते यह दोनों इलाके रणनीतिक रूप से बेहद अहम हैं। वहीं, कई इलाकों में स्थानीय समुदाय के लोग अलग-थलग पड़ गए हैं। खासतौर पर हायुलियांग, हवाई और आसपास के गांवों में चीजों की भारी किल्लत हो रही है। वाहनों का यातायात ठप होने के चलते तमाम स्थानीय लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर जरूरी चीजें लाने के लिए विवश हैं। एडवाइजरी जारी स्थानीय अधिकारियों ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्थानीय निवासियों से रात में यात्रा करने से बचने और सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। इस बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री और इस क्षेत्र से विधायक दासांग्लू पुल ने जमीन पर हालात का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मोनापानी में काम चल रहा है। इसके लिए अधिकारी पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। इसके अलावा फंसे हुए लोगों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू की गई है। बनेगा अस्थायी रास्ता मंत्री पुल ने यह भी बताया कि अस्थायी तौर पर एक रास्ते की मंजूरी दी गई है, ताकि भविष्य में किसी तरह की दिक्कत होने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहाकि एक बार हालात सामान्य हो जाने के बाद इस नए रास्ते के लिए काम शुरू होगा। एनएच-113 कॉरिडोर के महत्व पर जोर देते हुए मंत्री ने कहाकि यह रास्ता हाइवे से बढ़कर है। यह लाइफलाइन है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि शांति और सहयोग बनाए रखेंगे। लोगों की समस्या को हल करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।  

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश , पायलट समेत 7 लोगों की मौत

देहरादून उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर ने रविवार सुबह 5:24 मिनट पर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोगोंं के मारे जाने की खबर है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है। भाषा के रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार छह श्रद्धालुओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई।रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह दुर्घटना गौरीकुंड के जंगलों के ऊपर हुई। इस दुर्घटना में मरने वालों में पायलट और एक शिशु भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी और अचानक यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ के हवाले से बताया गया है कि हेलिकॉप्टर हादसे में मरने वालों में कुल 7 लोग शामिल हैं। मृतकों की डिटेल  कैप्टन राजबीर सिंह चौहान – पायलट (जयपुर) विक्रम रावत, बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ विनोद देवी (उम्र 66) निवासी उत्तर प्रदेश तृष्टि सिंह (उम्र 19) उत्तर प्रदेश राजकुमार सुरेश जायसवाल (उम्र 41) निवासी गुजरात श्रद्धा राजकुमार जायसवाल, निवासी महाराष्ट्र काशी (उम्र 02 साल) निवासी महाराष्ट्र जानकारी के मुताबिक, यह हेलिकॉप्टर आज सुबह केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास लापता हो गया था। बता दें कि बीते मई से अब तक उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की यह चौथी घटना है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ”जनपद रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।” जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं नोडल हेलिकॉप्टर सेवा राहुल चौबे ने बताया कि आज सुबह एक हेलिकॉप्टर मिसिंग की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही इसकी जांच एवं खोजबीन की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आर्यन एविएशन का एक हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस अपने गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था, घाटी में अचानक मौसम खराब हो गया। पायलट ने हेलिकॉप्टर को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में पायलट के अलावा पांच यात्री एवं एक शिशु भी सवार था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल सहित सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज एवं रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं, पूरे मामले में जल्द अपडेट दिया जाएगा। हेलिकॉप्टर हादसे पर उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने एक बयान जारी कर कहा, ”आज सुबह करीब 5:20 बजे श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत छह यात्री (5 वयस्क और 1 बच्चा) सवार थे। हेलिकॉप्टर में सवार यात्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के हैं। राहत और बचाव के मद्देनजर NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर भेज दी गई हैं। एएनआई के मुताबिक, उत्तराखंड एडीजी कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा, ”गौरीकुंड में लापता हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।” बीते दिनों हुए हेलिकॉप्टर हादसे इससे पहले 7 जून को भी उत्तराखंड के केदारनाथ जा रहे एक हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी रुद्रप्रयाग जिले में हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। इस घटना में हेलिकॉप्टर में सवार पांच तीर्थयात्री और एक पायलट बाल-बाल बच गए थे। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने बड़ासू हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण इसे आपात स्थिति में सिरसी के निकट राजमार्ग पर उतारना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया था कि केस्ट्रेल एविएशन के हेलिकॉप्टर हाईवे के बीच में खड़ा है और यह रिहायशी इमारतों के बहुत करीब था तथा उसके ‘टेल रोटर’ से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। 17 मई को भी ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से आई एक हेली एंबुलेंस उत्तराखंड में केदारनाथ हेलीपैड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हालांकि उसमें सवार तीनों लोग -एक डॉक्टर, एक पायलट और एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित बच गए थे। इससे पहले, 8 मई को उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी ।  

सोलर बैटरी वाहन से अचानकमार के 13 गांव होंगे रोशन, उप मुख्यमंत्री साव ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी स्थित अपने विधायक कार्यालय से सोलर बैटरी से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर अचानकमार के लिए रवाना किया। इन बैटरियों से अचानकमार के 13 गांव रोशन होंगे। वहां सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध कराने ये बैटरियां भेजी जा रही हैं। अचानकमार वनांचल के बिजराकछार क्षेत्र के 13 गांवों में रात में प्रकाश की व्यवस्था के लिए 522 बैटरियां लगाई जाएंगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैटरी ले जा रहे वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि अब अचानकमार वनांचल में बरसात के दिनों में अंधियारा नहीं होगा। रात में रोशनी की व्यवस्था हो जाने से वहां के रहवासी जंगली जीव-जंतुओं के खतरे से सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। दूरस्थ गांवों में भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण काम है।

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच ही रोगों से बचाव का मूल मंत्र : मुख्यमंत्री साय

    रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा है। यदि हम संतुलित आहार लें, नियमित रूप से व्यायाम करें और समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराएं, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के केनाल रोड स्थित झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहे थे। पूज्य बाबा गुरुदास राम साहेब जी की 94वीं जयंती के अवसर पर इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पूज्य शदाणी सेवा मंडल, पूज्य बाबा गरीबदास सेवा मंडल, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा तथा पूज्य कंधकोट पंचायत द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराई और आयुष्मान कार्ड भी बनवाए। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज की अनियमित जीवनशैली, मिलावटी खानपान और प्रदूषित वातावरण के कारण बीपी और डायबिटीज जैसी बीमारियाँ अब आम हो चुकी हैं। यहां तक कि ग्रामीण क्षेत्रों के मेहनतकश लोग भी अब इन बीमारियों से अछूते नहीं हैं। ऐसे में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन अत्यंत सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सिंधी समाज की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समाज प्रारंभ से ही सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहा है। उन्होंने स्मरण करते हुए कहा कि जब वे रायगढ़ से सांसद थे, तब से वे सिंधी समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस अवधि में स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में चौतरफा विकास हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से छत्तीसगढ़ आज मेडिकल हब के रूप में उभर रहा है। राज्य निर्माण के समय जहाँ केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं अब शासकीय एवं निजी क्षेत्र मिलाकर 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। निजी क्षेत्र में सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की स्थापना भी हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्थाएं सुदृढ़ हुई हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी प्रारंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर इलाज की सुविधा देने हेतु केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को वय वंदन योजना के अंतर्गत इलाज हेतु 5 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है। इसी प्रकार, राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 25 से 30 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से भी पात्र मरीजों को आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री ने अंत में स्वास्थ्य शिविर के संयोजक श्री अमित चिमनानी एवं शिविर में सेवा प्रदान करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब, धमतरी महापौर श्री रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, कार्यक्रम संयोजक श्री अमित चिमनानी, भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष श्री लधाराम जी, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री महेश दरयानी सहित सिंधी समाज के सेवादार, विशेषज्ञ डॉक्टर एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

निजी वाहन में सवारी बिठाने पर लगेगा कमर्शियल टैक्स

लखनऊ यूपी के हर जिलों से लगातार रोडवेज कर्मी शिकायत कर रहे थे कि बस अड्डों के आस पास से ही प्राइवेट नम्बर वाली गाड़ियां सवारी बिठा लेती हैं, जिसके कारण बसों में सवारी पर्याप्त नहीं हो पाती और यूपीएसएटीसी घाटे में चल रहा है. ऐसे में लखनऊ में सवारी ढो रहे प्राइवेट वाहनों को पकड़े जाने के बाद कमर्शियल टैक्स वसूली करने के निर्देश जारी किए गए है. बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम लगातार कम सवारी होने के कारण घाटे में चलने की बात कहता है, जबकि बसों में कम सवारी होने पर उसका खामियाजा बस कंडक्टर और ड्राइवर को उठाना पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए और राजस्व में इजाफा करने के लिए सरकार ने फैसला किया है कि अब निजी गाड़ियों से सवारी ढोने पर कमर्शियल टैक्स या पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा. वहीं अब निजी वाहन में सवारी बिठाने पर कमर्शियल टैक्स लगेगा. इसके साथ ही वाहन का पंजीकरण भी कमर्शियल में कराना अनिवार्य होगा. नियम को सख्त बनाते हुए विभाग ने जब से वाहन खरीदा तब से कमर्शियल टैक्स वसूलने की भी बात कही है. ऐसे में कोई सवारी ढोता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

राम मंदिर के निर्माण में 1621 करोड़ रुपए खर्च, अप्रैल 2026 तक हो पाएगा पूरा

अयोध्या राम मंदिर को दिव्य-भव्य बनाने में अब तक 1621 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वित्तीय सत्र 2024-25 में मंदिर निर्माण समेत अन्य योजनाओं पर 652 करोड़ का खर्च आया है। सात जून को मणिराम दास की छावनी में हुई ट्रस्ट की बैठक में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया था। इसमें मंदिर निर्माण पर हुए खर्च का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र, सप्त मंडपम, पुष्करणी का भी निर्माण कार्य पूरा है, अब केवल फिनिशिंग चल रही है। राम मंदिर के चारों ओर आयताकार परकोटा बन रहा है। इसके निर्माण का अभी 20 फीसदी काम बाकी है। इसी तरह शेषावतार मंदिर का भी करीब 20 फीसदी निर्माण कार्य शेष है। मंदिर निर्माण की शुरुआत पांच अगस्त 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी। पिछले साढ़े चार सालों में मंदिर निर्माण पर करीब 1200 करोड़ व अन्य योजनाओं पर 400 करोड़ से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। मंदिर परिसर में अभी दक्षिण दिशा में प्रवेश द्वार का निर्माण चल रहा है। इसके बाद गेट नंबर तीन पर द्वार का निर्माण होगा। दक्षिण दिशा में ही संग्रहालय, विश्रामालय व ट्रस्ट कार्यालय भवन का भी निर्माण किया जाना है। इसके अलावा सरयू तट स्थित रामकथा संग्रहालय के सुंदरीकरण का काम लगातार जारी है। इन सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने की समय सीमा अप्रैल 2026 तय की गई है। मंदिर समेत परिसर में निर्माणाधीन अन्य प्रकल्पों के निर्माण में कुल दो हजार करोड़ खर्च होने का अनुमान राम मंदिर ट्रस्ट ने लगाया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने मार्च से मई के बीच तीन माह में कुल 10, 433 वर्ग फीट जमीन एक करोड़ 55 लाख 40 हजार 800 रुपये में खरीदी है। बाग बिजेसी में कुल 3060 स्क्वायर फीट जमीन 47 लाख 20 हजार 800 रुपये में खरीदी गई है। बाग बिजेसी में ही विश्व मोहिनी से 6691 वर्ग फीट जमीन 98 लाख 20 हजार 800 रुपये में ट्रस्ट ने खरीदा है। इसके अलावा कोट रामचंद्र में 68़ 74 वर्ग फीट जमीन 10 लाख में खरीदी गई है।

20 जून तक देश के कई राज्यों में जमकर होगी बारिश, तपती गर्मी से मिलेगी निजात

नई दिल्ली देश इन दिनों दो अलग-अलग मौसम की स्थितियों का सामना कर रहा है। एक तरफ पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्से बारिश से तरबतर हो चुके हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, तो दूसरी ओर उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अब भी गर्मी का प्रचंड प्रकोप जारी है। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोग झुलसते ताप में बेहाल हैं। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक नई चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 15 जून से 20 जून तक देश के कई राज्यों में जमकर बारिश होने वाली है।  कहां होगी भारी बारिश? IMD के अनुसार, कुछ राज्यों में अगले 7 दिन भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं के साथ बीतेंगे। इन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है:  दक्षिण भारत में: केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक (तटीय और आंतरिक हिस्से) में 14 से 20 जून के बीच मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई जगह 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।  पश्चिम भारत में: कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 14 से 17 जून तक जोरदार बारिश हो सकती है। इन इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ तूफानी मौसम बना रह सकता है।  पूर्व और मध्य भारत में: विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 से 19 जून के बीच बारिश का दौर चलेगा।  बिहार में 19 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।  उत्तर भारत में: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 19 जून के बीच बारिश का सिलसिला चलेगा। इस दौरान कई जगह धूलभरी आंधी, तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।  कहां होगी हल्की से मध्यम बारिश? IMD ने कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई है, जहां मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है: मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 14-15 जून को गरज-चमक के साथ हल्की/मध्यम बारिश संभव है। मध्य प्रदेश में 14-17 जून के बीच कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश में 16-17 जून को भी बारिश का अनुमान है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पूरे सप्ताह बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।  राजस्थान में गर्मी और धूलभरी हवाओं का दौर जहां एक ओर देश के कई हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है, वहीं राजस्थान अब भी मानसून का इंतजार कर रहा है। IMD के मुताबिक:- अगले 6 दिनों तक राजस्थान के कई हिस्सों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। इसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है।  क्या बोले मौसम विशेषज्ञ? मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है, लेकिन उत्तर-पश्चिम राज्यों में इसकी रफ्तार अपेक्षा से धीमी है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में इसका असर दिखना शुरू हो गया है, जिससे कुछ राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति भी बनी हुई है।  सावधानी जरूरी IMD ने लोगों से अपील की है कि जो क्षेत्र बारिश और आंधी की चपेट में आने वाले हैं, वहां के लोग सतर्क रहें: बिजली गिरने की संभावना वाले क्षेत्रों में बाहर निकलने से बचें। तेज हवाओं के चलते पेड़ और खंभे गिरने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए खुले क्षेत्रों में सावधानी बरतें। जिन राज्यों में बाढ़ का खतरा है, वहां स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें।  

16 जून को बरगी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 16 जून को जबलपुर जिले के बरगी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, संबल योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना में हितग्राहियों के खातों में जून माह की राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की जून माह की किस्त 1551 करोड़ 44 लाख रूपये अंतरित करेंगे। लाड़ली बहनों को मिलने वाली यह 25वीं किस्त है। योजना में प्रत्येक लाड़ली बहना को प्रत्येक माह 1250 रूपये की राशि उनके खातों में अंतरित की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रूपए की राशि अंतरित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री 27 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 39.14 करोड़ रुपए की राशि भी उनके खातों में सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव संबल योजना में 6821 श्रमिक परिवारों की 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण करने के साथ ही अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे।  

गृहमंत्री अमित शाह यूपी पुलिस के चयनित 60,244 आरक्षियों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 15 जून को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयिजत समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार काे डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पत्रकारों काे बताया कि डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में नवचयनित पुलिस कांस्टेबलों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की भव्य तैयारियां चल रही हैं। चयनित अभ्यर्थियों में पुरुष और महिला शामिल हैं। हर जिले के कोने-कोने से चयनित अभ्यर्थी लखनऊ पहुंचेंगे। इसके लिए जिलों से परिवहन की समुचित व्यवस्था भी की गई है। उनके रहने, खाने और गर्मी को ध्यान में रखते हुए सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी विभागों के अधिकारी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।  डीजीपी ने कहा कि इस परीक्षा काे पारदर्शिता से कराना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य था। इस परीक्षा से पहले तमाम परीक्षाएं हुई थीं, जिसमें कई सवाल खड़े हऐ थे। विभागीय अधिकारियाें ने इसे चैलेंज के रूप में लिया और परीक्षा काे सफल बनाने में अहम भूमिक निभाई है। चयनित अभ्यर्थियोंकाे कल नियुक्त पत्र दिया जाएगा।  इस आयोजन को देखते हुए यातायात निदेशालय ने लखनऊ, कानपुर समेत 10 जिलों में यातायात रूट डायवर्ट कर दिया है। लखनऊ में भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। गृह मंत्री की लखनऊ में मौजूदगी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये हैं। सभी रूटों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल पर मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन लगाए जाएंगे। सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।  कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एडीजी मुथा अशोक जैन, अशोक कुमार सिंह समेत तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 13 मार्च 2025 को आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया था। 48,17,441 ने ऑनलाइन आवेदन किया था। परीक्षा पास करने वालों में 12048 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 17 जून से जिले में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद नौ माह का प्रशिक्षण शुरू होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को फोरेंसिक साइंस, साइबर क्राइम, 39 कानूनों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।  

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सरकार की ओर से ₹1 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी: योगी सरकार

लखनऊ  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शिवभक्तों के लिए एक बड़ी राहत और प्रोत्साहन भरी घोषणा की है। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सरकार की ओर से ₹1 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस सहायता का मकसद श्रद्धालुओं के खर्च को कुछ हद तक कम करना और उन्हें यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना है। कहां और कैसे करना होगा आवेदन? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु इस अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें धर्मार्थ कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  www.updharmarthkarya.in पर जाकर आवेदन करना होगा। कौन कर सकता है आवेदन? वे यात्री जो भारत सरकार के माध्यम से आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा में गए हैं। वे श्रद्धालु जो निजी स्रोतों या ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से यात्रा पूरी कर चुके हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं आवेदन की समय सीमा यात्रा पूरी करने के 90 दिन के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है। अगर समय सीमा चूक गई, तो आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।   किन दस्तावेजों की जरूरत होगी? ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों को अपलोड करना जरूरी है: – नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो – आधार कार्ड – पैन कार्ड – निवास प्रमाण पत्र – पासपोर्ट और वीजा – बैंक खाता विवरण (जिसमें पैसा भेजा जाएगा) – यात्रा पूरी करने का प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र ध्यान रखें: कोई भी आवेदन ऑफलाइन या फिजिकल रूप से स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन की जांच और पैसा कैसे मिलेगा? धर्मार्थ कार्य निदेशालय, लखनऊ द्वारा सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अगर सभी दस्तावेज सही पाए गए, तो 1 लाख रुपए की अनुदान राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। अगर आवेदन या दस्तावेजों में कोई गलती पाई गई तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा, और इसकी जानकारी मोबाइल या ई-मेल के जरिए दी जाएगी। मृतक यात्री के मामले में क्या होगा? यदि किसी यात्री की यात्रा के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसका पति/पत्नी या आश्रित व्यक्ति आवेदन कर सकता है। ऐसे मामलों में दस्तावेजों की जांच के बाद अनुदान देने पर विचार किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने क्या कहा? धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि यह योजना शिवभक्तों को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।  

यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज से बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत

नई दिल्ली  उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन कल से राहत मिलने वाली है। यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज से बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, अगले दो दिनों में गुजरात के कुछ हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तीन दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ भागों में मॉनसून के आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून दक्षिण भारत और कोंकण, गोवा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सहित उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव की स्थिति बनी रहने वाली है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, 13-17 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा 50 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, पश्चिम भारत की बात करें तो 14-16 जून के दौरान गुजरात में आंधी, बिजली और बारिश का अलर्ट है। 14 जून को मराठवाड़ा, 18-20 जून को कोंकण, गोवा, 17-20 जून को मध्य महाराष्ट्र,14 जून को गुजरात, 16 और 17 जून को कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी। पूर्व और मध्य भारत की बात करें तो 15 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 16-18 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश, 17-20 जून को विदर्भ, 16 व 17 जून को छत्तीसगढ़, 14 और 15 जून को बिहार, 16, 19 और 20 जून को झारखंड, 14, 15 और 18 जून को ओडिशा में अलग-अलग जगह भारी बारिश होगी। उत्तर भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि 14-20 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 14 और 15 जून को उत्तराखंड, 19 व 20 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 15 से 20 जून को पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी। उत्तराखंड में 16-19 जून को बहुत भारी बारिश होगी। 14 व 15 जून को राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी।  

युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, 264 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर और जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए 16 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया है। यह कैंप सोमवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज, जोरा, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में निजी क्षेत्र के 5 प्रतिष्ठित नियोजकों द्वारा लगभग 264 पदों पर भर्ती की जाएगी। भाग लेने वाले संस्थानों में रुद्र इंटरप्राइजेज, कंवर नर्सिंग होम, इनफिनिटी सर्विसेज, रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस और याना एसोसिएट्स शामिल हैं। प्लेसमेंट कैंप के दौरान इन पदों पर की जाएगी भर्ती     स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन / ऑपरेटर     एल्युमिनियम विंडो इंस्टॉलर / एसेम्बलर     हाउसकीपिंग, सुपरवाइजर, स्वीपर     ओ.टी. नर्स, रिसेप्शनिस्ट, पर्सनल असिस्टेंट     ड्राइवर, कुक, योगा एवं मेडिटेशन प्रशिक्षक, डर्मेटोलॉजिस्ट     फील्ड एसोसिएट, टेली कॉलर, अप्रेंटिस     एल.पी.ओ. फीटर, वेल्डर     जेसीबी, हायड्रा, पोकलेन ऑपरेटर/ड्राइवर, ट्रैक्टर ड्राइवर आदि। कौन कर सकता है आवेदन? जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक के अनुसार, इस प्लेसमेंट कैंप में रायपुर जिले के वे युवा शामिल हो सकते हैं जिन्होंने न्यूनतम कक्षा 5वीं से लेकर स्नातक, आईटीआई या नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की हो और जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो। आवेदकों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी सत्यापित प्रतियों के साथ कैंप स्थल पर उपस्थित होना होगा। कितनी मिलेगी सैलरी? चयनित अभ्यर्थियों को उनके कौशल और पदानुसार 8,000 रुपए से 35,000 रुपए प्रति माह तक का मानदेय दिया जाएगा। यह प्लेसमेंट कैंप युवाओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क है। नोट: इन पदों पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक, निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता व अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल एवं सत्यापित छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet