LATEST NEWS

देशभर में साइबर आधारित वित्तीय अपराधों के खिलाफ सीबीआई ने 10 स्थानों पर छापेमारी की

नई दिल्ली  देशभर में साइबर आधारित वित्तीय अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘चक्र-वी’ के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली, हिसार, लखनऊ, मुंबई, पुणे और नासिक समेत कुल 10 स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई एक संगठित साइबर निवेश धोखाधड़ी के मामले में की गई। इस दौरान सीबीआई ने मुंबई के कल्याण निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो धोखाधड़ी में सक्रिय रूप से शामिल था। वह साइबर अपराधियों को पहले से सक्रिय सिम कार्ड और ‘म्यूल’ बैंक खातों की आपूर्ति करता था, जिससे इन अवैध गतिविधियों को अंजाम देना संभव हो सका। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य बरामद हुए हैं। यह मामला एक सुनियोजित धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें लोगों को फर्जी मोबाइल ऐप और व्हाट्सऐप ग्रुप्स के माध्यम से ठगा गया। अपराधियों ने नामी कंपनियों के शेयर सस्ते दामों पर दिलवाने का झांसा देकर भोले-भाले निवेशकों से पैसा वसूला और बाद में धन का गबन कर लिया। इससे लोगों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। सीबीआई ने बताया कि छापेमारी के दौरान मिले सबूतों से यह स्पष्ट होता है कि कैसे जटिल तरीकों से मासूम निवेशकों को शिकार बनाया गया। सीबीआई के ऑपरेशन चक्र-वी से यह स्पष्ट है कि एजेंसी साइबर अपराध सिंडिकेट और उनके सहयोगी ढांचे को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, जांच अब भी जारी है। बता दें कि साइबर अपराध से शायद ही देश का कोई शहर अछूता हो। इस जाल में पढ़े-लिखे लोग भी फंस रहे हैं और करोड़ों रुपए गंवा रहे हैं। साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं और पैसे ठगते रहते हैं। हाल ही में हरियाणा में सात करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया था। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच अब पहली बार राहत की खबर, मामलों में आई गिरावट

नई दिल्ली  भारत को कोविड-19 महामारी से जूझते हुए एक अहम और सकारात्मक मोड़ मिला है। लंबे समय से संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच अब पहली बार राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 13 जून को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड के एक्टिव मामलों में गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे में जहां कुल 200 नए मामले सामने आए, वहीं 223 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इससे भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या घटकर 7131 हो गई है, जो एक सकारात्मक संकेत है। इससे पहले 12 जून को यह आंकड़ा 7154 था। राज्यवार केसों की स्थिति: गुजरात सबसे आगे राज्यवार आंकड़ों पर नज़र डालें तो गुजरात में सबसे अधिक 77 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजस्थान में 32, उत्तर प्रदेश में 24, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 14-14, असम में 7, हरियाणा और झारखंड में 5-5, पुडुचेरी में 4, लद्दाख में 3, और ओडिशा में 1 मामला दर्ज हुआ है। मौतों का आंकड़ा चिंता का विषय हालांकि, संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या अब भी चिंता का कारण बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक नए वैरिएंट से 78 मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में 82 वर्षीय बुज़ुर्ग की मौत हुई है। इससे पहले के दिन यानी बुधवार को 3 लोगों की जान गई थी, जिनमें से महाराष्ट्र में 2, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 1-1 मौत हुई। अब तक सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र (21) और केरल (20) में दर्ज की गई हैं, जो दर्शाता है कि नए वैरिएंट का असर कुछ खास क्षेत्रों में अधिक है। सरकार की अपील: सतर्कता बनी रहे जरूरी स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि भले ही मामलों में गिरावट देखी गई है, लेकिन पूरी तरह से लापरवाही करना खतरनाक हो सकता है। मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़भाड़ से बचना अब भी जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट संक्रमण की समाप्ति नहीं है, बल्कि सतर्कता का एक और मौका है। संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण और टेस्टिंग की प्रक्रिया को और मजबूत करने की आवश्यकता है।  

सामने आया नया ‘गोमांस माफिया’, जांच जारी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का अल्टीमेटम- देखते ही गोली मार दी जाएगी

असम  असम के धुबरी जिले में ईद के मौके पर हुई सांप्रदायिक तनाव की घटना के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने हनुमान मंदिर में जानबूझकर गोमांस फेंका, जो कि एक बेहद घिनौना और निंदनीय कृत्य है। मंदिरों को निशाना बना रहा है एक खास वर्ग मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एक विशेष वर्ग मंदिरों को अपवित्र करने की साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। ‘हमारे धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ लोग जानबूझकर ऐसी गतिविधियां कर रहे हैं। इसलिए हमने पुलिस को आदेश दिया है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसी अवैध हरकत करते हुए पकड़ा गया तो उसे देखते ही गोली मार दी जाए।’ जरूरत पड़ी तो मैं खुद करूंगा मंदिर की सुरक्षा सीएम सरमा ने साफ कहा कि अगर दोबारा ऐसी किसी घटना की आशंका होगी, तो वे खुद मंदिर में रुकेंगे। ‘अगर अगली बार ज़रूरत पड़ी तो मैं खुद रात भर मंदिर में पहरा दूंगा। हम अपने मंदिरों की रक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार हैं।’ सामने आया नया ‘गोमांस माफिया’, जांच जारी सीएम ने बताया कि जांच में एक नया गोमांस माफिया गिरोह सामने आया है, जिसने ईद से पहले हजारों पशु खरीदे हैं। यह गिरोह धार्मिक माहौल को खराब करने की कोशिश में लगा हुआ है। हमारी जांच टीम इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।   जीरो टॉलरेंस की नीति पर सरकार कायम धुबरी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी हाल में नजरअंदाज न किया जाए। हमारे मंदिरों को अपवित्र करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। इस घटना के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। राजनीतिक बदलावों के बाद बढ़ी साजिशें मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हाल ही में असम और बांग्लादेश में हुए राजनीतिक बदलावों के बाद, कुछ समूह ऑनलाइन और जमीन पर सक्रिय हो गए हैं। वे लोग राज्य में तनाव का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हनुमान मंदिर में गोमांस फेंकने की घटना उसी साजिश का हिस्सा है। कानून-व्यवस्था बहाल रखने की अपील सीएम सरमा ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक हिंसा या अशांति को पनपने नहीं दिया जाएगा।

मंत्री सारंग ने कहा- केन्‍द्र सरकार की गाइड-लाइन का तय समय-सीमा में हो प्रभावी क्रियान्वयन

भोपाल सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निर्धारित “सहकार से समृद्धि’’ के विज़न के अंतर्गत दी गई गाइड-लाइन्स का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मंत्री श्री सारंग ने आगामी 20 जून को भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित उच्च स्तरीय बैठक के लिए राज्य स्तर पर की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री सारंग शुक्रवार को मंत्रालय में सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा कर रहे थे। अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल भी बैठक में उपस्थित थे। मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प की सिद्धि के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की हर योजना को हर गाँव, हर पंचायत, हर किसान और हर सहकारी संस्था तक पूरी प्रतिबद्धता के साथ शत-प्रतिशत क्रियान्वयन तय समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ हो। मंत्री श्री सारंग ने प्रदेश के पैक्स की वर्तमान स्थिति, पैक्स अंतर्गत की जा रही गतिविधियाँ, बी-पैक्स को एम-पैक्स के रूप में डेवलप करना, प्रदेश के सहकारी बैंकों की वर्तमान स्थिति एवं सुदृढ़ीकरण पर चर्चा, प्रदेश के पैक्स द्वारा माइक्रो एटीएम के संचालन एवं विस्तार, पैक्स सोसाइटी द्वारा खाद एवं बीज वितरण व्यवस्था की समीक्षा, पैक्स कंप्यूटरीकरण की जिलेवार समीक्षा, प्रत्येक पंचायत में पैक्स, प्राथमिक डेयरी एवं मत्स्य पालन सहकारी समितियों का गठन एवं संचालन, पैक्स के माध्यम से सीएससी सेवाएं, जन-औषधि केन्द्र का संचालन, भारतीय बीज सहकारी समिति, नई राष्ट्रीय सहकारी जैविक समिति, एफपीओ का गठन, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर अभी तक किए गए कार्य एवं भविष्य की कार्य-योजना सहित सीपीपीपी द्वारा किये गये कार्य की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक श्री मनोज पुष्प, प्रबंध संचालक विपणन संघ श्री अलोक कुमार सिंह, उप सचिव श्री मनोज सिन्हा, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री मनोज गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

नई ट्रांसफर नीति में हुआ बड़ा बदलाव, अंतर जनपदीय शिक्षक तबादले के आवेदन की तारीख बढ़ी

लखनऊ उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत 6 लाख से अधिक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। अंतर जनपदीय तबादले के इच्छुक शिक्षक अब 15 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे तीन दिन बढ़ा दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के अनुसार, ट्रांसफर आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 जून को तबादला सूची जारी की जाएगी। इस सूची में उन्हीं शिक्षकों के नाम शामिल होंगे जिनके आवेदन को विभाग द्वारा मंजूरी दी गई होगी। नई ट्रांसफर नीति में हुआ बड़ा बदलाव इस वर्ष की अंतर जनपदीय ट्रांसफर नीति में एक बड़ा बदलाव किया गया है। पहले तबादले के लिए शिक्षक को कम से कम पांच साल की सेवा पूरी करनी होती थी, लेकिन अब इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। इस निर्णय से बड़ी संख्या में शिक्षक तबादले का लाभ उठा सकेंगे। शिक्षकों में उत्साह और संतोष नई नीति और आवेदन तिथि बढ़ाए जाने के फैसले से प्रदेश के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिक्षकों का कहना है कि इससे उन्हें अपनी पारिवारिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के अनुरूप स्थान परिवर्तन का बेहतर अवसर मिलेगा। केवल ऑनलाइन माध्यम से होंगे आवेदन सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंतर जनपदीय ट्रांसफर के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। विभाग ने शिक्षकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित पोर्टल का ही प्रयोग करें और किसी भी प्रकार की भ्रांतियों से बचें। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा की गई यह पहल शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। अब देखना यह होगा कि ट्रांसफर सूची में किन-किन शिक्षकों को स्थानांतरण का लाभ मिलता है।

ईरान पर हुए हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल खोलकर प्रशंसा की, अभी तो शुरुआत है

वाशिंगटन ईरान पर इजरायली हमले के बाद दुनिया पर एक और महायुद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ईरान पर हुए हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल खोलकर प्रशंसा की है। ट्रंप ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में ईरान पर इजरायल के हमले को “शानदार” करार दिया। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि “यह तो सिर्फ शुरुआत है, अभी बहुत कुछ बाकी है।” इससे पहले ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि ईरान में कई बड़े नेता बड़ी-बड़ी हांक रहे थे, लेकिन अब इस हमले ने उनके दावों की हवा निकाल दी है। इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है ये हमला शानदार था। हमने ईरान को कई मौके दिए, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। नतीजा ये हुआ कि उन्हें ज़बरदस्त झटका लगा, जितना बड़ा झटका किसी को लग सकता है। ये तो बस शुरुआत है। आगे और भी बहुत कुछ होने वाला है।” रिपोर्टर ने ट्रंप के इस बयान को X पर पोस्ट किया है, जिसे लेकर बयान तेजी से वायरल हो गया। गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर बड़ा हमला किया था, जिसमें ईरान के कई शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस पर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ट्रंप की इस तीखी प्रतिक्रिया से साफ है कि अमेरिका, खासकर ट्रंप प्रशासन, इजरायल के इस हमले को पूरी तरह से सही मान रहा है और आगे और बड़ी सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं कर रहा।  

ट्रैक्टर की चपेट आई दो बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

दुर्ग भिलाई के रूंगटा कॉलेज में एडमिशन की बात कर अपनी बहन के साथ लौट रही स्कूटी सवार सुहानी सिंह की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं उसकी दूसरी बहन खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे एम्स रायपुर रेफर किया गया है. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है. जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नगर निवासी सुहानी और खुशी दोनों बहन कुरुद स्थित रूंगटा कॉलेज से एडमिशन की बात कर नगपुरा में चल रहे एनसीसी कैंप में शामिल अपनी तीसरी बहन से मिलने जा रही थी. इस दौरान कुठेलाभाठा स्थित आईआईटी भिलाई के गेट नंबर 2 के सामने मोड़ पर तेजी से आ रहे एक ट्रेक्टर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. यह हादसा इतना दर्दनाक था कि सुहानी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी बहन खुशी को लोगों ने श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया, लेकिन उसकी खराब स्थिति को देखते हुए उसे एम्स रायपुर रेफर किया गया. इधर आज सुहानी के पिता और और परिजन सुपेला अस्पताल के मर्चुरी पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

राज्य में पहली बार वैज्ञानिक पद्धति से हुआ जल संरचनाओं के निर्माण स्थलों का चयन

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल से महाराष्ट्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के छह सदस्यीय दल ने शुक्रवार को उनके शासकीय निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर वर्षा जल के संचयन और भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए किए जा सकने वाले प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई। महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों ने इस दौरान मध्यप्रदेश में वर्षा जल और भूजल प्रबंधन को लेकर किए जा रहे कार्यों और नवाचारों की सराहना की। खासतौर पर दल ने जल गंगा संवर्धन अभियान और सिपरी सॉफ्टवेयर की प्रशंसा की। इस अवसर पर मनरेगा आयुक्त-संचालक वाटरशेड मिशन श्री अवि प्रसाद, महाराष्ट्र सरकार के वाटरशेड विभाग के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलाकर रणदिवे, अवर सचिव मृदा एवं संरक्षण विभाग श्री देवेन्द्र भामरे, श्री प्रकाश पाटिल, क्षेत्रीय जल संरक्षण अधिकारी श्री दिलीप निपाने, जीआईएस विशेषज्ञ श्री अमोल विधाते और असिस्टेंट इंजीनियर श्री अविनाश देवपारे शामिल रहे। महाराष्ट्र के दल ने को सिपरी सॉफ्टवेयर की सराहना जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्यप्रदेश मनरेगा परिषद द्वारा किए गए नवाचारों का अध्ययन करने के लिए महाराष्ट्र सरकार का यह छह सदस्यीय दल 12 जून को दो दिवसीय दौरे पर भोपाल आया। दल के सदस्यों ने फील्ड में जाकर सिपरी सॉफ्टवेयर के माध्यम से चिन्हित किए गए खेत तालाब और अमृत सरोवरों के निर्माण स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने सिपरी सॉफ्टवेयर के कार्य को गहराई से देखा और उसकी तकनीकी कार्यप्रणाली की सराहना की। यह पहला अवसर है जब मध्यप्रदेश में सॉफ्टवेयर की मदद से वैज्ञानिक पद्धति से खेत तालाब और अमृत सरोवरों के निर्माण स्थलों का चयन किया गया। दल ने किया फील्ड भ्रमण भोपाल आगमन के पश्चात दल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी और मनरेगा आयुक्त-संचालक वाटरशेड मिशन श्री अवि प्रसाद से पृथक से भेंट कर विस्तृत चर्चा की। पहले दिन 12 जून को अधिकारियों ने भोपाल जिले की जनपद पंचायत बैरसिया की ग्राम पंचायत गुनगा एवं जैतपुर का भ्रमण किया, जहां उन्होंने सिपरी सॉफ्टवेयर से चिन्हित खेत तालाब और अमृत सरोवरों के निर्माण स्थल देखे। इस दौरान उन्होंने हितग्रहियों से चर्चा भी की। शुक्रवार को दल ने रायसेन जिले के सांची विकासखंड का भ्रमण किया और वहां भी सिपरी सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली को देखा व आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। एमपीएसईडीसी ने दी सॉफ्टवेयर की तकनीकी जानकारी विकास भवन में एमपीएसईडीसी और इसके नॉलेज पार्टनर संस्थाओं के विषय विशेषज्ञों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से महाराष्ट्र से आए अधिकारियों को सिपरी सॉफ्टवेयर की तकनीकी जानकारी दी।साथ ही मनरेगा परिषद के अधिकारियों ने प्लानर सॉफ्टवेयर और एरिया ऑफिसर ऐप के बारे में भी दल को अवगत कराया। यह जानकारी इस बात पर केंद्रित थी कि ये तकनीकी उपकरण किस प्रकार कार्य को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाते हैं। क्या है सिपरी सॉफ्टवेयर और प्लानर ऐप सिपरी (Software for Identification and Planning of Rural Infrastructure) एक उन्नत तकनीकी सॉफ्टवेयर है, जिसे महात्मा गांधी नरेगा, मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल द्वारा एमपीएसईडीसी और इसरो के सहयोग से विकसित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण हेतु उपयुक्त स्थलों की सटीक पहचान कर गुणवत्तापूर्ण संरचनाओं का निर्माण सुनिश्चित करना है। यह भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) आधारित वैज्ञानिक पद्धतियों से कार्य करता है। वहीं प्लानर ऐप मनरेगा परिषद द्वारा विकसित एक डिजिटल उपकरण है जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा कार्यों की वार्षिक कार्ययोजना को सरलता से तैयार करना है। यह ऐप मनरेगा के उद्देश्यों और प्रावधानों के अनुपालन को भी सुनिश्चित करता है। इस तरह की पहल करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत राज्य में हो रहे हैं कार्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बारिश की हर बूंद का संचयन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका समापन 30 जून को होगा। अभियान के अंतर्गत सिपरी सॉफ्टवेयर की मदद से प्रदेशभर में 79,815 खेत तालाब, 1,254 अमृत सरोवर और 1,03,900 कूप रिचार्ज पिट चिन्हित किए गए हैं, जिन पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।अब तक 2 लाख 30 हजार से अधिक जलदूतों ने स्वयं को पंजीकृत किया है, जो इस अभियान को धरातल पर सफल बनाने में जुटे हुए हैं।   

बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को लगाया फोन, मोदी ने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर बल दिया

इजरायल  इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमलों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के कूटनीतिक प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत, उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वैश्विक नेताओं से बात की। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बेंजामिन नेतन्याहू ने आज पीएम मोदी को फोन कर पश्चिम एशिया में उभरते हालात की जानकारी दी। मोदी ने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। उन्होंने मुझे मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। मैंने भारत की चिंताओं को साझा किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया।’ इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कल रात से अब तक नेतन्याहू ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, भारत के प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई वैश्विक नेताओं से बात की है। इसमें कहा गया कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर से बात करेंगे। बयान के मुताबिक, ‘वैश्विक नेताओं ने ईरान की धमकी के मद्देनजर इजराइल की रक्षा जरूरतों के प्रति समझ दिखाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह आने वाले दिनों में उनके साथ संपर्क में बने रहेंगे।’ इजरायल और ईरान को लेकर भारत का क्या पक्ष भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान और इजरायल के बीच हाल के घटनाक्रमों से बेहद चिंतित है और बन रही स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। भारत ने दोनों देशों से तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम से बचने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, इजरायल ने ईरान के विभिन्न स्थानों पर हमले किए हैं। इनमें परमाणु और मिसाइल स्थलों व शीर्ष सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया गया है। इजरायल ने शुक्रवार की सुबह ईरान पर हमला किया जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए और परमाणु और मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया गया। इससे पश्चिम एशिया के दो कट्टर विरोधियों के बीच व्यापक युद्ध की आशंका बढ़ गई है। यह 1980 के दशक में इराक के साथ युद्ध के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला था।  

यूपी में लू का कहर, लखनऊ में स्मारक समिति के 2 कर्मचारी हीटस्ट्रोक से मर गए, सावधानी बरतने का अलर्ट जारी

लखनऊ उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने फिर से अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश भीषण लू की चपेट में है। पिछले 48 घंटे में हीटस्ट्रोक से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रतापगढ़ में चकबंदी कानूनगो धूप में गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। वहीं लखनऊ में स्मारक समिति के 2 कर्मचारी हीटस्ट्रोक से मर गए। धूप से बचाव के लिए फुल कपड़े पहनने, छाता और काला चश्मा इस्तेमाल करने जैसे सुझाव मौसम विभाग ने दिए है।   सावधानी बरतने का अलर्ट जारी वहीं गर्मी को देखते हुए बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने सीएम योगी से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाए जाने की मांग की है। प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही सड़कों पर निकलने से बचने और अधिक पानी पीने के साथ-साथ धूप से सावधान रहने की बात कही है। बता दें कि गुरुवार को मौसम विभाग ने 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया था। 24 घंटे में झांसी सबसे गर्म शहर रहा। वहीं प्रयागराज का अधिकतम तापमान 43°C, आगरा का तापमान 45°C, झांसी का 45°C, वाराणसी का 41°C और राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 41°C रहा।

जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश को बड़ी सफलता, जलदूत पंजीयन का लक्ष्य 1,62,400 और बने 2,30,749

भोपाल  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान मध्यप्रदेश में जल संरक्षण के संकल्प के लिये जन-सहभागिता जुटाने में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध हुआ है। यह अभियान 30 मार्च से 30 जून, 2025 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नदियों, जल स्रोतों और वेटलैंड्स का संरक्षण तथा पुनर्जीवन सुनिश्चित करना है। मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद द्वारा जारी नवीनतम राज्य स्तरीय प्रदर्शन डैशबोर्ड के आकलन के अनुसार खंडवा मध्यप्रदेश में पहले स्थान पर है। इससे पूर्व केन्द्रीय एजेंसी ने जल संरक्षण कार्यों के लिए खंडवा को देश का शीर्ष जिला घोषित किया है। इस सूची में मध्यप्रदेश को चौथे स्थान मिला है। खेत-तालाब निर्माण का लक्ष्य 77,940 तय किया गया था, लेकिन प्रदेश में 79,815 खेत-तालाबों का निर्माण हो रहा है, जो शत प्रतिशत से भी अधिक है। अभियान की अवधि में प्रतिदिन औसतन 1,078 खेत-तालाबों के निर्माण का प्रारंभ किया जा रहा है। डगवेल रिचार्ज संरचनाओं के लिये 1,03,900 के लक्ष्य में से 1,00,321 संरचनाओं का निर्माण जारी है, जो लक्ष्य का 96.56% है। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 1,355 डगवेल निर्माण शुरू किया जा रहा है। अमृत सरोवर लक्ष्य 992 के मुकाबले 1,254 निर्मित किये जा रहे हैं। मायभारत पोर्टल पर जलदूत पंजीयन का लक्ष्य 1,62,400 तय किया गया था, जबकि 2,30,749 स्वयंसेवकों का पंजीकरण किया जा चुका है जो लक्ष्य काफी अधिक है। राज्य सरकार ने पाँच प्रमुख क्षेत्रों — पुराने एनआरएम कार्य, खेत-तालाब, डगवेल, अमृत सरोवर और मायभारत पंजीयन — पर आधारित 100 अंकों की रैंकिंग प्रणाली लागू की है। इस आधार पर खंडवा जिला 71.09 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। खेत-तालाब निर्माण, डगवेल रिचार्ज और अमृत सरोवर की शुरुआत में खंडवा का प्रदर्शन सर्वोत्तम रहा। रायसेन (60.85 अंक), बालाघाट (59.52 अंक) और बुरहानपुर (55.85 अंक) क्रमशः दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। प्रदेश के अधिकांश जिलों ने अमृत सरोवर और मायभारत श्रेणियों में पूर्ण अंक प्राप्त किए, हैं।  

शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान पद पर समायोजन के लिए 17 से रायपुर में ओपन काउंसिलिंग का किया आयोजन

रायपुर बर्खास्त 2621 बीएडधारी सहायक शिक्षकों के समायोजन के लिए समयोजन के लिए छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. इन शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान पद पर समायोजन के लिए 17 से 26 जून तक एससीईआरटी परिसर शंकर नगर रायपुर में ओपन काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा. काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विद्यालय के लिए नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा. कुल 2621 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में सम्मिलित किया गया है. इन अभ्यर्थियों के समायोजन के लिए राज्य के 29 जिलों के स्कूलों में 2621 रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं. काउंसिलिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए इसे दो पालियों में आयोजित किया जाएगा. प्रथम पाली में 150 एवं द्वितीय पाली में 150 अर्थात रोज कुल 300 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी. काउंसिलिंग में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों की सूची स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है. उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थित रहे.

भाजपा नेता पशुपतिनाथ हत्याकांड में सभी 16 दोषियों को उम्रकैद, पुलिस के खिलाफ हंगामा

वाराणसी वाराणसी में भाजपा नेता पशुपतिनाथ हत्याकांड में सभी 16 दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में ढाई साल पहले 12 अक्तूबर 2022 को लाठी-डंडे और रॉड से मारकर भाजपा नेता को मौते के घाट उतारा गया था। एक दिन पहले गुरुवार को ही अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था। कई दोषियों को अलग-अलग धाराओं ने एक हफ्ते से दो साल तक की अतिरिक्त सजा भी सुनाई गई है। इसके साथ ही अलग-अलग जुर्माना भी लगाया गया है। घटना में दो नाबालिग भी शामिल हैं। इनके खिलाफ किशोर न्यायालय में ट्रायल चल रहा है, जिसका फैसला आना बाकी है। उम्रकैद सुनाए जाने के बाद दोषियों के घर की महिलाओं ने कचहरी परिसर में हंगामा काटा। उनका आरोप है कि पुलिस ने फर्जी तरीके से कई लोगों को फंसाया है। फैसला सुनाए जाने से पहले ही बड़ी संख्या में महिलाएं कोर्ट परिसर में पहुंची थी। जयप्रकाश नगर कॉलोनी में पशुपतिनाथ सिंह के मकान से थोड़ी दूरी पर स्थित देसी शराब की दुकान के पास 12 अक्तूबर 2022 की देर शाम मंटू सरोज, राहुल सरोज अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब पीने के बाद आपस में गाली-गलौच कर और उपद्रव कर रहे थे। पशुपतिनाथ सिंह के बेटे राजकुमार सिंह ने मना किया। थोड़ी देर बाद मंटू, राहुल समेत 15-20 की संख्या में युवक और किशोर राड, लाठी-डंडे लेकर आ गए। मंटू सरोज, राहुल सरोज, अभिषेक के ललकारने पर सभी ने भाजपा नेता के बेटे राजकुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। शोरगुल पर भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह घर से निकले और बेटे राजकुमार सिंह को बचाने लगे। हमलावरों ने पशुपतिनाथ सिंह पर भी हमला कर दिया। इसमें पशुपतिनाथ सिंह को गंभीर चोटें आईं। वह अचेत होकर गिर पड़े। पिता-पुत्र को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने पशुपतिनाथ सिंह को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार सिंह ने घटना में शामिल हमलावरों का नाम पुलिस को बताया। पशुपतिनाथ सिंह के दूसरे बेटे रुद्रेश कुमार सिंह की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने हत्या, जानलेवा हमला, बलवा, धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तार की थी। लगातार चली सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने गुरुवार को सभी 16 आरोपियों को दोषी करार दिया। इन लोगों को उम्रकैद चंदुआ छित्तूपुर निवासी विकास भारद्वाज, मंटू सरोज, राहुल सरोज, मनीष पांडेय, गणेश सरोज, अभिषेक सरोज, अनूप सरोज, सूरज यादव, अनुज उर्फ बाबू सरोज, श्याम बाबू राजभर, विशाल राजभर, गुप्ता, सुरेश सरोज, आर्या उर्फ आकाश सरोज, शिवपुरवा के इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी रमेश पाल, दिनेश पाल, फुलवरिया के कुम्हारपुर निवासी संदीप कुमार।  

उर्दू पाण्डुलिपियाँ 9 जुलाई तक आमंत्रित

भोपाल  मध्यप्रदेश उर्दू साहित्यकारों एवं शायरों से वर्ष 2025-26 के लिए उनकी पाण्डुलिपियों के प्रकाशन के लिये आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए पाण्डुलिपियां सहित आवेदन 9 जुलाई तक आमंत्रित किये गये है। पाण्डुलिपियां म.प्र. उर्दू अकादमी, मुल्ला समूजी भवन भोपाल में कार्यालीन समय में प्राप्त की जा सकेंगी। आवेदकों के पाण्डुलिपि के साथ मध्यप्रदेश का मूल निवासी प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। ऐसे आवेदनों पर नहीं विचार किया जाएगा जिन्होंने विगत दस वर्षों में आर्थिक सहायता प्राप्त न की हो। पुस्तक प्रकाशन के लिये आर्थिक सहायता देने हेतु बनाई गई कमेटी का निर्णय ही अंतिम होगा।  

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री सिंह ने श्रमिकों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

भोपाल  स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह ने शुक्रवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में मैरिज गार्डन में बिजली के करेंट लगने से 3 श्रमिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मंत्री श्री सिंह ने संबंधित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्म की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने घटना के संबंध में स्थानीय प्रशासन को आवश्यक जाँच करने और घायलों के उपचार के संबंध में निर्देश दिये हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet