LATEST NEWS

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन मांगी देश में खुशहाली का आशीर्वाद

उज्जैन  केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और नंदी हॉल मे ध्यान भी लगाया। महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने चांदी द्वारा से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। नंदी हॉल में पहुंचकर ध्यान लगाया। फिर नंदी जी का पूजन अर्चन कर उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी द्वारा उनका सम्मान किया गया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद राजीव रंजन सिंह ने मीडिया से कहा कि यहां की दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है। मुझे यहां पर आकर पॉजिटिव एनर्जी का अहसास हुआ और मेरा जीवन धन्य हो गया। ललन सिंह के नाम से पहचाने जाते हैं राजीव रंजन सिंह राजीव रंजन सिंह को ललन सिंह के नाम से जाना जाता है। वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो 2024 से पंचायती राज के 11वें मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी के तीसरे मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे जनता दल (यूनाइटेड) से 17वीं लोकसभा में मुंगेर का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद भी हैं। वे 31 जुलाई 2021 से 29 दिसंबर 2023 तक जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) के राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष थे। वे जेडी(यू) की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष भी थे। मई 2014 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद जून 2014 में उन्हें बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। वे भारत की 15वीं लोकसभा के सदस्य थे और बिहार के मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। उन्होंने भारत की 14वीं लोकसभा में बेगूसराय निर्वाचन क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया। ललन सिंह मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव जीते। 

मध्यप्रदेश में लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मोहन सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, 1 अप्रैल से मिलेगा लाभ

भोपाल मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को मोहन सरकार ने वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है। करीब डेढ़ लाख संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में 2.94 प्रतिशत बढ़ाया गया है। संविदा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ 1 अप्रैल 2025 से मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के 22 जुलाई 2023 के सर्कुलर के आधार पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की रिपोर्ट पर यह वृद्धि 2.94 प्रतिशत तय की गई है। यानी अब हर अधिकारी और कर्मचारी को 31 मार्च 2025 की स्थिति में मिल रहे वेतन में 1 अप्रैल 2025 से 2.96 प्रतिशत बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। वित्त विभाग ने सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त, राजस्व मंडल अध्यक्ष, सभी कलेक्टरों को वेतनवृद्धि के निर्देश जारी किए। ये वेतनवृद्धि पिछले साल के मुकाबले कम मध्य प्रदेश संविदा अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर का कहना है कि प्रदेश में संविदा पर काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 12 हजार से लेकर 65 हजार रुपए प्रति माह तक है। इसमें दो महीने से वृद्धि नहीं किए जाने पर उनके द्वारा शासन के संज्ञान में यह मामला लाया गया था। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह वृद्धि 3.78 प्रतिशत की गई थी। संविदा वर्ग को उम्मीद थी कि इस बार सरकार 4 प्रतिशत तक की वृद्धि कर लाभ देगी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।  वित्त विभाग ने वेतनवृद्धि संबंधी आदेश जारी कर दिए। इसके संबंध में वित्त विभाग ने सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त, राजस्व मंडल अध्यक्ष, सभी कलेक्टरों को वेतनवृद्धि के निर्देश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग के 22 जुलाई 2023 के सर्कुलर के आधार पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की रिपोर्ट पर यह वृद्धि तय की गई है, जो कि 2.94 प्रतिशत है। इसके अनुसार हर अधिकारी और कर्मचारी को 31 मार्च 2025 की स्थिति में मिल रहे वेतन में 2.96 प्रतिशत बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2025 से बढ़ी हुई मानी जाएगी। महंगाई भत्ते के आधार पर मिले वेतन वृद्धि राठौर ने कहा कि आज जो वृद्धि की गई है, उससे कर्मचारियों को 300 रुपए से 1500 रुपए तक की वेतन वृद्धि मिलेगी, जो नाम मात्र है। पहले यह वृद्धि दो हजार से आठ हजार तक होती थी। इसलिए सरकार से मांग है कि जैसे पहले संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता मिलता था, वैसे ही महंगाई भत्ता दिया जाए। वेतन वृद्धि से खुश नहीं हैं संविदा कर्मचारी हालांकि संविदा अधिकारी-कर्मचारी महासंघ इस निर्णय से ज्यादा खुश नहीं है। संविदा पर काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 12 हजार से लेकर 65 हजार रुपए प्रतिमाह तक है। ऐसे में उन्हें 300 रुपए से 1500 रुपए तक की वेतन वृद्धि मिलेगी, जो नाम मात्र है। पहले यह वृद्धि दो हजार से आठ हजार तक होती थी। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह वृद्धि 3.78 प्रतिशत की गई थी। संविदा वर्ग को उम्मीद थी कि इस बार सरकार 4 प्रतिशत तक की वृद्धि कर लाभ देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त आज नहीं आएगी, ये है वजह

भोपाल  अहमदाबाद प्लेन क्रेश दर्दनाक हादसे के बाद मध्यप्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। ऐसे में आज लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली 25वीं किस्त की राशि लाडली बहनों के खातों में नहीं आएगी। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने हादसे को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। आज जबलपुर के बरगी से जारी होनी थी लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त बता दें कि आज सीएम मोहन यादव जबलपुर के बरगी में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के 1250 रुपए की राशि लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर करने वाले थे। लेकिन आज का ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। बता दें कि गुरुवार दोपहर गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 241 लोग मारे गए। प्लेन क्रेश का दर्दनाक हादसा देश के काले इतिहास में दर्ज हो गया। 

कमिंस का कहर, कैरी ने किया अफ़्रीकी गेंदबाजों को परेशान ,ऑस्ट्रेलिया के पास 218 रनों की लीड

लंदन  वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (WTC) 2025 का फाइनल ऑस्ट्रेल‍िया और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान में जारी है. मैच के दो दिन पूरे हो चुके हैं. शुक्रवार (13 जून) को मैच का तीसरा दिन रहेगा. शुरुआती दो दिनों में कुल मिलाकर 28 विकेट ग‍िरे हैं. कुल म‍िलाकर ‘टेस्ट क्रिकेट के इस वर्ल्ड कप’ में गेंदबाजों का बोलबाला दिख रहा है.  पहले दिन (11 जून) 14 विकेट गिरे. इनमें 10 विकेट ऑस्ट्रेल‍िया और 4 विकेट साउथ अफ्रीका के शामिल रहे. मैच के दूसरे दिन (12 जून) भी 14 विकेट गिरे, इनमें 6 साउथ अफ्रीका के तो 8 ऑस्ट्र्रेल‍िया के रहे. ऑस्ट्रेल‍िया ने WTC फाइनल मैच की पहली पारी में 212 रन बनाए और उसके दूसरी पारी स्कोर 144/8 है.  कंगारू टीम की कुल बढ़त 218 रनों की हो चुकी है. दूसरे दिन 14 विकेट गिरे और कुल 239 रन बने. एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दूसरी पारी में 73 पर 7 विकेट था और लग रहा था कि टीम जल्दी सिमट जाएगी क्योंकि गेंद बहुत मूव कर रही थी. लेकिन एलेक्स मैरी और मिचेल स्टार्क ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 61 रन जोड़े और टीम को थोड़ी राहत दी.  12 रनों के अंदर गिरे 5 विकेट दिन का पहला विकेट तेम्बा बावुमा के रूप में गिरा, उन्होंने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. उन्हें पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया. डेविड बेडिंगहाम ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के आखिरी 5 विकेट 12 रनों के अंदर गिर गए. 126 रनों पर अफ्रीका के 5 विकेट थे और पूरी टीम 138 रनों पर ढेर हो गई. पैट कमिंस ने रचा इतिहास कमिंस ने 18.1 ओवरों के स्पेल में 28 रन देकर 6 विकेट चटकाए. उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया, वह बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.उन्होंने 9 बार ऐसा किया है. कमिंस ने इस दौरान अपने 300 टेस्ट विकेट भी पूरे किए. वह ऐसा करने वाले 8वें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने. दूसरी पारी में बिखरी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी खराब हुई. 28 पर उस्मान ख्वाजा (6) के रूप में पहला विकेट गिरा, उन्हें कागिसो रबाडा ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद 73 रनों पर ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट गंवा दिए. कैमरून ग्रीन शून्य पर आउट हुए, स्टीव स्मिथ को लुंगी एनगिडी ने 13 के स्कोर पर चलता किया. पहली पारी के हीरो बीयू वेबस्टर 9 रन बनाकर आउट हुए. ट्रैविस हेड भी 9 के स्कोर पर चलते बने. अलेक्स कैरी की पारी से ऑस्ट्रेलिया के पास 218 रनों की बढ़त ऐसा लगा था कि ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 100 के अंदर ढेर हो जाएगी, लेकिन अलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क ने 61 रनों की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को बचाया. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 61 रन जोड़े. दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले कैरी को रबाडा ने एलबीडबल्यू आउट किया, उन्होंने 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. स्टार्क 16 रन बनाकर नाबाद हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 144/8 है. दूसरी पारी में कागिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी 3-3 विकेट ले चुके हैं. मार्को जानसेन और वियान मुल्डर को 1-1 विकेट मिला. अब पिच और धीमी हो गई है, ऐसा दिखा कि गेंद को बाउंस ज्यादा नहीं मिल रहा है. कई बार ऐसा हुआ जब बल्लेबाज शॉट खेलना चाहते थे और गेंद किनारा लेकर स्लिप में गई लेकिन फील्डर तक नहीं पहुंच पाई. जबकि स्लिप के फील्डर बहुत पास खड़े हुए थे. साउथ अफ़्रीकी गेंदबाज चाहेंगे कि आज दूसरे दिन जल्द से जल्द बचे हुए 2 विकेट लिए जाए. साउथ अफ्रीका ने पूरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी. कई बार बल्लेबाजों के बल्ले का किनारा लगा, लेकिन गेंद स्लिप में नहीं पहुंची. स्टार्क ने भी दो मौके दिए, जिनमें से एक आसान कैच आखिरी ओवर में मार्को जानसेन से छूट गया. लुंगी एनग‍िडी और कगिसो रबाडा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि जानसेन और व‍ियान मुल्डर को 1-1 सफलता मिली.  अब देखना ये है कि ऑस्ट्रेलिया अपनी बढ़त कितनी और बढ़ा पाता है? क्या साउथ अफ्रीका दिए गए लक्ष्य का पीछा कर पाएगा? और क्या ये टेस्ट चौथे दिन तक जाएगा? अफ्रीका की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रदर्शन: पैट कमिंस ने सबसे जबरदस्त गेंदबाजी की और 6 विकेट लिए, मिचेल स्टार्क को 2 विकेट मिले. जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया. नाथन लायन और ब्यू वेबस्टर को कोई विकेट नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में अफ्रीका के गेंदबाजों का प्रदर्शन: कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. मार्को जानसेन को 3 विकेट मिले. केशव महाराज और एडन मार्करम ने 1-1 विकेट लिया. लुंगी एनग‍िडी और वियान मुल्डर को कोई विकेट नहीं मिला.  ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में अफ्रीका के गेंदबाजों का प्रदर्शन: कगिसो रबाडा ने फिर से बढ़िया गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए. लुंगी को भी 3 विकेट मिले. मार्को यानसन और वियान मुल्डर को 1-1 विकेट मिला. केशव महाराज को कोई विकेट नहीं मिला. 

मुंबई से लंदन को जा रही Air India की प्लाइट उड़ान भरने के बाद वापस लौटी, मुंबई में उतरा विमान

मुंबई   शुक्रवार को आसमान में फिर से डर फैल गया। दरअसल, शुक्रवार सुबह मुंबई से लंदन के लिए निकली एयर इंडिया की फ्लाइट AIC129 वापस मुंबई लौट आई। यह फ्लाइट समय पर ही लंदन के लिए रवाना हुई थी। लेकिन कुछ देर बाद इसे वापस मुंबई की ओर मोड़ना पड़ा। फ्लाइट को वापस बुलाने का कारण ईरान में बने हालात हैं। ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इसलिए फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा। एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ और फ्लाइट्स को भी या तो डायवर्ट कर दिया है या वापस बुला लिया है। एयर इंडिया ने कहा, ‘यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, एयर इंडिया की कई उड़ानें या तो डायवर्ट की जा रही हैं या अपने मूल स्थान पर लौट रही हैं।’ मिडिल ईस्ट एयरस्पेस बंद, पायलट ने लिया लौटने का फैसला यह फ्लाइट सुबह 8:36 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन हीथ्रो के लिए रवाना हुई थी. उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही हाइड्रॉलिक सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना सामने आई. हालांकि बाद में यह साफ हुआ कि असल वजह मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस बंद होना था. इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए भीषण हमले के बाद ईरान, तेहरान और सीरिया का एयरस्पेस पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. फ्लाइट जब ईरानी एयरस्पेस के पास पहुंची, तो पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर वापसी का निर्णय लिया. विमान को मुंबई एयरपोर्ट के आसमान में कुछ देर तक चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया. यात्रियों को भेजा जाएगा अन्य विमान से हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट की तकनीकी जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि उन्हें जल्द ही दूसरे विमान से लंदन भेजा जाएगा. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पूरा देश अहमदाबाद विमान हादसे के दर्द से उबरने की कोशिश कर रहा है, जिसमें 241 यात्रियों और क्रू की मौत हो चुकी है. एहतियात और अंतरराष्ट्रीय स्थिति बनी चिंता का विषय फ्लाइट की वापसी ने साफ कर दिया है कि मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य संघर्ष और एयरस्पेस प्रतिबंध वैश्विक विमानन संचालन को सीधे प्रभावित कर रहे हैं. एयरलाइंस अब नई उड़ान योजनाओं और मार्गों की समीक्षा कर रही हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. किस फ्लाइट की क्या स्थिति? AI130: लंदन से मुंबई आ रही थी, उसे वियना भेज दिया गया है। AI102: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी, उसे शारजाह भेज दिया गया है। AI116: न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही थी, उसे जेद्दा भेज दिया गया है। AI2018: लंदन से दिल्ली आ रही थी, उसे मुंबई भेज दिया गया है। AI129: मुंबई से लंदन जा रही थी, वह वापस मुंबई लौट रही है। AI119: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थी, वह वापस मुंबई लौट रही है। AI103: दिल्ली से वाशिंगटन जा रही थी, वह वापस दिल्ली लौट रही है। AI106: नेवार्क से दिल्ली आ रही थी, वह वापस दिल्ली लौट रही है। AI188: वैंकूवर से दिल्ली आ रही थी, उसे जेद्दा भेज दिया गया है। AI101: दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही थी, उसे फ्रैंकफर्ट/मिलान भेज दिया गया है। AI126: शिकागो से दिल्ली आ रही थी, उसे जेद्दा भेज दिया गया है। AI132: लंदन से बेंगलुरु आ रही थी, उसे शारजाह भेज दिया गया है। AI2016: लंदन से दिल्ली आ रही थी, उसे वियना भेज दिया गया है। AI104: वाशिंगटन से दिल्ली आ रही थी, उसे वियना भेज दिया गया है। AI190: टोरंटो से दिल्ली आ रही थी, उसे फ्रैंकफर्ट भेज दिया गया है। AI189: दिल्ली से टोरंटो जा रही थी, वह वापस दिल्ली लौट रही है। यात्रियों की सुरक्षा के चलते लिया निर्णय कई फ्लाइट्स को अपने रास्ते बदलने पड़े हैं। कुछ फ्लाइट्स जहां से चली थीं, वहीं वापस आ रही हैं। यह सब यात्रियों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। ईरान में जो कुछ हो रहा है, उसकी वजह से यह फैसला लेना पड़ा।

ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला, शेयर बाजार भरभरा के गिरा

मुंबई  13 जून को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1,264 अंकों की गिरावट के साथ 80,427 पर खुला, जबकि निफ्टी 415 अंकों की गिरावट के साथ 24,473 के स्तर पर पहुंच गया. प्री-ओपनिंग सेशन में ही भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल बन गया है.  शुरुआती कारोबार में 9:16 बजे सेंसेक्स 1,136.88 अंक (1.55%) टूटकर 80,555.09 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 332.95 अंक (1.67%) गिरकर 24,555.25 पर ट्रेड करता दिखा.यह गिरावट इजराइल-ईरान हमले के चलते ग्लोबल मार्केट में बने दबाव का असर है. शेयर बाजार में गिरावट की वजह  इजराइल की ओर से ईरान पर एयरस्ट्राइक किए जाने की खबर के बाद ग्लोबल मार्केट में तनाव बढ़ गया, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा. मार्केट पर ग्लोबल जियोपॉलिटिकल टेंशन का सीधा असर साफ नजर आ रहा है. सभी सेक्टोरल इंडक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिनमें मेटल, ऑयल एवं गैस, फार्मा, ऑटो, पीएसयू बैंक, आईटी 1-1.5 प्रतिशत लुढ़के हैं. इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर करीब 5% टूटे इस बीच, एयर इंडिया के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) का असर एविएशन सेक्टर की कंपनियों पर भी दिखा. इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और स्पाइसजेट दोनों के शेयरों में शुरुआती कारोबार में लगभग 5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली. गुरुवार को हुए इस हादसे में 242 में से करीब सभी लोगों की मौत हो गई, जो पिछले 10 सालों का सबसे बड़ा विमान हादसा बताया जा रहा है. इससे फ्लाइट सेफ्टी को लेकर चिंता और बढ़ गई है. टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट एयर इंडिया के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे का असर 9Ahmedabad plane crash impact) टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला. चूंकि एयर इंडिया अब टाटा ग्रुप का हिस्सा है, इसलिए बाजार में हादसे के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई. इसके चलते शुक्रवार, 13 जून को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टीसीएस (TCS), टाइटन, टाटा पावर, इंडियन होटल्स, टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा कम्युनिकेशंस और टाटा एलेक्सी जैसी बड़ी टाटा ग्रुप कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई. एयर इंडिया विमान हादसे ने ना सिर्फ एविएशन सेक्टर बल्कि टाटा ग्रुप के ब्रांड इमेज और निवेशक सेंटिमेंट पर भी असर डाला है.

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा टीकाकरण कार्यक्रमों को मिलेगा तकनीकी एवं रणनीतिक सहयोग- मंत्री जायसवाल

रायपुर  स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन  में स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा तंत्र को मजबूत, समावेशी और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में  ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 05 प्रमुख राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन  पर हस्ताक्षर किया है।  नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के साथ साझा दायित्वों और लक्ष्यों पर सहमति बनी। कार्यक्रम के दौरान सचिव, लोक स्वास्थ्य श्री अमित कटारिया, आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, संचालक महामारी नियंत्रण डॉ एस. के. पामभोई, संबंधित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल/उपसंचालक व सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  विदित हो कि प्रदेश में स्वास्थ्य संकेतकों में निरंतर सुधार लाने एवं योजनाओं तथा परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन ने एक संगठित एवं समन्वित तंत्र के रूप में “छत्तीसगढ़ साथी” पहल को प्रारंभ किया है। इसके सुचारू संचालन के लिए शासन द्वारा एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत विविध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोगी संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करना है।यह समिति एक ऐसा संस्थागत मंच प्रदान करती है, जिसके माध्यम से साझेदार संगठन अपनी विशेषज्ञता, अनुभव और तकनीकी सुझाव सीधे विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में संरचनात्मक सुधार, तकनीकी उन्नयन, जनसहभागिता और सेवा की पहुंच में व्यापक विस्तार सुनिश्चित करना है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर, सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज, बीवीएचए  सहित 05 संस्थाएं इस समझौते की साझेदार बनीं इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन व यूनिसेफ के वार्षिक एक्शन प्लान पर विस्तृत चर्चा की गई ।   इस ऐतिहासिक एमओयू में शामिल संस्थाएं अपने-अपने विशिष्ट क्षेत्रों में राज्य सरकार के साथ मिलकर समन्वित रूप से कार्य करेंगी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर राज्य में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करेगा, वहीं यूनिसेफ पोषण, बाल स्वास्थ्य और मातृ सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) राज्य की संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम तथा रोग निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देगा। यूएनडीपी द्वारा टीकाकरण कार्यक्रमों को तकनीकी एवं रणनीतिक सहयोग मिलेगा, जबकि इविडेंस एक्शन राज्य में शिशु स्वास्थ्य और कृमि मुक्ति अभियान को सशक्त करेगा। सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से किशोरों के स्वास्थ्य और जागरूकता में सहयोग प्रदान करेगा, बीवीएचए लक्षित समुदायों के लिए विशेष स्वास्थ्य हस्तक्षेपों के क्रियान्वयन में भागीदारी करेगा और निमहांस  मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व सुदृढ़ीकरण में तकनीकी मार्गदर्शन देगा।  ये सभी संस्थाएं मिलकर छत्तीसगढ़ में बहुआयामी स्वास्थ्य सुधारों की एक समेकित और टिकाऊ रूपरेखा विकसित करने में राज्य सरकार की भागीदार बनेंगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार “स्वस्थ छत्तीसगढ़” की अवधारणा को धरातल पर साकार करने के लिए बहुस्तरीय प्रयास कर रही है, जिसमें इन संस्थाओं का सहयोग राज्य के लिए एक नई दिशा तय करेगा। इस समझौते के जरिए न सिर्फ़ दूरस्थ और अंतिम छोर में बसे व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी, बल्कि मानव संसाधन और तकनीकी क्षमता में भी महत्वपूर्ण सुधार संभव होगा। यह समझौता मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता लाने की दिशा में भी कारगर सिद्ध होगा। सरकार और साझेदार संस्थाओं ने इस अवसर पर यह विश्वास जताया कि यह सामूहिक पहल छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मानकों में अग्रणी राज्य बनाने में सहायक होगी और एक सशक्त, सुलभ तथा संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा तंत्र की नींव रखेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मध्यप्रदेश के किसान अब ऊर्जादाता बनेंगे

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के किसान अब ऊर्जादाता बनेंगे। “सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना” से प्रदेश के किसानों और छोटे निवेशकों को लाभ होगा। योजना का लाभ लेकर किसान बिजली उत्पादक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि नेट जीरो का लक्ष्य पाने में मध्यप्रदेश के किसान बड़ी भूमिका निभाएंगे। ऊर्जा समिट में एक ही मंच पर निवेशक, किसान, विशेषज्ञ और नीति-निर्माताओं ने उपस्थित होकर समृद्धि के नये द्वार पर दस्तक दी है। प्रदेश में अब तक 80 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं, जिससे 16 हजार से अधिक कृषि पम्पों को सौर उर्जा से उर्जीकृत किया जा चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी आय में बढ़ोतरी एवं आर्थिक विकास के लिये संकल्पित है। मध्यप्रदेश अब देश की सोलर कैपिटल ऊर्जाधानी बनने के मार्ग पर अग्रसर हैं। प्रदेश के रीवा, नीमच और ओंकारेश्वर सौर ऊर्जा का सशक्त हस्ताक्षर बन रहे हैं। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा प्रदेश के लिए वरदान है। अब हमारी सरकार छोटे निवेशकों और किसान भाइयों को भी बिजली उत्पादन का अवसर मुहैया कराने जा रही है। अब हमारे अन्नदाता, ऊर्जादाता बनने के पथ पर अग्रसर होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि “सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना” से छोटे निवेशकों के साथ किसानों को भी लाभ मिलेगा। इस योजना से वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर उद्यमियों को निवेश एवं रोजगार के अवसर मिलेंगे। निवेशकों के साथ सरकार 25 साल तक बिजली खरीदने का समझौता करेगी। निवेशकों को नीतिगत प्रोत्साहन के साथ सस्ती ज़मीन और तय बिजली रेट मिलेगा। उन्होंने बताया कि “सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना” से किसानों को भी अत्यधिक फायदा होगा। योजना से किसानों को दिन में भी सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी। अन्नदाताओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा। किसानों को रात में बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दिन में 8 घंटे तक लगातार बिजली मिलेगी। किसान बिना रुकावट सिंचाई कर सकेंगे। कुसुम-सी योजना का विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना, प्रधानमंत्री कुसुम-सी योजना का विस्तार है। इस योजना में हर गाँव के पास जो कृषि फीडर (जहाँ से किसानों को बिजली मिलती है) है, उसको सौर ऊर्जा से चलाने की तैयारी हो रही है। किसानों को आवश्यक बिजली की आपूर्ति सौर ऊर्जा से हो इसके लिए सम्पूर्ण फीडर और विद्युत सब-स्टेशन का सोलराइज़ेशन किया जाएगा। सरकार ने अलग से लगभग 8 हजार कृषि फीडर्स लगाए हैं, जिन पर करीब 35 लाख कृषि पम्प जुड़े हुए हैं। अब जल्द ही इन सभी फीडर्स पर सोलर पॉवर प्लांट लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि किसान भाई खेती के लिये अनुपयोगी या बंजर जमीन पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बना सकते हैं और सरकार को बेच सकते हैं। किसानों को बैंकों से समन्वय करते हुए एग्रीकल्चर इन्फ्रा फंड के तहत 7 वर्षों तक 3% ब्याज में छूट भी मिलेगी। 240 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश मना रहा उद्योग और रोजगार वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में फरवरी माह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन किया गया। इसमें 30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। इससे 21.40 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे जो प्रदेश के युवाओं के साथ अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि मंदसौर और नरसिंहपुर में कृषि उद्योग समागम हुआ, इंदौर में IT कॉन्क्लेव हुआ। उज्जैन में स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट- 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, इसमें 1900 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले। प्रदेश के हर वर्ग को रोजगार से जोड़ने के साथ ही निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिये औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के लिए 18 उद्योग फ्रैन्डली नीतियां जारी की गईं। सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार क्लीन और ग्रीन एनर्जी के विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में नवकरणीय ऊर्जा समिट का भी आयोजन किया गया, जिसमें निवेशकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2012 में प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा की क्षमता 500 मेगावाट से भी कम थी। हमने अलग से विभाग का गठन करके सौर, पवन, बायोमास और लघु जल ऊर्जा की क्षमता को बढ़ाने के लिए नीतियां बनाईं हैं। उन्होंने कहा कि नीतियों और विभिन्न प्रोत्साहन के फलस्वरूप पिछले 12 वर्षों में राज्य की नवकरणीय ऊर्जा क्षमता में 15 गुना वृद्धि हुई है। सौर ऊर्जा में 48% और पवन ऊर्जा में 19% वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में राज्य में 9 हजार 300 मेगावाट से अधिक नवकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित हो चुकी है। रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट को विश्व बैंक और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से प्रशंसा मिली है। यह प्रोजेक्ट एक केस स्टडी बन चुका है। ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट, जो दुनिया के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट्स में से एक है, का पहला चरण पूरा कर लिया गया है और इसमें ऊर्जा उत्पादन शुरू हो गया है। रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना और ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट की सफलता बता रही है कि मध्यप्रदेश न केवल नवाचार में अग्रणी है, बल्कि इसे साकार करने में भी सक्षम है। नीमच सोलर पार्क 500 मेगावाट की क्षमता वाला है। यह परियोजना 2.15 रुपए प्रति यूनिट की दर पर देश की सबसे किफायती सौर ऊर्जा परियोजनाओं में एक है। सांची देश की पहली सोलर सिटी बनी है। 

दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ

रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन रामगढ़ मेले को बजट में शामिल कर रेगुलर आयोजन की होगी व्यवस्था: वित्त मंत्री दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा रामगढ़ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल, हितग्राहीमूलक  सामग्रियों का हुआ वितरण रायपुर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा रामगढ़ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल, हितग्राहीमूलक सामग्रियों का हुआ वितरणसांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा रामगढ़ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल, हितग्राहीमूलक सामग्रियों का हुआ वितरणसांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा रामगढ़ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल, हितग्राहीमूलक सामग्रियों का हुआ वितरणसांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा रामगढ़ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल, हितग्राहीमूलक सामग्रियों का हुआ वितरण दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन गुरुवार को वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सरगुजा और बस्तर जैसे अंचलों को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा अपने पहले बजट में मैंने इन क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष प्रावधान किए हैं और भविष्य में भी इन क्षेत्रों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रामगढ़ की ऐतिहासिकता और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए इस महोत्सव को बजट में शामिल कर एक नियमित वार्षिक आयोजन के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाकवि कालिदास द्वारा यहीं ‘मेघदूतम’ की रचना की गई थी, यह स्थल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। अपने उद्बोधन की शुरुआत मंत्री श्री चौधरी ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, रामगढ़ और महाकवि कालिदास के जयकारों के साथ की। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं रामगढ़ महोत्सव में सम्मिलित हुआ। सोलह वर्ष पूर्व जब मैं सरगुजा जिला पंचायत में सीईओ था, तब रामगढ़ आना हुआ था। आज फिर वही आत्मीयता और अपनापन अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बनी सरकार ने बीते डेढ़ वर्षों में जनहित के कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। सरकार ने 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए हैं, 70 लाख बहनों को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह 1000 रूपए की सहायता राशि दी जा रही है और किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जा रहा है। विभागीय स्टॉलों का अवलोकन, हितग्राहियों को मिला लाभ इस अवसर पर अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उद्यानिकी विभाग ने 5 हितग्राहियों को लीची पौधे वितरण, कृषि विभाग ने 10 हितग्राहियों को कोदो की मिनी किट बीज व 10 को मिट्टी परीक्षण कार्ड, मछली पालन विभाग ने 5 मछुआरों को जाल एवं 1 हितग्राही को आइस बॉक्स प्रदान किया। अन्य विभागों द्वारा भी लाभकारी सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही आमजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन रामगढ़ महोत्सव के समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों ने लोकनृत्य, नाटक व गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। खैरागढ़ संगीत विद्यालय के मोक्षम ग्रुप ने श्रीराम स्तुति पर मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। श्रीराम और केवट संवाद पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। देर शाम तक चले इन कार्यक्रमों ने दर्शकों को उत्सव स्थल पर बांधे रखा। समारोह में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत सहित जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्री विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

करिश्मा कपूर के ex-husband संजय कपूर का निधन, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर किया था आखिरी ट्वीट

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. आजतक को सूत्रों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब वह पोलो खेल रहे थे. संजय कपूर वर्तमान में प्रिया सचदेव के साथ शादीशुदा थे. एक्टर और लेखक सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके संजय के निधन की पुष्टि की और शोक व्यक्त किया. निधन से कुछ घंटे पहले संजय कपूर ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर ट्वीट किया था.  कुछ घंटे पहले अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर किया था ट्वीट एक्स पर संजय कपूर की आखिरी पोस्ट आज, 12 जून को शाम 5 बजे के आसपास अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश से जुड़ी थी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की बेहद दर्दनाक खबर मिली. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करे.’ 2003 में हुई थी करिश्मा कपूर से शादी   बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी, लेकिन कुछ ही साल में उनके रिश्ते में दरार आ गई और 2014 में दोनों का तलाक हो गया. करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान.  

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होगा लाभ: सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और वेतन विसंगति में नहीं होगी कोई परेशानी: जीपीएफ का होगा त्वरित भुगतान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम: अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर मुख्यमंत्री साय की पहल से कर्मचारियों को डिजिटल सुविधा: सेवा जानकारी अब मोबाइल एप पर अपडेट प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होगा लाभ: सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और वेतन विसंगति में नहीं होगी कोई परेशानी: जीपीएफ का होगा त्वरित भुगतान रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन को सशक्त और सहज बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। “डिजिटल प्रशासन – पारदर्शी समाधान” की नीति को आगे बढ़ाते हुए, प्रदेश सरकार ने अब कर्मचारियों की सेवा जानकारी को मोबाइल एप के माध्यम से अद्यतन करने की अभिनव पहल की है। यह प्रयास मुख्यमंत्री साय की उस सोच को दर्शाता है जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की सुविधा, सम्मान और अधिकार सुरक्षित हों — तेज़, सरल और भरोसेमंद प्रणाली के माध्यम से। इसी कड़ी में प्रदेश के लगभग 4 लाख सरकारी कर्मचारियों की सीआर के लिए अब फाइलें पलटने का झंझट समाप्त हो गया है।कर्मचारियों की प्रोफाइल अब एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप पर अद्यतन (अपडेट) की जाएगी। इससे सेवानिवृत्ति, पदोन्नति, वेतन विसंगति आदि के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।  नई व्यवस्था के अनुसार अब कर्मचारियों की प्रोफाइल को कार्मिक संपदा पोर्टल पर लोड और अपडेट करना अनिवार्य होगा। इसके लिए एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप और वेब पोर्टल विकसित किए गए हैं।संचालनालय कोष एवं लेखा की इस नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। कर्मचारियों की सेवा संबंधी “कुंडली” को अद्यतन रखने में यह व्यवस्था अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। हालाँकि 2019 से कार्मिक संपदा मॉड्यूल का उपयोग किया जा रहा है, किंतु यह नवीन डिजिटल प्लेटफॉर्म कर्मचारियों को उनकी व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी जानकारी त्वरित व सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराएगा।  संचालक कोष एवं लेखा रितेश अग्रवाल ने कहा कि यह पाया गया है कि कार्मिक संपदा पोर्टल पर अधिकांश कर्मचारी अपनी जानकारी अपडेट नहीं करते हैं, जिसके कारण सेवानिवृत्ति के समय उन्हें अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कार्मिक संपदा मॉड्यूल में व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करने की जिम्मेदारी कार्यालय प्रमुख की होती है, लेकिन इसमें समय लगने के कारण असुविधाएँ उत्पन्न होती हैं। इन समस्याओं के समाधान हेतु एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप विकसित किया गया है, जो कर्मचारियों को स्वयं लॉगिन कर अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा देता है। अब सेवा संबंधी जानकारी, नामिनी परिवर्तन, बैंक खाता परिवर्तन आदि के लिए कार्यालय प्रमुख पर निर्भरता नहीं रहेगी, जिससे अनावश्यक विलंब की स्थिति में भी कमी आएगी। स्थानांतरण, वेतन निर्धारण, पदोन्नति और अन्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और प्रगति सुनिश्चित होगी। साथ ही सेवा के दौरान और सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाले लाभ जैसे पेंशन, जीपीएफ, उपादान, अवकाश नगदीकरण आदि प्रकरणों का शीघ्र निराकरण संभव होगा, क्योंकि संबंधित डेटा अद्यतन रहेगा। कार्मिक संपदा एप से मिलेंगे ये प्रमुख लाभ कर्मचारियों से प्राप्त सेवा संबंधी आवेदनों का निपटारा सक्षम अधिकारी समयबद्ध तरीके से कर सकेंगे। मॉड्यूल के अद्यतन होने से वेतन विसंगति से जुड़ी समस्याएँ कम होंगी। कर्मचारी  एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप या वेब एप्लिकेशन पर लॉगइन कर जानकारी स्वयं अपडेट कर सकते हैं। प्रोफाइल अद्यतन की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से यह एप और पोर्टल तैयार किया गया है। इसके उपयोग के लिए एसओपी (Standard Operating Procedure) की जानकारी https://ekoshonline.cg.gov.in/Advertisement/sop_karmik_website_merged.pdf में दी गई है। साथ ही, शासकीय कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति उपरांत महालेखाकार कार्यालय में अंतिम जीपीएफ दावा को पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत करने की व्यवस्था भी तैयार की गई है। इससे दावे के निराकरण में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन जीपीएफ क्रेडिट मिसिंग मॉड्यूल भी विकसित किया गया है, जिससे कार्यालय प्रमुख और कर्मचारी सेवा काल के दौरान मिसिंग जीपीएफ एंट्री का ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह स्पष्ट दृष्टिकोण है कि राज्य शासन का प्रत्येक निर्णय आम जन और कर्मचारियों के हित में हो। यह डिजिटल पहल कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, प्रक्रिया में पारदर्शिता और त्वरित निपटान की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो छत्तीसगढ़ को ई-गवर्नेंस की अग्रणी श्रेणी में स्थापित करता है।

मुख्यमंत्री ने कोरबा में किया केशव भवन का लोकार्पण

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए नवनिर्मित केशव भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का संगम बनेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केशव भवन बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। सरस्वती शिशु मंदिर संस्था शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यहां विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उत्तम संस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल विद्यालय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त आधारशिला है, जहाँ से सच्चे राष्ट्रभक्तों का निर्माण होता है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रप्रेम और नैतिक शिक्षा को समर्पित इस भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु तैयार किया गया है।  कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री, अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विद्यायक प्रेम चंद पटेल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, महापौर कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधन समिति से जुड़े सदस्यगण तथा शिक्षक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर : हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होगा पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय CM साय ने कहा कि शिक्षा, विकास का मूलमंत्र है और यह राष्ट्र के समग्र विकास की प्रारंभिक तथा अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी मुख्यमंत्री फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, विकास का मूलमंत्र है और यह राष्ट्र के समग्र विकास की प्रारंभिक तथा अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों ने भी शिक्षा के विस्तार में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे प्राप्त करने में हम सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। राज्य सरकार ने इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विकसित छत्तीसगढ़ का विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है और इस दिशा में निरंतर प्रयासों को गति प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 25 वर्ष का छत्तीसगढ़ आज अपनी रजत जयंती मना रहा है और इस यात्रा में राज्य ने चहुंमुखी विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थान कार्यरत हैं, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की गंभीर चुनौती से जूझ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने वर्ष 2070 तक नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य तय किया है, जिसकी दिशा में देश ने तीव्र गति से कदम बढ़ाए हैं। छत्तीसगढ़  ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में अग्रसर है। राज्य की आकर्षक नई औद्योगिक नीति के तहत केवल ऊर्जा क्षेत्र में ही तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में वृक्षारोपण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है और विगत वर्ष चार करोड़ पौधे रोपे गए थे। राज्य सरकार “एक पेड़ माँ के नाम” और “पीपल फॉर पीपुल” जैसे नवाचार कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें नौनिहालों में पर्यावरण चेतना का विकास करना चाहिए, जिससे वे स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित भविष्य की नींव रख सकें। उन्होंने इस अभियान में भाग ले रहे सभी शिक्षकों और आयोजकों की सराहना की और कहा कि सामाजिक भागीदारी से ही हम शुद्ध हवा, निर्मल जल और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने संघ द्वारा आने वाले वर्षों में 11 लाख पीपल के वृक्षारोपण के संकल्प की सराहना की। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध राठी, सचिव मनोज पाण्डेय तथा अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ एवं छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने हाऊसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित कन्वेन्शन सेंटर की प्रशंसा की

रायपुर : कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कन्वेन्शन सेंटर को अब पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर जाना जायेगा मुख्यमंत्री ने हाऊसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित कन्वेन्शन सेंटर की प्रशंसा की  रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा शहर के रिसदी में नवनिर्मित कन्वेन्शन सेंटर के नामकरण, प्रतिमा अनावरण और 223 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कन्वेन्शन सेंटर का नाम माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने के साथ ही प्रवेश द्वार पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज कोरबा जिले को करोड़ो रूपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसमे 145 करोड़ रुपए के सड़क से सम्बंधित कार्य शामिल भी है। इससे जिले में आवागमन बेहतर होगा और कोरबावासियों को भी इसका समुचित लाभ मिलेगा। उन्होंने कन्वेन्शन सेंटर को वातानुकूलित बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि कन्वेन्शन सेंटर बहुत बड़ा है और इसमे अनेक बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। कोरबावासियों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने हाऊसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित कन्वेन्शन सेंटर की प्रशंसा भी की।       मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे छः माह पहले भी कोरबा आये थे, इस दौरान भी 600 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों की सौगातें दी गई। आज सवा दो सौ करोड़ के विकास कार्यों की सौगात से कोरबा के लोगो को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर के प्रतिमा का अनावरण भी किया है। वे इंदौर की महारानी थी और निष्पक्ष और न्यायप्रिय थी। उन्होंने देश के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों, धार्मिक स्थलों को संवारा और पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री साय ने कोरबा में एल्युमिनियम पार्क की स्थापना की आई मांग पर भी आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। कोरबावासियों को विकास कार्यों की सौगात मिलने के साथ ही कन्वेन्शन सेंटर का नामकरण माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किया गया। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर की जीवन को रेखांकित करते हुए कहा कि माता अहिल्याबाई ने महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ ही देश के तीर्थ स्थानों, धार्मिक स्थलों को संवारने का काम किया। अपने राज्य की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने के साथ ही देश को आगे बढ़ाने का काम किया। उप मुख्यमंत्री साव ने प्रतिमा अनावरण एवं नामकरण होने पर सभी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  उद्योग, वाणिज्य एवं श्रममंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत 16 माह के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने मोदी की गारंटी को पूरा कर गरीबों का कल्याण किया है। मुख्यमंत्री साय ने कुछ दिन पहले ही कोरबावासियों को 650 करोड़ रूपये से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात दी थी। बजट में भी उन्होंने कोरबा जिले के विकास के लिए राशि का प्रावधान किया है। इसके साथ ही वे जनता के प्रति संकल्पित होकर राज्य को विकास की दिशा में आगे ले जा रहे हैं। मंत्री देवांगन ने कोरबा जिले में एल्युमिनियम पार्क की स्थापना के लिये मुख्यमंत्री से आवश्यक सहयोग की भी मांग रखी।  कलेक्टर बसंत ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के शासन, शिक्षा आदि के योगदान को भी रेखांकित किया। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल, अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल अनुराग सिंहदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपुत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, सहित जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्लेन क्रैश में मृत लोगो के प्रति जताई संवेदना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात से लंदन जा रही प्लेन के क्रैश होने की घटना और इसमे मृत लोगो के प्रति श्रदांजलि व्यक्त करते हुए उनके प्रति संवेदना प्रकट की।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट का निरीक्षण, घायलों से मिलने पहुंचे अस्पताल

अहमदाबाद  गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण प्लेन क्रैश में 265 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। इसमें यात्री और क्रू मेंबर्स के अलावा उस हॉस्टल के ट्रेनी डॉक्टर भी शामिल हैं, जिस पर एयर इंडिया का विमान गिरा था। हादसे के अगले दिन यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू भी हैं। अहमदाबाद पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सीधे घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद वह अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री हादसे में बचने वाले इकलौते शख्स रमेश विश्वास कुमार से भी मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल रमेश का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आज ही इस हादसे को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस कमिश्नर विधि चौधरी ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 265 पहुंच गई है। रेस्क्यू टीम को मौके से प्लेन का एक ब्लैक बॉक्स भी मिला है। 4 बार गुजरात के सीएम रहे हैं मोदी प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा कई मायनों में अहम है। गुजरात पीएम मोदी का गृह राज्य है। वह 2001 से लेकर 2014 तक लगातार 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री चुने गए। गुजरात में लगातार मिली राजनीति सफलता के कारण ही नरेंद्र मोदी को 2014 में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया था। प्रधानमंत्री के गृह राज्य में हुए इस हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। पूर्व सीएम की भी हादसे में मौत बता दें कि गुरुवार को अहमदाबाद में हुई इस विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व सीएम और राज्य में बीजेपी के दिग्गज नेता विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट A171 दुर्घटना में सर्वाधिक गुजरात के आणंद में रहने वाले 33 लोगों की जान गई है। आणंद के कलक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि लिस्ट की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मरने वालों में 12 राजस्थान के हैं। इस हादसे में बांसवाड़ा के रहने वाले डॉ दीपक, उनकी पत्नी, बेटी और दो जुड़वां बेटे भी मारे गए।  पीएम न राहत और बचाव कार्य को लेकर अहम बैठक की अस्पताल में दौरे के बाद पीएम मोदी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ राहत और बचाव कार्य को लेकर अहम बैठक की. पीएम ने एयरपोर्ट ही ये अहम बैठक की. इससे पहले उन्होंने अस्पतालों का दौरा किया जहां घायलों का इलाज चल रहा है.  डीजीसीए ने एयर इंडिया के सीईओ को जांच के लिए समन किया  अहमदाबाद विमान हादसे की जांच के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयर इंडिया के सीईओ को जांच के लिए समन किया है.  अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से की मुलाकात एयर इंडिया विमान हादसे के बाद पीएम मोदी शुक्रवार सुबह में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने इस हादसे में मेडिकल कॉलेज के घायल छात्रों और अन्य लोगों से मुलाकात की. विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में एक यात्री की जान बच गई. उससे भी पीएम मोदी मुलाकात करेंगे. परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता देगा टाटा समूह अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को टाटा समूह एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता देगा. एयर इंडिया टाटा समूह की कंपनी है. कुछ साल पहले ही टाटा समूह ने इस एयरलाइंस को भारत सरकार से खरीदा था. टाटा समूह के लिए यह हादसा एक बहुत बड़ा झटका है. एयर इंडिया की मुंबई-लंदन फ्लाइट में भी गड़बड़ी, विमान को सुरक्षित उतारा गया  एक दिन पहले गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग विमान हादसे के बाद अगले दिन शुक्रवार को मुंबई से लंदन की एक दूसरी फ्लाइट में गड़बड़ी की सूचना है. यह फ्लाइट भी एयर इंडिया थी. आज सुबह में मुंबई से विमान ने टेकऑफ किया था. फिर बीच रास्ते में गड़बड़ी के संकेत मिले. उसके बाद विमान को वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया गया. उसे मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से लैंड करवा लिया गया है.   

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet