LATEST NEWS

मेजबान टीम ने अनुभव को प्राथमिकता देते हुए उप कप्तान ओली पोप को बेथेल की जगह तीसरे नंबर पर रखा

नई दिल्ली इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए  अपनी अंतिम एकादश की घोषणा की जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की मेजबान टीम के लाइन अप में वापसी हुई है। ओली पोप को जैकब बेथेल की जगह तरजीह दी गई है। टखने की चोट के कारण पिछले दो टेस्ट से बाहर रहने वाले वोक्स को सैम कुक की जगह टीम में शामिल किया गया है जबकि गुस एटकिंसन की जगह ब्रायडन कार्स को शामिल किया गया है जो हैमस्ट्रिंग के कारण बाहर हैं। आठवें नंबर पर वोक्स को शामिल किया गया जिससे इंग्लैंड ने मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप बरकरार रखते हुए जेमी स्मिथ को सातवें नंबर पर विशेषज्ञ विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उतारने का फैसला किया। मेजबान टीम ने अनुभव को प्राथमिकता देते हुए उप कप्तान ओली पोप को तीसरे नंबर पर रखा है और 21 वर्षीय बेथेल को बाहर कर दिया। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अभी तक अपने अंतिम एकादश की घोषणा नहीं की है क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद उनके नया शीर्ष क्रम उतारने की उम्मीद है। ऋषभ पंत ने पुष्टि की है कि वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे जबकि नए कप्तान गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की एकादश : जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।  

अंडर-16 साउथ एशियन यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, मोहम्मद रजा चमके

जैसलमेर मालदीव में 12 से 15 जून 2025 तक आयोजित अंडर-16 साउथ एशियन यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। FIBA (फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत ने बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका जैसी टीमों को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में भारत ने बांग्लादेश को 117-29, मालदीव को 151-20 और श्रीलंका को लीग मुकाबले में 111-79 से हराया। फाइनल में भारत ने एक बार फिर श्रीलंका को 93-62 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी के उभरते खिलाड़ी मोहम्मद रजा ने शानदार प्रदर्शन किया। रज़ा ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 86 अंक बनाए और भारतीय टीम के टॉप स्कोरर रहे। फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने अकेले 38 अंक जुटाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। तीन साल से ले रहे प्रशिक्षण, कई राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं रज़ा जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई ने जानकारी दी कि मोहम्मद रज़ा पिछले तीन वर्षों से राजस्थान सरकार की बास्केटबॉल अकादमी, जैसलमेर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब तक वे चार बार राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और एक स्वर्ण, दो रजत तथा एक कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं। राजस्थान में जश्न का माहौल, नेताओं और अफसरों ने दी बधाई मोहम्मद रजा की इस उपलब्धि पर जैसलमेर सहित पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है। राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, कलेक्टर प्रताप सिंह, एसपी सुधीर चौधरी, और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें और उनके कोच को बधाई दी।  

सीएम मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला, कर्मचारियों का डिमोशन होने से बचाने SC जाएगी मोहन सरकार

भोपाल  प्रमोशन नियम 2002 से पदोन्नत हुए अधिकारियों-कर्मचारियों के ऊपर डिमोशन किए जाने की तलावर लटक रही है। पदोन्नत नियम 2002 को हाई कोर्ट ने 2016 में में निरस्त कर दिया था। ऐसे में इस नियम के तहत पदोन्नत हुए कर्मचारियों को डिमोशन करने की मांग तभी से उठ रही है। हालांकि, सरकार किसी पर कार्रवाई के पक्ष में नहीं है इसलिए सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट के निर्णय को चुनौती दी गई थी , जिस पर अंतिम निर्णय होने तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश मिले। अब चूंकि सरकार नए पदोन्नति नियम बना चुकी है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट से यह आग्रह किया जाएगा कि उस समय के नियम से जो पदोन्नतियां हुईं, उन्हें मान्य किया जाए और विचाराधीन मामले को समाप्त किया जाए। पदोन्नति की वैधता पर सवाल उठे थे हाई कोर्ट के अप्रैल 2016 में पदोन्नति नियम को निरस्त करने से पदोन्नति की वैधता पर सवाल उठे थे। अनारक्षित वर्ग के कर्मचारियों ने 2002 के नियम से पदोन्नत हुए कर्मचारियों को डिमोशन करने की मांग की। इसका आधार पदोन्नति में आरक्षण से जुड़े मामले में एम नागराज के निर्णय का पालन सुनिश्चित न होने को बनाया गया। इसी आधार पर नियम भी निरस्त हुए थे पर सरकार किसी को नाराज नहीं करना चाहती है इसलिए निर्णय आते ही तत्काल सुप्रीम कोर्ट चली गई और वहां से यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश मिले। अब नए पदोन्नति नियम को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। सपाक्स ने की यह मांग अब उससे पदोन्नतियां भी मिलने लगेंगी पर अनारक्षित वर्ग के जो कर्मचारी वरिष्ठ होने के बाद भी 2002 के नियम के कारण पीछे हो गए थे, अब भी पिछड़े रहेंगे। इसे लेकर सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संस्था (सपाक्स) ने सरकार से मांग की है कि जो अन्याय अनारक्षित वर्ग के साथ हुआ था, उसे गलत पदोन्नत हुए कर्मचारियों को डिमोशन करके ठीक किया जाए, तब नए नियम पर सहमति की बात होगी। इसका लाभ पदोन्नत हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में विधि एवं विधायी विभाग से परामर्श किया जा रहा है। चूंकि, तत्समय पदोन्नतियां उपलब्ध नियम के आधार पर हुईं थीं, इसलिए सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया जाएगा कि याचिका को निराकृत कर दिया जाए। यदि ऐसा होता है तो इसका लाभ 2002 के नियम से पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा।

मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को NHAI ने किया ब्लैकलिस्ट

नई दिल्ली कश्मीर में इन दिनों जोजिला टनल (Zojila Tunnel) बनाने का काम चल रहा है। यह काफी चुनौतीपूर्ण कार्य माना जाता है। इस सुरंग को बनाने वाली कंपनी का नाम मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) है। हैदराबाद मुख्यालय वाली इसी कंपनी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। जी हां, एनएचएआई ने मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक साल के लिए टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने से ही रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि MEIL अब एक साल तक NHAI के किसी भी नए प्रोजेक्ट के लिए बोली नहीं लगा पाएगी। क्यों हुई कार्रवाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमईआईएल पर यह कार्रवाई केरल में NH-66 के चेंगला-नीलेश्वरम सेक्शन में सड़क के किनारे ढलानों को ठीक से सुरक्षित नहीं करने और पानी की निकासी का सही सिस्टम नहीं बनाने की वजह से की गई है। आसान भाषा में कहें तो, MEIL को सड़क के किनारे की मिट्टी को गिरने से बचाने और बारिश के पानी को निकालने का काम ठीक से करना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। NHAI ने MEIL को एक नोटिस भेजा है। इसमें पूछा गया है कि उन्हें एक साल के लिए क्यों न बैन कर दिया जाए। साथ ही, उन पर 9 करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कंपनी को मिला था यह काम MEIL को NH-66 के 77 किलोमीटर लंबे चेंगला-नीलेश्वरम से थालिपरम्बा तक के हिस्से को चौड़ा करने का काम मिला था। यह प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के तहत किया जा रहा था। HAM का मतलब है कि कंपनी को सड़क बनाने के साथ-साथ 15 साल तक उसकी देखभाल भी करनी होगी। अब MEIL को अपने खर्च पर ढलानों को फिर से ठीक करना होगा। यानी, जितना भी नुकसान हुआ है, उसे MEIL ही ठीक करेगी। अधिकारियों ने MEIL को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें एक साल के लिए बैन लगाने और 9 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाने की बात कही गई है। जांच के लिए कमेटी इस मामले की जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई है। इसमें सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) के एक सीनियर वैज्ञानिक, IIT-पलक्कड के एक रिटायर्ड प्रोफेसर और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) के एक्सपर्ट शामिल हैं। यह कमेटी देखेगी कि डिजाइन कैसा था, निर्माण की क्वालिटी कैसी थी और क्या सुधार किया जा सकता है। NHAI ने कहा है कि वे सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं ताकि आगे से ऐसे प्रोजेक्ट में सुरक्षा और जवाबदेही बनी रहे। यानी, NHAI यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भविष्य में जो भी सड़कें बनें, वे सुरक्षित हों और अगर कोई गलती करे तो उसकी जिम्मेदारी तय की जा सके। पहले भी हुआ है विवाद मई के महीने में महाराष्ट्र में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने 14,000 करोड़ रुपये के दो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के टेंडर रद्द कर दिए थे। ऐसा सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद हुआ। इन प्रोजेक्ट के ठेके मेघा इंजीनियरिंग को दिए गए थे, जिस पर काफी विवाद हुआ था। L&T नाम की एक कंपनी ने MMRDA के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस किया था। L&T का कहना था कि मुंबई के कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के दो जरूरी प्रोजेक्ट के लिए उनकी बोली को गलत तरीके से रिजेक्ट कर दिया गया। इन प्रोजेक्ट में गैमुख और फाउंटेन होटल जंक्शन के बीच एक रोड टनल और ठाणे-घोड़बंदर कॉरिडोर पर एक एलिवेटेड रोड बनाना शामिल था। टनल रोड प्रोजेक्ट के लिए जुलाई 2024 में L&T, MEIL और तीन अन्य कंपनियों ने बोली लगाई थी। L&T की बोली को टेक्निकल जांच के दौरान ही रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके बाद L&T ने बॉम्बे हाई कोर्ट में फिर से विचार करने के लिए अर्जी दी, लेकिन 20 मई, 2025 को उसे खारिज कर दिया गया। MMRDA ने MEIL को सफल बोली लगाने वाला घोषित कर दिया। इसके बाद L&T ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दिया। इसमें L&T ने कहा कि MEIL की बोली 3,100 करोड़ रुपये ज्यादा थी, फिर भी उसे चुना गया। L&T का कहना था कि जब उनकी बोली कम थी, तो उन्हें प्रोजेक्ट क्यों नहीं दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को देखने के बाद हैरानी जताई। कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने पब्लिक के पैसे का गलत इस्तेमाल किया है। कोर्ट ने यह भी पूछा कि ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया गया। इसके बाद MMRDA ने 30 मई को टेंडर रद्द करने का फैसला किया। चुनावी बॉन्ड के लिए चर्चा में रही है कंपनी साल 2024 में मेघा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड को चुनावी बॉन्ड के जरिए राजनीतिक पार्टियों को चंदा देने वाली बड़ी कंपनी के तौर पर पहचाना गया। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के डेटा के मुताबिक, मेघा इंजीनियरिंग ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लगभग 60% चंदा दिया, जो कुल 966 करोड़ रुपये था। डेटा के अनुसार, MEIL ने एक-एक करोड़ रुपये के कुल 966 बॉन्ड खरीदे, जिनमें से ज्यादातर 584 बॉन्ड BJP को गए। भारत राष्ट्र समिति को 195 बॉन्ड, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम को 85 बॉन्ड और YSR कांग्रेस पार्टी को 37 बॉन्ड मिले। इसके अलावा, तेलुगु देशम पार्टी को 28 बॉन्ड, INC को 18 बॉन्ड, बिहार प्रदेश जनता दल को 10 बॉन्ड, जनता दल को पांच बॉन्ड और जनसेना पार्टी को चार बॉन्ड मिले। MEIL की एक सहायक कंपनी, एवे ट्रांस प्राइवेट ने 6 बॉन्ड खरीदे, जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपये प्रति बॉन्ड थी। ये सभी बॉन्ड भारत राष्ट्र समिति को दिए गए। इसके अलावा, कंपनी की एक और सहायक कंपनी, SEPC पावर ने 40 बॉन्ड खरीदे, जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपये प्रति बॉन्ड थी।

ग्वालियर के जाने-माने जिम ट्रेनर सूरज शर्मा की दुबई में मौत

ग्वालियर मध्यप्रदेश के ग्वालियर के जिम ट्रेनर सूरज शर्मा की दुबई में संदिग्ध मौत हो गई है। दुबई प्रशासन ने सूरज की मौत की सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली एम्बेसी पहुंच गए हैं। शव को भारत लाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। दरअसल 26 मई को दुबई में जिम ट्रेनर सूरज शर्मा की मौत हो गई है। 32 साल के सूरज की संदिग्ध रूप से मौत हुई है। 23 मई को सूरज दिल्ली से दुबई पहुंचा था। दुबई प्रशासन ने सूरज की मौत की सूचना दी है। सूरज के परिजन दिल्ली स्थित एम्बेसी पहुंचे है और शव को भारत लाने के लिए आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। 

टीम अब भी यह तय कर रही है कि नंबर 3 पर कौन उतरेगा, गिल नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे : ऋषभ पंत

लीड्स भारत के उपकप्तान ऋषभ पंत ने पुष्टि की है कि शुभमन गिल को टेस्ट क्रिकेट में भारत के पूर्व कप्तान और चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली की जगह नंबर 4 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी जाएगी। पंत ने कहा कि टीम अब भी यह तय कर रही है कि नंबर 3 पर कौन उतरेगा। यह वह स्थान है जहां पिछली बार गिल बल्लेबाजी कर रहे थे, जो अब रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टीम के नए कप्तान हैं। नंबर 3 के लिए जो विकल्प सामने हैं, उनमें वापसी कर रहे करुण नायर और डेब्यू का इंतजार कर रहे बी साई सुदर्शन का नाम है, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा काफी सराहा गया है। पंत के बाद नंबर 5 पर एक और विशेषज्ञ बल्लेबाज की जरूरत को देखते हुए, ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। लीड्स टेस्ट से दो दिन पहले और एक ट्रेनिंग सेशन बाकी रहते हुए, ऐसा लग रहा है कि करुण नायर नई गेंद के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभाने के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की थी, जो बंद दरवाजों के पीछे खेला गया था। स्लिप कैचिंग प्रैक्टिस में भी वो पहली स्लिप में नजर आए, जबकि केएल राहुल, गिल और यशस्वी जायसवाल उनके बाद की पोजिशन पर खड़े थे। जायसवाल और राहुल एक बार फिर ओपनिंग जोड़ी बनाएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत और अंत में बतौर ओपनर साथ खेला था, बाद में रोहित ने अपनी जगह ली थी। अगर नायर को वाकई नंबर 3 पर उतारा जाता है और रवींद्र जडेजा को बतौर ऑलराउंडर लगभग तय माना जाए, तो पंत के बाद जो एक अतिरिक्त बल्लेबाज की ज़रूरत है, वो स्थान या तो सुदर्शन या फिर ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है। टीम चयन की सबसे अहम बहस गेंदबाजों को लेकर है। ऑस्ट्रेलिया में पांचवें गेंदबाज के रूप में रेड्डी या वॉशिंगटन सुंदर को खेलाना आलोचना का विषय बना क्योंकि यह पिछले छह सालों की सफल भारतीय टीमों की उस नीति से अलग था, जिसमें बैटिंग डेप्थ से ज्यादा 20 विकेट लेने को प्राथमिकता दी जाती थी। शार्दुल ठाकुर की मौजूदगी, जो नंबर 8 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और कुछ बल्लेबाजी गहराई भी दे सकते हैं, भारत को एक चौथा सीम बॉलिंग विकल्प भी दे सकती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि ठाकुर को रेड्डी पर प्राथमिकता दी जाएगी या नहीं। दोनों खिलाड़ियों ने हेडिंग्ले में भारत के पहले ट्रेनिंग सेशन में लंबी गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करना लगभग तय है। भारत ने इस टेस्ट के लिए हर्षित राणा को सिराज और आकाशदीप की किसी भी फिटनेस समस्या के मद्देनजर कवर के तौर पर बुलाया था, लेकिन दोनों खिलाड़ी फिट नजर आए। हालांकि आकाश की प्लेइंग इलेवन में जगह तय नहीं मानी जा सकती, क्योंकिप्रसिद्ध कृष्णा की ऊंची रिलीज और अजीबोगरीब उछाल भारतीय टीम को एक अलग विकल्प दे सकती है। अगर ऐसा लगा कि वीकेंड में हेडिंग्ले की पिच गर्म मौसम के चलते टर्न ले सकती है, तो कुलदीप यादव एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। अन्यथा, बल्लेबाजी गहराई को प्राथमिकता देकर टीम वॉशिंगटन सुंदर को भी चुन सकती है।  

इंदौर में जोरदार बारिश से राहत, अगले चार दिन में क्या होगा मौसम का हाल

इंदौर इंदौर में बुधवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार तक चलता रहा। गुरुवार को सुबह से बारिश शुरू हुई और लगातार रुक-रुककर होती रही। तेज ठंडी हवाओं ने मौसम पूरी तरह बदल दिया और गर्मी और उमस पूरी तरह से गायब हो गई। इससे पहले बुधवार को दोपहर बाद बादल छाए और शाम को कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली, लेकिन बाद में उमस का असर तेज हो गया था। पिछले 24 घंटों में इंदौर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। इस दौरान तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों ने अब लगातार बारिश की संभावना जताई है। जून के तीसरे हफ्ते में बढ़ेगी बारिश जून का तीसरा हफ्ता चल रहा है, और इस महीने इंदौर की औसत बारिश 5 इंच रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आगामी 12 दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। गुरुवार को इंदौर, उज्जैन और पूरे मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, दो लो प्रेशर एरिया और तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके कारण अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं अति भारी तो कहीं भारी बारिश हो सकती है, और 24 घंटों में ढाई से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। इससे शहरवासियों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर बुधवार रात 8.30 बजे तक तीन मिमी वर्षा दर्ज हुई। रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर 8.50 मिमी वर्षा दर्ज हुई।भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र मध्य राजस्थान पर बना हुआ है। शहर में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी वहीं एक द्रोणिका पंजाब होते हुए उत्तरी गुजरात तक जा रही है। इसके अलावा मध्य उत्तर प्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से इंदौर में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में निरंतरता दिखाई देगी। इंदौर में अगले दो दिन 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। वही गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य था। दो वेदर सिस्टम एक्टिव मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के अनुसार प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम की वजह से कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। 25-26 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार है। इस कारण रुक-रुककर बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। मानसून का एक दिन देर से आगमन इस बार मानसून देश में तय समय से 8 दिन पहले ही पहुंच चुका था। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में मानसून तय समय से पहले ही आया था, जिसके कारण यह अनुमान था कि मध्य प्रदेश में मानसून जून के पहले हफ्ते में आ जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, और मानसून पिछले 15 दिनों से महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में ही ठहरा हुआ था। 13-14 जून को मानसून ने आगे बढ़कर मध्य प्रदेश में प्रवेश किया, लेकिन यह प्रदेश में एक दिन लेट हो गया। गुजरात में बने सिस्टम से तेज बारिश की संभावना तीन दिन के भीतर ही मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून होती है, जबकि पिछले साल यह 21 जून को आया था। अब गुजरात में बना सिस्टम मध्य प्रदेश में सक्रिय होगा, जिसमें एक-दो दिन का समय लगेगा। इस दौरान प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। 

श्रीलंका के खिलाफ गॉले में जारी पहले टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश 495 रन पर सिमट गई, तिकड़ी का जलवा

नई दिल्ली श्रीलंका के खिलाफ गॉले में जारी पहले टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश 495 रन पर सिमट गई। शुरुआती झटकों से उबरकर बांग्लादेश को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने का श्रेय उसके तीन बल्लेबाजों को जाता है। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 45 के स्कोर तक अपने टॉप-3 बल्लेबाजों को गंवा चुकी थी। अमानुल हक (0), शादमान इस्लाम (14) और मोमिनुल हक (29) पवेलियन लौट चुके थे। यहां से कप्तान नजमुल शांतो ने मुशफिकुर रहीम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 264 रन की साझेदारी की। यह बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में चौथे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। शांतो 279 गेंदों में 148 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शांतो के पवेलियन लौटने के बाद रहीम ने लिट्टन दास के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 149 रन जोड़े। रहीम 350 गेंदों में 163 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में नौ चौके शामिल रहे। लिट्टन दास ने 90 रन टीम के खाते में जोड़े। मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट इतिहास में सातवीं बार 150 प्लस का आंकड़ा छुआ है। इस पारी के साथ वह श्रीलंका में टेस्ट शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज गैर-ओपनर बल्लेबाज भी बने हैं। मुशफिकुर रहीम ने 38 साल और 39 दिन की उम्र में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई सरजमीं पर यह पारी खेली है, जबकि पाकिस्तान के यूनुस खान ने साल 2015 में श्रीलंका के विरुद्ध पल्लेकेले में 37 साल और 216 दिन की उम्र में नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए शतक लगाया था। विपक्षी टीम की ओर से असिथा फर्नांडो ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा मिलान रत्नायके और थारिंदु रत्नायके ने तीन-तीन विकेट चटकाए। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 25 जून से कोलंबो में शुरू होगा। इस सीरीज के बाद दोनों देश तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे।  

बिलासपुर में महिला के मर्डर से मची सनसनी

बिलासपुर कोटा क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में 65 वर्षीय महिला की खून से सनी लाश मिली है। महिला पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया है। पुलिस की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। महिला के परिवार से पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। महिला का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा। कोटा क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में रहने वाली कुंवरिया बाई बघेल (65) गृहणी थीं। बुधवार की दोपहर वह खेत की ओर गई थी। देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार वाले उसकी तलाश में निकले। गांव के बाहर टावर लाइन के पास उनकी खून से सनी लाश मिली। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। तब तक गांव के लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए थे। शाम की वजह से नहीं हो सका पोस्टमार्टम महिला के पास ही पालस के कटे हुए डंगाल पड़े थे। हत्या की सूचना पर कोटा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक पूछताछ के बाद शव चीरघर भेज दिया गया है। शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। इधर पुलिस की एक टीम गांव में ही डटी हुई है। हत्यारों का नहीं मिला कोई सुराग गांव के लोगों से महिला और उसके परिवार के लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही महिला के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। इसके आधार पर हत्या के कारण और हत्यारों की जानकारी मिलने की बात कही जा रही है। देर रात तक पुलिस को हत्यारों की जानकारी नहीं मिल पाई थी।

अमरनाथ यात्रा के लिए इस वर्ष नहीं उड़ेंगे हेलीकॉप्टर, सुरक्षा कारणों से नो-फ्लाइंग जोन घोषित

भोपाल  बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) 3 जुलाई से शुरू हो रही है, यह अगस्त तक चलेगी। इस बार यह यात्रा 38 दिनों तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा के पूरे मार्ग को श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड ने एक जुलाई से 10 अगस्त तक नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। ऐसे में पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर यात्रियों के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।  तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा तक या तो पैदल जाना होगा या फिर टट्टू या पालकी से पहुंचना होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, लेकिन इससे तीर्थयात्रियों की संख्या पर असर पड़ सकता है। बड़ी संख्या में यात्री हेलिकॉप्टर से पवित्र गुफा तक जाते हैं। इनमें बीमार, बुजुर्ग, दिव्यांग भी शामिल होते हैं। ग्वालियर में भी बड़ी संख्या में ऐसे यात्री हैं, जो हेलिकॉप्टर सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि 3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवाएं बंद करने के पीछे आधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं बताया गया है. लेकिन सुरक्षा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आतंकी हेलिकॉप्टरों को निशाना बना सकते थे. इसलिए सरकार को यह फैसला लेना पड़ा हैं. वैसे कारण चाहे जो भी हों, इस निर्णय का असर व्यापक और गहरा पड़ा है. इसने कश्मीर को एक बार फिर डर के साये में जीने को मजबूर कर दिया हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इससे पूरे देश में कश्मीर की नकारात्मक छवि बनेगी. उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि बैसरन हमले के बाद कश्मीरियों ने दो महीने तक कड़ी मेहनत कर हालात सामान्य किए थे. लेकिन एक फैसले ने सब पर पानी फेर दिया. श्राइन बोर्ड के इस फैसले से उन हजारों श्रद्धालुओं में भी रोष है जो हेलिकॉप्टर से यात्रा करने की योजना बना रहे थे. खासकर ऐसे श्रद्धालु जो उबड़-खाबड़ और पहाड़ी रास्तों में चल पाने में असमर्थ हैं . कई यात्रियों को अब यह संदेह सताने लगा है कि क्या सचमुच में अमरनाथ यात्रा करना पूरी तरह सुरक्षित होगा. इस बार जिस तरह सुरक्षा प्रबंधों को लेकर शोर मचा हुआ है. उससे यह आभास होता है कि कोई बड़ा खतरा वाकई यात्रा पर मंडरा रहा है. ऐसे में यात्रा करने से तो डर तो मन मे बना ही रहेगा. बताते चलें कि बाबा अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरु हो रही है जो 38 दिन की होगी और रक्षा बंधन वाले दिन 9 अगस्त को संपन्न होगी। पहलगाम व बालटाल रूट से हेलीकॉप्टर सेवा हर साल से चलती आ रही थी। दोनों तरफ के रूट के लिए आनलाइन बुकिंग होती थी और अलग अलग किराया निर्धारित होता था। नो फ्लाइंग जोन घोषित होने से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं करवाने का फैसला किया गया है।

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

रायपुर छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून प्रदेश के उत्तर क्षेत्र में हिस्सों में सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अगले तीन दिनों तक सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। करतला और दुलदुला में सर्वाधिक 5 सेमी, कोरबा, कटघोरा में 4 सेमी तथा रामानुजनगर, पेंड्रा, सीतापुर सहित कई अन्य स्थानों में 2-3 सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि 19 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात होने की संभावना है। बारिश के मुख्य आंकड़े (मिमी में ): करतला-50, दुलदुला-50, कोरबा- 40, कटघोरा-40, रामानुजनगर-30, पेंड्रा -30, भैसमा-30, सीतापुर-30, सोनहत-30, वांड्राफनगर-30, पुसौर-30, खरसिया-30, पटना-30, छाल-30, चिरमिरी-20, बैकुंठपुर -20, ढाभरा-20, बागबहार- 20, डौरा कोचली-20, पेंड्रा रोड-20, जशपुरनगर-20, पाली -20, बगीचा-20, रायगढ़ – 20, रघुनाथनगर -20, सामरी -20, मोहला 20, बलरामपुर-10, दर्री-10, जनकपुर भरतपुर-10, कुसमी 10, कांसाबेल – 10, चांदो-10, नया बाराद्वार-10, मैनपाट 10, कुकदूर-10, अड़भार-10, अंबिकापुर-10, जांजगीर-10, मनोरा-10, लटोरी-10, चंद्रपुर-10, अंबागढ़ चौकी-10, बरपाली-10, सारागांव-10, शंकरगढ़-10, सन्ना-10, कुनकुरी-10, सक्ती-10 बरिश हुई। सिस्टम का प्रभाव वर्तमान में एक चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल पर स्थित है, जिसके साथ 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह तंत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना रखता है। इसके अतिरिक्त एक पश्चिमी विक्षोभ भी 72° पूर्व और 30° उत्तर में सक्रिय है, जिससे मानसूनी गतिविधियों को और बल मिल रहा है। रायपुर के लिए मौसम पूर्वानुमान राजधानी में 19 जून को आसमान सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बाबा बागेश्वर को फिजी में सुनने राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज पहुंचे, एयरपोर्ट पर भक्त भाव विभोर हो गए

छतरपुर   देश के जाने माने कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की कथाओं का रसपान इन दिनों न्यूजीलैंड के लोग कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के बाद फिजी में तीन दिनों की हनुमंत कथा के बाबा बागेश्वर न्यूजीलैंड पहुंचे तो एयरपोर्ट पर भक्त भाव विभोर हो गए. एयरपोर्ट पर मौजूद भारतीय समुदाय के विदेशी नागरिकों ने अपने-अपने अंदाज में बाबा का स्वागत किया, जिसे देख कर बाबा हैरान रह गए. न्यूजीलैंड से पहले फिजी में कथा की, महाभारत काल के नाग मंदिर पहुंचे भारत के चर्चित कथा वाचक पर्ची बाले बाबा के नाम से फेमस पंडित धीरेन्द्र शास्त्री न्यूजीलैंड से पहले फिजी के नाडी शहर में थे. यहां तीन दिवसीय हनुमंत कथा हुई और इसके बाद उन्होंने फिजी के विश्व प्रसिद्ध नाग मंदिर पहुंचकर प्राचीन मंदिर के दर्शन किए. मान्यता है कि यहां महाभारत काल का नाग मंदिर है. फिजी के लंबासा में स्थित यही नाग मंदिर भगवान कृष्ण द्वारा महाभारत काल में किए गए कालिया मर्दन से जुड़ा है. बाबा को सुनने राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज पहुंचे न्यूजीलैंंड से पहले फिजी में आयोजित बाब बागेश्वर की कथा में सभी राजनीतिक पार्टियों के बड़े-बड़े राजनीतिक दिग्गज भी मौजूद रहे. यहां फिजी के दो उप-प्रधानमंत्री जिनमें चंद्र प्रसाद और उप प्रधानमंत्री मानोआ कमिकमिदा मौजूद रहे. इतना ही नहीं यहां पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र पाल चौधरी और सांसद प्रवीण बाला भी उपस्थित रहे. कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने प्रवचन माला के माध्यम से हनुमान जी के चरित्र को सभी के समक्ष रखा. उन्होंने कहा कि हनुमान जी का चरित्र संपूर्ण विश्व को आनंद देने वाला चरित्र है और लोगों को संकटों से मुक्ति दिलाने वाला चरित्र है. न्यूजीलैंड में बाबा बागेश्वर के दीवाने हुए भक्त फिजी में तीन दिनों की हनुमंत कथा के बाद बाबा बागेश्वर न्यूजीलैंड पहुंचे तो एयरपोर्ट पर भक्तों ने अपने अंदाज में बाबा का स्वागत किया. महिलाओं ने तिलक लगाकर बाबा का स्वागत किया और मंगल गीत गाए. इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने अपनी भाषा, वेषभूषा और नृत्य के साथ बाबा का अभिनदंन किया. इस दौरान न्यूजीलैंड के युवा बाबा के साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखे.    

इजरायल ने ईरान पर हमले किए हैं, सहयोगी असामान्य रूप से चुप्पी साधे हुए हैं, दशकों बाद अकेला पड़ा ईरान

तेहरान इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग ने क्षेत्रीय और वैश्विक तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। 13 जून को इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के तहत ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इसके बाद दोनों देशों के बीच मिसाइल हमलों का सिलसिला जारी है। इस बीच, एक सवाल जोर पकड़ रहा है कि क्या ईरान दशकों बाद पहली बार इस युद्ध में अपने पारंपरिक सहयोगियों के बिना अकेला लड़ रहा है? दरअसल पिछले चार दशकों से, ईरान ने मध्य पूर्व में अपनी शक्ति का विस्तार करने और अमेरिका व इजरायल के प्रभाव को कम करने के लिए एक “प्रतिरोध की धुरी” यानी एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस के रूप में प्रॉक्सी ताकतों का गठन किया है। यह गठबंधन अभी तक ईरान को सीधे टकराव से बचाते रहे हैं और खुद ही इजरायल और अमेरिकी हितों पर हमले करते रहे हैं। लेकिन अब, जब इजरायल ने ईरान की धरती पर अभूतपूर्व हमले किए हैं, तो ये सहयोगी असामान्य रूप से चुप्पी साधे हुए हैं। यह सवाल उठता है कि क्या ईरान, दशकों बाद पहली बार, अकेला लड़ रहा है? आइए, समझते हैं। कहां गायब है कि ईरान के “प्रतिरोध की धुरी”? ईरान ने लेबनान में हिजबुल्लाह, फिलिस्तीन में हमास, यमन में हूती विद्रोहियों और इराक में शिया मिलिशिया जैसे संगठनों को हथियार, ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता प्रदान की है। ये समूह ईरान के लिए क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन का माध्यम रहे हैं। लेकिन वर्तमान में ये संगठन कमजोर, आंतरिक रूप से विभाजित और अपनी चुनौतियों से जूझ रहे हैं। इराक: इराक में ईरान समर्थित शिया मिलिशिया ने लंबे समय तक अमेरिकी सैनिकों पर हमले किए और बगदाद में ईरान के हितों की रक्षा की। लेकिन हाल के वर्षों में, ये समूह आंतरिक संघर्ष और स्थानीय विरोध का सामना कर रहे हैं। इजरायल के हमलों के बाद, इन मिलिशियाओं ने कोई बड़ा जवाबी कदम नहीं उठाया है। लेबनान: यहां हिजबुल्लाह ईरान का सबसे मजबूत सहयोगी है। लेकिन हिजबुल्लाह भी इजरायल के हाथों भारी नुकसान उठा चुका है। 2023 से इजरायली सेना लगातार हिजबुल्लाह को निशाना बना रही है। लेबनान में संघर्ष में इसके वरिष्ठ कमांडरों की हत्या और संसाधनों की कमी ने इसे कमजोर किया है। फिलिस्तीन: हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर अभूतपूर्व हमले किए थे। इस हमले के बाद से हमास गाजा में इजरायल के सैन्य अभियानों का सामना कर रहा है और अपनी सैन्य क्षमता खो चुका है। वहीं इजरायल ने लगभग पूरी गाजा पट्टी को तबाह कर दिया है। यमन: हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में शिपिंग पर हमले करके वैश्विक ध्यान खींचा था, लेकिन इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों ने उनकी क्षमता को सीमित कर दिया है। रूस और अन्य सहयोगी: रूस, जो पहले ईरान का रणनीतिक साझेदार रहा है, वह यूक्रेन युद्ध और अपनी क्षेत्रीय रणनीति के कारण इस संघर्ष में तटस्थ दिखाई देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे युद्ध की स्थिति में रूस को नुकसान हो सकता है, क्योंकि ईरान में सरकार बदलने से उसका एक महत्वपूर्ण सहयोगी खत्म हो सकता है। इजरायल-ईरान संघर्ष का वर्तमान परिदृश्य कैसा है? इजरायल ने हाल ही में ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए, जिसमें कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। ईरान ने जवाब में इजरायल पर लगभग 400 मिसाइलें दागीं, जिनमें से 40 ने हवाई रक्षा को भेदकर 24 नागरिकों की जान ले ली। ईरान ने अपनी हवाई रक्षा को सक्रिय किया, ड्रोन को मार गिराया और 18 संदिग्ध इजरायली जासूसों को गिरफ्तार किया। साथ ही, सुरक्षा कारणों से अस्थायी इंटरनेट प्रतिबंध भी लगाए गए। लेकिन इसके बावजूद, ईरान के प्रॉक्सी सहयोगी खामोश हैं, जिसने तेहरान की क्षेत्रीय रणनीति पर सवाल उठाए हैं।   अमेरिका और ट्रंप की भूमिका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को “बिना शर्त आत्मसमर्पण” करने की मांग की है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका इस युद्ध में सीधे शामिल होगा या नहीं। ट्रंप ने कहा, “मैं यह नहीं कह सकता कि अमेरिका ईरान पर हमला करेगा या नहीं।” इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि वे ईरान के परमाणु और मिसाइल ढांचे को “चरणबद्ध तरीके से” नष्ट कर रहे हैं। ट्रंप ने ईरान के फोर्डो परमाणु संवर्धन केंद्र को नष्ट करने की संभावना पर विचार किया है, लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। क्षेत्रीय और वैश्विक प्रतिक्रियाएं क्या हैं? सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन जैसे खाड़ी देशों ने इजरायल के साथ सहयोग की इच्छा जताई है, जबकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को क्षेत्र के लिए खतरा बताया है। वैश्विक स्तर पर, रूस, चीन और उत्तर कोरिया के साथ ईरान का गठबंधन है जिसे पश्चिमी देश “अराजकता की चौकड़ी” या “CRINK धुरी” कहते हैं। यह संगठन भी इस संकट में सक्रिय भूमिका नहीं निभा रहा। रूस ने मध्यस्थता की पेशकश की है, लेकिन इसका प्रभाव सीमित दिख रहा है।

एमएलसी 2025: काइल मेयर्स पर भारी पड़ी मोनांक पटेल की पारी, एमआई न्यूयॉर्क ने खोला जीत का खाता

न्यूयॉर्क एमआई न्यूयॉर्क ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के नौवें मैच में सिएटल ऑर्कस के खिलाफ सात विकेट से दमदार जीत दर्ज की। इस सीजन ये एमआई की पहली जीत रही, जिसके साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। दूसरी ओर, सिएटल ऑर्कस को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम फिलहाल पांचवें पायदान पर है। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सिएटल ऑर्कस ने 20 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। टीम 30 के स्कोर तक अपने दो बड़े विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद शायन जहांगीर ने काइल मेयर्स के साथ मिलकर टीम को संभाल लिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी हुई। जहांगीर 34 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें तीन छक्के और इतने ही चौके शामिल थे। काइल मेयर्स ने चौथे विकेट के लिए कप्तान हेनिक क्लासेन के साथ 72 रन जोड़े। मेयर्स ने 46 गेंदों की तूफानी पारी में 88 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और तीन चौके शामिल रहे। इनके अलावा क्लासेन ने 27 और शिमरोन हेटमायर ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी टीम की ओर से नवीन-उल-हक ने दो विकेट चटकाए, जबकि माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट और सनी पटेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क ने 25 के स्कोर पर क्विंटन डी कॉक (14) के रूप में बड़ा विकेट गंवा दिया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज मोनांक पटेल ने दूसरे विकेट के लिए ब्रेसवेल के साथ मिलकर 119 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया। गुजरात में जन्मे मोनांक पटेल ने 50 गेंदों में 93 रन जड़ दिए। इस पारी में सात छक्के और आठ चौके भी शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद कप्तान निकोलस पूरन मैदान पर उतरे, लेकिन सात रन से ज्यादा नहीं बना सके। एमआई न्यूयॉर्क 152 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा चुकी थी। उसके पास यहां से महज 22 गेंदें शेष थीं। ऐसे में ब्रेसवेल ने किरोन पोलार्ड के साथ तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक ओवर शेष रहते जीत दिला दी। ब्रेसवेल ने 35 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, जबकि पोलार्ड ने 10 गेंदों में नाबाद 26 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम के लिए सिकंदर रजा ने दो, जबकि काइल मेयर्स ने एक शिकार किया।  

जयपुर सचिवालय के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में तड़के अचानक लगी आग, कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर

जयपुर जयपुर सचिवालय परिसर स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) के कार्यालय में तड़के अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना सुबह करीब 5 से साढ़े 5 बजे के बीच की है, जब अधिकांश कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। आग लगते ही सचिवालय के ऑटोमैटिक फायर फाइटिंग अलार्म सक्रिय हो गए और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। विभागीय अग्निशमन प्रणाली की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान या जनहानि की स्थिति नहीं बनी। आग पर समय रहते काबू पाने के कारण फायर ब्रिगेड को बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। हालांकि आग से कार्यालय का एक कमरा प्रभावित हुआ है, जहां रखा फर्नीचर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि तकनीकी जांच के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट होगा। सुरक्षा स्टाफ की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। विभागीय स्तर पर आग की जांच शुरू कर दी गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए अतिरिक्त उपायों पर भी विचार किया जा रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet