LATEST NEWS

अम्बिकापुर : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि इच्छुक कृषक आवेदन पत्र संबंधित जिला के उप संचालक कृषि कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आवेदन पत्र 31 जुलाई 2025 तक उप संचालक कृषि कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

सोना आज एक झटके में 2800 रुपये हुआ सस्ता, चांदी भी हुई धड़ाम

नई दिल्ली  सोने की कीमत में आज गिरावट दिख रही है। एमसीएक्स पर गोल्ड के जून वायदा अनुबंध की शुरुआत थोड़ी कमजोरी के साथ हुई। यह 723 रुपये या 0.74% गिरकर 96,397 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। हालांकि, पिछले सत्र में यह थोड़ा ऊपर बंद हुआ था। सोने की कीमतों में अब 2,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। हाल ही में यह 99,214 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। चांदी के जुलाई वायदा अनुबंध की शुरुआत भी थोड़ी गिरावट के साथ हुई। यह 563 रुपये या 0.53% गिरकर 1,06,524 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। हालांकि इसने 1,07,171 रुपये प्रति किलोग्राम का नया रिकॉर्ड बनाया था। सोमवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी दोनों ही हरे निशान में बंद हुए थे। गोल्ड का अगस्त वायदा अनुबंध 0.14% की बढ़त के साथ 97,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सुबह 11.30 बजे यह 460 अंक की गिरावट के साथ 96,713 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 96,276 रुपये तक नीचे और 96,770 रुपये तक ऊपर गया। चांदी का जुलाई वायदा अनुबंध 1.54% की बढ़त के साथ 1,07,087 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। कीमतों में उतार-चढ़ाव नए हफ्ते की शुरुआत में सोना और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतें गिर गईं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच लंदन में व्यापार समझौते को लेकर फिर से बातचीत शुरू हो गई थी। लेकिन, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण कीमतें दिन के निचले स्तर से ऊपर उठ गईं। सोने की कीमतों में बदलाव का एक और कारण था। चीन का सेंट्रल बैंक मई में लगातार सातवें महीने सोने का शुद्ध खरीदार बना। जानकारों का कहना है कि निवेशक सतर्क हैं और अमेरिका-चीन के बीच अंतिम व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच सोने में सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं।लोग सोने को एक सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं क्योंकि उन्हें अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते पर भरोसा नहीं है। कहां तक जाएगी कीमत जानकारों का कहना है कि सोने के लिए सपोर्ट लेवल 96,600-96,180 रुपये और रेजिस्टेंस लेवल 97,700-98,200 रुपये है। चांदी के लिए सपोर्ट लेवल 1,06,000-1,04,800 रुपये और रेजिस्टेंस लेवल 1,08,000-1,09,400 रुपये है। जैन का सुझाव है कि चांदी को 1,06,500-1,06,000 रुपये के आसपास खरीदें। इसके लिए स्टॉप लॉस 1,04,800 रुपये और टारगेट 1,07,700-1,08,500 रुपये रखें। स्टॉप लॉस एक ऐसा पॉइंट है जहां आप नुकसान को कम करने के लिए अपनी पोजीशन बेच देंगे।

महासमुंद : सीईओ श्री एस आलोक ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं

महासमुंद : सीईओ श्री एस आलोक ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग को आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा। आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 52 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। सीईओ ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, श्री रविराज ठाकुर, एसडीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। जन चौपाल में ग्राम कोटनपाली बागबाहरा निवासी सदाराम साहू द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने हेतु आवेदन किया गया जिस पर उक्त अधिकारी को शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम झिलमिला महासमुंद के निवासियों द्वारा वन अधिकार पत्र एवं रोजगार गारंटी योजना की बकाया राशि दिलाने हेतु आवेदन किया गया। अजय दास मानिकपुरी द्वारा पंडित दीनदयाल ग्रामीण कृषि मजदूर योजना के तहत राशि दिलवाने हेतु आवेदन किया गया। साथ ही ग्राम लहंगर के ग्रामवासियों द्वारा शासकीय स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति हेतु आवेदन किया गया। इसके अलावा पट्टा बेदखली, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नामांतरण त्रुटि, अवैध कब्जा, मुआवजा राशि, साथ ही अन्य माँग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

रायपुर : अधिक शुल्क वसूली का मामला: प्रभारी प्राचार्य तरसियुस तिग्गा निलंबित

रायपुर जिला जशपुर के विकासखंड बगीचा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुरडेग में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य श्री तरसियुस तिग्गा को छात्रों से अनधिकृत रूप से अतिरिक्त शुल्क वसूलने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर जशपुर की अनुशंसा पर संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री तिग्गा द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क दर से अधिक शुल्क वसूला गया। इस संबंध में प्राप्त शिकायत पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बगीचा द्वारा जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन में आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए। जांच में सामने आया कि श्री तिग्गा ने पदीय मर्यादाओं की अवहेलना करते हुए विद्यार्थियों से अतिरिक्त शुल्क लेकर शासन के नियमों का उल्लंघन किया है। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत पाया गया। उक्त कृत्य को दृष्टिगत रखते हुए श्री तरसियुस तिग्गा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा तथा उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जशपुर निर्धारित किया गया है।

रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से ग्राम टुकूपानी में बहाल हुई बिजली आपूर्ति

रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से ग्राम टुकूपानी में बहाल हुई बिजली आपूर्ति ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा स्थापित बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से जशपुर जिले के कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम टुकूपानी में बिजली आपूर्ति पुनः शुरू कर दी गई है। ट्रांसफारमर खराब होने के कारण पिछले कुछ समय से गांव में विद्युत सेवा बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामवासियों ने कैंप कार्यालय में आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि गांव हाथी विचरण क्षेत्र में आता है, और रात्रिकालीन अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं का भी खतरा बना रहता है, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता थी। आवेदन मिलते ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तुरंत संज्ञान लिया और विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर को बदल कर विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई। बिजली लौटने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह पहल उनकी सुरक्षा और दैनिक जीवन के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हुई है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लगातार जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कर लोगों का विश्वास हासिल कर रहा है।

नाबलिग रेप पीड़िता मामले पर हाईकोर्ट सख्त: कहा– सिर्फ गर्भपात की मंजूरी नहीं, लापरवाह अफसरों पर भी हो कार्रवाई

जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने साढ़े 7 माह की गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता के मामले की सूचना देने में लापरवाही के मामले में राज्य सरकार को आवश्यक विवरण के साथ केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए हैं, जिससे नाबालिग के गर्भपात तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई पर निर्णय लिया जा सके. जस्टिस अमित सेठ ने याचिका पर सोमवार को सुनवाई के दौरान पेश किये गये दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए बालाघाट सीएमएचओ को पीडित के संबंध में स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए. याचिका पर अगली सुनवाई 12 जून को होगी. बालाघाट जिला अदालत ने लिखा हाई कोर्ट को पत्र बता दें कि बालाघाट जिला अदालत ने दुष्कर्म पीड़ित 14 वर्षीय लड़की के गर्भपात की अनुमति के लिए हाई कोर्ट को पत्र लिखा था. हाई कोर्ट को ये पत्र 26 मई को प्राप्त हुआ. पत्र के साथ सिविल सर्जन की रिपोर्ट में दुष्कर्म की रिपोर्ट थाने में कब दर्ज हुई, इसका कोई उल्लेख नहीं था. इससे पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था ” दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने के संबंध में गर्भपात के लिए हाई कोर्ट ने 20 फरवरी 2025 को पारित आदेश में गाइडलाइन निर्धारित की है. दुष्कर्म के कारण पीड़ित के गर्भवती होने की सूचना थाना प्रभारी द्वारा आवश्यक रूप में संबंधित न्यायालय को प्रदान की जाएगी. नाबालिग पीड़िता 24 हफ्ते (करीब 6 महीने) से ज्यादा गर्भवती हो, तो गर्भपात के लिए हाई कोर्ट से मार्गदर्शन लेना होगा. यह आदेश सभी जिम्मेदार विभागों को दिया गया था.” आवश्यक विवरण के साथ केस डायरी पेश करें एकलपीठ ने राज्य सरकार को निर्देशित किया है “सभी आवश्यक विवरण और केस डायरी के साथ रिपोर्ट पेश करें कि किन परिस्थितियों में नाबालिग लड़की को साढ़े 7 महीने का गर्भ समाप्त करने में देरी हुई. रिपोर्ट अगली सुनवाई या उससे पहले दाखिल की जाए, जिससे नाबालिग लड़की के गर्भ को समाप्त करने के लिए उचित निर्देश जारी किए जा सकें और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.”

12वीं के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए जरूर फॉलो करें ये 7 सफलता मंत्र

ज्यादातर युवाओं का सपना सरकारी नौकरी पाने का होता है। लेकिन आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना आसान काम नहीं है। सरकारी नौकरी के एक पद के लिए सैकड़ों लोग लाइन में हैं। इसलिए सरकारी नौकरी के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए आपको 12वीं के बाद एक खास रणनीति बनाकर अपनी तैयारी करनी होगी, जिससे आपको सरकारी नौकरी मिल जाएं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए की शुरुआत कहां से करनी है, क्या पढ़ना चाहिए आदि। तो चलिए आपको बताते हैं कि 12वीं के बाद सेल्फ स्टडी से प्रतियोगी परीक्षा/सरकारी नौकरी तैयारी के लिए 7 सफलता मंत्र के बारे में बताते हैं। अपने लिए सरकारी नौकरी के ऑप्शन ढूंढने से शुरुआत करें हमारे देश में सरकारी नौकरी के लिए सेंट्रल लेवल पर प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) करता है। इसके अलावा सभी राज्यों के लोक सेवा आयोग अलग से राज्य में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करते हैं इनमें UPPSC, BPSC, MPSC, MPPSC, OPSC, HPSC आदि शामिल हैं। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जैसे ISRO, DRDO और अन्य बैंक अपने यहां नौकरी के लिए स्वयं परीक्षा का आयोजन कराते हैं और जॉब नोटिफिकेशन जारी करते हैं। आपको अपने लिए 2 से 3 सही परीक्षा पैटर्न को चुनना होगा। हर एक प्रकार की जॉब के लिए स्पेशल आवश्यकताओं और करियर ऑप्शन को समझने से आपको अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलती है। जॉब नोटिफिकेशन पर नजर रखें हर दिन बहुत सारे विभागों में अलग-अगल पदों पर नौकरी निकाली जाती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप किसी भी जॉब में आवेदन करने से चूंक नहीं जाएं। आवेदन फॉर्म को सही से भरना, अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना और सही से आवेदन फीस जमा करना बहुत जरूरी है, आपकी एक गलती आपके हाथों से सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका छीन सकती है। जॉब नोटिफिकेशन हमेशा उस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें और आवेदन करने से पहले योग्यता जरूर चेक करें। परीक्षा पैटर्न को समझें किसी भी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने से पहले एग्जाम पैटर्न को ध्यान से समझें। परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, कितने प्रश्न होंगे, किस टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएंगे, परीक्षा का कुल अंक कितना है, परीक्षा के लिए कितना समय मिलेगा आदि। परीक्षा सिलेबस और पैटर्न को जानने के बाद ही आगे की स्ट्रैटिजी बनाएं। परीक्षा के लिए स्ट्रेस नहीं लें सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में ज्यादातर प्रश्न करेंट अफेयर्स से पूछे जाते हैं। ऐसे में करेंट अफेयर्स पर आपकी मजबूत पकड़ होना बहुत जरूरी है। इसलिए बहुत सारे सोर्स से पढ़ने की बजाय एक न्यूजपेपर और मैग्जीन से करेंट अफेयर्स की तैयारी करें। इसके लिए आप साप्ताहिक या मासिक करेंट अफेयर्स की किताबें भी पढ़ सकते हैं। निरंतरता से पढ़ाई करें सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको 12 से 18 महीने का समय परीक्षा की तैयारी को देना होगा। आपको अपना टाइम टेबल तैयार करना चाहिए। सिलेबस के अनुसार अपना टाइम टेबल बनाएं और उसे अच्छे से फॉलो करें। रोजाना 5 से 8 घंटे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को दें। बीच में शॉर्ट ब्रेक जरूर रखें। जॉब इंटरव्यू की तैयारी भी है बहुत जरूरी पढ़ाई के साथ-साथ आपको अपनी पर्सनालिटी पर भी ध्यान देना होगा। जॉब्स इंटरव्यू के लिए हमेशा अपने अंदर आत्मविश्वास बनाए रखें। जॉब इंटरव्यू में आपसे करेंट अफेयर्स और नौकरी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। आत्मविश्वास के साथ आप इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और प्रश्नों का सही जवाब देंगे। इंटरव्यू के समय घबराए नहीं। परीक्षा के समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें आप जिस भी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर रहे हों, उस परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को जरूर सॉल्व करें। हर एक टॉपिक के शॉर्ट्स नोट्स बनाएं, जिससे रिवीजन करते समय आपको आसानी हो। मॉक टेस्ट दीजिए और अपनी गलतियों को पहचानकर उन्हें सुधारें। खुद पर भरोसा रखें और अपने लक्ष्य से अपना फोकस हटने मत दीजिए।  

उत्‍तराखंड पहुंचे इतने सैलानी, देहरादून में शहर से लेकर हाईवे तक जाम, पूरा उत्तराखंड भीषण जाम से जूझ रहा

देहरादून  उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि अब गढ़वाल और कुमाऊं के सभी शहर पूरी तरह से जाम हो गए हैं. सड़कों पर लगी गाड़ियों की लंबी लाइनों की वजह से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है. भीषण गर्मी के बीच घंटों तक गाड़ियों में बैठे रहने की वजह से लोगों की तबीयत खराब हो रही है. चारधाम यात्रा और गर्मी के सीजन में पर्यटक ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, मसूरी और कैंची धाम की तरफ रुख कर रहे हैं. लेकिन जाम में फंसने की वजह से लोगों की जान भी जा रही है. उत्तराखंड के दोनों एंट्री प्वाइंट पर गाड़ियों की कतार: अगर आप उत्तराखंड आ रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपका सामना सड़कों पर रेंगती हुई गाड़ियों से हो सकता है. उत्तराखंड में दाखिल होने का एक रास्ता हरिद्वार जिले से होकर गुजरता है. आप जैसे ही रुड़की पार कर हरिद्वार में पहुंचेंगे तो आपको शहर में दाखिल होते ही जाम का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा नहीं है कि यह जाम सिर्फ वीकेंड पर लग रहा है. स्कूलों की छुट्टी होने और चारधाम यात्रा में अत्यधिक भीड़ आने की वजह से हफ्ते के सातों दिन यही हालत हैं. हालांकि, हरिद्वार पुलिस ने बाहर से आने वाली गाड़ियों की संख्या को देखते हुए कुछ प्लान तैयार किए हैं. जैसे शहर में दाखिल होने वाली गाड़ियों को बैरागी कैंप या पार्किंग की तरफ भेजा जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद भ देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर जाम लग रहा है. ऋषिकेश और चारधाम मार्ग का बुरा हाल: देहरादून से मसूरी या ऋषिकेश की तरफ जाते हुए भी लोगों को रायवाला के रास्ते से घूमकर ऋषिकेश भेजा जा रहा है. क्योंकि ऋषिकेश शहर के हालात कुछ ऐसे हैं कि हर चौक चौराहा पूरी तरह से जाम की शक्ल ले चुका है. ऋषिकेश से शिवपुरी तक एक तरफ लंबी-लंबी गाड़ियों की लाइन लगी हुई है. आप जाम का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि ऋषिकेश में 10 किलोमीटर का सफर लगभग 3 घंटे में तय हो रहा है. हालांकि देहरादून पुलिस ने ऋषिकेश को जाम से मुक्त करने के लिए कुछ इंतजाम किए हैं. देहरादून एसएसपी अजय सिंह की मानें तो चारधाम यात्रा में जाने वाली गाड़ियों को नेपाली फार्म से घूमते हुए ऋषिकेश या गंगोत्री-यमुनोत्री को जाने वाली गाड़ियों को देहरादून शहर से सेलाकुई और चकराता होते हुए भेजा जा रहा है. ताकि चारधाम यात्रा मार्ग पर अत्यधिक जाम के हालात न बने. कुमाऊं में हालात खराब: इसी तरह कुमाऊं के भी हालत बेहद खराब हैं. कुमाऊं में रामनगर, नैनीताल और कैंची धाम में भयानक जाम से पर्यटक जूझ रहे हैं. दरअसल सीजन के साथ-साथ 7 जून को कैंची धाम में वार्षिक मेला लगता है और इस वार्षिक मेले में रोजाना लाखों श्रद्धालु कैंची धाम पहुंच रहे हैं. हालांकि, मेले के शुरू होने से पहले पुलिस ने जाम से निपटने के कई तरह के प्लान बनाए थे. लेकिन अत्यधिक भीड़ आने की वजह से पुलिस के भी प्लान धरे के धरे रह गए. आलम ये है कि हल्द्वानी, रामनगर और नैनीताल की तरफ आने और जाने वाली सड़कों पर लोग पांच-पांच घंटे से एक ही जगह खड़े हुए हैं. नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की मानें तो पुलिस के जवान 24- 24 घंटे जाम खुलवाने और पर्यटकों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो, इस ड्यूटी में लगे हुए हैं. शनिवार और रविवार को मौजूदा सीजन में अत्यधिक लोग आने की वजह से जाम के हालात बन जाते हैं. इसके साथ ही कैंची धाम में लगने वाला मेला भी भीड़ की वजह बना है. हम कोशिश कर रहे हैं कि जहां पर अधिक समय के लिए जाम लग रहा है, उसको जल्दी से क्लियर करवाया जाए. इसके साथ ही आने वाले पर्यटकों से नैनीताल पुलिस लगातार अपील कर रही है कि अपनी गाड़ी लेकर शहर में दाखिल होने की कोशिश या कहीं भी गाड़ी खड़ी करने की न सोचें. इससे स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ-साथ आने वाले पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जाम में गई लोगों की जान: उत्तराखंड में लगने वाला जाम, झगड़े और मौत की वजह भी बन रहा है. ऐसा ही एक मामला 6 जून को मसूरी क्षेत्र में सामने आया. जब दिल्ली के एक पर्यटक जिनकी उम्र 62 साल की थी, उनकी अचानक जाम में लगातार खड़े रहने की वजह से तबीयत खराब हो गई. 62 साल के किशोर टंडन की हालत इतनी खराब हो गई कि उनके परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचता है. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मौत के बाद उनके परिजनों ने यातायात व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े किए थे. कैंची धाम में हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ नैनीताल का भी यही हाल है। यहां से 18 किलोमीटर की दूरी पर कैंची धाम है। यहां लोग नीम करोरी महाराज के आश्रम में उमड़ रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों के साथ ही स्‍थानीय लोगों को भी जमकर परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए नैनीताल पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कैंची धाम और नैनीताल में आने वाले पर्यटकों के लिए रूट प्‍लान जारी किया गया है। 35 किमी तय करने में लग गए 4 घंटे बीते रविवार को तो देहरादून और हरिद्वार में सुबह से लेकर देर रात जाम लग गया। महज 35 किलोमीटर की दूरी तय करने में तीन से चार घंटे लग गए। देहरादून-दिल्‍ली मार्ग पर 20 किमी की दूरी तीन घंटे में तय हुई। मसूरी जाने वाले रास्‍ते का तो बहुत बुरी हाल हुआ। पर्यटकों का आरोप है कि जाम की सूचना लोग पुलिस कंट्रोल रूम में देते रहे पर जरूरी कार्रवाई नहीं की गई। जाम में फंसे सैलानी पुलिस को कोसते रहे। चार धाम यात्रा आए 80 लोगों की हो चुकी है मौत उत्‍तराखंड में 2 मई से चार धाम यात्रा चल ही रही है। हर दिन बाहरी राज्‍यों और विदेशों से लाखों श्रद्धालु उत्‍तराखंड आ रहे हैं। चार धाम यात्रा मार्गों पर वाहनों की इतनी भीड़ हो गई है कि पांव रखने की जगह नहीं है। अब तक 80 से ज्‍यादा श्रद्धालुओं … Read more

ओडिशा के जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ियों ने मास्को वुशू स्टार इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में जीते स्वर्ण पदक

रायपुर,  भारतीय खेल जगत  को तब एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई जब ओडिशा के बड़बिल स्थित जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल के दो वुशू खिलाड़ियों – प्रेम मुंडा और राजकुमार मुंडा ने रूस के मास्को में 1 से 7 जून तक आयोजित प्रतिष्ठित मास्को वुशू स्टार इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। पुरुषों के वरिष्ठ संवर्ग 48 किलोग्राम और 52 किलोग्राम श्रेणी में प्रेम और राजकुमार ने मेजबान देश रूस के शीर्ष खिलाड़ियों को हराकर देशवासियों को गर्वान्वित किया। यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय वुशू के लिए मील का पत्थर है। जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल, बड़बिल की स्थापना क्षेत्र के ग्रामीण और आदिवासी बच्चों की प्रतिभा के विकास के उद्देश्य से जिन्दल स्टील एंड पावर की सीएसआर शाखा जिन्दल फाउंडेशन द्वारा चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल के मार्गदर्शन में किया गया है। इस उपलब्धि पर प्रेम मुंडा और राजकुमार मुंडा को बधाई देते हुए जेएसपी के चेयरमैन और हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद श्री नवीन जिन्दल ने कहा, “यह हम सभी के लिए गर्व का पल है। प्रेम और राजकुमार की यह सफलता न केवल भारतीय खेलों की जीत है, बल्कि समान अवसर और संघर्ष की क्षमता का उत्सव भी है। मैं दोनों ही खिलाड़ियों के संकल्प और साहस को सलाम करता हूं और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को संवारने के लिए जिन्दल फाउंडेशन की पूरी टीम को बधाई देता हूं।” जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने खिलाड़ियों कि उपलब्धि पर कहा,“ मास्को में इनकी सफलता की यात्रा सुदूर गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की एक प्रेरणादायक कहानी है। जिन्दल फाउंडेशन प्रतिभाओं का सहयोग कर उनके सपनों को पंख देने में विश्वास करता है। ये स्वर्ण पदक इनके समर्पण और मेहनत को समर्पित हैं। मैं प्रेम और राजकुमार को उनकी शानदार सफलता और अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने के लिए बधाई देती हूं।” प्रेम और राजकुमार की यात्रा वर्ष 2012 में तब शुरू हुई थी, जब जिन्दल फाउंडेशन ने क्योंझर जिले के देवझर क्षेत्र में सीएसआर कार्यक्रम के तहत बच्चों को वुशू प्रशिक्षण देना शुरू किया था।  वर्ष 2023 से जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल, बड़बिल का संचालन हो रहा है, जहां इन बच्चों को शीर्ष स्तर का प्रशिक्षण दिलाने के साथ-साथ उनकी शिक्षा और पोषण की भी व्यवस्था की गई है। मास्को में हुई प्रतियोगिता के लिए प्रेम और राजकुमार का चयन देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुई। प्रेम और राजकुमार के साथ-साथ जिन्दल फाउंडेशन ने स्वेता रानी, बबलू और मंजू मुंडा जैसी प्रतिभाओं को भी तराशा है, जिन्होंने ब्राजील, ब्रुनेई और मास्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिताओं में स्वर्ण व रजत पदक जीते हैं।जिन्दल फाउंडेशन पूरे भारत में 30,000 से अधिक ग्रामीण और आदिवासी खिलाड़ियों सहयोग प्रदान कर रहा है, जिनमें मार्शल आर्ट्स, महिला और पुरुष हॉकी, महिला फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी और क्रिकेट शामिल हैं।

वॉर 2 में एनटीआर जूनियर की माचो पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए खास स्टाइलिंग की : अनाइता श्रॉफ अदजानिया

मुंबई, मशहूर स्टाइलिस्ट अनाइता श्राफ अदजानिया ने बताया है कि फिल्म वॉर 2 में उन्होंने एनटीआर जूनियर की माचो पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए खास स्टाइलिंग की। वॉर 2 के टीज़र में एनटीआर की जबरदस्त मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। उनके स्टाइल और लुक की पूरे देश में तारीफ हो रही है। फिल्म की कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने बताया कि दर्शकों और एनटीआर के फैंस द्वारा मिले प्यार से वे बेहद खुश हैं। अनाइता ने बताया कि वॉर 2 में उन्होंने एनटीआर की माचो पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए खास स्टाइलिंग की। उन्होंने कहा, एनटीआर के साथ पहली बार काम करना एक बेहतरीन अनुभव था। जब वो कमरे में आते हैं, तो जैसे माहौल में ऊर्जा दौड़ जाती है। ये कोई दिखावा नहीं है, ये उनके अंदर की ताकत है। उनके चेहरे की मुस्कान, गर्मजोशी और किरदार में गहराई साफ नजर आती है। अनाइता ने कहा, मैं एनटीआर के लुक को रियल रखना चाहती थी, लेकिन साथ ही उनकी ताकत और मर्दानगी भी दिखानी थी। एनटीआर की मौजूदगी में एक रॉनेस है, जैसे कोई इंसानी मशीन हो जो मकसद के साथ काम कर रही हो। इसी सोच के साथ उनका लुक तैयार किया गया।उनके स्टाइल में कोई दिखावा नहीं है, सब कुछ सीधा और असरदार है। यह एक ऐसे आदमी की छवि है जो सिर्फ काम पर फोकस करता है। फिल्म वॉर 2 को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में एनटीआर जूनियर, ऋतिक रोशन के सामने नज़र आएंगे। कियारा आडवाणी इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। फिल्म वॉर 2, 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी।  

विमुक्त एवं घुमन्तु समुदाय सर्वेक्षण की कार्यशाला बुधवार को

भोपाल मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं राज्य शासन के विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विमुक्त एवं घुमन्तु समुदाय के सर्वेक्षण के लिये एक दिवसीय कार्यशाला 11 जून 2025 को राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में होगी। कार्यशाला का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा करेंगे। कार्यशाला में विभागीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर भी उपस्थित रहेंगे।  

राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा: द्वारका के एक अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, पिता और दो बच्चों की गई जान

नई दिल्ली  दिल्ली में एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. द्वारका सेक्टर-13 स्थित मल्टीस्टोरी बिल्डिंग ‘सबद अपार्टमेंट’ में आज (10 जून) सुबह एक फ्लैट में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया. आग इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी. इस दौरान एक 2 बच्चों के साथ एक पिता ने बिल्डिंग से जान बचाने के लिए छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई. इससे पहले दमकल विभाग को सुबह 10 बजकर 01 मिनट पर आग की कॉल की गई, जिसके तुरंत बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें अपार्टमेंट की बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर धू-धू कर आग जलते देखा जा सकता है. दमकल विभाग ने दी ये जानकारी दमकल विभाग ने मौके पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और 8 फायर टेंडरों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गए. दमकल विभाग ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है और मौके पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. दमकल विभाग ने किसी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की. बाकी विवरण और आग के कारणों की जानकारी के लिए फायर डिपार्टमेंट द्वारा आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है. मौके पर राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता के आधार पर जारी है. बता दें कि द्वारका में स्थित ‘सबद अपार्टमेंट’ में आग लगी, जो एमआरवी स्कूल के पास स्थित है. इस तरह की घटना ने स्थानीय लोगों में घबराहट पैदा कर दी. जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसमें रहने वाले तमाम लोगों ने यह आरोप लगाया कि अपार्टमेंट की कमेटी के लोगों को जब इसकी जानकारी दी गई, तो उनकी तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया. इस पूरे मामले में लापरवाही बरती गई. शब्द अपार्टमेंट में आग से हड़कंप दिल्ली में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है। पारा लगातार ऊपर जा रहा। हीटवेव का अलर्ट है। ऐसे में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच दिल्ली के द्वारका में शब्द अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। ये आग कितनी भयावह है ये तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है। अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल पर लगी आग से तेजी से फैल रही। इसने नीचे के फ्लोर को भी कब्जे में ले लिया। बिल्डिंग से तीन लोगों के नीचे गिरने की खबर द्वारका के इस अपार्टमेंट आग की भयावहता से लोगों में हड़कंप मच गया। एक फ्लोर पर कई लोग फंसे हैं और बचाव के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इस बीच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। अपार्टमेंट फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि तीन लोग बिल्डिंग से नीचे गिरे हैं। आग बुझाने में जुटी दमकल टीम ऐसी आशंका जताई जा रही कि बिल्डिंग से बाहर निकलने के चक्कर में ये लोग बालकनी से नीचे उतरने की कोशिश में गिर गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। आग बुझाने की कवायद जारी है।

विश्व नेत्रदान दिवस पर दूसरों के जीवन का अंधियारा मिटाने का लें संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नागरिकों से आह्वान किया है कि वे दूसरों के जीवन का अंधियारा मिटाने के लिए नेत्रदान का संकल्प लें। नेत्रदान ही महादान है। नेत्रदान से दो व्यक्तियों की आंखों को भी रोशनी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि विश्व नेत्रदान दिवस हम सभी को प्रेरित करता है कि नेत्रदान, दुनिया से विदा होने के बाद भी मानव समाज की सेवा का अमूल्य माध्यम हो सकता है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने परिवार के सदस्यों और अन्य नागरिकों को भी नेत्रदान का महत्व बताते हुए ऐसा संकल्प लेने की प्रेरणा दे सकते हैं।  

WTC Final: कुछ मायनों में आप भारत के आस-पास होने की उम्मीद करते हैं: पैट कमिंस

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल से पहले एक बड़ा बयान टीम इंडिया को लेकर दिया है। पैट कमिंस ने कहा है कि वह उम्मीद कर रहे थे कि भारतीय टीम WTC 2025 के फाइनल में होगी, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम भी बुधवार से लंदन के लॉर्ड्स में खेले जाने मुकाबले के लिए कमतर नहीं है। 50 ओवर का विश्व कप और डब्ल्यूटीसी फाइनल जीत चुके कमिंस के पास लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने का मौका है और वे ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। WTC Final से एक दिन पहले पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “कुछ मायनों में आप भारत के आस-पास होने की उम्मीद करते हैं। इंग्लैंड अपने घर में काफी मजबूत रहा है और न्यूजीलैंड हमेशा फाइनल में पहुंचता हुआ दिखता है, लेकिन ICC इवेंट्स में दक्षिण अफ्रीका के लिए भी यही स्थिति हो सकती है। हम उन्हें टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा नहीं देखते हैं, लेकिन यह ऑस्ट्रेलिया-भारत फाइनल से अलग है और अच्छा भी है।” साउथ अफ्रीका ने जब WTC फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा था कि एक ऐसी टीम फाइनल में है, जिसने ना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और ना ही इंग्लैंड के खिलाफ। इस पर पैट कमिंस ने कहा, “आप केवल उसी को हरा सकते हैं जिसका आप सामना कर रहे हैं। फाइनल तक पहुंचने का हमारा रास्ता बहुत कठिन था, लेकिन मैं दक्षिण अफ्रीका को अलग रास्ता अपनाने के लिए दोषी नहीं मानता।” बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इतिहास में तीसरी बार खेला जा रहा है। पहली बार 2021 में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी, जबकि 2023 में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का सामना हुआ था। हैरानी की बात ये रही कि दोनों बार भारत को हार मिली। इस बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल है। इस बार क्या नया विजेता मिलेगा या ऑस्ट्रेलिया इतिहास लिखेगा? ये देखने वाली बात होगी।  

ED ने रॉबर्ट वाड्रा को भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय ने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है. रॉबर्ट वाड्रा को ईडी ने आज पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया है. लेकिन रॉबर्ट वाडरा अभी तक ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे हैं. वाड्रा को हरियाणा जमीन घोटाले में PMLA के तहत समन किया गया है. इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है. पहले ही पूछताछ में वाड्रा ने आरोपों से और किसी भी तरह की गलत गतिविधि में शामिल होने से इनकार कर दिया था. रॉबर्ट वाड्रा पर क्या है आरोप? संजय भंडारी के मामले में रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप है. भंडारी साल 2016 में भारत से भाग गया था और फिलहाल वो यूनाइटेड किंगडम में रहता है, कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा का करीबी सहयोगी है. ईडी के आरोप के मुताबिक, संजय भंडारी के पास करोड़ो की अघोषित विदेशी आय और संपत्तियां हैं, जिनमें नंबर 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर, लंदन और 6 ग्रोसवेनर हिल कोर्ट, लंदन की संपत्तियां शामिल हैं. ईडी ने आरोप लगाया, पीएमएलए के प्रावधानों के अनुसार ये संपत्तियां काली कमाई से अर्जित हैं और सीसी थंपी और सुमित चड्ढा को इनको छिपाने और उपयोग करने में शामिल पाया गया है. जांच में पाया गया कि थंपी रॉबर्ट वाड्रा का करीबी सहयोगी है. रॉबर्ट वाड्रा ने न सिर्फ सुमित चड्ढा के जरिए से लंदन के 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर में उपरोक्त संपत्ति का रेनोवेशन किया, बल्कि उसी में रहे भी. ED ने पहले भी की पूछताछ ईडी ने दावा किया, रॉबर्ट वाड्रा और थंपी ने फरीदाबाद में जमीन का एक बड़ा हिस्सा खरीदा और एक-दूसरे के साथ वित्तीय लेनदेन किया. इस मामले में वाड्रा से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है और उन्होंने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है. ED इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है, लेकिन उसमें वाड्रा बतौर आरोपी नहीं हैं. “10 घंटे तक पूछताछ की गई” इससे पहले भी अप्रैल के महीने में इसी केस में वाड्रा को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. इस दौरान वाड्रा पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के साथ पहुंचे थे. इस दौरान वाड्रा ने पूछताछ को लेकर कहा था कि, मैं एजेंसी के दूसरे समन को देखकर हैरान था क्योंकि मैं पहले ही इसी मामले के संबंध में एजेंसी के सामने 15 बार पेश हो चुका हूं. मुझसे 10 घंटे तक पूछताछ की गई और मैंने 23,000 दस्तावेज दिए. मैंने एजेंसी को 2019 के अपने बयान दिखाए और आप वही सवाल पूछ रहे हैं जिनका मैंने 2019 में जवाब दिया था और एजेंसी के लोग भी हैरान थे. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet