बिना मंडी शुल्क चुकाए ट्रक से हो रहा था सोयाबीन का परिवहन। मंडी सचिव ने पकड़ा।
The soybeans were being transported by truck without paying the market fee. The market secretary caught them. हरिप्रसाद गोहे आमला। आज शुक्रवार दोपहर आमला बोरदेही रोड़ पर देशमुख पेट्रोल पंप के सामने औचक निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव शिला खातरकर की टीम ने बिना मंडी शुल्क चुकाए सोयाबीन का परिवहन कर रहे ट्रक को पकड़कर जुर्माना वसूला। मंडी सचिव ने बताया आमला-बोरदेही रोड पर जांच के दौरान ट्रक क्रमांक MP48H1261 में 54 क्विंटल सोयाबीन, कुल 90 बोरे भरे मिले। ट्रक में मिले सोयाबीन का मूल्य 3,51,000 रुपये आंका गया।संबंधित द्वारा बिना मंडी शुल्क परिवहन करने पर नियमानुसार पांच गुना मंडी शुल्क 17,550 रुपये, निराश्रित शुल्क 702 रुपये और समन शुल्क 500 रुपये समेत कुल 18,752 रुपये की वसूली की गई। वही मंडी सचिव ने आमला स्थित साहू फर्म के गोदाम का भी बारीकी से निरीक्षण किया निरीक्षण में खुला ढेर एवं बोरो में रखा हुआ सोयाबीन मॉल मिला जिस पर कार्यवाही प्रस्तावित की गई। मॉल का मंडी स्टॉक पंजी से मिलान कर शेष बचे मॉल पर कार्यवाही की जाएंगी।