व्यवस्था अच्छी पहल : बारिश में छतरी लगाकर निकलीं पार्षद खुशबू अतुलकर, वार्ड में पानी निकासी का लिया जायजा।
A commendable initiative: Councilor Khushbu Atulkar stepped out with an umbrella during the rain to inspect water drainage in the ward. हरिप्रसाद गोहेआमला । भगत सिंह वार्ड क्रमांक 09 की पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर आज भर बरसात में छतरी लगाकर अपने वार्ड की पानी निकासी व्यवस्था देखने निकलीं। कुछ दिन पहले फरीद खान के घर में बारिश का पानी घुसने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद तत्काल निकासी की व्यवस्था कर दी गई। पार्षद ने बताया कि अब फरीद खान और क्षेत्र के किसी भी घर में पानी नहीं भरेगा। उन्होंने नालियों के साथ बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय का भी निरीक्षण किया। बताया गया जिन स्थानों पर निकासी नहीं हो रही, उन्हें चिन्हित कर स्वच्छता प्रभारी उल्लास जोशी को बताया गया है। वहीं माल गोदाम क्षेत्र के पास नाले की सफाई जल्द जेसीबी से कराई जाएगी। साथ ही वार्ड में जलभराव रोकने के लिए नाली सफाई और निकासी व्यवस्था का काम तेजी से कराया जा रहा है। ताकि भगत सिंह वार्ड के रहवासियों को बारिश के दौरान जल निकासी एवं आवागमन में परेशानियों का सामना न करना पड़े।