स्वतंत्रता दिवस पर आमला नगर पालिका की नागरिकों से अपील, जल संरक्षण से लेकर स्वच्छता तक दिए 7 संदेश
Amla Municipality’s appeal to citizens on Independence Day: 7 messages delivered, ranging from water conservation to cleanliness. हरिप्रसाद गोहेआमला, बैतूल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद आमला ने नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा 15 अगस्त 2026 के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जारी विज्ञापन के माध्यम से नागरिकों से नगर के विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग की अपील की गई है। नगर पालिका ने नागरिकों से “जल ही जीवन है” के संदेश को ध्यान में रखते हुए पानी को व्यर्थ न बहाने और जल संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद के समस्त करों का समय पर भुगतान करने का आग्रह किया गया है, ताकि नगर के विकास कार्यों को गति मिल सके।विज्ञापन में नागरिकों से जन्म, मृत्यु एवं विवाह का पंजीयन समय पर कराने की भी अपील की गई है। नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और कचरा मुक्त आमला बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संदेश दिया गया है। नगर पालिका ने अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने में भी नागरिकों से सहयोग मांगा है। वहीं, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर “बेटी है तो कल है, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” का संदेश भी दिया गया है। नगरवासियों से की गई 7 प्रमुख अपीलें नगर पालिका परिषद आमला की ओर से जारी अपील में अध्यक्ष नितिन गाडरे और उपाध्यक्ष किशोर माथनकर के साथ नगर के पार्षदों एवं एल्डरमेन पार्षदों के नाम भी शामिल हैं।नगर पालिका परिषद ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों से अपील की है कि वे केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने तक सीमित न रहें, बल्कि स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और विकसित आमला बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।