FIR registered against farmer for burning stubble in the field.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। तहसीलदार रिचा कौरव के निर्देश पर नरवई जलाने वाले किसान के विरुद्ध थाना आमला में अपराध दर्ज किया गया। हल्का पटवारी रैना की रिपोर्ट पर 25.05.2025 को ग्राम सेमोरिया खुर्द में खसरा नं. 158/1/1, 149/9, 149/10, 159/1/3, 159/2 की भूमि पर आग लगाने के मामले में कार्रवाई की गई । प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर बैतूल के आदेश 19.04.2026 के उल्लंघन पर आरोपी अंगद पिता फ़ुसू के खिलाफ अपराध क्र. 2026/32, धारा 223(b), 287 BNS के तहत FIR दर्ज की गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नरवई जलाने पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
recent visitors 9








