A memorandum of four-point demands was submitted to the Sub-Divisional Officer.
- आमला में कोटवार सम्मलेन का हुआ आयोजन।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। आमला में मंगलवार कोटवार सम्मेलन आयोजित किया गया था।आयोजित सम्मेलन में अनुविभागीय अधिकारी शैलेन्द्र बड़ोनिया एवं तहसीलदार रिचा कौरव न पहुंच कोटवारों की समस्या सुनी और कोटवारों की मांगों का ज्ञापन लिया। बता’दे कोटवार एकता जिंदाबाद’ के नारों के साथ कोटवार सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कोटवार शामिल हुए। इस दौरान कोटवार संघ ने अनुविभागीय अधिकारी शैलेन्द्र बड़ोनिया को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोटवारों की भूमि पर फार्मर आईडी न बनने, 3 साल से वर्दी राशि न मिलने, नियुक्ति में परिवार को प्राथमिकता देने और पंचायत प्रस्ताव की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की गई। संघ ने वर्दी राशि बैंक खाते में जमा कराने और फार्मर आईडी तत्काल बनाने का आग्रह किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में कोटवार संघ सदस्य मौजूद रहे ।








