Congress’s Gandhian protest against the Chief Minister’s statement, sloganeering at Janpad Chowk.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार शाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जनपद चौक पर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र भावसार ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को मर्यादित भाषा रखनी चाहिए। ऐसी टिप्पणियां लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं।कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से बयान पर स्पष्टीकरण और भविष्य में ऐसी भाषा से बचने की मांग की। प्रदर्शन में युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।








