The administration gave a strong message by demolishing 6 encroachments.
- हरन्या में पक्के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर।
हरिप्रसाद गोहे
आमला । जनपद क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम हरन्या में पहाड़ चंदन की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए पक्के मकान मामले में बुधवार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला सर शैलेन्द्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में आमला जनसुनवाई में मिलीं शिकायत पर बुधवार बड़ी कार्यवाही सामने आई है। उधर प्रशासन भी अब सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने एक्शन मोड में आ गया है। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मामले में अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कही भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किया जाएगा तो उसे सख्ती से हटाया जाएगा।इधर प्रशासन ने कार्यवाही कर आमला तहसील के हरन्या ग्राम में बुधवार को दो जेसीबी मशीनों से 6 अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया गया।
इनमें शासकीय भूमि पर बने पक्के मकान भी शामिल हैं, जिन्हें तोड़ने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मिली जानकारी अनुसार प्रशासन ने पहले से ही चिन्हित अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू कर रखी थी।वहीं प्रशासन को हरन्या क्षेत्र से दिनेश यादुवंशी द्वारा लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के बाद राजस्व, पुलिस और नपा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम आमला शैलेंद्र बड़ोनिया, एसडीओपी एसके सिंह, सीओ जनपद पंचायत दरोतीया, नायब तहसीलदार रिचा कौरव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा को दृष्टिगत रख पुलिस जवान भी मौके पर तैनात रहे।

मिली जानकारी अनुसार हरन्या ग्राम पंचायत में अतिक्रमणकारियों को शासकीय भूमि से बेदखली के आदेश दिए गए थे। आदेश के बाद भी अतिक्रमण न हटने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का फैसला लिया। तोड़ी गई 6 जगहों में पक्के मकान भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि ध्वस्त किए गए अतिक्रमणों में कोई भी पीएम आवास नहीं था। सभी अतिक्रमण शासकीय/चंदन भूमि पर किए गए थे। की गई कार्यवाही में एक महिला सहित अन्य लोगों के पक्के मकानों को जेसीबी से तुड़वाया गया। रास्ते को चौड़ीकरण और शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए यह कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के लिए यह कड़ा संदेश है कि अब प्रशासन बख्शेगा नहीं।









