Prepare Congress free booths, add 370 new voters at every booth “Amit Shah”
गृहमंत्री जिस रूट से निकलेंगे, वहां सुरक्षा में करीब 500 जवान रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास क्षेत्र से लेकर एयरपोर्ट तक नो फ्लाइंग जोन रहेगा।

ग्वालियर। देश के गृहमंत्री अमित शाह रविवार को ग्वालियर पहुंचे। वह दोपहर करीब 12 बजे ग्वालियर आएंगे और डेढ़ घंटे तक यहां रहेंगे। गृहमंत्री अमित शाह आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।
कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने एवं भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मध्य प्रदेश की पावन धरा पर पधार रहे देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का आत्मीय अभिनंदन है। pic.twitter.com/YskDJQiK1V
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) February 24, 2024
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि सरकार की जनहित की अच्छी योजनाओं और कामों को जन-जन तक पहुंचाएं इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने का काम करें। कांग्रेस में कुछ बचा नहीं है। कार्यकर्ता फ्रस्ट्रेटेड हो चुका है। भ्रमित हो रहा है इसलिए उन्हें जोड़ने का काम करें। कांग्रेस मुक्त बूथ के लिए काम करें। हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को जोड़ना है । कांग्रेस मुक्त बूथ तैयार करने हैं। मतदाताओं से अधिक से अधिक संवाद करें, योजनाओं के बारे में बताएं और लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ें।
ग्वालियर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी ने ग्वालियर व चंबल क्लस्टर की प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp, केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia एवं ग्वालियर-चंबल कलस्टर प्रभारी श्री… pic.twitter.com/GQeaXalVtI
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) February 25, 2024
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ,केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीडी शर्मा भी बैठक में रहे। केंद्रीय गृहमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से संवाद किया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के उद्देश्य से ग्वालियर चंबल अंचल की चार लोकसभा सीटों की क्लस्टर बैठक आयोजित की गई है। ग्वालियर और चंबल क्लस्टर प्रबंध समिति की बैठक के बाद अमित शाह यहां से खजुराहो जाएंगे।
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के मध्यप्रदेश आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर विमानतल पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। @DrMohanYadav51 #AmitShahInMP pic.twitter.com/LABpyyNrAa
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 25, 2024
जानकारी के अनुसार इस बैठक में ग्वालियर के साथ ही भिंड, मुरैना, गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए । इनसे अमित शाह ने संवाद किया।






