LATEST NEWS

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल विभाग की मंत्रालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली

भोपाल   पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल विभाग की मंत्रालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती राधा सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव, संचालक पंचायत राज श्री मनोज पुष्प, आयुक्त मनरेगा श्री कृष्ण चैतन्य सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। ग्राम पंचायतों का होगा डिजिटलीकरण मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आगामी समीक्षा बैठकों में सभी जिला पंचायत सीईओ जो भी विशेष प्रयास ग्रामीण विकास के लिए कर रहे हैं उनकी प्रजेंटेशन अनिवार्य रूप से दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना में सुचारु क्रियान्वयन के लिये प्रत्येक जिले को एक प्रभावी मॉडल तैयार करने का प्रयास करना चाहिए। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ई-पंचायतों की स्थापना के लिए सभी बुनियादी व्यवस्थाओं की आपूर्ति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। सभी पंचायतों में एनआईसी और बीएसएनएल प्रणाली की प्रभावशीलता का आंकलन किया जाए, जहाँ उक्त प्रणाली प्रभावी न हो वहाँ हम वैकल्पिक व्यवस्था की कार्यनीति तैयार कर लें। इसी के साथ ही पंचायतों में कम्प्यूटर सिस्टम की उपलब्धता का भी आंकलन किया जाए। ग्राम पंचायतों के डिजिटलीकरण का उद्देश्य पंचायतों की कार्य प्रणाली में सुधार लाना और उन्हें अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है। विगत साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मंत्री श्री पटेल द्वारा इंदौर जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा ज़िले की चार ग्राम पंचायतों को शत प्रतिशत डिजीलॉकर युक्त बनाने के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की थी। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए सभी अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के डिजिटलीकरण के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए गए थे। मंत्री श्री पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए गए पौध-रोपण एवं जीर्णोद्धार कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज़िलों में रोपे गए पौधों का शत-प्रतिशत सर्वाइवल रेट सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ की रहेगी के लगाए गए सभी पौधें जीवित रहें।  

चोरी गया माल बरामद, राजस्थान-सिरोही में चार नकबजन गिरफ्तार

सिरोही. पुलिस के अनुसार इस मामले में बरलूट थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक वगताराम, हेड कांस्टेबल सुरेशदान, हर्षण रेबारी एवं डीसीआरबी सिरोही के कांस्टेबल रमेश कुमार की टीम द्वारा वराडा, पुलिस थाना बरलूट, जिला सिरोही निवासी जगदीश घांची उर्फ रेक्सी उर्फ राकेश पुत्र मगनलाल घांची, दीपक हीरागर उर्फ दीपु पुत्र गलबाराम हीरागर, मुकेश घांची पुत्र सवाराम घांची एवं महिपाल उर्फ महिपालसिंह पुत्र खीमाराम पुरोहित को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर चुराया गया माल जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में गत 5 जून 2024 को मनोरा निवासी कमलेश कुमार पुत्र शंकरलाल सुथार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 3 जून 2024 की रात को उसके बड़े भाई लकमाराम इलाज के लिए गुजरात गए हुए थे। उस दौरान रात को उनके घर पर अज्ञात चोर घर की छत की रोशनदानी का ताला तोड़कर अंदर उत्तरे। चोरों ने वहां ताले तोड़े और फिर घर में चोरी कर ली। चोरी में 25000 रूपए कैश जो तिजोरी में रखे हुए थे, गुल्लक में लगभग 4000-5000 रुपए के करीब, कंदोरा चांदी का 7-8 तोले का लगभग, 8-10 चांदी के सिक्कों की चोरी करके ले गए।

राज्य सरकार का लक्ष्य हर पात्र नागरिक को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

भोपाल “उस सबसे गरीब और सबसे कमजोर आदमी [महिला] का चेहरा याद करें जिसे आपने देखा हो, और खुद से पूछें, कि क्या आप जो कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं, वह उसके किसी काम का होगा। क्या उसे इससे कुछ हासिल होगा?”भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिया गया यह टैलिस्मन विकास के सम्पूर्ण अभिप्राय के बारे में बताता है। मध्यप्रदेश का बजट 2024-25 इसी दृष्टिकोण के मूल आधार पर निर्मित किया गया है। बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ और ग्रामीणों के जीवन को उन्नत बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए 27,870 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र है विकास का उपरिकेंद्र पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जन कल्याणकारी बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी धनराशि का बजट है। ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, यह बताता है कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को विकास का उपरिकेंद्र मानती है। प्रदेश के ग्रामों का समग्र विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ लेने के तत्काल बाद ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अगले चरण की घोषणा की। केंद्र सरकार की इस घोषणा का प्रदेश के नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो इसके लिए बजट में 4 हज़ार करोड़ का प्रावधान आवास योजना के लिये प्रस्तावित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह बजट एक सकारात्मक क़दम है। ग्राम पंचायतों में किया जाएगा तरल एवं ठोस अपशिष्ट का उच्च प्रबंधन उल्लेखनीय है कि बजट में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 1800 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही सड़कों के नवीनीकरण एवं उन्नयन के लिए भी 900 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतर्गत 800 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान प्रस्तावित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। मनरेगा योजना में 20 करोड़ मानव दिवस के सृजन का लक्ष्य रखा गया है। योजना अंतर्गत बजट में 3 हजार 500 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल ग्रहण संरचनाओं का निर्माण कर कृषि के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए 1 हज़ार जल ग्रहण संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत सभी ग्रामों में ओडीएफ के स्थायित्व को बनाए रखते हुए ग्रामों में तरल एवं ठोस अपशिष्ट के उच्च प्रबंधन से ग्रामों को ओडीएफ प्लस के मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। इसके लिए बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। पंचायत सचिवों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है, ग्राम रोज़गार सहायकों के मानदेय को प्रति माह 9 हज़ार रुपये से बढ़ाकर 18 हज़ार रुपये किया गया है।  

दो बच्चियों को टांके में डुबोकर मारा, राजस्थान-जोधपुर में महिला को कुल्हाड़ी से काटा

जोधपुर. जोधपुर में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है, जबकि 2 मासूम बच्चियों के शव घर के टांके में मिले हैं। एक महिला घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बनाड़ थाना क्षेत्र के गांव नांदड़ी खुर्द का है। डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 5 बजे के करीब नांदड़ी खुर्द में डबल मर्डर की सूचना मिली थी। यहां पहुंचे तो पता चला कि यहां तीन डेड बॉडी हैं। भंवरी देवी (68) और दो बच्चियों भावना (5) और लक्षिता (3.5) के शव मिले हैं, जबकि संतोष (27) घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया- बुजुर्ग और घायल महिला पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है, जबकि बच्चों को पानी में डुबो कर मारा गया है। पुलिस को शक है कि हत्याकांड में परिवार का कोई व्यक्ति शामिल है।

कार सवार लोग बाल-बाल बचे, राजस्थान-सिरोही में अज्ञात बदमाशों ने किया पथराव

सिरोही. आबूरोड-रेवदर मार्ग पर तलवरनाका-मुंगथला के बीच बीती रात अज्ञात बदमाशों ने रोड पर अवरोध लगकर एक कार पर अंधाधुंध पथराव किया। गनीमत यह रही कि कार के सवार लोग समीप के ही गांव के बाशिंदे होने से वे रुके नहीं, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे गिरवर निवासी दो दोस्त अपने रिश्तेदार को अहमदाबाद-दिल्ली (आश्रम एक्सप्रेस) ट्रेन में बिठाकर अपने घर लौट रहे थे। तलवरनाका-मुंगथला के बीच रोड पर पत्थर डालकर किए गए अवरोध को देखते ही जैसे ही उन्होंने कार की स्पीड थोड़ी कम की, रोड के आसपास अंधेरे में छिपे अज्ञात बदमाशों ने कार पर अंधाधुंध पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद भी दोनों दोस्तों ने सूझबूझ एवं हिम्मत दिखाते हुए रुकने की बजाय साइड में से कार को निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर गिरवर चौकी पुलिस के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा आसपास में बदमाशों की तलाश ली। गिरवर चौकी प्रभारी नरेंदसिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे वहां पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश वहां से भाग गए थे। बदमाशों की तलाश कर रहे हैं।

श्वान को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, बेकाबू होकर पलटा लोडिंग आटो, युवक की मौत

भोपाल खजूरी सड़क थाना इलाके में बुधवार रात सड़क पर अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक लोडिंग आटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में आटो में सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान चालक आटो से बाहर कूद गया। इससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय शब्बीर पुत्र सादिक खान ग्राम पाटनिया में परिवार के साथ रहता था। वह अपने रिश्तेदार खलील खान के साथ उसके लोडिंग आटो पर काम करता था। बुधवार रात दोनों आटो से अपने घर लौट रहे थे। खलील आटो चला रहा था, जबकि उसके बायीं तरफ शब्बीर भी सीट पर बैठा था। रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम धामनिया के पास राजीव नगर टपरा के पास पहुंचे थे, तभी आटो के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के लिए खलील ने अचानक आटो मोड़ दिया। इस दौरान आटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर बायीं तरफ पलट गया। हादसे के दौरान खलील तो कूदकर आटो से बाहर निकल आया, लेकिन शब्बीर आटो के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे आटो के नीचे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां कुछ देर तक चले उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में खलील को मामूली चोट लगी हैं।  

हार्दिक पांड्या के लिए पिछले 9 महीने काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे, लेकिन अब हार्दिक-हार्दिक से गूंज उठा वानखेड़े

मुंबई भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए पिछले 9 महीने काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल हुए हार्दिक पांड्या लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रहे थे, इस दौरान उन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले टीम का नया कप्तान बनाया, जिससे भारतीय प्रशंसक काफी नाराज हुए थे और आईपीएल के 17वें सीजन के दौरान उन्हें हर मैच के दौरान हूटिंग का सामना करना पड़ा, जिससे उनके प्रदर्शन पर भी असर पड़ा। हालांकि एक महीने बाद भारतीय जर्सी पहनकर हार्दिक पांड्या ने भारत को दूसरी बार टी20 विश्वकप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। जिसके बाद फैंस अब उनके नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को विशेष विमान से स्वदेश लौट आई। लगातार बूंदाबादी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जिसके बाद टीम के सदस्यों ने नाश्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद भारतीय टीम मुंबई एयरपोर्ट पहुंची है, जहां  खुली बस में विजय परेड होगी और फिर वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह होगा।   मुंबई में परेड शुरू होने से पहले हार्दिक-हार्दिक की आवाज से स्टेडियम गूंज उठा है। कुछ महीने पहले ही इसी जगह पर हार्दिक को हूटिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब वक्त बदल गया है और फैंस अपने चहेते खिलाड़ी के दीदार के लिए बारिश में भी खड़े हुए हैं। भारत ने इसके पहले विश्व कप खिताब 1983 (एकदिवसीय), 2007 (टी20) और 2011 (एकदिवसीय) में जीते थे। सत्रह साल पहले भी मुंबई में इसी तरह का रोड शो किया गया था जब धोनी की टीम ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में पहले विश्व टी20 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था।  

HC का निर्देश: पूर्व DG पेंशन से हर महीने 50 हजार काटकर पत्नी को दें, फैमिली कोर्ट के आदेश पर भी रोक

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने पूर्व डीजी पुरुषोत्तम शर्मा की पेंशन से हर माह 50 हजार रुपये काटकर उनकी पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने निर्देश दिया कि यह रकम हर महीने की 10 तारीख को पत्नी को दी जाए। इसके अलावा, कोर्ट ने पुरुषोत्तम शर्मा को एक लाख रुपये की लिटिगेशन कास्ट भी भरने को कहा है। कोर्ट ने भोपाल कुटुंब अदालत के उस आदेश को भी रोक दिया जिसमें पूर्व डीजीपी को याचिकाकर्ता पत्नी को एकमुश्त चार लाख रुपये देने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने पाया कि अधीनस्थ अदालत ने अपने विवेक का सही उपयोग नहीं किया था। पूर्व डीजीपी की पेंशन एक लाख 12 हजार रुपये है, जिसमें से 50 हजार रुपये की कटौती करके प्रिया शर्मा को दिए जाएंगे। कोर्ट ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव को आदेश दिया कि पेंशन अधिकारी को इस आदेश की प्रति प्रदान की जाए ताकि इसका पालन हो सके। कोर्ट ने यह भी कहा कि जुलाई की राशि हर हाल में 10 जुलाई तक भुगतान की जाए। प्रिया शर्मा ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। पुरुषोत्तम शर्मा कौन हैं? आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने योग्यता के अनुसार पोस्टिंग नहीं मिलने के कारण वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) की मांग की थी और इसके लिए 31 मई को आवेदन दिया था। पुरुषोत्तम शर्मा का पत्नी की पिटाई करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर सरकार ने सितंबर 2020 में उन्हें निलंबित कर दिया था। इस कार्रवाई के खिलाफ शर्मा ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में याचिका दायर की थी। मई 2022 में न्यायाधिकरण ने उन्हें बहाल करने का आदेश दिया था।

सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में अब तक छह लोगों को किया गिरफ्तार

हाथरस दो जुलाई को हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की हुई मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने सत्संग आयोजक समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी सेवादार पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कान्फ्रेंस करके ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बाबा और बाकी लोगों की भी तलाश की जा रही है। अलीगढ़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पिछले मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र स्थित फुलरई गांव में आयोजित हरिनारायण साकार विश्वहरि भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में अब तक दो महिला सेवादारों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले के प्रमुख आरोपी मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसके खिलाफ जल्द ही गैर जमानती वारंट भी जारी किया जाएगा। भोले बाबा से पूछताछ या उसकी गिरफ्तारी की सम्भावना के बारे में पूछने पर माथुर ने कहा, आगे किसी की गिरफ्तारी होगी या नहीं, यह विवेचना पर निर्भर करेगा। जांच में आगे किसी की भूमिका निकलकर आयेगी तो कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ेगी तो जरूर पूछताछ की जाएगी। हाथरस जिले के फुलरई गांव में भोले बाबा द्वारा आयोजित सत्संग में मंगलवार को मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी तथा 31 अन्य घायल हो गये थे। ये है पूरा मामला सत्संग खत्म होने के बाद बाबा की ‘चरण धूलि’ लेने के लिये बड़ी संख्या में लोगों के आगे बढ़ने के दौरान मची भगदड़ में 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। घटना में 31 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य सेवादार और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और सभी की तलाश में दबिश शुरू कर दी। इस मामले में भोले बाबा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे। हालांकि भोले बाबा की लोकेशन की भी तलाश की जा रही है। घटना के बाद से भी भोले बाबा फरार चल रहा है। हाथरस पहुंचकर सीएम योगी ने घायलों का जाना था हाल हाथरस हादसे के अगले दिन सीएम योगी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटनास्थल का जायजा भी लिया। संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि मुकदमे में भोले बाबा को अभियुक्त क्यों नहीं बनाया गया? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जिन लोगों ने कार्यक्रम के लिए अनुमति का आवेदन दिया था, प्रथम दृष्ट्या पहले मुकदमा उनके खिलाफ होता है। उसके बाद फिर उसका दायरा बढ़ता है जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार होंगे, वे इसके दायरे में आएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस मामले की न्यायिक जांच के लिये बुधवार को तीन सदस्यीय आयोग गठित किया गया है जो दो महीने में जांच पूरी करके रिपोर्ट देगा। इस आयोग की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव करेंगे। आयोग के दो अन्य सदस्यों में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हेमंत राव और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी भावेश कुमार सिंह शामिल हैं।  

नई रेल लाइन पर हुई चर्चा, छत्तीसगढ़- सांसद रूपकुमारी ने की रेल मंत्री से मुलाकात

रायपुर. सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान रायपुर से संबलपुर नई रेल लाइन सुविधा को लेकर चर्चा की। रायपुर से संबलपुर तक नई रेल लाइन होने के बाद झलप, पिथौरा, बसना और सरायपाली की जनता को लाभ मिलेगा। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान रायपुर से संबलपुर नई रेल लाइन सुविधा को लेकर चर्चा की। रायपुर से बरगढ़ तक सर्वे के बाद मामला प्रक्रिया के आधीन है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बसना में रेल लाइन की घोषणा की थी। रायपुर-बरगढ़ रेल लाइन संघर्ष समिति के द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही है। प्रक्रियाधीन कार्य में तेजी लाने की मांग सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की है। रायपुर से संबलपुर तक नई रेल लाइन होने के बाद झलप, पिथौरा, बसना और सरायपाली की जनता को लाभ मिलेगा।

बाबा राजिंदर कालिया के कारनामों की खुली पोल, महिलाओं के साथ दशकों तक किया रेप

लंदन उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे के बाद इसका आयोजक भोले बाबा देश से लेकर दुनिया भर में सुर्खियां बना हुआ है। इस बीच ब्रिटेन में एक भारतीय बाबा के काले कारनामों ने सनसनी मचा दी है। ब्रिटेन के कोवेंट्री में भारतीय मूल के एक धर्मगुरु पर महिला भक्तों ने दशकों तक हवस का शिकार बनाने का आरोप लगाया है। 68 साल के बाबा राजिंदर कालिया दावा करता था कि वह ‘जिंदा भगवान’ है, लेकिन उसकी शिकार हुई महिलाओं का कहना है कि वह वास्तव में ‘छिपा हुआ शैतान’ है। राजिंदर कालिया पर आरोप है कि एक तरफ वह मंदिर के सदस्यों को अपने प्रवचन और कथित चमत्कार दिखाकर ये विश्वास दिला रहा था कि वह भगवान का अवतार है, उसी दौरान वह छोटी लड़कियों से लेकर महिलाओं का शोषण कर रहा है। बाबा का ढोंग रचाने वाले राजिंदर कालिया के खिलाफ उसी की 4 पूर्व महिला शिष्य सामने आई हैं, जिन्होंने बाबा के ऊपर दशकों तक उनका यौन शोषण और बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही तीन अन्य महिलाओं ने आर्थिक रूप से उत्पीड़न का आरोप लगाया है।  धर्म को चोला पहनकर अपनी ही महिला भक्तों को हवस का शिकार बनाने वाले एक भारतीय मूल के ढोंगी बाबा पर ब्रिटेन के हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है। कथित धर्मगुरु राजिंदर कालिया पर पर उसकी ही पूर्व शिष्याओं ने रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए लाखों पाउंड की मांग की है। राजिंदर कालिया खुद को धरती पर भगवान बताता था, लेकिन उसके ऐसे कारनामे सामने आए हैं कि हैवान कहना भी कम होगा। 68 वर्षीय राजिंदर कालिया पर इंग्लैंड के कोवेंट्री के एक मंदिर में आने वाली महिलाओं और छोटी बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने का आरोप है। कालिया अपने अपने प्रवचन के दौरान कथित रूप से चमत्कार दिखाकर महिला भक्तों को अपने प्रभाव में लाता था और फिर उन्हें अपना शिकार बनाता था। भारतीय मूल की हैं सभी पीड़ित कालिया पर आरोप लगाने वाले सभी दावेदार भारतीय मूल के हैं और उन्होंने दो साल पहले एक कानूनी लड़ाई जीती थी, जब एक जज ने मामले को सुनवाई के लिए आगे बढ़ने की अनुमति दी थी। जज डिप्टी मास्टर रिचर्ड ग्रिमशॉ ने जून 2022 में अपनै फैसले में कहा था कि इस मामले में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर विचार किया जाना है। इनमें से कई तथ्यात्मक मुद्दे आपस में जुड़े हुए हैं कि किस तरह प्रतिवादी (कालिया) ने उन पर दबाव बनाकर अपना नियंत्रण स्थापित किया। खुद को बताता है चमत्कारी पंजाब में पैदा हुआ राजेंद्र कालिया खुद को बाबा बालक नाथ की कृपा बताता है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि भारत में किशोरावस्था के दौरान कालिया का पैर टूट गया था। डॉक्टरों ने उसे बताया था कि वह कभी चल नहीं पाएगा। दावा किया गया कि इसके बाद हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बाबा बालकनाथ की जन्मस्थली देओतसिद्ध जाने के बाद वह अचानक से बिना बैसाखी के चलने लगा। उसने बताया कि यह चमत्कार था और इस बात से उसकी आस्था बाबा बालकनाथ में और बढ़ गई। ब्रिटेन में पहुंचकर खड़ा किया भक्तों का साम्राज्य 1977 में राजिंदर कालिया ब्रिटेन पहुंचा और 1983 में उसने अपने घर से ही प्रवचन शुरू किया। धीरे-धीरे उसके भक्तों की संख्या बढ़ने लगी। उसने कोवेंट्री में कुछ जमीन खरीदी और साल 1986 में बाबा बालकनाथ के मंदिर की स्थापना की। अपना मंदिर बना लेने के बाद उसने अपने भक्तों को ये विश्वास दिलाना शुरू किया कि वह धरती पर भगवान का अवतार है। इसके लिए उसने कथित चमत्कारों का सहारा लेना शुरू किया, जिसे देखकर उसके भक्त यकीन करने लगे। 1320 बार बनाया हवस का शिकार ब्रिटिश न्यूज पोर्टल द सन की रिपोर्ट के अनुसार, राजिंदर कालिया पर केस करने वाली महिलाओं के वकील मार्क जोन्स ने कहा, ‘यह एक असामान्य मामला है। दावेदारों का आरोप हैं कि वे दशकों से कालिया के करिश्माई और शक्तिशाली व्यक्तित्व के पूरी तरह अधीन थे। उन्होंने कथित चमत्कारों के माध्यम से खुद को भगवान के रूप में दिखाया। जब वो हवस का शिकार बनाता था तो पीड़ित खुद उसका विरोध करने में असमर्थ पाती थीं।’ एक महिला ने रोते हुए अदालत को बताया कि आश्रम में काम करने के 22 साल के दौरान उसके साथ कम से कम 1320 बार बलात्कार किया गया। एक अन्य पीड़िता ने कहा कि बाबा कालिया ने 13 साल की उम्र से उसका शोषण शुरू कर दिया था और 21 साल की उम्र में एक होटल में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। ये होटल बाबा कालिया ने खुद ही बुक किया था। महिला ने अदालत को बताया कि पुलिस के पास के जाने के बाद उसे तेजाब से मारने की धमकी दी गई। बाद में उसे बाल शोषण के लिए गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य महिला ने दावा किया कि 13 साल की उम्र में उसके साथ रेप किया गया जबकि चौथी महिला ने आरोप लगाया कि चार साल की उम्र से बाबा उसे गलत तरीके से चूमता था। कालिया ने आरोपों पर क्या कहा? राजिंदर कालिया ने एक बयान में कहा, ‘मेरे खिलाफ किए जा रहे दावों से मैं डरा हुआ हूं। वे स्पष्ट रूप से झूठे और हैरान करने वाले हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सभी को अपनी बात कहने का अधिकार दिया जाना चाहिए। इस अधिकार का उपयोग केवल निष्पक्ष और जिम्मेदारी से किया जाना चाहिए।’ कालिया ने आगे कहा कि ‘मुझे अपने समुदाय के भीतर मुझे नुकसान पहुंचाने की एक बड़ी साजिश का आभास हो रहा है। सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। तब तक मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समय में मेरा और मेरे परिवार का साथ दिया है।’ कालिया के खिलाफ मामले की सुनवाई पिछले सप्ताह रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस में शुरू हुई थी, जिसके अगले सप्ताह खत्म होने की उम्मीद है। मामले में आने वाले महीनों में फैसला आ सकता है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा- हमारा लक्ष्य है कि सीएम राइज स्कूल सर्वसुविधायुक्त, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वस्तरीय शिक्षा के स्रोत बनें

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हम सबका यह लक्ष्य है कि सीएम राइज स्कूल सर्वसुविधायुक्त, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वस्तरीय शिक्षा के स्रोत बनें। बच्चों का भविष्य प्राचार्यों और शिक्षकों पर होता है, उनके व्यवहार से ही बच्चे सीखते हैं। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने भोपाल में स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित सीएम राइज चरण – 2 के प्राचार्यों की दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में सम्मिलित हुये और सीएम राइज स्कूल की अवधारणा को सफल बनाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को जीवन जीने की कला से परिचय कराने के लिये शिक्षकों को प्रशिक्षित करना है और विश्वास है कि यह कार्यशाला इन उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल, आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता, संचालक लोक शिक्षण श्री डी. एस. कुशवाह सहित भोपाल, सागर, नर्मदापुरम, शहडोल एवं उज्जैन संभागों के सीएम राइज विद्यालयों के प्राचार्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।  

अयोध्या राम मंदिर में अब पीले रंग के कपड़ों में दिखेंगे पुजारी, गर्भगृह में मोबाइल भी हुआ बैन

 अयोध्या अयोध्या के राम मंदिर की व्यवस्था में बदलाव हुआ है. अब मंदिर के पुजारियों की ड्रेस बदल गई है. पुजारियों की ड्रेस अब भगवा से पीली हो गई है. इसके अलावा मंदिर में मोबाइल ले जाने पर भी बैन लगा दिया गया है. इसके अलावा और भी कई नियम बदले गए हैं. आइए जानते हैं विस्तार से…   राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार, रामलला के मंदिर के पुजारियों की पोशाक में बदलाव हुआ है और उनके मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अभी तक गर्भगृह में पुजारी भगवा वस्त्र में दिखते थे. वे भगवा पगड़ी, भगवा कुर्ता और धोती पहनते थे. लेकिन अब पुजारियों ने उसी रंग के कुर्ते और पगड़ी के साथ पीली (पीतांबरी) धोती पहनना शुरू कर दिया है. मंदिर अधिकारियों के मुताबिक, नया ड्रेस कोड 1 जुलाई से लागू हो गया है. नए पुजारियों को पीली पगड़ी बांधने का प्रशिक्षण दिया गया है. ‘चौबंदी’ कुर्ते में बटन नहीं होते और इसे बांधने के लिए धागे का इस्तेमाल किया जाता है. पीले रंग की ‘धोती’, सूती कपड़े का एक टुकड़ा, कमर के चारों ओर बांधा जाता है जो टखनों तक पैरों को ढकता है. मालूम हो कि राम मंदिर में एक मुख्य पुजारी के साथ चार सहायक पुजारी हैं. प्रत्येक सहायक पुजारी के साथ पांच प्रशिक्षु पुजारी भी रखे गए हैं. इन पुजारियों की प्रत्येक टीम सुबह 3.30 बजे से रात 11 बजे के बीच पांच घंटे की शिफ्ट में अपनी सेवाएं देती है. पुजारियों के भी मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. गौरतलब हो कि भारतीय धर्म में पीले रंग का विशेष महत्व है. शुभ कामों में पीला और भगवा रंग का ही इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में अब राम मंदिर के पुजारी भी पीले वस्त्रों में नजर आएंगे. इस नए ड्रेस कोड के लिए पुजारियों को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है. राम मंदिर में पीएम मोदी बता दें कि 5 अगस्त को जब राम मंदिर का भूमिपूजन/शिलान्यास किया गया था, तब पीएम मोदी ने भी पीले रंग का ही कुर्ता पहना था. हालांकि, वहां मौजूद पुजारी भगवे रंग के वस्त्र में मौजूद थे.  

शतरंज: गुकेश ने करुआना को बराबरी पर रोका, प्रज्ञानानंदा ने नेपोमनियाची के साथ अंक बांटे

बुकारेस्ट  विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने यहां सुपरबेट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में शीर्ष पर चल रहे अमेरिका के फाबियानो करुआना को बराबरी पर रोका। एक बार फिर दिन की सभी बाजियां ड्रॉ रही। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने रूस के इयान नेपोमनियाची के साथ अंक बांटे। अंतिम स्थान पर चल रहे रोमानिया के डिएक बोगडेन-डेनियल ने फिरोजा के साथ ड्रॉ खेला जबकि गिरी ने वाचियेर-लाग्रेव के साथ बाजी ड्रॉ की। शीर्ष वरीय करुआना दो जीत और पांच ड्रॉ से 4.5 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। उनके बाद गुकेश, प्रज्ञानानंदा और फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा हैं जो अमेरिकी से आधा अंक पीछे हैं। नेपोमनियाची 3.5 अंक के साथ फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर-लाग्रेव के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। अमेरिका के वेस्ली सो, नीदरलैंड के अनीश गिरी और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव की तिकड़ी उनसे आधा अंक पीछे है। इस 3,50,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में अब केवल दो दौर बचे हैं।

भोजशाला सर्वे पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान एएसआई की टीम खाली हाथ पहुंची

धार  भोजशाला में चल रहे सर्वे पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान एएसआई की टीम खाली हाथ पहुंची। धार भोजशाला केस की इंदौर हाईकोर्ट में आज सुनवाई थी। एएसआई ने इस दौरान सर्वे की रिपोर्ट पेश नहीं की। भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से चार सप्ताह का समय मांगा था। इस पर कोर्ट ने 15 दिन का समय देकर 22 जुलाई को रिपोर्ट पेश करने के दिए आदेश दिए हैं। 2 जुलाई को पेश करनी थी सर्वे रिपोर्ट बता दें, बीते 11 मार्च को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने धार स्थित भोजशाला परिसर के सर्वे कराने का आदेश दिया था. भोजशाल को हिंदू समुदाय वाग्देवी यानी सरस्वती का मंदिर मानता है. इसके उलट मुस्लिम समुदाय इस स्मारक को कमाल मौला मस्जिद मानता है. एएसआई ने हाईकोर्ट के निर्देश पर परिसर का “वैज्ञानिक सर्वेक्षण” कर रहा है. हाईकोर्ट की इंदौर पीठ के आदेश के अनुसार, एएसआई को 2 जुलाई तक परिसर के सर्वेक्षण की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी. मामले में अब एएसआई की नई अर्जी पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है.  इसी साल बीते 11 मार्च को हाईकोर्ट ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन के आवेदन पर एएसआई को परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था. हिंदू- मुस्लिम को पूजा-नमाज की अनुमति पिछले 21 सालों से एएसआई ने हिंदू और मुस्लिम समाज के लिए भोजशाला पूजा और नमाज के लिए विशेष व्यवस्था की है. इसके तहत यहां पर हिंदू समाज को हर मंगलवार को भोजशाला में तक पूजा करने की अनुमति दी गई है. इसी तरह मुसलिम समाज को हर शुक्रवार को इस स्थल पर नमाज अदा करने की अनुमति है. हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने अपनी याचिका में एएसआई द्वारा दिए गए इस आदेश को चुनौती दी है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet