LATEST NEWS

पंचायत चुनाव: लेने गए थे चुनाव के लिए फार्म लेकिन रिवाल्वर निकाल कर दूसरे को धमकाने के चलते पहुंच गए जेल

फिल्लौर (भाखड़ी) सरपंच अभी बना नहीं, सरपंची के फार्म लेने आए व्यक्ति में इतना जोश आ गया कि मामूली सी बात पर रिवाल्वर निकाल कर दूसरे को धमकाने लग पड़ा। पुलिस ने रिवाल्वर जब्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त सूचना के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा गांव में होने वाले पंचों-सरपंचों के चुनावों की घोषणा के बाद स्थानीय बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर फार्म लेने वाले उम्मीदवार काफिलों की शक्ल में गांवों से आ रहे हैं। लोगों में चुनावों को लेकर उत्साह के चलते शहर की प्रमुख नवांशहर रोड जहां तहसील कॉम्प्लैक्स, एस.डी.एम. कर्यालय के साथ डी.एस.पी. का दफ्तर भी है वहां प्रातः से लेकर शाम 6 बजे तक जाम लगा रहता है। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस को भारी मुशक्कत करनी पड़ रही है। दोपहर बाद बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब सरपंची का फार्म लेने आया गांव लोहगढ़ का एक उम्मीदवार गुरजीत सिंह जो अपनी कार में परिवार के साथ आया था वह बिना किसी की प्रवाह किए कार को मेन रोड के बीच ही खड़ा कर फार्म लेने अंदर चला गया जिसके चलते वहां जाम लग गया। जाम समाप्त करने के लिए गांव सैफाबाद के अशोक कुमार जोकि वह भी सरपंची का फार्म लेने आए थे उन्होंने कार में बैठी महिला से आग्रह किया की वह उनकी कार को एक तरफ कर देते हैं जिससे जाम समाप्त हो जाएगा। जैसे ही अशोक कुमार ने गाड़ी को एक तरफ साइड पर खड़ा किया तभी गुरजीत सिंह भी वहां पर पहुंच गया। अपनी कार को सड़क के बीच से हटाने को लेकर गुरजीत सिंह इस कदर खफा हो गया कि उसने रिवाल्वर निकाल अशोक कुमार को धमकाते हुए कहा कि उसकी कार में एक ओर रिवाल्वर पड़ी थी वह हर वक्त अपने पास दो रिवाल्वर रखता है उसकी हिम्मत कैसे पड़ गई उसकी कार कोई साइड पर करने की। उसने उसकी कार में से जो दूसरी रिवाल्वर चोरी कर ली है वह उसे अभी वापस करे नहीं तो उसके अंजाम बुरे भुगतने पड़ेगे। व्यक्ति के हाथ में रिवाल्वर देख वहां माहौल तनावपूर्ण बन गया। अशोक कुमार ने उससे कहा कि उसने केवल साइड कार में की है वह उसकी तलाशी ले सकता है। उसने उसकी कोई रिवाल्वर चोरी नहीं की। तभी वहां पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह और उनकी पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को दबोच उसके हाथ से रिवाल्वर पकड़ उसे थाने ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि चुनाव अचार संहिता लगने के कारण उक्त व्यक्ति ने डिप्टी कमिश्नर के कानून की उल्लंघना की है जिसके अंतर्गत गुरजीत सिंह पर मुकदद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा जिस किसी के पास भी लाइसैंसी हथियार है वह जमां करवा दे। उक्त घटना के बाद उक्त व्यक्ति की सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल हो रही है। सरपंच बना नहीं पहले ही रिवाल्वर निकाल धौंस जमाने लग पड़ा अगर सरपंच बन जाता तो न जाने क्या कर देता।

मोदी सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में MV Act में संशोधनों का प्रस्ताव पेश करेगी

नई दिल्ली सड़क परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम में महत्वपूर्ण संशोधनों का प्रस्ताव दिया है। जिसमें मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) को दावों के समाधान के लिए 12 महीने की समय-सीमा देना और मोटरसाइकिलों को कॉन्ट्रैक्ट कैरिज (अनुबंध गाड़ी) के तहत शामिल करके उनके व्यावसायिक इस्तेमाल की अनुमति देना शामिल है। इसमें रैपिडो और उबर जैसे एग्रीगेटर्स द्वारा उनके उपयोग की अनुमति देना भी शामिल है। कॉन्ट्रैक्ट कैरिज का मतलब यात्रियों को ले जाने के लिए किराए पर लिए गए वाहन हैं। जबकि मौजूदा कानून कॉन्ट्रैक्ट कैरिज के तहत सभी वाहनों के इस्तेमाल की अनुमति देता है। वहीं, प्रस्तावित संशोधन का मकसद मोटरसाइकिलों के संबंध में कानूनी स्पष्टता प्रदान करना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह कुछ राज्यों द्वारा राइड-हेलिंग सर्विस के लिए दोपहिया वाहनों के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने के मद्देनजर किया गया है। इसके अलावा, मंत्रालय यात्री सुरक्षा को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए मोटरसाइकिलों को शामिल करने के लिए ‘कैब एग्रीगेटर्स गाइडलाइंस’ को संशोधित कर रहा है। संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले 67 प्रस्तावित संशोधनों में ‘शैक्षणिक संस्थानों की बसों’ की नई परिभाषा और हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) को उनके सकल भार (ग्रॉस वेट) के आधार पर वर्गीकृत करने का प्रस्ताव शामिल है। पहली बार, तिपहिया वाहनों की परिभाषा भी सुझाई गई है। ये बदलाव सुप्रीम कोर्ट के एक मामले के बाद किए गए हैं। एक प्रमुख संशोधन में ‘शैक्षणिक संस्थान बस’ को किसी भी वाहन के रूप में फिर से परिभाषित करने की कोशिश की गई है। जिसमें चालक को छोड़कर छह से ज्यादा व्यक्ति होते हैं, जो छात्रों और कर्मचारियों के परिवहन के लिए संस्थान द्वारा स्वामित्व में, लीज पर या किराए पर लिया जाता है। मंत्रालय ने ड्राइवरों और नियोक्ताओं की जवाबदेही बढ़ाने के लिए ऐसी बसों द्वारा किए गए ट्रैफिक उल्लंघन के लिए दंड को दोगुना करने का भी प्रस्ताव किया है।   सरकार सुप्रीम कोर्ट को दिए गए आश्वासन को पूरा करने के लिए शीघ्र संसदीय मंजूरी के लिए दबाव बना रही है। जो इस बात की जांच कर रहा है कि क्या हल्के वाहन लाइसेंस वाला व्यक्ति 7,500 किलोग्राम तक के भार रहित परिवहन वाहन को चला सकता है। जिसे ‘माल हल्के मोटर वाहन’ के रूप में जाना जाता है। एक अन्य प्रस्तावित संशोधन राज्यों को कैब एग्रीगेटर्स, ऑटोमेटेड टेस्ट स्टेशनों (एटीएस) और ‘मान्यता प्राप्त ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्रों’ के लिए अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। जिसके लिए आवेदन जमा करने के छह महीने के भीतर फैसला लेना आवश्यक होगा। अगर राज्य इस समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने में नाकाम रहते हैं, तो केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बेहतरीन नींद के लिए करें इन तेलों से पैर के तलवों की मालिश

पैरों के तलवों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है और मांसपेशियां उत्तेजित हो जाती हैं, जिससे तनाव, थकान और नींद की समस्या जैसी परेशानियां दूर होती हैं। जिन लोगों की एड़ियां हमेशा फटी रहती हैं। उनके लिए भी तेल मालिश काफी मददगार साबित होती है। आजकल लोग सुकून भरी नींद पाने के लिए जाने कौन-कौन से तरीके अपनाते हैं लेकिन भाग दौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर के कारण लोगों को अनिद्रा की शिकायत हो जाती है, जिसकी वजह से पूरी रात नींद नहीं आती और दिन में इसके साइड इफेक्ट्स भी नजर आते हैं। वहीं, कई लोग मोबाइल को देखकर देर रात तक जागते हैं और उन्हें अनिद्रा की शिकायत होने लगती है। सही तरीके से लाइफस्टाइल चलाने के लिए कम तनाव और सुकून भरी नींद बेहद जरूरी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट भी पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं। जिन लोगों को शारीरिक थकान, पैरों में दर्द, अनिद्रा और तनाव की परेशानी बनी रहती है। उन्हें रात में सोने से पहले अपने पैरों के तलवों की मालिश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। डॉक्टर तेजस्विनी, नेचुरोपैथ के मुताबिक, रात में नींद ना आने पर तेल से पैरों के तलवों की मालिश करने से अच्छी नींद आती हैं। पैरों की मालिश करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हमारी बॉडी रिलैक्स महसूस करती है। लेकिन कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि पैरों के मसाज के लिए आखिर कौन सा ऑयल सबसे अच्छा होता है। सरसो का तेल सरसों के तेल को आयुर्वेद में भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है। पैरों में इस तेल की मालिश करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन की स्पीड बेहतर होती है। इसके मालिश से पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाले दर्द और ऐंठन की शिकायत दूर होती है। इनसोम्निया की समस्या होने पर गुनगुना सरसों के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है। वहीं एंग्जायटी और स्ट्रेस को दूर भगाने में यह मददगार माना जाता है। बादाम का तेल बादाम के तेल से अगर पैरों की मसाज की जाए तो तनाव से छुटकारा मिलता है और डिप्रेशन को दूर किया जा सकता है। मानसिक शांति के लिए रोजाना इस तेल से अपने पैरों के तलवे की मालिश करें। इससे कई अन्य फायदे भी मिलेंगे। नारियल का तेल नारियल तेल से पैरों की मालिश करने से मेंटल हेल्थ में सुधार होता है और चिंता, अवसाद, तनाव जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। इसके साथ ही मांसपेशियों या पैरों में दर्द और ऐंठन होने पर इस तेल को लगाने से आपको काफी आराम महसूस होगा। तिल का तेल मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक तनाव और अनिद्रा को दूर करने के लिए सोने से पहले इस तेल से रोजाना अपने पैरों के तलवों की मालिश करें। इसमें टायरोसिन अमीनो एसिड होता है, जो सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ावा देता है, जो एक हैप्पी हार्मोन होता है। इससे आपका मूड अच्छा होता है, गहरी नींद आती है और आप तनाव मुक्त होते हैं। लैवेंडर ऑयल इस तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ‌पैरों की मालिश के लिए इसका इस्तेमाल करना दवा की तरह आराम दिलाएगा। चिंता, तनाव, थकान को कम करने में यह मददगार होता है। अनिद्रा को दूर करने के लिए यह सबसे अच्छे नेचुरल ट्रीटमेंट में से एक है। इसके साथ-साथ जिन लोगों के बाल ज्यादा झड़ते हैं। उनके लिए भी यह सिद्ध उपाय साबित हो सकता है। इससे ब्लड सरकुलेशन अच्छा होता है।  

सैलजा और सोनिया की मुलाकात ऐसे समय हुई जब हरियाणा कांग्रेस में खटपट मची हुई, आधे घंटे चली मुलाकात

हरियाणा हरियाणा में आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। उससे पहले कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक प्रचार थमने से पहले सैलजा और सोनिया का मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ये मुलाकात आधे घंटे चली। सैलजा और सोनिया की मुलाकात ऐसे समय हुई जब हरियाणा कांग्रेस में खटपट मची हुई है। प्रदेश कांग्रेस में एक ओर जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा है तो दूसरी ओर कुमारी सैलजा हैं। दोनों  मुख्यमंत्री के पद की दावेदारी ठोक रहे हैं और गुटबाजी से बचने के लिए कांग्रेस ने राज्य में किसी को सीएम का चेहरा नहीं बनाया। बता दें कि चुनाव के बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में कुमारी सैलजा की नाराजगी पर सवाल पर हुड्डा ने कहा यह मीडिया द्वारा पैदा किया हुआ है, यह कोई प्रकरण नहीं है। कांग्रेस एकजुट है। हुड्डा ने कहा पहले भी सब कुछ ठीक था और आज भी है। हुड्डा से पहले सैलजा ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस आलाकमान का फैसला उन्हें स्वीकार होगा। हुड्डा ने सैलजा और रणदीप सुरजेवाला की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अच्छी बात है, जितने ज्यादा दावेदार होंगे, कांग्रेस को उतनी ही अधिक मजबूती मिलेगी। कुमारी सैलजा को BJP से मिला था ऑफर चुनाव के बीच कुमारी सैलजा को बीजेपी से भी ऑफर मिला था। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया था। हालांकि बीजेपी के ऑफर को सैलजा ने ज्यादा भाव नहीं दिया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी शोर गुल ख़त्म, मतदान 5 अक्टूबर को, बीजेपी-कांग्रेस के बीच टक्कर

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है । अब 90 सीटों के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होने जा रहा है । हरियाणा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस में है। लेकिन, कुछ सीटों पर निर्दलीय और कांग्रेस-भाजपा के बागियों ने चुनाव दिलचस्प बना दिया है। वहीं हरियाणा में 30 से ज्यादा सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष बना हुआ है। इस पूरे चुनाव में जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे ही केंद्र में है। यदि जातिगत समीकरणों के लिहाज से देखें ती राज्य की आबादी में 221% हिस्सेदासी रखने वाला एससी बोट महत्वपूर्ण और निर्णायक हो गया है। जहां कांग्रेस तगड़ी चुनौती पेश कर रही है. वहीं भाजपा ने मोदी की 4. शाह व योगी की 6-6 सभाएं कराकर पूरी ताकत लगा दी है। हालांकि इन सबसे इतर निर्दलीय और दोनों बड़े दलों के बागियों ने मुकाबला रोचक कर दिया है। बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा रहा, जिसे दोनों दलों ने अपने-अपने हिसाब से उठाया। महंगाई और स्थानीय मुद्दे जैसे परिवार पहचान पत्र, सम्पति आईडी, सड़क, पानी भी चर्चा में रहे। किसान, जवान और पहलवान के मुद्दे की गूंज तो बहुत रही, लेकिन इन पर पार्टियां अपने घोषणा पत्रों से इस ज्यादा कुछ नहीं कह पाई। अब 5 अक्टूबर को पता चलेगा कि हरियाणा के रण में मतदान का मन किसकी तरफ जाता है । वहीं 8 अक्टूबर को मतगणना होगी ।

लव जिहाद बढ़ाने का आरोप, विरोध के बाद इंदौर में गरबा पंडाल हटाया

इंदौर  मध्यप्रदेश का आर्थिक राजधानी इंदौर के भंवरकुआ इलाके में होने वाला मूर्ति स्थापना और गरबा आयोजन को निरस्त कर दिया गया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आयोजक पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच की और आयोजन स्थल से टेंट, जगह-जगह लगे पोस्टर भी हटवा दिए। टीआई राजकुमार यादव ने बताया कि बजरंग दल के राम दांगी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में शिकायत की थी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की है कि भावना नगर में पिछले कई सालों से फिरोज खान शिखर गरबा मंडल के नाम से नौ दिवसीय मूर्ति स्थापना के साथ गरबे का आयोजन करता है। यह आयोजन लव जिहाद को बढ़ाने देने के लिये किया जाता है। उन्हें सोशल मीडिया से इस बात की जानकारी लगी है। मूर्ति कलाकारों द्वारा माता की मूर्ति को बुर्के जैसी ड्रेस पहनाने की सूचना पर हिंदूवादियों ने हंगामा किया। हंगामे के बाद हिंदूवादियों ने थाने पहुंचकर पुलिस से मूर्तिकार और मूर्ति को नौ दिनों के लिए स्थापित करने वाले पर कार्रवाई की मांग की। घटना बुधवार देर शाम की है। टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि हिंदूवादी नेता लक्की रघुवंशी ने अपने साथियों के साथ थाने पहुंचकर खजराना इलाके में रहने वाले बंगाली कारीगर द्वारा बुर्के वाली माताजी बनाने की शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश की तो बुर्के जैसी बात नहीं मिली। लेकिन मूर्तिकार को थाने में लाकर पूछताछ की गई है। आयोजन की अनुमति दीपक हार्डिया के नाम से ली बजरंग दल के राम दांगी ने कहा- जो मूर्ति पूजा पर विश्वास नहीं करते वो विधि-विधान से किस तरह से नौ दिन मां की पूजा-अर्चना करेंगे। चेतावनी के बाद विवाद की स्थिति को देखते हुए यह आयोजन पुलिस प्रशासन ने देर रात निरस्त कर दिया। यहां पुलिस ने टेंट और अन्य सामान हटवाया। आयोजन की अनुमति दीपक हार्डिया के नाम से ली गई थी। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को ही बजरंग दल इस तरह के आयोजनों में वर्ग विशेष के लोगों की एंट्री के खिलाफ पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर चुका है।

30 हजार लोगों से ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, एल्विश-भारती समेत 5 को समन

नई दिल्ली एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी, अभिषेक मल्हान@फुकरा इंसान, पूर्व झा के साथ कॉमेडियन भारती और रिया चक्रवर्ती एक नए मामले में फंसते नजर आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने HiBox निवेश घोटाले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसी मामले में इन सभी का नाम सामने आया है. ये कंपनी के मुख्य साजिशकर्ता और रजिस्ट्रार में से एक है, साथ ही भुगतान गेटवे का मालिक भी है और निवेश पेमेंट के लिए इस्तेमाल किए गए चार बैंक खातों का मालिक भी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट के मुताबिक इन यू ट्यूबर्स को नोटिस इशू किया गया है उनमें एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी, अभिषेक मल्हान@फुकरा इंसान और पूर्व झा का नाम शामिल है. सभी को 4 अक्टूबर को पूछताछ के लिए शामिल होने का नोटिस दिया गया. कल सभी से पूछताछ किया जा सकता है. इसके सभी चार बैंक खातों को ब्लॉक कर दिया गया है और कुल लगभग 18 करोड़ रुपये की राशि जब्त कर ली गई है. कुछ सह-साजिशकर्ता अभी भी फरार हैं. FSO यूनिट, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस ने “HIBOX” एप्लिकेशन जिसमें गारंटीड रिटर्न देने का वादा किया गया था, में निवेश के बहाने लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. IFSO यूनिट, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिसद्वारा “HIBOX” धोखाधड़ी से जुड़े दो मामलों की जांच की जा रही है. अब तक कुल 151शिकायतें एक साथ जोड़ी गई हैं. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके चार बैंक खाते हैं, इन खातों में 18 करोड़ रुपये जब्त किए गए. लगभग 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स/यूट्यूबर्स को नोटिस जारी किये गये हैं. “EASEBUZZ” और “PHONEPE” की भूमिका की जांच जारीहै. IFSO यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो HIBOX मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से 30,000 से अधिक लोगों को ठगने वाले बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी है. इस धोखाधड़ी में निवेशकों को 1% से 5% तक की दैनिक ब्याज दर के झूठे आश्वासन देकर उच्च रिटर्न का वादा किया गया था. कई पीड़ितों को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स द्वारा इस ऐप में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया था. सूत्रों के मुताबिक इस मामले में स्पेशल सेल phone pay (फोन पे) का रोल और पेमेंट गेटवे की पड़ताल कर रही है ये दोनों पेमेंट मोड हैं जो स्पेशल सेल के रडार पर है. वहीं कॉमेडियन भारती को स्पेशल सेल ने स्मन्स भेजा है. रिया चक्रवर्ती को भी स्पेशल सेल IFSO जल्द स्मन्स करेगी.

ग्राम बम्हनगवां से युवाओ का दल पदयात्रा कर पहुंचा मैहर माता के लिए दर्शन

खुशियों की दास्तां उमरिया मानपुर के बम्हनगवा से नीरज पांडेय के नेतृत्व में युवाओ का जत्था  मैहर जिला सतना की शारदा माई के दर्शन के लिए मैहर धाम पहुंच चुके है , जहां पर उन्होने माता के दर्शन किए । विदित हो कि 80 किलोमीटर का पैदल सफर तय करके शारदा माई के धाम पहुंचे और माता के दर्शन किए । विदित हो विगत 13 वर्षाे से युवा पैदल सफर तय करके शारदा माई के दर्शन करने जा रहे है।     नीरज पांडे से प्रेरित होकर इस बार 50 की संख्या पर युवा हाथ में ध्वज लेकर पैदल यात्रा तय की । नीरज पांडे द्वारा बताया गया कि हम निरंतर 13 वर्षों से शारदीय नवरात्र में पैदल चलकर माई के दर्शन करने जाते हैं और इस बार भी मां का सहारा लेकर घर से निकले है । माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते हैं, और जहां पर शाम हुई तो डेरा जमाकर विश्राम करते हैं। स्वयं भोजन पकाते हैं और प्रसाद स्वरूप ग्रहण आगे की यात्रा की तैयारी में जुट जाते हैं। श्री पांडे द्वारा बताया गया कि भगवती मां शारदा को विद्यादात्री माना जाता है। ब्रह्म परमेश्वरी मां शारदा के शरीर का रंग कुंद पुष्प तथा चंद्रमा के समान धवल है और उनका वाहन हंस है। वे चार भुजाओं वाली हैं, जिनके एक हाथ में वीणा, दूसरे में पुस्तक, तीसरे में माला है मां के दर पर जो भी अपनी अर्जी लगाने आता है उसकी अर्जी स्वीकार होती है मनवांछित फल मिलता है ।  

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया संवाद, राजस्थान-केकड़ी में कबाड़ से बनाये आकर्षक मॉडल

केकड़ी. गांधी जयंती के अवसर पर केकड़ी में अजमेर रोड़ पर कृष्णा नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्वच्छता प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें क्षेत्र के कई उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कबाड़ के सामानों से जुगाड़ करते हुए कलात्मक कृतियों का निर्माण कर प्रेरणादायी संदेश दिया। प्रदर्शनी में बच्चों ने कई आकर्षक चार्ट व मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने अवलोकन किया और बच्चों से संवाद कायम कर उनकी सृजनात्मक प्रतिभा की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा, सीएमओ केकड़ी सीमा नरवरिया, यूसीईओ केकड़ी कालूराम सामरिया, खवास स्कूल के प्रधानाचार्य हेमेंद्र चौधरी, कादेड़ा बालिका स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश आचार्य व भाजपा केकड़ी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार राठी सहित कई शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रारम्भ में मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य कैलाश चंद झारोटिया व स्कूल स्टॉफ ने अतिथियों का स्वागत किया।

फार्म हाउस और बना रखे थे मंदिर, राजस्थान-भरतपुर में पशुपालन विभाग की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

भरतपुर. भरतपुर में दबंगों ने पशुपालन भूमि पर फार्म हाउस और इसके अंदर मंदिर बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण पर किरायेदार भी रख रखे थे। किरायेदारों से रहने का अतिक्रमणकारियों के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई किराया नहीं लिया जाता था। गुरुवार की सुबह स्थानीय प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटाकर पशुपालन विभाग को भूमि को सुपुर्द किया है। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ खुशीराम मीणा ने बताया कि करीब 5 सालों से कुछ दबंग लोगों ने पशुपालन विभाग की 85 हैक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमणकारियों ने जमीन के फर्जी कागज बनवाकर पशुपालन विभाग के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दाखिल किया। हाईकोर्ट के सबूतों के आधार पर भूमि को पशुपालन विभाग की मानते हुए प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। प्रशासन ने गुरुवार सुबह पुलिस फोर्स को साथ लेकर दो जेसीबी के सहयोग से अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण की भूमि पर किरायेदार के रूप में रह रही ममता ने बताया कि वह पिछले एक साल से परिवार के साथ रह रही है। वह इस जगह के रहने का कोई भी पैसा नहीं देती है। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले मकान के अंदर रखे सामान को बाहर निकालने का समय नहीं दिया। पशुपालन विभाग की करोड़ों की जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने फार्म हाउस बना रखा है और फार्म हाउस के अंदर आधा दर्जन मंदिर बना रखे है। मंदिर के अंदर ही किरायेदार निवास कर रहे थे। प्रशासन के द्वारा सुरक्षित सामान को बाहर निकलवाकर रखवा दिया गया है।

आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-दुर्ग में नाबालिग को घर से भगाकर बलात्कार

दुर्ग। नाबालिग लड़की के साथ अपहरण और बलात्कार का मामला सामने आया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर भिलाई से मध्यप्रदेश ले गया था और उससे शादी करने के बाद उसे नागपुर ले गया. जहां नाबालिग के साथ करीब 10 दिनों तक बलात्कार करता रहा. पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. जिसके बाद पुलिस विवेचना में जुट गई. इसके साथ ही अपहृत बालिका और अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहा थी. इस दौरान 1 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि सोनू उर्फ राजकुमार (गोमेश्वर) गढ़वाल अपहृता के साथ उसी के गांव में है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपहृता को बरामद किया. वहीं पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि राजकुमार उर्फ सोनू गोमेश्वर (29 साल) उसे बहला फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर अपने गांव मुंडरई सिवनी मध्यप्रदेश ले गया और कहीं शिव मंदिर में शादी कर गांव से दूसरे दिन नागपुर ले गया. इसके बाद 14 से 25 सितंबर 2024 तक पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया. मामले में यह जानकारी सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64 (2) (एम) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

जालंधर पुलिस के 42 अधिकारी सम्मानित, दिये नकद ईनाम, बेमिसाल प्रयासों के लिए हुए सम्मानित

जालंधर पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा ने वीरवार को 42 अधिकारियों को उनके शानदार समर्पण के लिए प्रशंसा पत्र श्रेणी-1 देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन मेहनती अधिकारियों को बेमिसाल प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 42 अधिकारियों को उनके शानदार समर्पण के लिए प्रशंसा पत्र श्रेणी-1 के साथ सम्मानित किया गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि इन अधिकारियों को जनताक सुरक्षा के प्रति अपनी अणथक वचनबद्धता के चलते नकद इनामों से भी नवाजा गया है। समारोह के दौरान पुलिस कमिश्नर जालंधर ने इन मेहनती अधिकारियों की तहे दिल से सराहना की। उन्होंने बताया कि कुल 42 पुलिस अधिकारियों को 7.5 लाख रुपये से अधिक के नकद इनामों के साथ-साथ प्रशंसा पत्र भी दिए गए हैं। श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि इन अधिकारियों में सात इंस्पेक्टर, चार सब-इंस्पेक्टर, 11 सहायक सब-इंस्पेक्टर, पांच हेड कांस्टेबल और 15 कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर ने शहर में अमन-चैन को बनाए रखने के लिए अनथक प्रयासों और अडोल वचनबद्धता के लिए इन अधिकारियों की सराहना की।

आधी रात को निकाली श्रृंगार यात्रा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर की ‘माई दंतेश्वरी’ के किन्नर समाज ने सबसे पहले किए दर्शन

जगदलपुर। बस्तर में भी शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. गुरुवार सुबह से ही बस्तर के सभी देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. वहीं बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में सुबह से ही लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. नवरात्रि के पहले दिन देवी की पहली पूजा किन्नर समाज द्वारा किए जाने की लंबे समय से परंपरा चली आ रही है. किन्नर समाज ने बाकायदा बुधवार और गुरुवार को आधी रात शहर में श्रृंगार यात्रा निकाली. साज-श्रृंगार किए किन्नरों ने आधी रात में बग्धी में सवार होकर श्रृंगार यात्रा निकालकर दंतेश्वरी मंदिर पहुंचते हैं, और सुबह के करीब 4 बजे जैसे ही मां दंतेश्वरी का दरबार खुलता है, वैसे ही पहला दर्शन किन्नरों द्वारा किया जाता है. इसके बाद माता को पहली चुनरी और श्रृंगार किन्नरों द्वारा चढ़ाई जाती है. किन्नर समाज की अध्यक्ष रिया परिहार ने बताया कि हर साल किन्नरों के श्रृंगार यात्रा में जगदलपुर के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी किन्नर भव्य यात्रा में शामिल होने के लिए बस्तर पहुंचते हैं, और नवरात्रि के पहले दिन हर साल सात श्रृंगार किए किन्नरों द्वारा श्रृंगार यात्रा निकाली जाती है. इसे बस्तरवासियों का भी समर्थन मिलता है. रिया परिहार ने बताया कि मां दंतेश्वरी के प्रति किन्नरों की गहरी आस्था है. यही वजह है कि हर साल नवरात्रि के पहले दिन चुनरी और श्रृंगार का समान किन्नरों द्वारा ही माता को चढ़ाया जाता है. इस पूजा के पीछे उनका उद्देश्य होता है कि सभी व्यापारियों व बस्तरवासियों पर किसी तरह की कोई समस्या ना आए और किसी की गोद खाली ना रहे, इसलिए मां दंतेश्वरी से वे प्रार्थना करने पहुंचते हैं.

पठानकोट: चक्की दरिया में पूजा सामग्री प्रवाह करने गए बाप-बेटा दरिया में डूब गए, हुई मौत, सोचा न था हो जाएगा ऐसा

पठानकोट पठानकोट में बहते चक्की दरिया में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चक्की दरिया में पूजा सामग्री प्रवाह करने गए बाप-बेटा दरिया में डूब गए। एन.डी.आर.एफ. और पुलिस द्वारा दरिया में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पिता का शव बरामद कर लिया गया है। उनकी पहचान विनय महाजन निवासी बसंत कॉलोनी के रूप में हुई है और बेटे की तलाश अभी जारी है।   मौके पर मौजूद मौहल्ले के लोगों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दोपहर के समय बाप-बेटा पूजा सामग्री प्रवाह करने के लिए चक्की दरिया के पास आए थे। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह घर न पहुंचे तो परिवार द्वारा उनकी तलाश शुरू की गई। परिवार ने चक्की दरिया के किनारे उनकी स्कूटी देखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।    पुलिस द्वारा एन.डी.आर.एफ. की टीम के साथ चक्की दरिया में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्हें विनय महाजन का शव बरामद हुआ। लोगों का कहना है कि पूजा सामग्री प्रवाह करते समय उनका पैर फिलसने से यह हादसा हुआ लगता है। अभी भी एन.डी.आर.एफ. की टीम द्वारा विनय महाजन के बेटे की तलाश की जा रही है पर पानी का बहाव तेज होने के चलते इसमें समय लग सकता है। 

रैली निकालकर किया स्वागत, छत्तीसगढ़-रायपुर में सशस्त्र सैन्य समारोह में पहुंचा सेना का भीष्म टी-90 टैंक

रायपुर। भारतीय सेना का भीष्म टी-90 टैंक और अन्य आर्टिलरी आज राजधानी रायपुर पहुंचा, जिसका शहर में रैली निकालकर स्वागत किया गया. बता दें कि रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को सैन्य शक्ति प्रदर्शन आर्मी मेले का एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारतीय सैनिकों का जौहर देखने का मौका मिलेगा. इसी के तहत तैयारियां जोरों से जारी है. जिला प्रशासन की ओर से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने भीष्म टैंक का स्वागत किया. इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक और अन्य सैन्य उपकरणों को तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक ले जाया गया. रैली के दौरान रायपुर के नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला. सैकड़ों लोग इस शानदार रैली को अपने मोबाइल फोन में कैद करते हुए नजर आए. इस कार्यक्रम को लेकर राजधानी में सकारात्मक माहौल बना हुआ है और नागरिक इसे लेकर उत्सुक हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet