LATEST NEWS

छत्तीसगढ़ के बोहरडीह में 7 छोटे तालाबों को जोड़ने के लिए एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने 1.32 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी खोदी

बोहरडीह गांव में वर्षा जल संचयन और बारहमासी जल आपूर्ति को बढ़ाने के लिए एसीसी चिल्हाटी साइट पर अदाणी फाउंडेशन ने 7 तालाबों को जोड़ा छत्तीसगढ़ के बोहरडीह में 7 छोटे तालाबों को जोड़ने के लिए एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने 1.32 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी खोदी वर्षा जल संचयन के लिए विकसित किए गए 33,000 वर्ग मीटर के 20 तालाबों के बांधों से 1,200 ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी मिलेगा। गांव के 60 किसानों की 70 एकड़ कृषि भूमि को वर्षा जल संचयन से सीधे लाभ मिलेगा सात जल निकायों को जोड़ने के लिए 14 इनलेट और आउटलेट बनाए गए। रायपुर  विविध कारोबार वाले अदाणी पोर्टफोलियो की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी एसीसी लिमिटेड, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और अपने परिचालन वाले ग्रामीण समुदायों के लिए जल पहुंच बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। एसीसी ने अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर हाल ही में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एसीसी चिल्हाटी स्थल के पास बोहारडीह गांव के निवासियों के लिए वर्षा जल संचयन बढ़ाने के लिए मौसमी तालाबों को जोड़ने और तालाब की मेड़ जोड़ने के लिए ‘सप्त सरोवर’ परियोजना पूरी की है। मस्तूरी तहसील के बोहारडीह गांव में सात ऐसे उथले तालाब थे, जिनके किनारे क्षतिग्रस्त हो जाते थे और मानसून के दौरान ओवरफ्लो हो जाते थे। इसके कारण, शुष्क महीनों के दौरान, तालाब अपनी पूरी क्षमता के साथ पानी को संग्रहीत करने में सक्षम नहीं होते थे, जिससे इस ग्रामीण समुदाय के दैनिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता था। साथ ही, मवेशियों के सामने भी जल संकट उत्पन्न होता था और फसलों के लिए भी पानी की कमी हो जाती थी। इस गंभीर मुद्दे की पहचान करते हुए एसीसी की सीएसआर टीमों ने न केवल तालाबों की जल धारण क्षमता बढ़ाने के लिए, बल्कि ग्रामीणों के लिए पानी की बारहमासी आपूर्ति प्रदान करने के लिए एक समेकित समाधान पर निर्णय लिया। इस मिशन के साथ, इन सात तालाबों को गहरा करने के लिए 1.32 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी खोदी गई। इन बांधों का कुल क्षेत्रफल 33,000 वर्ग मीटर है। इस परियोजना के जरिये लगभग 1,200 ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए बारहमासी जल पहुंच का प्रावधान हो सकेगा। साथ ही इस क्षेत्र के जल आपूर्ति परिदृश्य में भी महत्वपूर्ण रूप से बदलाव लाने में कामयाबी मिलेगी। इस तरह यहां 60 किसानों की 70 एकड़ कृषि भूमि भी इस स्थायी जल समाधान से लाभान्वित होगी। इसके अलावा, अब संबंधित पंचायतों को सौंपे गए बांधों के जरिये सब्जी की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा और इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के माध्यम से स्थायी आजीविका को संभव बनाने की पूरी तैयारी भी की गई है। एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण समुदायों के सहयोग से ठोस प्रयासों के माध्यम से स्थायी आजीविका, जल संरक्षण और कुशल जल उपयोग का समर्थन करने पर विशेष ध्यान देने के साथ ऐसी सफलता की कहानियों को सक्षम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Sandeep Lamichhane रेप केस में बरी हुआ ये क्रिकेटर, T20 वर्ल्ड कप के लिए मिला वीजा

 किंग्सटाउन रेप केस में बरी होने वाले नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज का वीजा मिल गया है. अब वो वर्ल्ड कप में धमाल मचा सकते हैं. दरअसल, नाबालिग से रेप के मामले में संदीप को नेपाल की पाटन हाई कोर्ट ने 15 मई को अपना आखिरी फैसला सुनाया और स्टार क्रिकेटर को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया. इसके बाद संदीप ने वर्ल्ड कप की तैयारी की, लेकिन अमेरिका ने तगड़ा झटका दिया. उन्होंने संदीप को वीजा देने से इनकार कर दिया था. मगर अब संदीप को वेस्टइंडीज का वीजा मिल गया है. ऐसे में वो ग्रुप स्टेज के दो मुकाबले खेल सकते हैं. दरअसल, इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जा रहा है. टूर्नामेंट का आगाज 2 जून से हो गया है. ग्रुप स्टेज के आखिरी 2 मैच खेलेंगे संदीप! नेपाल को शुरुआती 2 मैच अमेरिका और आखिरी 2 मैच वेस्टइंडीज में खेलना है. नेपाल पहला मैच नीदरलैंड्स से हार गया है. अब अमेरिका में ग्रुप स्टेज का दूसरा मैच खेलना है. फिर ये टीम दो मैच विंडीज में खेलेगी. संदीप इन दो लीग मैच के लिए नेशनल टीम से जुड़ेंगे. नेपाल क्रिकेट संघ ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस 23 साल के स्पिन ऑलराउंडर संदीप को पहले नेपाल की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था. नेपाल क्रिकेट संघ ने कहा, ‘हम आपको सूचित करते हैं कि नेपाल के खिलाड़ी संदीप लामिछाने को वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेपाल की नेशनल क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है.’ 17 साल की लड़की ने दर्ज कराया था मामला बता दें कि पिछले साल सितंबर में 17 साल की लड़की ने काठमांडू के एक पुलिस थाने में 23 साल के संदीप लामिछाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उस लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. इसी मामले में संदीप को इसी साल 10 जनवरी को काठमांडू की एक अदालत ने 8 साल की सजा सुनाई थी. इसको संदीप ने हाई कोर्ट में चुनौती दी और उन्हें सफलता भी मिली. नेपाल की पाटन हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की और 15 मई को अपना आखिरी फैसला सुनाया. पाटन कोर्ट ने संदीप को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया. इस तरह पाटन कोर्ट ने काठमांडू जिला अदालत से मिले सजा और जुर्माने के फैसले को पलट दिया था.  

नोएडा में छह हजार बायर्स को 12 साल बाद मिली खुशखबरी

नोएडा  यूनिटेक बिल्डर के 10 हाउसिंग प्रॉजेक्ट के बायर्स के लिए करीब 12 साल बाद अच्छी खबर है। नोएडा अथॉरिटी ने इन प्रॉजेक्ट के नक्शे पास कर दिए हैं। अब इन प्रॉजेक्ट में निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अथॉरिटी ने यह नक्शे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पास किए हैं। पिछले 4-5 साल से नोएडा अथॉरिटी यह कहते हुए नक्शा पास नहीं कर रही थी कि अथॉरिटी का बकाया पैसा अभी नहीं मिला है। ऐसे में नक्शा पास नहीं किया जा सकता। यूनिटेक के प्रॉजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ बोर्ड तो नियुक्त हो चुका था, लेकिन नक्शा पास न होने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। ऐसे में करीब 12 साल पहले बुकिंग कराने वाले बायर्स अब तक इंतजार कर रहे थे। नोएडा अथॉरिटी ने वर्ष 2006-07 में नोएडा प्राधिकरण ने यूनिटेक को जमीन आवंटित करनी शुरू की थी। सेक्टर-96, 97, 98, 113 और 117 में अलग-अलग परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित की। जमीन आवंटन होने के कुछ साल बाद बिल्डर ने अथॉरिटी को जमीन की कीमत देनी बंद कर दी। इससे बिल्डर पर बकाया बढ़ता गया। इस बीच यूनिटेक के चेयरमैन सहित अन्य लोग जेल चले गए। फिर सरकार की तरफ से फ्लैट बायर्स की समस्याओं को देखते हुए सरकार की तरफ से यूनिटेक के प्रॉजेक्ट को बोर्ड नियुक्त किया गया था। वहीं अथॉरिटी और बिल्डर ग्रुप को प्रकरण कोर्ट में पहुंच गया था। अब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने पर नोएडा अथॉरिटी ने नक्शा पास कर दिया है। फ्लैट और प्लॉट की स्कीम अथॉरिटी अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-96, 97, 98 में 2 ग्रुप हाउसिंग के अलावा विलोज 1 और 2 के नाम से प्लॉट स्कीम भी है। इन सेक्टर में मुख्य रूप से अंबर, बरगंडी आदि हैं। इनमें 897 फ्लैट और प्लॉट बुकिंग की जा चुकी थी। सेक्टर-113 में 1 ग्रुप हाउसिंग प्रॉजेक्ट हैं इनमें 1621 फ्लैट की बुकिंग बिल्डर की तरफ से की जा चुकी थी। सेक्टर-117 में 6 ग्रुप हाउसिंग प्रॉजेक्ट हैं जिनमें 3327 फ्लैट बनने हैं। अथॉरिटी अधिकारियों ने बताया कि यह वो प्रॉजेक्ट हैं जिनमें कुछ हिस्सा बन भी चुका है। 9 हजार करोड़ रुपये का है बकाया नोएडा अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक, यूनिटेक बिल्डर ग्रुप पर अथॉरिटी का कारीब 9 हजार करोड़ रुपये बकाया है। पहले मूल राशि कम ही थी लेकिन फिर समय पर बकाया जमा न होने पर ब्यात बढ़ता चला गया। अथॉरिटी ने तीन जगहों पर इस ग्रुप को 156 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन 2006-2007 में इस ग्रुप को आवंटित की थी। इसमें करीब 90 हेक्टेयर जमीन अभी शहर में अलग-अलग जगहों पर खाली पड़ी हुई है। अथॉरिटी ने बीच में यह तैयारी की थी कि खाली पड़ी जमीन का आवंटन निरस्त कर उसे वापस ले लिया जाए। कोर्ट में भी यह पक्ष रखा गया था। लेकिन अथॉरिटी के मुताबिक फैसला नहीं रहा। सूत्रों की माने तो कोर्ट ने इन 10 प्रॉजेक्ट में फंसे बायर्स की समस्या को देखते हुए अथॉरिटी से कहा है कि पहले नक्शा पास किए जाएं। बकाए को लेकर कोर्ट बाद में निर्णय लेगा।

देश में आजादी के बाद पहली बार, मुस्लिम मंत्री के बिना भारत सरकार; पर 5 अल्पसंख्यक मंत्रियों को प्रभार

नई दिल्ली नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद के तौर पर लगातार तीसरी बार शपथ लेकर एक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इसके साथ ही देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर ली है। यही नहीं उनकी इस तीसरी सरकार में एक और तथ्य की खूब चर्चा हो रही है। वह यह कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब केंद्र सरकार में किसी मुस्लिम नेता को मंत्री नहीं बनाया गया। आमतौर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी किसी मुस्लिम नेता को ही मिलती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी इस बार किरेन रिजिजू को मिली है, जो बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। यह भी एक तरह का रिकॉर्ड ही है कि देश में पहली बार किसी बौद्ध नेता को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। यही नहीं उनके साथ एक राज्यमंत्री के तौर पर केरल से आने वाले जॉर्ज कुरियन जिम्मेदारी संभालेंगे। वह खुद ईसाई धर्म से ताल्लुक रखते हैं। जॉर्ज कुरियन तो किसी सदन के सदस्य भी नहीं हैं। पहले भाजपा की सरकारों में भी किसी मुस्लिम नेता को ही अल्पसंख्यक मंत्रालय मिलता था, लेकिन यह सिलसिला 2022 में तब खत्म हुआ, जब मुख्तार अब्बास नकवी से इस्तीफा ले लिया गया। उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके चलते उन्हें मंत्री पद भी छोड़ना पड़ा। उसके बाद यह विभाग स्मृति इरानी को दे दिया गया था। स्मृति इरानी मूल रूप से हिंदू हैं, लेकिन उनकी शादी पारसी से हुई है। वहीं उनके साथ काम करने वाले राज्य मंत्री जॉन बार्ला ईसाई समुदाय के थे। यही नहीं इन दिनों राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य भी इकबाल सिंह लालपुरिया हैं, जो एक सिख हैं। उनकी नियुक्ति के साथ भारत सरकार ने इस परंपरा को भी तोड़ा था, जिसके तहत किसी मुसलमान को ही अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी दी जाती थी। बता दें कि एनडीए के ज्यादातर दलों से कोई मुस्लिम नेता चुनकर सदन में नहीं पहुंचा है। इस बार पूरे देश से कुल 28 मुस्लिम सांसद लोकसभा पहुंचे हैं। कुल 5 अल्पसंख्यक नेता बने हैं मोदी सरकार में मंत्री हालांकि एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि मोदी मंत्री परिषद में कुल 5 नेता अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। इन नेताओं में हरदीप सिंह पुरी और रवनीत सिंह बिट्टू हैं, जो सिख समुदाय से आते हैं। इसके अलावा रामदास आठवले और किरेन रिजिजू बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। वहीं केरल से आने वाले जॉर्ज कुरियन ईसाई समुदाय के हैं। बता दें कि इन मंत्रियों में से रवनीत सिंह बिट्टू किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। वह लोकसभी चुनाव में हार गए थे। वहीं जॉर्ज कुरियन ने चुनाव ही नहीं लड़ा था। माना जा रहा है कि पार्टी अब उन्हें राज्यसभा के रास्ते संसद भेजेगी। वह केरल में भाजपा के महासचिव भी हैं।

Apple ने लॉन्च किए 8 नए AI फीचर्स: iOS 18 अपडेट में क्या है खास?

Apple WWDC 2024: ऐपल की ओर से बड़ा सॉफ्टवेयर दिया गया है। कंपनी ने पहली बार AI फीचर्स को लॉन्च किया गया है, जिसे iOS 18 के साथ सभी ऐपल डिवाइस में रोलआउट किया जाएगा। इससे आने वाले दिनों में iPhone समेत iOS बेस्ड डिवाइस चलाने का अंदाज बदल जाएगा। ऐपल की ओर से एआई फीचर्स को Apple intelligence नाम दिया गया है। Writting Tools यह फीचर यूजर्स को किसी स्टोरी को दोबारा लिखने की सुविधा देगा। साथ ही उसे प्रूफ रीड करके गलतियां सुधारने की सुविधा ऑफर करता है। इसके अलावा स्टोरी के टेक्स्ट को समराइज करके पढ़ पाएंगे। बुलेट प्वाइंट लगाकर स्टोरी को पढ़ने के लिहाज से बेहतर बनाएगा। Image Playbackgroud यह फीचर यूजर को फोटो को एडिट करने का ऑप्शन देगा, जिसके तहत यूजर्स अपनी फोटो को एनिमेशन जैसे एडिट कर पाएंगे। इसके अलावा फोटो को इलस्ट्रेटर में बना पाएंगगे। वही फोटो को स्केच डिजाइन में बनाने की साहूलियत ऑफर करता है। Photo App इस फीचर में यूजर्स फोटो और कुछ सिंपल टेक्स्ट के जरिए एक अच्छी स्टोरी लिखवा पाएंगे। साथ ही उस स्टोरी के लिए फोटो और वीडियो भी बनाकर देगा। Magic Eraser इस टूल की मदद से यूजर अपनी फोटो से किसी गैरजरुरी बैकग्राउंड को हटा पाएंगे। इस फीचर को सैसमंगल गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में भी दिया गया था। Siri Update ऐपल ने अपने वॉइस कमांड फीचर Siri को एआई के साथ अपडेट किया, जिससे यूजर्स के लिए वॉइस कमांड देकर कुछ भी काम करना पहले से आसान हो जाएगा। साथ ही फोटो से ड्राइविंग लाइसेंस सर्च करने जैसे स्मार्ट टूल का लुत्फ उठा पाएंगे। Hidden App इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी डिवाइस में कुछ जरूरी ऐप को हाइड कर पाएंगे। साथ ही फोल्डर को हाइड कर पाएंगे। Message Shchedule इस फीचर में किसी भी मैसेज को एक तय समय पर पोस्ट करने के लिए शेड्यूल करने का ऑप्शन दिया गया है। साथ ही मैसेज को बोल्ड, अंडरलाइन, इटैलिक करकने का ऑप्शन मिलेगा। SMS update ऐपल डिवाइस में RCS मैसेज देने का ऐलान किया गया है। इसे iPhone 14 और उसके बाद की डिवाइस में रोलआउट किया जाएगा। RCS यानी Rich Communication Services के लॉन्च होने के बाद इसकी टक्कर WhatsApp से मानी जा रही है, क्योंकि इसमें इंटरनेट और बिना इंटरनेट दोनों तरह से मैसेज भेजा जा सकता है। iPhone में कैसे कर सकते हैं यूज? हालांकि अभी तक इसे iPhone के लिए लॉन्च नहीं किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 के आखिरी तक इसे iPhone Users के लिए भी लाया जाएगा। लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अगर हम नॉर्मल SMS सर्विस से इसकी तुलना करें तो ये काफी अलग है क्योंकि इस पर आप मीडिया शेयर कर सकते हैं। गूगल की तरफ से इस सर्विस को साल 2007 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से कंपनी लगातार इस पर काम कर रही है।

जानलेवा बीमारियों के शुरुआती संकेत: पहचानें और समय रहते उपचार करें

असमय मौत के सबसे आम कारणों में जानलेवा बीमारियां शामिल हैं. इससे बचने का सबसे बढ़िया तरीका यही है कि शरीर में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज न किया जाए. ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि यह बदलाव किसी गंभीर बीमारी के शरीर घर कर जाने का परिणाम हो सकता है. किसी भी चीज को हल्के में लेने की कोशिश बिल्कुल ना करें. हाल ही में केमिस्ट क्लिक के सुपर इंटेंडेड फार्मासिस्ट अब्बास कनानी ने एक्सप्रेस.को यूके से बातचीत में हाथों में दिखने वाले एक ऐसे ही संकेत के बारे में सूचना दी है जो एक नहीं बल्कि तीन जानलेवा बीमारियों का संकेत है. एक्सपर्ट के अनुसार, एडिमा यानी कि उंगली, कलाई और हाथ में होने वाला सूजन जानलेवा बीमारियों का शुरुआती संकेत हो सकता है. अकारण हाथ में दिखने वाला सूजन बॉडी में जमा पानी के कारण होने वाले वॉटर रिटेंशन का परिणाम हो सकता है. हाथ में सूजन का कारण हो सकती हैं ये बीमारियां- किडनी डिजीज एक्सपर्ट बताते हैं कि जब शरीर क्रोनिक किडनी डिजीज का सामना कर रहा होता है तो फ्लूड का संतुलन बिगड़ने लगता है, जिसके कारण एडिमा की समस्या हो सकती है. किडनी कमजोर होने के लक्षणों में उल्टी और पेशाब में खून आना, मतली, थकान, पेशाब कम आना शामिल है. लिवर में खराबी लिवर में गड़बड़ी होने के कारण बॉडी में उस प्रोटीन की कमी होने लगती है जो खून में तरल पदार्थ की मात्रा को संतुलित रखता है. जिसके कारण कई बार वॉटर रिटेंशन के कारण हाथ पैर और पेट में सूजन नजर आने लगता है. बता दें लिवर खराब होने पर पेट में दर्द, हाथ-पैरों में खुजली और डार्क रंग का पेशाब जैसे लक्षण भी दिखने लगते हैं. हार्ट फेलियर यदि हार्ट सही तरह से ब्लड पंप ना कर पाए तो अंगों में तरल पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिससे दिल काम करना बंद करने लगता है. हार्ट फेलियर के लक्षण में लगातार खांसी, थकान, कमजोरी, दिल की धड़कन का तेज होना भी शामिल है.

पीथमपुर की प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकलें बुझाने में जुटीं, 10 किमी दूर से दिख रहा धुआं

धार  मध्य प्रदेश के धार जिले में पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया है। यहां एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि इसकी लपटें काफी दूर से दिख रही हैं। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम कर रही हैं। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के प्लांट को भी खाली करवा दिया गया है। फिगनेट फैक्ट्री में लगी है आग दरअसल, यह धार जिले के पीथमपुर स्थित फिगनेट फैक्ट्री में लगी है। धार के बदनावर सहित आसपास की दमकल मौके पर पहुंच गई है। साथ ही अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते हैं। पाइपों की वजह से तेजी से आग फैल रही है। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि आग सुबह सात से साढ़े सात बजे के करीब भड़की थी। जानकारी के मुताबिक, आग फैक्ट्री के गोदाम में लगी है, जहां बड़ी संख्या में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे. वहीं पाइप की वजह से आग विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग का धुएं 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही पीतमपुर पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई. समाचार लिखे जाने तक आप पर काबू नहीं पाया जा सका. फिलहाल फैक्ट्री में लगी आग में किसी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. आग कैसे लगी, इसका कारण अभी पता नहीं लग पाया है. आग बुझाने के लिए पीथमपुर इंदौर, धार और बदनावर से  फायर फाइटर मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं, इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल की गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने में जुटी है। लपटें 10 किमी दूर से दिख रही हैं। हालांकि यहां आसपास सर्विंसिंग के लिए 10 से अधिक कारें आई थीं, वह जल गई हैं। आग कैसे लगी है कि इसका कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है। वहीं, पुलिस की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं जो स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी है। इसके बाद कारण पता लगाया जाएगा कि आग कैसे लगी है। प्लास्टिक फैक्ट्री होने की वजह से आग की लपटें तेज होती जा रही हैं। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में मध्य प्रदेश के धार जिले में मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रताप अगासिया के अनुसार कास्ता पाइप फैक्ट्री में आग लगी है जिसे बुझाने का प्रयास किया गया स्थिति अब नियंत्रण में है। लेकिन फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, चूंकि फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो पाया है. वहीं बगदून पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची थी जहां 10 से अधिक दमकल आग बुझाने के लिए पहुंच थे। आसपास की फैक्ट्रियों को भी अलर्ट किया जा चुका है। आग लगने का कारण अभी तक सामने नही आया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

डेटिंग ऐप से दोस्ती, शादी और ब्लैकमेल का खेल, ऐंठे 2 लाख से अधिक

नई दिल्ली  हरियाणा का एक शख्स एक ऐप के जरिए मंडोली के एक युवक से जुड़ा। दोनों के बीच दोस्ती हुई। लड़के ने फिजिकल रिलेशन के लिए शख्स को यमुनापार बुला लिया। मंडोली के एक मकान में दोनों कंप्रोमाइज पोजिशन में आए। इसी दौरान चार-पांच लड़के आ धमके, जिन्होंने न्यूड विडियो बना ली। इसके बाद बंधक बना जबरन फोन लूट लिया। पीड़ित के तीन बैंक खातों से 2.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने गुड़गांव से लेकर दिल्ली के कई थानों में गुहार लगाई। आखिरकार गोकुलपुरी थाने में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने बैंक खातों और फोन नंबरों को खंगालने के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 48 साल का युवक कंपनी सेक्रेटरी है, जो हरियाणा में रहता है। टिंडर ऐप के जरिए रोहित नाम के युवक से मिला। दोनों के बीच एक हफ्ते तक बातचीत हुई। आखिरकार 26 अप्रैल की शाम को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास मिलने का फैसला हुआ। रोहित पीड़ित को मंडोली जेल के पास एक मकान में ले गया। दोनों न्यूड थे, तभी चार-पांच लड़के भीतर घुस गए। वो पीड़ित से गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। पीड़ित को बुरी तरह से पीटा। पर्स और फोन लूट लिए। शाम 7:00 बजे से 10:30 बजे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान पीड़ित और उनकी मां के बैंक खाते से 2 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। 2 लाख 25 हजार का लगा चूना पीड़ित को उनका सामान देकर छोड़ दिया गया, जो रात 12:30 बजे अपने घर पहुंचे। फोन चेक किया तो रकम ट्रांसफर होने का पता चला। पीड़ित ने बैंक को कॉल कर तुरंत अकाउंट ब्लॉक करवाए। पीड़ित अगले दिन गुड़गांव पुलिस स्टेशन पहुंचे। फिर दिल्ली के दयालपुर, नंद नगरी और हर्ष विहार थाने के चक्कर काटे। आखिर में गोकुलपुरी पुलिस ने कंप्लेंट ले ली। एसएचओ प्रवीन कुमार और इंस्पेक्टर उमेद सिंह की देखरेख में एसआई नंदन सिंह, हेड कॉन्स्टेबल रोहित और सिपाही हितेश की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक अकाउंट और फोन नंबरों को खंगाला। लोनी के बेहटा हाजीपुर निवासी आरोपी भरत उर्फ रोहित (21) को पकड़ा गया।   दो साल से चला रहे थे ‘धंधा’ पुलिस जांच में पता चला कि सबोली का आकाश चौहान (25) इस गिरोह का सरगना है। इस पर कातिलाना हमले के तीन केस हैं। यही गैंग के मेंबरों में पैसे का बंटवारा करता था। अन्य आरोपियों की पहचान सबोली के रितेश पाल (22), अर्जुन (24), नितिन उर्फ मच्छर (20), बेहटा हाजीपुर के अमित विहार का सूरज कश्यप (19) के तौर पर हुई। इनसे 1.92 लाख और पांच फोन रिकवर हुए हैं। गैंग दो साल से ऑपरेट हो रहा था, जिसके चंगुल में 40 से ज्यादा पीड़ित फंस चुके हैं। पीड़ित शर्म से पुलिस रिपोर्ट नहीं करते थे।

DK शिवकुमार बोले- लोकसभा रिजल्ट के अनुसार कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी

बेंगलुरु लोकसभा चुनाव में कर्नाटक कांग्रेस को जितनी अपेक्षा थी उससे खराब प्रदर्शन रहा। पार्टी ने 20 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था लेकिन महज 9 सीटों से ही कांग्रेस को संतोष करना पड़ा। कर्नाटक विधानसभा में प्रचंड जीत का कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में कोई फायदा नहीं मिला। अब सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर पांच गारंटियों के पुनर्मूल्यांकन की मांग करने वाली आवाजें तेज हो गई हैं क्योंकि कांग्रेस इन कार्यक्रमों पर सालाना 52,000 करोड़ रुपये खर्च करने का वादा करने के बाद भी लोकसभा चुनावों में दूसरे स्थान पर रही। गारंटी के वादे के साथ पार्टी पिछले साल विधानसभा चुनावों में सत्ता में आई थी, जिसके तहत एक के बाद एक कार्यक्रम शुरू किए गए। योजनाओं में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, महीने में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की आपूर्ति और परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपये देने का वादा शामिल है। पार्टी ने कर्नाटक में शुरू किए गए मॉडल को अन्य राज्य विधानसभा चुनावों के साथ-साथ हाल के लोकसभा चुनावों में भी दोहराया। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस विधायक एचसी बालकृष्ण (मगदी) ने सबसे पहले ‘मुफ्त की रेवड़ियों’ को लेकर विचार का सुझाव दिया था। हमारे नेताओं को अपने गांव में ही वोट नहीं मिले कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के नतीजों पर शिवकुमार ने कहा, “हमें 14-15 सीटें जीतने का भरोसा था, लेकिन हम इन आंकड़ों को हासिल करने में विफल रहे। हमें लोगों के फैसले को स्वीकार करना होगा। पार्टी के नेताओं को अपने ही गांव-कस्बों से वोट नहीं मिले, यह चिंता की बात है।” हार के लिए कौन जिम्मेदार हार के लिए विधायकों को जिम्मेदार ठहराने वाले कुछ मंत्रियों की टिप्पणियों पर शिवकुमार ने कहा, “किसी ने भी मुझसे इसकी शिकायत नहीं की है। आरोप-प्रत्यारोप का कोई मतलब नहीं है। जो नेता निर्वाचन क्षेत्रों के प्रभारी हैं, उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करनी चाहिए, कारणों की जांच करनी चाहिए।” उन्होंने विधायक बसवराज शिवगंगा के एक बयान का जिक्र करते हुए सलाह दी कि विधायकों को अनावश्यक रूप से सार्वजनिक रूप से बयान जारी नहीं करना चाहिए। उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर समस्या पर चर्चा करनी चाहिए। 20 का था लक्ष्य, मिलीं 9 सीटें एचसी बालकृष्ण ने कहा था कि अगर पार्टी चुनाव में खराब प्रदर्शन करती है तो पार्टी शासन को गारंटी योजनाओं को वापस लेने पर विचार करना चाहिए। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को राज्य की 28 सीटों में से 15 से 20 सीटें जीतने का भरोसा था, लेकिन पार्टी को 9 सीटें ही मिलीं। एम लक्ष्मण ने भी की समीक्षा की मांग मुख्यमंत्री के गृह जिले मैसूर से कांग्रेस के टिकट एम लक्ष्मण चुनाव हार गए थे। उन्होंने भी योजनाओं की समीक्षा की मांग की है। उनका तर्क है कि लोकसभा चुनावों में लोगों के जनादेश से पता चलता है कि वे योजनाओं को जारी रखने के खिलाफ हैं। कांग्रेस के बागलकोट जिले के जेटी पाटिल (बिलगी) ने भी समीक्षा की मांग की है। कांग्रेस विधायकों के एक वर्ग का मानना है कि गारंटी योजनाएं अन्य विकास कार्यक्रमों की कीमत पर आई हैं और इनसे वोट भी नहीं मिले हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद 18 जून को काशी आएंगे पीएम मोदी, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित

 वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी आएंगे। इस दिन वो किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा होगा। काशी क्षेत्र के भाजपा मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने कहा कि अभी तय नहीं है कि ये कार्यक्रम वाराणसी में कहां आयोजित होगा। किसान सम्मेलन के लिए भाजपा जगह की तलाश कर रही है। कार्यक्रम रोहनिया या सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जा सकता है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों पर चर्चा के लिए गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में वाराणसी भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। पटेल ने कहा कि किसान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बाबा काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ही किसान सम्मान निधि की राशि जारी की है। राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वाले पीएम मोदी ने सोमवार सुबह करीब 9.3 करोड़ पात्र किसानों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करने से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किये। किसान सम्मान निधि के तहत हर किसान को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्त दी जाती है। केंद्र सरकार ने योजना की 16वीं किस्त चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 28 फरवरी को जारी की थी।

भारतीयों की सुरक्षा सबसे पहले, पाकिस्तान को भारत की शर्त पर ही मिलेगा दोस्ती का हाथ

इस्लामाबाद  पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ ने पीएम मोदी को तीसरी बार शपथ लेने पर बधाई तो भारतीय प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी नेता को साफ कर दिया कि भारत के लिए अपने नागरिकों की सुरक्षा सबसे पहले है। वैसे तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजा था, लेकिन उनके बड़े भाई नवाज शरीफ के संदेश में गर्माहट ज्यादा थी। पीएमएल-एन मुखिया नवाज शरीफ ने एक्स पर लिखा, ‘तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मोदी जी को मेरी हार्दिक बधाई। हाल के चुनावों में आपकी पार्टी की सफलता आपके नेतृत्व में लोगों के विश्वास को दिखाती है।’ इसके साथ ही उन्होंने भारत से दोस्ती की पहल भी की। शरीफ ने आगे लिखा, ‘आइए हम नफरत की जगह उम्मीद को लाएं और इस अवसर का लाभ उठाते हुए दक्षिण एशिया के दो अरब लोगों का भविष्य संवारें।’ पीएम मोदी ने नवाज शरीफ के संदेश की तारीफ की तो भारत का रुख भी साफ कर दिया। पीएम मोदी ने लिखा, ‘भारत के लोग हमेशा शांति और सुरक्षा तथा प्रगतिशील विचारों के पक्षधर रहे हैं। हमारे लोगों की भलाई और सुरक्षा को आगे बढ़ाना हमेशा हमारी प्राथमिकता होना चाहिए।’ पीएम मोदी ने दिया साफ संदेश पीएम मोदी का संदेश साफ बताता है कि मोदी 3.0 में भी भारत का रुख यही रहने वाला है कि पाकिस्तान को अगर भारत से दोस्ती करनी है तो उसे पहले आतंकवाद और आतंकवादियों को पालना बंद करना होगा। भारत ने पहले भी कहा है कि पाकिस्तान से बात तब ही हो सकती है जब यह भरोसा दिलाए कि वह भारत के खिलाफ अपने जहरीले मंसूबों को रोकना चाहता है। विश्लेषकों का मानना है कि मोदी ने अपने संदेश ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के लिए सीमा पार से आतंकवाद को समाप्त करने की शर्त को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की है। नवाज शरीफ ने मानी थी पाकिस्तान की गलती नवाज शरीफ भारत के साथ दोस्ताना संबंधों के पक्षधर रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत के साथ दोस्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। नवाज शरीफ के दूसरे कार्यकाल के दौरान ही भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बस से लाहौर गए थे, जहां दोनों पक्षों ने लंबित मुद्दों को बातचीत से हल करने पर सहमति जताई थी लेकिन इसके कुछ महीनों बाद ही पाकिस्तान ने धोखा देते हुए कारगिल में घुसपैठ की जिसने पूरी प्रक्रिया को पटरी से उतार दिया।

‘शांति के पथ से लड़खड़ा रहा मणिपुर ‘, मोहन भागवत बोले

 नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को संघर्षग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की स्थिति पर चिंता जताई। मणिपुर पिछले साल तीन मई से बड़े पैमाने पर अशांति से प्रभावित है। मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस प्रशिक्षुओं (ट्रेनी) के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, “मणिपुर एक साल से शांति का इंतजार कर रहा है। हिंसा को रोकना होगा और इसे प्राथमिकता देनी होगी।” मणिपुर हिंसा पर मोहन भागवत की टिप्पणी लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के छह दिन बाद आई है। उन्होंने देश में हाल के चुनावों के दौरान गलत बयानबाजी के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। मोहन भागवत ने विपक्ष का नाम लिए बगैर संविधान में बदलाव और पिछड़ी जाति के समुदायों के लिए आरक्षण खत्म करने के विपक्ष के आरोपों का जिक्र किया। उन्होंने आगे कहा, “हमने कई क्षेत्रों में प्रगति की है जैसे- अर्थव्यवस्था, रक्षा, खेल, संस्कृति, प्रौद्योगिकी आदि। इसका मतलब यह नहीं है कि हमने सभी चुनौतियों पर काबू पा लिया है। चुनावी अभियान के दौरान ‘शालीनता और मर्यादा’ का अभाव था, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।” उन्होंने उम्मीद जताई की कि संसद में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। कम्पटीशन की संभावना है, लेकिन इसे युद्ध में नहीं बदलना चाहिए। आरएसएस प्रमुख ने यह भी कहा कि चुनाव आम सहमति बनाने की एक प्रक्रिया है। मोहन भागवत ने कहा कि संसद के दो पक्ष हैं, इसलिए किसी भी सवाल के दोनों पहलुओं पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने बीते दस सालों में सरकार की भूमिका की भी सराहना की। साथ ही कहा कि भारत ने आर्थिक मोर्चे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल की है। भारत ने हर चुनौती को स्वीकार किया है और कठिनाइयों पर विजय प्राप्त की है। अब चुनाव खत्म हो चुके हैं, इसलिए ध्यान देश के सामने मौजूदा चुनौतियों की तरफ होना चाहिए और उन पर विचार-विमर्श किया जाना चाहिए। आरएसएस प्रमुख ने देश के लोगों से पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।

खालिस्तानी अमृतपाल को जेल से बाहर लाने के लिए विदेशी पैरवी! कमला हैरिस से मिला अमेरिकी सिख वकील

 नई दिल्ली जेल में बंद खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह एक तरफ लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं. वहीं, उन्हें जेल से रिहा करने के लिए अमेरिका में मुहिम शुरू हो गई है. अमेरिकी सिख वकील जसप्रीत सिंह ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात कर भारत की जेल में बंद अमृतपाल सिंह को रिहा कराने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है. जसप्रीत का कहना है कि उन्होंने इस मामले का गहन अध्ययन किया है और उनका मानना है कि अमृतपाल की गिरफ्तारी गलत है. अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए जसप्रीत सिंह की अमेरिकी सांसदों पर दबाव बनाने की योजना है. जसप्रीत ने यूट्यूब वीडियो में कहा कि मैं बीते दो से तीन महीनों में कमला हैरिस से दो बार मिला हूं. मैंने उनसे इमिग्रेशन के मुद्दे पर बात की थी. मैंने उनसे बात की थी. उन्होंने मुझे अपने ऑफिस आने का समय दिया था. मैं उनसे 11 जून को मिलूंगा. बता दें पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीत चुके अमृतपाल फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने लगभग दो लाख वोटों से कांग्रेस के कुलबीर सिंह को हरा दिया था. जसप्रीत ने कहा कि अमृतपाल की प्रचंड जीत हुई है और उनकी गिरफ्तारी मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करती है. वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में पंजाब के मोगा में सरेंडर करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गाय था. वह इससे एक महीने से फरार था. पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया था. बता दें कि कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नेता हैं. कमला हैरिस सहित कई सांसदों से मिल चुके हैं जसप्रीत जसप्रीत सिंह का कहना है कि वह नेवादा के सीनेटर जैकलिन शेरिल रोजन और एरिजोना के सांसद रूबेन गैलेगो सहित कई अमेरिकी सीनेटर्स से इस मामले पर मुलाकात कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले पर 20 से अधिक अमेरिकी नेताओं से बात की है और वे इस पर सहमत हो गए हैं कि इस मामले को संज्ञान में लाया जाना चाहिए. अमेरिका मानव मूल्यों को महत्व देता है, फिर चाहे वह घरेलू हो या अंतर्राष्ट्रीय. उन्होंने कहा कि न्याय का एक सिद्धांत है कि सजा, अपराध के समान होनी चाहिए. हमने मानवाधिकार के एंगल से इस मामले को अमेरिकी सरकार के समक्ष उठाया है.  

सिंगापुर के पीएम ने दी बधाई ‘PM मोदी उल्लेखनीय परिवर्तनों के नेतृत्वकर्ता हैं’

संयुक्त राष्ट्र,  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरे कार्यकाल की शुरुआत पर बधाई दी और वह उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “भारत की जनता और सरकार को इस बड़े पैमाने पर चुनाव आयोजित करने के लिए बधाई, जो दुनिया में कहीं और नहीं देखा गया है। देश भर में लगभग 1.1 करोड़ मतदान कर्मचारियों द्वारा संचालित लगभग 10 लाख पोलिंग स्टेशनों पर करीब 64.2 करोड़ नागरिकों ने वोट डाला था। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में उल्लेखनीय परिवर्तनों का नेतृत्वकर्ता बनाया है। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक पत्र में पीएम वॉन्ग लिखते हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि पीएम मोदी आपके नेतृत्व में भारत तेजी से समृद्ध और विकसित होगा। उन्होंने भारत-सिंगापुर के बहुआयामी एवं मधुर संबंधों का जिक्र करते हुए लिखा, अगले वर्ष हमारे राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ है। हम इस मौके पर साझेदारी को बढ़ाने डिजिटलीकरण, कौशल विकास और स्वास्थ्य सेवा जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देंगे। वॉन्ग पिछले महीने ही सिंगापुर के प्रधानमंत्री बने हैं। उन्हें ली सीन लूंग से सत्ता मिली है, जिन्हें नरेंद्र मोदी के करीबी मित्रों में एक माना जाता है। और मजबूत होगी भारत-द. अफ्रीका के बीच साझेदारी : रामाफोसा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई। मोदी भारत के लोगों के प्रति उनके समर्पण के लिए भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने भारत की जनता को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भी बधाई दी। साथ ही कहा, भारत-दक्षिण अफ्रीका एक रणनीतिक साझेदार हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में इस साझेदारी के और मजबूत होने की उम्मीद है। भारत से हुए समझौतों की समीक्षा कर रही मालदीव की संसद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु जब भारत में पीएम मोदी के शपथ समारोह में शामिल हो रहे थे, उसी दौरान मालदीव की संसद ने 2018 से 2023 के बीच दोनों देशों में हुए चार समझौतों की जांच शुरू कर दी। इनमें 2018-2023 के बीच हाइड्रोग्राफी संधि, उत्तरी थिलाफाल्हू में सैन्य डॉकयार्ड संधि, डोर्नियर विमान व हेलिकॉप्टर संधि की जांच शुरू की है।   सियासी, आर्थिक स्थिरता का संदेश है मोदी-3.0 कार्यकाल : यूएसआईबीसी भारत-अमेरिकी व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने कहा है कि नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल भू-रणनीतिक अनिश्चितता के बीच राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता का एक मजबूत संदेश दे रहा है। परिषद के अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा, मोदी का यह कार्यकाल इसलिए भी अहम है क्योंकि विश्व स्तर पर कट्टरपंथ के बीच भारतीय वोटरों ने विकास का समर्थन किया है। यह समर्थन भारत को समृद्धि और तकनीकी नवाचार के आधार के साथ अमेरिका का अहम भागीदार भी बना रहा है।

रिकॉर्ड : साउथ अफ्रीका चौथी बार T20 वर्ल्ड कप में 5 या इससे कम रनों के अंतर से मुकाबला जीतने में सफल हुई

न्यूयॉर्क साउथ अफ्रीका की टीम ने न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के एक ग्रुप स्टेज के मैच में बांग्लादेश को हरा दिया। हार-जीत का अंतर इतना कम था कि साउथ अफ्रीका ने अपने एक विश्व रिकॉर्ड को और भी ज्यादा मजबूत कर लिया। साउथ अफ्रीका ने महज 4 रन के अंतर से बांग्लादेश को हराया। यहां तक कि ये मैच लो स्कोरिंग था, क्योंकि साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 113 रन बनाए थे और बांग्लादेश की टीम 20 ओवर खेलकर 109 रन ही बना पाई थी। आखिरी ओवर काफी रोमांचक रहा था। वहीं, साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ अपना विश्व रिकॉर्ड भी मजबूत किया। साउथ अफ्रीका की टीम ने सबसे कम रनों के अंतर से एक या दो बार नहीं, बल्कि चार बार टी20 वर्ल्ड कप का मैच जीता है। पांच या इससे कम रनों के अंतर से कोई अन्य टीम टी20 विश्व कप में 2 से ज्यादा मुकाबले नहीं जीती है, लेकिन साउथ अफ्रीका ने चौथी बार चार या इससे कम रनों के अंतर से मैच जीता है और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हालांकि, तीन बार टीम ने 2014 तक ही 5 रन से कम के अंतर से मुकाबले जीत लिए थे और 10 साल बाद ऐसा हुआ है।    साउथ अफ्रीका की टीम ने 2009 के टी20 विश्व कप में लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को एक रन से हराया था। इसके बाद बांग्लादेश के चटग्राम में 2 रन से 2014 में न्यूजीलैंड को ही मात दी थी। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ उसी साल के टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका ने 3 रन से जीत दर्ज की थी। अब 10 साल बाद 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने ऐसा किया है। ये साउथ अफ्रीका की बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 9वीं जीत है। साउथ अफ्रीका ने इस मामले में पाकिस्तान की बराबरी कर ली है, लेकिन टीम न्यूजीलैंड से पीछे है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet