LATEST NEWS

3 लाख 32 हजार के कर्ज में डूबी मध्य प्रदेश सरकार-अनुमा आचार्य।

ग्वालियर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर बड़े गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला।कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने 19 घोषणाएं की हैं। इन आधी अधूरी घोषणाओं का खामियाजा प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश की शिवराज सरकार में प्रदेश शासन पर तीन लाख बत्तीस हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। मप्र में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है और प्रदेश में अपराध का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बुकलेट जारी की है जिस पर 250 घोटाले है यह घोटाले सीएजी की रिपोर्ट में लिखे हैं जिनका अध्ययन कोई भी कर सकता है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अपने को महिलाओं के लिए अग्रणी कहने वाली सरकार में महिला सशक्तिकरण कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। लाड़ली बहनों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पूछे जाने पर कि जब आप कर्ज में सरकार बता रहीं है और कांग्रेस की सरकार आने पर क्या कांग्रेस बहनों को 1500 रुपए की जो घोषणा की है देगी के जबाब में अनुमा आचार्य ने कहा कि उनकी महिलाओं के लिए लाई गई सम्मान योजनाए राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सफल रही है। इसलिए उन्हें यहां भी उसी प्रकार से लागू किया जायेगा उन्होंने कहा कि ग्वालियर में चंबल से पानी लाने की बात वह स्वयं जब से सुन रही है तब महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर पदस्थ थी लेकिन आज तक चंबल से ग्वालियर को पानी लाने की योजना की शुभारंभ तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अमृत योजना हो या स्मार्ट सिटी योजना सभी में भ्रष्टाचार हुआ है हां एक सड़क जरूर स्मार्ट हुई है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर चंबल में विकास थम गया है। भाजपा सरकार में कोई नया उद्योग नहीं लगा है। बल्की ग्वालियर, बामौर और मालनपुर के कई बड़े-बड़े उद्योग बंद हो गये हैं।जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गये हैं। उन्होंने जीआई टैग की बात की थी लेकिन वह भी आज तक किसानों के धान को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि 20 सालों में भाजपा सरकार ने केवल भ्रष्टाचार किया है। शिवराज सिंह को एडमिनिस्ट्रेशन आता नहीं है वह केवल योजनाओं की घोषणा करते हैं उसे पूरी नहीं करते। उन्होने दो बार रोप वे का शिलान्यास किया लेकिन दो दशक में उसकी नींव तक नहीं रख पाई । उन्होंने कहा कि 2014 से पहले फर्जी पोस्ट मोबाइल के माध्यम से की गुजरात का माडल हमे दिखाया और भाजपा को वोट दिया लेकिन गुजरात मॉडल खोखला साबित हुआ। ग्वालियर चंबल संभाग राजनीति का प्रमुख केन्द्र रहने और भाजपा के बड़े नेताओं के लगातार दौरे के बारे में पूछे प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है उनके भी बडे नेता ग्वालियर आयेंगे इससे पहले महासचिव प्रियंका गांधी डेढ़ माह पूर्व आई थी। पत्रकार वार्ता में विधायक डा सतीश सिंह सिकरवार, शहर जिलाध्यक्ष डा देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, राम पांडे, संभागीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।

पूर्व मंत्री इमरती देवी 45 लाख रुपए लेने और धमकाने का आरोप।

ग्वालियर। मप्र विधानसभा चुनाव आते ही आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरु हो गए हैं। डबरा विधानसभा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य नेहा मुकेश परिहार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी पर जिला पंचायत अध्यक्ष बनबाने के नाम पर 45 लाख रुपए लेने और धमकी देने का आरोप लगाया हैं। इसको लेकर जिला पंचायत सदस्य ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य ने लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होनें शिकायत में कहा कि मेरी विधानसभा दावेदारी को लेकर इमरती देवी हमें जान से मारने की धमकी दे रही हैं। वहीं पूर्व मंत्री ने आरोपों को सिरे नकार दिया है। जिला पंचायत सदस्य नेहा मुकेश परिहार ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी को शिकायती आवेदन देकर पूर्व मंत्री इमरती देवी द्वारा धमकाने का आरोप लगाया। साथ पत्रकार वार्ता कर जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि मेरी विधानसभा की दावेदारी से घबराकर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी है। इससे हम काफी डरे हुए हैं, क्योंकि इमरती देवी कभी भी मुझ पर या मेरे पति पर हमला करवा सकती है। अगर मेरे परिवार पर किसी भी तरह का हमला होता है तो उसकी जिम्मेदार पूर्व मंत्री इमरती देवी होंगी। नेहा परिहार ने कहा कि जब मैं जिला पंचायत सदस्य चुनी गई और अध्यक्ष के लिए दावेदारी की तो इमरती देवी ने हमसे 45 लाख रुपए यह कहकर लिए थे कि अध्यक्ष के लिए कुछ खर्च होगा। इसके बाद न तो आज तक हमें हमारे पैसे वापस मिले, न ही हमें अध्यक्ष बनाया गया। इन आरोपों के जवाब में पूर्व मंत्री इमरती देवी ने नेहा परिहार को पहचानने से इंकार कर दिया।इमरती देवी का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। विधानसभा चुनाव में मेरी छवि धूमिल करने के लिए विरोधी इस तरीके के आरोप मुझ पर लगा रहे हैं। अगर मैंने उन्हें धमकी दी है तो इसका सबूत वह सबके सामने रखें। रही बात जिला पंचायत के चुनाव में पैसों के लेनदेन की तो वह जो 45 लाख रुपए का मुझ पर आरोप लगा रहे हैं तो वह यह बताएं कि उनके पास 45 लाख रुपए आए कहां से। अगर उन्होंने मुझे पैसे दिए हैं तो उसके सबूत पेश करें।

मणिपुर हिंसा, 3 मई से अब तक हिंसा में 175 लोगों की मौत हो चुकी है, 1,118 लोग घायल हैं

मणिपुर हिंसा, 3 मई से अब तक हिंसा में 175 लोगों की मौत हो चुकी है, 1,118 लोग घायल हैं मणिपुर हिंसा को लेकर पुलिस ने दिए आंकड़े कहा, “90 शव लावारिस पड़े हुए हैं, दर्जनों लोग अभी भी लापता है” “3 मई से अब तक हिंसा में 175 लोगों की मौत हो चुकी है, 1,118 लोग घायल हैं”

G-20, शिखर सम्मेलन का बजट 990 करोड़ और खर्च कर दिए 4,110 करोड़ रुपये

जी-२०, शिखर सम्मेलन का बजट 990 करोड़ और खर्च कर दिए 4,110 करोड़ रुपये 9-10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन में ख़र्च को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा कुल व्यय का विवरण साझा किया गया है. शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली क्षेत्र के सौंदर्यीकरण पर 4,110 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं. पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए विदेश मंत्रालय को 990 करोड़ रुपये आवंटित किए थे. सोर्स – द वायर हिंदी की रिपोर्ट

विदिशा, मुगलसराय में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

विदिशा, मुगलसराय में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही विदिशा जिले के थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा 01 आरोपी के कब्जे से 350 क्वार्टर लगभग 63 लीटर शराब जिसकी कीमत लगभग 35000/- रूपये जप्त की गई.

असम के मुख्यमंत्री के परिवार की स्वामित्व वाली मीडिया कंपनी को दी गयी 10 करोड़ रुपये की सरकारी सब्सिडी

असम के मुख्यमंत्री के परिवार की स्वामित्व वाली मीडिया कंपनी को दी गयी 10 करोड़ रुपये की सरकारी सब्सिडीअसम के मुख्यमंत्री के परिवार की स्वामित्व वाली मीडिया कंपनी को 10 करोड़ रुपये की सरकारी सब्सिडी दी गई. प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत कंपनी को ये सब्सिडी असम के नगांव जिले में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की शुरूआत करने के लिए दी गई. सोर्स – News Laundry

इंदौर, भंवरकुआं पुलिस की कार्रवाई 90 लाख की सिगरेट पकड़ी

इंदौर, भंवरकुआं पुलिस की कार्रवाई 90 लाख की सिगरेट पकड़ी इंदौर : भंवरकुआं पुलिस की कार्रवाई, GST चोरी के संदेह में पकड़ा कंटेनर, 90 लाख की K10 नामक #सिगरेट लेकर इंदौर के लोहा मंडी से हैदराबाद जा रहा था। ड्राइवर को किया गिरफ्तार

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुखु ने दान की अपनी सारी जमा पूंजी

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुखु ने दान की अपनी सारी जमा पूंजी हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुखु ने दान की अपनी सारी जमा पूंजी, हिमाचल के कम ने अपनी सारी जमा पूंजी राज्य में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दान की सीएम के बैंक अकाउंट में बचे सिर्फ 17 हजार रुपये.

भोपाल, डीबी मॉल में संचालित 10 डाउनिंग स्ट्रीट, पिचर बार एवं एजेंट जैक तथा एमपी नगर जोन- 2 स्थित सोसलाइट सेवन बार का लाइसेंस एक दिन के लिए सस्पेंड

भोपाल, डीबी मॉल में संचालित 10 डाउनिंग स्ट्रीट, पिचर बार एवं एजेंट जैक तथा एमपी नगर जोन- 2 स्थित सोसलाइट सेवन बार का लाइसेंस एक दिन के लिए सस्पेंड भोपाल: रात 12 बजे के बाद शराब परोसने और पार्टी कराने का मामला, डीबी मॉल में संचालित 10 डाउनिंग स्ट्रीट, पिचर बार एवं एजेंट जैक तथा एमपी नगर जोन- 2 स्थित सोसलाइट सेवन बार का लाइसेंस एक दिन के लिए सस्पेंड, 19 सितंबर को सस्पेंड रहेंगे इन चारों बार के लाइसेंस, आबकारी विभाग की कार्रवाई

“हमने कहा था कि ज्योतिरादित्य हीरा है तराशा जाएगा तो चमकेगा, हमने चमकाया भी”

“हमने कहा था कि ज्योतिरादित्य हीरा है तराशा जाएगा तो चमकेगा, हमने चमकाया भी” ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया पर बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

कटनी, लार्वा पाये जाने पर नगर निगम द्वारा काटा जाएगा चालान

कटनी, लार्वा पाये जाने पर नगर निगम द्वारा काटा जाएगा चालान कटनी :- स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत दिवस एक दिवसीय ट्रेनिंग शहर के 45 वार्ड दरोगाओ को मच्छर के लार्वा का सर्वे करने और लार्वा पाये जाने पर चालान काटने हेतु दिये निर्देश जिसमें श्रीमती शालिनी नामदेव जिला मलेरिया अधिकारी एवं पी के महार प्रभारी सहायक मलेरिया अधिकारी के द्वारा 45 वार्ड दरोगाओ को मलेरिया, डेंगू , चिकन गुनिया, फाई लेरिया की एक दिवसीय ट्रेनिंग ऑडिटोरियम बस स्टेंड कटनी में दी गई संजय चौदाह जयभान सिह नितिन बाल्मीकि अजित विश्वकर्मा वन्स गोपाल बेगा कौशल कुंडे संदीप यादव आदि उपस्थित रहे

ग्वालियर, आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत।

ग्वालियर। भितरवार अनुभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम रिछारी खुर्द में एक 40 वर्षीय महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है की महिला बारिश के दौरान छत पर जमा पानी को निकालने गई थी। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद परिजन महिला को तत्काल लेकर भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय तेज बारिश हो रही थी और राह-रहकर आसमान में बिजली कड़क रही थी। तेज बारिश के चलते घर की क्षत पर पानी भर गया जो रिसकर घर के अंदर आने लगा। क्षत पर जमा हो रहे पानी को निकालने के चक्कर में मृतका महिला गुड्डी बाई पत्नी वीरेंद्र सिंह रावत करीब सुबह 9 बजे झमाझम बारिश के बीच छत पर चली गई। तभी बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली महिला पर गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शराब माफियाओं पर मुरैना पुलिस ने कसा शिकंजा

मुरैना। सोशल मीडिया पर एक बोलेरो गाड़ी से अवैध शराब की पेटियां उतारने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई मुरैना पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए चार अलग-अलग स्थानों पर क्षापेमारी कर भारी मात्रा में लाखों रुपए की अवैध शराब के साथ-साथ वायरल वीडियो में अवैध शराब का परिवहन करते नजर आ रही बोलेरो गाड़ी सहित शराब की पेटियों से लदी एक लोडिंग वाहन को जब्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर लिए। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है दरअसल दो दिन से सोसल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें कुछ लोग एक बोलेरो गाड़ी से अवैध शराब की पेटियां उतारते हुए नजर आ रहे थे। यह वायरल वीडीयो मुरैना जिले की अम्बाह तहसील अंतर्गत नगरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा था। यह वायरल वीडियो मुरैना पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचने के बाद उन्होंने तत्काल उक्त मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिसपर एसडीओपी अम्बाह रवी भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नगरा द्वारा थाने पर तीन अलग-अलग टीम बनाकर क्षेत्र में अवैध शराब पर कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया था जिसमे ग्राम धोर्रा से उक्त वीडियो में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु उतारी गई शराब के संदर्भ में ग्राम धोरों के एक आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर उसके घर के बाहर बनी गुमटी से 10 पेटी देशी मदिरा- प्लेन के जप्त कर ली। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर तत्काल मौके से ही रवाना होकर ग्राम खेरली से उक्त शराब परिवहन करने वाली बोलेरो वाहन क्र० एम.पी. 04 बी.ए. 9011 को जब्त कर आरोपी के गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही ग्राम खेरला से 2 पेटी मदिरा प्लेन के खेरली तिराहे पर स्थित गुमटी से एक अन्य आरोपी से जप्त की जाकर कार्यवाही की गई। जिसके बाद आगे रवाना होकर ग्राम मान्धाता का पूरा पर स्थित ढोलू मोलू ढाबा पर क्षापा मारते हुए अवैध रूप से बिक्री के लिए क्षिपा कर रखी 2 पेटी बीयर की जप्त की जा कर होटल मालिक के विरुध्द कार्यवाही की गई। इस संपूर्ण कार्यवाही में 12 पेटी मदिरा प्लेन व 2 पेटी बीयर एवं बोलेरो वाहन सहित कुल मशरूका कीमत 8,65,000 रुपये का जब्त किया गया एवं कुल 3 प्रकरण जिससे 1 प्रकरण 34 (2) आबकारी एक्ट एवं दो प्रकरण 34 आबकारी एक्ट के अंतर्गत अलग-अलग पंजीबद्ध किये जा कर कार्यवाही की गई।इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक मुरैना को एक मुखबिर द्वारा एक और सूचना मिली कि स्टेशन रोड़ थाना इलाके में स्थित छोटी लालौर फाटक के पास एक लोडिंग वाहन में अवैध शराब ले जाई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने अपनी पुलिस टीम को साथ ले जाकर छोटी लालौर फाटक के पास लोडिंग वाहन को चेक किया गया तो उसमें 10 पेटी देशी शराब एवं 7 पेटी बियर की जप्त की। साथ ही लोडिंग वाहन चालक सहित दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस में पकड़ी गई शराब की पेटियों एवं लोडिंग वाहन सहित करीब 2,50,000 रुपये का मशरुका जब्त किया जाकर पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

कटनी, खिरहनी स्मैक तस्करों और विक्रेताओं का गढ़ बना.

कटनी, कोतवाली थाना क्षेत्र का खिरहनी स्मैक तस्करों और विक्रेताओं का गढ़ बना हुआ है। बीते 15 दिनों में कोतवाली पुलिस में स्मैक सहित तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। बीती देर रात एक बार फिर कोतवाली पुलिस ने एक 45 साल की महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए स्मैक तस्करों की जानकारी जुटाने के प्रयास किया जा रहे हैं। कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस के द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों एवं नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

“मैं अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा करता हूं जिसमें उन्होंने कहा कि हिंदी भारत को एकजुट करने वाली शक्ति है और यह अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को सशक्त बना रही है”

“मैं अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा करता हूं जिसमें उन्होंने कहा कि हिंदी भारत को एकजुट करने वाली शक्ति है और यह अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को सशक्त बना रही है” डीएमके नेता – स्टालिन ने कहा

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet