जैसे-जैसे इंडिया गठबंधन आगे बढ़ेगा, सरकार सबको सिलेंडर फ्री में दे देगी :शिवसेना यूबीटी नेता
जैसे-जैसे इंडिया गठबंधन आगे बढ़ेगा, सरकार सबको सिलेंडर फ्री में दे देगी :शिवसेना नेता
जैसे-जैसे इंडिया गठबंधन आगे बढ़ेगा, सरकार सबको सिलेंडर फ्री में दे देगी :शिवसेना नेता
ग्वालियर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 10 साल के बच्चे सहित 17 मरीज़ों में डेंगू की हुई पुष्टि
भोपाल : मध्य प्रदेश में हारी हुई विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का मंथन पूरा हो गया है। बीजेपी सितंबर के पहले हफ्ते में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती हैं। यह सूची 39 सीटों के बाद बाकी बची 64 सीटों को लेकर जारी होगी। जल्द ही नामों का ऐलान किया जाएगा इनके नाम लगभग तय – संभावित उम्मीदवारों के नाम है। दमोह से पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया का नाम तय माना जा रहा हैं। वहीं छिंदवाड़ा से बंटी साहू, शाजापुर से अरुण भीमावत, बिजावर से राकेश शुक्ला, निवास से राम प्यारे कुलस्ते, लखनादौन से विजय कुमार उइके, कटंगी से बोध सिंह भगत पूर्व सांसद, बड़नगर से मुकेश पंड्या, डबरा से इमरती देवी, राघौगढ़ से हीरेंद्र सिंह बंटी, राजनगर से अरविंद पटेरिया, बैतूल से हेमंत खंडेलवाल, बुरहानपुर से अर्चना चिटनीस, नागदा से दिलीप सिंह शेखावत ,मल्हारगढ़ से जगदीश देवडा़ ,मंदसौर से यशपालसिंह सिसौदिया ,जावद से ओमप्रकाश सकलेचा को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा हैं। इन सीटों पर दो नाम का पैनल – प्रदेश की जुन्नारदेव (अजजा) विधानसभा सीट से आशीष ठाकुर और नथन शाह कवरेती, अमरवाड़ा (अजजा) सीट से उत्तम ठाकुर और कामनी शाह, परासिया (अजा) से ताराचंद बावरिया और ज्योति डहेरिया, जबलपुर पश्चिम में अभिलाष पांडे और प्रभात साहू, जबलपुर उत्तर से धीरज पटेरिया और पूर्व मंत्री शरद जैन के बेटे रोहित, बैतूल के घोड़ाडोंगरी सीट पर मंगल सिंह और गंगाबाई उइके, देवरी से बृजबिहारी पटेरिया और मंगल सिंह लोधी, सुवासरा से हरदीपसिंह डंग और विनय जांगिड़ , मनासा से माधव मारु और कैलाश चावला , जावरा से केकेसिंह और राजेंद्र पाण्डेय के नाम का पैनल बना हैं। सिहावल सीट से रीति पाठक, विश्वामित्र पाठक, कोतमा से लवकुश शुक्ला और उमा सोनी, तेंदूखेड़ा से विश्वनाथ प्रताप सिंह और राव उदय प्रताप सिंह, गाडरवारा से गौतम पटेल और साधना स्थापक, खिलचीपुर से हजारीलाल दांगी और दिनेश पुरोहित, आलोट से रमेश मालवीय और जितेंद्र गहलोत, सेंधवा से पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य के बेटे विकास आर्य और डॉक्टर रेहलस सेनानी, राजपुर (अजजा) से अंतर पटेल और सुभाष पटेल पूर्व सांसद, करैरा से जसवंत जाटव और रमेश खटीक, दिमनी से गिर्राज दंडोतिया और शिवमंगल सिंह तोमर, ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाह और अनूप मिश्रा के नाम का पैनल बनाया गया हैं। इन सीटों पर बना 3 नामों का पैनल – सतना विधानसभा सीट से शंकर लाल तिवारी, रत्नाकार चतुर्वेदी शिवा और लक्ष्मी यादव, रैगांव (अजा) से प्रतिमा बागरी, रानी बागरी और पुष्पराज बागरी, राजगढ़ से अमर सिंह यादव, प्रताप सिंह मंडलोई और हरिचरण तिवारी के नाम का पैनल तैयार किया गया है। आगर (अजा) से ओम मालवीय, मधु गहलोत और गोपाल परमार, सैलाना से गुमान सिंह डामोर, नारायण मेडा और संगीता चेरल, श्योपुर से दुर्गालाल विजय, महावीर सिंह सिसोदिया और ब्रजराज सिंह, मुरैना से रघुराज सिंह कंषाना, रुस्तम सिंह और राकेश रुस्तम सिंह, पानसेमल (अजजा) से दीवान सिंह पटेल, श्याम बर्डे और विकास डाबर , गरोठ से देवीलाल धाकड़ , राजेश सेठीया , श्यामसिंह चौहान के नाम का पैनल बना है। एसा सुत्र बताते है। इन सीटों पर 3 से ज्यादा दावेदारों का नाम – मप्र के खरगोन भीकनगांव (अजजा), खरगोन व भगवानपुरा (अजजा), झाबुआ थांदला (अजजा), धार सरदारपुर (अजजा), गंधवानी व मनावर (अजजा), इंदौर देपालपुर व इंदौर-एक विधानसभा सीट पर तीन से अधिक दावेदारों के नाम का पैनल बनने की जानकारी सुत्र बताते है।
1 ‘एक देश-एक चुनाव’ पर मोदी सरकार की बड़ी तैयारी, संसद के विशेष सत्र में ला सकती है बिल 2 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र, क्या पीएम मोदी देने वाले हैं कोई बड़ी खुशखबरी? 3 संसद के विशेष सत्र में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल लाने की अटकलों पर मल्लिकार्जुन खरगे बोले- आने दीजिए, लड़ाई जारी रहेगी 4 जल्द चुनाव के आसार कम, पर विपक्ष का खेल बिगाड़ सकता है विशेष सत्र; 5 मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक का दूसरा दिन, आज संयोजक और लोगो पर होगा फैसला 6 संसद का पांच दिनों का विशेष सत्र बुलाए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि यह घबराहट में किया गया है. 7 राहुल का आरोप- 1 अरब डॉलर बाहर जा रहा, यह किसका पैसा है, जिस पर आरोप वह पीएम का करीबी 8 संसद का पांच दिनों का विशेष सत्र बुलाए जाने पर राहुल गांधी बोले,अडानी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ये घबराहट में किया गया है. इस तरह के पैनिक में मेरी सदस्यता रद्द कर दी गई थी. ये मामले पीएम मोदी के बहुत ही नजदीक हैं . जब भी अडानी के मामले पर बात करते हैं, पीएम मोदी घबरा जाते हैं और नर्वस होने लगते हैं 9 I.N.D.I.A के नेता बोले- देश-संविधान बचाने साथ आए, गरीबी-बेरोजगारी पर मोदी फेल, हमने अगर उम्मीदें पूरी नहीं कीं तो जनता माफ नहीं करेगी 10 अडानी ग्रुप के खिलाफ लगे आरोपों की जेपीसी से जांच कराई जाए, मामला देश की प्रतिष्ठा का है: राहुल गाँधी 11 ADITYA-L1 लॉन्चिंग की उल्टी गिनती आज से शुरू, सुर्य मिशन को लेकर ISRO चीफ ने बताया पूरा प्लान 12 भाजपा का मतदाताओं से जुड़ने का अभियान, अमित शाह आज देशभर में कॉल सेंटर का करेंगे उद्घाटन . 13 मोदी सरकार LPG सिलेंडर के बाद देने जा रही एक और तोहफा, जल्द मिल सकती है पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत. 14 गहलोत के ज्यूडिशियरी पर दिए बयान से वकीलों में गुस्सा,मुख्यमंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर की याचिका, सीजे को लिखा लेटर; पुतला भी जलाया 15 राजस्थान के लोग 44% विधायकों को उम्मीदवार नहीं चाहते, दैनिक भास्कर ऐप के सर्वे का रिजल्ट; कांग्रेस के 40% और भाजपा के 50% विधायक नापसंद 16 हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले: जब से नरेंद्र मोदी पीएम बने तब से नहीं बढ़े गैस सिलिंडर के दाम,पागलों को सभी पागल ही दिखते हैं,मंत्री ने गैस सिलिंडर के बारे में कहा कि सरकार ने 200 रुपये दाम कम कर दिए हैं 17 इंडिया अलायंस की बैठक पर देवेंद्र फडणवीस का वार, बोले-‘इनके पास नहीं PM मोदी का तोड़’ 18 GDP : भारत ने 7.8 फीसदी की तगड़ी विकास दर हासिल की, अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी. 19 122 साल का रिकॉर्ड टूटा! अगस्त रहा सबसे गर्म महीना, सितंबर में गुड न्यूज दे सकता है मौसम 20 एशिया कप…श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, इस साल लगातार 11वां वनडे जीता; समरविक्रमा-असालंका के अर्धशतक, पथिराना ने झटके 4 विकेट
छिंदवाड़ा, विकासखंड हर्रई के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला चारगांव के मासूम बच्चे जान जोके में डाल कर कर रहे हैं पढ़ाई जिस स्कूल पर मासूम बच्चे पढ़ रहे हैं उस पर छत नहीं है छत की जगह टीन सेट डाल दिया गया है अधिक हवा चलने के कारण कुछ टीन सेट उड़ गये है और टीन सेट को वैसे ही छोड़ दिया गया है अगर शाला में मासूम बच्चे मौजूद रहेंगे और अचानक कभी हवा चल जाए तो बच्चों पर हो सकती है कोई बड़ी घटना शासकीय प्राथमिक शाला चारगांव के शिक्षकों का लापरवाही का मामला सामने आ रहा है स्कूल में लगभग कई सालों से स्कूल की पुताई भी नहीं की गई है किचन सेट में आई गई गुणवत्ता हीन सडी गली सब्जियां पाई गई एवं राशन जिसको खाने से बच्चों को बहुत बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है ना ही मेनू चार्ट के अनुसार दिया जाता है स्कूल में भोजन और तो और समय पर नहीं आते हैं स्कूल के शिक्षक हफ्ते में एक दो बार आते हैं अतिथि शिक्षकों के माध्यम से संभाला जाता है स्कूल आखिरकार इस और उच्च अधिकारी क्यों नहीं दे रहे हैं ध्यान ऐसे शिक्षकों के ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए
भोपाल. वन विभाग ने सीधी वन मंडल के अंतर्गत वन-राजस्व सीमा विवाद में चुरहट न्यायालय में कमजोर पैरवी करने के मामले में एसडीओ विद्याभूषण मिश्रा को निलंबित कर दिया. जबकि इस विवाद में राज्य शासन ने सीधी डीएफओ क्षितिज कुमार को ओआईसी बनाया था. चूंकि प्रकरण के शुरुआत में डीएफओ की कमजोर पैरवी के चलते चुरहट की निचली अदालत के फैसले को जिला न्यायाधीश ने खारिज कर दिया और निचली अदालत को पुन: सुनवाई करने के निर्देश दिए. इसके बाद जब जिला न्यायाधीश के निर्देश पर अपील हाईकोर्ट जबलपुर में करने की बारी आई तब डीएफओ कुमार ने स्वयं को कार्रवाई से बचाने के लिए एसडीओ विद्याभूषण मिश्रा को ओआईसी बना दिया. एसडीओ विद्या भूषण ने एक पंचनामा डीएफओ को प्रस्तुत किया, जिससे यह साबित हो रहा था कि डीएफओ की कार्रवाई दुर्भावनावश की गई है.और बस यही पंचनामा उनके निलंबन का कारण बना. यह प्रकरण बड़ा ही दिलचस्प है. डीएफओ ने अपनी गलत कार्रवाई को सही साबित करने के लिए यह पूरा प्रकरण अपने अंदाज से प्रस्तुत किया है. चुरहट रेंज के झूमर वन खंड के कक्ष क्रमांक- पी-992 के अंतर्गत फॉरेस्ट के मुनारों से बाहर बने कृष्णमणि तिवारी के मकान को फॉरेस्ट एरिया में बना बताकर डीएफओ ने पीओआर दर्ज किया. जबकि इसी भूमि पर बने मकान के संदर्भ में 1985-86 में निचली अदालत में तिवारी के पक्ष में फैसला दिया था. डीएफओ क्षितिज कुमार ने न्यायालय के पूर्व फैसले की अनदेखी करते हुए 2022 में दोबारा पीओआर काटकर अपराध पंजीबद किया. इसे लेकर चुरहट न्यायालय में सिविल सूट दायर किया गया. निचली अदालत वन विभाग के पक्ष में फैसला सुनाया. निचली अदालत के फैसले को लेकर कृष्ण मणि तिवारी ने जिला न्यायालय के समक्ष रिवीजन पिटिशन दायर किया. जिला न्यायालय ने सुनवाई करते हुए निचली अदालत को पुन: सुनवाई के निर्देश दिए. जीपीएस रीडिंग और पंचनामे के तहत वन भूमि के बाहर है मकान जिला न्यायालय के निर्देश के बाद सीसीएफ रीवा ने एसडीओ विद्याभूषण मिश्रा को मौका-मुआयना करने का फरमान जारी किया. 5 रेंजर और सरपंचों के साथ एसडीओ मिश्रा ने जीपीएस से रीडिंग कर पंचनामा तैयार किया जिसमें यह पाया कि कृष्णमणि तिवारी का मकान वन भूमि की मुनारो से 30-40 फीट दूरी पर बना है. ऐसी स्थिति में डीएफओ सीधी लगातार एसडीओ पर दबाव बना रहे थे कि हाई कोर्ट जबलपुर में अपील करें. यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि जबलपुर हाईकोर्ट में डीएफओ को शपथ दावा देना होता है. इस प्रक्रिया से बचने के लिए शासन के निर्देश की अवहेलना करते हुए एसडीओ मिश्रा को प्रकरण का ओआईसी बना दिया. डीएफओ के निर्देश पर मिश्रा हाईकोर्ट गए भी और शासन के महाधिवक्ता के समक्ष अपनी बात रखी. महाधिवक्ता ने लिखित तौर पर उन्हें बताया कि निचली अदालत में मामला लंबित है, इसलिए हाईकोर्ट में अपील नहीं की जा सकती. इसके बाद एसडीओ के खिलाफ डीएफओ ने शासन को गुमराह करते हुए रिपोर्ट भेजी और इस आधार पर उनका निलंबन कर दिया गया. इनका कहना फॉरेस्ट वन भूमि पर बने मकान को राजस्व भूमि पर बना बताने का पंचनामा गलत प्रस्तुत किया जिसके कारण उन्हें निलंबित किया गया. राजेश राय, मुख्य वन संरक्षक रीवा भोपाल से सीनियर अधिकारी को भेज कर जांच कर लिया जाए कि मेरा मकान फॉरेस्ट भूमि पर है अथवा उसके बाहर बना है? अपने आप स्थिति क्लियर हो जाएगी. डीएफओ ने जानबूझकर मेरे खिलाफ राग द्वेष की भावना से प्रकरण दर्ज किया है. कृष्ण मणि तिवारी, झूमर गांव चुरहट
सिलेंडर के महंगी दामों को लेकर कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित एक समारोह के दौरान लाडली बहनों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए यह कहा था कि लाडली बहनों को सावन के महीने में 450 रुपए में सिलेंडर मिलेगा लेकिन मुख्यमंत्री की यह घोषणा पूरी तरह झूठी साबित हुई है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद से लाडली बहने गैस एजेंसियों में 450 रुपए में गैस सिलेंडर पाने के लिए चक्कर काटती रही लेकिन लाडली बहनों को सिलेंडर नसीब नहीं हुए। मुख्यमंत्री की प्यारी लाडली बहनों को गैस एजेंसी संचालक सिलेंडर देने के बजाय दुत्कार कर चलता करते हुए नजर आए। झूठ बोलते हैं मुख्यमंत्री इस संबंध में बात करते हुए मुख्यमंत्री की लाडली बहन अनीता कुशवाहा, ममता सिंह, विनीत तिवारी, अभिलाषा गौतम, अंजनी मिश्रा सहित दर्जनों महिलाओं ने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने झूठी घोषणा करके सारी बहनों के साथ भद्दा मजाक किया है। यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री झूठ बोलकर वाह वाही बटोरने में कामयाब हुए हों। चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री के द्वारा की जा रही ज्यादातर घोषणाएं कुछ इसी तरह की है। 931 में मिल रहा सिलेंडर महिलाओं ने बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 450 में सिलेंडर देने का जो लॉलीपॉप दिया वह तो झूठा निकला। आज केंद्र सरकार के द्वारा जो 200 रुपए की कटौती सिलेंडर के दाम में की गई है उसके कारण 931 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है। ऐसी एक भी महिला नहीं है जिसे 450 रुपए में सिलेंडर दिया गया हो। भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल झूठे वादों पर टिकी हुई है। भारी पड़ेगा झूठ मुख्यमंत्री की लाडली बहनों ने बातचीत में कहा कि जिस तरीके से बहनों की भावनाओं के साथ मुख्यमंत्री खिलवाड़ कर रहे हैं उसका असर भाजपा को चुनाव में जरूर देखने को मिलेगा। भाजपा सरकार चुनाव जीतने के लिए जो हथकंडे अपना रही है वह मतदाताओं को समझ में आ रहा है।
सितंबर में बिजली का बिल जीरो आएगा। सावन के महीने में बहनों को मिलने वाला गैस सिलेंडर 450 में मिलेगा । केबिनेट ने दी मंजूरी। उज्ज्वला योजना वाले कनेक्शन के डायरेक्ट खाते में डाली जाएगी सब्सिडी। अन्य गैस सिलेंडर धारकों के लिए बनाई अलग प्रकिर्या उनके भी सावन माह के सीलेंडर की मिलेगी सबसिडी। आशा पर्यवेक्षक के सम्बंध में राशि बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी। रीवा में जवा नया अनुभाग बना कैबिनेट ने दी मंजूरी।पश्चिम भोपाल बायपास के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी। रतलाम और छतरपुर में 2 नई नल जल योजनाओं की मंजूरी।
मुरैना ब्रेकिंग फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव के कारण 5 मजदूरों की मौत, नूराबाद इलाके की साक्षी फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री में जहरीली गैस_रिसाव से हुआ हादसा। फैक्ट्री में काम कर रह पांचों मजदूरों की हुई मौत, प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फैक्ट्री को कराया खाली
अगर जनता आगामी 5 राज्यों के चुनाव में BJP को 0 पर आउट कर दे तो मोदीजी ‘गैस सिलेंडर’ मुफ़्त में बांटेगे : पप्पू यादव
“अगर इस देश के अंदर किसी ने सिख के खिलाफ उंगली की, मुसलमान के खिलाफ उंगली की, ईसाई के खिलाफ उंगली की, भाईचारे के खिलाफ उंगली की तो वह उंगली गायब कर दी जाएगी”
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एलपीजी सिलेंडर को लेकर एक के बाद एक दो बड़े फैसले किए गए हैं. इनमें पहला है कि रक्षाबंधन से पहले लोगों को राहत देते हुए सरकार ने उज्जवला स्कीम वाले सिलेंडर पर 200 रुपये सब्सिडी की घोषणा की है, वहीं दूसरा ये कि केंद्र ने इस योजना के तहत देश में 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने का निर्णय किया है.
कटनी घातक नशीला स्मैक पावडर कटनी जिले में लगातार अपने पैर पसारने में लगा है, यूँ तो कभी-कभी स्मैक पकड़ने में पुलिस जरूर कामयाब रही है लेकिन अभी तक पुलिस यह पता लगाने में ज्यादा सफल नही हो पाई है कि यह स्मैक कहां से आती है और बिकने के लिए कहां कहां जाती है। अब नई चुनौती के रुप में स्मैक का कारोबार भी है, मुख्य सरगनाओं तक पहुँच पाना फिलहाल तो अबूझ पहेली ही लग रही है। पुलिस के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के नागरिकों को भी आज सजग रहने की जरूरत सी दिखाई दे रही है क्योंकि स्मैक या कोई भी नशा लोगों, परिवारों को तो बर्बाद ही करता है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद की मौजूदगी में सोमवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की पूर्व तैयारी के तहत राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, राकेश चौरसिया सहित राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर राकेश बारी, मास्टर ट्रेनर राजेन्द्र असाटी भी मौजूद थे।
छतरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष ने राजनगर से ठोकी ताल अरविंद पटेरिया के खिलाफ पहली बार मुखर हुए मलखान सिंह जिला अध्यक्ष ने कहा चुनाव हार जाएंगे पटेरिया