LATEST NEWS

संभल में पहले मिला 46 साल पुराना मंदिर, अब यहां मिली भगवान शंकर, गणेश और मां पार्वती की मूर्ति

संभल संभल के खग्गू सराय मोहल्ले में शिव मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन कुएं की खोदाई के दौरान भगवान शिव, गणेश और माता पार्वती की खंडित मूर्तियां मिली हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूर्तियों को अपने संरक्षण में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीशचंद ने बताया कि कुएं की खोदाई के दौरान भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की टूटी हुई मूर्तियां मिली हैं। मूर्तियां कुएं में मलबा और मिट्टी के बीच पाई गईं। कुएं की खोदाई अभी जारी है। मूर्तियां खंडित कैसे हुईं इसकी भी जांच और जानकारी करवाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर 46 वर्षों से बंद प्राचीन शिव मंदिर में लोग दर्शन और पूजन करने पहुंच रहे हैं। एहतियाती तौर पर पुलिस सुरक्षा के इंतजाम हैं। मालूम हो 1978 में हुए दंगे के बाद खग्गू सराय के 40 रस्तोगी परिवारों ने पलायन कर दिया था। मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के कारण मंदिर की देखभाल करने वाला कोई नहीं था, जिससे यह मंदिर बंद करना पड़ा था। शनिवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जानकारी मिलने पर मंदिर के कपाट खोलने के बाद सफाई कराई थी। संभल के खग्गू सराय मोहल्ले में प्राचीन कुएं की प्रशासन लगातार खोदाई करवा रहा है। इस बीच सोमवार को भगवान शिव, गणेश और माता पार्वती की तीन खंडित मूर्तियां मिलीं। पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मूर्तियों को अपने संरक्षण में ले लिया। एएसपी ने बताया कि मूर्तियां कुएं में मलबा और मिट्टी के बीच पाई गईं। उन्होंने बताया कि माैके पर पुलिस को तैनात किया गया है ताकि खुदाई सुचारू रूप से जारी रहे। मंदिर में पंडित शशिकांत शुक्ल, अवनीश शास्त्री, आचार्य विनोद शुक्ल और बहजोई के आचार्य ने विधि-विधान से पूजा कराई। इससे पहले भगवान शिव के परिवार की मूर्तियों को वस्त्र धारण कराए गए और हनुमान जी की प्रतिमा को चोला पहनाया गया। स्थानीय लोग इस मंदिर को 200 वर्षों से भी अधिक पुराना मानते हैं। मंदिर की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए प्रशासन और श्रद्धालुओं ने पहल शुरू कर दी है। आचार्य विनोद शुक्ल ने बताया कि अभी पूजा-अर्चना अस्थायी रूप से कराई जा रही है, लेकिन जल्द ही एक स्थायी पुजारी की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए प्रशासन प्रयासरत है।

बौद्ध भिक्षुओं के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर सीएम योगी से आदित्य यादव ने की कार्रवाई की मांग

बदायूं यूपी के बदायूं जिले के सूरजकुंड को लेकर सपा सांसद आदित्य यादव ने सीएम योगी को पत्र लिखा है। सपा सांसद ने पत्र के जरिए सीएम को मामला संज्ञान में लेने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए। सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि 7 दिसंबर को कुछ असामाजिक तत्वों ने बुद्ध विहार पहुंचकर वहां पर रह रहे भन्तें लोगों के साथ अभ्रद व्यवहार किया। इस दौरान अफवाह फैलाई गई कि यहां शिवलिंग निकली है। इसके बाद चौकी इंचार्ज जवाहरपुरी और इंस्पेक्टर सिविल लाइन को बदायूं बुलाया। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास किया। आदित्य यादव ने आगे कहा कि चौकी इंचार्ज ने यहां तोड़-फोड़ मचाई। बौद्ध भिक्षुओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें जबरदस्ती थाने में बंद कर दिया। इस घटना से केवल बदायूं ही नहीं अपितु पूरे भारत में भगवान बुद्ध पर आस्था रखने वाले लोगों में भारी आक्रोश है। प्रदेश के सीएम तत्काल मामला संज्ञान में ले और निष्पक्ष जांच करने का कष्ट करें।

मेरठ में गंजो की उमड़ी भीड़, 20 रुपए में बाल उगाने की दवा लगवाने लग गया जाम

मेरठ  यूपी में मेरठ के लिसाड़ी गेट के समर गार्डन (Summer Garden) में 20 रुपए में बाल उगाने की दवा सिर पर लगवाने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी। सिर से गायब होते बालों को रोकने के लिए हर जतन कर चुके लोग यहां लाइन लगाकर खड़े हो गए। भीड़ इतनी हो गई कि लोगों को टोकन देकर लाइन में खड़ा कराया गया। लोगों के सिर पर दवा लगाने से पहले पूरे बाल उस्तरे से कटवाने होते हैं, इसलिए इसी जगह पर दो नाई बुलाकर बैठा लिए गए। पूरे दिन यही काम होता रहा और पुलिस-प्रशासन बेखबर बना रहा। स्वास्थ्य विभाग ने भी जानकारी होने से हाथ खड़े कर दिए। लिसाड़ी गेट समर कॉलोनी में शौकत बैंक्वेट हॉल में बिजनौर के सलमान और अनीस साथियों के साथ बाल उगाने की दवा लगाने के लिए रविवार को पहुंचे। इस बात को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रचार किया जा रहा था। रविवार और सोमवार को मेरठ में दवा लगाने का समय निर्धारित किया गया, जबकि दिल्ली में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दवा लगाई जाएगी। रविवार सुबह से ही शौकत बैंक्वेट हॉल में सिर के बाल उगाने की दवा लगवाने के लिए भीड़ लग गई। इस दौरान सड़क तक जाम लग गया। इस दौरान दवा लगाने वालों ने यह भी बता दिया कि जिसको भी दवा लगवानी है, उन्हें उस्तरे से सिर के सारे बाल कटाकर आना होगा। इसके बाद भीड़ आसपास के क्षेत्र में तमाम नाई की दुकानों पर दौड़ गई। बाद में कुछ नाई को वहीं बैंक्वेट हॉल में बुलाकर टोकन सिस्टम शुरू किया गया। लोगों को टोकन देकर उन्हें पहले लाइन लगाकर बाल कटवाने के लिए बैठाया गया। इसके बाद इन्हें दवा लगवाने के लिए भेजा गया। दवा लगाने के लिए 20 रुपये लिए जा रहे थे और 300 रुपये की एक तेल की शीशी दी जा रही थी।

संभल में 48 साल बाद खुले मंदिर के कुएं की खुदाई में तीन मूर्तियां निकली

संभल यूपी के संभल में 48 साल बाद खुले मंदिर के पास स्थित कुएं की खुदाई के दौरान एक के बाद एक तीन मूर्तियां निकली हैं.  करीब 15 से 20 फीट तक मंदिर की खुदाई हो चुकी है. इस दौरान कुएं में से खंडित हो चुकी ये मूर्तियां निकली हैं. जो कि 7 से 8 इंच लंबी है. देखने से ये मूर्ति माता-पार्वती जी, गणेश जी और लक्ष्मी जी की प्रतीत हो रही हैं. फिलहाल, जांच-पड़ताल जारी है और मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है. दरअसल, संभल के दीपसराय से सटे खग्गू सराय में करीब 4 दशक साल से बंद पड़े पुराने शिव मंदिर को प्रशासन ने शनिवार को फ‍िर से खुलवाया. मंदिर के खुलते ही यहां पुलिस प्रशासन और लोगों की भीड़ लग गई. पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई. वहीं, प्रशासन की ओर से मंदिर के बिल्‍कुल पास पाट दिए गए एक कुएं की भी खुदाई करवाई गई. जब इसकी 15 फीट तक खुदाई हुई तो इसमें एक-एक कर देवी-देवताओं की मूर्तियां निकलने लगीं. संभल के मंदिर पर खुदाई के दौरान कुएं से तीन मूर्तियां निकालने के बाद एडिशनल एसपी श्रीशचंद्र और सीओ अनुज चौधरी मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने खुदाई में निकली मूर्तियां देखीं और मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा. गौरतलब हो कि संभल जिले में बिजली चोरी चेकिंग के दौरान मिले प्राचीन हिंदू मंदिर से अब पुराने अवशेष मिल रहे हैं. आज मंदिर के पास मौजूद कुएं की खुदाई के दौरान और खंडित मूर्तियां मिली हैं. फिलहाल, इसे प्रशासन को सौंप दिया गया है. अब इसकी जांच की जाएगी. इन सबके बीच संभल में मुस्लिम बहुल इलाके में बंद मिले 46 साल पुराने मंदिर की कार्बन डेटिंग कराने की तैयारी चल रही है. संभल के जिला प्रशासन ने भस्म शंकर मंदिर, शिवलिंग और वहां मिले कुएं की कार्बन डेटिंग कराने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को पत्र लिखा है. इस जांच के जरिए प्रशासन पता करना चाहता है कि मंदिर और इसकी मूर्ति आखिर कितनी पुरानी है. आपको बता दें कि बता दें कि बिजली चोरी रोकने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने बीते शनिवार को 1978 से बंद पड़े इस मंदिर को ढूंढा था. इसके बाद 15 सितंबर को इस मंदिर में विधि-विधान और मंत्रोचारण के साथ पूजा आरती की गई. जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया के मुताबिक यह कार्तिक महादेव का मंदिर है. यहां एक कुआं मिला है, जो अमृत कूप है. मंदिर मिलने के बाद यहां 24 घंटे सुरक्षा के लिए टीम तैनात की गई है. सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. यहां जो अतिक्रमण है, उसे हटाया जा रहा है. स्थानीय लोगों का दावा है कि सांप्रदायिक दंगों और हिंदू आबादी के विस्थापन के कारण ये मंदिर 1978 से बंद पड़ा था. नगर हिंदू महासभा के संरक्षक विष्णु शंकर रस्तोगी (82) ने बाताया कि वह मैं जन्म से ही खग्गू सराय में रहते आए हैं. 1978 के दंगों के बाद हिंदू समुदाय को इस इलाके से पलायन करना पड़ा था. तब से ही हमारे कुलगुरु को समर्पित यह मंदिर बंद था. 46 सालों से बंद पड़ा ये मंदिर सपा सांसद जियाउररहमान बर्क के घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला है. मंदिर के अंदर हनुमान जी की प्रतिमा, शिवलिंग और नंदी स्थापित हैं. फिलहाल यहां डीएम और एसपी ने सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की है.  

पुरानी पेंशन बहाली: UP में शिक्षकों ने उठाई आवाज, लखनऊ में 18 दिसंबर को करेंगे विरोध प्रदर्शन

मैनपुरी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज परिसर में हुई। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर शोषण का आरोप लगाते हुए विरोध किया। इसके साथ ही निर्णय लिया कि 18 दिसंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन में अपनी आवाज उठाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्णानंद दुबे ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है। कुछ राज्यों ने इसके पक्ष में निर्णय लेकर कर्मचारियों को लाभांवित किया है, लेकिन प्रदेश सरकार मनमानी पर उताऊ है। 18 दिसंबर को लखनऊ में होगा प्रदर्शन प्रदेश सरकार की उपेक्षात्मक नीतियों से हर कर्मचारी परेशान हो चुका है। हम अपनी पुरानी पेंशन के अधिकार को हर हाल में लेकर रहेंगे। 18 दिसंबर को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के अंतर्गत लखनऊ में धरना दिया जाएगा।   आगरा में भी होगा संगठन का सम्मेलन जिला मंत्री विजय कुमार पीटर ने कहा कि इस विरोध के बाद सात से नौ जनवरी 2025 में आगरा के मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज में संगठन का प्रदेश सम्मेलन होगा। इससे पूर्व संगठन से जुड़े प्रत्येक शिक्षक को लखनऊ पहुंचकर पुरानी पेंशन के लिए अपनी आवाज मुखर करनी होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक यादव, प्रदीप चतुर्वेदी, मुकेश चौहान, एके सिंह चौहान, ओमकांत दुबे, स्वतंत्र कुमार सिंह, प्रदीप यादव, गौरव दुबे, धर्मेंद्र सिंह, बृजलाल, शिवभवन, विनय त्रिपाठी, जलालुद्दीन आदि शिक्षक मौजूद रहे। पुरानी पेंशन योजना/ओल्ड पेंशन योजना ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) में रिटायरमेंट सरकारी कर्मचारियों को उनके अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत मासिक पेंशन के रूप में मिलता था। डीए दरों में वृद्धि के साथ राशि बढ़ती रहती है। कर्मचारी रिटायरमेंट पर अधिकतम 20 लाख रुपये के ग्रेच्युटी भुगतान के हकदार थे। यदि किसी रिटायर्रड कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को निरंतर पेंशन लाभ मिलता है। इसके अलावा, एनपीएस के विपरीत ओपीएस के तहत पेंशन योगदान के लिए कर्मचारी के वेतन से कोई कटौती नहीं की जाती है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब जैसे राज्य पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) पर वापस आ गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले – एक भारत-श्रेष्ठ भारत और सुरक्षित भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच, प्रयास व परिश्रम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल वर्तमान भारत के शिल्पी थे। उनका पूरा जीवन राष्ट्र व भारत मां के चरणों में समर्पित था। 1946 में देश के संविधान सभा का गठन हुआ। उसके प्रमुख सदस्य और स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल ने न केवल देश के एकीकरण के वर्तमान अभियान को नई ऊंचाइयां प्रदान की, बल्कि 563 से अधिक रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाया। आज जो भारत देख रहे हैं, यह सरदार पटेल की सूझबूझ का परिणाम है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सुरक्षित भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच, प्रयास व परिश्रम है। मुख्यमंत्री ने रविवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने कहा कि सरदार पटेल ने अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा देने के लिए तत्कालीन नेतृत्व के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। गुजरात के आणंद के पास छोटे गांव में सामान्य किसान परिवार में उनका जन्म हुआ। प्रारंभिक शिक्षा भी मां के सानिध्य में घर पर संपन्न हुई। इंग्लैंड से लॉ की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे भारत आए। सरदार पटेल का देहावसान 15 दिसंबर 1950 को हो गया। उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छूता। उनकी संकल्पनाओं को मूर्त रूप देने के लिए जो अभियान चल रहा है, वह एक भारत-श्रेष्ठ भारत की पीएम मोदी की परिकल्पना को साकार करेगा। सीएम योगी ने कहा कि सरदार पटेल ने चंपारण आंदोलन, नमक सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन समेत आजादी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण आंदोलनों में भाग लिया। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें जेल की यातना भी झेलनी पड़ी थी। सरदार पटेल ने अन्नदाता किसानों की समृद्धि व उत्थान के लिए जनजागरण के अनेक अभियान भी चलाए। गुजरात में सहकारिता के मजबूत आंदोलन की पृष्ठभूमि में भी सरदार पटेल का विजन है। उन्होंने हर अन्नदाता किसान को समृद्धि की नई ऊंचाई तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत मां के इस महान सपूत ने देश के एकीकरण के लिए अभियान को आगे बढ़ाया तो दूसरी तरफ गुलामी के कालखंड में जिन मान बिंदुओं का अपमान हुआ था, उनकी पुनर्स्थापना का भी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न कराया। सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार को हाथों में लेकर सांस्कृतिक भारत की स्थापना का जो अभियान चलाया था, उसी का परिणाम है कि सरदार पटेल के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। सीएम योगी ने कहा कि सरदार पटेल होते तो कश्मीर में धारा-370 कभी लागू नहीं हो पाती। छद्म रूप से जिन लोगों ने धारा-370 को डालकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मार्ग में बैरियर खड़ा किया, उसे पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2019 को हटाकर आतंकवाद की नींव को समाप्त कर दिया। अयोध्या में राम मंदिर भी नए सांस्कृतिक भारत का अभिन्न हिस्सा है, जिसका शुभारंभ 1948 में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर से किया था।

प्रयागराज महाकुंभ के 45 दिन के दौरान प्रदेश सरकार 100 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए तैयारी कर रही है: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के 45 दिन (13 जनवरी से 26 फरवरी) के दौरान 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार 100 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए तैयारी कर रही है। सरकार का अनुमान है कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर मुख्य मुहूर्त में प्रयागराज में छह करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे, लेकिन तैयारी 10 करोड़ की होगी। महाकुंभ के लिए 12 किमी की लंबाई में घाट तैयार किए जा रहे हैं। कुल 10 हजार एकड़ क्षेत्रफल में कुम्भ का विस्तार किया गया है। यहां चार धाम के भी दर्शन होंगे। द्वादश ज्योतिर्लिंग और अन्य प्रमुख ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन होंगे। प्रयागराज कुम्भ, खोया-पाया के बारे में एआई टूल, भाषिणी ऐप के माध्यम से देश की 11 भाषाओं में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कुंभ में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की गिनती भी सरकार के पास होगी। जीरो लिक्विड डिस्चार्ज, 1.50 लाख शौचालय, सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री कुंभ होगा। यह महाकुंभ उत्तर प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के रोडमैप को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शक होगा। संभल के मुद्दे पर भी उन्होंने बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में चर्चा संविधान के 75 साल की गौरवशाली यात्रा पर हो रही थी और मुद्दा संभल का उठ रहा था। उन्हीं के समय में 46 वर्ष पहले संभल में जिस मंदिर को बंद कर दिया गया, वह मंदिर फिर से सबके सामने आ गया और इनकी वास्तविकता को सबके सामने प्रस्तुत कर दिया। संभल में इतना प्राचीन मंदिर, बजरंग बली की प्राचीन मूर्ति और ज्योतिर्लिंग रातों-रात तो नहीं आई। उन्होंने कहा कि 46 वर्ष पहले जिन दरिंदों ने संभल के अंदर नरसंहार किया था, उन्हें आज तक सजा क्यों नहीं मिली। संभल में जिनकी निर्मम हत्या हुई, उन निर्दोषों का क्या कसूर था। जो भी सच बोलेगा, उसे धमकी दी जाएगी, मुंह बंद कराने का प्रयास होगा। ये लोग कुम्भ के बारे में भी दुष्प्रचार का कुत्सित प्रयास करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि जिसने भी 2019 का कुम्भ देखा, उन्हें लगा होगा कि यहां लीक से हटकर कार्य हुआ है। पहली बार प्रयागराज में स्वच्छ-सुरक्षित और सुव्यवस्थित कुम्भ देखने को मिला। जो कुम्भ गंदगी, भगदड़, अव्यवस्था, असुरक्षा का प्रतीक बन गया था, वही प्रयागराज कुम्भ 2019 में दिव्य और भव्य बना। महाकुंभ-2025 में आस्था और आधुनिकता का संगम भी दिखाई देगा। सीएम ने इशारों में कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर 2019 को उच्चतम न्यायालय ने श्रीराम जन्मभूमि से संबंधित फैसला दिया, जिससे विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो गया। लेकिन वे लोग आज भी जज को धमकी देते हैं। यह वही लोग हैं, जो संविधान के नाम पर पाखंड कर रहे हैं। राज्यसभा के सभापति (उप राष्ट्रपति) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उनकी आवाज को दबाना चाहते हैं। सभापति ने कर्तव्यों के निर्वहन की बात की और कहा कि सदन चलना चाहिए। जनता से जुड़े मुद्दे सदन में रखे जाने चाहिए। इस पर इन लोगों (विपक्षियों) ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस दिया। निष्पक्ष चुनाव कराने के कारण चुनाव आयोग और सच कहने के कारण इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति को कठघरे में खड़ा किया गया। वे लोग उच्च सदन में महाभियोग का प्रस्ताव लेकर आ जाते हैं, यानी सच बोलने और देश की विरासत की चर्चा करने वाले हर व्यक्ति को यह लोग धौंस-धमकी दिखाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता तो एयरपोर्ट, रेल की डबल लाइन, कनेक्टिविटी नहीं हो पाती। आमजन खुश है, श्रद्धालु कृतज्ञता ज्ञापित करता है, लेकिन देश के संविधान का गला घोंटकर इसमें चोरी से सेक्युलर शब्द डालने वाले लोग अपने घर में शोक मना रहे हैं। उन्हें काशी, अयोध्या के आध्यात्मिकता और विकास से परेशानी है। उन लोगों ने दशकों तक शासन किया, लेकिन कुछ कर नहीं पाए। अब अपने निकम्मेपन पर हम लोगों को कोस रहे हैं। अपनी अकर्मण्यता का दोष हमारी सफलता को कोसकर दे रहे हैं। हमें उनकी मानसिकता को देखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयास है कि इसी बहाने प्रयागराज का कायाकल्प हो। पहली बार संगम में पक्के घाट के दर्शन होंगे। पहली बार गंगा नदी पर रिवर फ्रंट देखने को मिलेगा। संगम का जल निर्मल और अविरल भी होगा। अक्षयवट कॉरिडोर में श्रद्धालु वर्ष भर दर्शन कर सकेंगे। सरस्वती कूप का कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। बड़े हनुमान जी मंदिर, महर्षि भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया। श्रृंगवेरपुर में भी भगवान राम और निषादराज की गले मिलते हुए 56 फीट ऊंची मूर्ति व कॉरिडोर का लोकार्पण पीएम के करकमलों से हो चुका है। प्रयागराज के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। 216 से अधिक मार्ग ऐसे हैं, जो सिंगल से डबल, डबल से फोर लेन, फोर लेन से सिक्स लेन कराए जा रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा- उन दरिंदों को आज तक सजा क्‍यों नहीं मिली जिन्‍होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था?

संभल मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को किसी का नाम लिए बगैर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने संभल में शनिवार प्रशासन के सर्च अभियान के दौरान मिले 46 साल से बंद प्राचीन मंदिर का उल्‍लेख करते हुए कहा कि संभल में इन्‍हीं के समय में आज से 46 साल पहले जिस मंदिर को बंद कर दिया गया था, वो मंदिर सबके सामने आ गया। इनकी मानसिकता को सबके सामने प्रदर्शित कर दिया। क्‍या संभल में वो प्राचीन मंदिर रातोंरात प्रशासन ने बना दिया? क्‍या वहां बजरंग बली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई? क्‍या वहां पर जो ज्‍योर्तिलिंग निकला है, क्‍या ये आस्‍था नहीं थी क्‍या? उन दरिंदों को आज तक सजा क्‍यों नहीं मिली जिन्‍होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था? क्‍यों नहीं चर्चा होती? क्‍या कसूर था उनका? जो भी उस सच को बोलेगा उसे धमकी दी जाएगी, मुंह बंद कराने का प्रयास होगा इसीलिए कुंभ के बारे में भी ये लोग इसी प्रकार के दुष्‍प्रचार को आगे लेकर बढ़ने का प्रयास करेंगे। सीएम योगी हिन्‍दुस्‍तान दिव्‍य महाकुम्‍भ-2025 में बोल रहे थे। उन्‍होंने लखनऊ में रविवार को इस कान्क्लेव का शुभारंभ किया। 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ होने जा रहा है। 26 फरवरी तक चलने वाले इस 45 दिवसीय दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने ‘दिव्य महाकुंभ-2025’ कार्यक्रम आयोजित किया है। इस मौके पर उन्‍होंने महाकुम्‍भ की तैयारियों और तीर्थयात्रियों को उपलब्‍ध कराई जाने वाली सुविधाओं का विस्‍तार से जिक्र किया तो विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा। सीएम योगी ने कहा कि जो लोग भारत का ठेका लेकर घूमते हैं। ये मानकर चलते हैं कि यदि हम होते तो भारत की खोज नहीं होती। डिस्‍कवरी ऑफ इंडिया को मानते हैं कि यही भारत का सबसे प्राचीन ग्रंथ है। उन लोगों के बारे में आप क्‍या बोलेंगे। उनमें धैर्य नहीं है और इसलिए भारत की विरासत के लिए कोई भी बोलेगा तो उसको वे धौंस दिखाएंगे, धमकी देंगे, आप लगातार देख रहे होंगे। पिछले छह महीने के अंदर हुई घटनाओं का अवलोकन करिए। उन्‍होंने कहा कि नौ नवंबर 2019, माननीय उच्‍चतम न्‍यायालय की पांच जजों की सदस्‍यता वाली संविधान समिति ने रामजन्‍म भूमि विवाद का पटाक्षेप करते हुए एक सर्व सम्‍मत निर्णय दिया। विवाद हमेशा के लिए समाप्‍त हो गया। न मुसलमानों को परेशानी है, न हिदुओं को परेशानी है लेकिन उनके नाम पर, सेकुलरिज्‍म के नाम पर राजनीति करने वालों को परेशानी है। आज अयोध्‍या में राम मंदिर बन चुका है। वे आज भी धमकी देते हैं उन जजों को। ये वे हैं जो संविधान के नाम पर देश के सामने पाखंड करते हैं। ये वही लोग हैं जो अपने कर्तव्‍यों का निर्वहन कर रहे राज्‍यसभा के माननीय सभापति जो देश के उप राष्‍ट्रपति भी हैं, के खिलाफ अविश्‍वास का प्रस्‍ताव लाकर आवाज को दबाना चाहते हैं। एक चेयरमैन के रूप में उन्‍होंने कर्तव्‍यों के अनुरूप काम किया, उसी आधार पर उनके खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव की बात शुरू हो गई। सीएम ने कहा कि अभी हाल में इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के एक न्‍यायमूर्ति ने जिन्‍होंने सच बोला उनको ऐसे कठघरे में खड़ा किया जाता है कि देश के उच्‍च सदन में उनके खिलाफ महाभियोग का प्रस्‍ताव लाने को ये लोग तैयार हैं। यानि ये लोग हर उस व्‍यक्ति को धौंस दिखाएंगे ये लोग जो सच बोलेगा। भारत की विरासत की सुरक्षा करेगा। ये लोग उसे धमकियां देकर मुंह बंद करने का प्रयास करेंगे। यही लोग हैं जिन्‍होंने कुंभ की विरासत को गंदगी, भगदड़ का पर्याय बनाया, अराजकता का पर्याय बनाया था। एक ओर हमारी विरासत और परंपरा है कि कुभ की परंपरा स्‍वच्‍छता, सुव्‍यवथा और सुरक्षा के साथ जुड़े यह होगा महाकुंभ 2025 में। उसी की तैयारियां चल रही है। सीएम योगी ने कहा कि देश के संविधान का वास्‍तव में गला घोंटकर, संविधान में चोरी से सेकुलर शब्‍द डालने वाले लोग आज अपने घर में शोक मना रहे हैं। उन्‍हें परेशानी है कि काशी विश्‍वनाथ धाम का कायाकल्‍प कैसे हो गया। उन्‍हें परेशानी है कि अयोध्‍या में राममंदिर कैसे बन गया और अयोध्‍या इतनी दिव्‍य और भव्‍य कैसे हो गई। उन्‍हें परेशानी इस बात की है कि दशकों तक शासन किया लेकिन कुछ नहीं कर पाए। अपने निकम्‍मेपन पर हम लोगों को कोस रहे हैं। हम सबको इनकी इस मानसिकता को देखना होगा। ये कितना भी राग अलापें कल संसद में चर्चा संविधान पर हो रही थी लेकिन मुद्दा संभल का उठ रहा था।

क्रिसमस और न्यू ईयर पर रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग ने बड़ा फैसला लिया

लखनऊ शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है. क्रिसमस और नववर्ष 2025 के सेलिब्रेशन को देखते हुए उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. जिसके अनुसार प्रदेश में 24, 25 और 31 दिसंबर को रात 10 बजे के बजाय 11 बजे रात तक शराब की दुकान दुकानें खुलेंगी. इस संबंध में विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है. आबकारी विभाग के आदेश में कहा गया है कि राजस्वहित को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. जिसके अनुसार क्रिसमस के उत्सव दिनांक 25-12-2024 के एक दिन पूर्व से अर्थात दिनांक 24-12-2024 व दिनांक 25-12-2024 को तथा नव वर्ष के अवसर पर मनाये जाने वाले उत्सव अर्थात दिनांक 31-12-2024 को दुकानों को खोले जाने का समय प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक रहेगा.

बहराइच हिंसा मामले में जिला प्रशासन ने तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर उन्हें जब्त कर लिया

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महाराजगंज कस्बे में अक्टूबर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान एक युवक की हत्या के मामले में जिला प्रशासन ने तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर उन्हें जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद की उस बंदूक का भी लाइसेंस निरस्त किया गया है, जिससे कथित तौर पर गोली मारकर 13 अक्टूबर को राम गोपाल मिश्र (22) की हत्या की गई थी। 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक से गोली मारकर की थी हत्या पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने बताया, ‘‘हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अब्दुल हमीद ने अपने तीन बेटे सरफराज उर्फ रिंकू, तालिब उर्फ सबलू और फहीम के साथ मिलकर अपनी लाइसेंसी 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक से गोली मारकर राम गोपाल मिश्र की हत्या कर दी थी। इस संबंध में हरदी पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान हाजी मसूद अहमद तथा हाजी मोहम्मद अहमद की भी संलिप्तता पाई गयी थी। 2 बोर डबल बैरल बंदूक का भी किया लाइसेंस निरस्त एसपी ने बताया कि जनहित में और भविष्य में सामाजिक सौहार्द खराब होने की आशंक के मद्देनजर पुलिस की संस्तुति पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने इन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त और असलहे जब्त करने के आदेश जारी किए। अब्दुल हमीद और हाजी मोहम्मद अहमद की एक-एक 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक तथा हाजी मसूद अहमद की 12 बोर डबल बैरल बंदूक (कुल तीन शस्त्र) के लाइसेंस निरस्त कर इन असलहों को जब्त कर लिया गया है। 13 अक्टूबर को हुई थी हिंसा हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए बवाल के बीच गोली चलने से गांव रेहुआ मंसूर के निवासी रामगोपाल मिश्र की मौत हो गयी थी। इसके बाद महसी, महाराजगंज तथा बहराइच शहर में 13 और 14 अक्टूबर को सांप्रदायिक हिंसा फैल गई। इस दौरान लोगों ने घरों, दुकानों, शोरूम व अस्पताल आदि में तोड़फोड़ तथा आगजनी कर करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान पहुंचाया। घटना में कई लोग घायल हुए।

बिजली कार्य के दौरान हादसे में दो की हालत गंभीर, उप्र-मैनपुरी में करंट लगने से तीन कर्मचारी घायल

मैनपुरी। मैनपुरी जिले के थाना भोंगांव क्षेत्र के गांव शाहज़ादेपुर में बिजली सुदृढ़ीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम करते समय करंट लगने से तीन प्राइवेट बिजली कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो कर्मचारियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि बिजली कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आज संभल में 46 साल से बंद मिले मंदिर में हुई पूजा, इस दौरान स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे

संभल उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल से बंद मिले मंदिर में रविवार को विधिवत पूजा और आरती की गई। इस दौरान स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे। बता दें, एक दिन पहले पुलिस को 46 साल पुराना मंदिर मिला था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्लिम बहुल दीपा सराय मोहल्ले में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे थे, तभी इसका खुलासा हुआ था। शनिवार को अधिकारियों ने देखा कि मंदिर पर ताला लगा और उसके आसपास दूसरे धर्म वालों ने कब्जा कर लिया है। तत्काल पूछताछ की गई और मंदिर के पंडितजी को बुलाया गया। ताला खोलने पर वर्षों से बंद मंदिर मिला। यह इलाका जामा मस्जिद से सटा है, जहां सर्वे के दौरान पिछले दिनों में हिंसा भड़की थी। यह मंदिर 1978 से बंद था। तब साम्प्रदायिक हिंसा के बाद हिंदुओं ने पलायन कर लिया था। दूसरे धर्म के लोग यहां बहुतायत में रहने लगे। मंदिर में एक कुआं भी मिला है। खुद अधिकारियों ने मंदिर में स्थित शिवलिंग की सफाई की। यहां हनुमानजी की मूर्ति भी मिली है।   पुजारी को रोज पूजा करने के निर्देश नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी का दावा है कि 1978 के बाद यह मंदिर पहली बार खोला गया है। अधिकारियों ने मंदिर की सफाई करने के बाद पुजारी को रोज पूजा करने के निर्देश दिए थे। मंदिर में स्थित कुएं में मिट्टी भर दी गई है, जिसे अब दोबारा खोला जाएगा। साथ ही यहां स्थित एक पुराने पेड़ को भी काट दिया गया है। मंदिर के आसपास का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि हम प्राचीन भगवान शिव मंदिर की सफाई कर रहे हैं। प्राचीन कुएं पर एक रैंप का निर्माण किया गया था…जब हमने रैंप को तोड़ा, तो कुआं मिला। मंदिर पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा, इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। जिन लोगों का मंदिर है, उन्हें सौंप दिया जाएगा। एएसआई को कार्बन डेटिंग के माध्यम से पता लगाना चाहिए कि मंदिर कितना प्राचीन है।

मौसम विभाग ने बताया- अभी शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा, पहाड़ों में बर्फबारी में इजाफा होगा जिससे पारा और लुढ़क सकता है

लखनऊ पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में शीतलहर अपने तेवर दिखा रही है। बड़े इलाके में अभी कोहरे की मार ना पड़ने के बावजूद ठंड में कोई कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों मे न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी शनिवार को 4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी में इजाफा होगा जिससे पारा और लुढ़क सकता है। इसके अलावा दक्षिण के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में रविवार को भी शीतलहर जारी रहेगी। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में 2.8 डिग्री और बठिंडा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुताबिक, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण के ज्यादातर हिस्से में मौसम साफ रहेगा। लक्षद्वीप में ही हल्की बारिश हो कती है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दक्षिण के राज्यो में दोदो चक्रवाती तूफान दस्तक देने वाले हैं। ऐसे में बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आसपास मध्यम बारिश औऱ बर्फबारी हो सकती है। पंजाब और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर बेहद तेज हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान में शीतलहर का कहर जारी रहेगी। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस सप्ताह घने कोहरे की मार पड़ सकती है।

16 और 17 दिसंबर को बारिश, बर्फबारी, कई राज्यों में ठंड का कहर, शीतलहर की चेतावनी

लखनऊ उत्तर भारत में पड़ रही ठंड के बीच मौसम विभाग ने बताया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उसके आसपास के इलाकों में 16 और 17 दिसंबर को बारिश, बर्फबारी होने वाली है। यानी कि मौसम बिगड़ने वाला है। इसके अलावा, आने वाले दिनों में यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कल साउथईस्ट बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसकी वजह से दक्षिण में कई राज्यों में बारिश होगी। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। इसके अलावा, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में शीतलहर देखी गई। इन राज्यों में मूसलाधार बारिश मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु में 17 और 18 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, 14 और फिर 16-19 नवंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, केरल में 14, 18, 19 दिसंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 17 और 18 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप में 14 और 15 दिसंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड उत्तर भारत की ठंड की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि सेंट्रल भारत में यह 10-16 डिग्री सेल्सियस के बीच है। ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, वेस्टर्न इंडिया में भी इतना ही तापमान चल रहा है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज पंजाब के आदमपुर में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया जोकि 0.7 डिग्री सेल्सियस था। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा और फिर उसके बाद दो दिनों तक दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ जाएगा। यूपी-बिहार में शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 14 दिसंबर, मध्य प्रदेश में 14 और 15 दिसंबर को शीतलहर चलने वाली है। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 14-16 दिसंबर, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, तेलंगाना में 14 दिसंबर, पंजाब में 15 दिसंबर, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 14 और 15 दिसंबर, पश्चिमी राजस्थान में 14 दिसंबर और 17-20 दिसंबर, पूर्वी राजस्थान में 14-20 दिसंबर, मध्य प्रदेश में 16 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 14 और 25 दिसंबर को कोल्ड डे की वॉर्निंग दी गई।

जासूसी के आरोप से बाइज्जत बरी एक व्यक्ति को अपर जिला जज के तौर पर नियुक्त करने हाईकोर्ट ने दिया आदेश

प्रयागराज/कानपुर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में जासूसी के आरोप से बाइज्जत बरी एक व्यक्ति को अपर जिला जज के तौर पर नियुक्त करने का राज्य सरकार को निर्देश दिया है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और राजद्रोह के दो मुकदमों में आरोपी रहे इस व्यक्ति को निचली अदालत द्वारा बरी कर दिया गया था। अदालत ने राज्य सरकार को याचिकाकर्ता को अपर जिला जज (उच्च न्यायिक सेवा काडर के तहत) के पद पर नियुक्ति पत्र 15 जनवरी 2025 तक जारी करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता ने 2017 में उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी। प्रदीप कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा दायर याचिका पर यह आदेश पारित करते हुए न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति डी. रमेश की पीठ ने कहा, ”याचिकाकर्ता को दो आपराधिक मामलों में ‘बाइज्जत बरी’ कर दिया गया था और दोनों ही मामलों में आरोपों में कोई सत्यता नहीं पाई गई।” अदालत ने राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ता का आचरण सत्यापन कराने और सभी औपचारिकताएं पूरी कर 15 जनवरी 2015 तक नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया। याचिकाकर्ता ने उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा (सीधी भर्ती) परीक्षा, 2016 के लिए आवेदन किया था जिसमें उसने अपने खिलाफ चले दो मुकदमों (एक जासूसी और दूसरा राजद्रोह) और उन मुकदमों में छह मार्च 2014 को बरी किए जाने का उल्लेख किया था। ये मुकदमे कोतवाली, कानपुर नगर में वर्ष 2002 में दर्ज किए गए थे। याचिकाकर्ता ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया और उसे सफल घोषित किया गया। इसके बाद 18 अगस्त 2017 को उच्च न्यायालय ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची राज्य सरकार को भेजी और नियुक्ति की सिफारिश की। हालांकि, याचिकाकर्ता को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया। अदालत ने छह दिसंबर के अपने आदेश में कहा, ”इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि याचिकाकर्ता को जासूसी के गंभीर आरोप का सामना करना पड़ा और राज्य सरकार के लिए इस पर गंभीरता से विचार करना जरूरी था। लेकिन दूसरी तरफ इस आपराधिक मुकदमे में याचिककर्ता को ‘बाइज्जत बरी’ कर दिया गया जहां आरोप में कोई सच्चाई नहीं पाई गई।” अदालत ने यह भी कहा, ”याचिकाकर्ता ने किसी विदेशी एजेंसी के लिए काम किया हो, यह निष्कर्ष निकालने के लिए राज्य सरकार के पास कोई साक्ष्य मौजूद नहीं हैं। वह खुफिया एजेंसियों के राडार पर था, इस बात का कोई मतलब नहीं है।” प्रदीप कुमार और उनका परिवार कानपुर के मेस्टन रोड इलाके में रहता है। ‘पीटीआई-भाषा’ द्वारा संपर्क किए जाने पर परिवार ने इस विषय पर बात करने से यह कहते हुए मना किया कि ‘प्रदीप यहां नहीं हैं।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet