LATEST NEWS

यूपी से लेकर दिल्ली तक यूपीएससी के स्टूडेंट्स सड़कों पर हल्ला बोलने को मजबूर , ‘वन डे-वन शिफ्ट’ पर भिड़े स्टूडेंट्स

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर पिछले कुछ दिनों से सैकड़ों स्टूडेंट्स प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली के मुर्खजी नगर में भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स “एक दिन, एक शिफ्ट, नॉर्मलाइजेशन नहीं” की मांग कर रहे हैं. धीरे-धीरे यह प्रदर्शन दूसरे शहरों में भी पहुंचता दिख रहा है. अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर छात्र जिस मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं वो क्या है, क्यों यूपी से लेकर दिल्ली तक यूपीएससी के स्टूडेंट्स सड़कों पर हल्ला बोलने को मजबूर हो रहे हैं, आखिर छात्र आयोग के फैसले के खिलाफ क्यों हैं. यहां से शुरू हुई स्टूडेंट्स का गुस्सा दरअसल, यह पूरा विवाद 1 जनवरी 2024 से तब शुरू हुआ, जब UPPSC ने अपर सब-ऑर्डिनेट सर्विस (PCS) प्रीलिम्स एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी किया था. इसमें कहा गया था कि 17 मार्च 2024 को परीक्षा होगी, लेकिन यह परीक्षा स्थगित हो गई. कुछ दिन बाद यानी 3 जून 2024 को आयोग ने एक और नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि अब 27 अक्टूबर को परीक्षा होगी, लेकिन फिर से तय तारीख पर परीक्षा नहीं हो सकी. अब 5 नवंबर को UPPSC ने एक बार फिर नोटिफिकेशन जारी किया है. इससे छात्रों में काफी गुस्सा है. RO/ARO भर्ती परीक्षा के बाद खोलने लगे मोर्चा स्टूडेंट्स के सड़कों पर उतरने की दूसरी वजह RO/ARO भर्ती परीक्षा भी है. दरअसल, 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा हुई थी. इसमें सैंकड़ों अभ्यर्थी शामिल हुए थे लेकिन परीक्षा के दौरान ही खबर आई कि कुछ छात्रों के पास पहले से ही परीक्षा का प्रश्न पत्र था. इसके बाद सेंटर पर हंगामा हुआ. STF ने मामले की जांच शुरू की. बाद में उत्तर प्रदेश सरकार ने एग्जाम कैंसिल करने का फैसला किया. 2 मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया कि 11 फरवरी को हुए एग्जाम को रद्द करके छह महीने में परीक्षा दोबारा कराई जाए. सीएम के दखल की वजह से अभ्यर्थियों को लगा कि 6 महीने में RO/ARO एग्जाम दोबारा हो जाएगा. लेकिन अब तक पेपर नहीं हुआ है… मामले की जांच जारी है. इस बीच 3 जून को पीसीएस एग्जाम करवाने को लेकर फिर से नोटिफिकेशन आया जिसमें 27 अक्टूबर को प्रीलिम्स की परीक्षा की डेट दी गई. लेकिन एग्जाम से कुछ दिन पहले फिर 16 अक्टूबर को आयोग ने फिर से परीक्षा स्थगित करने की सूचना दी. नोटिस में कहा गया कि दिसंबर के पहले पखवाड़े तक परीक्षा करवाई जा सकती है. आयोग की घोषणा से स्टूडेंट्स ने शुरू किया हल्लाबोल   आयोग ने दो शिफ्ट परीक्षा कराने के साथ-साथ नॉर्मलाइजेशन को लेकर भी एक नोटिस जारी किया था. आयोग ने छात्रों को बताया कि दो या अधिक दिनों में होने वाली परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए परसेंटाइल विधि यूज करेंगे. पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 और आरओ-एआरओ 2023 भर्ती परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी. साथ ही, लोक सेवा आयोग ने यह भी बताया कि उम्मीदवारों का प्रतिशत स्कोर निकालने के लिए जो फॉर्मूला इस्तेमाल होगा, उसे भी सार्वजनिक कर दिया गया है. आयोग के परीक्षा कराने के इस तरीके को लेकर अभ्यर्थिय़ों के बीच नाराजगी है. क्या है नॉर्मलाइजेशन पैटर्न ? अब कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया क्या है. यहां बता दें कि इस फॉर्मूले के अनुसार, किसी उम्मीदवार का प्रतिशत स्कोर जानने के लिए उसके प्राप्त अंकों के बराबर या उससे कम अंक पाने वाले सभी उम्मीदवारों की संख्या को उस शिफ्ट में उपस्थित कुल उम्मीदवारों की संख्या से विभाजित किया जाता है और फिर इसे 100 से गुणा किया जाता है. नई प्रक्रिया में ऐसे निकलेगा पर्सेंटाइल उदाहरण के लिए मान लीजिए किसी छात्र को परीक्षा में सबसे ज्यादा 70 प्रतिशत अंक मिले हैं और 70 फीसदी या उससे कम मार्क्स लाने वाले छात्रों की कुल संख्या 15000 है जबकि ग्रुप में कुल छात्रों की संख्या 18000 थी तो पर्सेंटाइल ऐसे निकालेंगे- 100×15000/18000=83.33% (यह प्रतिशत ही उस छात्र का पर्सेंटाइल होगा जिसने 70% अंक प्राप्त किए हैं.) दो शिफ्ट में एग्जाम नहीं देना चाहते छात्र मान लीजिए दो शिफ्ट A और B हैं. शिफ्ट A का पेपर थोड़ा आसान है, जबकि शिफ्ट B का पेपर थोड़ा कठिन है. शिफ्ट A में औसतन उम्मीदवारों ने 150 में से 120 अंक प्राप्त किए हैं और शिफ्ट B में औसतन उम्मीदवारों ने 150 में से 100 अंक प्राप्त किए तो यहां नॉर्मलाइजेशन का उपयोग करके शिफ्ट B के उम्मीदवारों के अंकों को बढ़ाया जाएगा ताकि दोनों शिफ्टों के अंकों को एक समान पैमाने पर लाया जा सके. नॉर्मलाइजेशन के बाद, सभी उम्मीदवारों के अंक एक नए पैमाने पर तब्दील हो जाते हैं. अब, शिफ्ट A और शिफ्ट B के उम्मीदवारों के अंकों की तुलना एक ही पैमाने पर की जा सकती है.

अखिलेश यादव ने आजम खान की पत्नी से की मुलाकात, कहा, ‘अन्याय हुआ है, न्यायालय पर भरोसा’

रामपुर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को रामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के परिवार से मुलाकात की। उनके साथ रामपुर के सांसद मोहिब्बुल्लाह भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने आजम खान की पत्नी तजीन फात्मा से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह आजम खान के साथ हैं और आजम खान की लड़ाई लड़ने के लिए वह हमेशा आगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं रामपुर आया हूं और रामपुर में पहले भी आता रहा हूं। मैं सबसे पहले यहां की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। जिन्होंने पीडीए की रणनीति और उसे जीत दिलाई है, जो लड़ाई संविधान को बचाने की थी, वह हमें लगातार जारी रखनी होगी, जब तक भाजपा लखनऊ से नहीं हटती है। अखिलेश यादव ने आजम खान और उनके परिवार के साथ हो रहे अन्याय का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आजम खान पर जो भी झूठे केस दर्ज किए गए हैं, सपा सरकार आने पर उन मामलों को खत्म किया जाएगा। उन्होंने न्यायालय से उम्मीद जताई कि आजम खान को जल्द ही इंसाफ मिलेगा। जब आजम खान पर दर्ज कई मामलों में सपा के रवैये पर सवाल किया गया तो अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि सपा ने अपनी पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी है। सपा मुखिया ने कहा कि भगवान जानता है, सपा जानती है, कोर्ट जानता है कि हम लोगों ने कितनी मेहनत की है। हम लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर के अब्दुल्ला आजम से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि मैं इसका पता करूंगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथी सवाल पूछ रहे हैं कि चुनाव में ही याद क्यों आती है, हमें हर समय याद आती है। उन्होंने कहा कि मैं जनता का धन्यवाद देता हूं। संविधान बचाने की लड़ाई में हमारी पार्टी ने जीतने का काम किया।

पॉलीग्राफी टेस्ट से खुलासा, 30 मिनट एकता का शव कार में लेकर घूमता रहा जिम ट्रेनर, ऑफिसर्स क्लब में दफनाया

कानपुर कानपुर में ग्रीन पार्क की पार्किंग में हत्या को अंजाम देने के बाद विमल एकता का शव लेकर आधे घंटे तक शहर में घूमता रहा। पहले गंगा बैराज और उन्नाव में शव फेंकने की फिराक में था पर भीड़ अधिक होने से उसकी हिम्मत नहीं पड़ी। फिर शव दफनाने की सबसे मुफीद जगह ऑफिसर्स क्लब ही नजर आई। सुबह शव दफनाने के बाद जिम ट्रेनर क्रॉस चेक करने के लिए दोपहर डेढ़ बजे क्लब गया। वहां पर मिट्टी कम पड़ी होने के बाद दोबारा शव पर मिट्टी डाली। बच्चे मानने को तैयार नहीं, मां इस दुनिया में नहीं एकता की मौत बच्चों को जिंदगी भर का जख्म दे गई। दो बच्चे तीसरी में हार्दिक तो छठवीं में अर्शी पढ़ती है। मां के आंचल में छिपकर सोने वाले इन मासूमों के सिर से विमल ने आंचल छीन लिया। राहुल के मुताबिक बहुत सी चीजें अभी सामने आनी बाकी हैं लेकिन उसके पास सबसे बड़ी समस्या बच्चों की है। मां से बेहद प्यार करने वाले बच्चे हर समय एकता की बात करते हैं। सोते-जागते, स्कूल जाते और किसी से भी बात करने के दौरान बच्चों का यही प्रश्न होता है कि मां कहां हैं। राहुल ने बताया कि कार्रवाईसे वह संतुष्ट नहीं है। न जाने कुछ ऐसा लग रहा है कि बहुत कुछ अधूरा है। इसलिए जल्द ही सीएम से मिलकर सीबीआई जांच की मांग करूंगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की परवरिश करने के साथ पुलिस के संपर्क में रहेंगे। पूरी कोशिश करेंगे कि विमल को ऐसी सजा मिले जिससे पत्नी की आत्मा को शांति मिल सके। जेल में बदल गया मिजाज विमल के चेहरे पर पहले दिन शिकन दिखाई दी लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतने लगे वह शातिर अपराधी की तरह व्यवहार करने लगा। पुलिस कस्टडी रिमांड से वापस जेल पहुंचने के बाद तो विमल का अंदाज बेहद शातिराना हो गया, इसके लिए उसे जेल प्रबंधन ने डांटा भी। उसे बताया गया कि ये जेल है, तुम्हारी मनमानी नहीं चलेगी। जेल मैनुअल के हिसाब से चलना होगा। कुछ चीजों के लिए विमल ने जेल प्रबंधन से मांग की तो उससे कहा गया कि ये चीजें जेल मैनुअल के मुताबिक नहीं हैं। पॉलीग्राफी टेस्ट से खुलासा पुलिस के मुताबिक 48 घंटे की कस्टडी रिमांड में सारे सवालों के जवाब मिल गए हैं। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि बहुत से सवाल ऐसे हैं जिनके उत्तर नहीं मिले हैं। अगर पुलिस विमल का पॉलीग्राफी कराए तो हत्याकांड के तमाम बिंदुओं से पर्दा उठ सकता है। विवेचक पर निर्भर करता है अगर संतुष्ट नहीं है तो इस टेस्ट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अनुमति मांग सकता है। विमल की अनुमति भी लेनी होगी। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि एकता हत्याकांड में कुछ रिपोर्ट आने के बाद जल्द मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी जिससे विमल सोनी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

यूपी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा दो दिन में कराने और नॉर्मलाइजेशन के खिलाफप्रयागराज में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन

प्रयागराज यूपी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा दो दिन में कराने और नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) के खिलाफ सोमवार को प्रयागराज में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। इस मुद्दे पर कई दिनों से आंदोलित छात्रों ने पहले ही इस प्रदर्शन का ऐलान किया था जिसे देखते हुए सुबह से यूपीपीएससी के आसपास पुलिस बल का भारी इंतजाम किया गया था। पुलिस, छात्रों को धरनास्‍थल पर भेजने के प्रयास में थी लेकिन हजारों की संख्‍या में छात्र आयोग के गेट नंबर दो पर पहुंच गए हैं। अभ्यर्थियों ने साफ किया है कि जब तक मानकीकरण निरस्त होने की नोटिस जारी नहीं होती और परीक्षा एक दिन में नहीं होती तब तक उनका शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक धरना जारी रहेगा। धरने में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली और अन्य राज्यों से कई प्रतियोगी छात्र भी प्रदर्शन में शामिल हैं। उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट नंबर दो पर हजारों की संख्‍या में छात्र जुटे हैं। प्रदर्शन में कुछ छात्राएं भी हैं। छात्रों की भीड़ और उनके दबाव से चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग टूट गई। 2013 के त्रिस्तरीय आरक्षण आंदोलन के 11 साल बाद छात्रों का इतना बड़ा प्रदर्शन प्रयागराज में देखने को मिल रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सात और आठ दिसंबर को पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने उन सभी 41 जिलों के डीएम को आठ नवंबर को निर्देश भेजे जहां परीक्षाएं कराई जाएंगी। लेकिन छात्र आयोग के निर्णय को किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं हैं। दो नम्बर गेट के बाहर पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान बैरीकेडिंग कर खड़े हैं। तिरंगे के साथ प्रदर्शन छात्र हाथों में तिरंगा और भगत सिंह की तस्वीर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नारेबाजी और तालियों के बीच कुछ सुनना मुश्किल हो रहा है। यूपीपीएससी का दो नम्बर गेट पूरी तरह से पैक हो गया है। छात्रों के बीच से ‘आवाज़ दो हम एक हैं,’ छात्र एकता जिंदाबाद’, ‘आयोग की तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगातार लगाए जा रहे हैं। उनके नारों के आगे हैंडहेल्ड स्पीकर की आवाज भी दब जा रही है। कब और कहां से शुरू हुआ मामला, सिलसिलेवार समझें  बीते 1 जनवरी 2024 को UPPSC ने अपर सबऑर्डिनेट सर्विस (PCS) प्रीलिम्स एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी किया था. इसके अनुसार 17 मार्च 2024 को परीक्षा होनी थी. लेकिन ये स्थगित हो गई. फिर 3 जून को इसी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करते हुए घोषणा की गई कि 27 अक्टूबर को परीक्षा होनी है. एक बार फिर डेट बदली और बीती 5 नवंबर को UPPSC ने एक बार फिर नोटिफिकेशन जारी कर दिया. इस नोट‍िफिकेशन के साथ ही एक नया नियम भी सामने आया. इसी के बाद से अभ्यर्थी नाराज हैं. दरअसल इस नोटिफिकेशन में कहा गया था कि परीक्षा का आयोजन एक दिन के बदले दो दिन में किया जाएगा.  ऐसे शुरू हुआ बवाल  दरअसल 11 फरवरी 2024 को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी यानी आरओ एआरओ का प्रीलिम्स एग्जाम हुआ था. उसी दिन शाम होते-होते सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबरें आने लगीं. कई लोगों ने लिखा कि परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया. इस बात पर छात्रों का विरोध शुरू हो गया. दोबारा परीक्षा की मांग हुई तो आयोग ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) से मामले की जांच कराने का फैसला लिया. छात्रों के भारी व‍िरोध के बाद दो मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 6 महीने में दोबारा परीक्षा होगी. उन्होंने ट्वीट पर ल‍िखा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 को निरस्त करने और आगामी 6 माह में इसे दोबारा कराने के आदेश दिए हैं. परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा. युवाओं के दोषियों को ऐसी सजा दिलाएंगे, जो नजीर बनेगी. अब इधर हजारों अभ्यर्थी जो पीसीएस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे. अचानक 7 मार्च को आयोग ने नोटिस जारी किया कि 17 मार्च की PCS प्रीलिम्स परीक्षा ‘अपरिहार्य कारणों’ से स्थगित की जाती है. बताया गया कि परीक्षा जुलाई में हो सकती है. लेकिन कोई तारीख नहीं दी गई. इससे यूपी पीसीएस के अभ्यर्थी भी निराश हो गए.  कैसे बढ़ी नाराजगी  अभ्यर्थी मुख्यमंत्री योगी के ट्वीट के बाद आश्वस्त थे कि 6 महीने में RO/ARO एग्जाम दोबारा होगा. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ क्योंकि परीक्षा के पेपर लीक की जांच जारी रही. इसमें कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. लेकिन पेपरलीक कैसे हुआ, इसकी कोई अपडेट नहीं आई. इस बीच 3 जून को पीसीएस एग्जाम करवाने को लेकर फिर से नोटिफिकेशन आया ज‍िसमें 27 अक्टूबर को प्रीलिम्स की परीक्षा की डेट दी गई. मगर, एग्जाम से कुछ दिन पहले फिर 16 अक्टूबर को आयोग ने फिर से परीक्षा स्थगित करने की सूचना दी. इसमें एग्जाम सेंटर बनाने में देरी की वजह बताई गई. इसी नोटिस में कहा गया कि दिसंबर के पहले पखवाड़े तक परीक्षा करवाई जा सकती है. आयोग ने 19 जून के सरकार के आदेश का हवाला दिया कि इसके अनुसार परीक्षा केंद्र मिलने पर अभ्यर्थियों को अगली डेट की जानकारी दे दी जाएगी. क्या था जून का वो आदेश आपको बता दें कि इससे पहले 19 जून को यूपी सरकार ने परीक्षा केंद्रों को लेकर कुछ गाइडलाइन जारी की थी. इसमें परीक्षा केंद्र चुनने के लिए दो कैटेगरी बनाई गई थी. कैटगरी ‘ए’ में राजकीय इंटर कॉलेज, सरकारी डिग्री कॉलेज, राज्य और केंद्र के विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग और राज्य के मेडिकल कॉलेज को रखा गया था. वहीं ‘बी’ में उन सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को रखा गया, जिनकी ‘छवि’ अच्छी हो. प्राइवेट संस्थानों को सेंटर नहीं बनाने का आदेश आया. इसके अलावा ये भी कहा गया कि एग्जाम सेंटर्स बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन के 10 किलोमीटर के दायरे में हों. साथ ही एक पाली में अधिकतम 5 लाख अभ्यर्थियों को ही रखने का आदेश आया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोग को PCS प्रीलिम्स करवाने के लिए 1758 एग्जाम सेंटर्स की जरूरत थी. लेकिन आदेश का पालन करते हुए आयोग को ऐसे 978 परीक्षा केंद्र ही मिल पाए. जबकि इस परीक्षा के लिए  5 लाख 76 हजार 154 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं. … Read more

‘बहन-बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करोगे तो जहन्नुम पहुंचा देंगे…: योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज. सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए फूलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कोटवा स्थित तिलक इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि कभी यह क्षेत्र और उत्तर प्रदेश अराजकता और दंगों के लिए जाना जाता था। पहचान का संकट था। युवाओं के सामने रोजगार का संकट था, बेटी-बहन की इज्जत सुरक्षित नहीं थी, किसान आत्महत्या के लिए मजबूर होता था। व्यापारी असुरक्षित महसूस करता था, लेकिन आज ऐसा नहीं है। कांग्रेस और सपा पर बोला जमकर हमला ‘आज कल तो लोग यह कहते सुने जा रहे हैं, देख सपाई, बिटिया घबराई। याद है कन्नौज और हरदोई में इन्होंने क्या किया। क्या इसमें कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी। जब मैंने कार्रवाई की, इनको बुरा लगा। माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे. तो क्या करेंगे। याद करिए गाजीपुर में विधायक कृष्णानंद राय की हत्या किसने की थी, सात लोग साथ में मारे गए थे। सपा की छत्र-छाया में पलने वाले माफिया ने हत्या की थी। प्रयागराज में विधायक राजू पाल की हत्या करने वाला कौन माफिया था, याद करिए इसी सपा का शार्गिद बनकर जो राज करता था। सपा का वास्तिवक चरित्र देखना है तो कन्नौज की घटना को याद करें, जब हमने कार्रवाई की तो सपाई लाल-पीले हो रहे थे।’ सीएम ने कहा, ‘बेटी और बहन की इज्जत के साथ खिलवाड़ करोगे तो जन्नत में तो जगह नहीं मिलेगी, जहन्नुम में जरूर पहुंचा देंगे।’ कांग्रेस और सपा पर व्यंग्य कसते हुए बोले, ‘पीडीए नहीं, यह दंगाइयों और अपराधियों का हाउस है। प्रदेश का कोई अपराधी नहीं, माफिया नहीं, जो सपा का शार्गिद न हो। याद करिए प्रयाग का अतीक अहमद, गाजीपुर का मुख्तार अंसारी, अंबेडकर नगर का खान मुबारक रहा हो, ये सभी सपा के प्रोड्क्ट हाउस के सदस्य थे। जय प्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव, चंद्रशेखर और जनेश्वर मिश्र का नाम लेते हुए कहा कि आजादी के बाद इन्होंने लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए काम किया था, देश को दिशा दी थी। वहीं आज समाजवादी पार्टी माफिया और बदमाशों का जमवाड़ा भर रहा गया है।’ उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में वोट की अपील करते हुए कहा कि फूलपुर विधानसभा प्रभु की असीम कृपा का क्षेत्र है। प्रयाग गंगा का क्षेत्र है। प्रयाग की महिमा की बखान करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा, ‘दस वर्ष के अंदर मोदी जी ने जो परिवर्तन करके दिखाया है, उसने बहुत कुछ बदल दिया है। देश में चार करोड़ गरीबों के मकान बने, यूपी में 56 लाख मकान बने। देश में 12 करोड शौचालय बने। यूपी में दो करोड 61 लाख शौचालय बने। देश में एक करोड़ 86 लाख फ्री में गैन कनेक्शन बंटे।’

नौकरशाही में हुआ बड़ा उलटफेर, दस आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

लखनऊ  प्रदेश के दस आईएएस अधिकारियों के रविवार को तबादले कर दिए गए। वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को रिटायरमेंट से डेढ़ महीने पहले प्रतीक्षारत कर दिया गया है। उनके विभाग की जिम्मेदारी श्रम एवं सेवायोजन व खनन विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार तृतीय को दी गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राजशेखर से नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के सचिव पद, पीएम कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल आफिसर और उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम का चार्ज ले लिया गया है। अब उनके पास उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक का पद रह गया है। उनसे लिए गए विभागों की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव सिंचाई एवं संसाधन अनिल गर्ग को सौंपी गई है। इसी तरह रवि रंजन से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम और यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी ले ली गई है। यूपी इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन के पद पर वह यथावत रहेंगे। राज्य पर्यटन विकास निगम के एमडी पर प्रतीक्षारत चल रहीं सान्या छाबड़ा को भेजा गया है। वहीं नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की विशेष सचिव व जल निगम की संयुक्त प्रबंध निदेशक प्रणता ऐश्वर्या से ये विभाग लेकर यूपी एग्रो का एमडी बनाया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव और विधिक बांट-माप विज्ञान के नियंत्रक प्रभाष कुमार को नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग और संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) दिया गया है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। आगरा मंडल में अपर आयुक्त डॉ. कंचन सरन को राज्य महिला आयोग का सचिव बनाया गया है। 

धुंध की चादर में लिपटा ताजमहल, आगरा में आज सुबह वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ दर्ज, लोगों ने राहत की सांस ली

आगरा मोहब्बत की नगरी आगरा में आज रविवार (10 दिसंबर) की सुबह हल्की धुंध नजर आई. जिसमें मोहब्बत की निशानी कही जाने वाली ऐतिहासिक इमारत ताजमहल को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसने कोई सफेद रंग की पतली सी चादर ओढ़ ली है. हालांकि अच्छी बात ये रही है कि आज शहर में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई है. जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है.   केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आगरा में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ दर्ज की गई जबकि शनिवार को  वायु में ‘मध्यम’ श्रेणी में प्रदूषण का स्तर का दर्ज किया गया था. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, आगरा के मनोहरपुर इलाके में सुबह 8 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 93 दर्ज किया गया, जिसे ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रखा गया है, जबकि शाहजहां गार्डन में हवा का एक्यूआई लेवल 73 तक दर्ज किया गया. हल्की धुंध में हुए ताज के दीदार हवा में प्रदूषण का स्तर घटने से स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के तराई वाले इलाकों में इन दिनों सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी. धुंध का असर आगरा में भी दिखाई दिया, जिससे ताजमहल घूमने आए पर्यटकों कोहरे की चादर में लिपटी मोहब्बत की निशानी के दीदार किए. ताजमहल देखने आए पर्यटक गौतम सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि वो दिल्ली से ताजमहल देखने आए हैं. वहां पर पराली की वजह से इन दिनों हवा में खासा प्रदूषण देखने को मिल रहा है. भविष्य में यहां पर भी हवा में प्रदूषण का असर देखने को मिल सकता है ऐसे में प्रदूषण पर गंभीरता से काम करने की ज़रूरत है. बता दें कि आगरा में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले पाँच दिनों में फ़िलहाल तापमान में किसी तरह का बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि एक हफ्ते बाद प्रदेश में ठंडी हवाएं चल सकती है जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

देव दीपावली होगी खास, फूलों से सजेगा बाबा विश्वनाथ का धाम, गर्भगृह से गंगाद्वार तक सवा लाख दीप जलेंगे

वाराणसी काशी के लक्खा मेले में शुमार हो चुकी देव दीपावली इस बार बेहद खास होगी। बाबा विश्वनाथ के धाम को भव्य तरीके से सजाने की तैयारियां चल रही हैं। बाबा के गर्भगृह से लेकर गंगा द्वार तक लगभग सवा लाख दीप मालिकाएं रोशन होंगी। मंदिर और श्रद्धालुओं के सहयोग से देव दीपावली का यह उत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। बाबा के धाम को रंग-बिरंगे फूलों के साथ ही रंग-बिरंगी झालरों से भी सजाया जाएगा। इसके साथ ही लेजर शो और आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि देव दीपावली पर धाम की भव्य सजावट होगी। इसके साथ ही धार्मिक आयोजन भी होंगे। 15 नवंबर को देवदीपावली के लिए सनातन परंपरा के अनुसार ही धाम में तैयारियां चल रही हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम को फूलों से सजाने की योजना बनाई गई है। संपूर्ण धाम में विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक सजावट की जाएगी। फूलों के अलावा दीपों की सजावट भी की जाएगी। विशेष रूप से दीपोत्सव की तैयारियां की गई हैं। मंदिर क्षेत्र को दीपों से सजाया जाएगा। बाबा के भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वह धाम में आएं और देवों की दीपावली में अपनी सहभागिता निभाएं। संपूर्ण धाम को दीपों की आभा से रोशन किया जाएगा। इस वर्ष देव दीपावली के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित ललिता घाट पर सायंकाल एक विशेष आतिशबाजी और लेजर शो का आयोजन होगा। इसे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही, काशी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्री काशी विश्वनाथ धाम में इस देव दीपावली के दौरान काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को और भी उजागर करने का प्रयास किया गया है।   वॉच टॉवर से की जाएगी निगरानी, होगी बैरिकेडिंग देव दीपावली पर गंगा किनारे वॉच टॉवर बनाकर पुलिस निगरानी करे। गंगा घाटों की ओर जाने वाले रास्तों के किनारे की बहुमंजिला इमारतों की छतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात की जाए। यह निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को देव दीपावली के मद्देनजर कमिश्नरेट के अफसरों को दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाए और बैरियर लगाएं जाए। भीड़ के बीच पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग किया जाए। पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा सर्वोपरि है। विशिष्ट अतिथियों के आवागमन के दौरान पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत रूट डायवर्जन प्लान बनाकर पर्यटकों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाया जाए। निर्धारित रूट पर न चलने वाले ई-रिक्शा और बगैर परमिट के ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह ध्यान रखा जाए कि नाविक नाव की क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने पाएं। लाइफ जैकेट जैसे जीवन रक्षक उपकरण नाव में हर हाल में हों। नावों के आवागमन के मद्देनजर गंगा में फ्लोटिंग डिवाइडर बनाया जाएगा। गंगा में सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी बाढ़ राहत दल के जवानों के साथ स्थानीय गोताखोर मौजूद रहें। देव दीपावली के मद्देनजर गंगा घाटों के आसपास के क्षेत्रों में स्थित होटलों, धर्मशालाओं और भवनों में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन किया जाए। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) डॉ. के एजिलरसन और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चन्नप्पा के अलावा कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।  

पत्नी ने किया देह व्यापार करने से मना तो निर्वस्त्र करके पीटा, एसपी के आदेश पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रामपुर. देह व्यापार करने से मना करने पर पति ने पत्नी को निवृस्त्र करके पीटकर घायल कर दिया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके आधार पर बिलासपुर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसका पति पप्पू दो बच्चों के साथ रूद्रपुर में रहकर मजदूरी करता है। आरोप है कि पति उसे जबरन देह व्यापार में डालना चाहता है। मना करने पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले वह घर में सो रही थी। तभी उसका पति 4 लोगों को ले आया और जबरन उनके साथ गलत काम करने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने महिला को उसने निवृस्त्र करके बेल्टों से जमकर पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी पति जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बाद में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन, रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने बिलासपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर बिलासपुर पुलिस ने पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन बोले- दिसंबर तक पूरा करें कन्वेंस चैनल बिछाने का काम

कानपुर. उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन आरपी सिंह और सदस्य सचिव संजीव कुमार सिंह ने जाजमऊ में जटेटा द्वारा निर्मित 20 एमएलडी के सीईटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सीईटीपी के कन्वेंस चैनल को बिछाने का काम हर हाल में महाकुंभ से पहले पूरा करने के आदेश दिए। उन्हें बताया गया कि 23407 मीटर कन्वेंस चैनल बिछाने का काम होना है। अभी 950.50 मीटर कार्य शेष है। 417 चैंबर में से 145 चैंबर का काम होना है। चेयरमैन ने कहा कि हर हाल में ये काम दिसंबर तक या महाकुंभ से पहले पूरा कर लिया जाए। पंपिंग स्टेशन 1,2 एवं 4 का शेष निर्माण जल्द पूरा कराएं। सीईटीपी के कन्वेंस सिस्टम एवं चैंबर से 60 दिनों में समस्त टैनरी का कनेक्शन किया जाए। उन्हें बताया गया कि कनेक्शन के लिए टेनरियों को धारा 33 ए के तहत नोटिस जारी कर दी गई है। चेयनमैन ने कहा कि जटेटा द्वारा अधिकृत कंपनी के मैनेजर नगर निगम, कैंट बोर्ड और पीडब्ल्यूडी से जरूरी अनुमति ले लें। चेक पोस्ट जाजमऊ में राइजिंग मेनलाइन डालने का कार्य 20 दिवस में पूरा किया जाए। 150 फिट रोड में रोड कटिंग के लिए नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से बातचीत करें। गल्ला गोदाम से गज्जू पुरवा क्षेत्र में राइजिंग मेनलाइन के लिए लोनिवि से रोड कटिंग की अनुमति लेने का आदेश दिया।

आम आदमी पार्टी ने किया विद्यालयों के बंद होने पर प्रदर्शन

बहराइच. प्रदेश सरकार की ओर से 27000 स्कूलों को बंद किए जाने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रदेश सरकार के कुछ अधिकारियों ने कम संख्या वाले स्कूलों को दूसरे स्कूल में समायोजित करने और ऐसे विद्यालयों को बंद करने की सलाह दी थी। इसकी संख्या पूरे प्रदेश में 27000 है यह खबर समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को जानकारी हुई तो नाराजगी बढ़ने लगी। इस मामले को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप पाठक की अगुवाई में पदाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया सभी का कहना है कि छात्र अनुपात के हिसाब से वैसे ही स्कूल कम हैं और सरकार खुले स्कूलों को बंद करने में तुली हुई है। सभी ने टीईटी पास अभ्यर्थियों को रोजगार देने समेत अन्य मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को दिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रयागराज महाकुंभ :स्वच्छ कुंभ कोष के माध्यम से सफाईकर्मीयों के रहने, खाने-पीने और बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जा रही

प्रयागराज  प्रयागराज महाकुंभ 2025 को स्वच्छ और सुंदर बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को साकार करने में मेला प्रशासन पूरी तत्परता से जुट गया है। लगभग 10 हजार सफाईकर्मी दिन रात पूरे महाकुंभ क्षेत्र को चमकाने के लिए लगाए गए हैं। ये सभी सफाईकर्मी सीएम योगी की मंशा के अनुरूप स्वच्छ महाकुंभ की दिशा में कार्य कर रहे हैं। महाकुंभ जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, इनकी गतिविधियों में भी तेजी आ रही है। योगी सरकार भी इन कर्मियों की सुविधा और सम्मान का विशेष ध्यान रख रही है। स्वच्छ कुंभ कोष के माध्यम से इनके रहने, खाने-पीने और बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। योगी सरकार की इस पहल से न केवल महाकुंभ की स्वच्छता सुनिश्चित हो रही है, बल्कि सफाईकर्मियों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा भी मिल रही है। सेनिटेशन कॉलोनी का निर्माण महाकुंभ मेला की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने बताया कि महाकुंभ को स्वच्छ महाकुंभ बनाने में सफाईकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। ये सफाईकर्मी दिन रात अपने काम में लगे हैं। ऐसे में सीएम योगी के निर्देशों के अनुरूप इनकी सुरक्षा और सुविधा की जिम्मेदारी का निर्वहन किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में सफाईकर्मियों के लिए एक सैनिटेशन कॉलोनी बनाई गई है, जहां उनके खाने-पीने और रहने की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की गई है। इस पहल से सफाईकर्मियों को आराम और सुरक्षा दोनों मिल रही है। बच्चों के लिए प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र महाकुंभ में सफाईकर्मियों के बच्चों की शिक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हर सेक्टर में एक प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खोले जा रहे हैं। शुक्रवार को ही मेला क्षेत्र में एक प्राइमरी विद्यालय की स्थापना की गई है, जहां बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इन विद्यालयों में बच्चों को मिड डे मील जैसी सुविधाएं भी प्राप्त हों सकेंगी। जरूरत पड़ने पर कुछ सेक्टर्स में एक से ज्यादा प्राइमरी स्कूल भी स्थापित किए जा सकते हैं। ये सुविधाएं महाकुंभ के दौरान अस्थाई रूप से संचालित की जाएंगी। मानदेय का डीबीटी के माध्यम से भुगतान सफाईकर्मियों के मानदेय का भुगतान भी त्वरित गति से किया जा रहा है, ताकि उनकी दैनिक जरूरतें आसानी से पूरी हो सकें। तय व्यवस्था के अनुसार उनका निर्धारित मानदेय हर 15 दिन में डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। महाकुंभ को सफल और स्वच्छ बनाने के लिए सफाईकर्मियों के लिए एक विशेष स्वच्छ कुंभ कोष की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से सफाईकर्मियों को हर संभव सहायता दी जा रही है। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की अन्य योजनाओं से भी इन्हें जोड़ने का प्रयास हो रहा है, ताकि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

सपा को तय करना है कि वह मुझे कहां देखना चाहते हैं: राकेश प्रताप

अमेठी  समाजवादी पार्टी से विधायक राकेश प्रताप सिंह अयोध्या दर्शन पदयात्रा निकालेंगे। यह यात्रा 11 नवंबर से शुरू होगी और 14 नवंबर को समाप्त होगी। 14 नवंबर को यात्रा में शामिल लोग प्रभु श्रीराम लला का दर्शन करेंगे। सपा विधायक ने कहा है कि यह यात्रा उन विरोधियों को करारा जवाब देने का काम करेगी जो राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। जो अयोध्या में राम के जन्म पर सवाल उठाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, “श्रीराम जी के प्रति अपनी सामूहिक आस्था एवं विश्वास के बल पर अयोध्या दर्शन पदयात्रा का आयोजन किया गया है। आप सभी को स्नेह और आदरपूर्वक अयोध्या चलने के लिए आमंत्रित करते हुए विनम्र आग्रह है कि मेरे साथ अयोध्या धाम चलकर प्रभु राम जी के दर्शन कर परम पुण्य के भागीदार बनें।” बता दें कि यह यात्रा 11 नवंबर को गौरीगंज से शुरू होगी। 14 नवंबर को यात्रा में शामिल लोग अयोध्या के सरयू घाट पहुंचेंगे। इसके बाद हनुमान गढ़ी और प्रभु श्रीराम लला का दर्शन करेंगे। इस यात्रा को लेकर हाल ही में विधायक राकेश प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले थे। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आगामी 11 नवंबर 2024 से अपने गौरीगंज से अयोध्या धाम तक शुरू हो रहे श्रीराम दर्शन यात्रा को लेकर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने यात्रा सकुशल संपन्न हो और प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी की कृपा आप पर सदैव बनी रही ऐसी शुभकामनाएं दीं।” राकेश प्रताप सिंह की भाजपा से करीबी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनके भाई समेत 11 लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। एक सवाल के जवाब में राकेश प्रताप सिंह ने कहा था कि सपा को तय करना है कि वह मुझे कहां देखना चाहते हैं।  

सड़क हादसे में घायल दंपती की उपचार के दौरान मौत

प्रयागराज अयोध्या से दर्शन करके लौटते समय सड़क हादसे के शिकार हुए दंपती की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हादसे में एक दस वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा मऊआइमा थाना क्षेत्र के जोगापुर गल्ला आढ़त के पास शुक्रवार को भोर में हुआ था। दंपती की मौत के बाद हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या तीन पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के रीवा गल्ला मंडी गोविंद गढ निवासी शैलेंद्र कुमार गुप्ता अपने परिजनों और रिश्तेदारों को दो कार से लेकर अयोध्या दर्शन करने गए थे। वापसी के समय भोर में लगभग तीन बजे कार मऊआइमा इलाके के जोगापुर गल्ला आढत के पास आढ तिरछा खडी ट्रकों में कार पीछे से घुस गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निकाला था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिवांशु गुप्ता (10) पुत्र फूलचंद की मौत हो गई थी, जबकि शैलेंद्र कुमार (45) और उनकी पत्नी कमलेश देवी (40) समेत सात लोग घायल हो गए थे। दंपती की हालत नाजुक बनी हुई थी। उपचार के दौरान दंपती की शनिवार को मौत हो गई। घायल पलक गुप्ता (18) पुत्री अरविंद, सेजल (23) पुत्री फूलचंद्र, तनु (13) ,पीहू (19) का उपचार चल रहा है। 

योगी सरकार में भ्रष्‍ट अफसरों की अब खैर नहीं, मंगाई लिस्‍ट

लखनऊ यूपी में भ्रष्‍ट अफसरों की अब खैर नहीं है। उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने प्रदेश भर से राज्‍य कर विभाग के सबसे भ्रष्‍ट और खराब छवि वाले अधिकारियों की लिस्‍ट मंगाई है। प्रमुख सचिव राज्य कर एम देवराज ने इस संबंध समीक्षा बैठक के दौरान सभी जोनल आयुक्तों और संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए। हर जिले में सचल दल और विशेष जांच दल (एसआईबी) के एक-एक सर्वाधिक भ्रष्ट अफसर के नाम मांगे गए हैं। प्रमुख सचिव एम देवराज ने जोनवार समीक्षा करते हुए यूपी के सभी अपर आयुक्‍त ग्रेड-1 और अपर आयुक्‍त ग्रेड-2 (एसआईबी) को निर्देश दिए किए एसआईबी और सचल दल के सबसे भ्रष्‍ट और खराब छवि वाले अफसरों के नाम बताएं। उन्‍होंने परफार्मेंस के आधार पर भी लिस्‍ट मांगी है। इसे लेकर उन्‍होंने एसआईबी और सचल दल के लिए मानक भी जारी कर दिए हैं। इन मानकों पर खरा न उतरने वाले अधिकारियों की लिस्‍ट बनेगी। सबसे खराब प्रदर्शन वाले एक-एकअधिकारी का नाम शासन के पास भेजा जाएगा। अधिकारियों में मचा हड़कंप सबसे भ्रष्‍ट, खराब छवि और प्रदर्शन वालों की लिस्‍ट मांगे जाने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभागों में इसे लेकर काफी चर्चा है। कहीं उनका नाम लिस्‍ट में न आ जाए इसे लेकर अधिकारी चिंता में हैं। कई लोगों का कहना है कि भ्रष्‍टाचार के मामलों में पहले से जांचें जारी हैं। हर साल अधिकारियों की गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में भी इसका जिक्र किया जाता है। लेकिन सबसे ज्‍यादा भ्रष्‍ट और सबसे खराब प्रदर्शन कैसे तय होगा। इन मानकों से तय होगी परफार्मेंस एसआईबी -टैक्स कलेक्शन की स्थिति – केस प्रोफाइल की गुणवत्ता -रिपोर्ट भेजने और उसके स्तर की गुणवत्ता -वाहन चेकिंग के सापेक्ष टैक्स केस -ईवे बिल स्कैनिंग और टैक्स कलेक्शन -50 हजार से कम के बिलों का संकलन व टैक्स कलेक्शन का असर

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet