LATEST NEWS

साईं बाबा की मूर्तियां हटाने के मामले में ‘सनातन रक्षक दल’ के मुखिया अजय शर्मा को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया

वाराणसी (उप्र) वाराणसी के विभिन्न मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने वाले एक कथित हिंदूवादी संगठन के प्रमुख को देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि हिंदूवादी संगठन ‘सनातन रक्षक दल’ के मुखिया अजय शर्मा को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है। शर्मा ने बुधवार को बताया था कि वह लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर सहित अब तक 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटा चुका है। बाकी कुल 50 और मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई जाएंगी। वाराणसी में ‘सनातन रक्षक दल’ द्वारा लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने के बाद बुधवार को वाराणसी के साईं भक्तों और साईं मंदिर के प्रबंधकों ने बैठक कर नाराजगी जताई थी। श्री साई मंदिर के प्रबंधन से जुड़े अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी के साईं मंदिर के प्रबंधकों और भक्तों ने बैठक कर साईं मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के कृत्य से वाराणसी और देश का माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने की जानकारी हमें सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है। अगर किसी को साईं बाबा की मूर्ति लगाने से आपत्ति है तो वे साईं बाबा की मूर्ति को उन्हें सौंप दें, उनका अनादर नहीं करें।  

अधिकारी हो या कर्मचारी इस गलती पर नहीं मिलेगी ऑफिस में एंट्री, गैरहाजिर भी होंगे, योगी सरकार का बड़ा आदेश

लखनऊ यूपी में अगर आप सरकारी कर्मचारी या अधिकारी हैं तो यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। दरअसल, योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अगर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के पाए गए तो उन पर कार्रवाई होगी। उन्हें ऑफिस में ना तो एंट्री मिलेगी और अनुपस्थित मान लिया जाएगा। यही नहीं इस निर्देश को सरकारी कार्यालय में नोटिस बोर्ड पर लगाने को कहा गया है। मुख्य सचिव मनोज सिंह की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। यही नहीं आदेश की निगरानी के लिए सरकारी कार्यालय में सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी की मदद ली जाएगी। दरअसल, यूपी में 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान शुरू हुआ है। जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। पहले दिन सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करती रैली निकाली गई। यह पखवाड़ा आगामी 16 अक्टूबर तक मनाया जाएगा । मुख्य सचिव ने अपने आदेश में कहा है कि सड़क हादसों में बढ़ती मौतें चिंता का विषय हैं। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्कूल और कॉलेज में भी जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें निर्देश दिया है कि ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर लिए जाएं और वहां पर वार्निंग बोर्ड की व्यवस्था की जाए।

अयोध्या रेप केस आरोपी सपा नेता मोईद खान ने PNB को चूना लगा रखा था, अब इस कांड में भी फंस गया

अयोध्या अयोध्या गैंगरेप के आरोपी और समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की मुश्किल बढ़ गई हैं. आरोपी सपा नेता के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है. बता दें कि इस बार मुईद खान के खिलाफ बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की तरफ से सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है. अयोध्या के पूरा कलंदर थाने में पंजाब नेशनल बैंक भदरसा के ब्रांच मैनेजर श्री प्रकाश ने ये केस दर्ज करवाया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के मुताबिक, भदरसा में जिस जगह पर सपा नेता मुईद खान ने जमीन कब्जाई थी और जहां शॉपिंग कंपलेक्स बनाया था, उसी में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भी खोली गई थी. पंजाब नेशनल बैंक जमीन के जिस हिस्से खुला था, वह गाटा संख्या 1672 थी, जबकि मुईद खान के नाम दर्ज जमीन की गाटा संख्या 1683 थी. मुईद खान का पंजाब नेशनल बैंक के साथ एग्रीमेंट 15 अक्टूबर 2020 के दिन हुआ था. बता दें कि अब सामने आया है कि मोईद खान ने जिस जमीन का एग्रीमेंट पंजाब नेशलन बैंक के साथ किया था, वह जमीन सपा नेता मोईद खान की थी ही नहीं. दरअसल 17 अगस्त 2024 के दिन अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बैंक को दी नोटिस जारी किए, तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ. मोईद खान ने उस जमीन का एग्रीमेंट बैंक के साथ कर दिया था, जो जमीन उसके नाम पर नहीं थी और वह बैंक से किराए की मोटी रकम भी ले रहा था. ये मामला सामने आते ही अब अयोध्या के पूराकलंदर थाने में पंजाब नेशनल बैंक के भदरसा ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर जेल में बंद मोईद खान पर एक और एफआईआर दर्ज करवा दी गई है. गैंगरेप केस में फंसा है सपा नेता मोईद खान आपको बता दें कि दलित नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान फंसा हुआ है. सपा नेता के खिलाफ दलित नाबालिग पीड़िता को धमकाने का भी आरोप है. इस मामले में योगी सरकार की तरफ से मोईद खान की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है. फिलहाल ये पूरा मामला गरमाया हुआ है.

विंध्याचल नवरात्र मेले की सुरक्षा व्यवस्था एटीएस के हवाले

मिर्जापुर  विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी के विंध्याचल में नौ दिनों तक चलने वाला प्रसिद्ध नवरात्र मेला इस साल आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की निगरानी में होगा।गुरुवार से शुरु हो रहे विंध्याचल नवरात्र मेले की सुरक्षा व्यवस्था आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस ) के हवाले कर दी गई है। पूरा मेला सीसीटीवी कैमरों के जद में होगा। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। मेला सुरक्षा में अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।होमगार्ड, पीआरडी ,यातायात पुलिस एवं फायर ब्रिगेड जवानों को भी लगाया गया है। आधुनिक उपकरणों से युक्त बम डिस्पोजल दस्ता एवं जल पुलिस के जवान मुस्तैद रहेगे। मां विन्ध्यवासिनी देवी के गर्भगृह में चरण छूने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध वीआईपी व्यक्तियों पर भी लागू किया गया है। साथ ही साथ पंडों, नाईयो और सफाईकर्मी के लिए ड्रेस कोड में रहने के आदेश दिए गए हैं। दुकानदारों और वाहन स्टैंडो पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने मेला की मुकम्मल व्यवस्था कर लेने का दावा किया है। नगर मजिस्ट्र लाल बहादुर को मेला अधिकारी बनाया गया है। जबकि अपर जिला मजिस्ट्रेट एस पी शुक्ल सुपर मजिस्ट्रेट होगे। जिलाधिकारी प्रिंयका निरंजन बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 10 जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी जोनो में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटो को तैनात किया गया है। मेला क्षेत्र में आवश्यकता से अधिक भीड़ एकत्र न हो सके इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाये गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मेले में सिविल पुलिस के अलावा जल पुलिस यातायात घुड़सवार पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसी के जवान भी है। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग से व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एटीएस के जवान मोर्चा संभालेंगे। यह टीम पूरे नवरात्र मेला सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। उन्होंने बताया कि अतिसंवेदनशील स्थानों पर अतिसतर्कता बरती जा रही है। व्यवस्था एवं तैयारियों की समीक्षा के लिए मंडलायुक्त मुथु स्वामी और पुलिस उपमहानिरीक्षक आर पी सिह ने मेला की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक आदेश निर्देश दिए। नवरात्र मेले में ड्यूटी पर तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं ड्यूटी के दौरान श्रद्धालु दर्शनार्थियों के साथ विनम्र व्यवहार करे।साथ ही साथ साफ सुथरी वर्दी में अनुशासित रह कर अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करेंगे।  

लव जिहाद से भारत देश को अस्थिर करने की साजिश और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए खतरा बताया : कोर्ट

बरेली आनंद बनकर लव जिहाद करने वाले मोहम्मद आलिम को आजीवन कारावास सुनाने के दौरान बरेली की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की। फास्ट ट्रैक प्रथम रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने माना कि लव जिहाद के पीछे विदेशी फंडिंग है। उन्होंने इसे पाकिस्तान, बांग्लादेश की तरह भारत देश को अस्थिर करने की साजिश और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए खतरा बताया है। कोर्ट ने अपने फैसले में लव जिहाद को भी परिभाषित किया है। फास्ट ट्रैक प्रथम रवि कुमार दिवाकर ने अपने फैसले में लिखा है कि लव जिहाद का मुख्य उद्देश्य हिन्दुस्तान के खिलाफ एक धर्म विशेष के कुछ अराजक तत्त्वों द्वारा जनसांख्यिकीय युद्ध और अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत वर्चस्व स्थापित करना है। आसान शब्दों में कहें तो लव जिहाद समुदाय विशेष के पुरुषों द्वारा गैर समुदायों से जुड़ी महिलाओं को उनके धर्म में परिवर्तित करने के लिए प्रेम का ढोंग करके शादी करना है। लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण, उस धर्म विशेष के कुछ अराजक तत्व करते हैं, करवाते हैं, उसमें सहयोग करते हैं या फिर इस षड्यंत्र में शामिल होते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कृत्य कुछ ही अराजक तत्व कराते हैं लेकिन पूरा धर्म विशेष बदनाम होता है। फैसले में उन्होंने इसके पीछे विदेशी फंडिंग की भी आशंका जताई है क्योंकि इस कृत्य के लिए बड़ी मात्रा में रकम की जरूरत होती है। फैसले में लव जिहाद को किया परिभाषित कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि यह प्रकरण लव जिहाद के जरिये अवैध धर्मांतरण का है। ऐसे में सबसे पहले यह जानना भी जरूरी है कि लव जिहाद क्या है? लव जिहाद में समुदाय विशेष के पुरुष शादी के माध्यम से अपने धर्म में परिवर्तन कराने के लिए व्यवस्थित रूप से दूसरे समुदाय की महिलाओं को निशाना बनाते हैं। समुदाय विशेष के ये लोग इन महिलाओं का धर्मांतरण कराने के लिए प्यार का दिखावा करके धोखे से शादी कर लेते हैं। इस केस में भी अभियुक्त मोहम्मद आलिम ने अपना नाम आनंद बताकर पीड़िता को धोखे में रखकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसकी फोटो व वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार किया। विदेशी फंडिंग से हो रहा लव जिहाद, देश के लिए खतरा कोर्ट ने फैसले में कहा है कि लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण होता है। अवैध धर्मांतरण रोकने को उप्र सरकार द्वारा उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 पारित किया गया। कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण किसी अन्य बड़े उद्देश्य की पूर्ति को कराया जाता है। यदि समय रहते भारत सरकार के द्वारा लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम देश को भुगतने पड़ सकते हैं। कोर्ट ने माना धर्मांतरण के लिए किया लव जिहाद फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के जज रवि कुमार दिवाकर ने इसे लव जिहाद का केस मानकर सात मार्च 2024 को आरोप तय कर सुनवाई शुरू की थी। आरोप साबित करने को एडीजीसी क्राइम दिगम्बर पटेल ने पीड़िता छात्रा समेत छह गवाह पेश किए थे। कोर्ट ने दोनों पक्ष की दलीलों को सुनकर धर्मांतरण के उद्देश्य से लव जिहाद करने के दोषी आलिम को आजीवन कैद की सजा सुनाई। धर्मस्थल में की गई शादी अवैध करार कोर्ट ने आलिम द्वारा पीड़िता से फतेहगंज पश्चिमी के धर्मस्थल में की गई शादी को भी अवैध करार दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि हिन्दू विवाह अधिनियम में दोनों का हिन्दू होना जरूरी है जबकि आलिम ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। सिर्फ लव जिहाद और धर्मांतरण के इरादे से उसने युवती को फंसाने के लिए मांग में सिंदूर भर दिया, जिसे शादी नहीं माना जा सकता। प्रमुख सचिव व डीजीपी को भेजी आदेश की कॉपी कंप्यूटर छात्रा से लव जिहाद के मामले में देवरनिया पुलिस ने उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में कार्यवाही नहीं की। फास्ट ट्रैक प्रथम के जज रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने इस केस में फैसले की प्रति मुख्य सचिव, डीजीपी पुलिस और एसएसपी बरेली को भेजकर लव जिहाद के मामलों में इस अधिनियम के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। ताकि भविष्य में विधि अनुसार कार्रवाई हो।

योगी सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत यूपी के लाभार्थियों को फ्री में दिवाली पर एक सिलेंडर देगी

लखनऊ योगी सरकार हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं को दिवाली पर तोहफा देने जा रही है।योगी सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत यूपी के लाभार्थियों को फ्री में दिवाली पर एक सिलेंडर देगी। लाभार्थियों को फ्री में सिलेंडर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं आया है लेकिन सरकार ने इसका नीतिगत निर्णय ले रखा है, इसलिए आदेश आना औपचारिकता है। फ्री में सिलेंडर कब बांटे जाएंगे ये आदेश आने के बाद ही पता चलेगा। माना जा रहा है कि दो-तीन दिनों में सिलेंडर देने का आदेश जारी हो सकता है। दरअसल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पूरे देश में चलाई जा रही है। इसके तहत साल में दो सिलेंडर निश्शुल्क उज्जवला लाभार्थियों को दिए जाते हैं। पहला सिलेंडर दिवाली पर मिलता है और दूसरा सिलेंडर होली पर दिया जाता है। दिवाली की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने दिए थे निर्देश त्योहारों को लेकर सीएम योगी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की थी। जिसमें सीएम योगी ने दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर बांटने के निर्देश जारी किए थे। सीएम योगी ने कहा था कि त्योहार से पहले इन सभी लाभार्थियों तक रसोई गैस सिलेंडर पहुंच जाना चाहिए। पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करके त्योहार में सुरक्षा-व्यवस्था पर भी लंबी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने नवरात्र के समय प्रमुख स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल रखने को कहा है। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी मंदिर, वाराणसी में विशालाक्षी मंदिर और बलरामपुर में मां पाटेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए जाए। हर मंदिर परिसर में सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। ग्रामीण रूटों पर बसें बढ़ाई जाए मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के समय अक्सर ग्रामीण रूट पर बसों की कमी दिखती होती है। परिवहन निगम को इन रूटों पर बसों की संख्याा बढ़ाने की जरूरत है। निगम यह भी देखे कि बस ड्राइवर व कंडक्टर नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। किसी हाल में डग्गामार और खस्ताहाल बसें नहीं चलाई जाए। शहरी क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बस सेवा को बढ़ाने की जरूरत है।

अदालत ने कहा- लव जिहाद के पीछे विदेशी फंडिंग है, यह देश के लिए खतरा, मजहब विशेष के लोग दे रहे इसे अंजाम

बरेली आनंद बनकर लव जिहाद करने वाले मोहम्मद आलिम को आजीवन कारावास सुनाने के दौरान बरेली की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की। फास्ट ट्रैक प्रथम रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने माना कि लव जिहाद के पीछे विदेशी फंडिंग है। उन्होंने इसे पाकिस्तान, बांग्लादेश की तरह भारत देश को अस्थिर करने की साजिश और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए खतरा बताया है। कोर्ट ने अपने फैसले में लव जिहाद को भी परिभाषित किया है। फास्ट ट्रैक प्रथम रवि कुमार दिवाकर ने अपने फैसले में लिखा है कि लव जिहाद का मुख्य उद्देश्य हिन्दुस्तान के खिलाफ एक धर्म विशेष के कुछ अराजक तत्त्वों द्वारा जनसांख्यिकीय युद्ध और अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत वर्चस्व स्थापित करना है। आसान शब्दों में कहें तो लव जिहाद समुदाय विशेष के पुरुषों द्वारा गैर समुदायों से जुड़ी महिलाओं को उनके धर्म में परिवर्तित करने के लिए प्रेम का ढोंग करके शादी करना है। लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण, उस धर्म विशेष के कुछ अराजक तत्व करते हैं, करवाते हैं, उसमें सहयोग करते हैं या फिर इस षड्यंत्र में शामिल होते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कृत्य कुछ ही अराजक तत्व कराते हैं लेकिन पूरा धर्म विशेष बदनाम होता है। फैसले में उन्होंने इसके पीछे विदेशी फंडिंग की भी आशंका जताई है क्योंकि इस कृत्य के लिए बड़ी मात्रा में रकम की जरूरत होती है। फैसले में लव जिहाद को किया परिभाषित कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि यह प्रकरण लव जिहाद के जरिये अवैध धर्मांतरण का है। ऐसे में सबसे पहले यह जानना भी जरूरी है कि लव जिहाद क्या है? लव जिहाद में समुदाय विशेष के पुरुष शादी के माध्यम से अपने धर्म में परिवर्तन कराने के लिए व्यवस्थित रूप से दूसरे समुदाय की महिलाओं को निशाना बनाते हैं। समुदाय विशेष के ये लोग इन महिलाओं का धर्मांतरण कराने के लिए प्यार का दिखावा करके धोखे से शादी कर लेते हैं। इस केस में भी अभियुक्त मोहम्मद आलिम ने अपना नाम आनंद बताकर पीड़िता को धोखे में रखकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसकी फोटो व वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार किया।   विदेशी फंडिंग से हो रहा लव जिहाद, देश के लिए खतरा कोर्ट ने फैसले में कहा है कि लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण होता है। अवैध धर्मांतरण रोकने को उप्र सरकार द्वारा उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 पारित किया गया। कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण किसी अन्य बड़े उद्देश्य की पूर्ति को कराया जाता है। यदि समय रहते भारत सरकार के द्वारा लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम देश को भुगतने पड़ सकते हैं। कोर्ट ने माना धर्मांतरण के लिए किया लव जिहाद फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के जज रवि कुमार दिवाकर ने इसे लव जिहाद का केस मानकर सात मार्च 2024 को आरोप तय कर सुनवाई शुरू की थी। आरोप साबित करने को एडीजीसी क्राइम दिगम्बर पटेल ने पीड़िता छात्रा समेत छह गवाह पेश किए थे। कोर्ट ने दोनों पक्ष की दलीलों को सुनकर धर्मांतरण के उद्देश्य से लव जिहाद करने के दोषी आलिम को आजीवन कैद की सजा सुनाई। धर्मस्थल में की गई शादी अवैध करार कोर्ट ने आलिम द्वारा पीड़िता से फतेहगंज पश्चिमी के धर्मस्थल में की गई शादी को भी अवैध करार दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि हिन्दू विवाह अधिनियम में दोनों का हिन्दू होना जरूरी है जबकि आलिम ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। सिर्फ लव जिहाद और धर्मांतरण के इरादे से उसने युवती को फंसाने के लिए मांग में सिंदूर भर दिया, जिसे शादी नहीं माना जा सकता। प्रमुख सचिव व डीजीपी को भेजी आदेश की कॉपी कंप्यूटर छात्रा से लव जिहाद के मामले में देवरनिया पुलिस ने उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में कार्यवाही नहीं की। फास्ट ट्रैक प्रथम के जज रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने इस केस में फैसले की प्रति मुख्य सचिव, डीजीपी पुलिस और एसएसपी बरेली को भेजकर लव जिहाद के मामलों में इस अधिनियम के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। ताकि भविष्य में विधि अनुसार कार्रवाई हो।

निर्माणाधीन सड़क क्षेत्र में अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर से रौंदा, बुलडोजर की गर्जना से अतिक्रमणकारियों के हौंसले पस्त

उरई (जालौन) शहर के मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क क्षेत्र में अनुमन्य से अधिक जगह पर बने अवैध निर्माण को हटाने के लिये पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का अमला फील्ड पर उतर पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, एसडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा व्याडवाल, सीओ उमेश कुमार पाण्डेय, ईओ रामअचल कुरील सहित नपा टीम के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान तमाशवीनों की भीड़ नजर आयी। वहीं बुलडोजर की गर्जना से अतिक्रमणकारियों के हौंसले पस्त दिखे। प्रदेश सरकार अतिक्रमण हटाओ अभियान गौरतलब रहे कि शहरों की सुन्दरता बनाने और सुगम यातायात बनाने के लिए प्रदेश सरकार अतिक्रमण हटाओ अभियान को जोर दे रही है। फिर भी लोग मान नहीं रहे हैंं। प्रशासन के बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी लोगों ने जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन सख्त हुआ और अतिक्रमण हटाने की कारवाई की। उरई शहर में प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा पुराना एनएच-25 में सोनी मन्दिर इलाहाबाद बैंक तिराहे के पास से शहीद भगत सिंह चौराहा तक अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सहायक अभियंता नंद किशोर, अवर अभियंता इंदल सिंह, कर अधीक्षक गणेश प्रसाद और भारी पुलिस मौजूद रही। कार्यवाही के दौरान व्यापारी नेता भी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बड़ी सिफारिश भी आयीं, लेकिन प्रशासन ने किसी की एक न सुनी और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलता रहा। गौरतलब रहे कि शहरी भाग में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है, जहां पर जगह जगह अस्थाई अतिक्रमण भी है। जिसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटि मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल की अगुवाई में पालिका की टीम व कोतवाली फोर्स द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई। इस दौरान कई बार मौके पर भवन स्वामियों ने पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया, लेकिन कार्यवाही नहीं रुकी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़े वाहनों एवं जेसीबी का इंतजाम किया गया था। प्रशासन ने इलाहाबाद बैंक तिराहे से लेकर घण्टाघर तक यातायात बन्द करके फिर अतिक्रमण की कार्यवाही अमल में लायी। इस दौरान वाहनों का आवागमन डायवर्जन किया गया। छोटे-बड़े वाहन सारे मौनी मंदिर होते हुए स्टेशन रोड के लिए रवाना किए गए और कोतवाली के पास से लेकर मौनी मंदिर होते हुए रामनगर झांसी बाईपास की ओर डायवर्ट किए गए। अतिक्रमण की कार्यवाही की लोगों को भनक तक नहीं लगी, इस कार्यवाही के दौरान लोगों की भारी भीड़ खड़ी रही खड़े। खड़े लोग अपने अतिक्रमण हटाने कार्रवाई मोबाइल में कैद करते नजर आए। भारी फोर्स रहा मौजूद सीओ सिटी उमेश कुमार पाण्डे की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स इस दौरान मौजूद रहा। महिला पुलिस एवं कोतवाली पुलिस में फोर्स यातायात पुलिस अपनी अपनी व्यवस्थाएं संभलते नजर आए।

सीएम योगी ने कहा- हर जिले में, गांव हो या नगरीय क्षेत्र, सड़कें अच्छी होनी चाहिए, धन की कोई कमी नहीं

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हर जिले में, गांव हो या नगरीय क्षेत्र, सड़कें अच्छी होनी चाहिए, इसके लिए सांसदों और विधायकों को भी प्रयास करना होगा। दरअसल, हर ग्राम पंचायत, कस्बे, टाउन एरिया, नगर और महानगर में बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन मोड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों, विधायकों से अपने क्षेत्र में नई सड़क, बाईपास, अथवा पुल-पुलिया के निर्माण और पुराने की मरम्मत के लिए 15 दिन में प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। ऐसे में सभी जनप्रतिनिधि अपने जिले के प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में कोर कमेटी के साथ बातचीत कर जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रस्ताव तैयार करें। सीएम योगी ने कहा कि जहां कहीं भी नई सड़क की जरूरत हो, पुरानी की मरम्मत करानी हो, सेतु निर्माण, रिंग रोड/बाईपास, प्रमुख/अन्य जिला मार्ग अथवा सर्विस लेन आदि की आवश्यकता हो, जनप्रतिनिधिगण प्रस्ताव भेजें, शासन स्तर से तत्काल निर्णय होगा। अगर किसी मजरे में कम से कम 250 लोगों की आबादी है, तो भी वहां पक्की सड़क की सुविधा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में बाईपास मार्ग नहीं है, वहां के जनप्रतिनिधि आवश्यकतानुसार प्रस्ताव तैयार करें। धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक अथवा पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए भी पर्याप्त बजट रखा गया है। पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए ऐसे क्षेत्रों की सड़कों का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक/लॉजिस्टिक पार्क/चीनी मिल परिक्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी आवश्यक है। इसी तरह, यदि कहीं भी तहसील और ब्लॉक मुख्यालय दो लेन सड़क से नहीं जुड़ें हैं, तो तत्काल सूचना देनी चाहिए। इंटरस्टेट अथवा इंटरनेशनल कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए कार्य जारी है। सीमा पर ‘मैत्री द्वार’ भी तैयार कराए जाने हैं। जनप्रतिनिधियों को इस संबंध में भी अपने प्रस्ताव देने चाहिए। बैठक में, मुख्यमंत्री ने वर्तमान में जारी सड़कों की मरम्मत, गड्ढामुक्ति के प्रदेशव्यापी अभियान को पहले चरण में 10 अक्टूबर तक सम्पन्न करने के भी निर्देश दिए। भारी वाहनों की ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री ने ‘जीरो पॉइंट’ पर एक्टिव रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर सामान्य आवागमन बाधित कर जांच करने की बजाय, जहां से वाहन चलना प्रारंभ किया है, वहीं कार्रवाई करें। बैठक में सभी ज़ोन, मंडलों, रेंज, जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की भी उपस्थिति रही।  

सिरौली के कल्याणपुर गांवमें अचानक हुए धमाके, तीन-चार मकान गिरे, हादसे में दो की मौत

बरेली सिरौली के कल्याणपुर गांव अचानक से विस्फोट हो गया। हादसे में तीन-चार मकान गिर गए। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। करीब पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस भी अभी तक विस्फोट की स्पष्ट जानकारी नहीं बता पा रही है। हालांकि, पटाखों के भी कुछ ट्रेस मिले हैं। संभावना अन्य किसी चीज से धमाके की भी आ रही है। पीएचसी रामनगर के चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार के अनुसार पीएचसी पर अभी तक छह लोग पहुंच चुके हैं। इसमें से दो की मृत्यु हो गई, जबकि फातिमा और सितारा दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस भी गई है। कुछ लोग मलबे में भी दब गए हैं। पुलिस उन्हें निकालने का काम कर रही है।

प्रदेश की छात्रवृत्ति योजना के तहत अतुल की आईआईटी की पढ़ाई का पूरा खर्च देगी यूपी सरकार

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले दलित छात्र अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में प्रवेश दिलाने के लिए राज्य सरकार मदद के लिए आगे आई है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि समाज कल्याण विभाग प्रदेश की छात्रवृत्ति योजना के तहत अतुल की आईआईटी की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा। मुजफ्फरनगर जिले के खतौली तहसील के टिटोडा गांव के निवासी और दिहाड़ी श्रमिक राजेंद्र कुमार के बेटे अतुल कुमार का ऐन वक्त वक्त पर पोर्टल में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण शुल्क जमा नहीं हो पाने के चलते आईआईटी धनबाद में दाखिला नहीं हो सका था। अतुल ने आईआईटी जेईई परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा में सीट हासिल की थी लेकिन 24 जून तक फीस जमा नहीं कर पाने के कारण उसका दाखिला नहीं हो सका था। अतुल के मुताबिक उसके परिजन ने आईआईटी धनबाद से सम्पर्क करके निवेदन किया था कि शुल्क जमा करने वाले पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण उनके बेटे का दाखिला नहीं हो पाया है। अब वे शुल्क लेकर उसे दाखिला दे दें, मगर आईआईटी प्रशासन ने यह कहकर मना कर दिया था कि अब फीस जमा करने की तारीख गुजर चुकी है। बहरहाल, परिवार ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया जिसने आईआईटी धनबाद को अतुल को बीटेक में दाखिला देने का आदेश दिया। प्रवक्ता के मुताबिक यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अतुल के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के आदेश दिये हैं। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने छात्र अतुल कुमार के परिजन से फोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार छात्र की पूरी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देगी। इसके तहत न केवल अतुल की शुरुआती फीस जमा की जाएगी, बल्कि चार साल की पूरी पढ़ाई के दौरान लगने वाली फीस भी छात्रवृत्ति के माध्यम से दी जाएगी।  

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गांधी जयंती के अवसर पर वाराणसी में स्वच्छता अभियान चलाया

वाराणसी देश भर में गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को लोग महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसके साथ ही, देश भर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाई जा रही है। इस अवसर पर वाराणसी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर अपनी सहभागिता दिखाई। अरुण सिंह ने मैदागिन क्षेत्र में भी झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दिया। अरुण सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन दस वर्ष पहले स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद झाड़ू लेकर पूरे देश को स्वच्छ रखने का संदेश दिया था। स्वच्छता ही सबसे बड़ी सेवा है। आज यदि हम पूरे देश में स्वच्छता का दृष्टिकोण देखें, तो स्वच्छ भारत अभियान एक जन आंदोलन बन चुका है। लोग केवल 2 अक्टूबर को ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष इस अभियान में भाग लेते हैं और स्वच्छता को अपने हाथ में लेते हैं।” महात्मा गांधी के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “गांधी जी के सिद्धांत जैसे स्वराज, स्वदेशी, सादगी और अहिंसा को अपनाते हुए लोग उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य कर रहे हैं। आज का दिन केवल चुनाव की बात करने का नहीं, बल्कि स्वच्छता और स्वच्छ भारत अभियान की बात करने का है। यदि हम स्वच्छता बनाए रखेंगे, तो बीमारियों में कमी आएगी, जिससे देश का विकास तेज गति से होगा और जीडीपी भी बढ़ेगी।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को भी लोगों द्वारा अपनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जन आंदोलन बन चुका है, जिसमें हर कोई भाग ले रहा है। तिरुपति मंदिर प्रसाद विवाद पर भी अरुण सिंह ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया है, उसके अनुसार इस मामले में किसी को भी बोलने की अनुमति नहीं है, क्योंकि यह जांच का विषय है और इसकी जांच चल रही है।  

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में चला आजादी का आंदोलन उनके सूर्य को अस्त करने में सफल रहा

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के महानायक थे। महात्मा गांधी द्वारा राष्ट्र और मानवता के लिए किए गए योगदान के प्रति देश कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है। मान्यता थी कि ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य कभी अस्त नहीं होता था, लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में चला आजादी का आंदोलन उनके सूर्य को अस्त करने में सफल रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की जयंती पर क्षेत्रीय गांधी आश्रम में अपने विचार रखे। यहां उन्होंने चरखा चलाया और भजनों का आनंद लिया। सीएम ने यहां खादी के वस्त्रों की खरीदारी भी की। फिर ऑनलाइन पेमेंट भी किया। सीएम योगी ने कहा कि स्वदेशी जब तक भारत की आजादी का मंत्र नहीं बना था, तब तक आजादी की लड़ाई एकजुट होकर नहीं दिख रही थी। भारत की आजादी के आंदोलन के साथ महात्मा गांधी का जुड़ना और उसे स्वदेशी के साथ जोड़ने का जो अभियान रहा, इससे आजादी के लिए हर नागरिक के मन में गौरव व स्वावलंबन का भाव जागृत हुआ। खादी उसका प्रतीक बना। सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के प्रति उन अभियानों को ऊंचाई देना है, जिनकी प्रासंगिकता न केवल 100 वर्ष पहले, बल्कि आज भी उसी रूप में बनी है। जिस मिशन को पीएम मोदी ने दस वर्ष पहले प्रारंभ किया था, वह आज भी नई ऊंचाई को प्राप्त करता हुआ दिखाई दे रहा है। देश में 12 करोड़ से अधिक घरों में शौचालयों का निर्माण न केवल स्वच्छता के प्रति उनके आग्रह, बल्कि नारी गरिमा के गौरव को बढ़ाने का अभियान भी है। नारी सशक्तिकरण के बिना समाज को स्वावलंबी नहीं बना सकते। स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण, स्वदेशी व स्वावलंबन के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के वचनों की प्रासंगिकता आज भी बनी है। सीएम योगी ने कहा कि जो भी देश शक्तिशाली व सामर्थ्यवान बने हैं, उन्होंने सर्वप्रथम आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त किया। अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, जापान ने अपनी उद्यमिता को बढ़ाया है। वहीं देश में पीएम मोदी का ‘वोकल फॉर लोकल’ भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वदेशी अभियान को नई ऊंचाई प्रदान करने का कार्यक्रम है। सीएम योगी ने कहा कि नया भारत महात्मा गांधी के मूल्यों व आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करते हुए निरंतर बढ़ रहा है। विश्वकर्मा जयंती व पीएम मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के तहत अनेक कार्यक्रम हुए हैं। सीएम योगी ने कहा कि खादी हमारे जीवन का हिस्सा बनें। उन्होंने बताया कि गांधी आश्रम में 108 दिन तक खादी के उत्पादों पर 25 फीसदी छूट दी जाएगी। सीएम ने आह्वान किया कि इस अवधि में खादी की कोई वस्तु अवश्य खरीदें। स्वदेशी वस्तुओं को उपहार स्वरूप भेंट करें। स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रेरित करें। इससे अधिक से अधिक रोजगार का सृजन होगा और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को भी साकार करने में मदद मिलेगी। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के अभियान के स्वरूप विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मदद करेगा। सीएम ने अपील की कि पर्व-त्योहार में विदेशी वस्तुओं की बजाय स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां स्कूली बच्चों ने नारायण-नारायण जय गोविंद हरे, नारायण-नारायण जय गोपाल हरे, वह शक्ति हमें दो दयानिधे, रघुपति राघव राजाराम आदि गीतों से भावांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों की भी हौसला अफजाई की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय गांधी आश्रम में चरखा भी चलाया। जीपीओ में कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। सीएम के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी झाड़ू लगाया। सीएम योगी ने खादी आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी राष्ट्रपिता के अनन्य भक्त व अनुयायी थे। वे गांधी जी के आह्वान पर देश के आजादी के आंदोलन में जुड़े थे। उन्हें 1964 में प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। देश खाद्यान्न सुरक्षा के मामले में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर सके, उसका परिणाम शास्त्री जी के छोटे कार्यकाल के दौरान भी देखने को मिला। सीएम योगी ने कहा कि 1965 में दुश्मन देश द्वारा थोपे गए युद्ध का जवाब भारत ने तेजस्विता के साथ दिया था। यह देश के उस स्वरूप को दिखाता है कि विश्व मानवता के कल्याण के लिए कार्य करेंगे, लेकिन हमारी सीमाओं पर कोई अतिक्रमण करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब भी देंगे। शास्त्री जी के नेतृत्व में उस समय भारत ने भी अपने पराक्रम का परिचय दुश्मन देश को कराया और विश्व के सामने भारत को वैश्विक ताकत के रूप में स्थापित करने में योगदान दिया।  

महाराजगंज में महिला की फिल्मी स्टाइल में हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महाराजगंज  जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के करमहिया टोला में आपसी रंजिश के चलते एक 30 वर्षीय महिला की फिल्मी अंदाज में हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में शामिल संदीप सहानी और जितेंद्र सहानी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जो इस हत्याकांड का कारण बनी। बीती रात संदीप सहानी और उसके परिवार ने जितेंद्र सहानी की पत्नी जसमती देवी को अपने घर बुलाया और बातचीत के दौरान दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए महिला की लाश को बेड के अंदर छिपा दिया गया। जब काफी देर तक जसमती देवी घर नहीं लौटी, तो उसके पति जितेंद्र सहानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ोसी के घर से महिला का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने बताया कि सोनौली पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ही सभी छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, और पुलिस ने आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा, “यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है, और हमारी टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।” मौके पर बुला ली गई भारी फोर्स पड़ोसी के घर में जसमती की हत्या कर लाश छिपाये जाने की सूचना आग की तरह गांव में फैल गई। देखते-देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। अफरा-तफरी का माहौल देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुला ली गयी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतका का शव जिस घर से बरामद हुआ, उस घर के छह सदस्यों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। क्‍या बोली पुलिस  महाराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ोसी के घर से जसमती की लाश बरामद की है। रंजिश को लेकर हत्या की आशंका की जताई जा रही है। जितेंद्र सहानी की तहरीर पर पड़ोसी संदीप सहानी, मनोरमा सहानी, संजू सहानी, राधिका, गौतम सहानी, सोनू सहानी के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मेरठ : मेडिकल कॉलेज स्टाफ से मारपीट, 250 रेजिडेंट डॉक्टर्स का इस्तीफा, इमरजेंसी

मेरठ  उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार देर रात अस्पताल की इमरजेंसी में एक महिला मरीज की मौत हो गई। इसको लेकर तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। एक जूनियर डॉक्टर ने हंगामा करने से मना किया, जिस पर तीमारदारों और डॉक्टर्स के बीच मारपीट हो गई। इसमे एक जूनियर डॉक्टर का सिर फूट गया। इसके बाद डॉक्टर भड़क गए और डॉक्टरों ने तीमारदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर 250 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार सुबह अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों को पता चला कि आरोपी तीमारदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार करते हुए ओपीडी से बाहर आकर परिसर में धरना शुरू कर दिया। इलाज के लिए आए मरीज एक कमरे से दूसरे कमरे में भटकते रहे, लेकिन उनका उपचार नहीं हो पाया। 250 डॉक्टर ने दिया सामूहिक इस्तीफा कार्रवाई की मांग को लेकर सभी जूनियर 250 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा देकर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान मेडिकल कॉलेज में एक तीमारदार अपने मरीज लेकर पहुंचा। उपचार न मिलने पर गुस्सा जाहिर करते हुए डॉक्टरों को अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इतना सुनते डॉक्टर भड़क गए और उन्होंने पुलिस के सामने ही तीमारदार की पिटाई करते हुए गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपी जूनियर डॉक्टरों ने मृत महिला के तीमारदारों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता तब तक काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं एसपी सिटी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मृत महिला के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet