LATEST NEWS

बेखौफ बदमाश ने शामली में दिनदहाड़े बैंक मैनेजर से 40 लाख की लूट, होम लोन नहीं चुका पा रहा था, मैनेजर ने दे दिए 40 लाख

शामली  उत्तर प्रदेश के शामली शहर में एक्सिस बैंक में दिन के समय सबकुछ सामान्य चल रहा था। बैंक के रोजाना कामकाज के बीच नकाब लगाए हुए एक शख्स बैंक मैनेजर के चैम्बर में चला गया और उसने खुद के ऊपर होम लोन होने की बात कही। इतने में तमंचा निकालते हुए उसने मैनेजर पर तान दिया और बोला- आज या तो मैं मर जाऊंगा या फिर तुम्हें मार दूंगा। घबराए मैनेजर ने कैशियर को 40 लाख रुपये निकालकर लाने का आदेश दिया। बैग में पैसे लेकर वह कैशियर को गन पॉइंट पर लिए हुए फरार हो गया। पुलिस अब मामले की तलाश में जुटी है। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में दिनदहाड़े बेखौफ एक बदमाश ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात बदमाश ने बैंक मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर लूट की है और बैंक से 40 लाख रुपए की लूट कर आराम से मौके से फरार हो गया है। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। तस्वीरों में आप देख भी सकते हैं कि किस तरह से बदमाश बैंक मैनेजर के चैम्बर में बैठा हुआ और वहीं पर मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर 40 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया और बैंक मैनेजर और बैंक स्टॉफ के हाथ ऊपर कराकर बैंक से फरार हो गए। बैंक में सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था। सुरक्षा गार्ड के मुताबिक बैंक मैनेजर ने बदमाश पर गोली चलाने से मना कर दिया था। यह पूरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक की है। घटना से पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एसपी राम सेवक गौतम कई थानों की पुलिस के साथ मौक़े पर पहुंचे और इस पूरे घटनाक्रम की जाँच पड़ताल की। एसपी रामसेवक गौतम की तरफ से पूछताछ के दौरान बैंक मैनेजर नमन जैन ने बताया कि एक नकाबपोश बदमाश बैंक मे घुसा और वो सीधा मेरे केबिन में आ गया और मुझे उसने बताया कि उसके ऊपर 38 लाख रुपए का होम लोन है, जिसको वह चुका पाने में असमर्थ है। इसके बाद आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और कहने लगा या तो आज मैं मर जाऊंगा या फिर तुम्हें मार दूंगा। मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर बदमाश ने 40 लाख रुपए की डिमांड की, जिसके बाद मैनेजर ने कैशियर को 40 लाख रुपए लेकर अपने केबिन में आने के लिए कहा। जैसे ही कैशियर मैनेजर के कैबिन में 40 लाख रुपए लेकर पहुंचा तो अज्ञात बदमाश ने पैसे एक बैग में रख लिए और मैनेजर और कैशियर को गन पॉइंट पर लेकर बैंक से फ़िल्मी स्टाइल में बाहर निकला और रफूचक्कर हो गया।

किसान के बेटे ने नीट परीक्षा में 720 अंक मे 648 अंक प्राप्त 28293 आल इंडिया रैंक प्राप्त की, गांव वालों ने जमकर किया स्वागत

मीरजापुर जनपद मीरजापुर के छानबे क्षेत्र गांव लेहडीया निवासी राम उजागिर मौर्य का बेटा रोहित मौर्य ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र व माता पिता का नाम रोशन किया है। छात्र ने नीट परीक्षा में 720 अंक मे 648 अंक प्राप्त 28293 आल इंडिया रैंक प्राप्त किया है। छात्र का चयन राजकीय मेडिकल कालेज चंदौली में एमबीबीएस के लिए हुआ है। छात्र की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा नर्सरी यूकेजी से कक्षा तीन तक आइडियल पब्लिक स्कूल विजयपुर से हुई इसके बाद कक्षा चार से सात तक अंबिका देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंवारी कला व कक्षा आठ से हाईस्कूल तक एसएन पब्लिक स्कूल मीरजापुर कक्षा ग्याहर व इंटरमीडिएट की पढाई एमटीएस पब्लिक स्कूल से परीक्षा उत्तीर्ण कर नीट की तैयारी के लिए वर्ष 2023 मे कोटा राजस्थान से कर रहा था कि द्वितीय प्रयास में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र को राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। छात्र के पिता रामउजागिर मौर्य एलएलबी कर व्यवसाय सम्राट मिष्ठान की दुकान चला रहे है माता पुष्पा देवी गृहणी का कार्य कर रही है छात्र दो भाई एक बहन में बडा है। बेटे का चयन एमबीबीएस में होने पर खुशी का माहौल है परिवार के लोग एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी मना रहे है।  

काजू का तेल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया

मोदीनगर मोदीनगर स्थित पवनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित काजू के तेल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के एक हिस्से में काजू का तेल निकालने का काम होता था, जबकि दूसरे हिस्से में गत्ते के रोल बनाने का काम किया जा रहा था। आग मुख्य रूप से काजू का तेल निकालने वाले हिस्से में लगी और देखते-देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि अन्य जनपदों से भी अग्निशामक गाड़ियों को बुलाना पड़ा। दमकल की 12 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सिंह ने बताया कि रात लगभग 12:30 बजे मोदी नगर फायर स्टेशन को सूचना मिली कि गंगानगर पुल के पास यूसुफपुर मनोटा गांव के प्लॉट नंबर 87-ए स्थित फैक्ट्री में आग लग गई है। तत्काल दो अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए। फैक्ट्री दो भागों में विभाजित थी, जिसमें एक भाग में काजू का तेल निकालने का कार्य किया जाता था, जबकि दूसरी तरफ गत्ते के रोल बनाने का कार्य किया जाता था। काजू के तेल वाले भाग में पूरी तरह से आग फैल गई थी और रासायनिक ड्रमों में आग लगने से धुआं निकल रहा था। उन्होंने कहा कि आग की तीव्रता को देखते हुए वैशाली, कोतवाली, साहिबाबाद और धोनी फायर स्टेशन से भी गाड़ियां बुलाई गईं। इसके अलावा, गौतम बुद्ध नगर और मेरठ से भी गाड़ियां मंगाई गईं। लगभग दो दर्जन अग्निशमन वाहनों ने मिलकर आग बुझाई। इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। फिलहाल, आग बुझाने के बाद कूलिंग की जा रही है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।  

उप्र: पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया

सुल्तानपुर (उप्र) उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में तीनों आरोपी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अखंडनगर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया, ‘‘पिछली 21 सितंबर को गोसाईंगंज क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी मौत दम घुटने के कारण हुई थी। मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एक जून को कदियापुर थाने में दर्ज कराई गई थी।’’ सिंह ने बताया, ‘‘जांच में पता चला कि हत्या में चार लोग सलमान, शहंशाह, सरवर और जावेद शामिल थे। सलमान प्रियंका को पहले से जानता था और उसके साथ मुंबई भी गया था।’’ उन्होंने बताया कि वापस लौटने के बाद उसने गोसाईंगंज इलाके में सलमान से शादी के बारे में बात की और उसे तथा उसके साथियों को जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद सलमान और उसके साथियों ने उसके खिलाफ साजिश रची और 20 सितंबर को उसकी हत्या कर दी। सिंह ने बताया, ‘‘जांच के दौरान शहंशाह को गिरफ्तार कर लिया गया और मंगलवार की सुबह बाकी तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए अखंडनगर इलाके में घेराबंदी की गयी।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘पुलिस ने जब पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में तीनों अभियुक्तों को गोली लगी और बाद में उन्हें हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।’’ पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

लखनऊ में एक लाख के मोबाइल के लिए डिलीवरी ब्वॉय का कत्ल; शव के टुकड़े-टुकड़े कर बैग में भर दिए!

लखनऊ ऑनलाइन शॉपिंग की मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी फिल्पकार्ट से कैश ऑन डिलीवरी में डेढ़ लाख रुपए के दो मोबाइल फोन मंगवाकर लखनऊ में डिलीवरी ब्वॉय की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिछले हफ्ते हुई इस हत्या का खुलासा यूपी पुलिस ने सोमवार को किया। हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डेढ़ लाख रुपए कीमत का एक आईफोन ऑर्डर में मंगाया गया था। 23 सितंबर की इस वारदात में डिलीवरी ब्वॉय भरत साहू से फोन लेने के बाद पैसे देने के बदले घर के अंदर खींचकर गला दबाकर हत्या कर दी गई और फिर शव को बोरे में बंद करके इंदिरा नहर में बहा दिया गया। शव अभी बरामद नहीं हुआ है। एसडीआरएफ टीम नहर में शव को खोज रही है। लखनऊ के पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह के मुताबिक 32 साल के भरत मूल रूप से अमेठी के जामो संभई गांव के रहने वाले थे। लखनऊ में पत्नी के साथ सतरिख रोड पर किराए पर रहते थे। भरत का छोटा भाई निशातगंज में रहता है। भरत फ्लिपकार्ट में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करते थे। चिनहट थाना इलाके से तकरोही के गजानन ने डेढ़ लाख रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन आर्डर किए थे। भुगतान कैश ऑन डिलीवरी होना था। 23 सितंबर को भरत फ्लिपकार्ट के गोदाम से डिलीवरी के लिए निकला और दोपहर तकरोही में गजानन के घर पहुंचा। गजानन को मोबाइल देकर भरत ने भुगतान करने को कहा। लेकिन गजानन ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच नोंकझोंक हो गई। गजानन ने भरत को घर के अंदर खींच लिया। उसे जमकर पीटा और फिर गला दबाकर मार दिया। वारदात के बाद गजानन ने शव बोरे में भरकर घर में रख दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए गजानन ने दोस्त आकाश को बुलाया। ये लोग शव को कार में लेकर इंदिरा नहर के पास गए और उसे नहर में फेंक दिया। दोनों ने घर लौटकर नहाया और कपड़े बदले। अगली सुबह गजानन घर से भाग गया। उधर, भरत के नहीं लौटने और मोबाइल के डेढ़ लाख रुपये जमा न होने पर देर शाम फ्लिपकार्ट के मैनेजर ने भरत को फोन किया लेकिन मोबाइल बंद था। कंपनी ने उसके संपर्क किया तो पता चला कि वो घर भी नहीं लौटा है। सबने खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। फिर 25 सितंबर को चिनहट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने भरत के फोन के कॉल डिटेल्स चेक किए तो आखिरी फोन गजानन को मिला। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में आकाश को पकड़ा तो उसने सारी कहानी बता दी। उसने बताया कि गजानन ने हत्या की और उसकी मदद से शव इंदिरा नहर में फेंका है। गजानन की तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।

रायबरेली में दलित युवक की हत्या मामले पर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने योगी सरकार को घेरा

Opposition leader Rahul Gandhi cornered Yogi government on the murder of Dalit youth in Rae Bareli.

Opposition leader Rahul Gandhi cornered Yogi government on the murder of Dalit youth in Rae Bareli. ये सभी लोग यहां न्याय मांग रहे हैं, क्योंकि एक दलित युवा को जान से मारा गया है। पूरे परिवार को धमकाया गया है।यहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यहां के SP मास्टरमाइंड पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रहे हैं।मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग का आदर हो और न्याय सबको मिले। जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम पीछे नहीं हटने वाले हैं।

हार के उपहार के बाद भी तारीफ…सीएम योगी को लेकर बदले केशव मौर्य के सुर तो अखिलेश ने कसा तंज

Praise even after the gift of defeat… When Keshav Maurya's tone changed regarding CM Yogi

Praise even after the gift of defeat… When Keshav Maurya’s tone changed regarding CM Yogi, Akhilesh took a jibe. उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के बीच लोकसभा चुनाव में कम सीटें जीतने के बाद से ही तनाव देखा गया था, जिसके बाद केशव प्रसाद मौर्य के सुर अब बदले हुए नजर आ रहे हैं, उन्होंने हाल ही में कहा, योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे सीएम हैं. मौर्य के इस बयान पर अब अखिलेश यादव ने तीखा तंज किया है. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा था, देश में भी बीजेपी की सरकार है और राज्य में भी. आप भी यह जानते और मानते हैं कि हमारी डबल इंजन की सरकार स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अच्छा काम कर रही है, जिस पर अब अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर तंज करते हुए कहा, कोई उप डबल हार के उपहार के बाद भी डबल इंजन का प्रशंसा-प्रमाणपत्र बांट रहे हैं. अखिलेश यादव ने किया तीखा तंजयूपी में दो डिप्टी सीएम हैं, एक केशव प्रसाद मौर्य और दूसरे ब्रजेश पाठक, जिस पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने आगे कहा, अगर माननीय सही काम कर रहे होते तो दो उप मुख्यमंत्री की क्या जरूरत पड़ती, इसका मतलब या तो वो सही काम नहीं कर रहे हैं या फिर बाकी दो बेकाम हैं, नाकाम हैं, और उनका काम दरबारी चारण की तरह करना बस स्तुतिगान है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केशव प्रसाध मौर्य पर हमला करते हुए आगे कहा, अगर उप सच में उपयोगी होते हैं, तो दिल्ली के मंडल में भी होने चाहिए थे, परंतु हैं नहीं! इसका जवाब देंगे उप या रहेंगे चुप? केशव प्रसाद मौर्य ने की सीएम योगी की तारीफउत्तर प्रदेश में बहुत जल्द उप चुनाव होने हैं, इसी के चलते रविवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मिर्जापुर के मझवां पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपने संबोधन में सीएम योगी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, देश में भी बीजेपी की सरकार है और राज्य में भी. आप भी यह जानते और मानते हैं कि हमारी डबल इंजन की सरकार स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अच्छा काम कर रही है. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, दुनिया में पीएम मोदी जैसा कोई दूसरा नेता है क्या, साथ ही मौर्य ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा, देश में योगी आदित्यनाथ जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री है क्या? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी के बीच लोकसभा चुनाव के बाद से रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे, जिसके बाद अब मौर्य के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने कहा, दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नेता हमारे पीएम मोदी हैं और देश में जब सभी मुख्यमंत्रियों की तुलना होती है तो सबसे अच्छा काम सीएम योगी की अगुवाई में किया जा रहा.

अखिलेश यादव का बड़ा ऑफर… ‘सौ विधायक लाओ, सरकार बनाओ

Akhilesh Yadav's big offer…'Bring 100 MLAs, form government'

Akhilesh Yadav’s big offer…’Bring 100 MLAs, form government’ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर कहा है कि मानसून ऑफर है-100 लाओ और सरकार बनाओ। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है। इसे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके साथ ही तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाओं के बीच दिल्ली से केशव के लखनऊ लौटने पर अखिलेश ने कटाक्ष भी किया है- लौट के बुद्धू घर को आए। यहां बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने भी बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक्स के जरिये हमला बोलते हुए उन्हें सपा बहादुर की संज्ञा देते हुए कहा था कि यूपी और केंद्र दोनों ही जगह मजबूत सरकार है। 2017 की तरह 2027 में भी हम यूपी में सरकार बनाएंगे। उन्होंने सपा के पीडीए को धोखा करार दिया था।

रील के लिए रेसर बाइक लहराने के दौरान बस से टक्कर, 3 युवक की मौत

वाराणसी सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का नशा किशोरों के सिर चढ़कर बोल रहा है। किशोर रील को लेकर इतने लापरवाह हो गए हैं कि जान पर खेल जा रहे हैं। ऐसा ही हादसा वाराणसी में गुरुवार की सुबह हो गया। एक ही बाइक पर सवार होकर रील बना रहे तीन किशोर बस से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सौ मीटर दूर उछल गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बस को भी पकड़ लिया है। बताया जाता है कि बस से टक्कर से पहले तीनों किशोर रास्ते में एक युवक से भी टकराए थे। घटना रोहनिया थाना क्षेत्र के चितईपुर  खनाव गांव  के पाास हुई है। बताया जाता है कि रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी गांव निवासी साहिल राजभर उर्फ नाऊ 16 वर्ष, चंद्रशेखर राजभर उर्फ निरहू 16 वर्ष और शिवम राजभर उर्फ चंचल 16 वर्ष एक केटीएम मोटरसाइकिल से बच्छाव बाजार गये थे। बच्छाव बाजार से अखरी की तरफ वापस आ रहे थे। इस दौरान तीनों बाइक को लहराते हुए चलाने के साथ ही रील बना रहे थे। इसी दौरान खनाव के पास अखरी से अदलपुरा के पास सामने से आ रही बस से किशोरों की बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इसमें चंद्रशेखर और साहिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शिवम को ट्रामा सेंटर भेजा गया। वहां उसकी भी मौत हो गई। तीनों अखरी गांव के ही निवासी थे। वहां जैसे ही मौत की जानकारी मिली कोहराम मच गया। भारी संख्या में लोग पहले घटनास्थल फिर अस्पताल पहुंचे। इधर घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी सन्नाटा छा गया। केटीएम मोटरसाइकिल अभी कुछ माह पूर्व ही साहिल ने खरीदी थी। अभी गाड़ी पर नंबर भी नहीं हुआ था। साहिल तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। शिवम तीन भाई व तीन बहन थे। शिवम ब्लड कैंसर पीड़ित था। अभी कुछ साल तक इलाज के बाद ठीक हुआ था। वह कार धुलाई का काम करता था। चंद्रशेखर दो भाई व एक बहन था और कक्षा 10 का छात्र था।  

तेजो महालय: एएसआई और पर्यटन निदेशालय की उपस्थिती में कोर्ट में हुई सुनवाई, अगली सुनवाई 29 को

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा में सिविल जज जूनियर डिवीजन-6 में आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के तेजो महालय केस में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव उपस्थित हुए। वादी व अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि महानिदेशक, पर्यटन निदेशालय, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार वर्मा व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से अधिवक्ता विवेक कुमार आए थे। न्यायालय ने 21 मई की सुनवाई के दौरान वादी पक्ष को सभी विपक्षीगणों को नोटिस भेजने के आदेश दिए थे। बुधवार को सुनवाई के दौरान नोटिस भेजने का तलवाना और रजिस्ट्री की डिलीवरी रिपोर्ट पत्रावली में वादी पक्ष की ओर से दाखिल की गई। पिछली तारीख को कामरेड भजन लाल ने आदेश 1 नियम 10 सिविल प्रकिया संहिता के अधीन विपक्षी बनने का आवेदन दिया था, जिस पर वादीपक्ष ने आपत्तियां पत्रावली में दाखिल कर दीं। तेजोमहालय केस में विपक्षी संख्या-1, सचिव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, विपक्षी संख्या-2 महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, विपक्षी संख्या-3 अधीक्षक, कार्यालय अधीक्षण पुरातत्ववेत्ता-आगरा, सर्किल विपक्षी संख्या-4 महानिदेशक, पर्यटन निदेशालय, उत्तर प्रदेश सरकार हैं। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी विपक्षीगणों को नोटिस नियमानुसार तामील किए जा चुके है, जिसमें सुनवाई में विपक्षी संख्या-3 व 4 उपस्थित हो गया है, जिन्हें नियमानुसार वादपत्र की छायाप्रति उपलब्ध करवा दी गई है। तेजोमहालय केस न्यायाधीश शिखा सिंह के न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथि 29 जुलाई नियत की है।

मायावती ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो के साथ गठबंधन का किया एलान

लखनऊ हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने इंडियन नेशनल लोकदल के साथ गठबंधन का एलान कर दिया है। इसकी घोषणा खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने की। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी व इण्डियन नेशनल लोकदल मिलकर हरियाणा में होने वाले विधानसभा आमचुनाव में वहां की जनविरोधी पार्टियों को हराकर अपने नये गठबंधन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे, जिसकी घोषणा मेरे पूरे आशीर्वाद के साथ आज चण्डीगढ़ में संयुक्त प्रेसवार्ता में की गयी। उन्होंने कहा कि इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला आदि तथा बीएसपी के आनन्द कुमार, नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनन्द व पार्टी के राज्य प्रभारी रणधीर बेनीवाल की बुधवार को हुई प्रेसवार्ता से पहले दोनों पार्टियों के बीच नई दिल्ली में मेरे निवास पर गठबंधन को लेकर सफल वार्ता हुई। हरियाणा में सर्वसमाज-हितैषी जनकल्याणकारी सरकार बनाने के संकल्प के कारण इस गठबंधन में एक-दूसरे को पूरा आदर-सम्मान देकर सीटों आदि के बंटवारे में पूरी एकता व सहमति बन गई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह आपसी एकजुटता जन आशीर्वाद से विरोधियों को हरा कर नई सरकार बनाएगी। बता दें कि बसपा लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में एक भी सीट नहीं जीत सकी। वहीं, यूपी विधानसभा में भी पार्टी का सिर्फ एक ही विधायक है।

कुकरैल रिवरफ्रंट : दो किमी के 1000 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, लोग बोले- नहीं तोड़ने देंगे

लखनऊ लखनऊ के कुकरैल रिवरफ्रंट के दायरे में रहीमनगर, खुर्रमनगर, इंद्रप्रस्थनगर, पंतनगर व अबरारनगर के करीब एक हजार मकान आएंगे। वन विभाग की जमीन के समानांतर करीब 2 किमी की पट्टी में चल रहा सिंचाई विभाग का सर्वे बुधवार को पूरा हो गया। मकानों को चिह्नित कर उनपर लाल निशान लगा दिए गए। इन मकानों पर अब बुलडोजर चलेंगे। चिह्नित अवैध मकानों के मालिकों का लखनऊ विकास प्राधिकरण ब्योरा दर्ज करेगा। सिंचाई विभाग ने सोमवार से ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की मदद से सर्वे शुरू किया था। बुधवार सुबह 11 बजे प्रशासन की संयुक्त टीम को लाल निशान लगाने एवं जमीन की नापजोख करने के दौरान विरोध-प्रदर्शन किया। हर मोहल्ले में लोग घरों के सामने खड़े होकर कार्रवाई पर अपना विरोध जताया। हालांकि, पुलिस फोर्स अधिक होने के कारण आक्रोशित लोग टीम के काम में कोई अवरोध पैदा नहीं कर सके। दोपहर करीब तीन बजे सिंचाई विभाग की टीम चिह्नित क्षेत्र को एलडीए को सौंप वापस लौट गई। कुकरैल नदी की धारा से 50 मीटर के दायरे में आने वाले मकान टूटेंगे सर्वे टीम के सदस्यों ने बताया कि अकबरनगर के बाद अब रहीमनगर से कुकरैल नदी की धारा के 50 मीटर के दायरे में बायीं ओर जितने भी मकान आएंगे, वे तोड़े जाएंगे। नदी के किनारे-किनारे दो किमी के दायरे में यह कार्रवाई होगी। टीम का अनुमान है कि करीब 1000 मकानों पर बुलडोजर चलेगा। एलडीए के सर्वे के लिए पांच टीमों का गठन होगा सिंचाई विभाग का सर्वे पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार से एलडीए टीम अवैध निर्माण वाले मकानों का सर्वे शुरू कर रहा है। इस सर्वे के दौरान एक-एक मकान के मालिक का नाम और उसके परिवार के सदस्यों का नाम सहित ब्योरा दर्ज होगा। इसके लिए पांच टीमों का गठन होगा। टीम में प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी भी सदस्य होंगे। मकान खाली करने के लिए जारी होगा नोटिस सर्वे पूरा होने के बाद एलडीए अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी करेगा। नोटिस में दी गई मियाद तक अवैध निर्माण को खुद नहीं तोड़ने पर उनको एलडीए ध्वस्त कराएगा। सर्वे के खिलाफ लोग लामबंद, कहा-नहीं तोड़ने देंगे मकान रहीमनगर, खुर्रमनगर, इंद्रप्रस्थनगर, पंतनगर, अबरारनगर में मकानों पर लाल निशान लगाए जाने के विरोध में वहां के निवासी लामबंद हो गए हैं। लोगों ने संघर्ष समिति का गठन किया है। संघर्ष समिति की बैठक में तय हुआ कि वे अपनी लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। यह भी तय किया गया कि मकान को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। यह बैठक शाम 5 बजे तक चली। बुधवार दोपहर सपा विधायक एवं पार्षद मुकेश सिंह चौहान भी इंद्रप्रस्थनगर में उनके बीच पहुंचे। लोगों ने कहा, जिस जमीन पर मकान बने हैं उसकी उन्होंने रजिस्ट्री कराई और दाखिल खारिज भी कराया है। ऐसे में उनके मकान अवैध कैसे हैं?

पहली बार मेरठ पहुंचे मंत्री जयंत, हाॅस्पिटल व ट्राॅमा सेंटर का किया उद्घाटन

मेरठ राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आज पहली बार मेरठ पहुंचे। वह सबसे पहले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में जन शिक्षण संस्थान जोनल कांफ्रेंस में शामिल हुए और फिर सरधना में एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। पार्टी के प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री दोपहर के समय सीसीएसयू पहुंचे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी शामिल हुए। इसके बाद वह दोपहर में भूनी चौराहा सरधना स्थित द्रोण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे हैं।  

शाइन सिटी के निवेशकों का करीब 60 हजार करोड़ हड़पने वाले राशिद की संपत्ति होगी जब्त

लखनऊ निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये लेकर विदेश फरार हुए शाइन सिटी घोटाले के मास्टरमाइंड राशिद नसीम के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फ्यूजिटिव इकोनॉमिक अफेंडर्स एक्ट (भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम-2018) के तहत केस दर्ज करने जा रही है। इस एक्ट के तहत यूपी में पहली बार कोई केस दर्ज होगा, जिसके बाद राशिद की विदेश में खरीदी गयी संपत्तियों को जब्त किया जा सकेगा। इस एक्ट के तहत बैंकों की रकम हड़पने वाले उद्योगपति विजय माल्या और हीरा कारोबारी नीरव मोदी समेत देश के 14 भगोड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शाइन सिटी के निवेशकों का करीब 60 हजार करोड़ रुपये हड़पने के बाद दुबई में पनाह लेने वाले राशिद नसीम पर अब इस एक्ट के तहत भगोड़ा घोषित करते हुए शिकंजा कसा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इस एक्ट के तहत केस दर्ज करने की कुछ शर्तें होती हैं जिसमें विदेश भागने वाले व्यक्ति द्वारा 100 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी अंजाम देना, उसका विदेश में होना और वापस आने से इनकार करना तथा देश की किसी अदालत द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी होना आदि शामिल है। राशिद नसीम के मामले में ये सारी शर्तें लागू होने से इस एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी है। दुबई में कर रहा हीरे का कारोबार जांच एजेंसियों के मुताबिक राशिद नसीम विदेश भागने के बाद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के साथ दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में हीरे का कारोबार कर रहा है। इसके पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद विदेश में खोली गई उसकी कंपनियों की पड़ताल जारी है। दरअसल, राशिद ने निवेशकों की रकम को शेल कंपनियों के जरिये अपनी विदेशी कंपनियों के खातों में डायवर्ट किया जिससे कई संपत्तियों को खरीदा गया। अब ईडी इन संपत्तियों को चिह्नित कर जब्त करने की कार्रवाई करेगा। अब तक इनके खिलाफ हुई कार्रवाई विजय माल्या, नीरव मोदी, नितिन संदेसरा, चेतम संदेसरा, दीप्ति संदेसरा, हितेश कुमार नरेंद्र भाई पटेल, जुनैद इकबाल मेमन, बाजारा मेमन, आसिफ इकबाल मेमन, जाकिर नाईक, संजय भंडारी, नितीश ठाकुर, मेहुल चोकसी और जतिन मेहता।

बहल्ला नदी में शिक्षिका ने कूदकर दी जान, पति बोला- ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था से थी परेशान

सैदनगर ग्राम पंचायत लालपुर कलां के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका फरहा नकी (35) ने बुधवार को बहल्ला नदी में कूदकर जान दे दी। वह मुरादाबाद के मोहल्ला आजादनगर की रहने वाली थी। गाजियाबाद की फार्मेसी कंपनी में कार्यरत शिक्षिका के पति सुहेल जैदी ने कहा है कि पत्नी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था से तनाव में थी। हालांकि सुहेल ने ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। घटना बुधवार की सुबह नंगली गांव के पास की है। फरहा बुधवार सुबह सात बजे मुरादाबाद से ऑटो से स्कूल के लिए निकली थीं। सुबह करीब 7.30 बजे स्कूल पहुंचने से पहले ही फरहा ने ऑटो रुकवाया। वह टांडा थाना क्षेत्र के कनपुर-लालपुर रोड पर नंगली गांव के पास बहल्ला नदी की पुलिया पर जा पहुंचीं। आसपास के लोगों ने बताया कि एकाएक वह पुलिया से नदी में कूद गईं। बचाने के लिए नजदीक मौजूद कुछ लोग भी नदी में कूदे। कुछ देर की मशक्कत के बाद फरहा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पति का कहना है कि ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था होने से सभी शिक्षक त्रस्त हैं। इसका विरोध भी कर रहे हैं। इसे लेकर फरहा भी काफी तनाव में थीं। टांडा पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet