LATEST NEWS

CM योगी के आदेश पर ‘अवैध कब्जा मुक्त अभियान’ तेज गति से जारी, 350 से अधिक अवैध धार्मिक स्थलों की ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर ‘अवैध कब्जा मुक्त अभियान’ तेज गति से जारी है. खासतौर पर नेपाल सीमा से लगे जनपदों में सरकार ने अवैध रूप से बनीं मस्जिदों, मजारों, ईदगाहों और मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने पिछले कुछ दिनों में 350 से अधिक अवैध धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया है. नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में सख्त कार्रवाई अधिकारियाें का कहना  है कि सीमा क्षेत्रों में गैर-मान्यता प्राप्त, बिना अनुमति संचालित धार्मिक संरचनाएं न केवल कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन रही थीं, बल्कि ये भूमि अतिक्रमण के गंभीर उदाहरण भी थीं. जिन जिलों में यह कार्रवाई हुई, उनमें प्रमुख रूप से श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, पीलीभीत, बलरामपुर और लखीमपुर खीरी शामिल हैं. श्रावस्ती में 100 से अधिक अवैध निर्माण चिह्नित श्रावस्ती में 10 और 11 मई को जिला प्रशासन ने 104 मदरसे, 1 मस्जिद, 5 मजार और 2 ईदगाह को अवैध घोषित किया. इनमें से कुछ को सील कर दिया गया जबकि एक अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया. जिले के प्रशासन ने बताया कि दो निजी भूमि पर बने गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को भी सील किया गया है. भूमि प्रबंधक समिति अब आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है. बहराइच: 170 से अधिक निर्माणों पर बुलडोजर चला बहराइच में 13 मदरसे, 8 मस्जिद, 2 मजार और 1 ईदगाह को सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने पाए गए. इनमें से 5 निर्माणों को सील कर दिया गया, जबकि 11 को ध्वस्त कर दिया गया है. कुल मिलाकर, नेपाल सीमा के 10 किलोमीटर दायरे में 171 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं. सिद्धार्थनगर: 23 अवैध निर्माणों पर सख्ती सिद्धार्थनगर में शनिवार और रविवार को 4 मस्जिद, 18 मदरसे और एक अन्य निर्माण को अवैध पाया गया. इनमें से 20 को नोटिस जारी किया गया, 5 मदरसों को सील किया गया और 9 को ध्वस्त किया गया है. प्रशासन की यह कार्रवाई क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कानूनी व्यवस्था की स्थापना का प्रतीक है. महाराजगंज: गैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर कड़ी कार्रवाई महाराजगंज के नौतनवा तहसील के ग्राम परसामालिक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा गैर मान्यता प्राप्त मदरसे को बंद करवाकर उसकी चाबी पुलिस को सौंपी गई. जिले में अब तक 29 मदरसे और 5 मजारें जो अवैध रूप से सार्वजनिक या निजी भूमि पर बनी थीं, उन्हें ध्वस्त किया जा चुका है. यह स्पष्ट करता है कि सरकार अब किसी भी अवैध संस्थान को संरक्षण नहीं देने वाली. लखीमपुर खीरी: सीलिंग और ध्वस्तीकरण दोनों साथ लखीमपुर खीरी में दो दिनों में 2 मस्जिद, 1 मजार, 1 ईदगाह, और 8 मदरसों को अवैध घोषित किया गया. इनमें से एक को नोटिस दिया गया, जबकि 9 को सील किया गया और 3 को ध्वस्त किया गया. प्रशासन ने जनपद में सभी चिह्नित स्थलों के खिलाफ कार्रवाई को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अंजाम दिया है. पीलीभीत: अवैध मस्जिद को नोटिस, जवाब मांगा गया पीलीभीत के ग्राम भरतपुर में 0.0310 हेक्टेयर भूमि पर बनी एक मस्जिद को अवैध करार देते हुए नोटिस जारी किया गया है. संबंधित पक्ष से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है. इसके बाद अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी. यह प्रक्रिया बताती है कि योगी सरकार कानूनी ढांचे को मजबूत करते हुए कार्रवाई कर रही है. बलरामपुर: निर्माणाधीन मदरसा भी नहीं बचा बलरामपुर में सार्वजनिक भूमि पर निर्माणाधीन मदरसे को रविवार को ध्वस्त कर दिया गया. यहां अब तक 30 मदरसे, 10 मजार और 1 ईदगाह को अवैध पाते हुए ध्वस्त किया गया है. इनमें 10 मदरसे, 10 मजार और 1 ईदगाह सार्वजनिक भूमि पर स्थित थे, जबकि 20 मजारें निजी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित थीं.  

बोर्ड शिक्षकों व छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू करने की तैयारी, कराया जा रहा सॉफ्टवेयर डिवेलप

बलिया माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु अब छात्रों और शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर डिवेलप कराया जा रहा है। गुणवत्ता में सुधार हेतु यह सरकार का उत्तम कदम माना जा रहा है। जिले में बोर्ड के तकरीबन 613 माध्यमिक विद्यालय हैं और इनमें करीब दस हजार शिक्षक व दो लाख विद्यार्थी हैं। स्कूलों में आए दिन अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर निगरानी और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बोर्ड शिक्षकों व छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में यह एक अच्छी पहल मानी जा रही है। बोर्ड इसके लिए एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार करा रहा है, जिससे शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति की सटीक सूचना मिल सकेगी। ऑनलाइन हाजिरी की निगरानी जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर की जाएगी। जिला स्तर पर डीआईओएस व मंडल स्तर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक इसकी निगरानी करेंगी और प्रदेश स्तर पर यूपी बोर्ड मुख्यालय ऑनलाइन उपस्थिति पर नजर रखेगा। स्कूलों से ऑनलाइन हाजिरी की सूचना सुबह 11 बजे तक यूपी बोर्ड बोर्ड मुख्यालय को मिल जाएगी। इससे पता चल जाएगा कि किस विद्यालय में कितने शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित या अनुपस्थित हैं। सूचना भेजने की जिम्मेदारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की होगी। प्रधानाचार्य को लॉगइन आईडी व पासवर्ड दिया जाएगा। सूचना देते समय उनकी वेबकैम से फोटो भी खिंचेगी। ऐसा सॉफ्टवेयर डेवलप किया जा रहा है कि विद्यालय के 200 मीटर दायरे से बाहर जाने पर सूचना प्रेषित नहीं की जा सकेगी। सूचना देते समय फोटो की जिओ टैगिंग भी होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रधानाचार्य ने स्कूल से ही सूचना भेजी है। नए सत्र 2025-26 से बोर्ड के स्कूलों में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की जाएगी -देवेंद्र कुमार गुप्ता, डीआईओएस

नया रायपुर के सेक्टर 17 में तेज रफ्तार अनयंत्रित होकर स्ट्रीट पोल में जा भिड़ी, युवक की मौत

रायपुर राजधानी में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नया रायपुर के सेक्टर 17 में तेज रफ्तार अनयंत्रित होकर स्ट्रीट पोल में जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार के पुर्जे काफी दूर तक जा गिरे। वाहन पूरी तरह जलकर जलकर खाक हो गई। कार चला रहे युवक गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मृतक के अलावा दो युवक भी सवार थे। दोनों को गंभीर चोटें आई है। कार सवार सभी युवक शराब के नशे में धुत्त थे। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नया रायपुर में शदाणी दरबार निवासी युवक गौतम सतवानी नवा रायपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार में कार दौड़ा रहा था। कार में गौतम के साथ प्रियांशु सचदेव और अविराज सवार थे। उनकी कार सेक्टर 17 में अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में स्ट्रीट पोल से टकरा गई। हादसे में गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रियांशु और अविराज दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा इतना भीषण था कि कार के पुर्जे बिखर कर 30 फीट जा दूर गिरे हैं। स्ट्रीट पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कार में देखते ही देखते आग लग गई, जिसके चलते वाहन जलकर खाक हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यूपी में 529 लेखपालों की पदोन्नति की गई है, अब वो इस पदोन्नति के साथ ही राजस्व निरीक्षक बन गए

लखनऊ यूपी में 529 लेखपालों की पदोन्नति की गई है. अब वो इस पदोन्नति के साथ ही राजस्व निरीक्षक बन गए है. उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने उत्तर प्रदेश के 529 लेखपालो को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करने का फैसला किया है. जिसके फेवर में आदेश भी निर्गत कर दिया गया है. राजस्व परिषद की कमिश्नर और सचिव आईएएस मनीषा त्रिघाटिया ने 529 लेखपालों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया है. UP के सभी जिला कलेक्टरों को भेजे गये आदेश में पदोन्नति पाने वाले राजस्व निरीक्षकों को नई तैनाती के लिए तत्काल कार्यमुक्त कर पद पर ज्वाइनिंग का आदेश दिया है.

ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत आपने ऑपरेशन सिंदूर में देखी होगी, अगर नहीं देखी तो पाकिस्तान वालों से पूछ लो : CM योगी

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस इंड्यूटियल कॉरिडोर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रोडक्शन यूनिट का वर्जुअली उद्घाटन किया. इस दौरान कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल थे. इस यूनिट को हर साल 80 से 100 मिसाइलों के प्रोडक्शन के लिए डिजाइन किया गया है. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आतंकवाद कुत्ते की पूंछ है, जो कभी सीधी नहीं होगी. उसको उसी भाषा में जवाब देना होगा. हमने ब्रह्मोस मिसाइल के लिए दो सौ एकड़ जमीन दी. अब यहां ब्रह्मोस बनना शुरू होगा. ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत आपने ऑपरेशन सिंदूर में देखी होगी, अगर नहीं देखी तो पाकिस्तान वालों से पूछ लो कि ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत क्या है? उन्होंने कहा कि आतंकवाद के प्रति प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि कोई भी आतंक घटना अब युद्ध मानी जाएगी और याद रखना आतंकवाद को जब तक हम पूरी तरह कुचलेंगे नहीं, तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा. अब समय आ गया है इसको कुचलने के लिए हम सभी को एक स्वर से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत को पूरे उत्तर प्रदेश को मिलकर अभियान के साथ जुड़ना होगा.   उन्होंने कहा कि आतंकवाद कुत्ते की पूंछ है, जो कभी सीधी नहीं होने वाली. जो प्यार की भाषा मानने वाले नहीं हैं, उनको उनकी भाषा में जवाब देने के लिए तैयार होना होगा. इस दिशा में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया को एक संदेश दे दिया है. लखनऊ में शुरू की गई एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी से हर साल 80 से 100 ब्रह्मोस मिसाइलों का उत्पादन किया जाएगा. इसके अलावा हर साल 100 से 150 Next Generation की ब्रह्मोस मिसाइलों का भी निर्माण किया जाएगा. ये मिसाइलें एक साल के अंदर तैयार कर दी जाएंगी. अभी तक सुखोई जैसे लड़ाकू विमान सिर्फ एक ब्रह्मोस मिसाइल ही ले जा सकते हैं, लेकिन अब वे Next Generation की तीन ब्रह्मोस मिसाइलें ले जा सकेंगे. Next Generation की ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता 300 किलोमीटर से अधिक होगी और इसका वजन 1,290 किलोग्राम होगा, जबकि वर्तमान ब्रह्मोस मिसाइल का वजन 2,900 किलोग्राम है. लखनऊ में 300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्रोडक्शन यूनिट ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्माण करेगी, जिसकी मारक क्षमता 290 से 400 किलोमीटर है और इसकी अधिकतम गति मैक 2.8 है. भारत और रूस के संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा विकसित इस मिसाइल को जमीन, समुद्र या हवा से लॉन्च किया जा सकता है. यह ‘फायर एंड फॉरगेट’ गाइडेंस सिस्टम को फॉलो करती है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2018 के वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन के दौरान रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर पहल के हिस्से के रूप में प्रोडक्शन यूनिट की घोषणा की गई थी. इसके बाद साल 2021 में इसकी आधारशिला रखी गई थी. ब्रह्मोस मिसाइलें भारत के डीआरडीओ और रूस के एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई हैं और इन्हें भारत के डिफेंस सिस्टम के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी कार्यक्रम में टाइटेनियम और सुपर अलॉयज मैटीरियल प्लांट (स्ट्रैटेजिक मैटीरियल टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स) का भी शुभारंभ किया गया. इसमें एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का प्रोडक्शन जाएगा. इसके अलावा रक्षा परीक्षण अवसंरचना सिस्टम (डीटीआईएस) की आधारशिला रखी गई. डीटीआईएस का उपयोग रक्षा उत्पादों के परीक्षण और प्रमाणन के लिए किया जाएगा. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई 80 हेक्टेयर भूमि पर निर्मित ब्रह्मोस प्रोडक्शन यूनिट साढ़े तीन वर्षों में पूरी हुई. यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में छह नोड हैं, जिनमें लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी और चित्रकूट शामिल है. इसका उद्देश्य प्रमुख रक्षा निवेशों को आकर्षित करना है. तमिलनाडु के बाद उत्तर प्रदेश ऐसा कॉरिडोर स्थापित करने वाला दूसरा राज्य है.  

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सभी मातृ दिवस की बधाई दी, मदर्स डे पर पोस्ट किया मां के साथ तस्वीरों का वीडियो

नई दिल्ली आज मदर्स डे है। इस मौके पर देश और दुनिया भर में बेटे-बेटियां अपनी मां को प्यार भरे संदेश दे रहे हैं। इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सभी मातृ दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी माताजी के साथ खुद की तस्वीरों का एक वीडियो भी पोस्ट किया। वीडियो के जरिए उन्होंने मातृ दिवस के अवसर पर सभी मातृ शक्ति का वंदन-अभिनंदन किया। मां के साथ सीएम योगी की पहली तस्वीर पर लिखा है- ‘मां परिवार की एकता एवं सुमति की सेतु।’ अलग-अलग अवसरों पर ली गईं सीएम योगी और उनकी माताजी सावित्री देवी अगली तस्वीरों पर कोटेशन में मां को संस्कारों की प्रथम शिल्पकार और हमारी जीवनदायिनी बताते हुए मां के आशीष को सुरक्षा कवच और मां के सानिध्य को सर्वोत्तम वरदान बताया गया है। सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा-‘या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै नमो नमः।। मातृ दिवस की समूची मातृशक्ति एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! परिवार की एकता एवं सुमति की सेतु मां, संस्कारों की प्रथम शिल्पकार होती है। मां हमें जीवन देने के साथ ही उसे अर्थमय भी बनाती है। समस्त मातृशक्ति का वंदन-अभिनंदन!’ बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखण्ड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गाँव में हुआ था। इनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। सीएम योगी की माताजी का नाम सावित्री देवी है। सीएम योगी अपनी माता-पिता के सात बच्चों में तीन बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद पांचवें थे। इनसे और दो छोटे भाई हैं। पिछले साल अक्टूबर महीने में सीएम योगी की माताजी को तबीयत खराब होने के बाद देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब मां से मिलने सीएम योगी ने देहरादून पहुंचे थे।  

मेडिकल कालेज, लहटोरवा चौकी प्रभारी को पुलिस लाइन भेजा गया, SP ने किया बड़ा फेरबदल

अंबेडकरनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बेवाना, कटका और मालीपुर में नये थानाध्यक्षों की तैनाती की है। मेडिकल कालेज, लहटोरवा चौकी प्रभारी को पुलिस लाइन भेजा गया। इसके अलावा अन्य चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। बेवाना थानाध्यक्ष रहे निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को डीसीआरबी प्रभारी, कटका थानाध्यक्ष विवेक कुमार को बेवाना एवं पुलिस अधीक्षक पीआरओ प्रेमचंद्र को कटका, अकबरपुर के सिविल लाइन चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य को मालीपुर थाने में जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशुतोष शर्मा बने पुलिस अधीक्षक पीआरओ मालीपुर थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को पुलिस अधीक्षक पीआरओ बनाया गया है। श्रवणक्षेत्र चौकी प्रभारी राहुल कुमार पांडेय को मुबारकपुर, नेहा सिद्धार्थ को अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। कस्बा चौकी प्रभारी अंजनी कुमार को अकबरपुर कोतवाली भेजा गया है। मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी संजय यादव लहटोरवा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। शहजादपुर चौकी प्रभारी रवीश कुमार यादव को मेडिकल कालेज, हंसवर में रहे उपनिरीक्षक सुनील दत्त को लहटोरवा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। इनका भी तबादला अकबरपुर के दारोगा संदीप विश्वकर्मा को श्रवण क्षेत्र चौकी, इब्राहिमपुर के महेंद्र सरोज को शहजादपुर चौकी, टांडा के दिनेश चंद्र राय को हयातगंज, अजय कुमार त्रिपाठी को इब्राहिमपुर से सिविल लाइन चौकी प्रभारी अकबरपुर, अलीगंज के हरिकेश बहादुर को कस्बा चौकी अलीगंज, महिला उपनिरीक्षक रजनी को जलालपुर कोतवाली से रिर्पोटिंग चौकी जलालपुर, अकबरपुर एसएसआइ शशांक शुक्ल को बसखारी भेजा गया है। सम्मनपुर के उपनिरीक्षक संजय सिंह को एसएसआइ टांडा, आइजीआरएस प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी को एसएसआइ अकबरपुर बनाया गया है। टांडा के छज्जापुर चौकी प्रभारी प्रकाश कुमार, मुबारकपुर चौकी प्रभारी सचिव कुमार मौर्य को टांडा, पुलिस लाइन में रहे अक्षय पटेल को रफीगंज चौकी व अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी अंजनी कुमार को कोतवाली में भेजा गया है।

भारत-पाक सीजफायर एलान के बाद अखिलेश यादव ने कहा-शांति सर्वोपरि है और सम्प्रभुता भी!

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच सीजफायर की घोषणा हो गई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। आज दोपहर 3:35 बजे भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच बातचीत हुई और शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल और थल पर तत्काल हमले रोकने को राजी हो गए। भारत की तरफ से आधिकारिक घोषणा होने के साथ ही अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल के माध्यम से लिखा कि शांति सर्वोपरि है और सम्प्रभुता भी! सीजफायर से पहले किया था सरकार से आग्रह सीजफायर से पहले अखिलेश ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा था इस संवेदनशील समय में विविध संचार माध्यमों से लगातार जन संवाद करके सभी आशंकाओं का निर्मूलन करे। सरकार समस्त उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित करे, जिससे जमाख़ोरी न हो और मुनाफ़ाखोर जनता में व्याप्त घबराहट का फ़ायदा न उठा सकें।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं को स्टाम्प ड्यूटी में मिली 1% की छूट, इतनी कीमत तक की प्रॉपर्टी पर मिलेगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शानदार तोहफा दिया है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए खरीदे जाने वाले स्टाम्प में राज्य में महिलाओं को एक प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बीते  स्टांप एवं पंजीकरण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं को स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत की छूट प्रदान करें। पहले सिर्फ 10 लाख रुपये थी लिमिट खबर के मुताबिक, पहले उत्तर प्रदेश में महिलाओं को स्टाम्प ड्यूटी में छूट की सीमा 10 लाख रुपये तक की प्रॉपर्टी तक के लिए थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पैतृक संपत्तियों के विभाजन और रजिस्ट्रेशन के लिए अधिकतम 5,000 रुपये का शुल्क लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने एक समान सर्किल दरों, रजिस्ट्रेशन से पहले जरूरी दस्तावेज सत्यापन और सरल प्रक्रिया के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। सेवाओं को डिजिटल बनाने का भी निर्देश बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रजिस्ट्री कार्यालय के बुनियादी ढांचे में सुधार करने और सभी सार्वजनिक सेवाओं को डिजिटल बनाने का भी निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश में स्टाम्प ड्यूटी एक ऐसा टैक्स है जिसका पेमेंट प्रॉपर्टी के लेनदेन को रजिस्टर करते समय अनिवार्य रूप से चुकाना होता है। उत्तर प्रदेश में हर प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन के लिए स्टाम्प ड्यूटी अलग-अलग होती है। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्त संबंधियों के बीच संपत्ति के लेन-देन के मामले में इन शुल्कों पर बड़ी राहत प्रदान की है। इससे उत्तर प्रदेश के लोगों को भारी वित्तीय बोझ से राहत मिली है। यूपी में स्टाम्प ड्यूटी जेंडर और डीड प्रकार के आधार पर अलग-अलग होती है। स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान करना जरूरी है, क्योंकि इससे यह सुनिश्चित होगा कि लेन-देन कानूनी है। यूपी में स्टाम्प ड्यूटी संपत्ति के बाजार मूल्य या सर्किल मूल्य, जो भी अधिक हो, का 5% से 7% तक होती है।

भारत – पाकिस्तान युद्ध जैसे हालात, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार

लखनऊ देश में पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात बन गए हैं. जिसको लेकर भारत सरकार ने अपने सभी प्रमुख केंद्रों और चिकित्सकीय प्रणाली को एक्टिवेट करने का निर्णय लिया है. ऐसे में सेना के मध्य कमान के मुख्यालय लखनऊ में भी सभी सरकारी अस्पतालों में आपात स्थिति में इलाज के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई है. किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम राज सिंह ने कहा है कि उत्तर भारत में होने वाली आपातकालीन स्थिति से निपटने में एक सक्षम केंद्र है. डॉक्टर प्रेमराज सिंह ने बताया है कि किसी भी आपात स्थिति में घायलों की चिकित्सा हो या दवाइयों, उपकरणों या अन्य आवश्यक संसाधनों का भंडारण हो, सभी का समुचित प्रबंध है. केजीएमयू किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. गुरुवार रात पाक ने किया था ड्रोन अटैक बता दें कि गुरुवार रात से भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान के जैसलमेर तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसके जवाब में भारत ने कड़ी कार्रवाई की. भारतीय सेना के सतर्क एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम किया. भारत ने लाहौर, कराची, सियालकोट, इस्लामाबाद में भी हमला किया. हमले के बाद से पाक में हड़कंप मचा हुआ है. इधर भारत भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दृढ़ता के साथ खड़ा हुआ है.

सरकार ने शहर के प्रमुख स्थानों पर आधुनिक ट्रैफिक लाइट और हाइटेक निगरानी कैमरे लगाए गए

अयोध्या उत्तर प्रदेश सरकार ने शहर के यातायात को सुव्यवस्थित करने और सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए अयोध्या में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू किया है. इस प्रणाली के तहत प्रमुख स्थानों पर आधुनिक ट्रैफिक लाइट और हाइटेक निगरानी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे वास्तविक समय की निगरानी और यातायात उल्लंघन के लिए चालान स्वचालित रूप से जारी करना संभव हो गया है. गुरुवार को एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 47 करोड़ रुपये की आईटीएमएस परियोजना 2022 में शुरू की गई थी, जिसके पहले चरण का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था. अब तक अयोध्या में 20 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जा चुकी हैं, साथ ही यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. आईटीएमएस के तहत लगाए गए कैमरे लाल बत्ती कूदने या बिना हेलमेट के वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों को रिकॉर्ड करते हैं, जिसके आधार पर डिजिटल चालान अपने आप जेनरेट हो जाते हैं. अधिकारियों के अनुसार, इस प्रणाली के तहत कुल 36,555 चालान जारी किए गए हैं, जिसने मंदिर नगरी में सड़क अनुशासन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. यातायात प्रबंधन के अलावा, आईटीएमएस कैमरों ने पूरे शहर में निगरानी और सुरक्षा को मजबूत किया है.   न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि एकत्र किए गए डेटा से पुलिस को अपराध नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन में मदद मिल रही है. इस साल की शुरुआत में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान चालान अभियान शुरू हुआ और अब तक कुल 3.66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है. शहर के अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, इसमें से 12.35 लाख रुपये पहले ही वसूले जा चुके हैं. जबकि सभी 20 चयनित चौराहों पर लाइटें लगाई गई हैं, वर्तमान में केवल 14 स्थानों पर ही संचालन सक्रिय है. चल रहे निर्माण कार्य के कारण, शहादतगंज बाईपास, शांति चौक, साकेत पेट्रोल पंप, हनुमान गुफा और देवकाली बाईपास पर सिग्नल अस्थायी रूप से काम नहीं कर रहे हैं. अयोध्या नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने कहा कि आईटीएमएस ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद की है, इसके लागू होने के बाद से अब तक कोई घटना सामने नहीं आई है. उन्होंने कहा, “तीर्थयात्री और आगंतुक अब सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात प्रणाली का लाभ उठा रहे हैं. पहले ट्रैफिक जाम के लिए जाने जाने वाले क्षेत्र अब काफी हद तक जाम से मुक्त हैं.”  

नेपाल सीमा के समीपवर्ती जनपदों में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 8 मदरसे, 9 मस्जिद, 6 मजार और 1 ईदगाह ध्वस्त

 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, महराजगंज और लखीमपुर खीरी में स्थानीय जनपद व पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया. श्रावस्ती में अवैध मदरसों को किया गया ध्वस्त   श्रावस्ती जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि तहसील जमुनहा के ग्राम भगवानपुर भैसाही में शासकीय भूमि पर स्थित अवैध मदरसा को ध्वस्त कर दिया गया है. वहीं निजी भूमि पर अमान्यता प्राप्त दो मदरसों को चिह्नित कर सीलिंग की कार्रवाई की गई. महराजगंज में गुरुवार को 1 अवैध मदरसे को चिन्हित किया गया, जिसे नोटिस जारी की गयी है. वहीं तहसील नौतनवां ग्राम पोखरभिंडा और तहसील ग्राम सीतलापुर में एक-एक अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया. अब तक 28 मदरसे, 9 मस्जिद, 6 मजार और 1 ईदगाह के खिलाफ कार्रवाई की गई है. बलरामपुर प्रशासन ने बताया कि यहां ग्राम मझगवां में दो और जंगल बलरामपुर में 1 अवैध मजार को ध्वस्त किया गया.      लखीमपुर खीरी में भी हुई कार्रवाई लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने यहां सार्वजनिक भूमि पर एक मस्जिद पर अतिक्रमण पाया है, जबकि निजी भूमि पर 5 मदरसे ऐसे पाए गए, जो अवैध हैं. इन सभी अवैध मदरसों को सील किया गया है जबकि एक अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया गया है.  

भारत- पाकिस्तान के बीच संघर्ष जारी, सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूरी बनाने की अपील की

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम पर हमला किया था… प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था और हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है… हमें अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़ा होना है और उनका मनोबल बढ़ाना है… आज आप पाकिस्तान को दुनिया के सामने कराहते हुए देख सकते हैं… सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जाएंगी। हमें प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में काम करते रहना है। भारत हर परिस्थिति में विजयी है और आगे भी विजयी रहेगा। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को लखनऊ के महाराणा प्रताप चौक, हुसैनगंज चौराहा के पास महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण करने के बाद संबोधित कर रहे थे।  प्रशासन ने कसी कमर, लगातार की जा रही निगरानी बता दें कि देश में तनावपूर्ण हालातों के बीच छावनी, रेलवे, एयरपोर्ट प्रशासन ने कमर कस ली है। इन जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी जगह एंट्री व निकासी पर कड़ी जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशनों की निगरानी ड्रोन से करने की तैयारी है। ट्रेनों में आरपीएफ एस्कॉर्ट बढ़ाया जा रहा है तथा एयरपोर्ट पर बुलेटप्रूफ गाड़ियों से गश्त बढ़ाई गई है। सेना का खुफिया तंत्र भी मुस्तैद हो गया है। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का झंडा, पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार… क्या यह है देशद्रोह की नई साजिश?

 मेरठ पहलगाम आतंकी हमले और भारत के जवाबी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश की. पाकिस्तान ने देर रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर, अखनूर, जैसलमेर, जालंधर, फिरोजपुर और पोखरण समेत कई भारतीय इलाकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया. लेकिन भारतीय सेना और जवानों ने पाकिस्तान की हर कोशिश नाकाम कर उन्हें खदेड़ दिया है.   इस सब के बीच सोशल मीडिया के जरिए किसी भी तरह की अराजकता फैलाने की कोशिशों पर भी खास नजर रखी जा रही है. देश के भीतर रहकर गद्दारी की हर कोशिश पर पुलिस और साइबर सेल की पैनी नजर है. इसी कड़ी पाया गया कि उत्तर प्रदेश में मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने व्हाट्सएप की डीपी पर पाकिस्तान का झंडा लगाया था. पुलिस को इस मामले की सूचना मिली और पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि बीती 22 अप्रैल को पहलगाम जम्मू कश्मीर में पाक परस्त आतंकवादियों द्वारा की गयी हत्याओं के बाद 5 और 6 मई की रात्रि में भारत सरकार द्वारा उन आंतकवादियों के संगठनों के खिलाफ की गयी कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार मॉक ड्रिल के सम्बन्ध में स्थानीय नागरिकों को ब्रीफ करने के लिए थाना क्षेत्र मे रवाना होकर ग्राम रुकनपुर आये. यहीं पर ग्राम रुकनपुर के लोगों ने सूचना दी कि एक व्यक्ति द्वारा अपने व्हाट्सएप (WhatsApp) की डीपी पर पाकिस्तान का झंडा लगाया गया है. इस सूचना पर 7 मई को थाना भावनपुर पुलिस द्वारा ग्राम रुकनपुर से 20 साल के अभियुक्त दिलशाद पुत्र सिराजू को गिरफ्तार किया गया. दिलशाद के मोबाइल पर व्हाट्सएप की डीपी चैक की गयी तो उसमें एक महिला द्वारा पाकिस्तान का झंडा पकड़े हुए फोटो लगा पाया गया. आरोपी से बरामद एक मोबाइल Redmi रंग काला को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उसके इस कृत्य से लोगों में भारत के प्रति अलगाव की भावना पैदा होने की पूर्ण सम्भावना थी। अभियुक्त द्वारा अपने मोबाइल की डीपी पर पाकिस्तानी झण्डा लगाने से भारत की एकता व अखण्डता को धक्का पहुंचा है तथा इसकी भारत के प्रति अलगाव की भावना प्रर्दशित होती है. रुकनपुर के रहने वाले दिलशाद ने अपनी सोशल मीडिया डीपी में पाकिस्तान का झंडे वाली तस्वीर लगाई। लोगों ने देशविरोधी तस्वीर देख नाराजगी जताई। भावनपुर थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी युवक दिलशाद को गिरफ्तार किया। माहौल बिगाड़ने का किया गया प्रयास SSP डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि युवक ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। देश में इस समय जो माहौल चल रहा है। उसमें इस तरह अलगाववाद या देशविरोधी कृत्य करना गलत है। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। पुलिस ने 10 से अधिक संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित किए हैं। जिन पर पाकिस्तान के पक्ष में कमेंट या पोस्ट किए गए हैं। इन्हें बंद कराया जाएगा। इन्हें संचालित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अन्य अकाउंट की भी निगरानी की जा रही है। 7 मई को पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने वाले को पकड़ा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक ने 7 मई को सोशल मीडिया पर भारत के विरोध में आपत्तिजनक पोस्ट किया था। युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर कुछ पोस्ट शेयर किए। उसने भारत की एयर स्ट्राइक को गलत और पाकिस्तान को सही बताया। पोस्ट को लेकर हिंदुवादी लोगों ने हंगामा किया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वह सैलून में काम करता है। सोशल मीडिया पर लगातार देश-विरोधी पोस्ट कर रहा था प्रभात नगर के स्थानीय पार्षद संजय सिंह सैनी ने बताया- बुधवार को मॉकड्रिल हो रही थी। इसी बीच मो. जैद नाम के लड़के ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान सही है, इस तरह के कमेंट करना शुरू कर दिया। उसके पोस्ट पर और लोगों ने भी पाकिस्तान के फेवर में कमेंट कर दिए। जैद मेरठ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रभात नगर में मयूर सैलून में हेयर ड्रेसर है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के अलावा पाकिस्तानी यूट्यूबर्स के अकाउंट के पोस्ट पर भी लगातार भारत विरोधी कमेंट किए। पुलिस जैद के सभी पोस्ट को एनालॉइज कर रही है। उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल के पोस्ट में देश को लेकर काफी आपत्तिजनक एक्टिविटी मिली हैं।    

सभी 75 जिलों के कमिश्नर और जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी, 25 लाख किसानों की बदलेगी तकदीर!

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 25 लाख नए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से जोड़ने का बड़ा लक्ष्य तय किया है। इस दिशा में प्रदेश के सभी 75 जिलों के कमिश्नर और जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पहले ही 71 लाख किसानों को मिला लाभ मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य सरकार ने 71 लाख से अधिक किसानों को केसीसी की सुविधा प्रदान की है। अब इस अभियान को और तेज कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा जा रहा है। बैंकों की मदद से हो रहा वितरण सहकारी और व्यावसायिक बैंकों की मदद से किसानों को यह कार्ड मुहैया कराया जा रहा है। भारत सरकार ने भी सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ देने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि उन्हें फसली ऋण जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकें। किसानों के भविष्य को आर्थिक मजबूती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा खेती-किसानी को लाभकारी व्यवसाय में बदलने की है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना इसी नीति का हिस्सा है, जिससे किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिलती है और वे साहूकारों के चंगुल में फंसने से बचते हैं। फसली ऋण में तेजी, आय में बढ़ोतरी केसीसी योजना के तहत किसानों को कम ब्याज पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे बीज, खाद और अन्य जरूरी चीजें खरीद सकें। इससे पैदावार में बढ़ोतरी होती है और कृषि आय में सुधार देखने को मिलता है। जिला स्तर पर चलेगा विशेष अभियान आने वाले वर्ष में राज्य सरकार 25 लाख नए किसानों को इस योजना से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाने जा रही है। पात्र किसानों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet