LATEST NEWS

छात्रों को दाढ़ी कटवाने, तिलक हटवाने और कलावा खोलने का कॉलेज का फरमान, मचा बवाल

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक नर्सिंग कॉलेज में उस वक्त हंगामा हो गया जब वहां के छात्र-छात्राओं को तिलक मिटाने, कलावा खोलने और दाढ़ी काटने को कहा गया. इस फरमान के बाद स्टूडेंट्स ने मौके पर हंगामा कर दिया. जबकि कॉलेज प्रबंधन आरोपों से इनकार कर रहा है. दरअसल, नर्सिंग कॉलेज पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप है कि कॉलेज के एक शिक्षक ने छात्रों को दाढ़ी कटवाने, तिलक हटवाने और कलावा खोलने के लिए कहा है. इसका विरोध करने वाले छात्रों को कॉलेज से निष्कासित करने का भी आरोप है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और माहौल को शांत करने का प्रयास किया. आरोप है कि जब पुलिस कार्यकर्ताओं को समझा ही रही थी कि इसी दौरान वहां मौजूद एक छात्रा ने धार्मिक नारा लगा दिया. जिससे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बिफर गए. कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन से छात्रा को निष्कासित करने की मांग की. इधर कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा के नारे लगाने की घटना से इनकार किया है. कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कॉलेज में छात्रों के दाढ़ी कटवाकर आने का नियम है, कुछ छात्र दाढ़ी में आए थे, उन्हें दो दिन पहले नोटिस जारी किया गया था. साथ ही ये भी बताया कि कॉलेज में छात्रा ने कोई धार्मिक नारा नहीं लगाया है.

543 नवचयनित शिक्षकों को योगी आदित्यनाथ ने सौंपे नियुक्ति पत्र, 23 मिनी स्टेडियमों की रखी नींव

लखनऊ गुरुवार को लखनऊ स्थित लोकभवन के सभागार में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 543 नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए. इस अवसर पर उन्होंने चयनित सभी अभ्यर्थियों को स्वयं अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपे. नियुक्त होने वालों में 494 सहायक अध्यापक और 49 प्रवक्ता शामिल थे, जिन्हें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के विज्ञापन वर्ष 2018 और 2020 के अंतर्गत चयनित किया गया है. 543 शिक्षकों को बांटे गए नियुक्ति पत्र कुल 543 नवचयनित शिक्षकों में से 494 को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त किया गया, जिनमें 258 महिलाएं और 236 पुरुष शामिल हैं. इसके अलावा, प्रवक्ता पद के लिए चयनित 49 अभ्यर्थियों में 15 महिला और 34 पुरुष उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. सीएम योगी ने बताया कि अकेले माध्यमिक शिक्षा में 40 हजार से अधिक शिक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं. इनमें 32 हजार शिक्षक एडेड कॉलेजों में और करीब 8 हजार माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त हुए हैं. वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग में 1.23 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति सरकार ने की है. उन्होंने कहा कि पहले माध्यमिक शिक्षा बदनाम हो चुकी थी और बेसिक शिक्षा विभाग वीरान पड़ा था, लेकिन सरकार ने ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ जैसे कार्यक्रमों के ज़रिए शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किया है. सीएम ने कहा कि पहले नकल के लिए कुछ जिले बदनाम थे और परीक्षा में ‘प्रॉक्सी’ (दूसरे के स्थान पर परीक्षा देना) का धंधा चलता था, जिसे अब सख्ती से बंद कराया गया है. सीएम योगी ने यह भी कहा कि अब यूपी का नौजवान अपनी पहचान छिपाता नहीं है, बल्कि पूरे भारत में उत्तर प्रदेश को शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में नई पहचान मिली है. उन्होंने नए शिक्षकों से अपील की कि वे शिक्षा के उन्नयन में योगदान दें और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के लक्ष्यों को पूरा करने में तकनीक का सहारा लें. चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी- सीएम योगी इसके साथ ही कार्यक्रम में ITC लैब से सुसज्जित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और राजकीय इंटर कॉलेजों में बनने वाले 23 मिनी स्टेडियमों का शिलान्यास भी किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और इसमें किसी भी प्रकार की सिफारिश को जगह नहीं दी गई. उन्होंने यह भी कहा कि ‘मिशन रोजगार’ के तहत प्रदेश के युवाओं को लगातार रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. सीएम योगी ने यह आश्वस्त किया कि राज्य में शिक्षकों की कमी को तेजी से दूर किया जा रहा है और सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन और विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है.

US की नौकरी ठुकराई, अब DCP सुनीति को संयुक्त राष्ट्र में प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

लखनऊ उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी सुनीति को संयुक्त राष्ट्र (UN) में प्रतिनियुक्ति की मंजूरी मिल गई है। गृह मंत्रालय (MHA) से स्वीकृति मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार आगामी चार दिनों में उन्हें कार्यमुक्त कर देगी। फिलहाल सुनीति नोएडा कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनात हैं। कौन हैं आईपीएस सुनीति? मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली सुनीति का प्रशासनिक सफर अनुशासन, सेवा भाव और प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद इंजीनियर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही उन्होंने तकनीकी क्षेत्र को छोड़कर सिविल सेवा का रास्ता चुना और भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुईं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गौतम बुद्ध नगर में एएसपी (ग्रामीण) और एसपी (साइबर क्राइम) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। खासकर साइबर अपराध की रोकथाम और तकनीकी जांच में उनकी दक्षता के लिए उन्हें विभाग में एक अलग पहचान मिली। उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गर्व का क्षण संयुक्त राष्ट्र जैसी वैश्विक संस्था में प्रतिनियुक्ति किसी भी अधिकारी के लिए बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान का अवसर होती है। सुनीति की यह नियुक्ति न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस बल के लिए भी गर्व का विषय है। चंडीगढ़ की रहने वाली हैं सुनीति तेज तर्रार आईपीएस सुनीति का जन्म चंडीगढ़ में 18 नवंबर, 1986 को हुआ। वह एक मिडिल क्लास में पली-बढ़ी हैं। उनके पिता सुरेश कुमार इंजीनियर और मां अनिला गृहिणी हैं। सुनीति ने अपनी शुरुआती शिक्षा सरकारी स्कूल से शुरू की। पांचवीं क्लास के बाद साइकिल से स्कूल जाना उनके जीवन में एक जरूरी बदलाव लेकर आया। माता-पिता ने सुनीति को हमेशा खुलकर जीने की आजादी दी। उन्होंने वर्ष 2002 में सीबीएसई बोर्ड से दसवीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन में उत्तीर्ण की। 2013 में तीसरे प्रयास में क्रैक किया यूपीएससी एक्‍जाम सुनिति ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से कम्प्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नोएडा की एक कंपनी में जॉब भी की है। तब उनका सालाना पैकेज 10 लाख रुपये था। सुनीति के लिए नौकरी तो थी, लेकिन सुकून नहीं था। उनके अंदर देश सेवा करने का जुनून सवार हुआ। सुनीति ने कंपनी के अमेरिका भेजे जाने के ऑफर को ठुकराते हुए यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी और परीक्षा क्रैक कर अपने सपने को साकार कर आईपीएस बन गईं। यूपीएसएसी की परीक्षा में दो बार सुनीति को विफलता हाथ लगी। लेकिन इसके बाद वह अपनी मेहनत और लगन से तीसरे प्रयास में 2013 में सफल हो गईं। पहली पोस्टिंग मथुरा में आईपीएस बनने के बाद सुनीति की पहली पोस्टिंग 2015 में यूपी के मथुरा जिले में हुई। फिर सहारनपुर में एसीपी और और सीओ सिटी के पद पर जिम्मेदारी दी गई। इस बीच उन्होंने बतौर सीओ सिटी सहारनपुर में हत्या व लूट के कई संगीन मामलों को सॉल्व किया। उनके कामों को देखते हुए शासन ने सुनीति को नोएडा में एसपीआरए का पद सौंपा। आईपीएस सुनीति ने अपने निडर अंदाज से 50-50 हजार रुपये के दो कुख्यात इनामी अपराधियों को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया। जरायम की दुनिया में कुख्यात भाटी गैंग के कई शूटरों को पकड़कर उन्होंने सलाखों के पीछे पहुंचाया। नोएडा के अपराधों पर लगाया लगाम गौतमबुद्ध नगर में क्राइम की स्थितियां अन्य जिलों से अलग थीं। यहां गुटों के बीच आपसी संघर्ष और संगठित अपराध के नेटवर्क का बोलबाला था। सुनीति ने क्राइम के नेटवर्क को तोड़ने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया। उनकी निपुणता और सफल कार्रवाई के बाद वर्ष 2019 में उनको औरैया एसपी के रूप में जिले की कमान सौंपी गई। आईपीएस सुनीति के लिए उनके जीवन में यह पहला अवसर था जब उन्हें पूरे जिले की कमान उनके हाथ में थी। कानून व्यवस्था के लिए यह एक बड़ी चुनौती भी थी, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया। वकील हत्‍याकांड में एमएलसी को करवाया अरेस्‍ट इस दौरान आईपीएस सुनीति के जीवन में अहम मोड़ आया। मार्च 2020 में नारायणपुर क्षेत्र में एक अधिवक्ता और उनकी बहन की हत्या हो गई। इस घटना ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी। सुनीति ने क्राइम स्थल पर पहुंचकर जब मामले की गहराई से जांच पड़ताल की, तो पता चला कि जमीन विवाद के चलते एमएलसी कमलेश पाठक पीछे से इस घटना को अंजाम दिया था। आईपीएस सुनिति ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए और एमएलसी को गिरफ्तार किया। औरैया में हेल्‍पलाइन नंबर जारी करवाया महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए आईपीएस अधिकारी ने जनपद में एक हेल्पलाइन भी जारी की। इसके अतिरिक्त, महिला आईपीएस अधिकारी ने औरैया में एक पांच वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में तेजी से कार्रवाई की। उन्होंने महज 24 घंटे के भीतर दोषी को अरेस्ट कर 30 दिन के अंदर सजा दिलवा दी। यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहली बार इतनी तेजी से सुलझाया गया था। यह उनके काम के प्रति समर्पण का परिचायक था। 2016 में साथी इंजीनियर के साथ किया प्रेम विवाह महिला आईपीएस सुनीति को कठिन मेहनत और देश सेवा के लिए डीजीपी के सिल्वर और गोल्ड मेडल से नवाजा जा चुका है। अपने कार्यकाल के दौरान 2013 बैच की आईपीएस सुनीति ने औरैया के बाद एसपी अमरोहा, एसपी कानपुर देहात, एसपी एडमिन और डीसीपी गौतमबुद्ध नगर जैसे अन्य पद भी संभाले हैं। आईपीएस सुनीति ने अपने साथी इंजीनियर के साथ वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया। इस निर्णय में परिवार ने उनका साथ दिया। उनके पति एक आईटी कंपनी में प्राइवेट जॉब करते है।

किसान ने सैनिकों के लिए अनाज भेजा, DM से बोला बॉर्डर पर सिपाहियों तक पहुंचा दे

 बलिया भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम में आतंकी हमले का बदला ले लिया है. पाकिस्तान के अंदर नौ आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने नेस्तनाबूद कर दिया है. भारतीय सेना के हमले में कम से कम 100 आतंकियों के मारे जाने की रिपोर्ट है. इस बीच, जवानों के इस कदम से देशभर में जश्न का माहौल है. आम जनता भी भारतीय सेना की मदद के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है. भारतीय सैनिकों को अन्न की कमी न हो, इसके लिए यूपी के बलिया का एक किसान डीएम कार्यालय पर अन्न लेकर पहुंच गया और जिलाधिकारी को अन्न देकर इसे सीमा पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाने का आग्रह किया. इस किसान का नाम नवीन राय है. वह बलिया के पटखौली गांव का निवासी है. किसान का कहना है कि अभी उसने केवल एक क्विंटल के करीब अन्न दिया है, साथ ही डीएम से निवेदन किया है कि अगर जरूरत पड़ती है तो वे घर पर ट्रक लगा दें, वो और भी अनाज भारतीय सेना के लिए देगा. किसान का कहना है कि सीमा पर अन्न की कमी नहीं होनी चाहिए. अगर जरूरत पड़ेगी तो अपनी पत्नी का गहना भी बेच कर देश की सेवा में लगा देगा. अनाज की बोरी लेकर डीएम ऑफिस पहुंचा किसान किसान नवीन कंधे पर अनाज की बोरी लेकर बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया और डीएम से अनाज को सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजने का आग्रह किया. किसान नवीन राय का कहना है कि देश का हर किसान जवानों के साथ खड़ा है. मैं जवानों की मदद करना चाहता हूं. मैं अपने खेत का अनाज उन जवानों तक पहुंचाऊंगा. अगर पाकिस्तान युद्ध हुआ तो कदम से कदम मिलकर उनके साथ खड़ा रहूंगा. अधिकारी ने किसान के जज्बे की तारिफ की किसान के इस जज्बे को देख कर वहां मौजूद हर कोई जोश से भर गया. भारत जिंदाबाद के नारे लगाए. इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने भी किसान की पीठ थपथपाई और उसके अपील को स्वीकार कर अनाज भारत सरकार तक भेजने का आश्वासन दिया. किसान बोरी में भरकर गेहूं, ज्वार और बाजरा लाया था.  

आज का दिन भारत के लिए गर्व और शौर्य का है, भारत की तीनों सेनाओं को मेरा नमन है: देवकीनंदन ठाकुर

मथुरा कथावाचक देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने कहा कि माताओं और बेटियों के सिंदूर का बदला पांच पांडवों ने लिया है। उन्‍होंने कहा कि ये पांच पांडव हैं भारत की तीनों सेनाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह। देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा कि आज का दिन भारत के लिए गर्व और शौर्य का है। भारत की तीनों सेनाओं को मेरा नमन है। सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेकर भारत का सम्‍मान बढ़ाया है। देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने कहा कि पाकिस्तानी सिंदूर की कीमत नहीं जानेंगे। पाकिस्तानियों को सिंदूर के महत्व की जानकारी नहीं है। सिंदूर भारत में सनातनियों का मान-सम्मान है। बहन-बेटियों की आन-बान-शान है। जिस सिंदूर का कर्ज पूरे भारत पर था, उस कर्ज को पांच पांडवों ने मिलकर चुका दिया है। देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने सिंदूर को लेकर महाभारत का प्रसंग भी सुनाया। उन्होंने कहा कि द्रौपदी को जुआ में हारने के बाद दुशासन ने उनके बालों को पकड़कर भरी सभा में बेइज्जती की थी। इसके बाद द्रौपदी ने दुशासन के रक्त से अपने खुले बालों को धोने का प्रण लिया और पांच पांडवों को इस पर धिक्कार लगाई थी। देवकीनंदन ने बताया कि सिंदूर की लाज के लिए भीम ने दुशासन को मारकर द्रौपदी को रक्त दिया था। उन्होंने कहा, “यह होता है सनातन में सिंदूर का महत्व।” बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट ने कश्मीर के पर्यटन स्थल में 26 लोगों के नरसंहार की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव पैदा हो गया था। भारत ने पाकिस्तान पर कई तरह की पाबंदी लगा दी थी। पहलगाम हमले के ठीक 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक से लिया है। भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है। हमले के लिए जिम्मेदार समूहों से जुड़े आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर सटीकता के साथ किया गया। भारत सरकार ने पुष्टि की है कि सभी नौ ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया। इस दौरान पाकिस्तान में कोई भी नागरिक या सैन्य ढांचा प्रभावित नहीं हुआ।

झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत

उरई उरई में झांसी-कानपुर हाईवे स्थित सोमई गिरथन के पास भीषण हादसा हो गया। चालक को नींद आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी ओर जा पहुंची। इससे झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकलते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कार सवार बहराइच से बेंगलुरु जा रहे थे। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के इकधरा निवासी अंकित (35) पत्नी संगीता, पुत्री सिद्धिका, कार चालक ब्रजेश उसकी पत्नी प्रीति पुत्र   अत्तु, मानवी और मंदा के साथ बुधवार की सुबह कार से बेंगलुरु जा रहे थे। हादसे में पांच की मौके पर ही मौत जैसे ही कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास स्थित सोमई गिरथन के पास पहुंची थी। चालक ब्रजेश को झपकी आ गई और कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ पहुंच गई।  इससे झांसी की ओर से आ रहा ट्रक ने कर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार बृजेश, प्रीति, संगीता, सिद्दीका, अत्तु की मौके पर ही मौत हो गई। एक घंटे के लिए यातायात रहा बाधित वहीं, अंकित, मानवी व मंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब एक घंटे के लिए यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया है। पुलिस ने ट्रक को हटवाया है। जांच की जा रही है। कार में एक घंटे तक तड़पते रहे सवार उरई हादसा इतना भयानक था कि सभी सवार कार  में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन निकला नहीं जा सका। इसके बाद कटर से कार को काटकर सभी को निकाला गया। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, तीन घायलों का आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया।  

आपरेशन सिंदूर के बाद मायावती और अखिलेश ने सेना के पराक्रम की सराहना की

लखनऊ भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इस पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने सेना के शौर्य की सराहना की है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की भारतीय सेना की ’आपरेशन सिंदूर’ कार्रवाई गौरवमय व सराहनीय। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पराक्रम की विजय होती है। उन्होंने एक्स पर कहा कि पराक्रमो विजयते! !!!!   बता दें कि भारत ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इसमें आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार भारत ने मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली, बाघ, गुलपुर, भिंबेर और शकरगढ़ में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया है।

पुलिस ने मुठभेड़ में मारा गया ज्वेलर्स की हत्या करने वाले बदमाश

आगरा आगरा के गणेश विहार कॉलोनी मघटई (जगदीशपुरा) के अमन और फारुख ने लूट की फुलप्रूफ प्लानिंग की थी। 15 दिन से श्री बालाजी ज्वेलर्स की रेकी कर रहे थे। लूट के लिए सराफ के शोरूम पर पहुंचने से पहले का समय चुना था। सराफ के आने पर हत्या कर फरार हो गए। पुलिस के लिए उन्हें पकड़ना आसान नहीं था। बदमाशों ने रेकी की थी। सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए पहुंचे थे। कैमरों से बचते हुए आए बदमाशों के फुटेज शोरूम के बाहर कैमरों में कैद हो गए। इससे ही पुलिस को सुराग मिले। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए 90 घंटे दिन-रात एक कर दिए। नौ टीमें लगाई गई थीं। आधुनिक सर्विलांस की मदद से मंगलवार तड़के पुलिस को सफलता मिल गई। 2 मई की सुबह 11:15 बजे कारगिल स्थित शोरूम में लूट की वारदात हुई थी। जेवरात बैग में भरने के बाद सीढ़ियां उतरकर भाग रहे थे। सराफ योगेश चौधरी शोरूम के नीचे सीढ़ियों के पास पहुंचे। उनके पकड़ने पर गोली मारकर भाग गए थे। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस को खुलासे के लिए 72 घंटे का समय दिया था। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने डीसीपी सिटी सोनम कुमार, एसीपी विनायक भोसले, एसीपी आदित्य सिंह, निरीक्षक नीरज शर्मा के नेतृत्व में नौ टीमों का गठन किया। हर पल टीमों की कार्रवाई की जानकारी लेते रहे। पुलिस ने सैकड़ों कैमरों को देखा। एक हजार से अधिक कैमरे देखने के बाद सुराग मिल पाए। पुलिस की पूछताछ में सुमित ने बताया कि फारुख और अमन ने लूट की योजना बनाई थी। इसके लिए वह कारगिल चौराहे पर 15 दिन से आ रहे थे। इस दौरान दुकानों की रेकी की थी। श्री बालाजी ज्वेलर्स को भी कई बार देखा था। इसमें सेल्स गर्ल थी। मालिक शोरूम खुलने के कुछ देर बाद आते थे। गार्ड भी तैनात नहीं था। इससे उन्हें लगा कि शोरूम में आसानी से लूट हो जाएगी। सुमित को उसके दोस्त हेमंत ने एक साल पहले एक बाइक चलाने के लिए गिफ्ट में दी थी। अपना फोन भी इस्तेमाल के लिए दिया था। घटना वाले दिन फारुख, अमन और सुमित बाइक से निकले थे। शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास सुमित बाइक से उतर गया। इसके बाद फारुख और अमन ने एक शराब के ठेके पर रुककर शराब भी पी। फारुख और अमन ने बाइक से आने के लिए गलियों का रास्ता चुना था, जिससे कैमरों में तस्वीर नहीं आए। वारदात के बाद भागने के लिए भी दहतोरा गांव का रास्ता चुना। शास्त्रीपुरम में सुमित उनका इंतजार कर रहा था। दोनों उसे बीच में बैठाकर घर के लिए चले गए थे। सुमित को बाइक सहित छोड़कर दोनों कहीं और भाग गए थे। उधर, सुमित ने हेमंत को घटना की जानकारी देकर बुलाया। बाइक से लूट और हत्या की घटना के बारे में पता चलने पर हेमंत घबरा गया था। वह गांव के पास बाइक को कुएं में फेंक आया था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिला था। एक जगह पर कैमरे में बदमाशों की बाइक का नंबर नजर आया। बाइक हेमंत के नाम पर निकली। वहीं जिस नंबर से सुमित ने कॉल कर हेमंत को मिलने के लिए बुलाया था। वह भी हेमंत के नाम पर ही था। सुमित जहां पर अपने भाई अमन और फारुख से मिला था, वहां कैमरे लगे थे। इन कैमरों के फुटेज में सुमित का चेहरा साफ दिख रहा था। सर्विलांस की मदद से जानकारी मिलने पर पुलिस ने हेमंत को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। हेमंत को फुटेज दिखाकर पुलिस घटना के खुलासे तक पहुंच गई। फारुख अब भी फरार है। उसकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं। मैनपुरी में तैनात निरीक्षक कुलदीप दीक्षित की भूमिका भी अहम रही। सराफ हत्याकांड के बाद पुलिस आयुक्त के निर्देश पर उन्हें विशेष रूप से बुलाया गया था। उन्हें बदमाशों को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से पहचानने की जिम्मेदारी दी गई थी। वह अपनी टीम के साथ आए थे। कुलदीप दीक्षित वर्ष 2012 बैच के हैं। एसआई में भर्ती हुए थे। आगरा में वर्ष 2021 से 2023 तक तैनात रहे थे। तब वह एसओजी प्रभारी के रूप में तैनात थे। वर्तमान में क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग में तैनात हैं। आगरा में सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर दो मई को दिनदहाड़े बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम से लूट के दौरान शोरूम संचालक योगेश चौधरी की हत्या करने वाले बदमाश अमन की पुलिस से मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस ने लूट के मामले में सगे भाइयों अमन और सुमित को गिरफ्तार किया था। मंगलवार तड़के पुलिस टीम दोनों को लूट के माल की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। पुलिस के अनुसार, अंसल एपीआई पर अमन ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में अमन को मार गिराया गया। सुमित की निशानदेही पर पुलिस ने लुटे गए जेवरात, घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया है। वारदात में शामिल तीसरा बदमाश फारुख फरार है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि कारगिल चौराहे पर 2 मई को बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में सेल्स गर्ल रेनू और ग्राहक युवती पर पिस्टल तानकर तकरीबन 20 लाख रुपये के सोने के जेवरात लूटे थे। लूट के बाद जा रहे बदमाशों का सामना शोरूम संचालक योगेश चौधरी से हुआ। बदमाश अमन ने योगेश चौधरी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हत्या और लूट की इस वारदात के बाद बदमाशों की तलाश के लिए 9 टीमों का गठन किया गया था। 

भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित

लखनऊ पहलगाम में आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और आतंकियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यूपी डीजीपी के एक्स पर जारी किए गए बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। यूपी पुलिस की सभी फील्ड इकाइयों को रक्षा बलों से समन्वय स्थापित करने एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी पुलिस सतर्क है, संसाधनों से लैस है और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जय हिन्द ! भारत की सेना ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इसमें आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार भारत ने मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली, बाघ, गुलपुर, भिंबेर और शकरगढ़ में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया है।

नारी वंदना का ढोंग रचने वाली भाजपाइयों की सोच महिला विरोधी, अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा

लखनऊ समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले ही भाजपा के पूर्व रूप का ‘चाल, चरित्र और चेहरा’ ऐसा नहीं था कि वह सामने आकर मुंह दिखा सके, क्योंकि वे ऐसे काम, वारदात और साजिश-षड्यंत्र करते थे, जो देशभक्ति, नैतिकता और सामाजिकता के पैमाने पर नकारात्मक और अपराधात्मक माने जाते थे। इसलिए इनकी गतिविधियां हमेशा भूमिगत रहकर मुखबिरी के रूप में ही दबे-छिपे चलती रहीं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबी पोस्ट में लिखा, “भाजपा ने कई बार रूप बदला, जिससे ये पहचाने न जा सकें। यही परंपरा आज भी जारी है। जब इनके समर्थक पीठ पीछे से कई अनाम नाम रखकर अपनी भूमिगत नकारात्मक भूमिका निभाते हैं और उनका विरोध करते हैं, जो इनकी सत्ता के लिए खतरा हैं।” उन्होंने कहा कि मूल रूप से भाजपाई और उनके संगी-साथी, वे लोग रहे हैं, जो सत्ता पर परंपरागत रूप से अपनों को काबिज करवाए रखना चाहते थे। इसलिए राजनीति और अर्थव्यवस्था पर जिन लोगों का सदियों से वर्चस्व रहा है, उन लोगों ने परदे के पीछे से भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों का हमेशा से ‘बल-धन’ और ‘धन-बल’ से साथ दिया। भाजपाइयों ने कभी नहीं चाहा कि कोई और वर्ग या तबका राजनीतिक और आर्थिक रूप से शक्तिशाली हो। इसके साथ ही भाजपाइयों ने कभी ये भी नहीं चाहा कि जनता के अधिकार की बात हो। इसलिए ये जनता को शक्ति देने वाले संविधान के भी विरोधी रहे। सपा मुखिया ने कहा, “भाजपाई ‘जिसकी शक्ति, उसके अधिकार’ की रूढ़िवादी सोच के लोग हैं, इसलिए सामाजिक क्षेत्र तक में ये शोषित, दमित, वंचित, पीड़ित के साथ-साथ महिलाओं को भी हमेशा हेय दृष्टि से देखते हैं। पुरुषवादी सामंती सोच आज भी नारी को मान, सम्मान या अभिव्यक्ति की आजादी नहीं देना चाहती है।” अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाइयों की यही पुरुषवादी घिसी-पिटी पुरानी सोच ‘आधी आबादी’ अर्थात महिलाओं का मान नहीं करती है, बल्कि बालिका, युवती या नारी के रूप में, जब भी वे कुछ कहना-करना चाहती हैं, तो भाजपाई और उनके संगी-साथी सदैव वो मौका ढूंढते हैं, जब वे स्त्रियों का पारिवारिक, सामाजिक, सार्वजनिक अपमान कर सकें और उनके चरित्र तक पर कीचड़ उछालकर उनका मानसिक उत्पीड़न करके, नारी के विरोध करने की शक्ति के मनोबल को तोड़ सकें। भारतीय नारी का इतिहास इन रूढ़िवादी भाजपाई और उनके संगी-साथियों को इस महापाप के लिए कभी माफ नहीं करेगा। अखिलेश यादव ने कहा, “पहलगाम के शहीद सैनिक की पत्नी द्वारा देशहित में ‘शांति और सौहार्द’ की अपील करने पर जिस तरह का दुर्व्यवहार और अपशब्द कहे जा रहे हैं, उससे हर महिला और सच्चा देशप्रेमी बहुत दुखी, आहत और शर्मिंदा है। अगर कोई साहसी महिला नैनीताल में भाईचारा बनाए रखने की कोशिश कर रही है या कोई गीत के माध्यम से भाजपाइयों का भंडाफोड़ कर रही है या कोई खोजी महिला पत्रकार कोई खुलासा कर रही है तो उसे अभद्रता व अनैतिकता की हर सीमा पार करके धमकाया जा रहा है, उसका लिखा दबाव डालकर हटवाया जा रहा है। भाजपा समर्थकों का ये कुकृत्य किसी भी माफी के योग्य नहीं है। ‘निंदनीय’ शब्द भी ऐसे भाजपाइयों और उनके नकारात्मक संगी-साथियों की निंदा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।” उन्होंने कहा कि ‘नारी वंदना’ का ढोंग रचने वाली भाजपाई सोच वस्तुतः नारी विरोधी है। जिन्होंने अपनों को खोया है, असीम दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने का समय है, जो साहस दिखा रही हैं, ऐसी महिलाओं के समर्थन में खुलकर सामने आने का समय है। भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों की ‘नारी विरोधी’ सोच और संकीर्ण विचारधारा को उजागर करने का वक्त आ गया है। आज देश की हर बालिका, युवती का यही ऐलान है कि हम भाजपा का महिला विरोधी चेहरा सबके सामने लाएंगे। सच्चाई तो ये है कि जो नारी के मान, गरिमा व प्रतिष्ठा का सम्मान नहीं करता है वो और उसका व्यवहार न तो ‘भारतीय’ हो सकता है, न ही ‘मानवीय’। भाजपा को अपने नाम में ‘भारतीय’ लगाने का नैतिक अधिकार भी नहीं है। सपा मुखिया ने कहा कि हमारी पुरजोर अपील है कि महिला आयोग शाब्दिक औपचारिकता न निभाए और अगर कहीं है तो अपनी शक्ति दिखाए। कहीं है? कोई है।

युद्ध जैसे हालात में कैसे बचें? सिविल डिफेंस ने मॉक ड्रिल में आम लोगों को सिखाएं तरीके

 लखनऊ भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार की तैयारियां तेज हो गई हैं. भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने 7 मई को देशभर में एक व्यापक मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है. इसके तहत उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में मॉकड्रिल किया जाएगा. ताकि जंग जैसी स्थिति में लोगों को खुद की जान बचाने और दूसरों की सहायता करने को लेकर जागरूक किया जा सके. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया. मॉकड्रिल के अभ्यास का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि जंग जैसी स्थिति में सायरन बजने पर खुद को बचाने के लिए लोग जिस जगह पर हैं, वहीं पर लेट जा रहे हैं. अभ्यास के दौरान यह भी बताया जा रहा है कि अगर कोई घायल होता है तो उसे कैसे कंधे पर बिठाकर या अन्य तरीकों से अस्पताल पहुंचाया जाए. वहीं, अगर युद्ध के दौरान विस्फोटक से आग लगती है तो कैसे आग को बुझाया जाए. जम्मू-कश्मीर से भी मॉक ड्रिल के अभ्यास का वीडियो आया सामने जंग जैसी स्थिति से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर के एक स्कूल से भी मॉकड्रिल के अभ्यास का वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चे क्लासरूम में बैठे हुए हैं. जैसे ही सायरन बजता है सभी अपनी सीट के नीचे दुपक जाते हैं. इस दौरान सभी बच्चों ने अपना कान भी बंद किया हुआ है. 7 मई को होगी मॉक ड्रिल मॉक ड्रिल 7 मई को होगी. इस दौरान एयर रेड वार्निंग सायरन बजा कर यह चेक किया जाएगा कि आपातकालीन चेतावनी प्रणाली सही तरीके से काम कर रही है या नहीं. इसके अलावा लोग इसके लिए कितना तैयार हैं यह भी देखा जाएगा. मॉर्क ड्रिल के दौरान आपातकालीन स्थितियों में आत्म-सुरक्षा और प्रतिक्रिया के लिए नागरिकों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा. निगरानी से बचाव के लिए आवश्यकतानुसार ब्लैकआउट की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया जाएगा. किसी भी स्थिति में सुरक्षित जगह पर जाने की भी प्रैक्टिस होगी.  चुने गए जिले में मॉक ड्रिल का समय और स्थान स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित किया जाएगा. इस अभ्यास में सिविल डिफेंस, पुलिस, अग्निशमन सेवाएं, आपदा प्रतिक्रिया बल, होम गार्ड्स, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), और स्कूल-कॉलेज के छात्र भाग लेंगे.    

योगी कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और 11 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज राजधानी लखनऊ में प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और 11 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट की बैठक में राज्य विकास योजनाओं, निवेश, अधोसंरचना और कल्याणकारी नीतियों से जुड़े अहम फैसले पर लंबी चर्चा हुई। ट्रांसफर पॉलिसी कैबिनेट में पास की गई राज्य कर्मचारियों से जुड़ी ट्रांसफर नीति 2025 -26 का कैबिनेट से अनुमोदन हुआ। 15 जून तक अधिकारियों, कर्मचारियों के ट्रांसफर होंगे। जिले में 3 साल, मंडल में 7 साल वाली पॉलिसी लागू की जाएगी। तबादला सत्र के दौरान 10% कर्मचारियों के तबादले होंगे। अडानी पावर से 5.38 रुपए प्रति यूनिट की दर पर बिजली खरीद की जाएगी। पावर कॉरपोरेशन 1500 मेगावाट बिजली खरीद करेगा। कैबिनेट बैठक में स्मार्ट पार्किंग का प्रस्ताव पास किया गया। उत्तर प्रदेश के हर जिले में स्मार्ट पार्किंग बनाई जाएगी । कैबिनेट मीटिंग के बाद योगी आदित्यनाथ सभी मंत्रियों की बैठक लेंगे और दलित संवाद के बारे में उनको मंत्र देंगे। इसके साथ ही पिछड़ों को पार्टी की मूल नियत के बारे में जानकारी देने हेतु मंत्रियों को निर्देश दे सकते हैं।

गृह मंत्रालय के मॉक ड्रिल के निर्देश को लेकर यूपी के डीजीपी का बयान सामने आया, कल प्रदेश में बड़ी तैयारी

लखनऊ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिक सुरक्षा के लिए देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 7 मई को मॉक ड्रिल कराने को कहा है, जिससे कि किसी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। गृह मंत्रालय के मॉक ड्रिल के निर्देश को लेकर यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार का बयान सामने आया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर 7 मई को देश के कई राज्यों में होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर यूपी में तैयारियां तेज हो गई हैं. इस संबंध में राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. डीजीपी ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से कहा है कि मॉक ड्रिल के दौरान आम नागरिकों के साथ समुचित समन्वय स्थापित किया जाए. यूपी डीजीपी ने दिया दिशा-निर्देश दरअसल, भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए गृह मंत्रालय ने देश के कई राज्यों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में करीबन 244 राज्यों में मॉक ड्रिल कराई जाएगी. ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने भी राज्य के जिलों को आम जनता के साथ समन्वय स्थापित कर किसी भी स्थिति से निपटने और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए मॉक ड्रिल करने के निर्देश जारी किए हैं. 7 मई को आयोजित की जाएगी मॉक ड्रिल गृह मंत्रालय ने हाल ही में जारी निर्देशों में स्पष्ट किया है कि 7 मई को नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाए. इसका उद्देश्य आम जनता को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना और उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपायों की जानकारी देना है. मॉक ड्रिल के दौरान किए जाएंगे ये अभ्यास     हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए सायरन बजाए जाएंगे, जिससे लोग सतर्क हो सकें.     नागरिकों और छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा कि हमले की स्थिति में स्वयं को कैसे सुरक्षित रखा जाए.     दुश्मन के संभावित हमले की स्थिति में ब्लैकआउट किया जाएगा, यानी सभी रोशनी बंद कर दी जाएगी.     महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और संयंत्रों को छिपाने के उपायों को व्यवहार में लाया जाएगा.     किसी हमले के दौरान तेज़ी से क्षेत्र खाली करने (इवैकुएशन) की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा. 54 साल पहले हुआ था देश में मॉक ड्रिल इससे पहले इस प्रकार की मॉक ड्रिल का आयोजन 54 साल पहले भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान वर्ष 1971 में किया गया था. उस समय देश युद्धकालीन परिस्थितियों से जूझ रहा था और नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई थी.

सरकारी जमीनों में बने तीन अवेध मदरसे, दो मजार व एक ईदगाह पर चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई

लखनऊ यूपी के श्रावस्ती में प्रशासन की ओर से अवैध मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सरकारी जमीनों में बने तीन अवेध मदरसे, दो मजार व एक ईदगाह को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इसके साथ ही बिना मान्यता के संचालित 11 मदरसों को सील किया गया। तहसील क्षेत्र जमुनहा के ग्राम प्रतापपुर कानीबोझी में मदरसा कन्जुल इमान लिल बनात मकतब सरकारी भूमि पर बना हुआ था। जिसकी जांच कर गई थी और सरकारी भूमि को खाली करने की नोटिस दी गई थी लेकिन संचालक की ओर से भूमि खाली नहीं किया गया। इस पर सोमवार को प्रशासन ने जेसीबी से मदरसे को जमीदोज कर दिया। इसी तहसील क्षेत्र के ग्राम चन्दन कोटिया में खलिहान की भूमि पर स्थित मदरसा अल जमातुल कादरिया अम उलूम पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। तहसील भिनगा क्षेत्र के ग्राम परसोहना में सरकारी भूमि पर स्थित बाबा बांगभरी मजार व ईदगाह को भी ढहाया गया। तहसील भिनगा के ही ग्राम गुलरा में स्थित अस्थाना हजरत बाबा जमील वारसी मजार परिसर की बाउंड्री जिसका कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर बना था। उसे गिरा दिया गया। जनपद के अलग अलग स्थानों पर बिना मान्यता के संचालित 11 मदरसों को चिन्हित करते हुए सील कर दिया गया। रविवार को भी सरकारी जमीनों में बने पांच मदरसे व एक ईदगाह पर प्रशासन का बुलडोजर चला था। बहराइच में 24 से अधिक मदरसों पर कार्रवाई, नौ सील नेपाल सीमा से लगे 10 किलोमीटर दायरे में सरकारी जमीनों पर बने अनाधिकृत मदरसों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। सोमवार को सीमा से लगे पौंडा गांव में जांच के दौरान एक और मदरसे को सील कर दिया गया है। अब तक 24 से अधिक मदरसे कार्रवाई के जद में आ चुके हैं। नौ मदरसों को सील किया जा चुका है।

नाबालिग के साथ दुष्कृत्य का आरोपी कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा तत्काल जैतपुर जिला शहडोल से गिरफ्तार

अनूपपुर बीते दिन सुबह 16 वर्ष 11 माह की नाबालिग बालिका के द्वारा अपने परिजनो के साथ थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मोबाईल फोन पर बातचीत और सोशल मीडिया इन्टाग्राम से दोस्ती करके रवि कोल निवासी अमलई जिला शहडोल ने  शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाकर दुष्कृत्य किया जो नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 214/25 धारा 137(2),87,69 बी.एन.एस., 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, रीतेश सिहं, आरक्षक प्रकाश तिवारी द्वारा तत्काल आरोपी रवि कोल पिता समनू कोल उम्र करीब 27 साल निवासी अमलाई जिला शहडोल को उसकी ससुराल जैतपुर जिला शहडोल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है कि माता पिता एवं पालको को चाहिए कि वह नाबालिग बालक एवं बालिकाओ को सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इन्स्टाग्राम, वाटसअप एवं विभिन्न आनलाईन इंटरनेट आधारित गेम के उपयोग के दौरान आवश्यक रूप से निगरानी रखे जिससे कि नाबालिग बालक बालिकाओं को इस प्रकार के अपराधो का शिकार होने से बचाया जा सके।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet