LATEST NEWS

यूपी के आगरा में बदमाश का हुआ एनकाउंटर, ज्वेलर्स के कातिल ने दरोगा की पिस्टल छीनकर चलाई गोली

आगरा आगरा के बालाजी ज्वेलर्स में लूट और दुकान के मालिक योगेश चौधरी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अमन को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इस आरोपी ने 4 दिन पहले बालाजी ज्वैलर्स में अपने साथियों के साथ धावा बोला था और लूट के दौरान शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।   पुलिस को 72 घंटे का मिला था अल्टीमेटम सिकंदरा में दो मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूटपाट की थी। बदमाशों ने 22 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लूटे थे।बदमाशों ने भागते समय शोरूम मालिक योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद कारोबारियों में आक्रोश फैल गया था। उन्होंने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। ऐसे लगा आरोपियों का सुराग वारदात के खुलासे में लगी टीम ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। इस दौरान पुलिस को बदमाशों की पुख्ता जानकारी मिली।पुलिस ने लुटेरों की बाइक के नंबर के आधार पर एक युवक को पकड़ा। उसी ने तीनों आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने दरोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह आरोपी को लेकर पुलिस लूट की ज्वेलरी बरामद करने जा रही थी। तभी आरोपी अमन ने दरोगा की पिस्टल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमन को गोली लग गई। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर सिकंदरा के अंसल API में बन रहे फ्लैट के पास हुआ। पुलिस ने अमन के भाई सुमित को भी गिरफ्तार किया है। ये जगदीशपुरा थाना के बिचपुरी के मघटई के रहने वाले हैं। एक अन्य आरोपी फारुख भी इसी गांव का है, जो अभी फरार है। गिरवी घर छुड़ाने के लिए 2 भाइयों अमन और सुमित ने फारूख के साथ मिलकर 20 लाख रुपए की ज्वेलरी लूटी थी।

माध्यमिक स्कूलों में भी 21 मई से चलेंगे समर कैंप, शिक्षकों में भारी नाराजगी

लखनऊ बेसिक के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी राजकीय इंटर कॉलेजों में 21 मई से 10 जून तक समर कैंप के आयोजन के निर्देश दिए हैं। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के बहुमुखी विकास करने को कहा गया है। एक तरफ इसकी तैयारी शुरू हो रही है तो दूसरी तरफ विभाग के इस आदेश पर शिक्षकों में काफी नाराजगी है। शिक्षकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। शासन ने पिछले दिनों गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप के आयोजन के निर्देश दिए थे। इसके बाद पहले बेसिक के विद्यालयों में और अब माध्यमिक के राजकीय इंटर कॉलेजों में समर कैंप के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से समर कैंप के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जांच व सहयोग के लिए मंडलवार टीम भी तैनात कर दी गई है। अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णुकांत पांडेय ने टीम के सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे 12 जून तक आवंटित मंडल में कम से कम दस (छह इंटर कॉलेज, चार हाईस्कूल व एक पीएमश्री) राजकीय विद्यालय का अनिवार्य रूप से शैक्षिक पर्यवेक्षण कर अपनी रिपोर्ट राज्य परियोजना कार्यालय को दें। ताकि इसके अनुसार कैंप को लेकर आवश्यक तैयारी व सुधार किया जा सके। बता दें कि माध्यमिक विद्यालयों में 20 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां होती हैं। शिक्षक समाज में रोष, गर्मी में यह संभव नहीं वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों में कैंप आयोजन के आदेश को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि इस भीषण गर्मी में कैंप का आयोजन करना संभव नहीं है। राजकीय शिक्षक संघ ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा को पत्र भेजकर कहा है कि इस समय पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रयागराज समेत पूरा बुंदेलखंड भीषण गर्मी से झुलस रहा है। ऐसे में राजकीय विद्यालयों में समर कैंप आयोजित करना किसी भी दशा में संभव नहीं है। अभी ही छात्र व शिक्षक घर वापस लौटने के बाद बीमार पड़ जा रहे हैं। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय व महामंत्री छाया शुक्ला ने कहा है कि समर कैंप के आयोजन की रूपरेखा अधिकारियों ने एसी कमरों में बैठकर बनाई है। हालत यह है कि बुंदेलखंड में कई विद्यालयों में पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। शिक्षक व छात्र घर से पीने का पानी लाते हैं। ऐसे में बिना आवश्यक सुविधाओं के समर कैंप के आयोजन की बात बेमानी है। उन्होंने गर्मी की छुट्टियों में काम करने पर शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति ईएल देने की भी मांग की है।  

सभासद उपचुनाव: एक पद पर निर्दल, दूसरे पर सपा का कब्जा, दोनों सीटों पर भाजपा को मिली हार

अयोध्या नगर पंचायत बीकापुर और खिरौनी सुचितागंज में सभासद पद के उपचुनाव में निर्दल और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। दोनों सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। सोमवार को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। नगर पंचायत बीकापुर में सभासद पद के लिए नगर निकाय उपचुनाव में वार्ड संख्या तीन में निर्दल उम्मीदवार अंकिता कनौजिया ने भाजपा उम्मीदवार को रिकॉर्ड मतों से हराकर जीत दर्ज करके सभी को चौंका दिया। सोमवार सुबह तहसील सभागार में शुरू हुई मतगणना के बाद निर्दल उम्मीदवार अंकिता को 399 मत प्राप्त हुए। जबकि भाजपा उम्मीदवार गायत्री देवी को 290 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।अंकिता कनौजिया 109 मतों से विजई घोषित की गईं। निर्वाचन अधिकारी खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने अंकिता को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। अनुसूचित महिला जाति के लिए आरक्षित वार्ड संख्या तीन तेंदुआमाफी की सभासद रहीं राधा कनौजिया का कुछ माह पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उपचुनाव कराया गया। उप चुनाव में विजेता उम्मीदवार अंकिता दिवंगत सभासद राधा कनौजिया की बहू हैं। इसी तरह सोहावल की नगर पंचायत खिरौनी सुचितागंज में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वार्ड संख्या एक विसुहिया में सभासद पद पर हुए चुनाव की मतगणना में पहले राउंड में ही भाजपा प्रत्याशी बिंदु रावत से सपा प्रत्याशी पार्वती देवी ने बढ़त बना ली। पार्वती देवी पहले राउंड में 228 मत पाकर भाजपा की प्रत्याशी से 107 मतों से बढ़त बना चुकी थीं। पहले राउंड की मतगणना में सपा 228, भाजपा 101 और निर्दल लक्ष्मी को सात मत प्राप्त हुआ। दूसरे राउंड की गिनती में सपा 177,  भाजपा 248 और निर्दल प्रत्याशी को तीन मत मिले। इस तरह सपा की पार्वती देवी भाजपा की बिंदु रावत से 36 मतों से विजयी हुईं। दोनों राउंड की मतगणना समाप्ति के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया। इसमें भाजपा की बिंदु रावत को 369 व सपा प्रत्याशी पार्वती देवी को 405 मत मिले। एक वोट नोटा पर भी गया है। इस प्रकार नगर पंचायत खिरौनी के उप चुनाव में भी यह सीट सपा के खाते में चली गई। यह सीट पहले भी सपा के खाते में गई थी। यहां की सपा सभासद तारा देवी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी।

बदायूं में हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

बदायूं बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की मौत हो गई। सोमवार को मुरादाबाद से बरात आनी थी, लेकिन रविवार की रात अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। लड़का पक्ष को सूचना मिली तो वहां भी मातम छा गया। नूरपुर पिनौनी निवासी दिनेश पाल सिंह की 20 वर्षीय बेटी दीक्षा की शादी मुरादाबाद में तय हुई थी। सोमवार को उसकी बरात गांव में ही आनी थी। इसको लेकर तैयारियां चल रही थीं। परिवार के सभी सदस्य डांस करके रात 12 बजे सोने को गए। परिजनों ने बताया कि रात को करीब डेढ़ बजे दीक्षा के पेट में दर्द उठा और वह टॉयलेट गई। वहीं उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। घरवालों ने बताया कि टॉयलेट में ही उसकी बहुत तेजी से सांस आ रही थी। लड़की की मां सरोज ने उसे संभाला, तब तक उसकी गर्दन अकड़ गई। आनन फानन गांव के ही चिकित्सक को बुलाया, तब तक दीक्षा की सांस थम गईं। दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में इकलौती थी दीक्षा दिनेश पाल सिंह के चार बेटों में से दीक्षा इकलौती और सबसे बड़ी थी। वह इस्लामनगर के एक डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। परिवार वालों के मुताबिक उसे दिल की बीमारी थी। दिल्ली से उसका उपचार चल रहा था। आशंका है कि हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत हुई है। हल्दी और मेहंदी में कराया फोटोशूट दीक्षा ने अपनी हल्दी में खूब फोटो शूट कराएं। इसको परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया में भी शेयर किया। इसी तरह मेहंदी में भी दुल्हन की तरह सजकर फोटो शूट कराया। शादी से पहले दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।  

राहुल गांधी की नागरिकता पर इलाहाबाद हाइकोर्ट में आज सुनवाई

लखनऊ इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की नागरिकता वाले विषय पर पिछली सुनवाई में 10 दिनों का समय दिया था, जो कि आज यानी सोमवार को समाप्त हो जाएगा। केंद्र सरकार को आदेशित करते हुए लखनऊ हाइकोर्ट ने कहा था कि ये देशहित से जुड़ा मामला है। जिसपर की गहन दस्तावेज़ों को केंद्र सरकार कोर्ट में पेश करे। जिसके लिए 10 दिनों की मोहलत भी सॉलिसिटर जनरल सर्वेश पांडेय को दिया गया है। आज वो समय सीमा समाप्त होगी और उक्त विषय पर सुनवाई की जाएगी। आपको बता दें कि पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार की तरफ से वकील कोर्ट में पेश हुए थे लेकिन हैरत की बात ये है कि राहुल गांधी की तरफ से अबतक कोई वकील कोर्ट में दाखिल नही हुआ है। क्या है पूरा मामला दरसल कर्नाटक के रहने वाले विग्नेश ने राहुल गांधी के पास दोहरी नागरिकता रखने का हवाला देकर ये मामला दर्ज किया था। उंन्होने अपने हलफनामे में बताया था कि राहुल गांधी ब्रिटेन स्थित एक कम्पनी में बतौर निदेशक पदस्थ है और वहाँ के एफेडेविट में उन्होंने इकबाल किया है कि वो ब्रिटिश नागरिकता रखते है। ऐसे में वो भारतीय नागरिक कैसे हो सकते है? और अगर नागरिकता रखते है तो वो देश मे चुनाव नही लड़ सकते है।

लखनऊ में देर रात फायरिंग, पुलिस से मुठभेड़ के बाद पकड़ाए महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो बदमाश

लखनऊ सुबह के समय टहलने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाले गिरोह को काबू में करने की कामयाबी लखनऊ पुलिस को मिली है। बाहरी क्षेत्र से आकर महिलाओं से सरेराह पर्स व चेन लूटने वाले लुटेरों के गिरोहों के दो सदस्यों को पुलिस ने गोमतीनगर इलाके के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से सोमवार तड़के करीब तीन बजे मुठभेड़ में दबोच लिया है। पुलिस से हुई मुठभेड़ में लुटेरों के पास से एक देसी कट्टा, नकदी और लुटे गए चेन एवम अन्य गहने बरामद हुए है। लुटेरों के कब्जे से असलहा बरामद मुखबिर की सूचना पर पुलिस जनेश्वर मिश्र पार्क और सहारा पुल के पास मय टीम दबिश के लिए तैनात थी। जिसपर की सूचना मिली कि दो लुटेरे अपनी बाइक से पार्क की तरफ आगे बढ़ रहे है। पुलिस ने दोनों लुटेरों पर घेरकर फायरिंग किया जिसपर भागने के लिए लुटेरों ने भी पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस हुई फायरिंग में दोनों लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने लुटेरों से पूछताछ में विपुल खंड व विवेक खंड में बीते दिनों दो महिलाओं से सरेराह पर्स लूट की घटना के खुलासे का दावा किया है। पुलिस को इनके पास से दो अवैध असलहा व दो पर्स बरामद हुए हैं। पुलिस ने लुटेंरो को घेरा आपको बता दें कि, गोमतीनगर क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र पार्क से कुछ दूरी पर स्थित सहारा होम पुल के पास लुटेरों के आने की सूचना पर इंस्पेक्टर गोमतीनगर और डीसीपी पूर्वी की क्राइम टीम मौके पर पहुंचे और लुटेरों को घेर लिया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने लुटेरों की घेरेबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। घायल हुए लुटेरों ने अपना नाम मोनू रावत व महेश रावत बताया। दोनों शातिर किस्म के अपराधी डीसीपी पूर्वी के मुताबिक पकड़े गए दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और कुछ दिनों पहले जेल से छूटने के बाद कई लूटपाट करने की बात स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके बारे में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस को इनके पास से दो अवैध असलहा व दो पर्स और एक बाइक बरामद हुए हैं।

कानपुर में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

कानपुर  कानपुर के चमनगंज इलाके में रविवार रात एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बचाव कार्य में दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां लगी रहीं और 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने सोमवार सुबह बताया कि आग बुझाने का काम सुबह 5:30 बजे तक चला। इसके बाद तलाशी अभियान में 5 लोगों को निकाला गया। सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आग बुझाने के लिए SDRF को भी बुलाया गया था। आग रात 8 बजे लगी थी। पुलिस के अनुसार, आग गांधी नगर में स्थित एक इमारत में लगी। इमारत में नीचे जूते का कारखाना था और ऊपर के मंजिलों पर परिवार रहता था। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने के बाद दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने पहले तीन लोगों के फंसे होने की बात कही थी, लेकिन बाद में पता चला कि इमारत में फंसे सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। डीसीपी ने कहा था कि मेडिकल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थीं। आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू करने में काफी समय लग गया। इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने लखनऊ से एसडीआरएफ की एक टीम को भी बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए भेजने का आदेश दिया।

नागरिकता विवाद में राहुल गांधी को राहत: हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, केंद्र पर उठाए सवाल

Relief to Rahul Gandhi in citizenship dispute: High Court dismisses petition, raises questions on Centre लखनऊ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका को लखनऊ हाईकोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दिया। कोर्ट ने केंद्र सरकार की ओर से अस्पष्ट जवाब दिए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि जब तक केंद्र कोई स्पष्ट स्थिति नहीं रखता, तब तक याचिका को लंबित रखने का कोई औचित्य नहीं है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता को अन्य कानूनी रास्ते अपनाने की स्वतंत्रता दी है। यह मामला पिछले कुछ वर्षों से सुर्खियों में बना हुआ था, जिसमें राहुल गांधी पर ब्रिटेन की एक कंपनी के डायरेक्टर पद पर रहते हुए खुद को “ब्रिटिश नागरिक” बताने का आरोप लगाया गया था। याचिकाकर्ता एस विग्नेश शिशिर, जो कर्नाटक के निवासी और भाजपा से जुड़े हैं, ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया कि यदि राहुल गांधी ने स्वयं को ब्रिटिश नागरिक बताया है, तो भारतीय नागरिकता कानून 1955 के अनुसार उनकी नागरिकता रद्द की जानी चाहिए और वे जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित किए जाएं। हाईकोर्ट की टिप्पणी और केंद्र की भूमिका कोर्ट की खंडपीठ जिसमें न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति राजीव सिंह शामिल थे, ने कहा कि केंद्र सरकार याचिकाकर्ता की शिकायत के निपटारे के लिए कोई समयसीमा नहीं दे पा रही है। ऐसे में याचिका पर विचार जारी रखना व्यर्थ होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता इस मामले में अन्य वैकल्पिक विधिक उपायों के लिए स्वतंत्र है। इससे पहले 21 अप्रैल को हुई सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि यह मामला राष्ट्रीय महत्व का है, और इसमें देरी नहीं की जा सकती। कोर्ट ने केंद्र से पूछा था कि क्या राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं या नहीं—और 10 दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। लेकिन 10 दिन की समयसीमा बीतने के बाद भी सरकार की ओर से ठोस जवाब नहीं आया। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सूर्यभान पांडेय ने कोर्ट में केंद्र की ओर से स्थिति रिपोर्ट पेश की थी, जिसे कोर्ट ने अपर्याप्त” बताया था। इसके बाद कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ही मामले की गंभीरता को नहीं समझ रही, तो कोर्ट के पास याचिका खारिज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। याचिकाकर्ता के आरोप क्या थे? याचिकाकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने दावा किया था कि राहुल गांधी ने वर्ष 2005-2006 में ब्रिटेन की एक कंपनी, ‘BackOps Limited’ में डायरेक्टर के रूप में खुद को “British citizen” बताया था। उन्होंने ब्रिटिश सरकार के 2022 के एक गोपनीय मेल का भी हवाला दिया और कहा कि राहुल गांधी की नागरिकता संदिग्ध है। याचिका में यह भी कहा गया कि यदि राहुल गांधी वास्तव में ब्रिटिश नागरिक रहे हैं या दोहरी नागरिकता रखते हैं, तो भारतीय कानून के अनुसार उन्हें संसद सदस्य बने रहने और चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है। भारतीय नागरिकता अधिनियम की धारा 9(2) के तहत याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी की नागरिकता को समाप्त करने की मांग की थी। Read More: मध्यप्रदेश में मंजूरी के 4 दिन बाद तबादला नीति जारी: आधी रात के बाद आदेश; जिनकी परफॉर्मेंस खराब, उनको पहले बदलेंगे पिछली सुनवाइयों का विवरण Rahul Gandhi in citizenship dispute मामले की सुनवाई कई चरणों में हुई। 24 मार्च को कोर्ट ने राज्य सरकार को चार सप्ताह में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था, लेकिन सरकार ने आठ सप्ताह का समय मांगा। 19 दिसंबर 2024 को जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की बेंच ने केंद्र सरकार को यूके सरकार से संपर्क कर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने कोर्ट को सूचित किया कि उन्होंने ब्रिटिश सरकार को पत्र लिखा है और जांच जारी है। राहुल गांधी की ओर से चुप्पी Rahul Gandhi in citizenship dispute इस पूरे मामले के दौरान कोर्ट में राहुल गांधी की ओर से कोई अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुआ, जिससे कई सवाल खड़े हुए। हालांकि, कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी की ओर से सार्वजनिक रूप से इस याचिका पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इससे मामले की संवेदनशीलता और राजनीतिक प्रकृति और भी गहरी हो जाती है। क्या आगे की कार्रवाई होगी? हालांकि हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है, लेकिन यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ है। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि याचिकाकर्ता अन्य वैधानिक विकल्पों के लिए स्वतंत्र हैं। इसका अर्थ यह है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट या किसी अन्य मंच पर चुनौती के रूप में फिर से उठाया जा सकता है। राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर उठे सवाल और कोर्ट की टिप्पणी दोनों ही भारतीय राजनीति में संवेदनशील और अहम हैं। हाईकोर्ट ने फिलहाल याचिका खारिज कर एक स्पष्ट संकेत दिया है कि जब तक केंद्र खुद ठोस जानकारी नहीं देता, तब तक न्यायपालिका इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं दे सकती। अब देखना होगा कि क्या याचिकाकर्ता इस मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर जाते हैं या केंद्र सरकार इस पर कोई नई स्थिति स्पष्ट करती है।

शादी में शामिल होने जा रहे पति-पत्नी और बेटी, सड़क हादसा में मां – बेटी की मौत, पति घायल

पीलीभीत यूपी के पीलीभीत जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। रविवार दोपहर 3:30 बजे शहर के असम चौराहे पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मां और सात माह की बेटी की मौत हो गई। बाइक चला रहा पति गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मां-बेटी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। शादी में शामिल होने जा रहे थे तीनों बीसलपुर कोतवाली के गांव भदारा निवासी राममूर्ति अपनी पत्नी चांदनी वर्मा (24) और सात माह की पुत्री सौम्या के साथ न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव जोहना पुरी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग से शहर के असम चौराहे के पास पहुंचते ही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में चांदनी और मासूम सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति राममूर्ति गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। असम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। मौत से मचा कोहराम पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। पीछे से मृतक के अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में मौत की जानकारी लगते ही रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय के अलावा कोतवाल राजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल को मार्चरी भिजवाया। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो साल पहले हुई थी चांदनी की शादी मृतक चांदनी का मायका बीसलपुर क्षेत्र में ही है। दो साल पूर्व ही उसकी शादी राममूर्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद पुत्री सौम्या का जन्म हुआ। तीनों लोग खुशी-खुशी शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। इस दौरान ट्रक काल बनकर आ गया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों की जिला अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निर्माण धीमा, चौराहे पर डग्गामार वाहनों का कब्जा असम चौराह पर बन रहे ओवर ब्रिज का निर्माण दो साल बीतने के बाद भी अधूरा है। चौराहा क्षेत्र में कार्य की गति बेहद धीमी है। कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य तेजी से साथ पूरा करने के दावे किए जा रहे हैं। कार्य के चलते असम चौराहों पर अव्यवस्थाएं हावी रहती हैं। वहीं असम चौराहे पर बीसलपुर, पूरनपुर मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहनों का कब्जा रहता है। बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े रहते हैं। इससे हर समय हादसों का खतरा बना रहता है।  

योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में एक-एक कर सभी से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा, बच्चों को दुलारा

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ‘जनता दर्शन’ में एक-एक कर सभी से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। प्रत्येक पीड़ित की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में कई पीड़ित अपने परिवार के साथ आए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा, उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट भी दी। उन्होंने बच्चों को खूब पढ़ने व उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। सीएम ने हर किसी की समस्याएं सुनी मुख्यमंत्री करीब एक पखवाड़े बाद रविवार को फिर जनता दर्शन में खुद मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश भर से 60 से अधिक फरियादी आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिकों के चेहरे पर खुशहाली लाना ही सरकार की प्राथमिकता है और सरकार इसके लिए पहले दिन से कार्य कर रही है। जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क निर्माण समेत अनेक मामले आए। उन्होंने प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ने समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ के कुंडा में विगत दिनों एक स्कूल में मासूम से यौन उत्पीड़न की घटना का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस घटना के आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, दो महिलाओं ने पुलिस से संबंधित शिकायत की, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दर्शन में लखनऊ के एक राजमिस्त्री वृद्धावस्था पेंशन की फरियाद लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। आरटीई, खेत की पैमाइश, आवास, चकरोड, खेतों में कब्जा, बिजली कनेक्शन समेत कई अन्य समस्याओं को लेकर पीड़ित पहुंचे, जिसके समाधान का मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया।

निवेश मित्र पोर्टल पर 23 विभागों के 694 एनओसी आवेदन फंसे

लखनऊ उत्तर प्रदेश में उद्योगों की सुविधा और निवेशकों को भागदौड़ व उत्पीड़न से बचाने के लिए बनाए गए निवेश मित्र पोर्टल में 23 विभागों में 694 आवेदन लंबित हैं। सबसे ज्यादा भूगर्भ जल विभाग में 139, पॉवर कॉर्पोरेशन में 98 और नोएडा प्राधिकरण में 83 आवेदन लटके हैं। एक उद्योग लगाने के लिए करीब 32 विभागों की एनओसी की जरूरत पड़ती है। इसे आसान बनाने के लिए निवेश मित्र पोर्टल तैयार किया गया है। निवेश मित्र पोर्टल उद्यमियों और निवेशकों को ऑनलाइन आवेदन करने, शुल्क भुगतान करने और अपने आवेदनों की स्थिति जानने की सुविधा देता है। सैकड़ों आवेदन स्वीकृति के इंतजार में अटके निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदनों की स्वीकृति की टाइमलाइन 30 कार्य दिवस रखी गई है। यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि निवेशक और उद्यमी एक समय में विभिन्न विभागों के चक्कर लगाए बिना ऑनलाइन अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त कर सकें। इसके बाद भी 23 विभागों में सैकड़ों आवेदन स्वीकृति के इंतजार में अटके हैं। तीन विभागों में ही एक तिहाई आवेदन लंबित उद्योगों को ऑनलाइन अनापत्ति प्रमाण पत्र देने वाले तीन विभागों में ही एक तिहाई से ज्यादा आवेदन लंबित हैं। इनके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में 82, यूपीसीडा में 57, आवास विभाग में 51, लोक निर्माण विभाग में 36, एमएसएमई विभाग में 31, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 24, राजस्व विभाग में 15, शहरी विकास में 15, फिल्म बंधु और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में 14-14 और सूचना प्रौद्योगिकी में 12 आवेदन स्वीकृति के इंतजार में हैं। इन विभागों में बेहतर स्थिति एनओसी देने में कुछ विभागों की स्थिति काफी बेहतर भी है। इनमें उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) में 6, कृषि विभाग में 5, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 4, बांट व माप विभाग में 3 आवेदन लंबित हैं। वहीं राज्य कर विभाग, श्रम विभाग, विद्युत सुरक्षा निदेशालय, इलेक्ट्रानिक्स विभाग और अग्निशमन विभाग में एक-एक आवेदन ही हरी झंडी के इंतजार में हैं।  

लापता युवती की गन्ने के खेत में अर्धनग्न हालत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

सीतापुर यूपी के सीतापुर में लापता युवती का शव रविवार सुबह अर्धनग्न हालत में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रधान अनवर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य संकलित किए। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली।   घटना थानगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली युवती को एक युवक अपने साथ भगा ले गया था। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया था। रविवार सुबह क्षेत्र के ही जगदीशपुर गांव के बाहर विश्वनाथन के गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। युवती की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली। उसके नाजुक अंगों से रक्तस्राव होना मिला है। बताया गया कि दो वर्षों से अधिक समय से आरोपी का युवती की मां के घर आना-जाना था। दोनों का संपर्क लखनऊ के फैजुल्लागंज में मजदूरी करने के दौरान हुआ था। आरोपी शातिर अपराधी बताया जा रहा है। लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर एएसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह, सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव फोरेंसिक एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या का कारण साफ हो सकेगा। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बारातियों की कार पेड़ से टकराई, चार की मौत, एक गंभीर

प्रयागराज प्रयागराज के पिपरी कोतवाली के कस्बा चायल के आगे शनिवार रात करीब 12 बजे लौट रहे बरातियों की कार गुंगवा की बाग स्थित शिवरानी गेस्ट हॉउस के समीप जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। पूरामुफ्ती निवासी लालबहादुर पटेल के बेटे बुधराम पटेल की शादी समोरह में शामिल होने के लिए शनिवार रात सल्लाहपुर चौकी अंतर्गत मानिकपुर निवासी सुनील कुमार, रवि कुमार, धूमनगंज कोतवाली के बाकराबाद निवासी चंद्रबदन, बड़के कोटवा निवासी दिलीप कुमार और बलिया निवासी एयर फोर्स कर्मी विकास कार से कस्बा चायल के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी दौलत राम पटेल के घर आए थे। रात 12 बजे के करीब लौटने के दौरान गुंगवा की बाग स्थित शिवरानी गेस्ट हॉउस के समीप कार जामुन के पेड़ टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने सुनील कुमार (36) पुत्र नारायण पटेल, रवि कुमार (35) पुत्र शंभूनाथ पटेल, चंद्रबदन (42) पुत्र गुलाब और विकास (40) को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दिलीप का इलाज चल रहा है।

UP में युवक ने अपनी सगी बहन को किया प्रेगनेंट! लड़की बोली- भाई ने 1 अप्रैल को रात में दो बार…

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां पारा इलाके में एक भाई ने बहन के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके सगे भाई के खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है. पीड़िता ने क्या बताया? पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया है कि 1 अप्रैल 2025 की रात घर के अन्य सदस्यों के सोने के समय उसके भाई ने दो बार उसका रेप किया. जब पीड़िता ने पिता को इसकी जानकारी दी, तो परिवार ने उसे ही चुप रहने के लिए डांट-फटकार कर डराया. पीड़िता के अनुसार, आरोपी भाई ने जान से मारने तक की धमकी दी और कहा कि अगर उसने किसी को सच बताया तो उसका अंजाम मौत होगा. बंधक बना कर किया दुराचार पारा निवासी युवती का रिश्ता कुछ माह पहले तय हुआ था। पीड़िता के मुताबिक एक अप्रैल की रात सगा भाई कमरे में घुस आया। आरोपित ने बहन के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर हाथ-पैर बांध कर बहन के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर बोला कि कुछ दिन में तुम्हारी शादी है। किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। अगर किसी से शिकायत की तो तुम्हें मार दूंगा। भाई की करतूत से परेशान युवती ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। पर, उन्होंने भी बेटे की करतूत पर पर्दा डालते हुए युवती को शिकायत करने से रोक दिया। 15 अप्रैल को निकाह, 29 को गर्भवती होने का पता चला पीड़िता के मुताबिक 15 अप्रैल को निकाह होने के बाद रुख्सत होकर ससुराल गई। कुछ दिन गुजरने के बाद ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। 29 अप्रैल को महिला को पति डॉक्टर के पास लेकर गया। चेकअप में महिला के गर्भवती होने का पता चला। यह बात सुन कर ससुराल वाले भी हैरान रह गए। काफी पूछताछ करने पर महिला ने भाई की घिनौनी करतूत के बारे में सास को जानकारी दी। तुम मुकदमा लिखाओ, हम साथ देंगे बहू के साथ हुई ज्यादती का पता चलने पर सास ने उसका हौसला बढ़ाया। पीड़िता के मुताबिक ससुराल वालों के कहने पर ही वह गुरुवार को पारा कोतवाली पहुंची। जहां सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि महिला की तरफ से मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जो मीट दुकान में काम करता है। पीड़िता की जबरन कराई गई शादी आगे बयान में पीड़िता ने कहा कि उसे धमकी दी गई थी कि 15 अप्रैल 2025 को उसकी जबरन शादी कर दी जाएगी. नियत तिथि को उसकी शादी कराई गई. मगर ससुराल पहुंचने के बाद पीरियड्स न होने पर मेडिकल जांच कराई गई. डॉक्टरों ने पुष्टि की कि महिला 5 हफ्ते दो दिन की गर्भवती है. इस खुलासे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया.

सौरभ कुमार हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल को कोर्ट से झटका, याचिका हुई खारिज

मेरठ सौरभ कुमार हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की जमानत याचिका को शनिवार को अदालत ने खारिज कर दिया। अपर जिला जज पवन कुमार शुक्ला ने दोनों की जमानत प्रार्थना नामंजूर कर दी। बता दें कि सौरभ कुमार की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की थी। दोनों ने सौरभ की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े किए और फिर नीले ड्रम में भर दिया था। ड्रम में सीमेंट भी डाल दिया था। हत्या के कुछ ही दिनों बाद आरोपी पकड़े गए थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet