LATEST NEWS

सीएम योगी ने कहा- पहलगाम में आतंकी घटना क्रूर, वीभत्स और कायराना है, आतंक के विषैले फनों को कुचला जाएगा

कानपुर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी का गुरुवार को ड्योढ़ी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कानपुर के लाल को अंतिम विदाई दी। परिवार को सांत्वना देने के लिए सीएम योगी गुरुवार सुबह शुभम के हाथीपुर (कानपुर) स्थित आवास पर पहुंचे और वहां उन्होंने शुभम के पार्थिव शरीर को नमन कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शुभम के पिता से बातचीत की और उनकी पत्नी से पूरी आपबीती सुनी। परिवार को ढाढ़स बंधाने के बाद सीएम योगी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पहलगाम में घटी आतंकी घटना क्रूर, वीभत्स और कायराना है। यह घटना बताती है कि आतंकवाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है। उन्होंने परिवार समेत पूरे प्रदेश और देश के लोगों को भरोसा दिया कि यह सरकार आतंकी और उग्रवादी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही है और जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, पूरी शक्ति से आतंक के इन विषैले फनों को कुचला जाएगा। जो लोग इस साजिश का हिस्सा बने हैं, उन्हें परिणाम भुगतना होगा और आप सभी इसके साक्षी बनेंगे। हिंदू मां-बहनों के साथ उनके सामने ही उनके सिंदूर के साथ जो बर्बरता की गई है, इसी प्रकार से आतंकवादियों और उनके आकाओं को उसकी सजा जरूर मिलेगी। इसमें कोई संदेह किसी को नहीं होना चाहिए। शुभम के परिजनों को सांत्वना देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर जो आतंकी हमला हुआ है, उसमें कानपुर का नौजवान शुभम द्विवेदी भी शिकार हुआ है। यह हमला एक क्रूर, वीभत्स, कायराना कृत्य है, जिसकी भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के हर सभ्य समाज ने निंदा की है। यह घटना बताती है कि आतंकवाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है। निर्दोष पर्यटकों पर उनकी जाति और धर्म पूछकर हमला किया गया और बहन-बेटियों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ा गया। यह कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की जो नीति रही है, वह प्रभावी ढंग से आतंकवाद को नेस्तनाबूत करेगी। इसके ताबूत पर अंतिम कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सीसीएस की बैठक में कड़े निर्णय लिए गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने स्वयं उन क्षेत्रों का दौरा किया, जहां यह घटना घटी है। आगे की रणनीति के साथ ही आतंकवाद और उग्रवाद के खात्मे के लिए अब पूरा भारत आगे बढ़ा है। आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति भारत की जो जीरो टॉलरेंस की नीति है, पूरे भारत को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुभम द्विवेदी परिवार का एकमात्र पुत्र था। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। हम सभी दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। इस घड़ी में पूरा देश इस अमानवीय और बर्बर कृत्य की निंदा करता है। डबल इंजन की सरकार पूरे परिवार के साथ खड़ी है। याद रखना यह डबल इंजन की सरकार है। यह सरकार किसी भी बर्बर और अमानवीय आतंकी घटना को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य करना जानती है। यह वो सरकार नहीं जो आतंकवादियों पर दायर मुकदमों को वापस लेती हो या वहां भी अपना वोट बैंक देखती हो।

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, उनका इलाज जारी है। यह पूरा मामला जिले के कैंट थाना क्षेत्र का है। जहां, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी सवार गाड़ियों के बीच फंस गय। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस- पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।  

श्रीनगर में फंसे कई पर्यटक, फ्लाइट का किराया कई गुना बढ़ाने पर अखिलेश यादव ने घोर निंदनीय की और बताया अमानवीय

लखनऊ आतंकी हमले के बाद श्रीनगर में कई पर्यटक फंसे हुए हैं, जिनके लिए वापसी की राह आसान नहीं है. एक ओर जहां फ्लाइट का किराया बढ़ गया है, वहीं दूसरी ओर ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते पर्यटकों को लौटने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. श्रीनगर से लखनऊ का एयर टिकट इस समय 18,349 रुपये में बिक रहा है, जबकि ट्रेनों में 165 के पार वेटिंग चल रही है. जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी निंदा की है. अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”श्रीनगर से हवाई किराये में बेतहाशा वृद्धि का समाचार अमानवीय और घोर निंदनीय है. ऐसी त्रासदी के समय पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलना किसी भी तरह से जायज़ नहीं ठहराया जा सकता है.” उन्होंने लिखा- ”सरकार स्पष्ट करे कि ‘बेतहाशा किराया वसूली’ के मामले में सरकार की कोई ज़िम्मेदारी बनती है या नहीं. किराये से संबद्ध टैक्स तो सरकार के पास ही जाता है, इसका मतलब तो जनता यही समझती है कि ये सब सरकार की मिलीभगत से हो रहा है. घोर आपत्तिजनक! घोर निंदनीय!” एयर लाइन्स कंपनियों ने 3 गुना से अधिक बढ़ाया किराया बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ‘आपदा में अवसर’ खोज रही एयर लाइन्स कंपनियों ने कश्मीर टू दिल्ली का किराया 3 गुना से अधिक बढ़ाया तो सिविल एविएशन मिनिस्ट्री एक्शन मोड़ में आई. किराया 10 हजार के भीतर ही रखे जाने के आदेश हुए. किराया कम करने का दावा बताया जा रहा है कि टूरिस्ट्स पर हुए आतंकी हमले  के बाद कश्मीर से लौटने के लिए एयरलाइंस कंपनियों ने श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स का किराया अब कम कर दिया है. सरकारी दखल के बाद श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ने वाली फ्लाइट्स का किराया आज यानी 24 अप्रैल को घटकर 10,000 से कम हो गया है. एयर इंडिया और इंडिगो ने एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाने का किया फैसला एयर इंडिया और इंडिगो ने श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाने का फैसला किया है. 23 अप्रैल को दोनों कंपनियां चार अतिरिक्त फ्लाइट्स चला चुकी हैं. इसके अलावा एयरलाइंस ने कैंसिल करने और रीशेड्यूलिंग चार्ज भी माफ कर दिए हैं.

सीएम योगी आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी को अर्पित की श्रद्धांजलि

कानपुर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत हो गई थी। आज पूरे विधि विधान के साथ शुभम द्विवेदी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका शव हाथीपुर गांव पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभम के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। योगी ने शुभम के परिवार से मुलाकात की और सांत्वना दी। वहीं शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देते हुए व्यापारियों ने आज कानपुर के सभी प्रमुख बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।सराफा, कपड़ा, थोक दवा, गल्ला व फर्नीचर मार्केट दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। शुभम के आवास पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। शुभम के परिजनों के मुताबिक आतंकियों ने उन्हें सिर में बंदूक सटाकर गोली मारी। शुभम की 2 महीने पहले शादी हुई थी। जिसके बाद परिवार के 11 सदस्य कश्मीर घूमने गए थे। हमले के वक्त शुभम अपनी पत्नी के साथ घुड़सवारी कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि आतंकियों ने नाम पूछकर गोली मारी। बता दें कि पहलगाम के बैसारन घाटी इलाके में मंगलवार दोपहर 2.45 सेना की वर्दी पहने हुए दो आतंकवादी पहुंचे। आतंकियों ने वहां मौजूद लोगों ने धर्म पूछा और टारगेट किलिंग करते चले गए। आतंकवादियों ने इस दौरान 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंट फ्रंट यानी TRF ने ली है। मरने वालों में यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। इनके अलावा एक नेपाल और एक यूएई के टूरिस्ट और दो लोकल भी शामिल हैं।

मध्य भारत और उत्तर पश्चिम भारत में 29 अप्रैल और पूर्वी भारत में 26 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति

लखनऊ उत्तर भारत में गर्मी का कहर एक बार फिर से शुरू हो गया है। कुछ दिनों तक आंधी पानी की वजह से तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब फिर से भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य भारत और उत्तर पश्चिम भारत में 29 अप्रैल और पूर्वी भारत में 26 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति रहने वाली है। हालांकि, इस दौरान पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में 27 अप्रैल तक भारी बारिश होगी। आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी भारत में 26 अप्रैल से बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में 27 अप्रैल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 26-27 अप्रैल तक भारी बारिश होने जा रही है। इस दौरान 60 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं भी चलने वाली हैं। दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। आंधी तूफान, बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। झारखंड में 27 अप्रैल को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 24 अप्रैल से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है। इसकी वजह से पहाड़ी राज्यों में मौसम बदलेगा और 24-26 अप्रैल के बीच तीन दिनों तक पहाड़ी राज्यों में बारिश होगी। वहीं, आंधी तूफान व बिजली कड़कने का अभी अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले सात दिनों तक मैक्सिमम टेम्प्रेचर में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है। गुजरात में अगले पांच दिनों तक कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तीन डिग्री तक पारा बढ़ जाएगा। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु आदि में आंधी तूफान देखने को मिला। वहीं, कई जगह बारिश भी हुई। इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र में ओले गिरने की घटना देखने को मिली।

आतंकी हमला: बचकाना विज्ञापन छापकर साबित कर दिया है कि भाजपाइयों की संवेदना उन लोगों के प्रति शून्य है: अखिलेश यादव

लखनऊ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद ‘आपदा में अवसर’ ढूंढने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि पार्टी अपनी सत्ता के सिवा और किसी की सगी नहीं है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की गई पोस्ट में भाजपा पर पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर ‘बचकाना विज्ञापन’ जारी करने का आरोप लगाया। भाजपा ने भी पलटवार करते हुए सपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने अपनी पोस्ट में कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर के बेहद दर्दनाक हादसे पर बचकाना विज्ञापन छापकर साबित कर दिया है कि भाजपाइयों की संवेदना उन लोगों के प्रति शून्य है, जिन्होंने अपना जीवन खोया है और जिनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने पोस्ट में कहा कि भाजपा अब ये विज्ञापन हटवा भी देगी तो भी उसका ये पाप उसके कट्टर समर्थक तक माफ नहीं करेंगे। भाजपा हमेशा आपदा में अपनी सत्ता और सियासत के लिए अवसर ढूंढती है। भाजपा अपनी सत्ता के सिवा किसी की सगी नहीं है। घोर निंदनीय! सपा प्रमुख ने हालांकि अपनी पोस्ट के साथ कोई विज्ञापन टैग नहीं किया है लेकिन पार्टी नेताओं का मानना है कि उनका इशारा भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा अपने ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट की गई एक तस्वीर की तरफ था। इस तस्वीर में हमले के बाद के एक दृश्य का ‘एनिमेटेड’ स्वरूप दिखाया गया है और साथ में लिखा है ‘धर्म पूछा, जाति नहीं।’ जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती भाजपा अखिलेश ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि जब जम्मू कश्मीर में भाजपा सरकार ने सब कुछ अपने मन मुताबिक़ किया है तो वो इतने अधिक लोगों की असामयिक मौत के लिए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती। ये केंद्र सरकार की नाकामी है कि वो पहले से पता नहीं कर पायी कि देश के दुश्मन इतनी वीभत्स घटना को अंजाम देनेवाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये कोई पहली बार नहीं हुआ है, भाजपा सरकार ने अगर पिछले हमलों से सबक लिया होता तो वो पहले से ही सचेत-सजग रहती और ऐसे हमलों को रोका जा सकता था, लोगों के जीवन को बचाया जा सकता था। संवेदनहीन भाजपाइयों से आग्रह है कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनका दुख-दर्द समझकर कम-से-कम देश की सुरक्षा को तो जुमला न बनाएं। ये असीम दुःख की घड़ी है, इसको भाजपाई दिखावटी बैठकों से और झूठी संवेदनाओं से झुठलाने का कुकृत्य न करें। जब पर्यटकों को बुला रहे तो सुरक्षा क्यों नहीं की गई अखिलेश ने कहा कि भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के खिलाफ देश भर के करोड़ों लोगों के मन में उठ रहा ‘गहरे दुख, रोष और क्रोध से भरा’ ये आक्रोशित सवाल गलत नहीं है कि ‘अगर भाजपाई और उनके संगी-साथी देश भर के पर्यटकों को जम्मू कश्मीर के भ्रमण पर जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं तो उनकी सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध पहले से क्यों नहीं किये गये’? उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जहां हमला हुआ वो कोई निर्जन स्थान नहीं था बल्कि एक चर्चित पर्यटन स्थल था, तभी तो वहां देश के कई प्रदेशों के पर्यटक उपस्थित थे। इतने प्रसिद्ध स्थान पर सुरक्षा के लिए बैठकें पहले करनी चाहिए थी, लोगों के जीवन गंवाने के बाद नहीं। ये भाजपा सरकार की रणनीतिक चूक भी है लेकिन इससे उन भाजपाइयों को क्या फर्क पड़ता है जो स्वयं तो सुरक्षा के कई घेरों में चलते हैं लेकिन देशवासियों को मौत के मुंह में धकेल देते हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ये बहाना करती है कि हमारे पास सुरक्षा बलों की कमी है, तो इसके लिए भी भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है। सुरक्षा बलों की संख्या घटाकर, दोयम दर्जे के सुरक्षा उपकरणों, अस्त्र-शस्त्र व युद्ध वाहनों को खरीदकर तथा अग्निवीर जैसी योजनाएं लाकर भाजपा देश की सुरक्षा से जो समझौता कर रही है, वो क्षम्य नहीं है।” उन्होंने कहा कि इस घटना के प्रतिशोध का कोई भी दावा, अब जनता को बहका नहीं सकता क्योंकि कोई भी प्रतिक्रिया, मृतकों के जीवन को वापस नहीं ला सकती है। जिस परिवार ने जो खो दिया, सो खो दिया। सच तो ये है कि न तो देश की आजादी में भाजपाई और उनके संगी-साथियों ने कोई योगदान दिया न वो देश की आजादी को बचाने में कोई योगदान दे रहे हैं। लाख माफी मांगने पर भी भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों को न तो हमारे भारत देश का इतिहास माफ करेगा, न भविष्य। सपा प्रमुख ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारी सच्ची संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। अखिलेश पर भाजपा का पलटवार वहीं, सपा प्रमुख के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव और पार्टी के राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि एक ऐसी पार्टी जो हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त रही है। इस समय भी राजनीति कर रही है, जब हम सभी को एक स्वर में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ बोलना चाहिए। लेकिन, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं अखिलेश जी कि आपकी तरह हम तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करेंगे। बल्कि हमारी सरकार इस कायराना हमले के दोषियों को मुंहतोड़ जवाब देगी।  

चावल बनाने को लेकर हुआ विवाद, बीजेपी नेता की पत्नी ने खुद को गोली से उड़ाया

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी नेता अतुल सिंह चौहान की पत्नी गुंजन ने खुद को गोली मार ली। खाने में चावल बनाने को लेकर महिला का अपने पति और सास के साथ विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि गुंजन गुस्से में अपने कमरे के अंदर चली गई और दो मिनट बाद खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही अतुल सिंह कमरे की ओर दौड़े। उनकी पत्नी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। यह पूरा मामला जिले के नवी कोट नंदा नई बस्ती इलाके का है। जहां, प्रॉपर्टी डीलर अतुल सिंह चौहान, पत्नी गुंजन और पूरे परिवार के साथ रहते हैं। अतुल भाजपा के नेता भी है, उन्होंने पार्टी कि टिकट से पार्षद चुनाव भी लड़ा था। घटना के दिन अतुल काम पर गया हुआ था। दोपहर डेढ़ बजे उसकी पत्नी गुंजन सिंह (28) ने WhatsApp पर मैसेज भेज कर उसके खाने के लिए घर बुलाया। मैसेज मिलने के कुछ ही देर बाद अतुल घर पहुंच गया। जिसके बाद गुंजन ने अपनी सांस को खाना परोसा। शुगर की मरीज थी सांस पुलिस ने बताया कि गुंजन की सास शुगर की मरीज है। उन्होंने खाने में परोसे गए चावल को लेकर बहू को टोका। इस बात को लेकर सास और बहू के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों एक दूसरे पर बुरी तरह भड़क गए। इस दौरान अतुल ने अपनी मां का साथ दिया। जिससे पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई और गुस्से में कमरे की ओर चली गई। थोड़ी देर बाद कमरे से गोली की आवाज सुनाई दी। अतुल दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा और देखा कि उसकी पत्नी खून से लथपथ फर्श में पड़ी हुई थी। जांच में जुटी पुलिस अतुल सिंह ने परिजनों की मदद से पत्नी गुंजन को आनन फानन में राम सागर मिश्र अस्पताल लाया। महिला की स्थिति को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाने को कहा। परिजन उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। जहां, प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला ने पेट में सटा कर 32 बोर पिस्टल से गोली मारी थी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

ताजमहल के दीदार आगरा पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, सीएम योगी ने किया स्वागत

आगरा  अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार सहित आगरा पहुंचे. जेडी वेंस के आगरा पहुंचने पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. उपराष्ट्रपति के साथ उनका परिवार आज आगरा में है और वो ताजमहल के दीदार को पहुंचे हैं. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ आज सुबह आगरा पहुंचे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया. वहीं, पहलगाम हमले के मद्देनजर सांस्कृतिक कार्यक्रम रद कर दिए गए हैं. उपराष्ट्रपति वेंस का यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है. सुरक्षा के मद्देनज़र ताजमहल को दोपहर तक के लिए आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है. अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस यानी जेडी वेंस 32 कारों के काफिले के साथ आगरा पहुंच चुके हैं. थोड़ी देर में वह ताजमहल का दीदार करेंगे. अमेरिकी कमांडो और भारतीय सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा संभाली है. एयरपोर्ट से शिल्पग्राम तक 12 किलोमीटर लंबे रूट पर 5000 से अधिक स्कूली बच्चों और मयूर नृत्य मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गई हैं. यह दौरा भारत-अमेरिका के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक है.

अयोध्या: रामलला के गर्भगृह के सामने लगा पर्दा बदल, पूरे दिन समय समय पर भोग के समय रामभक्तों को दिखाई देगा

अयोध्या राम मंदिर में विराजमान रामलला के गर्भगृह के सामने लगा पर्दा बदल दिया गया है। अब मैरून रंग की जगह बादामी रंग का कढ़ाईदार पर्दा लगाया गया है। पूरे दिन समय समय पर भोग के समय रामभक्तों को दिखाई देगा। इसके पहले तक मैरून रंग के मखमली पर्दे पर रामानुजीय उपासना परम्परा के प्रमुख चिह्न शंख व चक्र को सुनहरे तारों से अंकित किया गया था। नए पर्दे पर अब कोई चिह्न नहीं है। अयोध्या में ब्रह्मचारियों के मस्तक पर धारण करने वाले त्रिपुंड व उर्ध्व पुंड तिलक पर इन दिनों एक बहस छिड़ी है। अयोध्या में संचालित वेद विद्यालय के बटुक ब्रह्मचारियों के मस्तक पर त्रिपुंड व उर्ध्व पुंड तिलक धारण कराया गया। लक्ष्मण किला में बटुक ब्रह्मचारियों के यज्ञोपवीत संस्कार के कार्यक्रम से इसे लेकर चर्चा तेज हो गई। अलग-अलग मंचों पर यह विषय सार्वजनिक बहस का मुद्दा बन गया। बड़ा भक्तमाल के पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास का कहना है कि उपासना परम्परा में वेशभूषा और तिलक-चंदन का भेद है। यही भेद सभी उपासकों को अलग-अलग पहचान भी देता है। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या वैष्णव नगरी है। यहां के वेद विद्यालयों में वैदिक शिक्षा के साथ रामोपासना में दीक्षित विद्यार्थी है। वेदाध्ययन के लिए यज्ञोपवीत कराना बाध्यता और अनिवार्यता दोनों है लेकिन त्रिपुंड धारण करने के कारण उनकी पहचान शैव की हो गई। इस बीच राम मंदिर के पर्दे से चिह्नों का गायब होना इस चर्चा को नया रूप दे गया।  

ललित मनचंदा ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

मेरठ मेरठ में बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह रविवार को अपने कमरे में सोने गए थे और फिर बाहर नहीं निकले। सुबह के समय उनके परिजन उन्हें उठाने पहुंचे तो उनका शव पंखे से लटका मिला। टीवी कलाकार ललित मनचंदा ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रह्लादनगर स्थित अपने भाई के आवास पर सोमवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह इंडिया मोस्ट वांटेड, क्राइम पेट्रोल, मर्यादा, झांसी की रानी और ये रिश्ता क्या कहलाता है समेत कई सीरियल में सहायक अभिनेता के रुप में काम कर चुके थे। काफी दिनों से काम न मिलने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। करीब ललित (48) मनचंदा 12 साल से मुंबई में रह रहे थे और टीवी सीरियल में बतौर सहायक अभिनेता काम करते थे। इनके भाई संजय मनचंदा यहीं लिसाड़ी गेट के प्रह्लादनगर मोहल्ले में रहते हैं। ललित ने इंडिया मोस्ट वांटेड, क्राइम पेट्रोल समेत कई सीरियल में सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई थी। पिछले कुछ दिनों से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसी के चलते वह पत्नी तरु मनचंदा, 18 साल के बेटे उज्जवल और बेटी श्रेया के साथ छह माह पूर्व मेरठ वापस आ गए थे। यहां प्रह्लादनगर में अपने भाई संजय के साथ मकान में रह रहे थे। रविवार रात वह अलग कमरे में सोए थे। सोमवार सुबह परिजन।ललित को चाय के लिए जगाने उनके कमरे में पहुंचे तो उनका शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे उज्ज्वल ने चिता को मुखाग्नि दी।

योगी सरकार का बड़ा उलटफेर, भदोही की कमान अब शैलेश कुमार को सौंपी गई

लखनऊ यूपी की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. कई सालों से जमे अधिकारियों को अब नई जिम्मेदारी दी गई है. सोमवार देर रात 33 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए. इस लिस्ट में कई बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियाें में सूचना निदेशक शिशिर सिंह और वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा का ट्रांसफर है.   सूचना निदेशक से MSME में भेजे गए शिशिर सिंह बीते कई सालों से यूपी सरकार के सूचना विभाग में निदेशक की भूमिका निभा रहे शिशिर सिंह को अब विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) और सीईओ, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड बनाया गया है. उनकी जगह भदोही के डीएम विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि भदोही की कमान अब शैलेश कुमार को सौंपी गई है. कौशल राज शर्मा अब मुख्यमंत्री कार्यालय में भरोसेमंद अफसरों में शुमार माने जाने वाले वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है. उनकी जगह वाराणसी के डीएम एस. राजलिंगम को नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है, और सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का नया डीएम बनाया गया है. किसे क्या नई जिम्मेदारी मिली एल कोटेश्वर लू के पास से प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष यूपीएसआरटीसी का चार्ज वापस लिया गया, इसकी जिम्मेदारी अब अमित गुप्ता को दी गई है. उन्हें प्रमुख सचिव परिवहन और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष बनाया गया है. – प्रेरणा शर्मा – डायरेक्टर SUDA – अभिषेक पांडे – डीएम हापुड़ – संजय कुमार मीणा – वीसी, मेरठ विकास प्राधिकरण – शास्वत त्रिपुरारी को मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर – रविंद्र कुमार द्वितीय – डीएम आजमगढ़ – अविनाश सिंह – डीएम बरेली – नवनीत सिंह चहल – विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार – अनुपम शुक्ला – डीएम अंबेडकरनगर – इंद्रजीत सिंह – विशेष सचिव ऊर्जा एवं डायरेक्टर UP NEDA – गौरव कुमार – नगर आयुक्त लखनऊ – हर्षिका सिंह – सीडीओ प्रयागराज – आर्यका अखोरी – विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य – अविनाश कुमार – डीएम गाजीपुर – मृदुल चौधरी – डीएम झांसी – गजल भारद्वाज – डीएम महोबा – महेंद्र सिंह तंवर – डीएम कुशीनगर – विशाल भारद्वाज – विशेष सचिव मुख्यमंत्री – आलोक कुमार – डीएम संतकबीरनगर – डॉ. उज्जवल कुमार – एमडी, यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन – पुलकित खरे – मिशन डायरेक्टर, कौशल विकास – अनुभव सिंह – वीसी, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण – शाहिद अहमद – सीडीओ श्रावस्ती – जगदीश – सचिव, गृह – अभय – सदस्य, राजस्व परिषद – डॉ. वेदपति मिश्रा – सचिव, राज्य सूचना आयोग  

लखनऊ में 33 और 11 केवी की ओवरहेड लाइनें होंगी भूमिगत, आंधी और बारिश के दौरान मिलेगी रहत

लखनऊ देश के रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने राजधानी की बिजली आपूर्ति बेहतर और टिकाऊ बनाने के लिए सभी 33 व 11 केवी ओवरहेड बिजली की लाइनों को भूमिगत करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने रविवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के नवनियुक्त निदेशक (तकनीकी) हरीश बंसल और लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के साथ अपने आवास पर बैठक की। बैठक में बिजली की बढ़ती मांग, पोलों पर लटकते तारों के मकड़जाल और ओवरहेड लाइनों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया। निदेशक ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत ओवरहेड 33 केवी और 11 केवी लाइनों, ट्रांसफार्मरों आदि को दुरुस्त करने और सुधारने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस परियोजना पर लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रक्षामंत्री ने इस प्रस्ताव को ऊर्जा मंत्रालय तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे स्वयं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से इसके लिए धनराशि स्वीकृत करवाने का प्रयास करेंगे। बैठक के दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी एवं उनके निजी सचिव अमित किशोर और जनप्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी भी मौजूद थे।   आंधी-तूफान में नहीं जाएगी बिजली राजनाथ सिंह ने अधिकारियों से पूछा कि लाइनें भूमिगत होने पर क्या आंधी-तूफान के समय बिजली गुल नहीं होगी? इस पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भूमिगत नेटवर्क से ऐसी परिस्थितियों में भी बिजली आपूर्ति बनी रहेगी। आंधी से प्रभावित होते हैं ये क्षेत्र वर्तमान में गोमतीनगर, चिनहट, सीतापुर रोड, हरदोई रोड, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, निगोहा, अमेठी, दुबग्गा आदि क्षेत्रों में आंधी आने पर ओवरहेड लाइनें और खंभे टूट जाते हैं, जिससे बिजली कई घंटे तक बाधित रहती है। 1200 वर्गफीट में बनेगा उपकेंद्र मुख्य अभियंता ने बताया कि नए 33/11 केवी उपकेंद्रों के निर्माण में भूमि की कमी बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। नगर निगम, आवास विकास परिषद और जिला पंचायत जैसी संस्थाएं जमीन उपलब्ध नहीं करा रही हैं। ऐसे में अब 1200 वर्गफीट में गैस आधारित उपकेंद्र बनाने की योजना पर काम हो रहा है। इस तरह के उपकेंद्र पर लगभग 12 से 15 करोड़ रुपये की लागत आती है। राजधानी का पहला गैस आधारित उपकेंद्र विक्रमादित्य मार्ग पर स्थापित किया गया है। रक्षामंत्री ने दिए हैं निर्देश रक्षामंत्री ने ओवरहेड तारों को भूमिगत करने का निर्देश दिया है। इससे आंधी-बारिश के दौरान बिजली गुल नहीं होगी। उन्होंने केंद्र से तीन हजार करोड़ रुपये की दिलाने का वादा किया है।- रवि कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता, लखनऊ सेंट्रल जोन राजधानी में बिजली व्यवस्था 13.50 लाख जिले में उपभोक्ता 20 हजार छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर 156 उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति

इलाहाबाद हाईकोर्ट राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सख्त, केंद्र सरकार को स्पष्ट रिपोर्ट दस दिन में देने का आदेश दिया

लखनऊ कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सख्त रुख अपना लिया है। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि वह दस दिनों में इस सम्बन्ध में याची की ओर दाखिल प्रत्यावेदन को निस्तारित करें और नागरिकता को लेकर स्पष्ट रिपोर्ट दें। अगली सुनवाई के लिए 5 मई की तिथि नियत की गई है। यह आदेश न्यायमूर्ति एआर मसूदी व न्यायमूर्ति राजीव सिंह की खंडपीठ ने कर्नाटक के एस विग्नेश शिशिर द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर पारित किया है। पिछली सुनवाई के दौरान डिप्टी सॉलिसिटर जनरल एसबी पांडे ने अदालत को बताया था कि याची के शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, संबंधित मंत्रालय ने राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता के बारे में विवरण मांगते हुए ब्रिटेन सरकार को पत्र लिखा है और इसलिए सरकार को शिकायत पर निर्णय लेने के लिए समय चाहिए। उल्लेखनीय है कि मामले में याची की ओर से दलील दी गई है कि उसके पास तमाम दस्तावेज और ब्रिटिश सरकार के कुछ ई-मेल हैं जिनसे यह सिद्ध होता है कि राहुल गांधी एक ब्रिटिश नागरिक हैं और इस कारण से वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं। लोकसभा सदस्य का पद नहीं धारण कर सकते। इसी आधार पर याची ने राहुल गांधी की सांसद पद पर बने रहने के खिलाफ अधिकार पृच्छा रिट जारी करने का आदेश देने की भी मांग की है। इसके साथ ही याचिका में राहुल गांधी के इस प्रकार से दोहरी नागरिकता धारण करने को भारतीय न्याय संहिता और पासपोर्ट एक्ट के तहत अपराध बताते हुए, सीबीआई को केस दर्ज कर जांच करने का आदेश देने की भी मांग की गई है। याची का यह भी कहना है कि उसने दोहरी नागरिकता के सम्बन्ध में सक्षम प्राधिकारी को दो-दो बार शिकायतें भेजीं लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई न किये जाने पर वर्तमान याचिका दाखिल की गई है।

बिजनौर में एकतरफा प्यार में युवक ने गोली मारकर की युवती की हत्या

बिजनौर उत्तर प्रदेश के बिजनौर के कोतवाली देहात इलाक में एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक शिवांग ने कहीं और शादी तय होने पर युवती भावना (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी के पिता सुशील त्यागी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार की सुबह करीब 9:20 बजे गांव करौंदा चौधर निवासी वेदप्रकाश शर्मा अपनी बेटी भावना उर्फ नीशू और छोटी बेटी आकांक्षा को लेकर बाइक से नगीना के बाजार जाने के लिए घर से निकले। गांव हीमपुर मानक उर्फ बढ़ापुर के पास जंगल की ओर से बाइक पर आए शिवांग ने भावना को गोली मार दी। वेदप्रकाश शर्मा तथा बहन आकांक्षा बाइक से ही घायल भावना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतका के भाई ने बताया कि चार महीने पहले भावना की शादी नूरपुर निवासी एक युवक से तय कर दी थी। 25 अप्रैल को भावना का लग्न रिश्ता जाना था और एक मई को बरात आने की तारीख तय हुई। अब शादी की तैयारियों के लिए वे नगीना बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपी शिवांग समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक और उसके पिता को पकड़ लिया गया है। पूछताछ में शिवांग ने कहना था कि वह चार साल से भावना को प्रपोज कर रहा था। जब वह ब्याह के लिए नहीं मानी तो उसे मार डाला। ओवरटेक करते हुए भावना के सिर में मारी गोली वेदप्रकाश शर्मा दोनों बेटियों को लेकर गांव बढ़ापुर के पास पहुंचे तो टूटी सड़क और बिखरी बजरी के कारण बाइक की गति धीमी करनी पड़ी। तभी पीछे से आए बाइक सवार आरोपी शिवांग ने ओवरटेक करते हुए सटाकर भावना की कनपटी पर गोली मार दी। वेदप्रकाश शर्मा ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। बीस से तीस मीटर तक उसके पीछे दौड़े भी मगर आरोपी शिवांग तेजी से बाइक चलाते हुए भाग निकला जोकि सीधे थाने में आकर रुका।   मृतका भावना और आरोपी शिवांग दोनों ही करौंदा चौधर के रहने वाले हैं। जिनके घरों में करीब 300 मीटर का अंतर ही है। हालांकि शिवांग की करतूत और परेशान करने की वजह से दोनों परिवारों के दिलों के बीच दूरियां काफी बढ़ चुकी थी।  आरोपी शिवांग अपने माता पिता की इकलौती संतान है। बताया जा रहा है कि वह बिगड़ैल हो गया। आरोपी खेती करने के साथ-साथ लोगों को ब्याज पर पैसा देने का काम भी करता है। हत्यारोपी शिवांग तथा मृतका भावना के घर पर भारी पुलिस बल तैनात है। पोस्टमार्टम के बाद शाम के समय शव गांव में पहुंचा। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही। भावना की हत्या के बाद गांव के सभी जाति वर्गों के लोग मृतका के घर पहुंचे तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पूरा गांव भावना के परिवार के साथ खड़ा हुआ दिखाई दिया। पूरे गांव में हत्यारोपी के विरुद्ध गुस्सा दिखाई दिया। मृतका के भाई देवराज ने हत्यारोपी शिवांग के लिए फांसी की मांग की। मृतका के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट मृतका के पिता वेदप्रकाश शर्मा की ओर से आरोपी शिवांग, उसके पिता सुशील त्यागी, मां शैली त्यागी और फुफेरा बहनोई नितिन त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पटना में जदयू नेत्री को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

पटना पटना में बाइक सवार अपराधियों ने जदयू नेत्री सोनी देवी को गोली मार दी। उनके हाथ और सीने में गोली लगी है। गंभीर हालत में उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिरी में हुई। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने महिला को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला बेहोश होकर गिर गईं। आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर, घटना सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना अध्यक्ष सदानंद साह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में भी जुटी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि शराब माफियाओं द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet